RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 26 Shift1

CH3OH, C2H5OH, C3H7OH और C4H9OH यौगिक लगभग समान रासायनिक गुण प्रदर्शित करते हैं क्योंकि वे ______ से संबंधित हैं।
A. एक आवर्त श्रेणी
B. एक समजातीय श्रेणी
C. एक विषमजातीय श्रेणी
D. एक विद्युत रासायनिक श्रेणी

सल्फर परमाणु का द्रव्यमान संख्या क्या है?
A. 35.5
B. 32
C. 37
D. 31

वह समुच्चय चुनिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

(18, 6, 24)

(27, 9, 36)

A. (33, 11, 42)
B. (31, 11, 44)
C. (33, 10, 44)
D. (33, 11, 44)

निम्नलिखित में से कौन सा पादप हार्मोन वृद्धि को बढ़ावा देने में सहायता करता है?
A. ऑक्सिन, साइटोकाइनिन और एब्सिसिक अम्ल
B. जिबरेलिन्स, साइटोकाइनिन और एब्सिसिक अम्ल
C. ऑक्सिन, साइटोकाइनिन और जिबरेलिन्स
D. ऑक्सिन, एब्सिसिक अम्ल और जिबरेलिन्स

निम्नलिखित में से किस महीने में प्रोजेक्ट PARI (पब्लिक आर्ट ऑफ़ इंडिया) आरम्भ किया गया था?
A. अक्टूबर 2024
B. अगस्त 2024
C. जुलाई 2024
D. सितंबर 2024

नवंबर 2024 में, भारत ने निम्नलिखित में से किस वर्ष में ओलंपिक और पैरालिंपिक की मेजबानी के लिए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति को औपचारिक आशय पत्र भेजा?
A. 2035
B. 2034
C. 2036
D. 2033

निम्नलिखित में से कौन सा कथन आयनिक यौगिक के लिए सत्य है?
A. एक आयनिक यौगिक में, इलेक्ट्रॉनों का स्थानांतरण एक अधातु से एक अधातु में होता है।
B. एक आयनिक यौगिक में, इलेक्ट्रॉनों का स्थानांतरण एक अधातु से एक धातु में होता है।
C. एक आयनिक यौगिक में, इलेक्ट्रॉनों का स्थानांतरण एक धातु से एक अधातु में होता है।
D. एक आयनिक यौगिक में, इलेक्ट्रॉनों का स्थानांतरण एक धातु से एक धातु में होता है।

निम्नलिखित तालिका का अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें।

तालिका सोमवार को दुकान A और B द्वारा पुरुषों और महिलाओं को बेचे गए संतरों की संख्या को दर्शाती है।

दुकानें पुरुषों को बेचे गए संतरों की संख्या महिलाओं को बेचे गए संतरों की संख्या
A 21 26
B 39 37

दुकान A और B द्वारा पुरुषों को बेचे गए संतरों की संख्या में क्या अंतर है?

A. 11
B. 18
C. 15
D. 2

दी गई श्रेणी को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ ही हैं)।

(बाएँ) 7 6 3 9 5 4 4 8 6 4 8 8 9 6 9 2 2 6 3 1 5 5 3 5 1 5 5 0 3 4 (दाएँ)

बाएँ से 15वें अंक और दाएँ से 11वें अंक का योग क्या है?

A. 12
B. 10
C. 7
D. 11

यदि 7, 11, 21 और k समानुपात में हैं, तो k का मान है:
A. 28
B. 42
C. 33
D. 45

एक समचतुर्भुज के विकर्णों की लंबाई 10 सेमी और 24 सेमी है। समचतुर्भुज की भुजा की लंबाई कितनी है?

A. 10 सेमी
B. 9 सेमी
C. 13 सेमी
D. 8 सेमी

किसी चालक के अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल A पर प्रतिरोध किस प्रकार निर्भर करता है?
A. A के समानुपाती
B. A के व्युत्क्रमानुपाती
C. A पर निर्भर नहीं करता
D. A2 के समानुपाती

एक विशेष कूट भाषा में, ‘ARID’ को ‘9078’ और ‘DIRE’ को ‘8095’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?
A. 0
B. 5
C. 8
D. 9

30 अक्टूबर 2024 को, 10वीं लगातार मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के अनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा बैंकों को ऋण देने की रेपो दर क्या है?
A. 6.0%
B. 7.5%
C. 6.5%
D. 7.0%

यदि 4 × 4(n + 5) = 256 है, तो 5(n + 4) का मान क्या है?
A. 25
B. 1
C. 5
D. 125

यदि कोई वस्तु एकसमान गति में है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य सही है?
A. वस्तु अलग-अलग चालों से चलती है
B. वस्तु स्थिर चाल से चलती है
C. वस्तु समान समय अंतरालों के संबंध में समान दूरी तय नहीं करती है
D. वस्तु अलग-अलग त्वरण से चलती है

तीन पाइप A, B और C एक टैंक को भरने के लिए खोले जाते हैं, जहाँ B और C अकेले क्रमशः 18 घंटे और 12 घंटे में टैंक को भर सकते हैं, जबकि पाइप A पूरी तरह से भरे हुए टैंक को 15 घंटे में खाली कर सकता है। तीनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं, और 5 घंटे बाद पाइप A बंद कर दिया जाता है। शेष टैंक कितने घंटों में भर जाएगा?
A. 1 घंटा 45 मिनट
B. 1 घंटा 15 मिनट
C. 4 घंटे 36 मिनट
D. 2 घंटे 50 मिनट

गर्म करने पर विसरण की प्रक्रिया पर क्या प्रभाव पड़ता है?
A. विसरण पदार्थ के आयतन पर निर्भर करता है
B. गर्म करने पर, विसरण धीमा हो जाता है
C. गर्म करने पर, विसरण तेज हो जाता है
D. विसरण पर गर्म करने का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है

75 × 75 + 2 × 75 × 25 + 25 × 25 किसके बराबर है?
A. 3750
B. 10000
C. 6250
D. 7500

चार संभावनाओं में से, निलंबन में कौन सा गुण होता है?
A. विषमांगी मिश्रण
B. ठोस मिश्रण
C. प्लाज्मा मिश्रण
D. समघाती मिश्रण

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

कुछ प्लेटें, गिलास हैं।

कुछ गिलास, कटोरे हैं।

कुछ कटोरे, कप हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ कप, गिलास हैं।

(II) कुछ कटोरे, प्लेटें हैं।

A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
D. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।

1987 में, UNEP ने क्लोरोफ्लोरोकार्बन उत्पादन को 1986 के स्तर पर स्थिर करने के लिए एक समझौता करने में सफलता प्राप्त की। UNEP का पूरा नाम क्या है?
A. संयुक्त राष्ट्र पारिस्थितिकी कार्यक्रम
B. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
C. संयुक्त राष्ट्र पारिस्थितिकी नीति
D. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण नीति

दो भाई-बहनों की आयु में 7 वर्ष का अंतर है। यदि उनकी आयु का योग 21 वर्ष है, तो भाई-बहनों में बड़े की आयु कितनी है?
A. 14 वर्ष
B. 3 वर्ष
C. 7 वर्ष
D. 10 वर्ष

कोशिकाओं में केंद्रक झिल्ली और अन्य कोशिकांगों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
A. सभी कोशिका द्रव्यीय कोशिकांग प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में उपस्थित होते हैं।
B. प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में केंद्रक झिल्ली उपस्थित होती है।
C. यूकैरियोटिक कोशिकाओं में केंद्रक झिल्ली अनुपस्थित होती है।
D. प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में केंद्रक झिल्ली अनुपस्थित होती है।

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 23 Shift1 part2

हरी 4 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 25 किलोग्राम गेहूँ और 4.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 35 किलोग्राम गेहूँ खरीदता है। वह मिश्रण को 4.25 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेच देता है। उसका लाभ या हानि ज्ञात कीजिए।
A. 2.50 रुपये, हानि
B. 2.00 रुपये, हानि
C. 3.50 रुपये, लाभ
D. 3.00 रुपये, लाभ

A, B, E, G, P, L और M एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। केवल L, A और P के बीच में बैठा है। P, E के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। G, E के ठीक बाईं ओर बैठा है। B, P का निकटतम पड़ोसी नहीं है। M के बाईं ओर चौथे स्थान पर कौन बैठा है?
A. L
B. A
C. E
D. B

दस संख्याओं का औसत 7 है। यदि प्रत्येक संख्या में 21 जोड़ा जाता है, तो संख्याओं के नए समूह का औसत होगा:
A. 31
B. 7
C. 28
D. 19

निम्नलिखित में से किस घटना का उपयोग गैस को द्रवीभूत करने के लिए किया जाता है?
A. दाब कम करना और तापमान कम करना
B. दाब बढ़ाना और तापमान कम करना
C. तापमान बढ़ाना और दाब कम करना
D. दाब बढ़ाना और तापमान बढ़ाना

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. KHEB
B. AXUR
C. GDAX
D. OKJH

निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। X और Y के स्थान पर कौन-सी संख्याएँ आनी चाहिए ताकि :: के बाईं ओर की दो संख्याओं द्वारा पालन किया गया पैटर्न :: के दाईं ओर के समान हो?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

X : 36 :: 15: Y

A. X = 12, Y = 50
B. X = 12, Y = 60
C. X = 9, Y = 42
D. X = 9, Y = 60

एक शो में आने वाले दर्शकों से पहले दिन 15 रुपये, दूसरे दिन 7.50 रुपये और तीसरे दिन 2.50 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क लिया गया है। तीनों दिनों में कुल उपस्थिति क्रमशः 2 : 5 : 13 के अनुपात में थी। पूरे शो के लिए प्रति व्यक्ति औसत शुल्क है:
A. 4 रुपये
B. 5 रुपये
C. रु. 3
D. 6 रुपये

सितंबर 2024 में, प्रधानमंत्री मोदी ने कितने परम रुद्र सुपर कंप्यूटिंग सिस्टम और मौसम एवं जलवायु अनुसंधान के लिए एक उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (HPC) सिस्टम लॉन्च किया?
A. 7
B. 3
C. 2
D. 5

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर SOTQ का संबंध PLQN से एक निश्चित तरीके से है। उसी तरह, OKPM का संबंध LHMJ से है। उसी तर्क का पालन करते हुए, निम्नलिखित में से किस विकल्प का संबंध LHMJ से है?
A. EIGJ
B. IEJG
C. IEGJ
D. EIJG

\(8.46\) का भिन्नात्मक रूप क्या है?
A. \(838/99\)
B. \(846/99\)
C. \(83/99\)
D. \(84/99\)

निम्नलिखित में से किसकी क्षारकता सबसे अधिक है?
A. रक्त
B. लार
C. सोडियम हाइड्रॉक्साइड
D. नल का पानी

दी गई श्रेणी को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं, और सभी गणनाएँ बाएँ से दाएँ की ओर की जानी हैं)।

(बाएँ) 3 4 8 5 6 9 2 2 1 6 6 9 3 2 4 8 9 1 6 8 3 2 2 3 8 3 2 1 (दाएँ)

ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक पूर्ण वर्ग है और ठीक बाद में एक विषम अंक है? (नोट: 1 को पूर्ण वर्ग माना जाएगा।)

A. 3
B. 2
C. 0
D. 1

सार्वजनिक परीक्षाएँ (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2024, में संगठित धोखाधड़ी में शामिल व्यक्तियों के लिए न्यूनतम जुर्माना _____ का प्रस्ताव है।
A. ₹1 करोड़
B. ₹50 लाख
C. ₹10 लाख
D. ₹20 लाख

P, Q, R, S, T, U और V एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। V के दाईं ओर से गिनने पर V और T के बीच केवल 1 व्यक्ति बैठा है। Q और R दोनों U के निकटतम पड़ोसी हैं। S, T का निकटतम पड़ोसी नहीं है। R के बाईं ओर से गिनने पर P और R के बीच केवल 1 व्यक्ति बैठा है। U के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. P
B. T
C. S
D. V

एक व्यापारी अपने माल को क्रय मूल्य से 25% अधिक मूल्य पर अंकित करता है और उस पर 10% की छूट देता है। उसका लाभ प्रतिशत है:

A. 10%
B. 12.5%
C. 15%
D. 20%

यदि ‘÷’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘+’ को आपस में बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?

16 – 2 + 5 ÷ 12 × 2 = ?

A. 30
B. 25
C. 45
D. 18

एक विशेष कूट भाषा में,

‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B की बहन है।’,

‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B का पति है।’,

‘A × B’ का अर्थ है ‘A, B की माता है।’ और

‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है।’

यदि ‘Q × R – S + T ÷ U’ है, तो Q का S से क्या संबंध है?

A. पुत्री 
B. माता 
C. बहन
D. पति की माता 

दी गई श्रेणी को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

329, 472, 615, 758, 901, ?

A. 1082
B. 1025
C. 1068
D. 1044

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा युग्म उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. NQ-LP
B. FI-DG
C. IL-GJ
D. DG-BE

निम्नलिखित में से कौन-सा एक उपपरमाण्विक कण नहीं है?
A. न्यूट्रॉन
B. इलेक्ट्रॉन
C. प्रोटॉन
D. अणु

यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?

4 C 8 D 9 A 3 B 2 = ?

A. 6
B. 3
C. 8
D. 5

दो उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में, एक उम्मीदवार को कुल मतों का 40% प्राप्त हुआ है और फिर भी वह 1000 मतों से हार जाता है। यदि सभी मतों को मान्य माना जाए, तो चुनाव में डाले गए कुल मतों की संख्या थी:
A. 10,000
B. 8000
C. 6000
D. 5000

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 24 Shift2

CFI, KNQ SVY, ADG,

A. IKM
B. JMP
C. JLN
D. ILO

निम्नलिखित में से किसके अलावा एकल कोशिका संपूर्ण जीव का निर्माण कर सकती है?
A. जीवाणु
B. क्लैमिडोमोनास
C. राइजोपस
D. अमीबा

विद्युत वाहक बल (EMF) की इकाई क्या है?
A. न्यूटन
B. वोल्ट
C. एम्पियर
D. सेकंड

निम्नलिखित में से कौन सा युग्म प्रजनन की विधि के अनुसार गलत ढंग से मिलान किया गया है?
A. ब्रायोफिलम – बीजाणु निर्माण
B. अमीबा – द्विखंडन
C. हाइड्रा – मुकुलन
D. स्पाइरोगाइरा – विखंडन

दिए गए व्यंजक का मान ज्ञात कीजिए।

3 – (5 – 6 ÷ 3)

A. 1
B. 3
C. 0
D. 2

यदि 3.2 : x :: x : 16.2 है, और x > 0 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
A. 9.7
B. 5.4
C. 7.2
D. 6.3

एककोशिकीय जीव किस प्रकार के प्रजनन का उपयोग करते हैं?
A. केवल मुकुलन
B. केवल पुनर्जनन
C. केवल खंडन
D. मुकुलन, पुनर्जनन और खंडन

एक समचतुर्भुज का परिमाप 100 cm है और एक विकर्ण 40 cm है। समचतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 1200 cm2
B. 1000 cm2
C. 500 cm2
D. 600 cm2

पाइप A, पाइप B और पाइप C मिलकर एक टंकी को 20 मिनट में भर सकते हैं, लेकिन रिसाव के कारण तीनों पाइपों को टंकी को पूरी तरह से भरने में 10 मिनट अधिक समय लगता है। ज्ञात कीजिए कि रिसाव पूरी टंकी को कितने समय में खाली कर सकता है।

A. 40 मिनट
B. 60 मिनट
C. 30 मिनट
D. 45 मिनट

यदि कोई व्यक्ति 40 किलोमीटर/घंटा की चाल से 60 किलोमीटर की दूरी तय करता है और 80 किलोमीटर/घंटा की चाल से 120 किलोमीटर की एक अन्य दूरी तय करता है, तो उसकी पूरी यात्रा की औसत चाल कितनी है?
A. 50 किलोमीटर/घंटा
B. 60 किलोमीटर/घंटा
C. 55 किलोमीटर/घंटा
D. 48 किलोमीटर/घंटा

जनवरी 2024 में भारतीय राष्ट्रपति द्वारा किसे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया?
A. श्री चिराग चंद्रशेखर शेट्टी
B. सुश्री अदिति गोपीचंद स्वामी
C. श्री मोहम्मद शमी
D. श्री ओजस प्रवीण देवटाले

एक छात्र को उत्तीर्ण होने के लिए 40% अंक प्राप्त करने होते हैं। उसे 178 अंक मिलते हैं और वह 22 अंकों से अनुत्तीर्ण हो जाता है। अधिकतम अंक हैं:
A. 800
B. 1000
C. 500
D. 200

एक रासायनिक अभिक्रिया के दौरान, 10 ग्राम पदार्थ A, 15 ग्राम पदार्थ B के साथ मिलकर एक नया यौगिक बनाता है। द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुसार, उत्पादों का कुल द्रव्यमान क्या होगा?
A. 25 ग्राम
B. 10 ग्राम
C. 16 ग्राम
D. 11 ग्राम

निम्नलिखित में से किसे न्यूक्लिऑन कहा जाता है?
A. केवल इलेक्ट्रॉन
B. प्रोटॉन और न्यूट्रॉन दोनों
C. केवल न्यूट्रॉन
D. केवल प्रोटॉन

तारों के टिमटिमाने के लिए कौन सी घटना जिम्मेदार है?
A. पूर्ण आंतरिक परावर्तन
B. प्रकीर्णन
C. परावर्तन
D. वायुमंडलीय अपवर्तन

न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार, प्रत्येक क्रिया के लिए:
A. एक समान और लंबवत प्रतिक्रिया होती है और वे दो अलग-अलग पिंडों पर कार्य करती हैं
B. एक असमान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है और वे एक ही पिंड पर कार्य करती हैं
C. एक समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है और वे दो अलग-अलग पिंडों पर कार्य करती हैं
D. एक समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है और वे एक ही पिंड पर कार्य करती हैं

22 किलोग्राम 589 ग्राम और 19 किलोग्राम 678 ग्राम को जोड़ने पर क्या परिणाम प्राप्त होता है?
A. 41 किलोग्राम 267 ग्राम
B. 41 किलोग्राम 367 ग्राम
C. 42 किलोग्राम 267 ग्राम
D. 42 किलोग्राम 367 ग्राम

निम्नलिखित में से कौन सी एक प्रतिवर्ती क्रिया है?
A. एक बच्चे से बात करना
B. आग से हाथ हटाना
C. सड़क पर चलना
D. मंच पर नृत्य करना

शक्ति बिंदु A से चलना शुरू करता है और दक्षिण की ओर 22 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, 20 किमी गाड़ी चलाता है, बाएँ मुड़ता है और 12 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 17 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम दाएँ मुड़ता है, 10 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए?

(सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं जब तक कि अन्यथा निर्दिष्ट न हो।)

A. 3 किमी दक्षिण की ओर
B. 2 किमी पूर्व की ओर
C. 3 किमी पश्चिम की ओर
D. 4 किमी उत्तर की ओर

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर MILH का संबंध KGJF से एक निश्चित तरीके से है। उसी प्रकार, QMPL का संबंध OKNJ से है। उसी तर्क का पालन करते हुए, निम्नलिखित में से किस विकल्प का संबंध TPSO से है?
A. RNMQ
B. NRMO
C. NRQM
D. RNQM

6 सेमी त्रिज्या वाले एक ठोस गोले से, 0.2 सेमी त्रिज्या वाले कितने गोलाकार ठोस कंचे बनाए जा सकते हैं?
A. 27000
B. 21000
C. 9000
D. 18000

छठे वार्षिक विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में किस शहर को सबसे अधिक प्रदूषित शहर के रूप में पहचाना गया था?
A. दिल्ली
B. मुंबई
C. कोलकाता
D. बेगूसराय

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक ने भारत को 180 देशों में से _______ स्थान पर रखा है, जो सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार के साथ निरंतर संघर्ष का संकेत देता है।
A. 96वाँ
B. 83वाँ
C. 73वाँ
D. 103वाँ

निम्नलिखित में से कौन परिधीय तंत्रिका तंत्र के भाग हैं?
A. कपाल और मेरू तंत्रिकाएँ दोनों
B. केवल स्पाइनल तंत्रिकाएँ
C. केवल कपाल तंत्रिकाएँ
D. न तो कपाल और न ही स्पाइनल तंत्रिकाएँ

दो संख्याएँ 4 : 1 के अनुपात में हैं। यदि संख्याओं का अंतर 54 है, तो बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 90
B. 56
C. 42
D. 72

1,500 रुपये 6% वार्षिक साधारण ब्याज पर 2,040 रुपये कब बनेंगे?
A. 4 वर्ष
B. \(53/4\) वर्ष
C. 6 वर्ष
D. \(41/2\) वर्ष

निम्नलिखित में से कौन-सा/से दैनिक जीवन में बिजली के व्यावहारिक अनुप्रयोगों से संबंधित है/हैं?

(A) इलेक्ट्रिक ओवन

(B) इलेक्ट्रिक कपड़े प्रेस

(C) सौर जल हीटर

A. केवल (A) और (B)
B. (A), (B) और (C)
C. केवल (B) और (C)
D. केवल (A) और (C)

एक प्रतिरोधक से धारा प्रवाहित हो रही है। यदि इसके प्रतिरोध को आधा कर दिया जाए जबकि इसके सिरों पर वोल्टेज स्थिर रखा जाए, तो धारा में क्या परिवर्तन होगा?
A. यह आधी हो जाएगी
B. यह दोगुनी हो जाएगी
C. यह शून्य हो जाएगी
D. यह समान रहेगी

रासायनिक उद्योगों में, ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग किस रूप में किया जाता है?
A. एक अग्निशामक के रूप में
B. एक ऑक्सीकारक के रूप में
C. एक अपचायक के रूप में
D. एक निर्जलीकारक के रूप में

7 महीनों में 9% प्रति माह की दर से ₹700 पर साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।
A. ₹441
B. ₹464
C. ₹444
D. ₹461

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 23 Shift3

बल का SI मात्रक क्या है?
A. डाइन
B. m/s
C. न्यूटन
D. rad/s

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

सभी प्याज, टमाटर हैं।

कुछ टमाटर, आलू हैं।

निष्कर्ष:

I. कम से कम कुछ टमाटर, प्याज हैं।

II. कुछ प्याज, आलू हैं।

A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
B. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

HKN, ILO, JMP, KNQ ?

A. LOR
B. OLR
C. LRO
D. ORL

निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म पदार्थ की ठोस अवस्था का उदाहरण है?
A. चीनी और स्पंज
B. पानी और ऑक्सीजन
C. जूस और दूध
D. तेल और चीनी

निम्नलिखित में से किस व्यक्ति को साहित्य और शिक्षा-पत्रकारिता के लिए 2024 का पद्म भूषण पुरस्कार मिला?
A. राम नायक
B. प्यारेलाल शर्मा
C. अश्विन बी मेहता
D. होर्मुसजी एन कामा

किसी वस्तु का द्रव पर तैरना कब संभव है?
A. यदि वस्तु का घनत्व द्रव के घनत्व से अधिक है।
B. यदि वस्तु का घनत्व द्रव के घनत्व के बराबर है।
C. यदि वस्तु का घनत्व द्रव के घनत्व का ठीक दोगुना है।
D. यदि वस्तु का घनत्व द्रव के घनत्व से कम है।

इस प्रश्न में, एक कथन के बाद दो कार्यवाहियाँ दी गई हैं, जिनकी संख्या I और II है। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना होगा और कथन में दी गई जानकारी के आधार पर यह तय करना होगा कि कौन-सी कार्यवाही तार्किक रूप से अनुसरण करती है।

कथन:

पिछले एक दशक में शहर A में औद्योगिक उत्सर्जन में वृद्धि के कारण वायु की गुणवत्ता में काफी गिरावट आई है।

कार्रवाइयाँ:

I. शहर A के अधिकारियों को शहर के उद्योगों के लिए सख्त उत्सर्जन नियंत्रण नियम लागू करने चाहिए।

II. उद्योगों को शहर A के निवासियों को खराब वायु गुणवत्ता से बचाने के लिए फेस मास्क वितरित करने चाहिए।

A. I और II दोनों अनुसरण करते हैं। 
B. केवल I अनुसरण करता है। 
C. न तो I और न ही II अनुसरण करता है। 
D. केवल II अनुसरण करता है। 

जब प्लेनेरिया को कई टुकड़ों में काटा जाता है, तो प्रत्येक टुकड़ा एक पूर्ण जीव में विकसित हो जाता है। इसे क्या कहा जाता है?
A. द्विखंडन
B. पुनर्जनन
C. विखंडन
D. बहुखंडन

पेरिस प्लास्टर कब तैयार होता है?
A. जब ब्राइन को 373 K पर गर्म किया जाता है और यह जल के अणुओं को खो देता है।
B. जब अमोनिया को 373 K पर गर्म किया जाता है और यह जल के अणुओं को खो देता है।
C. जब सोडा लाइम को 373 K पर गर्म किया जाता है और यह जल के अणुओं को खो देता है।
D. जब जिप्सम को 373 K पर गर्म किया जाता है और यह जल के अणुओं को खो देता है।

सात बॉक्स A, B, C, L, X, Y और Z एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। केवल तीन बॉक्स X के ऊपर रखे गए हैं। Z और X के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। Z और A के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। A, X के ऊपर कहीं रखा गया है। C, A के ठीक नीचे रखा गया है। L, Y के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। B, Z के ठीक ऊपर या ठीक नीचे नहीं रखा गया है।

कौन-सा बॉक्स सबसे निचले स्थान पर रखा गया है?

A. B
B. Y
C. C
D. Z

निम्नलिखित में से किस भारतीय नौसेना कर्मियों को 2024 का शौर्य चक्र मिला?
A. कमोडोर अजय मेहता
B. लेफ्टिनेंट कमांडर अनिल कुमार
C. कैप्टन शरद सिंसुनवाल
D. वाइस एडमिरल के.के. सिंह

धारावाही परिनालिका के अंदर पाए जाने वाले चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता क्या है?
A. मध्य में न्यूनतम
B. केंद्र की तुलना में सिरों पर अधिक
C. एक सिरे से दूसरे सिरे तक बढ़ता हुआ पाया गया
D. सभी बिंदुओं पर समान

निम्नलिखित में से किस युग्म की इकाई समान है?
A. (i) बल और (ii) जड़त्व
B. (i) ऊर्जा और (ii) जड़त्व
C. (i) कार्य और (ii) ऊर्जा
D. (i) बल और (ii) कार्य

मानव में लिंग गुणसूत्रों के कितने युग्म होते हैं?
A. छत्तीस युग्म
B. एक युग्म
C. बाईस युग्म
D. दो युग्म

दी गई श्रेणी को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ ही हैं)।

(बाएँ) 5 1 9 4 7 7 1 4 4 1 2 8 5 4 2 6 0 3 2 2 9 3 5 4 4 6 4 5 4 7 (दाएँ)

बाएँ से 10वें अंक और दाएँ से 12वें अंक का योग क्या है?

A. 3
B. 1
C. 4
D. 2

कौन सा एककोशिकीय जीव बहुखंडन द्वारा एक साथ कई संतति कोशिकाओं में विभाजित होता है?
A. अमीबा
B. प्लास्मोडियम
C. यीस्ट
D. लीशमैनिया

निम्नलिखित में से किस जीव में बीजाणु निर्माण देखा जाता है?
A. पैरामीशियम
B. प्लास्मोडियम
C. अमीबा
D. राइजोपस

निषेचन के बाद, बीजांड के अंदर युग्मनज के कई बार विभाजित होने पर निम्नलिखित में से क्या बनता है?
A. परागकण
B. स्त्रीकेसर
C. भ्रूण
D. पुंकेसर

एक विशेष कूट भाषा में, ‘happy children play’ को ‘ha ch pl’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है, और ‘children love toys’ को ‘ch lo tk’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘children’ का कूट क्या है?
A. ch
B. lo
C. pl
D. ha

गतिमान गोली में किस प्रकार की ऊर्जा होती है?
A. स्थितिज ऊर्जा
B. गतिज ऊर्जा
C. प्रकाश ऊर्जा
D. विद्युत ऊर्जा

कितने इलेक्ट्रॉनों पर आवेश 1 कूलम्ब विद्युत आवेश के समतुल्य है?
A. 4.2 × 1016
B. 1.6 × 1019
C. 6 × 1018
D. 9.1 × 1031

पौधों द्वारा अपशिष्ट पदार्थों से छुटकारा पाने की तकनीक के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से सही है/हैं?

A. पौधे वाष्पोत्सर्जन द्वारा अतिरिक्त पानी से छुटकारा पाते हैं।

B. अपशिष्ट उत्पादों को उन पत्तियों में संग्रहीत किया जा सकता है जो झड़ जाती हैं।

C. अपशिष्ट उत्पादों को रेजिन और गोंद के रूप में संग्रहीत किया जाता है, विशेष रूप से पुराने जाइलम में।

A. A और C दोनों
B. A, B और C
C. A और B दोनों
D. B और C दोनों

1 और 50 के बीच कितनी अभाज्य संख्याएँ हैं?
A. 14
B. 15
C. 13
D. 16

sin2 θ + cos2 θ – (sec2 θ – tan2 θ) + cot θ sin θ – cos θ का मान क्या है? (θ प्रथम चतुर्थांश में है)
A. -1
B. sec2 θ
C. 0
D. 4sin θ cos θ

Leave a Comment

error: