अभिकथन (A) : अध्यापकों को शिक्षार्थियों के बीच व्यक्तिगत भिन्नताओं का सम्मान करना चाहिए और सभी शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं के अनुसार अपने शिक्षण को समायोजित करना चाहिए।
कारण (R) : अध्यापकों को विविध पृष्ठभूमि के शिक्षार्थियों को पढ़ाते समय, उनके बीच सहयोग, समूह कार्य और बातचीत से बचना चाहिए।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
पियाजे और वायगोत्स्की के सिद्धांतों में एक प्रमुख समानता __________ है।
A. बच्चों की स्वयं की शिक्षा में संलग्नता और जुड़ाव
B. संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं में संस्कृति की भूमिका
C. भाषा और विचार के बीच संबंधों के बारे में उनके चिंतन
D. बच्चों के विकास में चरण – जैसी प्रगति पर ध्यान
विद्यार्थियों के विविध समूहों को पूरा करने के लिए निम्नलिखित में से कौन ‘सांस्कृतिक रूप से उत्तरदायी शिक्षण’ का सही वर्णन करता है?
(i) सुविचारित
(ii) अनुकूलित
(iii) विभेदित
(iv) मानकीकृत
A. (i), (ii), (iii)
B. (i), (ii), (iii), (iv)
C. (i), (iv)
D. (ii), (iii)
जीन पियाजे के अनुसार बच्चे वयस्कों से किस प्रकार भिन्न हैं?
A. बच्चों की सोच वयस्कों से गुणात्मक रूप से भिन्न होती है।
B. बच्चों की सोच मात्रात्मक रूप से वयस्कों से भिन्न होती है।
C. बच्चे वयस्कों पर निर्भर होते हैं जबकि वयस्क स्वतंत्र होते हैं।
D. बच्चों की तुलना में वयस्क बहुत अधिक ज्ञानी होते हैं।
आप एक अध्यापक हैं जो अपने विद्यार्थियों को परासंज्ञानात्मक कौशल विकसित करने में सहायता करना चाहते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति इस प्रकार के चिंतन को बढ़ावा देने की सबसे अधिक संभावना है?
A. विद्यार्थियों को सत्रीय कार्य के लिए सारांशित नोट्स प्रदान करना।
B. गृहकार्य साँपना जिसके लिए याद रखते और याद करने की आवश्यकता होती है।
C. विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन पर गुणात्मक प्रतिपुष्टि के बजाय अंक देना ।
D. विद्यार्थियों को अपने स्वयं की अधिगम और चिंतन प्रक्रिया पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करना।
लेव वायगोत्स्की के अनुसार भाषा और विचार के बीच क्या संबंध है?
A. भाषा और विचार एक दूसरे से स्वतंत्र हैं।
B. भाषा और विचार विकास की जटिल विनिमेय प्रक्रियाएँ हैं।
C. भाषा विचार को आकार नहीं देती है।
D. विचार भाषा को आकार देते हैं।
एक शिक्षिका स्वयं से पूछती है – “मैं ऐसे अनुभव कैसे प्रदान कर सकती हूँ जिसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण में विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को वर्गीकृत करने और उनकी वर्गीकरण के स्कीमों का विश्लेषण करने की आवश्यकता हो ?” वह विद्यार्थियों में किस बुद्धि को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है?
A. प्राकृतिक बुद्धि
B. शारीरिक गतिसंवेदी बुद्धि
C. भाषाई बुद्धि
D. अंतर्वैयक्तिक बुद्धि
विद्यार्थियों के लिए कक्षा में प्रतिपुष्टि सबसे अधिक प्रभावी होती है जब-
A. यह इस बात पर ध्यान केंद्रित करता है कि बच्चा क्या नहीं कर सकता बजाय इसके कि वह क्या कर सकता है।
B. यह वर्ष के अंत में परीक्षण और परीक्षा पर केंद्रित है।
C. यह विद्यार्थियों को तुलनात्मक श्रेणी प्रदान करता है।
D. यह अधिगम की गतिविधि के दौरान और पश्चात भी होता है।
रमा एक शिक्षिका है जो वायगोत्स्की के सिद्धांत को अपनी कक्षा में लागू कर रही है और वह एक चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए अपने विद्यार्थियों को समूहों में काम करने के लिए नियुक्त करती है। कार्य के दौरान, एक विद्यार्थी एक महत्वपूर्ण संकल्पना को समझने के लिए संघर्ष करता है। रमा के लिए इस विद्यार्थी की सहायता करने का सबसे प्रभावी तरीका क्या होगा?
A. विद्यार्थी को एक अलग कार्य सौंपें जो उसकी योग्यताओं के अनुकूल हो।
B. विद्यार्थी के साथ समस्या पर काम करें और समूह के अन्य सदस्यों को शामिल करते हुए आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन और प्रतिपुष्टि प्रदान करें।
C. विद्यार्थी को समस्या का उत्तर प्रदान करें ताकि समूह आगे बढ़ सके।
D. विद्यार्थी को समस्या को स्वयं हल करने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करें।
भावनाओं, व्यक्तित्व और सामाजिक संबंधों में परिवर्तन और स्थिरता किस विकास में शामिल हैं?
A. मनोसामाजिक विकास
B. संज्ञानात्मक विकास
C. व्यक्तित्व विकास
D. भावनात्मक विकास
रचनावादी शिक्षण विद्यार्थियों को ______ अधिगम की ओर ले जाता है।
A. यंत्रवत्
B. ग्रहणशील
C. खोज – आधारित
D. अर्थहीन
प्रगतिशील शिक्षा में बच्चों को किस तरह देखा जाता है?
A. ज्ञानवर्धक और अर्थ की रचना करने वाले
B. कमजोर और सुरक्षा की जरूरत में
C. मासूम और आश्रित
D. आज्ञाकारी और केवल ज्ञान का उपभोग करने में सक्षम
जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत यह बताता है कि
A. पाठ्यचर्या को बच्चों के आयु-समूह व चरण को ध्यान में रखकर तैयार किया जाना चाहिए।
B. शिक्षण का बल गतिविधि के परिणाम पर होना चाहिए न कि सोचने की प्रक्रिया पर ।
C. व्यवहार को दंड और पुरस्कारों के माध्यम से अनुकूलित किया जाना चाहिए।
D. अवधारणाओं को जटिल से सरल के क्रम में सिखाया जाना चाहिए।
महारत हासिल करने के लक्ष्य निर्धारित करने से विद्यार्थी की अभिप्रेरणा और योग्यता के बारे में विचार कैसे प्रभावित होते हैं?
A. यह अक्सर योग्यता के स्थिर दृष्टिकोण में बढ़ी हुई बाहरी अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
B. यह अक्सर योग्यता के वृद्धिशील दृष्टिकोण में बढ़ी हुई बाहरी अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
C. यह अक्सर योग्यता के स्थिर दृष्टिकोण में बढ़ी हुई आंतरिक अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
D. यह अक्सर योग्यता के वृद्धिशील दृष्टिकोण में बढ़ी हुई आंतरिक अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
अभिकथन (A) : किशोरावस्था के दौरान जेंडर अपेक्षाओं के अनुरूप स्त्रीत्व या पुरुषत्व की परंपराओं का पालन करने के लिए दबाव बढ़ जाता है।
कारण (R) : जेंडर और जेंडर भूमिकाएँ जैविक रूप से निर्धारित की जाती हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
अभिकथन (A) : अध्यापकों को विद्यार्थियों के बीच बहस, चर्चा और सहयोग को प्रोत्साहित करना चाहिए।
कारण (R) : ज्ञान उत्पादन एक निष्क्रिय प्रक्रिया है और सामूहिक गतिविधियों में संलग्नता अर्थपूर्ण अधिगम में बाधा डालता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
निम्नलिखित में से क्या दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कक्षा में भागीदारी लेने में बाधा डालता है?
A. उभरी हुई रेखा चित्र और मानचित्र
B. ग्राफिक सामग्री के स्पर्शनीय तरीके
C. इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रारूपित व्याख्यान प्रतिलेखन
D. मुद्रित पाठ्यपुस्तकें और नोट्स
निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित युग्म है?
A. रचनात्मक आकलन : यह निर्धारित करना कि विद्यार्थी कक्षा से पहले और बाद में क्या कर सकते हैं।
B. योगात्मक आकलन : इनमें पेपर पेंसिल परीक्षण के साथ-साथ गैर-लिखित व्यवहारों के विस्तृत विवरण शामिल हैं।
C. मानदंड – संदर्भित आकलन : विशिष्ट विषयों की महारत शामिल है।
D. मानक-संदर्भित आकलन : साथियों के प्रदर्शन की तुलना करता है।
सुनीता, एक 12 वर्षीय लड़की, विशेष संगीतीय क्षमता रखती है। उसके माता-पिता, दोनों ही निपुण गायक हैं और वे सुनीता को अपनी आवाज को और बेहतर करने के लिए प्रशिक्षण कक्षा में भेज रहे हैं। सुनीता की यह क्षमता संभावित रूप से किन कारकों के अंतःक्रिया का परिणाम है?
A. आनुवंशिकता और वातावरण
B. लैंगिक पहचान और आनुवंशिक संरचना
C. वृद्धि और परिपक्वता
D. पोषण और अनुशासन
लॉरेंस कोहलबर्ग ने बच्चों के नैतिक विकास का अध्ययन करने के लिए किस विधि का प्रयोग किया?
A. खेल के दौरान बच्चों का अवलोकन करना
B. प्रायोगिक विधि
C. मात्रात्मक शोध कार्य विधि
D. बच्चों के सामने नैतिक दुविधाएँ रखना और अनुक्रियाओं की समालोचना करना
अभिकथन (A): स्कूलों को उस ढाँचे के भीतर कार्य करना चाहिए जो तैयार उत्पाद और अधिगम के परिणामों का आकलन करते हैं।
कारण (R) : अधिगम पक्के तौर पर अनुक्रमिक और पदानुक्रमित है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘स्वलीनता’ के संदर्भ में सही है?
A. स्वलीनता केवल वातावरणीय कारकों के कारण होता है।
B. स्वलीनता का इलाज किया जा सकता है; उम्र के साथ इसमें सुधार आता है।
C. स्वलीनता वाले सभी लोगों में कम-से-कम एक विशेष कौशल होता है।
D. स्वलीनता एक तंत्रिकीय विकासात्मक विकार है।
अधिगम की किस रणनीति में बच्चों द्वारा दूसरों को सिखाना शामिल है जो उन्होंने सीखा है?
A. व्याख्यात्मक शिक्षण
B. पारस्परिक शिक्षण
C. अनुबंधन अधिगम
D. रटन अधिगम
संवेदनशील अवधि वह समयावधि होती है जिसके दौरान कुछ ______ विशेष रूप से ‘सामान्य’ विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।
A. पर्यावरणीय कारक
B. वंशानुगत कारक
C. उत्पत्तिमूलक कारक
D. मानवजाति कारक
पठन वैकल्य से जूझ रहे विद्यार्थियों को किस प्रकार से पढ़ना सिखाया जा सकता है?
A. लंबे और जटिल गद्यांश देकर
B. अनुकूलन की अनुबंधन विधि के माध्यम से
C. व्यवस्थित ध्वन्यात्मक प्रशिक्षण के माध्यम से
D. उच्च ग्रेड स्तर के पठन ग्रंथ प्रदान करके
निम्न में से कौन-सा प्रश्न विश्लेषणात्मक चिंतन को बढ़ावा देता है?
A. भारत की कुल जनसंख्या कितनी है?
B. भारत में जनसंख्या वृद्धि के विभिन्न कारण क्या हैं?
C. भारत की राजधानी _____ है।
D. भारत में कितने राज्य हैं?
अभिकथन (A) : अध्यापकों को बच्चों को प्रयोग के लिए बहुत सारे अवसर देने चाहिए और उदाहरणों और गैर-उदाहरणों पर चर्चा करनी चाहिए।
कारण (R) : बच्चों में गलत धारणाओं से निपटने का एक रचनात्मक तरीका विपरीत उदाहरण प्रदान करना है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
अभिकथन (A) : एशियाई संस्कृतियों में जो सामाजिक सद्भावना पर जोर देते हैं, ‘क्रोध’ की अभिव्यक्ति को हतोत्साहित किया जाता है और ‘शर्म’ को प्रोत्साहित किया जाता है।
कारण (R) : भावनाएँ व्यक्तिपरक हैं और अधिगम में कोई भूमिका नहीं निभाती हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन को विकसित करने के लिए, एक अध्यापक को
A. ऐसे प्रश्न देने चाहिए जिनमें निष्कर्ष और व्याख्याएँ शामिल होते हैं।
B. ऐसे प्रश्न से बचना चाहिए जिनमें विवेचन और विश्लेषण की आवश्यकता होती है।
C. केवल ऐसे ही प्रश्न पूछने चाहिए जिनका एक ही उत्तर हो।
D. विद्यार्थियों को उनके संदेह और सवाल पूछने के लिए हतोत्साहित करना चाहिए।
समावेशी कक्षाओं में :
A. अलग-अलग भिन्नताओं के अनुसार विभेदित निर्देश दिए जाते हैं।
B. बच्चों के बीच हर तरह की विभिन्नता को दूर करने का लक्ष्य रखती हैं।
C. को पहचानना चाहिए कि हर बच्चा एक ही दर से और एक ही समय में सीखेगा।
D. में ‘विशेष बच्चों’ की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक अलग शैक्षिक कार्यक्रम पेश किया जाता है।
सरकार ने ऐसे कानून पारित किए हैं, जिन्होंने उन संगठनों में बालवाड़ी/शिशुगृह सुविधाएँ (क्रेच सुविधा) अनिवार्य किया है, जहाँ महिला कर्मचारियों की संख्या ______ से अधिक है।
A. 25
B. 30
C. 10
D. 15
शुरुआती वर्षों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ कई आर्थिक मुद्दे उठाए। सही उत्तर का चयन कीजिए।
(i) कांग्रेस का कहना था कि भारत में ब्रिटिश शासन के वजह से ही गरीबी और अकाल पड़ रहे हैं।
(ii) इसमें राजस्व में कटौती और सैन्य व्यय में कटौती की मांग की गई।
(iii) इसने सिंचाई के लिए अधिक अनुदान की माँग की।
(iv) इसने मनोरंजन कर के खिलाफ आवाज़ उठायी।
A. केवल (i), (ii) और (iii) सही हैं।
B. केवल (ii), (iii) और (iv) सही हैं।
C. केवल (i) और (ii) सही हैं।
D. केवल (ii) और (iii) सही हैं।
निम्नलिखित में से सही युग्मों का मिलान कीजिए:
|
पृथ्वी के मंडल |
विशेषता |
||
|
(a) |
स्थलमंडल |
(i) |
पादप एवं जीव-जंतु |
|
(b) |
जलमंडल |
(ii) |
चट्टानों एवं खनिजों से बना हुआ |
|
(c) |
वायुमंडल |
(iii) |
जल के विभिन्न स्रोत |
|
(d) |
जैवमंडल |
(iv) |
वायु की पतली परत |
A. (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
B. (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
C. (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
D. (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
निम्नलिखित में से कौन सा कथन अशोक के धम्म के विषय में सही है?
(a) इसमें किसी देवता की पूजा की आवश्यकता नहीं थी।
(b) इसमें किसी बली कर्मकांड की आवश्यकता नहीं थी।
(c) धम्म के विचार बुद्ध के उपदेशों से प्रेरित थे।
(d) लोगों को धम्म की शिक्षा देने के लिए अशोक ने बौद्ध भिक्षुओं की नियुक्ति की।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल (b) तथा (c)
B. (a), (b), (c) तथा (d) सभी
C. केवल (a), (b) तथा (c)
D. केवल (a) तथा (b)
नीचे दो कथन (A) और (B) 19 वीं शताब्दी में चर्मकर्मियों के संदर्भ में हैं।
(A) पहले विश्व युद्ध के दौरान सेना के लिए जूतों की जबरदस्त माँग पैदा हो गई थी।
(B) सामान्य जातियों के गरीब लोगों ने इस अवसर को देखा और सेना हेतु जूते आपूर्ति के लिए तैयार हो गए।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
B. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।
C. (A) और (B) दोनों सही हैं।
D. (A) और (B) दोनों गलत हैं
मुग़ल राजस्व व्यवस्था जिसमें हर फ़सल के लिए राजस्व दर की अलग सूची बनाई गई उसे कहते हैं:
A. जात
B. इक्ता
C. जागीर
D. ज़ब्त
पृथ्वी की वे शैलें, जो पृथ्वी के निर्माण के 30 करोड़ वर्ष पश्चात् बनी हैं:
A. पूर्वी यूरोप में स्थित हैं।
B. हिमालय क्षेत्र में स्थित हैं।
C. विश्व की नवीनतम शैलें मानी जाती हैं।
D. पश्चिमी आस्ट्रेलिया में स्थित हैं।
स्तंभ – I की निम्नलिखित संकल्पनाओं को स्तंभ – II में दिए गए उनके उदाहरणों से सुमेलित कीजिए और उपयुक्त विकल्प चुनिए:
|
स्तंभ-1 संकल्पनाएँ |
स्तंभ-II उदाहरण |
||
|
(a) |
भेदभाव |
(i) |
समान कार्य के लिए अलग वेतन |
|
(b) |
असमानता |
(ii) |
ग्रामवासी अंधविश्वासी हैं। |
|
(c) |
रूढ़िवादिता |
(iii) |
महिला को रोजगार की अनुमति नहीं है क्योंकि वह परिवार शुरू कर रही है / वह गर्भवती है। |
|
(d) |
पूर्वधारणा |
(iv) |
लड़कियाँ खाना बनाने / भोजन पकाने में अच्छी हैं। |
A. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (i), (d) – (ii)
B. (a) – (iii), (b) – (i), (c) – (iv), (d) – (ii)
C. (a) – (iii), (b) – (i), (c) – (ii), (d) – (iv)
D. (a) – (iv), (b) – (ii), (c) – (i), (d) – (iii)
निम्न में से कौन सा / कौन-से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
|
फसल |
आवश्यक जलवायु परिस्थिति | |
|
(a) |
कॉफी | ठंडी और शुष्क जलवायु |
|
(b) |
चाय | गर्म जलवायु और उच्च वर्षा |
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (a) तथा (b) दोनों
B. न तो (a) और न ही (b)
C. केवल (a)
D. केवल (b)
‘भूतपूर्व रियासत’ श्रेणी लागू थी:
A. 1956 के बाद जब उन्हें प्रशासनिक इकाइयों के रूप में सुरक्षित नहीं रखा गया।
B. किसी पर भी नहीं क्योंकि भारत में ऐसी कोई श्रेणी विद्यमान नहीं थी।
C. स्वतंत्रता के समय केवल 1947-48 के आस पास।
D. 1947-48 और 1956 के बीच जब उन्हें प्रशासनिक इकाइयों के रूप में मान्यता मिली।
अतीत में व्यक्तियों व वस्तुओं के संदर्भ में निम्नलिखित का मिलान कीजिए और उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए।
|
A |
B |
||
|
(a) |
बेरिगाज़ा |
(i) |
मुहर लगे लाल चमकदार बर्तन |
|
(b) |
श्रेणी |
(ii) |
भरूच |
|
(c) |
अरेटाइन पात्र |
(iii) |
स्वतंत्र कृषक |
|
(d) |
गृहपति |
(iv) |
शिल्पकारों तथा व्यापारियों के संघ |
A. (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)
B. (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
C. (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)
D. (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(i)
इतिहास की गूढ़लिपि का अर्थ निकालने / लिखने में पुरातत्त्वविद् एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
निम्नलिखित में से उनके काम की प्रकृति के बारे में कौन सा सही नहीं है ?-
A. जानवरों, पक्षियों, मछलियों की हड्डियाँ ढूँढ़ना
B. लिखित सामग्री (लेखों) की जाँच
C. भवनों, चित्रों (पेंटिंगस्) एवं मूर्तियों के अवशेषों का अध्ययन
D. औज़ारों, हथियारों, बर्तनों, पैन, आदि की प्राप्ति के लिए छान-बीन और खुदाई
भारत में केन्द्रीय सरकार कार्यालयों के खुलने का समय सुबह के 9:00 बजे IST ( भारतीय मानक समय) है, तो चेन्नई के पास क्रमश: 80° पूर्व देशांतर तथा इटानगर के पास 92°45 पूर्व देशांतर के पास स्थित केंद्रीय सरकार कार्यालयों के खुलने स्थानीय समय क्रमशः क्या होगा?
A. क्रमश: सुबह के 08:50 बजे तथा सुबह के 09:41 बजे
B. क्रमश: सुबह के 09:41 बजे तथा सुबह के 08:50 बजे
C. क्रमश: सुबह के 09:10 बजे तथा सुबह के 08:19 बजे
D. क्रमशः सुबह के 08:19 बजे तथा सुबह के 09:10 बजे
उन्नीसवीं सदी के औपनिवेशिक भारत में लड़कियों को घर पर ही पढ़ाया जाता था क्योंकि :
(a) वे पढ़ाई के साथ-साथ घरेलू काम भी कर सकें।
(b) लोग मानते थे कि सार्वजनिक स्थानों पर जाने से वे बिगड़ जाएँगी।
(c) लोग अपने संबंधियों एवं मित्रों से उनकी शिक्षा के तथ्य छुपाना चाहते थे।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (b) और (c)
B. (a), (b) और (c)
C. (a) और (b)
D. (a) और (c)
निम्नलिखित में से कौन सा ग्राम-भोजक के लिए सही नहीं है?
A. गाँव का कर वसूलने का कार्य राजा प्रायः इन्हें ही सौंप देते थे।
B. ये न्यायाधीश और पुलिस का काम नहीं करते थे।
C. अक्सर एक ही परिवार के लोग इस पद पर कई पीढ़ियों तक बने रहते थे।
D. इनकी जमीन पर इनके दास और मजदूर काम करते थे ।
नीचे श्री नारायण गुरु के संदर्भ में दो कथन (A) और (B) दिए गए हैं।
(A) उन्होंने एक ही संप्रदाय या जाति के भीतर सभी की समानता का समर्थन किया।
(B) उन्होंने सभी को सभी गुरुओं में आस्था रखने के लिए प्रेरित किया।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है लेकिन (B) असत्य है।
B. (A) गलत है लेकिन (B) सत्य है।
C. (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
D. (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
निम्नलिखित युग्मों का मिलान कीजिए और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:
|
शैल |
उत्पत्ति / निर्माण |
||
|
(a) |
आग्नेय शैल |
(i) |
उच्च ताप एवं दाब के कारण परिवर्तित हो जाते हैं। |
|
(b) |
अवसादी शैल |
(ii) |
द्रवित मैग्मा |
|
(c) |
कायांतरित शैल |
(iii) |
हवा और जल आदि के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचाकर, जमा कर दिए जाते हैं |
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (a) – (iii), (b) – (i), (c) – (ii)
B. (a) – (i), (b) – (iii), (c) – (ii)
C. (a) – (i), (b) – (ii), (c) – (iii)
D. (a) – (ii), (b) – (iii), (c) – (i)
वायुमंडल की किस परत में वायु की बहुत पतली परत होती है?
A. समताप मंडल
B. मध्यमंडल
C. बाह्य वायुमंडल
D. बहिमंडल
एक बड़े आधार और पतले शीर्ष वाला जनसंख्या पिरामिड दर्शाता है:
(a) उच्च जन्म दर
(b) वृद्ध आयु वर्ग में उच्च मृत्यु दर
(c) तुलनात्मक रूप से अधिक युवा जनसंख्या
(d) शिशुओं में मृत्यु की अधिक दर / संख्या
सही विकल्प का चयन करें।
A. केवल (b), (c) तथा (d)
B. केवल (a), (c) तथा (d)
C. केवल (a) तथा (b)
D. केवल (a), (b) तथा (c)
पृथ्वी की गतियों के बारे में दिए गए निम्नलिखित कथनों (A) तथा (B) पर विचार करें तथा सही विकल्प का चुनाव करें।
(A) पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना घूर्णन कहलाता है।
(B) पृथ्वी का अक्ष एक काल्पनिक रेखा है, जो अपनी कक्षीय सतह से \(331/2^\) का कोण बनाती है।
सही विकल्प का चयन करें।
A. दोनों (A) तथा (B) सही हैं।
B. दोनों (A) तथा (B) गलत हैं
C. केवल (A) सही है
D. केवल (B) सही है
निम्नलिखित में से कौन सा कथन बारहवीं सदी की मंदिर निर्माण में प्रयुक्त शिल्प विज्ञान तकनीक के विकास के बारे में सही है?
(a) अधिरचना का भार शिखरों पर डाल दिया जाता था।
(b) निर्माण में बलुआ पत्थर व पत्थर के छोटे टुकड़ों के मिश्रण का तेजी से प्रयोग होने लगा।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (a) और (b) दोनों सही हैं।
B. (a) और (b) दोनों सही नहीं हैं।
C. केवल (a) सही है।
D. केवल (b) सही है।
निम्नलिखित में से किसने केसरी समाचार पत्र का संपादन किया जो ब्रिटिश शासन का सबसे कठोर आलोचकों में से एक बन गया था?
A. महात्मा गांधी
B. लाला लाजपत राय
C. ज्योतिराव फुले
D. बाल गंगाधर तिलक
अमेजन बेसिन के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
(a) पूरे वर्ष यहाँ गर्म और नम जलवायु रहती है।
(b) यहाँ लोग ‘कर्तन व दहन’ कृषि करते हैं।
(c) लोग मुख्यतः धान उगाते हैं।
(d) बेसिन में कई स्थानों तक पहुँचने के लिए हवाईजहाजों तथा हेलीकॉप्टरों का भी प्रयोग किया जाता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल (a), (c) तथा (d)
B. केवल (a), (b) तथा (d)
C. केवल (a), (b) तथा (c)
D. केवल (b), (c) तथा (d)
भारत के भौतिक मानचित्र में यदि आपको दक्कन के पठार को पहचानना है तो, यह किस रंग से दर्शाया गया होगा?
A. हरा
B. पीला
C. नारंगी
D. भूरा
निम्नलिखित में से मृदा अपरदन और क्षीणता को नियंत्रित करने के उपायों का चयन कीजिए।
(a) मल्च बनाना
(b) अति चराई
(c) वेदिका फार्म
(d) अंतरा फसलें उगाना
सही विकल्प का चयन करें।
A. केवल (a), (b), (d)
B. केवल (b), (c), (d)
C. केवल (a), (b), (c)
D. केवल (a), (c), (d)
‘विविधता में एकता’ वाक्यांश किसने दिया?
A. सुभाष चंद्र बोस ने
B. सरदार वल्लभभाई पटेल ने
C. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने
D. मोहनदास करमचन्द गाँधी ने
(A) और (B) कथनों पर सर्वोच्चता के संदर्भ में विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए।
(A) कंपनी ने दावा किया कि उसका अधिकार सर्वोच्च नहीं था।
(B) अपने हितों की रक्षा के लिए वह भारतीय रियासतों का अधिग्रहण करने या उनको अधिग्रहण की धमकी देने का अधिकार कंपनी अपने पास मानती थी।
A. (A) सत्य है लेकिन (B) गलत है।
B. (A) असत्य है लेकिन (B) सत्य है।
C. (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
D. (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
लद्दाख के बारे में दिए गए निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
(a) लद्दाख से होकर बहुत सी नदियाँ बहती हैं।
(b) अधिक ऊँचाई होने के कारण यहाँ की जलवायु अत्यधिक ठंडी है।
(c) हिमालय के वृष्टि छाया क्षेत्र में होने के बावजूद यहाँ उच्च वर्षा पाई जाती है।
(d) यह क्षेत्र बर्फीली हवाओं एवं तेज जलाने वाले ताप का अनुभव करता है।
A. केवल (b), (c) तथा (d) सही हैं।
B. केवल (a), (b) तथा (d) सही हैं।
C. केवल (a) तथा (b) सही हैं।
D. केवल (a), (b) तथा (c) सही हैं।
दिए गए कथनों (A) तथा (R) पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
(A) : जो स्थान ग्रीनविच के पश्चिम में हैं, उनका समय ग्रीनविच से पीछे रहेगा।
(R) : पृथ्वी पूर्व से पश्चिम की ओर चक्कर लगाती है तथा सूर्य पूर्व दिशा में शीघ्र उगता है।
A. (A) सत्य है तथा (R) असत्य है।
B. दोनों (A) तथा (R) असत्य हैं।
C. दोनों (A) तथा (R) सत्य हैं तथा (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
D. दोनों (A) तथा (R) सत्य हैं किंतु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
वतन जागीरें अकबर द्वारा निम्नलिखित में से किस सरदार को दी गई थीं?
A. सिसोदिया राजपूतों को
B. भारतीय मुसलमानों को
C. सिक्खों को
D. मराठों को
सामाजिक विज्ञान में एक सुसंरचित पोर्टफोलियो को :
(a) उद्देश्यपूर्ण व व्यवस्थित होना चाहिए।
(b) विद्यार्थी के नियमित कार्यों व गतिविधियों को दर्शाना चाहिए।
(c) मुख्यतः रिपोर्ट कार्ड बनाने पर केन्द्रित होना चाहिए।
(d) विद्यार्थी के कार्यों का लंबे समय का संग्रह होना चाहिए।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (a), (c) तथा (d)
B. (a), (b) तथा (d)
C. (a), (b) तथा (c)
D. (b), (c) तथा (d)
सामाजिक विज्ञान में परियोजना पद्धति में _______ शामिल हैं।
(a) गतिविधि
(b) चर्चा
(c) प्रयोग
(d) वर्णन
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल (a) तथा (b)
B. केवल (c) तथा (d)
C. (a), (b) तथा (c)
D. (a), (c) तथा (d)
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए:
कथन (A) : ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-कृषि गतिविधियों में निवेश, ग्रामीण शहरी पलायन को कम कर सकता है।
कथन (R) : एक विशिष्ट मौसम के दौरान पलायन में वृद्धि होती है जब ग्रामीण क्षेत्रों में कोई कृषीय गतिविधियाँ नहीं हो रही हो।
A. (A) सही है लेकिन (R) असत्य है।
B. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
निम्नलिखित में से कौन-से प्रश्न संज्ञानात्मक प्रक्रिया के विश्लेषणात्मक पक्ष को आँकते हैं?
(a) वे राष्ट्रीय पाठ्यचर्या उद्देश्य क्या हैं जिनको धरोहर संबंधी परियोजनाओं के द्वारा संपादित (उपार्जित) किया जा सकता है?
(b) इतिहास की विधियाँ (a) विज्ञान; (b) कला एवं प्रबंधन अध्ययनों के शोध में कैसे सहायक हैं?
(c) ‘विविधभारती’ कार्यक्रमों को कितनी क्षेत्रीय भाषाओं एवं स्थानीय बोलियों में प्रसारित किया गया था?
(d) आपके द्वारा देखे गए दो ऐतिहासिक धारावाहिकों पर समीक्षा लिखिए।
(e) भरूड़ क्या हैं? किस क्षेत्र / राज्य में यह लोकप्रिय है?
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल (a), (b) और (d)
B. केवल (c) और (e)
C. केवल (a), (b), (c) और (d)
D. केवल (b), (c), (d) और (e)
अभिकथन (A) और तर्क (R) को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A): विद्यार्थियों को कक्षा में प्रश्न पूछने हेतु प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
तर्क (R): यह अंतर्मुखी विद्यार्थियों को खुलने में सहायता करेगा।
A. (A) सही है लेकिन (R) असत्य है।
B. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (A) का (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
निम्न में से क्या एक परियोजना कार्य जिससे छात्रों को प्रामाणिक, वास्तविक जगत की समस्या समाधान के द्वारा अर्जित किया जा सकता हैं?
A. रचनात्मकता और नवीनता में वृद्धि
B. सहयोग और टीम वर्क को बढ़ावा देना
C. समालोचनात्मक सोच कौशल का विकास
D. विषयी ज्ञान और कौशल में सुधार
भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व के विचार _______से लिए गए थे।
A. रूसी क्रांति
B. मैग्नाकार्टा
C. अमरीकन क्रांति
D. फ्रांसिसी क्रांति
निम्न में से कौन-से विकल्प निष्पक्ष सुनवाई के मूलभूत तत्व हैं?
(a) मुकदमा जनता के सामने खुली अदालत में चलाया जाता है।
(b) आरोप-पत्र और अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए सभी साक्ष्यों की एक प्रति आरोपी को दी जाती है।
(c) बचाव पक्ष के वकील को अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए सारे गवाहों से जिरह करने का मौका नहीं दिया जाता है।
(d) न्यायाधीश अदालत के सामने वकीलों द्वारा दिए गए कथनों के आधार पर फैसला करते हैं।
सही विकल्प का चयन करें।
A. केवल (a), (b) तथा (d)
B. केवल (b), (c) तथा (d)
C. (a), (b), (c) तथा (d) सभी
D. केवल (a), (b) तथा (c)
निम्नलिखित में से कौन-सी मूल्यांकन विधि सबसे ज्यादा उपयुक्त होगी जबकि छात्र छोटे-छोटे समूहों में काम कर रहे हो और विद्यार्थियों का अलग-अलग मूल्यांकन करना हो?
(a) रुबरिक्स
(b) बहुविकल्पीय प्रश्न
(c) मौखिक प्रस्तुतीकरण
(d) पोर्टफोलियो
सही विकल्प का चयन करें।
A. (c) तथा (d)
B. (a) तथा (d)
C. (a) तथा (b)
D. (b) तथा (c)
भारत के किस क्षेत्र में आदिवासी समुदायों की सघनता सर्वाधिक है?
A. पूर्वी भारत में
B. पश्चिम भारत
C. उत्तर भारत में
D. दक्षिण भारत में
सामाजिक विज्ञान पाठ्यचर्या में अनेकत्व की संकल्पना को निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सटीकता से दर्शाता है? सही विकल्प का चयन करें।
A. सामाजिक विज्ञान से कुछ परिप्रेक्ष्यों का निष्कासन
B. सामाजिक विज्ञान पाठ्यचर्या सामग्री में कठिन भाषा का उपयोग
C. एकल विचारधारा की प्रमुखता
D. अनेक परिप्रेक्ष्यों और विविध दृष्टिकोणों को सम्मिलित करना
कथन (A) और (B) पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए:
(A) प्राकृतिक विज्ञान सामाजिक विज्ञान से श्रेष्ठ है और यह होनहार विद्यार्थियों का क्षेत्र है।
(B) सामाजिक विज्ञान सामाजिक, सांस्कृतिक और विश्लेषणीय कौशलों को प्रदान करने के लिए आवश्यक है जो वर्धमानीय स्वतंत्र विश्व में समन्वय बैठाने के लिए आवश्यक है।
A. (A) सत्य है किंतु (B) असत्य है।
B. (A) असत्य है किंतु (B) सत्य है।
C. (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
D. (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
सामाजिक विज्ञान के मूल्यांकन रूपरेखा के निर्माण में शिक्षकों की भागीदारी महत्वपूर्ण मानी जाती है :
(a) समसामयिक घटनाओं और प्रचलित परिवर्तनों को समाकलित करने के लिए।
(b) पाठ्यचर्या और मूल्यांकन को केवल विषय केंद्रित बनाने एवं पाठ्यचर्या के दायरे को सीमित करने के लिए।
(c) केवल शिक्षकों को एक संसाधन के रूप में इस्तेमाल कर समय, श्रम और धन की बचत करने के लिए।
(d) शिक्षक के अनुभवों के इस्तेमाल के द्वारा शिक्षकों के स्तर के अनुरूप आवश्यक परिवर्तन करने के लिए।
सही विकल्प का चयन करें।
A. केवल (a), (b) और (c)
B. केवल (a) और (b)
C. केवल (a)
D. केवल (a) और (d)
सामाजिक विज्ञान की प्रकृति के संबंध में निम्नलिखित कथनों अभिकथन (A) और तर्क (R) पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : सामाजिक विज्ञान ने तथ्यों से वस्तुगत एवं क्रमबद्ध मार्ग (प्रकार) से निपटने हेतु अपनी स्वयं की विशिष्ट विधियाँ विकसित की हैं।
तर्क (R) : प्राकृतिक विज्ञान से भिन्न (असदृश), सामाजिक विज्ञान में लोकप्रिय भावनाओं के दबाव से तथ्यों के अवलोकन एवं विश्लेषण को पृथक करना कठिन है।
A. केवल (A) सही है।
B. केवल (R) सही है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
लोकतंत्र को दर्शाने हेतू निम्नलिखित में से किसका प्रयोग किया जा सकता है?
(a) लोग समान और स्वतंत्र हैं।
(b) लोग धनी और समृद्ध होते हैं।
(c) लोग संघर्ष को दूसरों की तुलना में बेहतर तरीके से सुलझाते हैं।
(d) सरकार अधिक उत्तरदायी और तर्कसंगत
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (a), (b), (c) तथा (d)
B. (b) तथा (d)
C. (a) तथा (b)
D. (a), (b) तथा (c)
नीचे दिए स्तंभों का मिलान कीजिए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:
|
आकलन के संकेतक |
योग्यताएँ/क्षमताएँ |
||
|
(a) |
चर्चा |
(i) |
भिन्न क्षमता के प्रति संवेदनशीलता, पर्यावरण के प्रति चिंता प्रदर्शित करना। |
|
(b) |
अवलोकन |
(ii) |
तार्किक संबंध बनाना |
|
(c) |
नियामक सरोकार |
(iii) |
रिपोर्टिंग, वर्णन, चित्र- पठन और आरेखण |
|
(d) |
स्पष्टीकरण |
(iv) |
सुनना, राय व्यक्त करना और दूसरों से पता लगाना |
A. (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
B. (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
C. (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)
D. (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iii)
लता सुबह 5 बजे चाय बेचती है। उसके बाद वह बहुत दूर कुएँ से जल ढोकर लाती है। घर पहुँचने के बाद वह खाना बनाती है, कपड़े धोती है, घर की सफाई करती है, झाडू-पोछा करती है। उसके पश्चात वह अपनी चाय की दुकान के लिए सामान खरीद कर लाती है। इन सब कार्यों को कहा जा सकता है। ______।
A. गृह कार्य
B. भुगतान कार्य
C. देखभाल कार्य
D. दोहरा बोझ
संविधान एक क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच नागरिक नामक संबंध निर्धारित करता है और यह _____ को भी निर्धारित करता है।
A. लोगों और सरकार के बीच संबंध
B. पड़ोसी देशों और सरकार के बीच संबंध
C. लोगों और कंपनियों के बीच संबंध
D. पड़ोसी देशों के बीच संबंध
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की चिकित्सा आचार संहिता में कहा गया है : प्रत्येक चिकित्सक को, जहाँ तक संभव हो, उन दवाओं को निर्धारित करना चाहिए जो कहलाती हैं :
A. जेनरिक दवाईयाँ
B. प्राचीन उपचार
C. आनुवंशिक दवाईयाँ
D. वैश्विक ब्रांड
ग्रामीण भारत में एक बड़ी संख्या में जो लोग भूमिहीन हैं, जबकि उनकी जीविका का मुख्य स्रोत कृषि है, कहलाते हैं :
(a) सीमांत किसान
(b) प्रवासी श्रमिक मजदूर
(c) कृषीय मजदूर
(d) छोटे किसान
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल (a), (b) और (c)
B. केवल (b), (c) और (d)
C. केवल (a) और (b)
D. केवल (b) और (c)
‘भेदभाव’ विषय पर चर्चा करने के लिए, निम्नलिखित में से कौन सा संसाधन प्रासंगिक है?
A. बी.आर. अंबेडकर के भारत लौटने के पश्चात रहने हेतु स्थान ढूँढ़ने के अनुभवों का वृत्तांत
B. एक विज्ञापन में कपड़े धोते हुए महिला को दर्शाना
C. अशोक के अभिलेखों की लिपि
D. मानवाधिकारों की वैश्विक घोषणा
विविधता विषय पर कार्य देने हेतु एक अध्यापिका अपने कक्षा के 30 विद्यार्थियों को छोटे-छोटे समूहों में बाँटना चाह रही है। निम्नलिखित में समूह निर्माण का कौन-सा तरीका सबसे उचित होगा?
A. विद्यार्थियों के पिछली परीक्षा में आए अंकों के घटते क्रम में
B. विषम यादृच्छिक समूह जो किसी खेल पर आधारित हों
C. विद्यार्थियों की सुविधानुसार
D. आगे से पीछे के क्रम में बैठने के क्रम के अनुसार
निम्नलिखित में से कौन सा प्रश्न आलोचनात्मक चिंतन कौशल को विकसित करने का अवसर प्रदान करता है?
(a) शाहजहाँनाबाद में मुगल शहर तैयार करने में यमुना ने क्या भूमिका निभाई?
(b) प्रेस वार्ता का क्या प्रयोजन है? सरकार क्या कर रही है इस पर सूचना प्राप्त करने में प्रेस वार्ता कैसे (किस प्रकार ) आपकी सहायता करती हैं?
(c) निदर्शी उदाहरणों के साथ बाज़ारों में अंतर कीजिए।
(d) एक लोक सेवक के लिए यह आवश्यक है कि वह राजनीतिक रूप से तटस्थ हो । व्याख्या कीजिए।
(e) जल की उपलब्धता बस्ती प्रतिरूप को प्रभावित करने का एक मुख्य कारक है। चर्चा कीजिए।
सही विकल्प का चयन करें।
A. केवल (a), (b), (d) और (e)
B. केवल (a), (c), (d) और (e)
C. केवल (a), (b), (c) और (d)
D. केवल (b), (c), (d) और (e)
कक्षा कक्ष की दीवारों पर भारतीय संविधान में उद्धृत मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों को लिखा गया है। यह बच्चों को मुख्यतः _______. के द्वारा सिखाता है।
A. याद करना
B. तर्क
C. अवलोकन
D. कल्पना
आप अपने क्षेत्र के भूकंप पीड़ित व्यक्तियों की वास्तविक व सही स्थिति के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिए किस विधि का प्रयोग करेंगे?
A. परियोजना विधि
B. समस्या-समाधान विधि
C. खोजबीन / पूछताछ विधि
D. सर्वेक्षण विधि
भारतीय संविधान के अनुसार इस प्रकार का आरक्षण समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं है।
A. भाई-भतीजावाद के आधार पर रोजगार सुनिश्चित करना।
B. राजनेताओं के सगे संबंधियों को नौकरियाँ देना।
C. किसी को समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपचार देना।
D. जिन राज्यों से प्रतिनिधि या मंत्री चुनकर आते हैं उन राज्यों के लोगों को नौकरियाँ देना।
अभिकथन (A) और कारण (R) को सावधानीपूर्वक पढ़िए और निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A): नैतिक मूल्य पढ़ाये भी जा सकते हैं।
कारण (R): सामाजिक विज्ञान वह विषय है, जिसमें सभी आधारभूत मूल्य पढ़ाए जा सकते हैं।
A. (A) सत्य है किंतु (R) असत्य है।
B. (A) तथा (R) दोनों असत्य हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) व्याख्या नहीं करता है।
निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति किसी विद्यालय में ‘लिंग’ तटस्थ वातावरण का उदाहरण है?
(a) लड़कियों के एक समूह द्वारा रंगोली बनाना
(b) लड़कों के समूह द्वारा वार्षिकोत्सव में सहायता करना
(c) लड़कियों के समूह द्वारा नृत्य प्रतियोगिता की तैयारी करना
(d) लड़कों के समूह द्वारा अतिथिओं के लिए जलपान की व्यवस्था करना
सही विकल्प का चयन करें।
A. (a) तथा (c)
B. (b) तथा (d)
C. (a) तथा (b)
D. (b) तथा (c)
सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका बच्चों को अपनी कक्षा के लिए नियम बनाने को कहती है और ये नियम एक चार्ट पेपर पर लिखे जाते हैं। सभी बच्चे इन नियमों के पालन की सहमति देते हैं। यह चार्ट कक्षा में चिपका दिया जाता है, ताकि छात्र इसे संदर्भ के रूप में प्रयोग में ला सकें। इस गतिविधि को निम्न में से किस संप्रत्यय को पढ़ाने हेतु प्रारंभिक गतिविधि के रूप में लिया जा सकता है?
A. प्रजातंत्र
B. बाजार
C. विविधता
D. हाशियाकरण
नैदानिक मूल्यांकन का प्रयोजन उद्देश्य है:
(a) विद्यार्थियों के लक्षणों के बारे में सूचना प्राप्त करना
(b) विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान के बारे में जानना
(c) विद्यार्थियों को श्रेणियों में वर्गीकृत करना
(d) विद्यार्थियों को आँकना
सही विकल्प का चयन करें:
A. (d) और (c)
B. (a) और (b)
C. (a), (b) और (c)
D. (b), (c) और (d)