CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part28

बाल विकास में ‘संवेदनशील अवधि‘ का क्या अर्थ है?
A. केवल संज्ञान और अधिगम में तीव्रता से प्रगति से संबंधित अवधि।
B. विशिष्ट क्षमताओं के विकास के लिए इष्टतम अवधि।
C. वह अवधि जिसमें केवल भाषायी विकास को गति दी जा सके।
D. वह अवधि जिसमें शारीरिक वृद्धि अपने चरम पर होती है।

विकास का शीर्षगामी (शीर्षाभिमुख) सिद्धांत प्रतिपादित करता है कि-
A. विकास सिर से पैर की ओर होता है।
B. विकास केंद्र से छोरों की ओर होता है।
C. विकास पैर से सिर की ओर होता है।
D. विकास छोरों से केंद्र की ओर होता है।

किस अवधि के दौरान विचार अमूर्त और आदर्शवादी हो जाते हैं?
A. शैशवावस्था
B. प्रारंभिक बाल्यावस्था
C. मध्य बाल्यावस्था
D. किशोरावस्था

पियाजे के सिद्धांत में संज्ञानात्मक प्रणाली के लिए स्कीमाओं को पुनर्व्यवस्थित करना, उन्हें स्कीमाओं से जोड़ना __________ के रूप में जाना जाता है।  
A. आत्मसात्करण
B. समायोजन
C. संगठन
D. परिपक्वता

________ में बच्चे मानसिक रूप से समस्याओं का समाधान कर सकते हैं लेकिन समस्याओं को स्वयं प्रतीकों से नहीं बल्कि सामग्री से संबंधित होना चाहिए।
A. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
B. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
C. संवेदीगामक अवस्था
D. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था

सामाजिक-संरचनात्मक सिद्धांतवादी बच्चे को किस रूप में देखते हैं?
A. एक खाली स्लेट
B. ज्ञान के निष्क्रिय प्राप्तकर्ता
C. ज्ञान के निर्माण में शामिल सक्रिय प्राणी
D. लघु व्यस्क

छात्रों के बीच संवाद को प्रोत्साहित करना और पाड़ (आधारभूत सहायता) प्रदान करना किसका उदाहरण है?
A. समीपस्थ विकास का क्षेत्र बनाना
B. प्रतिक्रियाओं का अनुबंधन
C. सकारात्मक पुनर्बलन
D. अधिगम का स्थानांतरण

किसने प्रस्तावित किया कि नवीन ज्ञान, बच्चे के मौजूदा ज्ञान और समर्थन के साथ जानने में सक्षम होने के बीच के अंतर में निर्मित होता है?
A. लेव वायगोत्सकी
B. जीन पियाजे
C. हॉवर्ड गार्डनर
D. इवान पावलोव

इनमें से कौन-सी स्थिति बाल-केंद्रित कक्षा का उदाहरण है?
A. एक कक्षा जिसमें छात्र समूहों में बैठे हैं और शिक्षक बारी-बारी से प्रत्येक समूह में जाते हैं।
B. एक कक्षा जिसमें छात्रों का व्यवहार शिक्षक द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार और दण्ड द्वारा नियंत्रित होता है।
C. एक कक्षा जिसमें शिक्षक निर्देश देते हैं और छात्रों को नोट्स याद करने के लिए कहा जाता है।
D. एक कक्षा जिसमें छात्र जो चाहे करते हैं जबकि शिक्षक उन्हें चुपचाप देखते हैं।

‘स्वर्ण नियम (गोल्डन रूल)’ में प्रदर्शित आदर्श पारस्परिकता का विचार कोहलबर्ग के अनुसार नैतिक विकास के किस चरण की प्रमुख विशेषता है?
A. सामाजिक व्यवस्था अभिविन्यास 
B. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास 
C. सार्वभौमिक नैतिक अभिविन्यास 
D. अच्छा लड़का-अच्छी लड़की अभिविन्यास

हॉवर्ड गार्डनर के अनुसार बुद्धि क्या है?
A. व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन
B. व्यवहार में नकारात्मक परिवर्तन
C. मूल उत्पादों का उत्पादन करने की क्षमता
D. कई विशिष्ट क्षमताओं का एक समूह

अभिकथन (A): शिक्षकों को मानकीकृत पाठ्यक्रम, शिक्षाशास्त्र और आकलन की विधियों का पालन करना चाहिए।

कारण (R): शैक्षिक प्रणालियों को बच्चों के बीच व्यक्तिगत विभिन्नताओं को नज़रअंदाज़ करना चाहिए और उन्हें खारिज करना चाहिए।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

लड़कियों को भाषाओं और कलाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और गणित और विज्ञान को अपनाने के लिए उन्हें हतोत्साहित करना _________ का एक उदाहरण है। 
A. लैंगिक समानता
B. लैंगिक स्थिरता
C. लैंगिक भेदभाव 
D. लैंगिक सशक्तिकरण 

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सामाजिक-संरचनात्मक दृष्टिकोण के अनुसार भाषा और विचार के बीच संबंध का सही वर्णन करता है?
A. भाषा, विचार निर्धारित करती है।
B. विचार भाषा द्वारा शासित और निर्देशित होते हैं।
C. भाषा और विचार के बीच संबंध द्वि-दिशात्मक है।
D. भाषा और विचार स्वतंत्र संज्ञानात्मक क्षमताएँ हैं।

‘अधिगम के आकलन’ के स्थान पर ‘अधिगम के लिए आकलन’ पर ध्यान केन्द्रित करना सुनिश्चित करने के लिए इसमें क्या शामिल करना महत्त्वपूर्ण है?

(i) स्व-आकलन

(ii) सहकर्मी-आकलन

(iii) गुणात्मक प्रतिपुष्टि

(iv) मात्रात्मक मापदंडों के आधार पर छात्रों को बीच तुलना

A. (iii), (iv)
B. (i), (ii), (iii)
C. (ii), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

निम्नलिखित में से कौन-सी प्रथा शिक्षा में समावेशन को बढ़ावा देती है?
A. छात्रों को शारीरिक दण्ड
B. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अधिगम
C. विविधता का सम्मान
D. मानकीकृत पाठ्यक्रम

निम्नलिखित में से कौन-सी दिव्यांगता ध्यान देने और कार्यों में लंबी अवधि की भागीदारी को बनाए रखने में चुनौतियों का कारण बनती है?
A. ध्यान अवधान अतिक्रियाशीलता विकार
B. लेखन-वैकल्य
C. पठन-वैकल्य
D. दृश्यक्षीणता

विभिन्न भाषाई पहचान वाले शिक्षार्थियों वाली कक्षा में, एक शिक्षक को किसका अभ्यास करना चाहिए?
A. बहुभाषावाद
B. अलगाववाद
C. नामीकरण
D. रूढ़िबद्धता

संचार के लिए बहुमाध्यम के उपयोग से निम्नलिखित में से किसके समावेशन में मदद मिलेगी?

(i) बौद्धिक चुनौतियों वाले छात्र

(ii) प्रतिभाशाली छात्र

(iii) स्वलीनता वाले छात्र

(iv) पठन-वैकल्य वाले छात्र

A. (i)
B. (ii), (iii)
C. (i), (ii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दी गई दिव्यांगता और संबंधित छात्रों के समावेशन हेतु यथोचित संयोजन रणनीति का सही युग्म है?
A. गुणजवैकल्य: कैलकुलेटर के इस्तेमाल पर रोक
B. पठनवैकल्य: लिखने के लिए लंबे-लंबे निबंध देना
C. दृश्य हानि: पाठ को पढ़ने के लिए सॉफ्टवेयर प्रदान करना
D. स्वलीनता: दृश्य अधिभार बढ़ाना

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प विद्यार्थियों की सोच को सुसाध्य नहीं करता है?
A. सक्रिय भागीदारी
B. सार्थक गतिविधियाँ
C. निष्क्रिय सुनना
D. सामाजिक भागीदारी

छात्रों के लिए व्यावहारिक (करके सीखने वाली) गतिविधियों की/को _______ से छात्रों के अधिगम के _______ की संभावना है।
A. टालने, सुधरने
B. सुविधा देने, बढ़ने
C. प्रस्तुति, ठहरने
D. रोकथाम, बढ़ने

अधिगम के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. छात्र सबसे अच्छा तब सीखते हैं जब वे उन गतिविधियों में भाग लेते हैं जो उनके सन्दर्भ से संबंधित होती हैं।
B. छात्र सबसे अच्छा तब सीखते हैं जब वे उन गतिविधियों में भाग लेते हैं जो उनके सन्दर्भ से संबंधित नहीं होती हैं।
C. जब छात्र अर्थहीन गतिविधियों में भाग लेते हैं तो वे सबसे अच्छा सीखते हैं।
D. यांत्रिक गतिविधियों में भाग लेने पर छात्र सबसे अच्छा सीखते हैं।

एक नए विषय का परिचय देते समय शिक्षक को ऐसे प्रश्न पूछने चाहिए जो:
A. छात्रों से पूरी तरह अपरिचित क्षेत्र से हो।
B. उनकी संज्ञानात्मक क्षमताओं से काफी परे हो।
C. पढ़ाए जाने वाले विषय से संबंधित नहीं हो।
D. अध्ययन किए जाने वाले विषय को छात्रों के पूर्व-ज्ञान से जोड़ते।

छात्रों का सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ:
A. सीखने की प्रक्रिया में न्यूनतम भूमिका निभाता है।
B. सीखने की प्रक्रिया में कोई भूमिका नहीं निभाता है।
C. सीखने की प्रक्रिया में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
D. सीखने की प्रक्रिया में अनदेखा किया जाना चाहिए।

एक शिक्षक का इरादा अपने छात्रों के बीच चिंतनशील कौशल की सुविधा प्रदान करना है। इसके लिए उसे क्या करना चाहिए?
A. छात्रों से बोर्ड पर लिखी सामग्री को कॉपी करने के लिए कहना चाहिए।
B. छात्रों को अपनी समझ के बारे में प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
C. छात्रों को रट कर याद करने के लिए गद्यांश देना चाहिए।
D. छात्रों के व्यवहार को उद्दीपन-प्रतिक्रिया संबंध द्वारा अनुकूलित करना चाहिए।

एक शिक्षक को निम्न में से क्या करना चाहिए?
A. छात्रों को स्वयं अपनी त्रुटियों की पहचान करने के लिए हतोत्साहित करना चाहिए।
B. छात्रों द्वारा की गई भ्रांतियों को नज़रअंदाज़ करना चाहिए।
C. छात्रों की भ्रांतियों को मज़बूत करना चाहिए।
D. छात्रों को अपनी त्रुटियों को स्वयं ठीक करने के लिए पाड़ प्रदान करनी चाहिए।

एक छात्र परीक्षा से पहले बहुत घबराया हुआ है और उच्च स्तर की चिंता महसूस कर रहा है। उसकी इस भावनात्मक स्थिति का क्या प्रभाव पड़ने की संभावना है?
A. यह प्रदर्शन के लिए आंतरिक प्रेरणा का कारण बनेगा।
B. इसका परीक्षा में उसके प्रदर्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
C. इसकी वजह से परीक्षा में उसके प्रदर्शन में सुधार होगा।
D. यह परीक्षा में उसके प्रदर्शन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा।

निम्नलिखित में से कौन-सा अभिप्रेरणा के स्रोत और अभिप्रेरणा के प्रकार का सही सुमेलित युग्म है?
A. जिज्ञासा – आंतरिक अभिप्रेरणा
B. समकक्षियों की सराहना – आंतरिक अभिप्रेरणा
C. शिक्षक की प्रशंसा – आंतरिक अभिप्रेरणा
D. मैच में ट्राफी – आंतरिक अभिप्रेरणा

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part54

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प किसी अवधारणा की समझ को सुसाध्य नहीं करेगा?
A. छात्रों को शिक्षक द्वारा दिए गए नोट्स से उत्तरों की प्रतिलिपि बनाने के लिए कहना।
B. छात्रों से उस संप्रत्यय को अपने शब्दों में समझाने के लिए कहना।
C. विद्यार्थियों से विशिष्ट उदाहरणों से सिद्धांत बनाने के लिए कहना।
D. छात्रों से विभिन्न स्थितियों के बीच समरूपक उत्पन्न करने के लिए कहना।

समुद्रगुप्त को किस वाद्य यंत्र को बजाते हुए सिक्कों पर दिखाया गया है?
A. तानपुरा
B. सितार
C. वीणा
D. बाँसुरी

A, B, और C कथनों को पढ़ें और सही उत्तर का चयन कीजिए।

लगभग दो सौ सालों के भीतर मगध सबसे महत्वपूर्ण जनपद क्यों बन गया?

A. कई नदियाँ जैसे गंगा और सोन मगध से होकर बहती थीं।

B. मगध का एक हिस्सा जंगलों से भरा था।

C. इस क्षेत्र में लौह अयस्क की खदानें हैं।

A. A और B
B. B और C
C. C और A
D. A, B और C

कथनों (A) तथा (R) को पढ़े तथा सही विकल्प को चुनें।

अभिकथन (A): रोमन साम्राज्य ने दक्षिण भारत में व्यापार किया।

कारण (R): दक्षिण भारत में रोमन सोने के सिक्के मिले हैं।

A. A और R दोनों सही हैं तथा R सही व्याख्या है A की।
B. A और R दोनों सही हैं परन्तु R सही व्याख्या नहीं है A की।
C. A सही है परन्तु R गलत है।
D. A गलत है परन्तु R सही है।

निम्नलिखित में से कौन सा मध्ययुगीन काल के वाणिज्यिक शहर का लक्षण/ रूपक है?
A. मंदिर अर्थव्यवस्था एवं समाज दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण होता था।
B. यह राजाओं की राजधानी होता था।
C. वहाँ सामान्यत: मंडपिका होता था।
D. पुरोहितों एवं तीर्थयात्री वहाँ के नागरिकों और यात्रियों की मुख्य संरचना/ संयोजन बनाते थे।

इतिहास के अवधिकरण (कालक्रम) पर कथनों A, B, और C पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर का चयन कीजिए।

A. अंग्रेज इतिहासकारों ने भारत के इतिहास को तीन युगों में बाँटा था।

B. विभाजन, धर्म के विचार पर आधारित था।

C. विभाजन में उपमहाद्वीप की अपार विविधिता की उपेक्षा की गई।

A. A, B और C सभी सही हैं।
B. A और B सही हैं तथा C गलत है।
C. A और C सही हैं तथा B गलत है।
D. B और C सही हैं तथा A गलत है।

बंजारों के संदर्भ में A और B कथनों पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर का चयन कीजिए।

A. बंजारे लोग सबसे महत्वपूर्ण व्यापारी-खानाबदोश थे।

B. अलाउद्दीन खलजी ने, बंजारों से नगर के बाजारों तक अन्न को पहुँचाने का काम करवाया।

A. A और B दोनों गलत हैं।
B. A सही है तथा B गलत है।
C. A गलत है तथा B सही है।
D. A और B दोनों सही हैं।

सत्रहवीं सदी तक अनेक यूरोपीय उपनिवेशकों ने नील की खेती करना आरम्भ कर दिया था। इस संदर्भ मे निम्न का युग्म मिलान करें-

(A) फ़्रांसिसी (i) ब्राजील
(B) पुर्तगाली (ii) जमैका
(C) अंग्रेजी (iii) वेनेज़ुएला
(D) स्पैनिश (iv) कैरीबियाई द्वीप

A. (A) – (iv), (B) – (i), (C) – (ii), (D) – (iii)
B. (A) – (i), (B) – (ii), (C) – (iii), (D) – (iv)
C. (A) – (iv), (B) – (ii), (C) – (i), (D) – (iii)
D. (A) – (iii), (B) – (i), (C) – (ii), (D) – (iv)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनें-

A. गन्ने की निज व्यवस्था के अंतर्गत बागान मालिक स्वयं अपनी जमीन में गन्ने का उत्पादन करते थे।

B. निज खेती की व्यवस्था में बागान मालिक या तो जमीन खरीद लेते थे या दूसरे जमींदारों से जमीन किराए पर ले लेते थे और मजदूरों को काम पर लगाकर नील की खेती करवाते थे।

C. निज खेती व्यवस्था में बागान मालिक को बहुत सारे मजदूरों तथा बड़ी मात्रा में हल एवं बैलों की ज़रूरत पड़ती थी।

A. A, B एवं C सही हैं।
B. A एवं B सही हैं।
C. B एवं C सही हैं।
D. A एवं C सही हैं।

राममोहन राय ने अपने लेखन में तर्क दिया और विश्वास उत्पन्न किया कि सती होने की अनुमति नहीं है, क्योंकि:-
A. अंग्रेज़ इसके खिलाफ/विरूद्ध थे।
B. प्राचीन ग्रंथ इसका समर्थन नहीं करते हैं।
C. प्राचीन ग्रंथ जो सती प्रथा का समर्थन करते हैं उनको फेंक देना चाहिए।
D. महिलाएँ जो सती हुईं वो मृत्यु की कामना करती थीं।

महिलाओं से जुड़े हुए सुधारों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

A. ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने विधवा पुनर्विवाह का मुद्दा उठाया।

B. मद्रास प्रेज़ीडेंसी में वीरसलिंगम पंतुलु ने विधवा विवाह के समर्थन में एक संगठन बनाया।

C. विवाह करने वाली विधवाओं को समाज में आसानी से स्वीकार कर लिया गया।

उपरोक्त में से कौन-से सही हैं?

A. A, B और C
B. केवल A और B
C. केवल A और C
D. केवल B और C

अभिकथन (A) और कारण (R) को पढ़ें और सही विकल्प का चयन करें।

अभिकथन (A). उन्नीसवीं शताब्दी में जब लड़कियों के लिए पहले स्कूल खोले गए, तो लोगों में उनके प्रति भय था।

कारण (R). लोगों को भय था कि स्कूल जाने पर लड़कियों पर दुष्प्रभाव पड़ेगा।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

भारत में (ब्रिटिश राज) के सन्दर्भ में, निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए।

(A): नरमपंथियों की मांग थी कि भारत में भी सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए।

(R): उनकी यह महत्वपूर्ण माँग थी कि सरकार में भारतीय भी उच्च पद प्राप्त करें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है ।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

रॉलट एक्ट सत्याग्रह के विषय में वक्तव्यों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए-

(A) रॉलट एक्ट द्वारा पुलिस की शक्तियाँ बढ़ाई गईं थीं और लोगों के अधिकार कुचले गए थे।

(B) मोहम्मद अली जिन्ना, महात्मा गाँधी और अन्य सभी का तर्क था कि सरकार को लोगों की मूल स्वतंत्रता सिमित करने का कोई अधिकार नहीं था।

(C) यद्यपि हिंदू व मुस्लिम रॉलट के विरोध में थे, फिर भी रॉलट एक्ट सत्याग्रह अंग्रेजों के विरोध में राष्ट्रव्यापी संघर्ष नहीं बन सका।

A. (A) और (B) सत्य हैं।
B. (B) और (C) सत्य हैं।
C. (A) और (C) सत्य हैं।
D. केवल (C) सत्य है।

सरकारी शिक्षण संस्थाओं में अध्ययन तथा सरकारी संस्थानों में नौकरी के अवसर में सहयोग हेतु किन आधारों को अपनाया जाता है?

A. जाति

B. पारिवारिक आय

C. लिंग

D. व्यक्तिगत आय

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A, B, और C
B. B, C एवं D
C. A एवं B
D. केवल A

दिए गए कथन A व B को पढ़िए तथा सही उत्तर का चयन कीजिए।

A. पृथ्वी का खिंचाव बल सौर मंडल को बाँधे रखता है।

B. बाह्य ग्रह सूर्य से बहुत दूर हैं तथा चट्टानों से बने हैं।

A. A सही है तथा B गलत है।
B. A गलत है तथा B सही है।
C. A तथा B दोनों सही हैं।
D. A तथा B दोनों गलत हैं।

गल्फ़स्ट्रीम गर्म जल धाराएँ हैं, अत: इनमें चलने की प्रवृत्ति _______
A. भूमध्य रेखा की ओर है
B. ध्रुवों की ओर है
C. न भूमध्य रेखा की ओर, न ध्रुवों की ओर है
D. कुछ निश्चित नहीं है

देशांतर के संबंध में निम्न दो कथनों पर विचार कीजिए।

A. सभी देशांतरीय याम्योत्तरों की लंबाई समान होती है।

B. प्रमुख याम्योत्तरों का मान 180° देशांतर होता है।

सही उत्तर का चयन कीजिए।

A. A सही है तथा B गलत है।
B. A गलत है तथा B सही है।
C. A तथा B दोनों सही हैं।
D. A और B दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित कथनों (A), (B), तथा (C) पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

(A) विश्व के तापकटिबन्धों का वर्गीकरण अक्षांशों के आधार पर होता है।

(B) उत्तर और दक्षिण ध्रुवों को जोड़ने वाली काल्पनिक रेखाएँ देशांतर कहलाती हैं।

(C) सभी देशांतरों की लम्बाई समान होती है।

A. केवल (A) तथा (B) सही है।
B. केवल (B) तथा (C) सही हैं।
C. (A), (B), तथा (C) सही हैं।
D. केवल (A) सही है।

भारत के भौगोलिक लक्षणों को पढ़ाते हुए अध्यापिका ने छात्राओं को विंध्य एवं सतपुड़ा श्रृंखलाओं में बहने वाली नदियों को मानचित्र पर चिह्नित करने को कहा। निम्नलिखित में से कौन-सी नदियों को वह चाहती थी कि छात्र चिह्नित करें?
A. नर्मदा एवं तापी
B. नर्मदा एवं महानदी
C. तापी एवं गोदावरी
D. कृष्णा एवं गोदावरी

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part71

महासागरीय धाराओं के संदर्भ में निम्न दो कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

A. जिस स्थान पर गर्म तथा ठंडी जलधाराएँ मिलती हैं वह स्थान विश्व भर में सर्वोत्तम मत्स्ययन क्षेत्र माना जाता है।

B. जहाँ गर्म व ठंडी जल धाराएँ मिलती हैं उस स्थान पर नौसंचालन में बाधा उत्पन्न होती है।

A. A सही है तथा B गलत है।
B. A गलत है तथा B सही है।
C. A तथा B दोनों सही हैं।
D. A तथा B दोनों गलत हैं।

प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्तर की एक कक्षा में शिक्षिका पारितंत्र के विषय में पढ़ा रही है। निम्नलिखित में से उनके लिए क्या उपयोगी सूचना हो सकती है?

(A) स्थान विशेष की जलवायु सम्बन्धी परिस्थिति

(B) अधिक वर्षा वाले वन-उदाहरण के रूप में

(C) एक छोटा तालाब उदाहरण के रूप में

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (A) तथा (B)
B. केवल (B) तथा (C)
C. केवल (A) तथा (C)
D. सभी (A), (B) तथा (C)

निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

(A) आर्द्रता महासागरों पर सबसे अधिक तथा महाद्वीपों के ऊपर सबसे कम पाई जाती है।

(B) संघनन ठंडा होने की मात्रा तथा हवा के सापेक्ष आर्द्रता पर निर्भर होता है।

(C) जेट हवाई जहाज के पीछे सफेद पथ, इंजन से निकली नमी होती है जो संघनित हो जाती है।

A. (A) तथा (B) दोनों सही हैं।
B. (B) तथा (C) दोनों सही हैं।
C. (A) तथा (C) दोनों सही हैं।
D. सभी (A), (B) तथा (C) सही हैं।

वायुदाब के संबंध में निम्न कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
A. समुद्रतल पर वायुदाब सबसे कम होता है।
B. ऊँचाई पर जाने पर वायुदाब घटता है।
C. उच्च तापमान वाले क्षेत्रों की वायु ठंडी होती है।
D. निम्न तापमान वाले क्षेत्रों की वायु गर्म होकर ऊपर उठती है।

निम्नलिखित कथनों (A), (B) तथा (C) पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चुनाव कीजिए:

(A) मानव बस्तियाँ इस बात को दर्शाती हैं कि किस प्रकार मानव ने अपने वातावरण को अपने अनुकूल बनाया है।

(B) एक आदर्श बसाव स्थान के चुनाव में प्राकृतिक दशाओं का कोई योगदान नहीं है।

(C) केवल जब मनुष्य ने फसलें उगाना प्रारंभ किया, तब उनके लिए स्थायी घर बनाना आवश्यक हो गया।

A. केवल (A) तथा (B) सही हैं।
B. केवल (B) तथा (C) सही हैं।
C. केवल (A) तथा (C) सही हैं।
D. केवल (C) सही है।

जल एक संसाधन के संबंध में कथन (A), (B) व (C) को ध्यान में रखते हुए सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

(A) पृथ्वी पर जल न बढ़ाया जा सकता है और न घटाया जा सकता है।

(B) केवल 2.7% प्रतिशत पृथ्वी का पानी मानव उपयोग के लिए उपयुक्त है।

(C) जल एक नवीकरणीय संसाधन है।

A. केवल (A) व (B) सही है।
B. केवल (B) व (C) सही हैं।
C. केवल (A) व (C) सही हैं।
D. (A), (B) व (C) सभी सही हैं।

प्रारंभिक स्तर पर एक शिक्षिका अपनी कक्षा में खनिजों के बारे में चर्चा करना चाहती है निम्न में से किन उदाहरणों को उन्हें अपनी कक्षा में उपयोग में लाना चाहिए?

(A) ताँबा

(B) अभ्रक

(C) नमक

(D) चूना पत्थर

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (A), (B) और (C)
C. केवल (A), (C) और (D)
D. सभी (A), (B), (C) और (D)

दिए गए लक्षणों (A) तथा (B) के आधार पर फसल की पहचान करें।

(A) इसके लिए गर्म एवं आर्द्र जलवायु और सु-अपवाहित दोमट मृदा की आवश्यकता होती है।

(B) इस फसल की वृद्धि के लिए पर्वतीय ढाल अधिक उपयुक्त होती है।

A. चाय
B. कॉफी
C. कपास
D. चावल

निम्नलिखित में से कौन विविधता की ओर संकेत करता है?

A. समान जाति के परन्तु भिन्न स्थानों पर रहने वाले लोग, अपनी ही जाति के लोगों से विवाह करते हैं।

B. एक ही इलाके के परन्तु भिन्न जातियों से संबंध रखने वाले छात्र स्कूल में पढ़ते हैं।

C. समान धार्मिक आस्था से संबंध रखने वाले लोग एक ही इलाके में रहते हैं।

D. विभिन्न समुदायों की जरूरतों की खाद्य-सामग्री और कपड़े एक ही शॉपिंग इलाके में उपलब्ध हैं।

सही विकल्प का चयन किजिए।

A. A और B
B. A, B और C
C. A और C
D. B और D

निम्नलिखित में से कौन-सा चलन विविधिता की स्वीकार्यता की तरफ संकेत करता है?

A. महिलाओं को सार्वजानिक वाहनों जैसे टैक्सियों, तिपहियों और बसों को चलाने के लिए प्रोत्साहित करना।

B. आत्म सहायता गुट बनाना जिनमें केवल महिलाएँ हों और वो भी कुछ समुदायों से।

C. कुछ समुदायों के लोगों को जमीन और दूसरी सम्पत्तियाँ खरीदने की अनुमति देना।

D. त्योहारों को मानने के लिए एक पार्क उन लोगों के लिए सुरक्षित रखना जो आस-पास के इलाकों में रहते हैं।

सही विकल्प का चयन किजिए।

A. A और B
B. C और D
C. A, B और C
D. A और D

महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2009 के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को पहचानने और उत्पन्न करने का दायित्व है:
A. भारतीय संसद का
B. राज्य विधानमंडल का
C. जिला पंचायत का
D. ग्राम पंचायत का

निम्नलिखित का सुमेल कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

  सरकार के स्तर   निर्णय के प्रकार
a. केंद्र सरकार (i) तमिलनाडु के एक छोटे से कस्बे वेल्लोर में पार्क खोलने का फैसला
b. राज्य सरकार (ii) 2000 रुपये का नया नोट जारी करने का निर्णय
c. स्थानीय सरकार (iii) क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय बनाने का निर्णय

A. a – (ii), b – (i), c – (iii)
B. a – (iii), b – (ii), c – (i)
C. a – (ii), b – (iii), c – (i)
D. a – (iii), b – (i), c – (ii)

अनि‍यमित रोजगार से क्या अभिप्राय है?
A. मजदूरों को वर्दी ना देकर औपचारिक वस्त्रों में काम पर बुलाना।
B. मजदूरों का अपनी इच्छा अनुरूप काम पर आना।
C. नियुक्तिकर्ता द्वारा ज़रूरत के अनुरूप मजदूरों को काम पर बुलाना।
D. मजदूरों को तयपूर्ण ख़ास अवधियों के लिए रोज़गार दिया जाना।

वस्त्र व्यापार में, निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे अधिक लाभ कमाएगा?
A. वो व्यापारी जो बुनकरों को सूत उपलबध कराते हैं।
B. बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ
C. बुनकर
D. बुनकर सहकारी संस्थाएँ

लोकतंत्र की मूल विशेषता कौन सी है?
A. असमानता
B. मुक्त व्यापार
C. समानता
D. उचित प्रतिबंध

कविता सुबह 5 बजे बस अड्डे पर चाय बेचती है। वह 7 बजे दूर कुएँ से पानी लेने जाती है। घर वापिस आकर वह खाना बनाती है, कपड़े धोती है, घर की सफाई करती है और फिर अपनी चाय की दुकान के लिए सामान लेने बाज़ार जाती है।

कविता सामना कर रही है:

A. देखभाल कार्य
B. दोहरा बोझ
C. गृह कार्य
D. वैतनिक नौकरी

निम्नलिखित में से कौन से मौलिक अधिकार का हनन होगा अगर जैन समुदाय के लोगों के एक समूह को जैन तीर्थांकरों की शिक्षाओं पर अध्ययन केंद्र खोलने की अनुमात नहीं दी जाती है?
A. सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकारों का अधिकार
B. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
C. स्वतंत्रता का अधिकार
D. समानता का अधिकार

संवैधानिक उपचारों के अधिकार से क्या अभिप्राय है?
A. सरकार का संविधान में संशोधन करने का अधिकार
B. नागरिकों का उनके मौलिक अधिकारों के उल्लंघन होने पर न्यायालय में अपील करने का अधिकार।
C. सरकार का संवैधानिक प्रावधानों का प्रयोग करते हुए अपनी शक्ति को बढ़ाने का अधिकार।
D. नागरिकों का संविधान में नए प्रावधानों को जोड़ने की माँग करने का अधिकार।

सर्वोच्च न्यायालय के किस क्षेत्राधिकार के अंतर्गत केंद्र एवं राज्यों के बीच विवाद को शामिल किया जाता है?
A. मूल क्षेत्राधिकार
B. अपीलीय क्षेत्राधिकार
C. सलाहकारी क्षेत्राधिकार
D. अवशिष्ट क्षेत्राधिकार

निम्नलिखित अभिकथन (A) और कारण (R) को पढ़िये:

(A) इतिहास में, साम्राज्य वन संसाधनों के लिए आदिवासियों पर निर्भर रहते थे।

(B) आदिवासियों के पास वनों तक पहुँच का गहन ज्ञान और साथ ही साथ अधिकतर वनों पर अधिकार भी था।

सही विकल्प चुनिये।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part64

A. ‘अल्पसंख्यक’ शब्द का इस्तेमाल ऐसे समुदायों के लिए किया जाता है जो संख्या की दृष्टि से बाकी आबादी के मुकाबले बहुत कम हैं

B. ‘अल्पसंख्यक’ शब्द केवल सदस्यों के बारे में ही नहीं है बल्कि सत्ता, संसाधनों तक पहुँच आदि मुद्दे इससे जुड़े हुए हैं।

A. A और B दोनों सही हैं।
B. केवल A सही है और B गलत है।
C. केवल B सही है और A गलत है।
D. A और B दोनों गलत हैं।

सबसे उचित विकल्प को लेते हुए वाक्य को पूरा करें:

सामाजिक विज्ञान के शिक्षण में हम अंतर-विषयक उपागम का प्रयोग _________ करते हैं।

A. पाठ्यक्रम पूरा हो जाए यह सुनिश्चित करने के लिए।
B. विषयगत सीमाओं के अंतर्गत अधिगम दशाएँ निश्चित करने के लिए।
C. विषयों के बीच अंतः सम्बन्ध तथा अंत: निर्भरता का निदर्शन करने के लिए।
D. कक्षा को अधिक सजग एवं क्रियाशील बनाने के लिए।

सामाजिक विज्ञान बच्चों को प्रमुख रूप से तैयार करता है-

A. स्वतन्त्र रूप से सोचने की क्षमता हेतु

B. अंधविश्वासों पर प्रश्न करने की क्षमता हेतु

C. लैंगिक पूर्वाग्रह और रूढ़िबद्ध धारणा को तोड़ने की समझ बनाने हेतु

D. सामुदायिक नियमों और सामाजिक आचारों का पालन करने की क्षमता हेतु

A. A, B, और C
B. A और B
C. A और C
D. A, B, C और D

कक्षा में महिलाओं की समस्याओं की ओर संवेदनशीलता को प्रोत्साहित किया जा सकता है:

A. छात्रों को इतिहास में महिला के ऊपर पाठ्यपुस्तकों को पढ़ने के लिए कहने के द्वारा।

B. महिलाओं के लिए संवैधानिक प्रावधानों को सूचीबद्ध करने के द्वारा।

C. भेदभाव के साक्ष्यों पर सामूहिक आत्मविश्लेषण के द्वारा।

D. समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच शक्ति/बल सम्बन्धों पर परिचर्चा करने के द्वारा।

सही विकल्प चुनिए:

A. A और C
B. B और C
C. B और D
D. C और D

सामाजिक विज्ञान की कक्षा में अध्यापक एक विशेष संस्कृति के शिल्प-तथ्य और लोक-कथाओं का प्रयोग करता है, जिससे कि उस संस्कृति के संदर्भ में छात्रों की जिज्ञासा बनाई रखी जा सके I यह उदाहरण है:

A. कहानी कथन का

B. भूमिका निर्वहन का

C. स्रोत पद्धति का

D. मुक्त परिप्रश्न का

सही विकल्प का चयन किजिए।

A. A और B
B. B और C
C. A और D
D. C और D

सामाजिक विज्ञान का प्रभावी शिक्षण महत्वपूर्ण रूप से जुड़ा हुआ है-

A. परियोजनाओं और समानुदेशन के कार्यान्वयन के माध्यम से रटंत अधिगम से अभिबोध की ओर स्थानांतरण।

B. स्मृति स्तर शिक्षण और व्यक्तिपरक मूल्यांकन तकनीक से।

C. अत्यधिक जटिल और महँगी शिक्षण सहायता का बार-बार उपयोग करने से।

D. स्कूली पुस्तकालय का सुचारू संचलन एवं संसाधनों को उपयोग में लाने की शिक्षक की क्षमता और सृजनात्मकता से।

निम्न में से सही विकल्प चुनें:

A. A और B
B. B और C
C. A और C
D. A और D

एक लोकतांत्रिक कक्षा में शिक्षकों की क्या जिम्मेदारी है?
A. कक्षा संबंधी निर्णय सरकार के लिए छोड़ना।
B. कक्षा में अनुशासन संबंधी मुद्दों को नज़रअंदाज करते हुए पाठ्यक्रम पर ध्यान देना।
C. स्कूल प्रबंधन और छात्रों के बिना स्वतंत्र रूप से नियम और कायदे स्थापित करना।
D. छात्रों को अपनी बात स्वतंत्र रूप से कहने के युक्तिपरक अवसर प्रदान करना।

किलपैट्रिक के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी शैक्षिक विधि लोकतंत्र की संकल्पनाओं के शिक्षण के लिए सर्वोत्तम विधि है?
A. परियोजना (प्रोजेक्ट) विधि
B. खेल विधि
C. समस्या-समाधान विधि
D. खोजबीन विधि

‘विभाजन’ विषय पर चर्चा के लिए आप कक्षा में कौन-सा प्राथमिक स्रोत ला सकते हैं?
A. दिल्ली के पुराने किले में सन् 1948 के शरणार्थी कैंप की तस्वीरें/चित्र।
B. गदर: एक प्रेम कथा चलचित्र/फिल्म।
C. ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’ उपन्यास/नॉवल।
D. ‘तमस’ कहानी से उद्धरण।

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आलोचनात्मक चिंतन के बेहतर अवसर प्रदान करने वाली सामाजिक विज्ञान की कक्षा को बेहतर तरीके से दर्शाता है?

A. छात्र केवल शिक्षण गतिविधि के अंत में प्रश्न पूछ सकते हैं।

B. छात्रों के प्रश्नकाल का समय शिक्षक के प्रश्नकाल के समय के अनुपात में अधिक है।

C. कक्षा में चर्चा किए विषय पर प्रमाण उपलब्ध कराना।

D. शिक्षक को विषय पर एक से अधिक विचार/दृष्टिकोण चाहिए।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, B और D
D. A, C और D

मान लें कि आप छात्रों को वेतन दरें तय करना सिखाना चाहती हैं। निम्नलिखित में से कौन अत्यधिक प्रासंगिक होगा?

A. श्रमिकों से आँकड़े एकत्रित कर।

B. वेतन पर सरकारी विवरण।

C. श्रम कानून/संहिता।

D. उपभोक्ता व्यय का सर्वेक्षण।

सही विकल्प का चयन किजिए।

A. A, B और C
B. A, B और D
C. A, C और D
D. B, C और D

सामाजिक विज्ञान की कक्षा के संदर्भ में A और B कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन A: बच्चों को द्वंद्व/संघर्ष के बारे में जानने और पूछताछ से दूर रखना चाहिए।

कथन B: शिक्षाशास्त्रीय दृष्टिकोण से, जो द्वंद्व/संघर्ष मीडिया में निपटा दिया गया हो, जिसपर वाद-विवाद एवं चर्चा हो चुकी हो, वह कक्षा में शिक्षण के लिए अधिक उपयुक्त होगा।

A. A सही है और B गलत है।
B. A गलत है और B सही है।
C. A और B दोनों गलत हैं।
D. A और B दोनों सही हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न आलोचनात्मक चिंतन के दृष्टिकोण के प्रयोग द्वारा उत्तर के लिए अवसर प्रदान करता है?

A. भारत में महिलाओं का प्रतिनिधित्व इतना कम क्यों है? क्या आप समझते हैं कि अमेरिका और यूरोप ने महिलाओं के प्रतिनिधित्व के संतोषजनक स्तर को प्राप्त कर लिया है?

B. क्या आप इस बात से सहमत हैं कि आर्थिक हाशियाकरण और सामाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हुए हैं? क्यों?

C. आप ‘सरकार’ शब्द से क्या समझते हैं? पाँच तरीकों को सूचीबद्ध कीजिए जिनसे सरकार लोगों को प्रभावित करती है?

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल A
B. A और B
C. B और C
D. A, B और C

निम्नलिखित में से कौन-से उदाहरण प्राथमिक स्रोतों के हैं?

A. चित्र

B. विश्वकोष

C. भाषण

D. डायरियाँ

सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. A, B तथा C
B. A, C तथा D
C. B, C तथा D
D. A तथा B

सामाजिक विज्ञान के विषय में सामान्य भ्राँत-धारणाओं के संदर्भ में कथन (A) और कारण (R) को पढ़िए।

कथन (A): सामाजिक विज्ञान को पाठ्यचर्या में दूसरे विषयों की तुलना में कम महत्व मिलता है।

कारण (R): छात्र सामाजिक विज्ञान की अंतर्वस्तु को समझने में अरुचिकर या उदासीन महसूस करते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है, (R) परन्तु गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित एक विशिष्ट प्रोजेक्ट रिपोर्ट के कुछ भाग हैं-

A. विश्लेषण तथा चर्चा

B. सारांश तथा निष्कर्ष

C. शोध प्रश्नों के लिए पृष्ठभूमि

D. कार्यविधि तथा आँकड़ों के स्रोत

E. सुझाव

प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लिए सबसे उपयुक्त कौन-सा क्रम हो सकता है?

A. B, D, E, A तथा C
B. C, B, A, D तथा E
C. C, D, A, B तथा E
D. D, E, B, A तथा C

परियोजना रिपोर्ट के मूल्यांकन के लिए निर्देशों के सूत्रीकरण के लिए निम्नलिखित में किसे सबसे कम महत्व दिया जाता है?
A. अधिगम प्रतिफल
B. विद्यार्थियों की प्रतिभागिता
C. प्रस्तुतीकरण
D. शिक्षक का मार्गदर्शन

निम्न प्रश्न में कौन-सी संज्ञानात्मक प्रक्रिया का आकलन होता है? भारत में गरीबी कम करने में ‘महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम’ के प्रभाव का अध्ययन कीजिए।
A. स्मरण
B. मूल्यांकन
C. विश्लेषण
D. सृजन

निम्नलिखित प्रश्नों में कौन-सा संकल्पनात्मक ज्ञान को आँकता है?
A. हम धरती के केंद्र तक क्यों नहीं जा सकते हैं? कारण दीजिए।
B. अंतर्जनित व बहिर्जनित बल क्या है?
C. वायु की गुणवत्ता खराब क्यों हो रही है? कारण बताएँ और वायु की गुणवत्ता को सुधारने के लिए तरीके तथा साधन बताएँ।
D. सागर का जल लवणीय क्यों होता है? कारण बताइये।

नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा बाल अधिकार अधिनयम 2009 के अनुसार मूल्यांकन कार्यप्रणाली के विकास के समय निम्नलिखित में से कौन-सा विचारणीय होना चाहिए?
A. बच्चों को नियमित रूप से गृह-कार्य दिया जाना चाहिए।
B. जहाँ तक हो सके, शारीरिक दण्ड की उपेक्षा की जानी चाहिए।
C. परीक्षा केवल पाठ्यक्रम के पूरा होने के बाद होनी चाहिए।
D. बच्चे को भय, अभिघात और चिंता मुक्त बनाएँ।

सामाजिक विज्ञान की कक्षा में अधिगम के लिए आकलन निश्चित करता है:

A. शिक्षक को अपनी शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को पुनरावलोकन/समीक्षा तथा रूपांतरित करने के लिए।

B. छात्रों का अपने समवयस्कों के आकलन का लगातार प्रयोग करना।

C. आकलन की बहुविध रणनीतियों का प्रयोग करना।

D. आकलन की रुपरेखा को प्रतिपादित करते समय बोर्ड के दिशा-निर्देशों का प्रयोग।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A, B और C
B. A और C
C. B और C
D. A, B और D

Leave a Comment

error: