RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 26 Sept 2022 Shift2

फ्लेमिंग के बाएँ हाथ के नियम में; अंगूठा, तर्जनी और मध्य उंगली क्रमशः दर्शाती हैं,
A. चुंबकीय क्षेत्र की दिशा, धारा और बल का अनुभव
B. चुंबकीय क्षेत्र की दिशा, अनुभव किया गया बल और धारा
C. अनुभव किए गए बल की दिशा, चुंबकीय क्षेत्र और धारा
D. धारा की दिशा, चुंबकीय क्षेत्र और अनुभव किया गया बल

किसी व्यक्ति के पिछले क्रेडिट इतिहास के मूल्यांकन के लिए किस शब्द का उपयोग किया जाता है, जिसे आमतौर पर 300 और 900 के बीच की संख्या के रूप में दिखाया जाता है?
A. एक्सेप्ट रेटिंग
B. स्टैटस रेटिंग
C. ट्रस्ट रेटिंग
D. क्रेडिट रेटिंग

एक नाव 30 किमी धारा के प्रतिकूल और 44 किमी धारा के अनुकूल कुल 10 घंटे में तय करती है। यह धारा के प्रतिकूल 40 किमी और धारा के अनुकूल 55 किमी कुल 13 घंटों में भी तय करती है। धारा की गति कितनी है?
A. 2 किमी/घंटा
B. 3 किमी/घंटा
C. 5 किमी/घंटा
D. 4 किमी/घंटा

दी गई संख्या, प्रतीक शृंखला का संदर्भ लें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें।

(बाएँ) 4 * 2 % 3 + = 3 2 % 5 9 & 4 $ 7 5 & # * 8 5 @ 3 (दाएँ)

ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनके ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद भी एक संख्या है?

A. 8
B. 5
C. 6
D. 7

एक चतुर्भुज के आंतरिक कोणों का योग निम्नलिखित में से किसके बराबर होता है?
A. 180°
B. 270°
C. 390°
D. 360°

44, 96 और 184 को जब किसी संख्या x से विभाजित किया जाता है, तो प्रत्येक स्थिति में समान शेषफल बचता है। x का उच्चतम मान क्या है?
A. 6
B. 3
C. 8
D. 4

\(4.142\) को \(/q\) के रूप में व्यक्त कीजिए, जहाँ p और q पूर्णांक हैं और q ≠ 0 है। 
A. \(4136/999\)
B. \(4140/999\)
C. \(4142/999\)
D. \(4138/999\)

तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष क्रमांक I, II और III दिए गए हैं। आपको इन कथनों को सत्य मानना होगा, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ कैल्शियम, एल्डिहाइड हैं।

सभी एल्डिहाइड, रूबिडियम हैं।

सभी रूबिडियम, हाइड्रोजन हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ हाइड्रोजन, एल्डिहाइड हैं।

(II) कुछ रूबिडियम, एल्डिहाइड हैं।

(III) सभी एल्डिहाइड, हाइड्रोजन हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. या तो निष्कर्ष I या III अनुसरण करता है।
D. निष्कर्ष I, II और III सभी अनुसरण करते हैं।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत, जिसे राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है, माध्यमिक और तृतीयक देखभाल के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष कितनी राशि तक का स्वास्थ्य कवर दिया जाएगा अगस्त 2022 तक अस्पताल में भर्ती की सुविधा प्रदान की जा रही है?
A. 4 लाख रुपये
B. 5 लाख रुपये
C. 6 लाख रुपये
D. 2 लाख रुपये

[{(54.36 × 0.4) + 0.256} ÷ \({121}\)] का मान निम्नलिखित में से किसके बराबर है?
A. 1
B. 22
C. 11
D. 2

संतोष ट्रॉफी भारत में निम्नलिखित में से किस खेल से संबंधित है?
A. शतरंज
B. क्रिकेट
C. बैडमिंटन
D. फ़ुटबॉल

वर्ष 2024 का कैलेंडर किस वर्ष में पुनः प्रयोग किया जा सकता है?
A. 2051
B. 2048
C. 2052
D. 2050

जब Q कूलॉम का आवेश V वोल्ट के विभवांतर के लिए t सेकंड तक प्रवाहित होता है, तो परिपथ में निवेशी शक्ति ________ होती है।
A. P = VQ/t
B. P = VQt
C. P = Qt/V
D. P = Vt/Q

2022 में किस राज्य सरकार ने छह धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों को पहचान पत्र देने का प्रस्ताव दिया है, जिसे वे अल्पसंख्यकों के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जमा कर सकते हैं?
A. हरियाणा
B. नागालैंड
C. असम
D. ओडिशा

उस समूह का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समूह की संख्याएँ संबंधित हैं।

(नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना, गुणा करना आदि किया जा सकता है, 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

(13, 16, 21)

(28, 34, 45)

A. (37, 18, 46)
B. (72, 45, 27)
C. (64, 26, 90)
D. (35, 12, 59)

मान लीजिए आपको तीन माध्यम दिए गए हैं, A, B और C, जिनका अपवर्तनांक क्रमशः 1.47, 1.33 और 1.44 है। यदि A, B, और C में प्रकाश का वेग क्रमशः VA, VB, और VC है, तो निम्नलिखित में से कौन सा सत्य है?
A. VB > Vc > VA
B. Vc > VB > VA
C. VA > VC > VB
D. VA > VB > Vc

मिलान कीजिए।

समूह-I समूह-II
I. मुँह A. भोजन चबाना
II. दाँत B. भोजन घुमाना
III. जीभ C. संपूर्ण भोजन का सेवन
IV. लार D. भोजन निगलना

A. I – A; II – B; III – C; IV – D
B. I – C; II – A; III – B; IV – D
C. I – A; II – D; III – A; IV – A
D. I – B; II – C; III – D; IV – C

प्रत्येक जनन कोशिका प्रत्येक युग्म से एक गुणसूत्र लेती है और ये मातृ या पैतृक उत्पत्ति के हो सकते हैं। जब दो जनन कोशिकाएँ संयोजित होती हैं, तब वे संतति में गुणसूत्रों की सामान्य संख्या को पुनःस्थापित करती हैं, जिससे प्रजातियों के DNA की स्थिरता सुनिश्चित होती है।

वंशागति के ऐसे कार्यतंत्र को _______________ में समझाया गया है।

A. प्रजातियों में उत्परिवर्तन
B. गुणसूत्र संख्या में भिन्नता
C. जीवों की प्रजाति उद्भवन
D. मेंडल के प्रयोगों के परिणामों

तीन कथन और उनके बाद I और II से क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और निर्णय लेना है कि कौन सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ समुद्र तट, रेत हैं।

कुछ रेत, रेगिस्तान हैं।

सभी समुद्र तट, महासागर हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ रेगिस्तान, समुद्र तट हैं।

(II) कुछ रेत, महासागर हैं।

A. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

AD और BC दो खंभे हैं, जो क्रमशः 30 मीटर और 15 मीटर ऊँचे हैं, और दोनों एक खेल के मैदान में सीधे खड़े हैं, दो खंभे AD और BC के पैर 36 मीटर दूर हैं और \(\) | \(\) है, जो कि \(\) को E पर प्रतिच्छेद करता है। ΔDEC के क्षेत्रफल और आयत ABCE के क्षेत्रफल का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 3 ∶ 1
B. 2 ∶ 1
C. 1 ∶ 3
D. 1 ∶ 2

See also  RRC GROUP D 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 1 Shift3 part2

निम्नलिखित में से कौन सा पद दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

L 16, M 20, O 24, R 28, V 32, ?

A. A 36
B. Z 36
C. A 34
D. Z 34

इस प्रश्न में, कथन के बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर ज्ञात करें कि कौन सा निष्कर्ष सत्य नहीं है।

कथन: P ≥ T = W > L < S ≤ B

A. T > L
B. P > L
C. P ≤ W
D. L < B एक निश्चित संख्या में व्यक्ति उत्तर की ओर सम्मुख एक सीधी रेखा में बैठे हैं। T, S के निकटस्थ बाएँ बैठा है। P के बाएँ केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। P और S के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। T, दाएँ छोर पर बैठे व्यक्ति, के बाएँ से तीसरा है। पंक्ति में कितने व्यक्ति बैठे हैं? A. 6 B. 5 C. 8 D. 7 द्विघात समीकरण x2 + 30x + 104 = 0 के मूल ज्ञात कीजिए। 
A. 12, 18
B. 4, 26
C. 14, 16
D. -4, -26

K, L, M, N, O और P छह व्यक्ति एक विवाह में एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर सम्मुख बैठे हैं। K, P का निकटस्थ पड़ोसी है और O के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। O, M के निकटस्थ बाएँ बैठा है। N, P और L दोनों का निकटस्थ पड़ोसी है। L के दाएँ से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. N
B. P
C. M
D. O

निम्नलिखित व्यंजक को हल कीजिए।

(x + 2) (2x + 5)(x – 4) + x2 + 5x – 12

A. 2x3 + 2x2 – 21x – 52
B. 2x3 + x2 – 21x – 52
C. x3 + 2x2 – 21x – 52
D. 2x3 + 2x2 – 21x – 12

यदि ‘×’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘÷’ का अर्थ ‘+’ है तो निम्नलिखित व्यंजक का मान क्या होगा?

[{(12 – 2) × (3 ÷ 2)} + (12 × 4)]

A. 2
B. 5
C. 4
D. 3

यदि 0.72 \(45=/b\) है, जहाँ a और b का महत्तम समापवर्तक 1 है, तो (b – a) का मान कितना है?
A. 113
B. 303
C. 313
D. 606

वसंत ऋतु के दौरान पौधों में, जड़ों में संग्रहीत खाद्य सामग्री सामान्यतः  _______ में चली जाती है।
A. फल
B. पुष्प
C. कलियों
D. पत्तियों

रक्त का जमाव _____________ की सहायता से होता है।
A. प्लेटलेट कोशिकाओं
B. लाल रक्त कोशिकाओं
C. श्वेत रक्त कोशिकाओं
D. रक्त प्लाज़्मा

आठ दोस्त A, B, C, D, E, F, G और H, केंद्र की ओर सम्मुख एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। A और E के बीच में केवल D बैठा है। E, F के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। C और G के बीच में केवल B बैठा है। G और H के बीच में केवल F बैठा है।

D के सन्दर्भ में F का स्थान क्या है?

A. बाएँ से तीसरा
B. दाएँ से तीसरा
C. निकटस्थ दाएँ 
D. निकटस्थ बाएँ 

यदि समीकरण 2x2 – 3x – 5 = 0 के मूल α और β हैं, तब निम्नलिखित में से किस समीकरण के मूल \(\/\) और \(\/\) हैं?
A. 10x2 – 29x + 10 = 0
B. 10x2 + 29x + 10 = 0
C. 10x2 + 29x – 10 = 0
D. 10x2 – 29x – 10 = 0

निम्नलिखित में से किसने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 62 किग्रा कुश्ती में अपना पहला राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक जीता?
A. कविता देवी
B. बबीता कुमारी
C. विनेश फोगाट
D. साक्षी मलिक

______ के अनुसार, संसद ने संविधान में संशोधन (42वां संवैधानिक संशोधन) किया और संविधान की प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष’, ‘समाजवादी’ और ‘अखंडता’ को शामिल किया।
A. अनुच्छेद 359
B. अनुच्छेद 366
C. अनुच्छेद 358
D. अनुच्छेद 368

निम्नलिखित में से कौन सी सामग्री बायोडिग्रेडेबल नहीं है?
A. एक ऊनी कम्बल और एक जूट की रस्सी
B. शीशे की प्लेट और प्लास्टिक कवर
C. एक चमड़े की बेल्ट और एक कैनवास जूता
D. एक गत्ते का डिब्बा और एक पेपर बैग

दिए गए दंड आलेख का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

दंड आलेख मई, जून, जुलाई और अगस्त में खरीदी गई पॉलिसियों की संख्या को दर्शाता है।

जून की तुलना में जुलाई में खरीदी गई पॉलिसियों की संख्या में अनुमानित कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?

A. 75%
B. 66%
C. 40%
D. 33%

किसी विशेष भाषा में AC को 13 और FG को 67 के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में HI को कैसे लिखा जाएगा?
A. 81
B. 89
C. 73
D. 75

दी गई आकृति में, l1 || l2 है और p उनकी तिर्यक रेखा है जिसका कोण 4 = 5x + 35° और कोण 7 = 45° है। x का मान ज्ञात कीजिए।

A. 40°
B. 45°
C. 20°
D. 10°

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प वह निकटतम अनुमानित मान है जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?

12.01 ÷ 5.99 + 13.89 – 3.002 = ?

A. 9
B. 13
C. 18
D. 24

किस अधिनियम ने पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया?
A. 73वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1991
B. 73वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1993
C. 73वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1990
D. 73वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1992

स्वामी महावीर का जन्म कहाँ हुआ था?
A. पाटलिपुत्र
B. कुंडग्राम
C. लुंबिनी
D. पावापुरी

एक गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या 40 सेमी है। इसकी फोकस दूरी ________ सेमी है।
A. 30
B. 20
C. 40
D. 10

एक सेमिनार में, विषय A, B और C में प्रतिभागियों की संख्या क्रमशः 96, 160 और 224 है। यदि प्रत्येक कमरे में समान संख्या में प्रतिभागी बैठे हैं और एक कमरे में सभी प्रतिभागी एक ही विषय से हैं, तब आवश्यक कमरों की न्यूनतम संख्या ज्ञात कीजिए। 
A. 12
B. 32
C. 24
D. 15

यदि संख्या 2149763 में प्रत्येक विषम संख्या में 2 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम संख्या में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में निम्नलिखित में से कौन-सा अंक सबसे अधिक बार दिखाई देगा?
A. 9
B. 5
C. 1
D. 3

जॉन के पास एक घनाभाकार बॉक्स है जिसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई का अनुपात 2 ∶ 3 ∶ 5 है। यदि एक नया बॉक्स बनाने के लिए इस बॉक्स की लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई में से प्रत्येक को 100% बढ़ा दिया जाए, तो नए बॉक्स का आयतन, पुराने बॉक्स के आयतन का कितना गुना है?
A. 9 गुना
B. 7 गुना
C. 8 गुना
D. 6 गुना

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड को पहले _______ के नाम से जाना जाता था।
A. नेशनल स्टील लिमिटेड (NSL)
B. इंडियन स्टील लिमिटेड (ISL)
C. भारत स्टील लिमिटेड (BSL)
D. हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड (HSL)

यदि निम्नलिखित प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में पूर्व अक्षर से बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बने कितने शब्दों में एक स्वर होगा?

JUST, RIME, BEST, FAST, LOST, TIME

A. 4
B. 1
C. 3
D. 2

निम्नलिखित में से किस विलयन का pH मान सबसे कम है?
A. लार (भोजन के बाद)
B. कॉफ़ी
C. टमाटर का रस
D. लार (भोजन से पहले)

यदि रु. 80,000 रुपये एक वर्ष के लिए 4% प्रति वर्ष की दर से अर्धवार्षिक रूप से संयोजित करने पर निवेश किया जाता है, तो चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात करें।
A. रु. 2,323
B. रु. 2,525
C. रु. 3,232
D. रु. 5,252

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 22 Shift2 part2

सूरज 9 मीटर पूर्व की ओर चलना शुरू करता है, फिर बाएँ मुड़ता है। वह 5 मीटर चलता है, दाएँ मुड़ता है और फिर 5 मीटर चलता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 8 मीटर चलता है। वह फिर दाएँ मुड़ता है और 5 मीटर चलता है। फिर, वह दाएँ मुड़ता है और 3 मीटर चलता है। अब वह किस दिशा की ओर सम्मुख है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
A. उत्तर
B. पश्चिम
C. पूर्व
D. दक्षिण

A, B को एक वस्तु 16% के लाभ पर बेचता है। B इसे 15% की हानि पर C को बेचता है और C इसे 20% के लाभ पर D को बेचता है। यदि C और A द्वारा अर्जित लाभ के बीच का अंतर रु. 248, तो B द्वारा किया गया नुकसान ( रुपये में) है:
A. 1,200
B. 1,040
C. 1,150
D. 1,160

9(x), x + 6, 7(x) – 3 और y समानुपात में हैं, जब x = 3 है। y का मान ज्ञात कीजिए।
A. 6
B. 63
C. 45
D. 54

2021 में CSIR युवा वैज्ञानिक पुरस्कार (विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए CSIR प्रणाली में युवा वैज्ञानिकों के लिए पुरस्कार की एक योजना) किसे प्राप्त हुआ?
A. डॉ. के. गिरिबाबू
B. देबब्रत मंडल
C. डॉ. जीमन पन्नियम्मकल
D. वेंकटेश्वरलू एम.

यदि शब्द ‘EQUIVOCAL’ के प्रत्येक अक्षर को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. एक
B. चार 
C. दो 
D. तीन 

उस समूह का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समूह की संख्याएँ संबंधित हैं।

(नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना, गुणा करना आदि किया जा सकता है, 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

(10, 150, 3)

(8, 80, 2)

A. (11, 188, 6)
B. (18, 270, 3)
C. (10, 401, 9)
D. (12, 197, 4)

न्यूलैंड का अष्टक नियम केवल तत्व _______ तक ही लागू होता था।
A. Mg
B. K
C. Ca
D. Na

छलनी पट्टिकाएँ _______ में पाई जाती हैं।
A. फ्लोएम पैरेन्काइमा कोशिकाएँ
B. फ्लोएम सह कोशिकाएँ
C. फ्लोएम नलिका कोशिकाएँ
D. फ्लोएम तंतु कोशिकाएँ

छह दोस्त M, N, O, P, Q और R का परीक्षण सप्ताह के एक भिन्न दिन पर होता है, जो कि सोमवार से शुरू होता है और उसी सप्ताह के शनिवार को समाप्त होता है। M के परीक्षण से पहले केवल दो दोस्तों का परीक्षण है। Q के परीक्षण के बाद केवल चार दोस्तों का परीक्षण है। P और N के परीक्षणों के बीच केवल O का परीक्षण है। निम्नलिखित में से किसका परीक्षण सोमवार को है?
A. O
B. P
C. R
D. N

निम्नलिखित में से किस शास्त्रीय भाषा को ‘पूर्व की इतालवी’ के रूप में जाना जाता है क्योंकि इस भाषा के सभी शब्द स्वर ध्वनि के साथ समाप्त होते हैं?
A. तेलुगू
B. मलयालम
C. कन्नडा
D. मराठी

गोलीय दर्पण के मुख्य फोकस, वक्रता केंद्र और ध्रुव से गुजरने वाली एक काल्पनिक रेखा को ______ के रूप में जाना जाता है।
A. फोकस दूरी 
B. वक्रता त्रिज्या
C. फोकस तल
D. मुख्य अक्ष

कार्बन युक्त कार्बन-कार्बन द्वि-आबंध वाले यौगिकों को _________________ के रूप में जाना जाता है।
A. ऐल्काइन
B. ऐल्केन 
C. संतृप्त यौगिक
D. असंतृप्त यौगिक

मिदनापुर जिले के अरबारी वन क्षेत्र में स्थानीय समुदाय की सक्रिय और इच्छुक भागीदारी से किस प्रकार के जंगल में उल्लेखनीय सुधार हुआ?
A. चंदन के वन
B. सागौन के वन
C. साखू के वन
D. नीम के वन

स्पष्ट आकाश का रंग नीला होता है, क्योंकि वायुमंडल में दृश्य प्रकाश की तरंगदैर्घ्य से ______ आकार के कणों द्वारा प्रकाश का ______ किया जाता है।

A. बड़े, प्रकीर्णन
B. छोटे, अपवर्तन
C. छोटे, प्रकीर्णन
D. बड़े, अपवर्तन

हृदय की मांसपेशियां लयबद्ध रूप से सिकुड़ती और शिथिल होती हैं, यह लयबद्ध संकुचन और उसके बाद होने वाली शिथिलता दिल की धड़कन का निर्माण करती है। हृदय की धड़कन मापने के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है?
A. परिश्रावक (स्टैथौस्कोप)
B. पोटोमीटर
C. ऑक्सीमीटर
D. रक्तदाबमापी

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सके।

5, 6, 14, 41, ?

A. 188
B. 105
C. 169
D. 95

अप्रैल-मार्च 2021-22 के दौरान पहली बार भारत का सेवा निर्यात ______ बिलियन से ऊपर पहुंच गया।
A. 110 बिलियन डॉलर
B. 1,000 बिलियन डॉलर
C. 250 बिलियन डॉलर
D. 500 बिलियन डॉलर

छह दोस्तों A, B, C, D, E और F में से प्रत्येक की लंबाई भिन्न है। C, केवल दो अन्य दोस्तों से लम्बा है। D, केवल एक दोस्त से छोटा है। B, C से छोटा है लेकिन E से लम्बा है। A, F से छोटा है। सभी दोस्तों में दूसरा सबसे छोटा कौन है?
A. F
B. B
C. A
D. E

एक वर्ष में लोकसभा के कितने सत्र होते हैं?
A. 3
B. 5
C. 4
D. 2

1 जनवरी, _______ से भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया था।
A. 1952
B. 1949
C. 1950
D. 1954

हिमालय की कामेत पर्वत भारत के किस राज्य में स्थित है?
A. उत्तराखंड
B. सिक्किम
C. हिमाचल प्रदेश
D. अरुणाचल प्रदेश

दी गई तालिका एक इलाके के पार्क में आने वाले विभिन्न आयु वर्ग के व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती है। आगंतुकों की आयु का बहुलक (वर्षों में) ज्ञात कीजिए (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित कीजिए)।

आयु (वर्षों में) व्यक्तियों की संख्या
0 – 10 4
10 – 20 14
20 – 30 18
30 – 40 23
40 – 50 27
50 – 60 16
60 – 70 8

A. 42.7
B. 47.2
C. 42.1
D. 43.7

सोहन उत्तर-पश्चिम की ओर सम्मुख है। वह 90° दक्षिणावर्त दिशा में घूमता है, फिर 360° वामावर्त दिशा में घूमता है और फिर 90° दक्षिणावर्त दिशा में घूमता है। अब सोहन किस दिशा की ओर सम्मुख है?
A. दक्षिण-पश्चिम
B. उत्तर-पश्चिम
C. दक्षिण-पूर्व
D. उत्तर-पूर्व

(1 + cotθ)(1 + cos θ)(1 – cos θ) + (1 – sin θ)(1+ sin θ)(1 + tanθ) का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 2
B. 0
C. 1
D. 4

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

50 42 34 26 ?

A. 17
B. 16
C. 14
D. 18

तीन कथन और उनके बाद I और II से क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और निर्णय लेना है कि कौन सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ पेड़, झाड़ियाँ हैं।

सभी झाड़ियाँ, पत्तियाँ हैं।

कुछ पत्तियाँ, हरी हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ झाड़ियाँ, हरी हैं।

(II) कुछ पेड़, पत्तियाँ हैं।

A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 17 Shift2

डोबेराइनर ने समान गुणों वाले तत्वों को समूहों में व्यवस्थित करने का प्रयास किया। इसके लिए उन्होंने कितने तत्वों वाले कुछ समूहों की पहचान की?
A. 3
B. 4
C. 2
D. 8

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘HOTEL’ को ‘DQPGH’ और ‘BANKS’ को ‘XCJMO’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘LOGIC’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. POKKG
B. HMCGY
C. HQCKY
D. PMKGG

पश्चिमी घाट को महाराष्ट्र में स्थानीय तौर पर किस नाम से जाना जाता है?
A. नीलगिरि
B. इलायची
C. अन्नामलाई
D. सह्याद्री

अपच के दौरान पेट में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए लोग ____________ का उपयोग करते हैं।
A. नींबू के रस
B. मिल्क ऑफ मैग्नेशिया
C. जठरीय रस
D. टमाटर के रस

एक व्यक्ति पहले 200 किलोमीटर की दूरी 50 किलोमीटर/घंटा की चाल से तय करता है, अगले 300 किमी की दूरी x किलोमीटर/घंटा की चाल से और अंतिम 280 किलोमीटर की दूरी 80 किलोमीटर/घंटा की चाल से तय करता है। यदि संपूर्ण यात्रा के लिए उसकी औसत चाल 52 किलोमीटर/घंटा है, तो x का मान कितना है?
A. 45
B. 42
C. 36
D. 40

10 ओम प्रतिरोध के विद्युत परिपथ से प्रवाहित होने वाली धारा I का मान 5 amp है। प्रति सेकंड कितनी ऊष्मा उत्पन्न होती है?
A. 50 कैलोरी
B. 250 कैलोरी
C. 50 जूल
D. 250 जूल

राम के वेतन में 12% की वृद्धि होती है और फिर 8% की कमी होती है। उसके वेतन में कुल प्रतिशत परिवर्तन ज्ञात कीजिए।
A. 3.4% वृद्धि
B. 3.04% वृद्धि
C. 3.04% कमी
D. 3.4% कमी

एक विद्युत पंप एक टंकी को 5 घंटे में भर सकता है। टंकी में रिसाव के कारण टंकी को भरने में 7\(1/2\) घंटे लगते हैं। यदि इस अवधि के दौरान पानी किसी अन्य बिंदु से टंकी के अंदर या बाहर नहीं आता है तो इस रिसाव से पूरी टंकी को खाली होने में कितना समय लगेगा?
A. 30 घंटे
B. 15 घंटे
C. 20 घंटे
D. 25 घंटे

G, H, I, J, K और L एक ही इमारत की छह भिन्न मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है, इसके ऊपर की मंजिल की संख्या 2 है और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल की संख्या 6 है। G के ऊपर केवल एक व्यक्ति रहता है। G और K के बीच में केवल दो व्यक्ति रहते हैं। न तो J और न ही H सबसे निचली मंजिल पर रहते हैं। I, विषम संख्या वाली मंजिल पर नहीं रहता है। J, K के ठीक ऊपर और H के ठीक नीचे रहता है। मंजिल संख्या 4 पर कौन रहता है?
A. J
B. K
C. H
D. L

जब लेड नाइट्रेट को पोटेशियम आयोडीन के साथ मिलाया जाता है, तो बनने वाला अवक्षेप _______ होता है।
A. रंगहीन लेड आयोडाइड
B. पीले रंग का पोटैशियम नाइट्रेट
C. काले रंग का पोटैशियम नाइट्रेट
D. पीले रंग का लेड आयोडाइड

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘TONE’ को ‘VPMC’ और ‘FIRE’ को ‘HJQC’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘CITY’ कैसे लिखा जाएगा?
A. EIUZ
B. EGRX
C. EHPU
D. EJSW

दिए गए वृत्त आलेख का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

वृत्त आलेख इन 4 महीनों में जारी किए गए अनुमति पत्रों की कुल संख्या (जो कि 50 है) में से 4 महीनों में जारी किए गए अनुमति पत्रों का प्रतिशत दर्शाता है।

मई और जून में महिलाओं को जारी किए गए अनुमति पत्रों की संख्या क्रमशः 3 और 5 थी। मई और जून में पुरुषों को कुल कितने अनुमति पत्र जारी किए गए थे?

A. 5
B. 6
C. 7
D. 8

विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (SERB) द्वारा वित्त पोषित अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी नवोन्मेष राष्ट्रीय फैलोशिप के तहत, फेलोशिप राशि 15 लाख रुपये प्रति वर्ष के नियमित आय अनुसंधान अनुदान और 1 लाख रुपये प्रति वर्ष के ओवरहेड के अलावा _______ प्रति माह है।
A. 25,000 रुपये
B. 50,000 रुपये
C. 30,000 रुपये
D. 40,000 रुपये

कौन सा भारतीय राज्य नरम असंगठित निक्षेपों से बना है और इसे ‘मोलासिस घाटी’ के नाम से भी जाना जाता है?
A. असम
B. मिजोरम
C. सिक्किम
D. अरुणाचल प्रदेश

फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम में तर्जनी किस दिशा को इंगित करती है:
A. चुंबकीय बल
B. विद्युत धारा
C. चुंबकीय क्षेत्र
D. चालक की गति

नीचे दिए गए आँकड़ों में 10 अलग-अलग मैचों में एक गेंदबाज द्वारा लिए गए विकेटों की संख्या दर्शाई गई है। आँकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए। 

3, 4, 6, 3, 1, 3, 5, 4, 2, 2.

A. 4
B. 6
C. 2
D. 3

भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान राजधानी का कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरण कब हुआ?
A. 1919
B. 1917
C. 1911
D. 1905

समानांतर क्रम में जुड़े दो प्रतिरोधक 10 ओम और 40 ओम का कुल प्रतिरोध क्या है?
A. 8 ओम
B. 60 ओम
C. 1/8 ओम
D. 1/60 ओम

तीन क्रमागत संख्याओं का योग 177 है। इन तीन संख्याओं का माध्य कितना है?
A. 57
B. 58
C. 59
D. 60

सम्मानित राज्यों में मनाए जाने वाले सांस्कृतिक त्योहारों के दिए गए क्रम के अनुसार राज्यों का सही क्रम चुनिए।

हम्पी नृत्य उत्सव, मामल्लापुरम नृत्य उत्सव, निशागांधी महोत्सव, ताज महोत्सव

A. उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक
B. तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश
C. कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश
D. केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश

एक आयताकार भूखंड में तीन बार बाड़ लगाने के लिए 2250 मीटर तार का उपयोग किया जाता है। भूखंड की लंबाई, चौड़ाई से 5 मीटर अधिक है। भूखंड की लंबाई कितनी है?
A. 190 मीटर
B. 215 मीटर
C. 210 मीटर
D. 185 मीटर

जब चूना पत्थर वियोजन अभिक्रिया से गुजरता है तो निम्नलिखित में से कौन-सी गैस निकलती है?
A. हाइड्रोजन
B. कार्बन डाईऑक्साइड
C. ऑक्सीजन
D. कार्बन मोनोऑक्साइड

निम्नलिखित में से कार्बन के किस यौगिक में पिंजरे जैसी फ़्यूज्ड-रिंग संरचना होती है जो सॉकर बॉल के समान होती है?
A. C-60 फुलेरीन
B. ग्राफीन
C. हीरा
D. ग्रेफाइट

इस प्रश्न में, एक कथन के बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सही मानना ​​है और यह तय करना है कि उनमें से कौन कथन में दी गई जानकारी से उचित संदेह से परे तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कॉलेज जाने से पहले, सीता अपनी माँ से बुनियादी भोजन पकाना सीख रही है।

निष्कर्ष:

I. सीता को खाना बनाना नहीं आता था।

II. सीता कॉलेज जाने से पहले अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी आयोजित करना चाहती है।

A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

यदि किसी वस्तु का क्रय मूल्य 800 रुपये है और यदि वस्तु को बेचने पर 15% की हानि होती है, तो विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 860 रुपये
B. 760 रुपये
C. 680 रुपये
D. 780 रुपये

Leave a Comment

error: