CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part38

बाल्यावस्था से क्या अभिप्राय है?
A. यह एक सामाजिक संरचना है।
B. यह एक शारीरिक संरचना है।
C. यह बच्चे के जन्म से लेकर उसके विद्यालय जाना शुरू करने तक की अवधि को अभिलक्षित करने वाला चरण है।
D. यह विकास की वह अवधि है जिसमें सिर्फ़ मात्रात्मक परिवर्तन होते हैं।

बाल विकास के समकालीन परिप्रेक्ष्य:
A. बच्चे को एक जैविक प्रवर्ग के रूप में देखते हैं।
B. बच्चे को एक दैहिक के सत्व रूप में देखते हैं।
C. बाल्यावस्था को  आठ विशिष्ट चरणों में विभाजित मानते हैं।
D. बाल्यावस्था को एक विशिष्ट सांस्कृतिक एवं सामाजिक संरचना मानते हैं।

रचनावादी संरचना में बच्चे को किस रूप में देखा जाता है?
A. ‘ब्लैंक स्लेट’ जिसका जीवन पूरी तरह से उनके अपने अनुभव से आकार लेता है।
B. एक समस्या समाधानकर्ता और एक वैज्ञानिक अन्वेषक।
C. एक सामाजिक प्राणी जो निष्क्रय अभिग्राही है।
D. एक जैविक प्राणी जो उच्च श्रेणी की नैतिकता के साथ जन्मा है।

जीन पियाजे के अनुसार निम्नलिखित में से किस चरण में एक बच्चा अमूर्त प्रस्तावों के बारे में तार्किक रूप से सोचने लगता है?
A. ज्ञानेन्द्रिय अवस्था/संवेदी-गामक (जन्म से 2 वर्ष)
B. पूर्ण संक्रियात्मक अवस्था (2 से 7 वर्ष)
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था (7 से 11 वर्ष)
D. औपचारिक/अमूर्त संक्रियात्मक (11 वर्ष और उस से अधिक)

अनीता केक बनाने की प्रक्रिया को समझने के लिए एक यूट्यूब विडियो को देखती है और फिर बिल्कुल उसी तरह चरण अपना कर एक केक बनाती है। इस तरह के सीखने की प्रक्रिया को क्या कहेंगे?
A. शास्रीय अनुकूलन
B. अवलोकन अधिगम
C. अंतर्दृष्टिपूर्ण अधिगम
D. क्रिया-प्रसूत अनुकूलन

एक बालक को 20 भूरे रंग के लकड़ी के मनके और दो सफ़ेद रंग के लकड़ी के मनके दिए जाते हैं। बालक से पूछा जाता है – तुम्हारे पास सफेद लकड़ी के अधिक मनके हैं या भूरे रंग के अधिक मनके हैं?

बालक कहता है : “भूरे रंग के मनके अधिक हैं।” पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत के अनुसार बालक कौन-सी अवस्था में है?

A. संवेदी गामक
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक/अमूर्त संक्रियात्मक

लेव वायगोत्स्की के अनुसार एक शिक्षक की प्राथमिक भूमिका क्या है?
A. विद्यार्थियों को सूचनाएँ हस्तान्तरण करना और सटीक पुनरुत्पत्ति पर बल देना
B. बच्चों के चिंतन को आलम्बन/पाड़ प्रदान करना।
C. इनाम व सज़ा का उपयोग करके बच्चों के अधिगम को प्रोत्साहन करना।
D. बच्चों के स्मरण कौशलों को बढ़ावा देना।

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित करने वाला मुख्य कारक क्या है?
A. परिपक्वता
B. पुनर्बलन
C. सामाजिक अंत:क्रिया
D. संज्ञानात्मक द्वंद्व

एक किशोर तर्क देता है, “यदि हेंज अपनी पत्नी को बचाने के लिए वह सब कुछ नहीं करता है जो उसने किया, तो वह जीवन के मूल्य से कहीं अधिक मूल्य चुका रहा होता।” उसकी प्रतिक्रिया नैतिक विकास के किस चरण की विशेषता है?

A. सामाजिक व्यवस्था अनुरक्षण अभिविन्यास 
B. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास
C. अच्छी लड़की, अच्छा लड़का अभिविन्यास
D. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास

प्रगतिशील सिद्धांतों पर आधारित एक विद्यालय में विद्यालय की छुट्टियाँ और जनजातीय-त्यौहार एक ही समय पड़ते हैं तथा साप्ताहिक अवकाश भी साप्ताहिक बाज़ार वाले दिन होते हैं। यह क्या दर्शाता है?
A. पिछड़ी विद्यालय प्रथाएँ
B. विद्यालय व्यवस्था में लचीलापन
C. घर और विद्यालय में सांस्कृतिक असतता
D. विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रति अनभिज्ञता

हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत के अनुसार अपनी भावनात्मक अवस्था, संवेगों और अभिप्रेरणाओं के बारे में जागरूक रहने की योग्यता को क्या कहा जाता है?
A. भाषायी बुद्धि
B. तार्किक-गणितीय बुद्धि
C. अंतर वैयक्तिक बुद्धि
D. अंतः वैयक्तिक बुद्धि

जेन्डर स्कीमा सिद्धांत निम्न में से किसकी व्याख्या करता है?
A. बच्चे जेन्डर भूमिकाएँ कैसे सीखते हैं 
B. विकास के मनोलैंगिक चरण
C. बड़े समाज में विषमता परतंत्रता
D. बच्चों का विपरीत लिंग के अभिभावको के प्रति आकर्षण

अपनी पीढ़ी में पहली बार विद्यालय जाकर पढने वाले विद्यार्थी का समर्थन करने के लिए एक शिक्षकों को क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थी को शिक्षकों से वैतनिक निजी शिक्षण लेने को कहना चाहिए।
B. उसे बारम्बार विद्यालयी अवधि के दौरान अपने आप पढ़ने के लिए घर भेज देना चाहिए।
C. उसके सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश को सम्मानजनक महत्त्व देते हुए क्रियाकलाप तैयार करने चाहिए।
D. उसे एक विशिष्ट विद्यालय में दाखिले के लिए भेज देना चाहिए।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP) के संदर्भ में आकलन के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. NEP (2020) योगात्मक आकलन के प्रयोग को प्रोत्साहित करती है।
B. NEP (2020) मानक परीक्षाओं द्वारा विद्यार्थियों का वस्तुनिष्ठ आकलन प्रस्तावित करती है।
C. NEP (2020) विद्यार्थियों का समग्र आकलन प्रस्तावित करती है जिसमें विभिन्न प्रकार की विधियों जैसे कि पोर्टफोलियो एवं भूमिका निर्वहन को सम्मिलित किया गया हो।
D. NEP (2020) शिक्षकों को प्रोत्साहित करती है कि वे विद्यार्थियों के ऐसे प्रगति पत्र बनाएँ जिसमें उनकी अन्य विधियों से तुलना की हो।

निम्न में से कौन-सी शिक्षाशास्त्रीय योजना विवेचात्मक चिंतन में वृद्धि करती है?
A. श्यामपट्ट से शिक्षक द्वारा लिखे गए उत्तरों की नकल करना।
B. मस्तिष्क उद्देलन करना।
C. पाठ्य-पुस्तक से गद्यांशो को कई बार लिखना।
D. परोक्ष/प्रत्यक्ष निर्देश देना।

निम्न में से कौन-सा लक्षण प्रतिभाशाली विद्यार्थी में नहीं होता है?
A. परिशुद्धि की इच्छा
B. जानकारी का धीमा अवशोषण
C. विषयवस्तु की तीव्र समझ
D. तीक्ष्ण उत्सुकता

दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (2016), निम्न में से किस सिद्धांत को पक्षपोषित करता है?
A. पृथकीकरण
B. नामीकरण
C. समावेशन
D. एकीकरण

समावेशी शिक्षा यह प्रतिपादित करती है कि हमें ________ को शामिल करने के लिए ________ को संशोधित करना चाहिए। 
A. अधिगमकर्ता,तंत्रप्रणाली
B. समाज, विद्यालयी पाठ्यचर्या
C. तंत्रप्रणाली,अधिगमकर्ता 
D. विद्यालयी पाठ्यचर्या, प्रतिस्पर्द्धा

वह अवस्था ‘जिसमें संख्या क्रम को याद करने, किन्हीं दो संख्याओं की तुलना करने और संख्या संप्रत्ययों का उनके सांकेतिक रूप से संबंध स्थापित करने में कठिनाई हो; क्या कहलाती है?
A. उत्साह वैकल्य
B. गुणज वैकल्य
C. वाचन वैकल्य
D. गतिसमन्वय वैकल्य

निम्न में से कौन-सा कारक चलन (क्रियात्मक) दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों के समावेशन में बाधक है?
A. लचीला पाठ्यक्रम
B. अगम्य आधारभूत संरचना
C. समानुभूति पूर्ण अभिवृत्ति
D. व्यापक मूल्याँकन

जब कक्षा का वातावरण सकारात्मक होता है, तब अधिगमकर्त्ताओं को ज्ञात होता है कि _________
A. वे अपनी दिखावट, व्यक्तित्त्व या सफलता से परे होकर एक व्यक्ति के तौर पर समादृत (अहम) हैं।
B. उन्हें केवल तभी समादृत (अहम) समझा जाएगा जब वे कक्षा मानकों को साबित करते हैं।
C. सिर्फ़ तभी समादृत (अहम) समझा जाएगा जब वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करें।
D. उन्हें सिर्फ़ तभी समादृत (अहम) समझा जाएगा जब वे अपनी जगह पर बैठें और सिर्फ़ तभी बोलें जब पूछा जाए।

विद्यार्थियों का पूर्व ज्ञान और समझ _________
A. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में बाधा डालते हैं।
B. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को सहज बनाते हैं।
C. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के लिए अप्रासंगिक हैं।
D. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में सूक्ष्म भूमिका निभाते हैं।

एक अध्यापक को अधिगमकर्ताओं की सक्रिय संलग्नता को बढ़ावा देने के लिए क्या करना चाहिए?
A. अन्वेषण और पूछताछ को बढ़ावा देना चाहिए।
B. प्रत्यास्मरण और पुनरावृत्ति पर बल देना चाहिए।
C. प्रत्यक्ष निर्देशन का तरीका इस्तेमाल करना चाहिए।
D. बारम्बार पुरस्कार और सजा देनी चाहिए।

अभिकथन (A) : एक संरचनात्मक अध्यापिका बच्चों को ज्ञान के लिए विविध स्त्रोतों को खोजने और सिर्फ़ पाठ्य-पुस्तक पर निर्भर न रहने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

कारण (R) : अधिगमकर्ता सक्रिय रूप से अधिगम के लिए इच्छुक होते हैं और फलस्वरूप अध्यापिका और विद्यार्थी परस्पर सहयोग से अधिगम की संरचना करते हैं।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

वास्तविक जीवन की समस्याओं पर चर्चा को सुसाध्य करने और विद्यार्थियों को विविध परिप्रेक्ष्यों पर चिंतनशील होने के लिए प्रोत्साहित करने से विद्यार्थी में __________ का विकास करने में मदद मिलेगी।
A. समालोचनात्मक चिंतन
B. अधीनता
C. आत्मकेन्द्रीयता
D. भ्रान्तियाँ

समस्या समाधान में निम्न में से कौन-सा अवरोधक है?
A. साधन-लक्ष्य-विश्लेषण
B. प्रकार्यात्मक आबद्धता
C. पश्चगामी कार्यकारी युक्ति
D. स्वानुभविक

एक छात्र द्वारा की गई त्रुटियों के प्रत्युत्तर के लिए सर्वाधिक प्रभावी योजना क्या है?
A. सीधे तौर पर बच्चे को उत्तर बताना
B. बिना किसी टिप्पणी के अंक कम करना
C. छात्र को प्रश्न हल करने की प्रक्रिया पर चिंतन करने के लिए कहना
D. छात्र को दूसरों के समक्ष तिरस्कृत करना

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part34

अभिकथन (A) : अर्थपूर्ण अधिगम के लिए ज़रूरी है कि बच्चे समझें कि उन्हें प्यार व सम्मान दिया जा रहा है।

तर्क (R) : अधिगम में संवेग एक बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्न में से कौन-सा कथन आंतरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण है?
A. मैं प्रशंसा पाने के लिए यह कार्य करूँगा।
B. मैं सज़ा से बचने के लिए के लिए यह कार्य करूँगा।
C. मैं यह कार्य इसलिए करूँगा ताकि दूसरे लोगों में मेरी अच्छी छवि बन जाए।
D. मैं यह कार्य करूँगा, क्योंकि मुझे इसे करने में आनंद आता है।

विद्यालय में बच्चों की सफलता में कौन-सा कारक बाधा उत्पन्न करता है?
A. कठोर पाठ्यचर्या
B. रचनात्मक आकलन
C. संरचनात्मक शिक्षाशास्त्र
D. लचीली समय सारणी

– 25 × (7 + 3) का मान ________के समान नहीं है
A. (-25) × 7 + (-25) × 3
B. ​(-25) × 10
C. -250 
D. -25 × 7 × 3 

रोमन संख्याओं में, इनमें से कौन-सी संख्या सही नहीं है?
A. LXIII
B. XCII
C. LC
D. XLIV

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. दो संख्याओं x और y के महत्तम समापवर्त्य और लघुत्तम समापवर्त्य क्रमशः 15 और 120 हैं।
B. दो संख्याओं x और y के महत्तम समापवर्त्य और लघुत्तम समापवर्त्य क्रमश: 20 और 250 हैं।
C. दो संख्याओं x और y के लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्त्य क्रमशः 70 और 14 हैं।
D. दो संख्याओं x और y के लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्त्य क्रमश: 290 और 58 हैं।

2\(1/3\) को \(2/5\) से भाग देने पर, प्राप्त परिणाम क्या है?
A. \(5/3\)
B. \(35/3\)
C. \(35/7\)
D. \(35/6\)

यदि A, B और C अंक हैं तथा

     3 A B

  + A B 1

     C 1 8

है, तो C का मान क्या है?

A. 6
B. 7
C. 8
D. 9

नरेश की वार्षिक आय 576000 रुपये है तथा उसकी वार्षिक बचत 72000 रुपये है। उसकी बचत और व्यय का अनुपात क्या है?
A. 1 ∶ 5
B. 1 ∶ 6
C. 1 ∶ 7
D. 1 ∶ 8

यदि 3x + 5 = 0 है, तो x2 – 3x का मान क्या है?
A. 7\(7/9\)
B. 7\(4/9\)
C. -2\(2/9\)
D. -2\(1/9\)

व्यंजकों -3x3y2 + 2x2y3 और -3x2y3 – 5y4 के योग में x2 का गुणांक क्या है?
A. -3
B. -y3
C. y3
D. 3

(x3 – 5x2 – 24x) (4x2 – 9y2) को x(x – 8) (2x – 3y) से भाग देने पर क्या परिणाम प्राप्त होता है?
A. (x + 3) (2x + 3y)
B. (x + 3) (2x – 3y)
C. (x – 8) (2x + 3y)
D. (x – 8) (2x – 3y)

यदि P = 3x2 + y2,

Q = 2x2 + 3y2

तथा R = 4x4 + 5y4 है, तो

P × Q – R का मान किसके बराबर है?

A. 2x4 + 11x2y2 – 2y4
B. 2x4 + 9x2y2 – 2y4
C. 2x4 + 13x2y2 + 2y4
D. 2x4 + 10x2y2 + 2y4

निम्नलिखित में से किस आकृति में रैखिक सममिति है, परन्तु घूर्णी सममिति नहीं है?
A. समांतर चतुर्भुज
B. पतंग
C. आयत
D. समचतुर्भुज

त्रिभुज के तीनों कोणों का अनुपात 3 ∶ 5 ∶ 4 है तथा सबसे बड़ा कोण x है। तब 4x + 9° का मान कितना होगा?
A. 349°
B. 309°
C. 249°
D. 159°

यदि किसी कोण x के संपूरक और पूरक कोणों का योग 240° है, तो 3x – 20° का मान कितना है?
A. 15°
B. 30°
C. 25°
D. 50°

यदि एक षड्भुजाकार आधार वाले परामिड के फलकों, शीषों और किनारों की संख्याएँ क्रमशः F, V और E हैं, तो निम्नालिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. 2F + V – E = 8 है।
B. 2F + V – E = 9 है।
C. 2F + 2V – E = 15 है।
D. 3F + 2V – 2E = 10 है।

किसी आयत ABCD के दोनों विकर्णों की लंबाइयाँ (6x + 3) और (4x + 7) हैं। तब, (6x + 3) + (4x + 7) का मान क्या है?
A. 20
B. 25
C. 30
D. 35

किसी त्रिभुज की भुजाओं की लंबाइयाँ 12 सेमी, 13 सेमी और 5 सेमी हैं। तब, त्रिभुज की सबसे लंबी भुजा का संगत शीर्षलंब क्या है?
A. 4\(8/13\) सेमी
B. 2\(4/13\) सेमी
C. 4\(5/13\) सेमी
D. 2\(9/13\) सेमी

किसी समलंब ABCD का परिमाप 90 सेमी है तथा इसकी प्रत्येक असमांतर भुजा AD और BC की लंबाई 17 सेमी है। यदि इस समलंब का क्षेत्रफल 420 सेमी2 है, तो इस समलंब की समांतर भुजाओं के बीच की दूरी क्या है?
A. 17 सेमी
B. 16 सेमी
C. 15 सेमी
D. 14 सेमी

किसी लंब वृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल, उसके कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल का एक-तिहाई है। यदि बेलन की त्रिज्या 8 सेमी है, तो बेलन का आयतन (सेमी3 में) कितना है?
A. 256 π
B. 128 π
C. 288 π
D. 144 π

यदि प्रेक्षणों 25, 29, 25, 32, 24 और x का माध्य 27 है, तो इन प्रेक्षणों का माध्यक क्या है?
A. 32
B. 27
C. 26
D. 25

10 से 60 तक की संख्याएँ पृथक-पृथक पर्चियों पर लिखीं हुई हैं (एक पर्चीं पर एक संख्या) और इन्हें एक बक्से में रखकर अच्छी तरह से मिला दिया जाता है। इस बक्से में से बिना अंदर देखे हुए, एक पर्चीं चुनी जाती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि चुनी हुई पर्चीं पर लिखी संख्या 2 और 3 दोनों विभाज्य होगी?
A. \(1/5\)
B. \(3/17\)
C. \(10/51\)
D. \(9/50\)

निम्नलिखित में से कौन-सा आकलन के संदर्भ में सही नहीं है?
A. आकलन छात्रों में आलोचनात्मक चिंतन और समस्या-समाधान के कौशल के विकास पर बल देता है।
B. आकलन छात्रों को अधिगम प्रक्रिया में संलग्न रखता है।
C. आकलन शिक्षकों को उनके शिक्षण में सुधार के लिए प्रतिपुष्टि प्रदान करता है।
D. आकलन सिर्फ प्रगति-पत्र में छात्रों के अंकों का एक प्रतिबिंब मात्र है।

एक गणित के अध्यापक संक्षिप्त वर्णनात्मक शैली में लघु टिप्पणी लिखकर, कक्षा के अवलोकन का अभिलेखन पाठ के दौरान या बाद में करते हैं। यह                  को संयोजित करने का एक उदाहरण है।
A. रुब्रिक
B. उपाख्यानात्मक अभिलेखों
C. जाँच-सूची
D. पोर्टफोलियो

मिडिल स्कूल के एक अध्यापक अपने छात्रों को 7 सेमी लंबाई और 4 सेमी चौड़ाई वाले आयत बनाने के लिए कहते हैं। जैसे ही छात्र कार्य पूरा करते हैं, अध्यापक उन्हें और आगे निर्देश देते है:-

i. लंबाई और चौड़ाई को 2-2 सेमी बढ़ाकर बनाएँ और देखें कि क्या आकृति बनती है।

ii. लंबाई और चौड़ाई को 2-2 सेमी घटाकर बनाएँ और देखें कि क्या आकृति बनती है।

iii. लंबाई को 1 सेमी बढ़ाएँ और चौड़ाई को 1 सेमी घटाएँ। क्या आप बिना रेखांकित किए आकृति के प्रकार का पूर्वानुमान लगा सकते हैं?

वह गणित अधिगम की ज़ोल्टन डायनेस सिद्धांत (विचार) के कौन-से सिद्धांत का उपयोग उपरोक्त गतिविधि में कर रहे हैं।

A. रचनात्मक सिद्धान्त
B. बोधात्मक परिवर्तिता सिद्धान्त
C. गणितीय परिवर्तिता सिद्धान्त
D. गतिक सिद्धान्त

अनुपात भिन्न के साथ निकट रूप से संबंधित होते हैं, परन्तु दोनों में विशिष्ट अंतर हैं। निम्नलिखित में से कौन सा/से दिए गए कथन के संदर्भ में सही है/हैं?

(a) कक्षा में लड़कों का लड़कियों से अनुपात \(3/5\) है। यह अनुपात एक भिन्न है।

(b) कक्षा में लड़कियों का अनुपात कक्षा में कुल बच्चों ​से \(3/8\) है। यह अनुपात और भिन्न दोनों है।

(c) रिमाझिम एक किलोमीटर का \(3/4\) चलती है। यह भिन्न है, अनुपात नहीं है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल b
B. a और c
C. b और c
D. a और b

मिडिल स्कूल में गणित की एक अध्यापिका अपने छात्रों के साथ कागज़ मोड़ने और विच्छेदन की गतिविधियों का उपयोग सममितियों और ज्यामितीय आकृतियों के अन्वेषण के लिए करती है।

छात्र विभिन्न आकृतियों के ज्यामितीय गुणों का अवलोकन कर पा रहे हैं, बिना औपचारिक प्रमाणों के गुणों को सत्यापित कर पा रहे हैं, विभिन्न आकृतियों के बीच संबंध स्थापित कर पा रहे हैं।

वैन हेले की ज्यामिति में विकास के सिद्धांत के अनुसार, छात्र _________ के स्तर पर विवेचन कर रहे है।

A. संबंधों को सिद्ध करने/स्थापित करने
B. पहचानने/अभिज्ञान
C. विश्लेषण
D. स्वयंसिद्ध

निम्नलिखित में से कौन-सा बहु-उत्तरीय प्रश्न का उदाहरण है?
A. 9, 3, 7, 5 दिए गए चार अंक हैं। इन सभी अंकों का उपयोग करके 4 अंकों वाली सबसे बड़ी संख्या बनाइये।
B. बिना पुनरावृत्ति के चार भिन्न अंकों का उपयोग करके 4 अंकों वाली सबसे बड़ी संख्या बनाइये।
C. चार भिन्न अंकों का उपयोग करके 4 अंकों वाली सबसे बड़ी संख्या बनाइये, इस शर्त के साथ कि अंक 5 सदैव इकाई के स्थान पर हो।
D. दो अंकों 3 और 5 को लीजिये और दोनों अंकों को समान बार उपयोग करके एक 4 अंकों वाली संख्या बनाइये।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part49

निम्नलिखित में कौन सा कथन दी गई गतिणीय संकल्पना के संदर्भ में सही नहीं है?
A. आयत की संकल्पना (दिक्-स्थान) स्थानिक और लंबाई दोनों के संबंधों को सम्मिलित करती है।
B. ‘संभावना’ घटित होती घटनाओं और सभी संभावित परिणामों की तुलना के बीच का संबंध है।
C. ‘ऋणात्मक पूर्णांक’ की संकल्पना केवल संख्या के ‘परिमाण’ पर आधारित है।
D. गुणन की संकल्पना, आयत के क्षेत्रफल की संकल्पना को सम्मिलित करती है।

“परीक्षा और कक्षा परीक्षण कुछ छात्रों में गणितीय दुश्चिंता को बढ़ा देते हैं।” दिए गए कथनों में से कौन सा कथन गणितीय दुश्चिंता के लिए सही है?
A. छात्रों की प्रगति पर बल देते हुए आकलन को दैनिक गणितीय निर्देश का अभिन्न अंग बनाकर गणितीय दुश्चिंता को संबोधित किया जा सकता है।
B. ऐसे छात्र जो गणितीय दुश्चिंता से ग्रसित हैं, उनको इससे उबरने के लिए ज्यादा संख्या में टैस्ट लेने के लिए कहना चाहिए।
C. छात्रों को गणितीय दुश्चिंता से उबरने के लिए परीक्षा से पहले ज़्यादा प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए।
D. गणितीय दुश्चिंता से ग्रसित छात्रों को परीक्षा से छूट दे देनी चाहिए।

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, NCF (2005), के अनुसार ”प्रौद्योगिकी गणितीय अन्वेषण की प्रक्रिया में बहुत सहायता कर सकती है।” निम्नलिखित में से कौन सा कथन इस अन्वेषण के सीमित होने के कारण को प्रतिबिंबित करता है?
A. गणक का प्रयोग छात्रों में आधारभूत/मूल संगणात्मक (अभिकलन) कौशल के अधिग्रहण को बाधित करता है।
B. प्रौद्योगिकी का उपयोग कक्षा में शिक्षक की भूमिका को असंगत बना देता है।
C. प्रौद्योगिकी के उपयोग के साथ छात्रों में समस्या-समाधान के कौशल को विकसित नहीं किया जा सकता है।
D. यह महंगी है, अतः हमारे देश में जहाँ विद्यार्थियों का एक बड़ा भाग नोटबुक से अधिक खरीदने में समर्थ नहीं है, उसका उपयोग विलासिता युक्त हो जाता है।

“बीजीय चिंतन सामान्यीकरण और प्रतीकीकरण को सम्मिलित करता है।” निम्नलिखित में से कौन-सा कथन दिए गए कथनों के मतलब/अर्थ का व्याख्यान करता है?

(a) बीजीय समीकरणों को गणितीय चिन्हों के उपयोग द्वारा हल किया जाता है, अतः इन चिह्नों को याद करना चाहिए।

(b) बीजगणित अंकगणित से सामान्यीकरणों को उत्पन्न करने की प्रक्रिया को सम्मिलित करता है।

(c) बीजगणित हमारे संसार में प्रतिमानों और नियमितताओं के निरूपण को सम्मिलित करता है।

(d) बीजगणित ज्यादा अमूर्त और प्रतीकात्मक है, अतः मूर्त अनुभवों द्वारा नहीं पढ़ाया जा सकता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (a) और (d)
B. (b) और (d)
C. (a) और (c)
D. (b) और (c)

निम्न कथनों को पढ़िए और सही उत्तर का चयन कीजिए –

अभिकथन (A) – अश्वनाल चुंबक एक अति प्रबल चुंबक होता है। 

कारण (R) – अश्वनाल चुंबक के ध्रुव परस्पर बहुत निकट होते हैं।

A. A एवं R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नही है।
B. A एवं R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
C. A सही है लेकिन R गलत है।
D. A एवं R दोनों गलत हैं।

किसी पानी के जहाज के आकार को धारा रेखीय बनाने का उद्देश्य है-
A. तरलकर्षण को कम करना। 
B. उत्प्लावन में वृद्धि करना। 
C. विस्थापित जल की मात्रा में वृद्धि करना। 
D. जहाज का घनत्व कम करना। 

किसी डेयरी संयंत्र में स्वच्छ मक्खन/घी बनाने में निम्न चरण निहित हैं-

A – दूध को पाश्च्यूरीकृत किया जाता है।

B – फिर दूध का दही जमाया जाता है।

C – दही को अपकेंद्रित्र में मथकर (बिलोकर) मक्खन अलग किया जाता है।

D – मक्खन को गर्म करके स्वच्छ मक्खन/घी प्राप्त किया जाता है।

E – छानकर पैक किया जाता है।

उपरोक्त में से कौन से चरण भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन हैं-

A. भौतिक परिवर्तन – A, C, D, E : रासायनिक परिवर्तन – B
B. भौतिक परिवर्तन – C, D, E : रासायनिक परिवर्तन – A, B
C. भौतिक परिवर्तन – C , E : रासायनिक परिवर्तन – A, B, D
D. भौतिक परिवर्तन – A, C, E : रासायनिक परिवर्तन – B, D

निम्नलिखित उपयोगों के आधार पर बहुलकों की पहचान करिये-

बहुलक उपयोग
A नाजुक वस्तुओं की पैकिंग में पैकेजिंग सामग्री के रूप में उपयोग किया जाता है।
B विद्युत तारों में बाह्य विद्युतरोधी परत के रूप में उपयोग होता है।
C विद्युत उपस्कर निर्माण में उपयोग होता है।
D बोतलों तथा जारों के निर्माण में प्रयुक्त होता है।

A. A – पॉलिस्टाइरीन, B – PVC, C – बेकेलाइट, D – पॉलिएस्टर
B. A – पॉलिएस्टर, B – बेकेलाइट, C – फॉर्मिका, D – पॉलिएस्टर
C. A – पॉलिथीन, B – मेलेमाइन, C – बेकेलाइट, D – PVC
D. A – पॉलिस्टाइरीन, B – PVC, C – बेकेलाइट, D – मेलेमाइन

राधिका दो एकसमान सेलों की श्रेणीक्रम व्यवस्था को दो बल्बों की श्रेणीक्रम व्यवस्था से जोड़ती है। उसे क्या करना चाहिए, ताकि बल्ब(बों) का उद्दीपन मंद हो जाए?
A. एक सेल को चॉक के टुकड़े से बदलना चाहिए।
B. एक सेल को एक धातु की तार के टुकड़े से बदलना चाहिए
C. एक बल्ब को धातु की तार के टुकड़े से बदलना चाहिए
D. एक बल्ब को एक सेल से बदलना चाहिए

ब्रेड तथा अन्य बेकरी उत्पादों को बनाने में A का उपयोग किया जाता है और इस प्रक्रिया को B कहते हैं। ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में ‘A’ शर्करा को ऐल्कोहॉल एवं C में विघटित करता है। इस प्रक्रिया को D कहते हैं। ‘D’ गुंथे हुए आटे में बुलबुले उत्पन्न करके इसके E में वृद्धि करता है। A, B, C, D, E क्रमशः हैं-

A. लैक्टोबैसिलस, विघटन, हाइड्रोजन, किण्वन, द्रव्यमान
B. लैक्टोबैसिलस, किण्वन, हाइड्रोजन, वायवीय श्वसन, आयतन
C. यीस्ट, किण्वन, कार्बन-डाइऑक्साइड, वायवीय श्वसन, आयतन
D. यीस्ट, किण्वन, कार्बन-डाइऑक्साइड, वायवीय श्वसन, द्रव्यमान

पृथ्वी से हम चंद्रमा की जो प्रावस्थाएँ देखते हैं वे सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की सापेक्ष स्थितियों में परिवर्तनों के कारण हैं। निम्न में से कौन-सा कथन उपरोक्त के संदर्भ में सही है-

A. पूर्णिमा के दिन, पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है।

B. अमावस्या के दिन, चंद्रमा पृथ्वी एवं सूर्य के बीच में होता है।

C. पूर्णिमा के दिन, चंद्रमा पृथ्वी एवं सूर्य के बीच में होता है।

D. अमावस्या के दिन, पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में होती है।

E. अमावस्या के दिन, सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी के बीच होता है।

A. A, B
B. B, C
C. C, D
D. A, E

मानव नेत्र के भाग एवं उसके कार्य को निम्न में से कौन सा मिलान समुच्चय सही रूप से दर्शाता है:

a कॉर्निया (i) नेत्र में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करता है।
b परितारिका (ii) प्रतिबिंब के लिए स्क्रीन का कार्य करता है।
पुतली (iii)  लेंस को सही स्थिति में रखता है।
d दृष्टि पटल (iv) प्रकाश को केंद्रित करने में मदद करता है और आंखों की रक्षा करता है। 
e पक्ष्माभी पेशी (v) इससे प्रकाश नेत्र में प्रवेश करता है।

A. a – (v), b – (iv), c – (i), d – (ii), e – (iii)
B. a – (iv), b – (i), c – (v), d – (ii), e – (iii)
C. a – (ii), b – (iii), c – (v), d – (i), e – (iv)
D. a – (iii), b – (iv), c – (v), d – (ii), e – (i)

निम्न कथनों को पढिए ये और सही विकल्प का चयन कीजिए-

अभिकथन (A)- गाजर के पौधे की पत्तियों में जालिकारूपी शिराविन्यास है।

कथन 1 (S1)- जिन पौधों में मूसला जड़ होती है, उनकी पत्तियों में जालिकारूपी शिराविन्यास होता है।

कथन 2 (S2)- रेशेदार जड़ों वाले पौधों की पत्तियों में जालिकारूपी शिराविन्यास होता है।

कथन 3 (S3) – जड़ों के प्रकार एवं पत्तियों के शिराविन्यास में कोई संबंध नहीं है।

A. A एवं S1 सही हैं और A का समर्थन S1 करता है।
B. A एवं S2 सही हैं और A का समर्थन S2 करता है।
C. A एवं S3 सही हैं।
D. A सही नहीं है और S3 सही है।

पौधों में निषेचन और परागण के संदर्भ में निम्न में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A. पौधे का अंडाशय परिपक्व होकर फल बनता है।

B. पौधे के बीज निषेचन के लिए बीजांड बनाते हैं।

C. निषेचन के उपरांत परागण होता है।

D. परागण में बीज वायु, जल, पक्षियों और कीटों द्वारा विसरित होते हैं।

E. निषेचन बीजांड में संपन्न होता है। 

A. A, E
B. B, C
C. C, D
D. B, E

निम्न कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए-

अभिकथन (A) – श्वेत रक्त कोशिकाएँ रोग उत्पादक जीवों से लड़ने में सहायता करती हैं।

कारण (R) – एक श्वेत रक्त कोशिका अपना आकार बदल सकती है।

A. A एवं R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है। 
B. A एवं R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है। 
C. A सही है लेकिन R गलत है।
D. A गलत है लेकिन R सही है।

निम्न सारणी में 3 अमिश्रणीय द्रवों x, y और z के द्रव्यमान और आयतन दिए गए हैं।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part33
  X Y Z
द्रव्यमान (ग्राम) 4 8 6
V (घन सेमी) 1 10 3

द्रवों की समान मात्रा 5 मिली जल से भरी एक परखनली में डाली गई। परखनली में ऊपर से नीचे द्रवों का क्रम क्या होगा? जल का घनत्व 1 ग्राम/घन सेमी है।

A. Y, जल, Z, X
B. X, Y, Z, जल
C. X, Z, जल, Y
D. जल, X, Y, Z

आप अपने मोबाइल फोन की रिंगटोन की प्रबलता बढ़ाते हैं। तब रिंगटोन की आवृत्ति-
A. बढ़ती है। 
B. घटती है। 
C. समान रहती है।
D. ज्ञात नहीं किया जा सकता है। 

ऊष्मा के स्थानांतरण के माध्यम के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. संवहन केवल द्रवों एवं गैसों में होता है।
B. गैसों में विकिरण नही हो सकता है।
C. चालन गैसों में हो सकता है।
D. ऊष्मा का स्थानांतरण एक से अधिक माध्यमों में एक साथ हो सकता है।

धातु x, धातु ‘y’ तथा धातु ‘z’ को क्रमशः उनके लवणीय विलयनों से विस्थापित करती है। धातु ‘y’, धातु ‘w’ को उसके लवणीय विलयन से विस्थापित करती है, किन्तु ‘z’, धातु ‘w’ को उसके लवणीय विलयन से विस्थापित नहीं करती। सर्वाधिक तथा न्यूनतम अभिक्रियाशील धातुएँ हैं-
A. x, z
B. x, w
C. y, z
D. y, w

निम्न की पहचान कीजिए-

A – एक अधात्विक स्नेहक

B – एक धातु जो जल से अभिक्रिया नहीं करती लेकिन भाप से अभिक्रिया करती है।

C – एक धातु जो बेकिंग पाउडर की संघटक है।

D – एक अधातु जो पटाखों में प्रयुक्त होती है।

A, B, C, D क्रमश: हैं-

A. फॉस्फोरस, जिंक, सोडियम, सल्फर
B. कार्बन, कॉपर, सोडियम, फॉस्फोरस
C. कार्बन, कॉपर, कैल्शियम, सल्फर
D. फॉस्फोरस, कॉपर, कैल्शियम, सल्फर

A मास्टर ग्रंथि कहलाती है, क्योंकि वह B, C, थायरॉइड और अधिवृक्क ग्रंथियों से हार्मोनों के स्राव को नियंग्रित करती है। ‘A’, हार्मोन D को भी स्रावित करता है जिसका उत्पादन किशोरावस्था में E जाता है।

A, B, C, D, E क्रमशः है-

A. पीयूष, अग्न्याशय, हाइपोथैलेमस, थायरॉक्सिन, बढ़
B. हाइपोथैलेमस, पीयूष, अग्न्याशय, वृद्धि, घट
C. हाइपोथैलेमस, अंडाशय, वृषण, वृद्धि, घट
D. पीयूष, अंडाशय, वृषण, वृद्धि, बढ़

कवक के संदर्भ में निम्न में से कौन से कथन सत्य हैं:

A. वे पौधे होते हैं। 

B. वे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया नहीं कर सकते हैं।

C. सभी कवक एककोशिकीय हैं।

D. कुछ कवक प्रतिजैविकों के उत्पादन में सहायता करते हैं।

A. A, B, C
B. A, B, D
C. B, C, D
D. A, C, D

रीना वमन (उल्टी) से पीड़ित है और उसे भूख नहीं लगती है। चिकित्सक ने इसका उपचार जल के प्रदूषण से उत्पन्न एक विषाणु जनित रोग के रूप में किया है। रीना को क्या हुआ है?
A. हेपेटाइटिस (यकृतशोथ)
B. हैजा 
C. पेचिश 
D. टॉयफाइड (आंत्र ज्वर) 

मृदा A की जलवहन क्षमता निम्न और अंत:स्त्रवण दर उच्च है। इस मृदा में जैविक पदार्थ का स्तर निम्न है। मृदा ‘B’ की जलवहन क्षमता उच्च है और अंत:स्त्रवण दर अति निम्न है। इसमें जैविक पदार्थ की मात्रा उच्च है। मृदा ‘C’ में जलवहन क्षमता अंत:स्त्रवण दर और जैविक पदार्थ की मात्रा तीनों मध्यम है।

मृदा A, B और C की पहचान कीजिए-

A. A -बालू, B -पांशु, C – मृण्मय
B. A – बालू, B – मृण्मय मृदा, C – पांशु
C. A – मृण्मय मृदा, B – पांशु, C – बालू
D. A – मृण्मय मृदा, B – बालू, C – पांशु

निम्नलिखित में से कौन सा विज्ञान शिक्षण अधिगम के प्रति जाँच-आधारित उपागम के साथ सबसे अधिक संरेखित है?
A. छात्र पाठ्य-पुस्तक के अनुरूप निर्धारित गतिविधियाँ कर रहे हैं।
B. छात्र समूहों में बैठे हैं और मिलकर एक जाँच की योजना बना रहे हैं।
C. शिक्षक खिलौनों के जरिये विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धान्तों को समझा रहे हैं।
D. शिक्षक छात्रों को नवाचारी गतिविधियाँ गृह कार्य के रूप में दे रहे हैं।

एक शिक्षिका अपनी कक्षा VI के छात्रों को पास के बगीच में ले जाती है और उन्हे विभिन्न पौधों को देखने को कहती है और उचित कॉलमों में सही का चिन्ह लगाकर निम्न तालिका भरने को कहती है-

पौधे का नाम ऊंचाई तना
मुझसे छोटा मुझसे अधिक लम्बा मुझसे थोड़ा लम्बा हरा कोमल मोटा  कठोर 

1. तुलसी 

2.  ……..

3.  …….

             

इस गतिविधि में निम्नलिखित में से कौन सा/से प्रक्रिया कौशलों की आवश्यकता होगी?

A. अवलोकन करना

B. परिकल्पना करना

C. वर्गीकरण करना

A. A व B
B. B व C
C. A व C
D. A, B व C

निम्नलिखित में से क्या विज्ञान शिक्षण में ICT के साम्यिक (न्यायसंगत) इस्तेमाल के साथ मेल नहीं खाता?
A. आभासी प्रयोगशालाओं जैसे डिजिटल शिक्षण-अधिगम वातावरणों के सृजन के लिए नि:शुल्क व मुक्त स्रोत सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल को बढ़ावा देना।
B. अंग्रेजी व अन्य भारतीय भाषाओं में यथोचित मल्टीमीडिया सॉफ्टवेयर की उपलब्धता को सुनिश्चित करना।
C. तकनीकी के निर्माणकर्ता बनने की अपेक्षा प्रयोगकर्ता बनने के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित करना।
D. समाज के सभी वर्गों के लिए डिजिटल पहुँच को सुनिश्चित करना।

निम्नलिखित में से कौन विज्ञान पाठ्यक्रम की प्रक्रिया वैधता के अर्थ का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
A. छात्रों को उन तरीकों में संलग्न होने का अवसर देना चाहिए जिनसे वैज्ञानिक विषयवस्तु सृजित होती है।
B. छात्रों को विज्ञान की पाठ्यचर्या के विकास में विभिन्न संस्थाओ की भूमिका से परिचित करवाना चाहिए।
C. वैध होने के लिए स्कूली विज्ञान की पाठ्यचर्या को निर्धारित चरण-क्रम से गुजरना चाहिए।
D. पाठ्यचर्या की विषय वस्तु को सही और त्रुटि-मुक्त होना चाहिए।

निम्नलिखित में से कौन-सा विज्ञान में उच्च प्राथमिक स्तर पर आकलन संबंधी हमारी समकालीन समझ से सुमेलित है?
A. स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए छात्रों को योग्यता के आधार पर क्रमबद्ध करना चाहिए।
B. आंतरिक आकलन की अपेक्षा बाह्य परीक्षण को अधिक महत्व दिया जाना चाहिए।
C. आवर्त-परीक्षणों के लिखित और प्रायोगिक दोनों संघटक होने चाहिए।
D. खुली-पुस्तक परीक्षाओं से बचना चाहिए क्योंकि ये नकल करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देती हैं।

निम्न में से क्या NCF-2005 द्वारा उच्च प्राथमिक स्तर पर विज्ञान-शिक्षा के संदर्भ में दी गई संस्तुतियों के साथ संरेखित नहीं है?
A. प्रयोगों से बचना चाहिए क्योंकि इस स्तर पर उन्हें करना कठिन होता है।
B. शिक्षार्थियों को आसानी से उपलब्ध स्रोतों से आँकड़े एकत्रित करने में संलग्न करना चाहिए।
C. विज्ञान में प्रक्रिया कौशलों पर बल देना चाहिए।
D. स्थानीय विशिष्ट तकीनीकों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान को शामिल करना चाहिए।

निम्नलिखित में से कौन सा विज्ञान-शिक्षण के संदर्भ में NEP 2020 की संस्तुतियों के साथ मेल नहीं खाता है?
A. द्विभाषीय पाठ्य पुस्तकों और शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रयोग किया जाना चाहिए।
B. व्यावसायिक हस्त कौशलों के अनुभवों को उच्च माध्यमिक स्तर से आरम्भ करना चाहिए।
C. पाठ्यचर्या को स्थानीय संदर्भो पर आधारित होना चाहिए।
D. वैज्ञानिक प्रवृत्ति और प्रमाण-आधारित सोच को बढ़ावा मिलना चाहिए।

निम्नलिखित प्रसंगों में से कौन सा, विज्ञान की अस्थायी (अनिश्चित) प्रकृति को उजागर करने के लिए सर्वोत्तम है?
A. एक शिक्षक छात्रों से उन विभिन्न तरह के पदार्थों के अनुभवों को साझा करने को कहता है जिससे वे प्रतिदिन संपर्क में आते हैं।
B. शिक्षक थॉमसन के ‘प्लम पुडिंग’ मॉडल और रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल जैसी परमाणु की संरचना की विभिन्न अवधारणाओं की सीमाओं पर कक्षा में चर्चा कर रहा है।
C. एक शिक्षक परमाणु की संरचना की व्याख्या करने के लिए आरेख बना रहा है और साथ ही उसकी विभिन्न विशिष्टताओं को भी उजागर कर रहा है।
D. पदार्थों की प्रकृति संबंधी छात्रों की वैकल्पिक अवधारणाओं का पता लगाने के लिए शिक्षक मुक्त सिरे के प्रश्न पूछ रहा है।

नीचे दिए अनुच्छेद को पढिए-

“सन् 1929 में अलेक्जेंडर फ्लैमिंग जीवाणु रोंगों से बचाव हेतु एक संवर्द्धन पर प्रयोग कर रहे थे। अचानक उन्होंने संवर्द्धन तश्तरी पर हरे रंग की फफूँद के छोटे बीजाणु देखे। उन्होंने पाया कि यह फफूँद जीवाणु की वृद्धि को रोकते हैं। यह भी पाया कि बहुत अधिक जीवाणु फफूँद द्वारा मारे गए। इस प्रकार फफूँद से ‘पेनिसिलिन’ बनाई गई।

विज्ञान की विषय वस्तु के विकास के बारे में निम्नलिखित में से कौन सी समझ इस अनुच्छेद से संप्रेषित होती है?

A. विज्ञान व्यवस्थित रूप से पूर्व निर्धारित चरणों के अनुकूल अग्रसरित होता है।

B. विज्ञान में ध्यानपूर्वक अवलोकन की आवश्यकता होती है।

A. केवल A
B. केवल B
C. A व B
D. न ही A न B

बंद विद्युत परिपथ की संकल्पना समझाने के लिए एक शिक्षिका मानव परिसंचरण तन्त्र का उदाहरण देती है। वह मानव हृदय की तुलना बैटरी से और रक्त के प्रवाह की तुलना विद्युत धारा के प्रवाह से करती है। वह किस अनुदेशात्मक युक्ति का प्रयोग कर रही है?
A. तर्क देना
B. तुल्यरूपता
C. वास्तविक वस्तुएँ
D. मुक्त अंत वाले प्रश्न पूछना

Leave a Comment

error: