CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part11

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. विकास क्रमबद्ध व व्यवस्थित होता है।
B. विकास केवल आनुवंशिकता से प्रभावित होता है
C. विकास के सभी क्षेत्र एक दूसरे पर निर्भर हैं
D. विकास की गति व्यक्तिगत होती है

भाषा अर्जन के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सी अवस्था संवेदनशील है?
A. जन्मपूर्व अवस्था
B. प्रारंभिक बाल्यावस्था
C. किशोरावस्था
D. वयस्क अवस्था

______ और ______ बच्चों के सामाजीकरण के द्वितीयक कारक हैं
A. परिवार; आस-पड़ोस
B. धर्म; अभिभावक
C. स्कूल; धर्म
D. परिवार; स्कूल

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के अनुसार बच्चे संरक्षण किस अवस्था में कर पाते हैं?
A. सांवेदिक पेशीय अवस्था
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था

मूर्त संक्रियात्मक अवस्था के बच्चों को पढ़ाते हुए एक शिक्षिका को क्या नहीं करना चाहिए?
A. वर्गीकरण के मौके देना
B. ऐसी समस्याएँ देना जिनमें अमूर्तता की आवश्यकता हो
C. क्रमबद्धता करने के कार्य देना
D. मूर्त संसाधन देना

4-5 साल की उम्र के बच्चे अक्सर अपने आप से बातचीत करते हैं। लेव वायगोत्स्की के अनुसार यह वाक् –
A. उनकी आत्मकेन्द्रीयता को दर्शाता है
B. उनके संज्ञानात्मक विकास में बाधा डालता है
C. उनके सामाजिक विकास में बाधा डालता है
D. उनको अपनी सोच नियमित करने में मदद करता है

निम्न में से किसने ज़ोर दिया कि व्यक्तिगत विकास को सामाजिक और सांस्कृतिक सन्दर्भ के बिना नहीं समझा जा सकता है?
A. लेव वायगोत्सकी
B. जीन पियाजे
C. बी. एफ. स्किनर
D. लॉरेंस कोहलबर्ग

लॉरेंस कोहलबर्ग द्वारा प्रतिपादित नैतिक विकास के किस स्तर पर व्यक्ति यह तर्क देते हैं कि केवल समाज ही तय कर सकता है कि क्या सही है, क्या नहीं?
A. आज्ञापालन एवं दण्ड अभिविन्यास 
B. अच्छा लड़का-अच्छी लड़की अभिविन्यास 
C. अधिकारिता एवं सामाजिक क्रम व्यवस्था अभिविन्यास 
D. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास 

निम्नलिखित में से कौन-सी व्याख्या हॉवर्ड गार्डनर द्वारा प्रतिपादित ‘तार्किक-गणितीय’ बुद्धि का आलेख करती है?
A. मानवीय आस्तित्व के मामलों पर सोचने का सामर्थ्य व संवेदनशीलता
B. ध्वनि व ताल के प्रति संवेदनशीलता
C. स्थानों के पैटर्न को पहचानने व उनमें फेर-बदल करने की क्षमता
D. समस्याओं को तर्कपूर्ण तरीके से विश्लेषण करने व मुद्दों की वैज्ञानिक दृष्टि से विवेचन करने की क्षमता

एक प्रगतिशील कक्षा में, अधिगम –
A. अंतःक्रिया व संवाद द्वारा होता है
B. शिक्षकों से अधिगमकर्ताओं द्वारा एकतरफ़ा प्रसारण के रूप में होता है
C. निष्क्रिय अभिग्रहण द्वारा होता है
D. केवल अधिगमकर्ताओं की जिम्मेदारी है व शिक्षकों की कोई भूमिका नहीं है

कथन (A): गणित के शिक्षकों को लड़कियों से कक्षा में बहुत कम अपेक्षा रखनी चाहिए।

तर्क (R): लड़कियों में गणित को समझने की आनुवंशिक क्षमता नहीं होती है

सत्य विकल्प चुनिए। 

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R),  (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

भाषाओं के संदर्भ में, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 _________ पर बल देती है। 
A. बहुभाषावाद
B. एकभाषावाद
C. पूरे देश में शिक्षा के माध्यम के रूप में अंग्रेजी
D. पूरे देश में शिक्षा के माध्यम के रूप में हिंदी

मूल्यांकन का उद्देश्य क्या है?
A. छात्रों में असफलता का डर पैदा करना
B. बुरे प्रदर्शन के लिए बच्चों को शर्मिन्दा करना
C. छात्रों के प्रदर्शन की एक-दूसरे से तुलना करना।
D. छात्रों को सीखने की प्रक्रिया में मदद करने के तरीके खोजना।

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न समालोचनात्मक सोच को बढ़ावा देगा?
A. सौर प्रणाली का आरेख बनाओ
B. 328 को 984 से गुणा करो
C. शिक्षा का अधिकार अधिनियम किस वर्ष में पारित किया गया था?
D. शहरीकरण और वैश्वीकरण के विभिन्न सामाजिक-आर्थिक स्तर के लोगों पर अलग-अलग प्रभाव का विश्लेषण करें

अधिगमकर्ताओं की वैयक्तिक विभिन्नताओं को ध्यान में रखने के लिए एक शिक्षिका को –
A. अधिगमकर्ताओं के पूर्व अनुभवों की उपेक्षा करनी चाहिए।
B. अधिगमकर्ताओं के पूर्व अनुभवों को शामिल कर उनका संचय करना चाहिए।
C. अधिगमकर्ताओं के आकलन हेतु एक-समान तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए।
D. सभी अधिगमकर्ताओं के लिए मानकीकृत पाठ्यचर्या को लागू करना चाहिए

एक समावेशी कक्षा में :
A. विद्यार्थी ज्ञान सामग्री के निष्क्रिय प्राप्तकर्ता हैं 
B. विद्यार्थी समतापूर्ण तरीके से बढ़ते और विकसित होते हैं
C. प्रौद्योगिक के उपयोग में विद्यार्थियों के साथ भेदभाव किया जाता है
D. विद्यार्थी पूरी तरह से अपने दम पर ही अधिगम में आने वाली बाधाओं को दूर करते हैं

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों की शिक्षा के संबंध में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (2009) के खंड 12 द्वारा निम्नलिखित में से किसकी सिफारिश की गई है?
A. सरकारी स्कूलों में ही प्रवेश
B. निजी स्कूलों में आरक्षण
C. केवल व्यावसायिक शिक्षा का प्रावधान
D. उनके लिए अलग स्कूल

निम्नलिखित में से कौन-सी अधिगम अक्षमता गणितीय गणना करने की क्षमता को सीधे प्रभावित करती है?
A. डिस्कैलकुलिया
B. डिस्ग्राफिया
C. डिस्लेक्सिया
D. डिस्प्रेक्सिया

विविध शिक्षण आवश्यकताओं वाले विद्यार्थियों का समावेश करने के लिये निम्न में से किसकी आवश्यकता है?
A. बैठने की निश्चित व्यवस्था 
B. लचीली पाठ्यचर्या
C. मानकीकृत आकलन 
D. पाठ्यपुस्तक-केन्द्रित शिक्षाशास्त्र 

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सी एक प्रभावी रणनीति है?
A. उनसे बहुत ही सरल और आसान प्रश्न पूँछे।
B. उन्हें चुनौतीपूर्ण और उच्च-क्रम के कार्य सौंपें
C. जानकारी को समझने के लिए अतिरिक्त समय दें
D. उनसे सफलता की कम उम्मीदें रखें

विद्यार्थियों में अधिगम को सुसाध्य करते समय शिक्षक को निम्नलिखित में से किस रणनीति से बचना चाहिए?
A. संकल्पना मानचित्रण 
B. खोजी अधिगम 
C. सहज अनुमान लगाना 
D. निष्क्रिय अनुकरण

अर्थपूर्ण अधिगम को सुसाध्य करने हेतु सूचना प्रसंस्करण का निम्नलिखित में से कौन सा तत्व सहायक है?
A. गैर-संदर्भीकरण 
B. विस्तारण 
C. उद्दीपन-प्रतिक्रिया अनुबंधन 
D. रट कर याद करना 

एक नया विषय पढ़ाना शुरू करने से पहले, एक शिक्षक के लिए क्या जानना महत्वपूर्ण है?

i. बच्चे पहले से क्या जानते हैं 

ii. सामान्य भ्रांतियाँ 

iii. विषय को सीखने के लिए पूर्वापेक्षाएँ 

iv. विद्यार्थियों की पसंदीदा अधिगम शैली 

A. (i)
B. (i), (ii) 
C. (i), (ii), (iii) 
D. (i), (ii), (iii) और (iv)

अधिगम के लिए संरचनात्मक उपागम के द्वारा निम्नलिखित में से किसे बढ़ावा दिया जाता है?
A. प्रतिपादक शिक्षण 
B. पूछताछ आधारित अधिगम
C. शिक्षण की व्याख्यान विधि 
D. रट कर याद करना 

एक शिक्षिका छात्रों से उनकी स्वयं की चिंतन प्रतिक्रियाओं के बारे में सोचने के लिए कह रही है। वह छात्रों के बीच किस तरह के कौशल विकसित करने पर ध्यान केन्द्रित कर रही है?
A. घोषणात्मक 
B. अधि-संज्ञानात्मक 
C. प्रतिक्रियात्मक 
D. शब्दार्थ 

अक्षरों के एक लम्बी श्रृंखला को यादगार और सार्थक भागों में समूहित करके याद रखने की रणनीति क्या कहलाती है?
A. समावेशन 
B. खंडीकरण 
C. अनुबंधन 
D. अधिसंज्ञान 

नए स्पष्टीकरण तैयार करना; लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पहले सीखे गए नियमों के सरल अनुप्रयोग से परे जाना; और परिणामों का मूल्यांकन करना, निम्न में से किस के महत्वपूर्ण भाग हैं?
A. आत्मसात्करण
B. भ्रांति 
C. समस्या-समाधान 
D. रट कर याद करना 

अभिकथन (A) : शिक्षकों को किसी संप्रत्यय से संबंधित विद्यार्थियों द्वारा ग्रहण भ्रांतियों और वैकल्पिक अवधारणाओं की उपेक्षा करनी चाहिए।

कारण (R) : भ्रांतियाँ अत्यंत असत्य होती हैं और तर्कहीन चिंतन प्रक्रिया को दर्शाती है

सत्य विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सत्य व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सत्य व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

संवेगों से संबंधित समकालीन मनोवैज्ञानिक सिद्धांत संज्ञानात्मक और भावनात्मक प्रक्रियाओं के सम्बन्ध को किस तरह देखते हैं?
A. दोनों एक दूसरे से स्वतंत्र हैं।
B. दोनों एक दूसरे से गुंथे हुए हैं
C. केवल भावनाएँ ही संज्ञान को प्रभावित करती हैं
D. केवल संज्ञान ही भावनाओं को प्रभावित कराती है

विद्यार्थी सीखने के लिए तब अभिप्रेरित महसूस करते हैं, जब कार्य ______ होता है
A. मूर्त और अत्यधिक जटिल 
B. उनकी वास्तविक दुनिया से जुड़ा 
C. अप्रासंगिक 
D. बिल्कुल भी चुनौतीपूर्ण नहीं 

यदि 8 अंकों की संख्या 267a3298, 11 से पूर्ण विभाजित हो जाती है। ‘a’ के स्थान पर अंक क्या होगा?   
A. 7 
B. 3 
C. 5 
D. 9 

दिए गए पैटर्न का अवलोकन कीजिए और रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

1Z1, 4Y8, 9X27, ______, 25V125 

A. 27W64  
B. 16U81
C. 27U81
D. 16W64

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part93

एक तार को मोड़कर एक आयत बनाया गया जिसका परिमाप 40 सेमी है। उसी तार को फिर से मोड़कर एक दूसरा आयत बनाया गया जिसकी लंबाई, पहले आयत की लंबाई से \(1/3 \) अधिक है और उसकी चौड़ाई, पहले आयत की चौड़ाई की आधी है

दूसरे आयत का क्षेत्रफल कितना होगा?

A. 100 सेमी2
B. 96 सेमी2
C. 64 सेमी2
D. 84 सेमी2

वैष्णवी के संग्रह में केवल 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के सिक्के हैं। 5 रुपये के सिक्कों की संख्या, 10 रुपये के सिक्कों की संख्या से तीन गुना है और 20 रुपये के सिक्कों की संख्या, 10 रुपये के सिक्कों की संख्या से आधी है। यदि संग्रह में 20 रुपये के 7 सिक्के हैं, तो उसके पास कुल कितनी धनराशि होगी?
A. 420 रुपये
B. 590 रुपये
C. 490 रुपये 
D. 470 रुपये 

घन एक ऐसी त्रि-आयामी (3D) आकृति है जिसकी सभी सतहें (फलक) समान हैं। निम्नलिखित में से किस आकृति को इस समूह में रखा जा सकता है?
A. घनाभ 
B. त्रिभुजाकार प्रिज़्म 
C. चतुष्फलक 
D. शंकु 

समूहों में छात्रों की ऊँचाई मापने के लिए कहा जाने पर; समूह 1, जिसमें 4 छात्र शामिल हैं, ने निम्नलिखित परिणाम प्राप्त किए हैं।

निर्मल, दिनेश से 8 सेमी लंबा है। शिमा, सेल्मा से 4 सेमी छोटी है। दिनेश, शिमा से 2 सेमी लंबा है। यदि सेल्मा की लंबाई 138 सेमी है, तो निर्मल की ऊँचाई क्या होगी?

A. 136 सेमी
B. 144 सेमी
C. 134 सेमी
D. 138 सेमी

संख्या ‘नौ करोड़ उन्नीस लाख नब्बे हजार निन्यानवे’ को अंकों में किस प्रकार लिखा जा सकता है?
A. 9901999
B. 91990099
C. 9199099
D. 99019099

निम्नलिखित में से त्रिभुज के कोणों के बारे में कौन-सा कथन सत्य है?
A. त्रिभुज के सभी कोणों का योग 360° होता है।
B. एक विषमबाहु त्रिभुज के सभी कोणों का योग, समबाहु त्रिभुज के सभी कोणों के योग से कम होता है
C. एक विषमबाहु त्रिभुज के सभी कोणों का योग, समबाहु त्रिभुज के सभी कोणों के योग से अधिक होता है
D. त्रिभुज के सभी कोणों का योग 180° होता है

एक दुकानदार 11लीटर 370 मिलीलीटर सेब का रस, 8 लीटर 490 मिलीलीटर संतरे का रस, 3 लीटर 150 मिलीलीटर पानी में मिलाता है। तैयार मिश्रण को 950 मिलीलीटर क्षमता की छोटी बोतलों में भरा गया था। उसने इस मिश्रण को कितनी छोटी बोतलों में भरा होगा और बची हुई मात्रा क्या होगी?
A. 24, 210 मिलीलीटर
B. 23, 10 मिलीलीटर
C. 25, 10 मिलीलीटर
D. 23, 810 मिलीलीटर

निम्नलिखित में से कौन-सा/से सत्य है/हैं?

a: 7, 91 का एक गुणनखंड है।  

b: 13, 117 का एक गुणज है। 

c: 21, 7 का एक गुणज है। 

A. a और b 
B. a और c 
C. b और c 
D. a, b और c 

अक्षरों के उस समूह का चयन कीजिए जिनमे रैखिक सममिति नहीं है।
A. X, Y, Z
B. P, Q, R
C. A, B, C
D. M, N, O

सोनू, लालू और वीना अपने घर के पास के स्टेडियम के चारों ओर एक वृत्ताकार ट्रैक पर समान समय और समान दिशा में चक्कर लगाते हैं। वे एक समय पर दौड़ना शुरू करते हैं और सोनू ने 99 सेकंड, लालू ने 154 सेकंड और वीना ने 126 सेकंड में एक चक्कर को पूरा कर लिया है। कितने मिनट और सेकंड के बाद वे तीनों एक साथ उसी आरम्भ बिंदु पर एक साथ होंगे?
A. 26 मिनट और 6 सेकंड 
B. 24 मिनट और 12 सेकंड 
C. 23 मिनट और 6 सेकंड 
D. 23 मिनट और 12 सेकंड 

अजमल के दो यूनिट टेस्ट के प्राप्तांक नीचे दिए गए हैं।

विषय

यूनिट टेस्ट I

(पूर्णांक: 40)

यूनिट टेस्ट II

(पूर्णांक: 30)

अंग्रेजी

36

27

हिन्दी

32

21

सामाजिक विज्ञान

40

29

विज्ञान

35

30

गणित

32

27

निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

A. सामाजिक विज्ञान के अलावा सभी विषयों के अंकों का प्रतिशत यूनिट टेस्ट-II में बढ़ा है। 
B. दोनों परीक्षाओं में हिन्दी के अंकों का प्रतिशत समान है 
C. यूनिट टेस्ट I में अंकों का कुल प्रतिशत यूनिट टेस्ट II से कम है।
D. यूनिट टेस्ट II में अंग्रेजी और हिंदी में एक साथ अंकों का प्रतिशत अधिक है।

उस सही विकल्प का चयन कीजिए जो निम्नलिखित दशमलव संख्याओं को अवरोही क्रम में दर्शाता है:

0.4531, 0.4351, 0.5413, 0.5143, 0.5341

A. 0.4351, 0.4531, 0.5341, 0.5143, 0.5413
B. 0.5413, 0.5143, 0.5341, 0.4531, 0.4351
C. 0.5413, 0.5341, 0.5143, 0.4531, 0.4351
D. 0.4351, 0.4531, 0.5143, 0.5341, 0.5413

मीनू अपने घर से 7:25 बजे निकलती है और 8:07 बजे स्कूल पहुँचती है। जोस को स्कूल पहुँचने में मीनू से 7 मिनट अधिक लगते हैं। यदि जोस स्कूल 8:13 बजे पहुँचता है तो वह घर से कितने बजे निकलता है?
A. 7:24 
B. 7:25 
C. 7:32 
D. 7:18 

वैन हीले के सिद्धांत के अनुसार ज्यामितीय चिंतन के बारे में सही कथन/कथनों का चयन कीजिए

a) दृश्यीकरण एक आधारभूत स्तर है।

b) निगमन स्तर, विश्लेषण स्तर से पहले आता है।

c) संबंध स्तर, विश्लेषण स्तर के बाद आता है।

A. (a) और (b) 
B. (a) और (c) 
C. (b) और (c) 
D. केवल (c) 

निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन गणित पाठ्यचर्या के लिए सही है/हैं?

a) स्थिरता प्रदान करने के लिए इसकी प्रकृति स्थायी होनी चाहिए।

b) इसे सुसंगत होना चाहिए

c) इसे लचीला नहीं होना चाहिए।

A. (a) और (b) 
B. (a) और (c)
C. केवल (b) 
D. केवल (a) 

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में कौन-सा गणित शिक्षण का उद्देश्य, प्राथमिक कक्षाओं के लिए न्यूनतम उपयुक्त है?
A. गणित के प्रति रुचि विकसित करना
B. अनुमान लगाने के कौशल को पोषित करना
C. बीजीय कौशल में निपुणता
D. दिक्स्थान संबंधी समझ को पोषित करना 

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन एक गणित कक्षा में गतिविधियों पर केंद्रित शिक्षण के लिए सही नहीं है?
A. नई परिस्थिति में ज्ञान के अनुप्रयोग में विद्यार्थी को सक्षम बनाने में सहायता करना
B. सक्रिय सहभागिता द्वारा अधिगम को प्रोत्साहित करना
C. रट कर याद करने को प्रोत्साहित करना 
D. बच्चे के चिंतन को प्रोत्साहित करना

निम्नलिखित में से कौन-सी प्रकिया गणित में न्यूनतम उपयुक्त प्रक्रिया है?
A. अन्वेषण करना
B. सूत्रीकरण करना
C. प्रक्रियात्मक प्रवाह
D. अनुमानों का निर्माण करना

निम्नलिखित में से कौन-सा इकाई योजना का एक आवश्यक पहलू नहीं है?
A. विषय-वस्तु एवं सुसंगत शिक्षण प्रक्रियाओं का अंतरिम और सामयिक वितरण
B. पाठ्यपुस्तक में दिए गए तय क्रम के अनुसार इकाइयों की योजना बनाना
C. उचित शैक्षणिक संसाधनों की पहचान करना एवं उनको कक्षा में सम्मिलित करने हेतु योजना बनाना
D. शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं के अनुसार शिक्षण-विधियों में अनुकूलन और बदलाव की संभावना

(25 × 18) × 4 के रूप में दी गई तीन संख्याओं को गुणा करते समय, एक विद्यार्थी निम्नलिखित तरीके से परिकलन करता है:

(25 × 18) × 4 = (18 × 25) × 4 = 18 × (25 × 4) = 18 × 100 = 1800

विद्यार्थियों ने संख्याओं के गुणन के निम्नलिखित में से कौन-से गुणधर्मों (नियमों) का उपयोग किया है?

A. क्रमविनिमेय एवं वितरण नियम
B. क्रमविनिमेय एवं साहचर्य नियम
C. वितरण एवं तत्समक नियम
D. तत्समक एवं साहचर्य नियम

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में कौन सा ‘बच्चे की विचार-प्रक्रिया के गणितीकरण’ के अर्थ की सर्वाधिक उपयुक्त व्याख्या करता है?
A. बहुत अधिक गणित जानना, बच्चे की विचार प्रक्रिया का गणितीकरण है।
B. गणित में अनेक प्रश्नों को हल करने से बच्चे की विचार-प्रक्रिया का गणितीकरण होता है
C. संख्याओं और उन पर संक्रियाओं का ज्ञान, बच्चे की विचार-प्रक्रिया का गणितीकरण है
D. गणित को बच्चे के जीवनानुभवों का और दैनिक जीवन की बातचीत का एक अंश बनाना, बच्चे की विचार प्रक्रिया का गणितीकरण है

गणितीय व्यग्रता से ग्रस्त छात्रों के लिए गणित में आकलन की निम्नलिखित में से कौन-सी विधि सर्वाधिक उपयुक्त है?

a) छात्रों द्वारा जर्नल/पत्रिका लिखना 

b) क्षेत्र-भ्रमण 

c) सत्र-अंत परीक्षा 

A. (a) और (c)
B. (b) और (c) 
C. केवल (c)
D. (a) और (b) 

एक प्राथमिक कक्षा की शिक्षिका ने 536 × 18 के अभिकलन को प्रस्तुत किया। इसके पश्चात उसने निम्नलिखित और चार प्रश्न अभिकलन के लिए लिखे और पूछा :

550 × 10  530 × 15

500 × 10  550 × 20

“विचार कीजिए कि इन चार अभिकलनों के लिए क्या प्रत्येक का परिणाम 536 × 18 के सटीक परिणाम से अधिक होगा या कम होगा?

व्याख्या कीजिए कि आप ऐसा क्यों सोचते हैं?”

इस दी गई परिस्थिति के लिए निम्न में से कौन-सा न्यूनतम उपयुक्त है?

A. कार्य/प्रश्न में जानकारी अपेक्षित है परन्तु कोई निश्चित उत्तर नहीं है
B. इस कार्य से छात्रों की सहभागिता में वृद्धि होगी और गणित की कक्षा में भय-मुक्त वातावरण बनाने में सहायता मिलेगी
C. छात्रों द्वारा दिए गए उत्तरों से शिक्षिका को उनकी विचार-प्रक्रिया को समझने में सहायता मिलेगी
D. गणित में परिशुद्ध उत्तर अपेक्षित है इसलिए गणित में अनुमान पर आधारित (आकलित) प्रश्नों को नहीं पूछना चाहिए

निम्नलिखित को पढ़िए और उसके अनुसार उत्तर दीजिए:

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part18

अभिकथन (A): प्राथमिक कक्षाओं में गुणन सिखाने के लिए क्षेत्रफल मॉडल (निदर्श) का उपयोग किया जा सकता है।

कारण (R) : क्षेत्रफल मॉडल (निदर्श) एक संबंधित व्यूह (सारणी) एक दृश्य प्रदर्शन है, अतः यह छात्रों के गुणन की समझ और विवेचन को प्रोत्साहित कर सकता है।

A. (A) और (R) दोनों ही सत्य हैं परन्तु (R), (A) का सही कारण नहीं है
B. (A) और (R) दोनों ही सत्य हैं और (R), (A) का सही कारण है
C. (A) और (R) दोनों ही सत्य नहीं हैं
D. (A) सत्य है परंतु (R) असत्य है

एक प्राथमिक कक्षा के शिक्षक ने अपने छात्रों को निम्नलिखित कार्य दिया-

इस कार्य के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक उपयुक्त है?

A. यह छात्रों के मानसिक परिकलन और अनुमान लगाने (आकलित उत्तर देना) के कौशल का आकलन करेगा।
B. यह छात्रों के उत्तरों का आकलन करने में शिक्षक के कार्य को बढ़ाएगा
C. यह प्राथमिक कक्षा के अधिगमकर्ताओं के लिए उपयुक्त कार्य नहीं है
D. इसमें अनेक उत्तर प्राप्त होंगे और इसलिए यह छात्रों को भ्रमित कर सकता है

शिक्षक ने अपने छात्रों को निम्नलिखित गतिविधि दी – 

“25 टालों को सभी संभव आयताकार सारणियों (व्यूहों) में व्यवस्थित कीजिए।”

इस गतिविधि द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी गणितीय अवधारणाओं को संबोधित किया जा सकता है?

A. आयतन, क्षेत्रफल, चौड़ाई 
B. क्षेत्रफल, गुणनखण्ड, परिमाप 
C. नमूने (पैटर्न) और आयतन 
D. क्षेत्रफल, परिमाप, आयतन 

निम्नलिखित में से कौन-सा, गणित अधिगम के सिद्धान्तों के सही क्रम का निरूपण करता है जैसा की ज़ोल्टन डीन्स् द्वारा दिया गया है?
A. रचनात्मक सिद्धान्त – गतिक सिद्धान्त – गणितीय परिवर्तिता सिद्धान्त – बोधात्मक परिवर्तिता सिद्धान्त
B. बोधात्मक परिवर्तिता सिद्धान्त –  गणितीय परिवर्तिता सिद्धान्त – गतिक सिद्धान्त – रचनात्मक सिद्धान्त
C.  गतिक सिद्धान्त – बोधात्मक परिवर्तिता सिद्धान्त – गणितीय परिवर्तिता सिद्धान्त – रचनात्मक सिद्धान्त
D.  गतिक सिद्धान्त – रचनात्मक सिद्धान्त – बोधात्मक परिवर्तिता सिद्धान्त – गणितीय परिवर्तिता सिद्धान्त

निम्नलिखित में से गणित में कौन से अधिगम-प्रतिफल NCERT की अनुशंसाओं के अनुसार कक्षा-II के अधिगमकर्ताओं से अपेक्षित नहीं किए जा सकते हैं?
A. बित्ता (बालिश्त) से एक मेज की लंबाई मापना।
B. दर्शना कि 2 × 3, 3 × 2 के बराबर है।
C. \(1/4 +3/4 \) को हल करना
D. आकृतियों से बने हुए एक प्रतिमान (पैटर्न) को पूरा करना

नीचे दिए गए घरों के प्रकारों में से उसे चुनिए जिसे भारी वर्षा वाले क्षेत्रों के गावों में रहने वाले लोगों को बनाना चाहिए।
A. सपाट छत वाले बांस के घर 
B. सपाट छत वाले पत्थर या लकड़ी के घर 
C. बांस के खंभों पर बने ढालू छत वाले घर 
D. मिट्टी और फूस के घर जिनकी ढालू छतें कंटीली झाड़ियों के बनी होती हैं।  

उस महिला भारोत्तोलक का नाम क्या है जिसने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में 29 पदक जीते हैं?
A. वाहिदा प्रिज़्म 
B. सुनीता विलियम्स  
C. बछेंद्री पाल
D. कर्णम मल्लेश्वरी 

मेंढकों और कीटों को फंसाने और खाने (पकड़कर खा जाने) वाला घटपर्णी पौधा कहाँ पाया जाता है?
A. मेघालय 
B. मणिपुर 
C. मिज़ोरम 
D. महाराष्ट्र 

यदि आपकी पुस्तक में किसी बड़े शहर का मानचित्र दिया गया है जिसके दायीं ओर के ऊपर वाले कोने पर मानचित्र का पैमाना इस प्रकार दिया गया है- 

पैमाना – 1 cm = 950 m

यदि इस मानचित्र पर रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे के बीच की मापी गयी दूरी 16.7 cm है, तो इन दो स्थानों के बीच की वास्तविक दूरी है लगभग कितनी होगी?

A. 16.0 km 
B. 15.9 km 
C. 15.8 km 
D. 15.7 km 

निम्नलिखित में से उन जिम्मेदारियों को चुनिए जिन्हें पर्वतरोहण (माउंटेनियरिंग) के ग्रुप लीडर निभाते हैं – 

(A) ग्रुप के आगे चलना ताकि ग्रुप पीछे-पीछे चले।

(B) उन प्रतिभागियों को रुकने के लिए कहना जो उचित प्रकार से चढ़ने योग्य नहीं हैं

(C) सामान उठाने में प्रतिभागियों की सहायता करना।

(D) प्रतिभागियों के रुकने और विश्राम करने के लिए उचित स्थान ढूंढना।

(E) जो अस्वस्थ हैं उनका ध्यान रखना और ग्रुप के लिए उचित भोजन की व्यवस्था करना। 

A. A, B और C
B. C, D और E 
C. A, B, D और E 
D. A, C, D और E 

किसी वृक्ष के बारे में नीचे दिए कथनों पर विचार कीजिए – 

A. इस वृक्ष की ऊंचाई सामान्य कक्षा के कमरों की दीवारों के बराबर होती है।

B. इस वृक्ष की जड़ें धरती के भीतर वृक्ष की ऊंचाई की लगभग 30 गुनी गहराई तक नीचे जाती हैं, जब तक को भू-जल स्तर तक न पहुँच जाएं

C. यह वृक्ष अपने तने में जल एकत्र करता है

D. यह वृक्ष आबूधाबी में रेट के टीलों के पास पाया जाता है।

इस वृक्ष (जिसे रेगिस्तानी ओक कहते हैं) के बारे में कौन से कथन सही हैं? 

A. केवल A और C 
B. केवल B और D 
C. A, B और C 
D. A, C और D 

कोई एक्सप्रेस रेलगाड़ी नई दिल्ली से मुरादाबाद होकर लखनऊ जाती है। इस मार्ग से होकर नई दिल्ली से लखनऊ की दूरी लगभग 504 किलोमीटर है। यदि यह रेलगाड़ी इस दूरी को सात घंटे में तय करती है, तो ट्रेन की मीटर प्रति सेकंड में औसत चाल क्या होगी?
A. 10 मीटर प्रति सेकंड 
B. 20 मीटर प्रति सेकंड 
C. 30 मीटर प्रति सेकंड 
D. 60 मीटर प्रति सेकंड 

यदि आप भारत के मानचित्र पर कोई सरल रेखा खींचें जो भारत की राजधानी और पश्चिम बंगाल की राजधानी को मिलाती हो, तो नई दिल्ली के सापेक्ष कोलकता की दिशा होगी- 
A. दक्षिण-पूर्व 
B. दक्षिण-पश्चिम 
C. ठीक-पूर्व 
D. उत्तर-पूर्व 

ग्रेगर मेंडल एक ‘साधु’ थे जिन्होनें 28000 मटर के पौधों के साथ सात वर्ष तक मठ के बगीचे में प्रयोग किए। उन्होंने यह पाया की मटर के पौधों में कुछ ऐसे लक्षण हैं जो युग्मों में हैं। निम्नलिखित में से उसे छांटिए जिसे मेंडल ने अपने प्रयोगों में नहीं पाया था?
A. बीजों का हरा या पीला होना 
B. बीजों का खुरदरा या चिकना होना 
C. पौधों का लंबा या नाटा होना 
D. अगली पीढ़ी के पौधों के बीजों का नया रंग जो पीले और हरे गुण से मिलकर बना है 

नीचे दी गई विशेषताओं वाले पक्षी का क्या नाम है?

“एक पक्षी ऐसा जिसके सिर पर मुकुट और पूंछ पर सिक्के, 

सिर से पूंछ तक नीले रंग की कई रंगत

A. शकर खोरा (सनबर्ड्)
B. बुनकर पक्षी
C. मोर 
D. बसंत गौरी (बार्बेट)

भारत में कितने राज्य हैं?
A. 22 राज्य
B. 25 राज्य
C. 27 राज्य
D. 28 राज्य

निम्नलिखित का मिलान कीजिए –

 

स्तंभ -I

 

स्तंभ -II

A.

कीट

I.

कछुआ

B.

पक्षी

II.

कॉकरोच

C.

सरीसृप

III.

चमगादड़

D.

स्तनधारी

IV.

उल्लू

A. A – I, B – IV, C – II, D – III
B. A – II, B – I, C – IV, D – III
C. A – I, B – II, C – III, D – IV
D. A – II, B – IV, C – I, D – III

यदि आप सब से छोटे मार्ग से ट्रेन द्वारा पटना से चण्डीगढ़ जा रहे हैं, तो वह संभावित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है, जिससे होकर आप नहीं गुजरेंगे है?
A. हरियाणा 
B. उत्तर प्रदेश 
C. पंजाब 
D. दिल्ली 

मच्छरों से फैलने वाली तीन बीमारियों का समूह है:
A. डेंगू, मलेरिया, कोविड-19
B. चिकनगुनिया, डेंगू, HIV-AIDS
C. मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया
D. कोविड-19, चिकनगुनिया, डेंगू

तीन खाद्य पदार्थों का वह समूह चुनिए जिनमें आयरन प्रचुर मात्रा में होता है-
A. आँवला, सेब, कद्दू 
B. सेब, गुड़, खीरा 
C. आँवला, पालक, कद्दू 
D. आँवला, पालक, गुड़ 

एक दूसरे देश का विद्यार्थी आपकी कक्षा में, जहां प्रायः सभी स्थानीय विद्यार्थी हैं, शामिल हुआ है। आप विभिन्न संस्कृतियों की प्रथाओं पर चर्चा करने के लिए इस अवसर का प्रयोग करना चाहते हैं

यह महत्वपूर्ण है-

A. विद्यार्थियों में बातचीत करने और पारस्परिक मेल-जोल को बढ़ावा देने के लिए
B. पक्षपात और रूढ़ियों को कम करने और विविधता को महत्व देने के लिए
C. अन्य संस्कृतियों के प्रति अपने दृष्टिकोण को अभिव्यक्त करने के लिए
D. समझने के लिए कि अन्य संस्कृतियाँ किस प्रकार हमारी स्वयं की संस्कृति की तुलना में बहुत बेहतर हैं

निम्नलिखित में से ज़ूम ऐप की कौन सी विशेषता सबसे अच्छे तरीके से प्रदर्शित करती है कि बिना बोले संचार कैसे किया जा सकता है?
A. चैट में जीआईएफ (Gif)
B. वीडियो कॉन्फरेन्स
C. ब्रेकआउट रूम्स
D. वर्चुअल बैकग्राउंड

निम्नलिखित में से कौन सा अभ्यास संरचनावादी दृष्टिकोण से सबसे अधिक मेल खाता है?
A. पक्षियों की चोंच के चित्र का प्रयोग करते हुए अलग-अलग प्रकार की चोंच के अनुकूलन की पहचान करना
B. नदी के पानी (जल) के रंग से उसमें मौजूद प्रदूषकों की पहचान करना
C. फूल की कली देखकर उसका चित्र बनाना
D. जन्म देने वाले और अंड निक्षेपण वाले पशुओं के बीच के अंतर को समझाने के लिए ग्राफिक ऑर्गनाइज़र (रेखाचित्रीय आयोजक) का प्रयोग करना

निम्नलिखित में से कौन सा उदहारण सक्रिय शिक्षण (अधिगम) में व्यस्त विद्यार्थियों का सर्वश्रेष्ठ उदहारण है?
A. वर्षों से प्रयोग होने वाले वाहनों को दर्शाने वाले वृत्त चलचित्र को देखने के बाद वाहनों में देखे गए अंतर के कारणों पर चर्चा करना
B. पिछले 50 वर्षों में प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न टेलिफोन को दर्शाने वाले वृत्त चलचित्र को देखने के बाद, दो-दो लोगों के समूहों में इसके बारे में चर्चा करना
C. पाठ्यपुस्तक से विभिन्न स्थापत्य शैलियों की उल्लेखनीय इमारतों के बारे में पढ़ने के बाद, ऐसी इमारतों के उदहारण सूचीबद्ध करना
D. इमारतों के निर्माण करने में प्रयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की चीज़ों के बारे में लिखी जानकारी को श्याम पट्ट से उतारना  

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part43

विभिन्न प्रकार के कच्चे माल पर एक पाठ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा ‘प्रमाणिक कार्य’ होगा?
A. विद्यार्थियों को भूमिका निवर्हन के माध्यम से धान की कटाई और बाज़ारों में लाए जाने को दर्शाने को कहना
B. विद्यार्थियों को विद्यालय के भवन में चारों तरफ चक्कर लगाने को कहना और पहचानना कि विभिन्न वस्तुओं में क्या-क्या कच्चे माल का प्रयोग किया गया है
C. विद्यार्थियों को उनकी मेज़ के लिए अपनी पसंद के कच्चे माल से एक पेंसिल स्टैंड बनाने को कहना
D. विद्यार्थियों को एक पुराने सूती कपड़े पर फैब्रिक रंग से दोबारा पेंट करके अपने घर के लिए मेज़पोश बनाने को कहना

आप खेलों और खेल-प्रतियोगिताओं के बारे में एक पाठ पढ़ा रहे हैं। एक विद्यार्थी पूछता है, “आप हमें ईवीएस (EVS) में खेलों के बारे में क्यों पढ़ा रहे हैं?”

निम्नलिखित में से कौन सा उत्तर ईवीएस में इस पाठ को सीखने के प्रयोजन का सबसे अच्छा वर्णन करेगा?”

A. खेल सदियों से खेले जाते रहे हैं और आपने अपने आस-पास बहुत से लोगों को फुरसत या काम के लिए खेल खेलते हुए देखा है। यह अध्याय आपके परिवेश को बेहतर ढंग से समझने में आपकी मदद करने का एक भाग है।
B. बड़े होने पर, यदि आप खेल को पेशे के रूप में लेने का निर्णय लेते हैं, तो आपको एक विशिष्ट खेल के बारे में सब कुछ जानने की आवश्यकता होगी, जिसमें उसका इतिहास और बीते समय में यह कैसे विकसित हुआ है – यह भी जानना होगा
C. हमारे दादा-दादी/नाना-नानी द्वारा खेले जाने वाले कई खेल अब नहीं खेले जाते हैं। इसलिए यह पाठ आपको उन खेलों को बेहतर ढंग से समझने में और ऐसा करके अपने बड़ों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने में मदद करेगा।
D. खिलाड़ियों का बचपन अक्सर मुश्किलों से भरा होता है। यह पाठ आपको उन खिलाड़ियों के प्रयासों को महत्व देने में मदद करेगा जिन्हें आप टीवी पर देखते हैं और यह आपको कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

“शहमीर: (ग्लोब के निचले हिस्से की ओर इशारा करते हुए) आपके कहने का मतलब है कि यहां कोई नहीं रहता है?

उज़ायरा: यहां भी लोग रहते हैं। यहां ब्राजील और अर्जेंटीना हैं।

शहमीर: क्या वहां पर लोग उल्टा खड़े हैं? यह लोग गिरते क्यों नहीं हैं? 

स्त्रोत: एनसीईआरटी पर्यावरण अध्ययन, कक्षा V, पाठ 11 

उपरोक्त पाठ कक्षा 5 के विद्यार्थियों को गुरुत्वाकर्षण की अवधारणा से परिचित करने के लिए प्रयोग किया गया है। निम्नलिखित में से कौन सा दृष्टिकोण शहमीर की गलतफहमी को दूर करेगा?”

A. “जिस तरह चुम्बक लोहे को आकर्षित करता है, उसी तरह पृथ्वी हर उस चीज़ को आकर्षित करती है जिसमें द्रव्यमान होता है।”
B. “कल्पना करें कि एक चींटी टेनिस के गेंद के निचले हिस्से पर बैठी है। क्या चींटी सीधी खड़ी है और जब गेंद घूमने लगेगी तो क्या वह गिर जाएगी?”
C. ग्लोब के निचले हिस्से में एक पिन चिपका दें।” “अलग-अलग स्थितियों से पिन को देखें। दक्षिणी गोलार्ध में भी ऐसा है।”
D. एक गेंद और एक पंख को एक ही ऊँचाई से एक साथ गिराएं। “देखें कि किस प्रकार सभी चीजें पृथ्वी की ओर आकर्षित होती हैं? दक्षिणी गोलार्ध में भी ऐसा होता है।”

निम्नलिखित में से कौन सा शैक्षिक उद्देश्य, ‘ज्ञानेंद्रियाँ’ विषय के लिए, विशिष्ट, मापने योग्य और प्राप्य है?
A. विद्यार्थियों को पता होगा कि चीटियाँ ज़मीन पर गिरी मिठाइयों पर क्यों एकत्रित हो जाती हैं।
B. ज्ञानेंद्रियों के महत्त्व को समझ कर विद्यार्थी अपनी ज्ञानेंद्रियों की अच्छी तरह से देखभाल करेंगे।
C. विद्यार्थी एक चित्र के द्वारा समझाएंगे कि 3 भिन्न पशुओं में उत्कृष्ट ज्ञानेंद्रियाँ किस प्रकार काम करती हैं
D. भोजन को एकत्र करने के लिए प्रयोग की जाने वाली ज्ञानेंद्रियों के आधार पर, विद्यार्थी दिए गए पशुओं की सूची को वर्गीकृत करेंगे

आप आगामी प्रदर्शनी के लिए प्रोजेक्ट बनाने हेतु अपनी कक्षा में गोंद की 1 बड़ी बोतल लाए हैं ताकि विद्यार्थी प्रोजेक्ट (परियोजना) बनाने के लिए उसका प्रयोग कर सकें। आपने विद्यार्थियों को बताया हैं कि अगर गोंद की बोतल खाली कर दी तो नई बोतल नहीं दी जाएगी, इसलिए उन्हें उस गेंद का प्रयोग किफायती तरीके से करना चाहिए।

निम्नलिखित में से कौन सी क्रिया विद्यार्थियों को उन संसाधनों के संरक्षण पर विचार करने में मदद करेगी जिन्हें वापस नहीं प्राप्त किया जा सकता है?

A. एक पोस्टर लगाना जो दर्शाए कि किन प्रोजेक्टों में गोंद का प्रयोग किया जा सकता है और किनमें नहीं
B. कक्षा में सर्वेक्षण करके पता लगाना कि कितने विद्यार्थियों को उनके प्रोजेक्ट के लिए गोंद की आवश्यकता होगी और क्यों
C. सभी विद्यार्थियों में समान रूप से गोंद वितरित करना और देखना कि सप्ताह के अंत में विद्यार्थियों के पास कितना गोंद बचा है
D. विद्यार्थियों को एक साझा रजिस्टर में लिखने को कहना कि उन्होंने कब, क्यों और कितने चम्मच गोंद लिया

निम्नलिखित में से कौन सा, प्रयोग द्वारा किसी विशिष्ट निष्कर्ष पर पहुंचने का सबसे अच्छा उदाहरण है?
A. भोजन पचाने में लगाने वाला समय ज्ञात करने के लिए सभी विद्यार्थियों को एक समान भोजन खाने को कहना
B. कक्षा में विभिन्न स्थानों पर गुड़ के टुकड़े रखकर देखना कि अलग-अलग स्थानों पर चीटियाँ कितने समय में पहुंचती हैं।
C. यह समझना कि चाय का गर्म प्याला ठंडा क्यों हो जाता है जब हम उस पर हवा फूंकते हैं।
D. पानी से एक भरी बोतल और एक खाली बोतल फेंक कर जाँचना कि कौन सी बोतल ऊपर तैरती है।

ऋतुओं का विषय आरंभ करने के लिए ‘शुरुआत’ के रूप में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सबसे कम प्रासंगिक होगा?
A. विद्यार्थियों को सैर पर ले जाना और उनसे पूछना कि पौधों में आने वाली ऋतुओं में किस प्रकार के परिवर्तन देखे जाएंगे।
B. विद्यार्थियों से पूछना कि पिछले कुछ महीनों की तुलना में आजकल वे अधिक गर्म या ठंडा महसूस करते हैं या नहीं
C. विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान उनके द्वारा की गई गतिविधियों और उन्हें करने के कारणों को सूचीबद्ध करने को कहना
D. विद्यार्थियों को एक टोपी, एक बरसाती और एक स्वेटर दिखाकर पूछना कि उन्होंने इन में से किस का प्रयोग किया है

शैक्षिक उद्देश्य; विद्यार्थी संचारी और गैर-संचारी रोगों के बीच अंतर को समझेंगे

निम्नलिखित में से कौन सा आकलन प्रश्न दिए गए शैक्षिक उद्देश्य का सबसे अच्छी तरह से परीक्षण करता है?

A. हम कोविड से बचाव के लिए मास्क का उपयोग क्यों करते हैं लेकिन सामान्य सर्दी से बचाव के लिए नहीं करते हैं?
B. यदि आपके माता-पिता में से एक को डेंगू हुआ है, तो क्या आपको डेंगू होने की संभावना अधिक है?
C. सामान्य सर्दी का संचार मधुमेह के संचार से भिन्न कैसे है?
D. बैक्टीरिया (जीवाणु) और वायरस (विषाणु) से विभिन्न प्रकार के कौन से रोग होते हैं?

एक शिक्षिका पृथ्वी के विभिन्न पहलुओं को पढ़ाने के लिए व्यापक रूप से स्वीकार किये गये कम्प्यूटर प्रोग्राम का प्रयोग कराती हैं जिसमें उपग्रहों से प्राप्त चित्रों के आधार पर पृथ्वी का 3-डी निरूपण दिखाया गया है

शैक्षिक साधन के रूप में पारंपरिक मानचित्रों की पुस्तक की तुलना में इस अनुप्रयोग के क्या लाभ हैं?

A. यह विद्यार्थियों में स्वच्छंद अध्ययन की आदत विकसित करता है
B. यह विद्यार्थियों में पृथ्वी के संबंध में पूर्व ज्ञान को पुनः याद दिलाने में सहायक होता है
C. यह विद्यार्थियों को विभिन्न देशों की अवस्थिति को समझने में मदद करता है
D. यह विद्यार्थियों को भूदृश्य को समझने में मदद करता है

एक शिक्षक कक्षा में दो गमलों में लगे पौधे लाते हैं- उनमें से एक गुलाब का है और दूसरा अदरक का है। इन पौधों का प्रयोग करके निम्नलिखित में से कौन-सा विषय प्रस्तुत नहीं किया जा सकता है?
A. पौधों में अनुकूलन
B. पौधों में विविधता
C. फूल (पुष्प) के भाग
D. पौधों में बीजों का स्थानांतरण

श्री सुहास, समुदाय से प्राप्त उदाहरणों का प्रयोग करते हुए, पर्यावरण में चीजों की पारस्परिक निर्भरता का विचार सिखा रहे हैं

निम्नलिखित में से कौन सा उदहारण इस धारणा को समझाने के लिए सबसे उपयुक्त है?

A. यातायात संकेत
B. चाय की दुकान
C. परित्यक्त तालाब
D. सीवेज (वाहित मल) नाली

Leave a Comment

error: