CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 7 Shift1 part4

निम्नलिखित में से कौन-सा निरंतर और व्यापक मूल्यांकन का समर्थन करेगा?
A. सर्वश्रेष्ठ कार्य पोर्टफोलियो
B. वृद्धि और अधिगम प्रगति पोर्टफोलियो
C. मानकीकृत उपलब्धि परीक्षण
D. मानकीकृत बुद्धि परीक्षण

अभिकथन (A) :  शिक्षकों को बच्चों के साथ काम करते समय लगातार अपने स्वयं के दृष्टिकोण और पूर्वाग्रहों की जांच करनी चाहिए।

कारण (R) : समस्या समाधान की प्रक्रिया कार्यात्मक स्थिरता से बाधित है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

गणित में अपने खराब अंकों के बारे में बात करते हुए अवि कहता है, “मुझे संख्याओं की समझ नहीं है।” अवि अपने प्रदर्शन का कारण किसको ठहरा रहा है?
A. किस्मत
B. कार्य कठिनाई
C. कोशिश की कमी
D. योग्यता का अभाव

लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार, विद्यार्थियों के अधिगम के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक अनुशंसित दृष्टिकोण है?
A. विद्यार्थियों को ऐसा काम प्रदान करना जो उनकी समझ के वर्तमान स्तर से पूर्णतः से असंबंधित हो। 
B. विद्यार्थियों के वर्तमान स्तर पर आधारित उनको उचित समर्थन और मार्गदर्शन के साथ काम प्रदान करना।
C. विद्यार्थियों को कोई सहायता नहीं देना और उन्हें अपने दम पर संघर्ष करने के लिए छोड़ देना।
D. विद्यार्थियों को ऐसा काम प्रदान करना जिसे वे व्यक्तिगत रूप से प्रबंधित और पूरा कर सकें।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रगतिशील शिक्षा में शिक्षक की भूमिका का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
A. शिक्षक ज्ञान का प्राथमिक स्रोत होते हैं।
B. शिक्षक एक सुविधाप्रदाता के रूप में कार्य करते हैं।
C. शिक्षक निर्धारित पाठ्यक्रम को ‘ज्यों का त्यों’ लागू करते हैं।
D. शिक्षक बच्चों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिए उनके हाल पर छोड़ देते हैं।

हॉवर्ड गार्डनर की दी गई बुद्धि की अवधारणा का निहितार्थ है कि
A. सभी लोग विश्व को समान रूप से समझते और संसाधित करते हैं।
B. अलग-अलग आयामों में लोगों की अलग-अलग योग्यताएँ होती हैं।
C. बुद्धि का केवल एक ही आयाम होता है।
D. बुद्धि केवल प्रयोगात्मक अधिगम से संबंधित है।

निम्नलिखित में से अवधारणा के निरूपण का कौन-सा क्रम बच्चों की संज्ञानात्मक क्षमताओं के उत्तरोत्तर विकास के अनुसार है?.
A. क्रिया-आधारित छवि-आधारित, संकेत -आधारित
B. छवि-आधारित, संकेत -आधारित क्रिया-आधारित
C. संकेत – आधारित क्रिया-आधारित छवि-आधारित
D. संकेत – आधारित छवि-आधारित क्रिया-आधारित

अभिकथन (A): शिक्षकों को कक्षा में प्रभावी संज्ञान सुनिश्चित करने के लिए बच्चों को संवेगात्मक सहारा देना चाहिए।

कारण (R) : संवेग व संज्ञान एक दूसरे से जटिल रूप से संबंधित हैं।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. विकास एक असतत प्रक्रिया है।
B. विकास चक्रिय तरीके से होता है, रैखिक नहीं।
C. विकास विशिष्ट से सामान्य की ओर बढ़ता है।
D. विकास के विभिन्न पहलू परस्पर स्वतंत्र होते हैं।

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, बच्चे अपने स्वयं के व्यवहार को किस प्रकार नियमित करते हैं?
A. अनुकूलन प्रक्रियाओं द्वारा
B. आत्‍म वाक् के प्रयोग द्वारा
C. संतुलीकरण प्रक्रिया द्वारा
D. स्वयं के पुनर्बलन के उपयोग द्वारा

कक्षा पाँचवीं के बच्चों को तैरने और डूबने की अवधारणाओं को पढ़ाने के लिए संरचनावाद में दृढ़ विश्वास रखने वाले शिक्षकों द्वारा कौन-सा शैक्षणिक दृष्टिकोण अपनाया जाएगा?
A. व्याख्यान विधि
B. वीडियो दिखाना
C. पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण दिखाना
D. निर्देशित खोज

निम्नलिखित में से कौन सी सार्थक अधिगम के लिए एक प्रभावी स्मृति तकनीक नहीं है?
A. रटन व दोहराव
B. स्मृति सहायक विधियाँ
C. संकल्पना चित्रण
D. विस्तृत दोहराव

निम्नलिखित में से कौन-सा एक अच्छी तरह से तैयार किए गए आलोचनात्मक चिंतन वाले प्रश्न की विशेषता नहीं है?
A. यह खुला प्रश्न है और कई उत्तरों को प्रस्तुत करने की अनुमति देता है।
B. यह मुख्य रूप से तथ्यात्मक जानकारी पर आधारित है।
C. इसमें सूचना के विश्लेषण और मूल्यांकन की आवश्यकता होती है।
D. यह उच्च स्तरीय सोच और समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा देता है।

अभिकथन (A) :  विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से छात्रों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कक्षा शिक्षण को सांस्कृतिक रूप से उत्तरदायी होना चाहिए।

कारण (R) : कक्षा में समता केवल मानकीकृत पाठ्यचर्या व आकलन के द्वारा सुनिश्चित की जा सकती है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

जागृति को पता चल गया है कि उसका कुत्ता रस्टी एक गोल्डन रिट्रीवर है। जब वह एक और कुत्ते को देखती है जो रस्टी जैसा दिखता है लेकिन एक अलग नस्ल का है, तो वह उसे भी कुत्ता ही समझती है। जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार यह किस अवधारणा को प्रदर्शित करता है?
A. अहंकेन्द्रिता
B. वस्तु स्थायित्व
C. संरक्षण
D. आत्मसातीकरण

आनुवंशिकता पूर्णतः एक व्यक्ति के / की _____ का निर्धारण करती है।

(i) सेक्स

(ii) जेंडर

(iii) शैक्षणिक सफलता

(iv) अधिगम शैली

A. (i)
B. (ii)
C. (i), (iii), (iv)
D. (ii), (iii), (iv)

अभिकथन (A): शिक्षकों को कक्षा में प्रश्न पूछने पर ध्यान देना चाहिए और निर्देश देने के बजाय उन्हें प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

कारण (R): बाल-केंद्रित शिक्षाशास्त्र का अर्थ है, कक्षा में बच्चों की आवाज को महत्व देना और उनकी प्रतिभागीयता को सुनिश्चित करना।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

दोहराव व पुनरावृत्ति किए जाने वाला व्यवहार किसकी विशिष्ट पहचान है?
A. स्वलीन क्रम विकार की
B. अधिगमात्मक विकलांगता की
C. ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार की
D. मस्तिष्क पक्षाघात की

शिक्षार्थी अधिगम प्रक्रिया में व्यस्त और सक्रिय रूप से शामिल महसूस करते हैं जब :
A. गतिविधियाँ उनके संदर्भ से संबंधित होती हैं।
B. अधिगम का बल दोहराव और रटने पर होता है।
C. शिक्षार्थियों की सामाजिक भावनात्मक आवश्यकताओं की उपेक्षा की जाती है। 
D. उनके पूर्व ज्ञान को पृथक किया जाता है और नकारा जाता है।

प्रायः ‘अधिगम की अक्षमता / कठिनाइयों’ वाले बच्चों में:
A. नजर कमजोर होने के कारण पढ़ने में परेशानी होती है।
B. अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में समस्या होती है।
C. एक जैसे दिखने वाले अक्षर और वर्ण को लेकर भ्रम होता है।
D. मानक बुद्धि परीक्षणों के माध्यम से निदानित बहुत कम बुद्धि लब्धि होती है।

ऐसे बच्चे जिन्होंने बहुत कम आयु से गंभीर (मानव) सामाजिक अभाव का अनुभव किया है, प्रायः उनके विकास में देरी या बाधा उत्पन्न होती है और पुनर्वास के बावजूद विकास के कुछ क्षेत्रों में सुधार अधीनस्थ होने की संभावना है। यह अवधि जिसमें विकास पर्यावरणीय समर्थन से महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित होता है, ____ कहलाती है।
A. निगमनात्मक अवधि
B. सहज काल
C. मूल काल
D. संवेदनशील अवधि

विभिन्न जेंडर के व्यवहार के बारे में पूर्वकल्पित सामान्यीकरण क्या कहलाते हैं ?
A. जेंडर रूढ़िवादिता
B. जेंडर भेदभाव
C. जेंडर पहचान
D. जेंडर प्रारूप

एक समावेशी कक्षा में :
A. ‘विशेष बच्चे’ सदैव अपने पाठ्यचर्या पर काम करते हैं।
B. सभी बच्चों की कक्षा की गतिविधियों तक पहुँच है और वे कक्षा की क्रिया में शामिल हैं।
C. विशेष’ बच्चों को वंचितों और आश्रित के रूप में देखा जाता है।
D. सभी बच्चे समान पाठ्यचर्या का पालन करते हैं और सभी शिक्षार्थियों के लिए समान शिक्षाशास्त्र अपनाया जाता है।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part5

आलोचनात्मक चिंतन वाले प्रश्न पूछने का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
A. विद्यार्थियों को प्रक्रियात्मक ज्ञान विकसित करने में सक्षम बनाना 
B. विद्यार्थियों के ज्ञान और समझ कौशल का आकलन करना 
C. उच्च स्तरीय सोच और समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा देना
D. विद्यार्थियों को जानकारी याद रखने के लिए प्रोत्साहित करना 

सामाजिक रचनावादियों के अनुसार अधिगम की प्रक्रिया के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. अधिगम एक व्यक्तिवादी प्रक्रिया है, जो अलगाव में होता है।
B. अधिगम केवल कक्षा या औपचारिक शैक्षिक विन्यास में होता है।
C. अधिगम एक निष्क्रिय प्रक्रिया है, जो केवल अवलोकन के माध्यम से होता है ।
D. अधिगम अर्थ निर्माण की एक सामाजिक प्रक्रिया है।

अभिकथन (A): जबकि कुछ बच्चे 12 महीने की आयु में बड़बड़ाना और दो शब्दों का वाक्य बोलना शुरू कर देते हैं, अन्य 20 महीने की आयु तक ऐसा नहीं करते हैं।

कारण (R): विकासात्मक प्रतिमान केवल सांकेतिक हैं और व्यक्तिगत बच्चों का विकास पर्याप्त भिन्न हो सकता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

बच्चों की लंबाई और वजन में वृद्धि किसका उदाहरण है?
A. मात्रात्मक परिवर्तन
B. गुणात्मक परिवर्तन
C. भावात्मक परिवर्तन
D. संज्ञानात्मक परिवर्तन

हेंज की दुविधा को पेश किए जाने पर, अरुणिमा तर्क देती हैं : “कानून इन परिस्थितियों के लिए स्थापित नहीं किया गया था। इस स्थिति में दवा लेना वास्तव में सही नहीं है, लेकिन यह उचित है।”

लॉरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार अरुणिमा नैतिक विकास की कौन-सी अवस्था है?

A. सामाजिक सरोकार और विवेक
B. नैतिकता का विरोधाभास, व्यक्तिगत अधिकार व लोकतांत्रिकता
C. दंड की ओर उन्मुखीकरण और आज्ञाकारिता स्वीकृत कानून
D. यांत्रिक उद्देश्य व विनिमय

प्रतिभाशाली विद्यार्थी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
A. प्रतिभाशाली विद्यार्थी अधिगम अक्षमता के जोखिम से मुक्त होते हैं।
B. प्रतिभाशाली विद्यार्थी निश्चित रूप से शैक्षणिक, सामाजिक और भावनात्मक सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं।
C. प्रतिभाशाली विद्यार्थी सदैव खुश, लोकप्रिय और अच्छी तरह से समायोजित होते हैं।
D. प्रतिभाशाली विद्यार्थी अन्य विद्यार्थियों की तुलना में अपेक्षाकृत उन्नत गति से सीखते हैं।

जीन पियाजे के अनुसार, निम्नलिखित में कौन-सी क्षमताएँ पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था की विशेषता हैं?
A. वर्गीकरण और क्रमबद्धता
B. संरक्षण और अमूर्त चिंतन
C. नकल और प्रतिवर्तीता
D. प्रतीकात्मक खेल और जीववाद

गणित की कक्षा में विद्यार्थियों में व्यैक्तिक असमानता की पहचान के लिए निम्नलिखित में से कौन सी आकलन तकनीक उपयुक्त नहीं होगी?
A. योगात्मक आकलन
B. रचनात्मक आकलन
C. नैदानिक आकलन
D. समकक्षी आकलन

निम्नलिखित में से कौन-सा संसाधन दशमलव की अवधारणा को समझाने के लिए सबसे उचित है?

(a) संख्या चार्ट

(b) डाइनिस ब्लाक्स

(c) टेलर का गिनतारा

(d) आलेख कागज

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल (b)
B. (b) और (d)
C. (a) और (c)
D. (a) और (b)

एक कक्षा में विद्यार्थी प्रतिशतता छूट पर आधारित प्रश्नों को हल कर रहे हैं। एक प्रश्न में विद्यार्थियों को प्रत्येक मोटरसाईकिल पर 8% छूट के साथ दो मोटरसाईकिलों के मूल्य का परिकलन करने की आवश्यकता है। एक समूह दोनों मोटरसाईकिलों के कुल मूल्य का परिकलन करता है और फिर कुल मूल्य में से 16% काट लेता है। इस समूह द्वारा प्रयोग की गई विधि :
A. सही है तथा यह छूट एवं मूल्य का परिकलन करने का एकमात्र तरीका है।
B. प्रश्न को हल करने की वैकल्पिक कार्यनीति है।
C. गलत है क्योंकि उन्होंने कुल मूल्य से 8% की जगह 16% छूट काट दी।
D. गलत है क्योंकि उन्होंने कुल मूल्य से 16% काट दिया बजाय 16% कुल मूल्य के औसत से ।

\( 1/9, 1/21, 3/7, 12/63\) को अवरोही क्रम में किस प्रकार लिखा जाता है?
A. \(3/7, 1/9, 12/63, 1/21\)
B. \(3/7, 12/63, 1/9, 1/21\)
C. \(12/63, 3/7, 1/21, 1/9\)
D. \(1/9, 12/63, 3/7, 1/21\)

निम्नलिखित में से बच्चों के लिए कौन-सा अधिगम अनुभव समाज तथा दैनिक जीवन में गणित के योगदान को प्रतिबिंबित करता है?
A. औपचारिक एवं अनौपचारिक भाषा दोनों का उपयोग कर गणितीय विचारों का लिखित में संप्रेषण।
B. रोजगार के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों के लोगों से मिलना तथा अन्वेषण करना कि वे अपने काम में गणित का प्रयोग किस प्रकार करते हैं।
C. दैनिक जीवन में उत्पन्न डाटा को एकत्र करना, सुव्यवस्थित करना, निरूपित करना तथा प्रतिपादित करना ।
D. छोटे समूह वाले ऐसे खेल खेलना जो गणितीय कौशल एवं अवधारणाओं पर आधारित हों।

निम्नलिखित में से क्या गणित की एक प्रयोगशाला की विशेषताओं को निरूपित करता है ?

(a) यह अनौपचारिक अन्वेषण के द्वारा गणित में आनंद लेने का स्थान है।

(b) यह प्रयोगों के द्वारा गणितीय प्रमेयों को सिद्ध करने के अवसर प्रदान करती है।

(c) यह कन्जेक्चर बनाने, उनकी जाँच करने और देखे गए पैटर्न का सामान्यीकरण करने के अवसर प्रदान करती है।

(d) इसका उपयोग विद्यार्थियों के गणित के ज्ञान का आकलन करने के लिए और तदनुसार उनको ग्रेड देने के लिए किया जाता है।

सही विकल्प चुनें:

A. (a) और (d)
B. (a) और (c)
C. (b) और (d)
D. (b) और (c)

एक करोड़ किसके बराबर है?
A. दस मिलियन
B. एक मिलियन
C. एक बिलियन
D. सौ मिलियन

किसी सप्ताह में एक दंत चिकित्सालय में मरीज़ों की संख्या निम्नानुसार थी :

दिन​ मरीज़ों की संख्या
सोमवार 25
मंगलवार 38
बुधवार 45
बृहस्पतिवार 18
शुक्रवार 36
शनिवार 39

इस तालिका के आधार पर, गलत कथन का चयन कीजिए:
A. आँकड़ों का परिसर 27 है।
B. अधिकतर दिनों में मरीज़ों की संख्या 30 से अधिक थी।
C. सोमवार और बुधवार को मरीज़ों की संख्या का अंतर 20 है।
D. मरीज़ों की कुल संख्या 200 थी।

निम्नलिखित में से किन भारतीय गणितज्ञों को ‘संख्यात्मक विश्लेषण’ के संस्थापक के रूप में जाना जाता है?

(i) रामानुजन

(ii) भास्कराचार्य

(iii) वराहमिहिर

(iv) आर्यभट्ट

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (i) और (iii)
B. (ii) और (iv)
C. (ii) और (iii)
D. (i) और (iv)

एक अंडे का द्रव्यमान लगभग 65 g है। 2 दर्जन अंडों का द्रव्यमान कितना है?
A. 1.56 kg
B. 1 kg 56 g
C. 1.304 kg
D. 1 kg 544 g

सौम्या ने 13-01-1992 को नौकरी करना आरंभ किया और 31-03-2023 को उसने सेवानिवृत्ति ले ली। उसकी नौकरी की अवधि कितनी थी?
A. 30 वर्ष 10 महीने और 19 दिन
B. 30 वर्ष 9 महीने और 18 दिन
C. 31 वर्ष 2 महीने और 19 दिन
D. 31 वर्ष 2 महीने और 18 दिन

एक त्रिभुज के दो कोण 50° और 30° हैं। तब त्रिभुज के तीसरे कोण की माप कितनी है?
A. 100°
B. 40°
C. 60°
D. 80°

बुनियादी स्तर के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCFFS), 2022 ने अमूर्त गणितीय अवधारणा के शिक्षण के समय निम्नलिखित घटकों के महत्त्व पर प्रकाश डाला

(a) लिखित चिन्ह

(b) अनुभव

(c) बोल-चाल वाली भाषा

(d) चित्र

अमूर्त गणितीय अवधारणा के शिक्षण के समय इन घटकों का कौन-सा निम्नलिखित उपयुक्त क्रम है ?

A. (c)  (a) → (d) → (b)
B. (b)  (c) → (a) → (d)
C. (c)  (d) → (a) → (b)
D. (b)  (c) → (d) → (a)

दो स्तंभ नीचे दर्शाए गए अनुसार दिए गए हैं:

स्तंभ- I

स्तंभ- II

(a)

एक श्यामपट्ट का फलक

(i)

दो अंत बिंदु होते हैं।

(b)

एक रेखा

(ii)

एक अंत बिंदु है।

(c)

एक किरण के

(iii)

एक समतल का एक भाग निरूपित करता है।

(d)

एक रेखाखंड के

(iv)

की निश्चित लंबाई नहीं होती है।
See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 15 Shift1 part2

स्तंभ- I और II का सही मिलान है :
A. (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
B. (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
C. (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)
D. (a)-(i), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(ii)

22 hm 8 dam किसके बराबर है?
A. 22800 m
B. 2208 m
C. 2280 m
D. 22080 m

यदि x : y = p : q है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?

(a) x + y : y = p + q : q

(b) x – y : y = p – q : q

(c) x : p = y : q

(d) x + y : x – y = p – q : p + q

A. (a) और (b)
B. केवल (c)
C. (a) और (d)
D. (a), (b) और (c)

1233210 ÷ 5555 – 222 का मान किसके बराबर है?
A. 1
B. 0
C. 2
D. 3

संख्याओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(a) सभी धनात्मक पूर्णांक, पूर्ण संख्याएँ हैं।

(b) सभी पूर्ण संख्याएँ, पूर्णांक होती हैं।

(c) सभी परिमेय संख्याएँ, वास्तविक संख्याएँ होती हैं।

(d) सभी अपरिमेय संख्याएँ, वास्तविक संख्याएँ होती हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल (b)
B. केवल (c)
C. (a), (b), (c) और (d)
D. (a) और (d)

कथन “गणित उन स्तरों में पदानुक्रमित है जो कि तार्किक रूप से व्यवस्थित हैं” के लिए निम्नलिखित में से कौन-से सही उदाहरण हैं?

(a) पूर्णांकों की अवधारणा को संख्याओं के गुणन और भाग की अवधारणा से पूर्व विकसित करने की आवश्यकता होती है।

(b) गुणन, योग की अवधारणा का अनुपालन करता है और उस पर विकसित होता है।

(c) संख्या बोध को योग और व्यवकलन की अवधारणा से पूर्व विकसित करने की आवश्यकता होती है।

सही विकल्प चुनें:

A. (a) और (b)
B. (b) और (c)
C. (a) और (c)
D. केवल (b)

12 हजार + 13 सैकड़े + 2 दहाई, किसके बराबर है?
A. 12132
B. 130132
C. 13320
D. 121320

समीकरण पढ़ाते समय शिक्षिका अद्वितीय हल वाले रैखिक समीकरण की अवधारणा को समझाती है। वह आगे पूछती है, ‘यदि हल दिया गया हो तो आप कितने समीकरण बना सकते है?” 

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. एक समीकरण
B. कोई समीकरण नहीं
C. कई समीकरण
D. दो समीकरण

कक्षा-II के अधिगमकर्ताओं के लिए आधारभूत संक्रियाओं में अभिकलन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

(a) इसमें बच्चे की अनौपचारिक कार्यनीतियों को विकसित करने की क्षमता समाकलित है।

(b) इसमें बच्चे की अनुमान लगाने की क्षमता समाकलित है।

(c) इसमें बड़ी संख्याओं के साथ परिकलन करने की बच्चे की क्षमता समाकलित है।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल (c)
B. (b) और (c)
C. (a) और (c)
D. (a) और (b)

गणित की एक शिक्षिका कक्षा में विवृत एवं संवृत वक्र की अवधारणा पर चर्चा करती है। विद्यार्थियों की बेहतर समझ के लिए वह चार बिंदुओं के साथ एक उदाहरण देती है।  अगर वक्र विवृत है तब चार बिंदुओं की स्थिति हैं :
A. सभी संरेखी हैं
B. उनमें से दो सरेखी होने चाहिए
C. उनमें से तीन संरेखी होने चाहिए
D. उनमें से तीन असरेखी होने चाहिए

मुख्य उपागम जिसके परामर्श पर राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 में गणित के शिक्षण अधिगम को लेकर की गई है, वह ________ है। 
A. शिक्षावाद
B. उपयोगितावाद 
C. व्यवहारवाद
D. रचनात्मकतावाद

निम्नलिखित श्रेणी में लुप्त संख्या (?) कौन-सी है?

43, 47, 53, 59, ___ 67, 71, 73

A. 61
B. 60
C. 63
D. 65

गणित कक्षा में शिक्षक भिन्न-भिन्न कोणों की अवधारणा को समझाता / ती है उसे यह अनुभूति होती है कि कैंची ________ को समझाने के लिए सर्वोत्तम उदाहरण है।

(a) शीर्षाभिमुख कोण

(b) कोणों का रैखिक युग्म

(c) संगत कोण

(d) एकांतर कोण

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (a) और (b)
B. (a) और (c)
C. (c) और (d)
D. (b) और (c)

राजू के पास प्रत्येक 20 L वाले प्रत्येक 5 कंटेनर में तारपीन का तेल है। उसने इसे 5 L वाले 10 डिब्बों, 2 L वाले 10 डिब्बों और शेष को 1 L वाले डिब्बों में भरा। 1 L वाले डिब्बों की संख्या कितनी है?
A. 25
B. 30
C. 22
D. 28

निम्नलिखित में से किस अक्षर की कोई सममित रेखा नहीं है?
A. L
B. A
C. M
D. X

यदि (7 * 2) x (123) = 92496 है, तो * का मान क्या है?
A. 2
B. 1
C. 4
D. 5

अंकों 5, 1, 0, 3, 9 और 6 से बनने वाली सबसे बड़ी और सबसे छोटी 6-अंकों की संख्याओं के बीच का अंतर कितना है?
A. 861741
B. 862731
C. 951741
D. 851731

प्राथमिक स्तर पर EVS को एक एकीकृत दृष्टिकोण में संचालित करने की सिफारिश की जाती है। सबसे उपयुक्त कारण हैं:

(a) EVS विषयों से मुद्दों को आकर्षित करता है जैसे विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा। 

(b) यह समग्र समझ विकसित करने में सहायता करता है।

(c) छात्रों और शिक्षकों के बोझ को कम करने में सहायता करता है।

(d) एकीकृत EVS पढ़ाना सुविधाजनक है।

A. (c) और (d)
B. (b) और (c)
C. (a) और (b)
D. (a) और (d)

एक EVS शिक्षक के रूप में, आप चाहते हैं कि आपके विद्यार्थी, वयस्कों के आसपास अपनी सुरक्षा के बारे में जागरूक हों ताकि वे (अपनी देखभाल कर सकें और ) यौन उत्पीड़न का शिकार न हों। आपको कौन सा कदम सबसे उपयुक्त लगता है ?
A. उन्हें पॉक्सो एक्ट, 2012 के बारे में बताएँ। 
B. उन्हें अपरिचित लोगों से दूर रहना सिखाएँ। 
C. ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में कार्यशालाएँ आयोजित करें। 
D. छात्राओं के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला आयोजित करें। 

रोशनी, एक EVS शिक्षिका ने सरसों, हरा चना, बंगाली चना और मिर्च के प्रत्येक 20 बीजों में से कितने बीज अंकुरित हुए, ​के लिए एक डेटा चार्ट प्रदर्शित किया। उन्होंने छात्रों से यह समझाने लिए कहा कि विभिन्न बीजों की अंकुरण दर में भिन्नता क्यों होती है. वह कौन से कौशल का आकलन करना चाहती है?

A. प्रयोग
B. पूर्वानुमान
C. निष्कर्ष निकालना
D. जाँच

तेलंगाना के सापेक्ष गुजरात और बिहार की क्रमशः स्थितियाँ हैं:
A. उत्तर पश्चिम, दक्षिण पूर्व
B. दक्षिण पश्चिम; उत्तर पूर्व
C. उत्तर पूर्व; उत्तर पश्चिम
D. उत्तर पश्चिम; उत्तर पूर्व

विद्यार्थियों में EVS में प्रक्रिया कौशल का आकलन करने के लिए आकलन की उपयुक्त उपकरणों की अधिकतम संख्या का चयन कीजिए। 

(a) शिक्षक डायरी

(b) प्रोजेक्ट कार्य

(c) चित्र बनाना

(d) चित्र पठन

A. (a), (b) और (c)
B. (b), (c) और (d)
C. (a), (c) और (d)
D. (a), (b) और (d)

किसी केंद्र शासित प्रदेश के मानचित्र के एक कोने पर नीचे दिए गए पैमाने को दर्शाया गया है।

पैमाना, 1 cm = 155m

यदि कोई व्यक्ति इस मानचित्र पर दो शहरों के बीच की दूरी 19.7 cm मापता है तो इन दोनों शहरों के बीच की वास्तविक दूरी है लगभग :

A. 3.10 km
B. 31.00 km
C. 3.05 km
D. 30.5 km

पर्वतारोहियों को अधिक ऊँचाईं पर नाक से ख़ून बहने का कारण होता है :
A. रक्त वाहिकाओं में दाब बाहरी दाब से अधिक हो जाता है।
B. रक्त वाहिकाओं में दाब बाहरी दाब से कम हो जाता है।
C. रक्त वाहिकाओं में दाब बाहरी दाब के बराबर हो जाता है।
D. अधिक ऊँचाई पर ख़ून / रक्त गाढ़ा हो जाता है।

निम्न में से ऊष्मा के कुचालक समूह का चयन कीजिए
A. ऊन, लकड़ी, लोहा
B. तांबा, हवा, जल,
C. हवा, ऊन, एल्युमिनियम
D. ऊन, प्लास्टिक, लकड़ी

पहले दिन से 10 वें दिन तक बीज किस प्रकार अंकुरण में आते हैं लिखिए। रीता ने ‘अंकुरण’ का पाठ पढ़ाने से पहले अपने विद्यार्थियों को यह कार्य दिया। वह अपने विद्यार्थियों की कौन सी क्षमता का आकलन करने की कोशिश कर रही है ?

(a) चित्र बनाएँ और प्रस्तुत करें। 

(b) अनुमान करें कि अंकुरित बीज कैसे दिखेंगे। 

(c) निरीक्षण करें और रिकॉर्ड करें

(d) दी गई क्रियाकलाप से निष्कर्ष निकालें

A. (a) और (b)
B. (b) और (c)
C. (b), (c) और (d)
D. (a), (b) और (c)

पौधों की एक प्रजाति ‘X’ है जो बहुत अधिक संख्या में पैदा होती है लेकिन पूरे विश्व में भारत के ‘Y’ भाग में ही पाई जाती है। यह किस प्रकार की प्रजाति है ?
A. प्रचुर
B. विदेशी
C. स्थानिक
D. विलुप्त होने की कगार पर

EVS में पर्यावरण का अर्थ:

(a) मानव निर्मित पर्यावरण

(b) प्राकृतिक पर्यावरण

(c) सामाजिक पर्यावरण

(d) सांस्कृतिक पर्यावरण

A. (a) और (b)
B. (b) और (c)
C. (a) और (c)
D. (a), (b), (c) और (d)

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part52

हाथियों के विषय में वह कथन चुनिए जो सही नहीं है :
A. हथिनियाँ झुंडों में रहती हैं।
B. एक झुण्ड में 20 से 25 हथिनियाँ और उनके बच्चे होते हैं।
C. हाथी 14-15 वर्ष की आयु तक ही झुंड में रहते हैं ।
D. 15 वर्ष से अधिक आयु के हाथी झुंड छोड़ देते हैं और अकेले ही रहते हैं।

EVS कक्षाओं में मानचित्र पठन गतिविधि छात्रों में कुछ योग्यताओं और कौशलों का विकास करता है। वे हैं:

(a) स्थानों की सापेक्ष स्थिति को समझना

(b) स्थानों की दिशाओं को समझना

(c) प्रतीकों और पैमाने को समझना .

(d) पैमाने के नक्शे के अनुसार सटीक रूप से आरेखण

A. (a), (b) और (c)
B. (b), (c) और (d)
C. (a), (c) और (d)
D. (4) (b) और (c)

आपका घर X पर स्थित है तथा आपका विद्यालय Y पर स्थित है। आपके घर से विद्यालय तक के लिए कोई सीधी सड़क नहीं है। अतः आप पहले A पर जाते हैं जो X के ठीक उत्तर में लगभग 125 मीटर की दूरी पर है, फिर आप B पर जाते हैं, जो A के ठीक पश्चिम में 75 मीटर की दूरी पर है, फिर आप C पर जाते हैं जो B के ठीक उत्तर में लगभग 150 मीटर दूरी पर है और अन्त में आप Y पर अपने विद्यालय पहुँचते हैं जो C के ठीक पूर्व में 75 मीटर की दूरी पर है। Y पर आपके विद्यालय के सापेक्ष X पर आपके घर की सही दिशा क्या है ?
A. ठीक उत्तर
B. ठीक दक्षिण
C. उत्तर पश्चिम
D. दक्षिण पूर्व

सलीम और राजू विद्यालय जाने वाले बच्चे हैं। सलीम को तला हुआ खाना और मैदा से बने उत्पाद बहुत पसंद हैं। दूसरी तरफ राजू घर का बना स्वस्थ्य खाना खाता है। लेकिन वह पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ कभी नहीं खाता है। दोनों को निम्नलिखित में से क्रमश: किस विकार से पीड़ित होने की संभावना है?
A. स्कर्वी और अनीमिया
B. क्वाशियोरकर और अनीमिया
C. मोटापा और अनीमिया
D. पेलेग्रा और अनीमिया

निम्नलिखित में से उस समूह को चुनिए जो मिश्रधातुओं से बना है:
A. पीतल, कांस्य, लिथियम
B. मैग्नीशियम, एल्युमिनियम, इस्पात
C. इस्पात, पीतल, टिन
D. इस्पात, पीतल, कांस्य

अभिकथन : EVS की पाठ्यपुस्तकों में कहानियों और आख्यानों का उपयोग किया गया है।

कारण : उद्देश्य है कि बच्चे को संवेदनशील बनाना। क्योंकि वह कहानी में पात्रों के साथ तदानुभूति रख सकता है। पाठ्यपुस्तकें बच्चों को हमारे समाज के भीतर मौजूद व्यापक मतभेदों के प्रति संवेदनशील बनाना चाहिए।

A. अभिकथन और कारण दोनों सत्य हैं और कारण, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।
B. अभिकथन और कारण सत्य हैं लेकिन कारण, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. अभिकथन सत्य है, परन्तु कारण असत्य है।
D. अभिकथन असत्य है, परन्तु कारण सत्य है।

पृथ्वी के आयतन में निम्नलिखित होते हैं :

(a) 1% पर्पटी

(b) 84% मेंटल

(c) 15% क्रोड

निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनें :

A. केवल (a) और (b) सही हैं।
B. केवल (b) और (c) सही हैं।
C. केवल (a) और (c) सही हैं।
D. सभी (a), (b) और (c) सही हैं।

निम्नलिखित अभिकथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A): अलबरूनी एवं इब्नबतूता जैसे यात्रियों ने भारत से विभिन्न देशों की यात्रा की।

कारण (R): यात्राओं से लोगों को परस्पर विचारों को जानने का अवसर मिलता है।

A. दोनों (A) और (R) सही है तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
B. दोनों (A) और (R) सही है किन्तु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है किन्तु (R) सही है ।

एक EVS शिक्षिका अपने विद्यार्थियों से कल्पना करने और उत्तर देने के लिए कहती है, “क्या होता अगर पृथ्वी से सभी पक्षियों को एक साथ मार दिया जाता है?” ऐसे प्रश्न हैं:

A. अभिसारी प्रश्न
B. काल्पनिक प्रश्न
C. अपसारी प्रश्न
D. दार्शनिक प्रश्न

NCERT की पाँचवी कक्षा की पाठ्यपुस्तक में झारखंड में रहने वाली सूर्यमणि की एक वास्तविक कहानी है। यह अध्याय आदिवासी जीवन और सूर्यमणि की भूमिका को दर्शाता है। छात्रों के लिए प्रासंगिक अध्याय द्वारा संबोधित सबसे महत्वपूर्ण पहलू का चयन करें।

(a) जनजातीय समुदायों के बारे में लोकप्रिय धारणाएँ और पूर्वाग्रह 

(b) वनवासियों (समुदायों) और उनके पास रहने वाले जंगलों के बीच घनिष्ठ संबंध।

(c) लड़कियों की शिक्षा कैसे उनके जीवन को बदलती है।

(d) जनजातीय आदिवासियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले वन उत्पाद। 

A. (a), (b) और (c)
B. (b), (c) और (d)
C. (a), (c) और (d)
D. (b) और (c)

निम्नलिखित में से कौन सा/से पर्वत / पर्वतों की उत्पत्ति ज्वालामुखी से मानी जाती है?

(a) माउंट किलिमंजारो

(b) फ्यूजियामा

(c) आल्प्स पर्वत

सही विकल्प चुनें :

A. (a) और (c)
B. (b) और (c)
C. केवल (c)
D. (a) और (b)

नीचे दिए गए कथनों (A) और (B) पर विचार कीजिए।

कथन (A): कौवे, पेड़ की बहुत नीची डाल पर घोंसला बनाता है।

कथन (B): वीवर पक्षी दो पत्तों को सीकर अपना घोंसला बनाता है।

निम्नलिखित में से सही कोड चुनिए।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है परन्तु (B) गलत है।
D. (A) गलत है परन्तु (B) सही है।

निम्नलिखित अभिकथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए:

अभिकथन (A): यदि कोई तैरना नहीं भी जानता है तब भी मृत सागर में वह आसानी से तैर सकता है।

कारण (R): मृत सागर के एक लीटर जल में 300 ग्राम लवण पाया जाता है जो इसे सर्वाधिक लवण सांद्रित सागर बनाता है।

A. दोनों (A) एवं (R) सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है ।
B. दोनों (A) एवं (R) सही हैं किन्तु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है किन्तु (R) सही है।

समर अपने विद्यार्थियों से अपने परिवार के सदस्यों से परामर्श करके विभिन्न तरीकों जैसे भाप से पकाना, भूनना, उबालना, तलना आदि से पकाए गए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नाम जानने को कहता है। इस गतिविधि का सबसे उपयुक्त कारण ______ है।
A. प्रयोग को प्रोत्साहित करना
B. सामाजिक अतः क्रिया में सुधार करना
C. बच्चों को समूहों में कार्य करने के अवसर प्रदान करना
D. गृह कार्य को प्रोत्साहित करना

निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक स्तर पर EVS पढ़ाने में अनुभवात्मक रणनीतियों को सबसे अच्छा दर्शाता है?

(a) चर्चा

(b) प्रदर्शन

(c) क्षेत्र भ्रमण

(d) कला एकीकृत शिक्षा

A. (a), (b) और (d)
B. (b), (c) और (d)
C. (a), (c) और (d)
D. (a), (b) और (c)

कथन I : EVS पाठ्यचर्या अधिगम के सामाजिक रचनावादी परिप्रेक्ष्य में तैयार किया गया है।

कथन II : बच्चों के गहन अध्ययन के साथ बच्चों के अधिगम के बारे में पियाजे के विचार सामाजिक रचनावादी परिप्रेक्ष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।

A. कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
B. कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
C. कथन I सत्य है परंतु कथन II असत्य है। 
D. कथन I असत्य है परंतु कथन II सत्य है। 

भारत में शाम के 7:30 बजे है। उसी दिन दोपहर के 2:00 कहाँ बज रहें होंगे?
A. लंदन में
B. जापान में
C. ढाका में
D. कराची में

निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति ‘यात्रा’ थीम को पढ़ाते समय जाँच (इन्क्वायरी) को बढ़ावा देती है?
A. विद्यार्थियों से परिवहन के विभिन्न साधनों के चित्र एकत्र करने के लिए कहना। 
B. विद्यार्थियों से उनके या उनके पड़ोसियों के यात्रा के अनुभवों को बताने के लिए कहना। 
C. विद्यार्थियों को पुरानी कारों पर डिजिटल प्रस्तुति देने के लिए कहना। 
D. आस-पास के क्षेत्रों में रुचि के विभिन्न स्थानों के चित्र दिखाना। 

EVS पढ़ाते समय एक शिक्षक निम्नलिखित विधियों का पालन करता है: सोचो जोड़ो-साझा करो, पारस्परिक सहपाठी ट्यूशन, जिगसा (Jigsaw ) रणनीति, सहपाठी पुनरीक्षण। ये उदाहरण हैं :
A. सहपाठी समूह द्वारा अधिगम 
B. रचनात्मक उपागम
C. उपदेशात्मक उपागम
D. आगमनात्मक उपागम

Leave a Comment

error: