RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March Shift1

लैक्टिक एसिड मुख्य रूप से किसमें पाया जाता है?
A. सिरका
B. नींबू
C. दही
D. पालक

26 फरवरी 2019 को बालाकोट में हवाई हमलों के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा किन बमों का इस्तेमाल किया गया?
A. स्पाइस-2000 बम
B. बैरल बम
C. क्लस्टर बम
D. सुदर्शन लेजर निर्देशित बम

वह सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जो 625 और 250 से पूर्णतः विभाज्य हो:
A. 850
B. 1375
C. 1250
D. 625

कंप्यूटर के क्षेत्र में, CPU का संक्षिप्त रूप क्या है?
A. कंप्यूटर पावर यूनिट
B. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट
C. कोर प्रोसेसर यूनिट
D. सेंट्रल पावर यूनिट

भारतीय संविधान में, आपातकालीन प्रावधान किस अनुच्छेद में दिए गए हैं?
A. 343 से 351
B. 352 से 360
C. 361 से 367
D. 324 से 329

ΔPQR में, भुजा PQ पर बिंदु X और भुजा PR पर बिंदु Y को मिलाने वाली रेखा भुजा QR के समानांतर है। यदि अनुपात PY : YR = 3 : 5 है और लंबाई PX = 7 सेमी है, तो भुजा PQ की लंबाई क्या है?
A. 14 सेमी
B. 14.66 सेमी
C. 18.66 सेमी
D. 18 सेमी

मत्स्यपालन शब्द किससे संबंधित है?
A. मधुमक्खी पालन
B. रेशम पालन
C. मछली पालन
D. पक्षी पालन

NISAR उपग्रह को पृथ्वी की कुछ सबसे जटिल प्रक्रियाओं का निरीक्षण करने और उनका माप लेने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एक है:
A. कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी की परियोजना
B. अकेले इसरो की परियोजना
C. इसरो और नासा के बीच संयुक्त परियोजना
D. नासा की ही परियोजना

आंध्र प्रदेश की नई राजधानी कौन-सी है?
A. हैदराबाद
B. मछलीपट्नम
C. विजयनगरम
D. अमरावती

200 और 500 के बीच कितनी संख्याएँ 3, 4 और 5 से पूर्णतः विभाज्य हैं?
A. 5
B. 8
C. 12
D. 10

निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का सबसे लंबा रेलवे सुरंग है?
A. संगलदान रेलवे सुरंग
B. बरसेम रेलवे सुरंग
C. रापुरू रेलवे सुरंग
D. पीर पंजाल रेलवे सुरंग

(2)/(5) के (1)/(0.05) का मान क्या होगा?
A. 10
B. 25
C. 40
D. 8

(5)/(3) और (27)/(40) के व्युत्क्रमों के गुणनफल का व्युत्क्रम क्या होगा?
A. (32)/(43)
B. (8)/(9)
C. (43)/(32)
D. (9)/(8)

यदि x + y = 5, xy = 18 है, तो x3 + y3 का मान क्या है?
A. 145
B. -145
C. 270
D. -270

किलोवाट घंटा (kW⋅h) किसकी इकाई है?
A. ऊर्जा
B. बल
C. शक्ति
D. संवेग

यदि एक शंकु के आधार का व्यास 6 सेमी है और उसकी ऊँचाई 4 सेमी है, तो शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल है:
A. 47.14 सेमी2
B. 54.21 सेमी2
C. 37.71 सेमी2
D. 63.31 सेमी2

एक निश्चित कूट भाषा में, FLOWER को UOLDVI के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में FMRJFV को कैसे लिखा जाएगा?
A. ​TMGPTO
B. ELQIEU
C. UNIQUE
D. EUQINU

एक व्यक्ति अपनी मासिक आय का 1/4 भाग शिक्षा पर और 1/3 भाग भोजन पर खर्च करता है, और शेष राशि को बचत के लिए अलग रखता है। यदि व्यक्ति की मासिक आय 60,000 रुपये है, तो उसकी मासिक बचत कितनी है?
A. 20,000 रुपये
B. 30,000 रुपये
C. 35,000 रुपये
D. 25,000 रुपये

बहुपद x2 – 9x + 18 के गुणनखंड कौन-से हैं?
A. (x + 3) और (x – 6)
B. (x – 3) और (x – 6)
C. (x – 3) और (x + 6)
D. (x + 3) और (x + 6)

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 24 Shift3

यदि x : y = 3 : 2 है, तो \(2x+3y/5x+7y\) का मान कितना है?
A. \(5/7\)
B. \(3/7\)
C. \(12/29\)
D. \(2/5\)

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:
1. सभी बड़े, छोटे हैं।
2. कुछ छोटे, लंबे हैं।
3. कोई भी लंबा, सफेद नहीं है।

निष्कर्ष:
1. कुछ बड़े, सफेद हैं।
2. कुछ बड़े, सफेद नहीं हैं।
3. कुछ छोटे, सफेद नहीं हैं।

A. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
B. केवल निष्कर्ष 1 और 2 अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष 2 और 3 अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष 3 अनुसरण करता है।

निम्नलिखित में से किसे “फ्रंटियर गांधी” के रूप में भी जाना जाता था?
A. रवींद्रनाथ टैगोर
B. गोपाल कृष्ण गोखले
C. खान अब्दुल गफ्फार खान
D. सुभाष चंद्र बोस

एक गीगाबाइट (GB) बाइनरी में किसके बराबर होता है?
A. 1,048,576 किलोबाइट
B. 1024 किलोबाइट
C. 1000 किलोबाइट
D. 1,073,741,824 किलोबाइट

ट्यूनीशिया एक देश है:

A. दक्षिण अमेरिका
B. उत्तरी अमेरिका
C. अफ्रीका
D. यूरोप

कितने वर्षों में 10,000 रुपये की राशि पर 8% प्रति वर्ष की दर से 1600 रुपये का साधारण ब्याज प्राप्त होगा?
A. 2 वर्ष
B. 3 वर्ष
C. 4 वर्ष
D. 5 वर्ष

40 कर्मचारी 50 दिनों में 100 मीटर लंबी सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा कर सकते हैं। इसी कार्य को 40 दिनों में पूरा करने के लिए कितने अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता होगी?
A. 12
B. 15
C. 18
D. 10

EOS-01 क्या है?
A. फ्रांस की बुलेट ट्रेन
B. जापान में शांति के लिए मार्च
C. भारत द्वारा प्रक्षेपित उपग्रह
D. भारत में एकता के लिए मार्च

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का उद्देश्य एक स्वच्छ और खुले में शौच मुक्त (ODF) भारत को प्राप्त करना था:
A. 2 अक्टूबर 2019
B. 2 अक्टूबर 2020
C. 2 अक्टूबर 2018
D. 2 अक्टूबर 2017

60 किमी/घंटा की गति से चलने वाली एक ट्रेन एक लैंपपोस्ट को 2 मिनट में पार करती है। ट्रेन की लंबाई कितनी है?
A. 2000 मीटर
B. 1500 मीटर
C. 1200 मीटर
D. 1800 मीटर

वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जिससे 242, 634 और 358 को विभाजित करने पर क्रमशः 2, 4 और 8 शेषफल प्राप्त होता है। 
A. 70
B. 35
C. 10
D. 45

झारखंड भारत के कितने राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है?

A. 4
B. 3
C. 6
D. 5

भारतीय स्टैच्यू ऑफ यूनिटी कहाँ स्थित है?
A. हीराकुंड बांध
B. सरदार सरोवर बांध
C. टिहरी बांध
D. भाखड़ा-नांगल बांध

प्लासी का युद्ध किस वर्ष हुआ था?
A. 1726
B. 1750
C. 1757
D. 1796

\({{1600}+ {81}}\) का मान कितना है?
A. 40
B. 9
C. 7
D. 49

सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र 2030 एजेंडा द्वारा निर्धारित सतत विकास लक्ष्यों (SDG) की संख्या कितनी है?

A. 19
B. 15
C. 12
D. 17

20 मीटर ऊँचे एक बिजली के खंभे की जमीन पर 20√3 मीटर लंबी छाया पड़ती है, तो उस समय सूर्य का उन्नयन कोण कितना है?
A. 60°
B. 90°
C. 30°
D. 45°

भारत सरकार ने 2015 में निम्नलिखित पर ध्यान केंद्रित करते हुए HRIDAY योजना शुरू की:
A. गंगा नदी की स्वच्छता
B. विरासत शहरों का समग्र विकास
C. राष्ट्रीय राजमार्गों को रेलवे क्रॉसिंग से मुक्त बनाना
D. 2030 तक भारत को हृदय रोग मुक्त बनाना

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 26 Shift3

निम्नलिखित में से कौन-सी धातु नहीं है?
A. पारा
B. फास्फोरस
C. एल्यूमीनियम
D. सोडियम

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कहाँ स्थित है?
A. अलीपुर (कोलकाता)
B. एझिमाला (कन्नूर)
C. खड़कवासला (पुणे)
D. वेलिंगटन (नीलगिरि)

निम्नलिखित में से कौन सी प्रोग्रामिंग भाषा नहीं है?
A. जावा
B. C#
C. पायथन
D. लिनक्स

निम्नलिखित में से कौन सा बांध कृष्णा नदी पर बना है?
A. सरदार सरोवर
B. इंदिरा सागर
C. हीराकुंड
D. नागार्जुन सागर

एक समचतुर्भुज के एक विकर्ण की लंबाई 12 सेमी है और क्षेत्रफल 108 सेमी2 है। समचतुर्भुज के दूसरे विकर्ण की लंबाई कितनी है?
A. 36 सेमी
B. 18 सेमी
C. 22 सेमी
D. 20 सेमी

निपा क्या है?
A. कंप्यूटर प्रोग्राम
B. वायरस
C. लड़ाकू विमान
D. चक्रवात

\(5^2 + 15/8+ 3 6 – 2\) का 3 का मान कितना है?
A. 29
B. 27
C. 32
D. 17

कुचिपुड़ी नृत्य शैली की उत्पत्ति कहाँ हुई?
A. गुजरात
B. ओडिशा
C. आंध्र प्रदेश
D. महाराष्ट्र

जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर कौन थे?
A. सुमतिनाथ
B. महावीर
C. धर्मनाथ
D. अजितनाथ

बंगाल का पहला गवर्नर जनरल कौन था?
A. जॉन मैकफर्सन
B. विलियम बेंटिक
C. वॉरेन हेस्टिंग्स
D. जॉन शोर

जब एक संख्या को 84 से विभाजित किया जाता है, तो शेषफल 27 प्राप्त होता है। यदि उसी संख्या को 6 से विभाजित किया जाए, तो शेषफल कितना प्राप्त होगा?
A. 7
B. 3
C. 9
D. 5

पूर्व में इलाहाबाद बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित था?
A. कोलकाता
B. प्रयागराज
C. वडोदरा
D. मुंबई

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है।

11 : 144 : : 16 : ?

A. 192
B. 289
C. 230
D. 256

दिए गए कथन पर विचार करें और तय करें कि दिए गए मान्यताओं में से कौन सी मान्यता/मान्यताएँ कथन में निहित हैं।

कथन:
इस वर्ष अधिकांश दुकानें और डिपार्टमेंटल स्टोर अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए खरीद पर पुरस्कार और छूट दे रहे हैं।

मान्यताएँ:
1. दुकानों और डिपार्टमेंटल स्टोर ने अब तक बहुत अधिक लाभ अर्जित किया है, इसलिए अब उन्होंने अपने ग्राहकों के साथ इसे साझा करना शुरू कर दिया है।
2. बहुत सारे सामान उपलब्ध हैं लेकिन बिक्री संतोषजनक नहीं है।

A. केवल मान्यता 1 निहित है।
B. न तो मान्यता 1 और न ही 2 निहित है।
C. केवल मान्यता 2 निहित है।
D. मान्यता 1 और 2 दोनों निहित हैं।

भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में कितने सदस्य मनोनीत किए जाते हैं?
A. 8
B. 12
C. 2
D. 4

60 ÷ (2 × 5) + 5 × 23 – 15 का मान कितना है?
A. 49
B. 36
C. 31
D. 61

एक खाली तालाब को पानी से भरने के लिए दो पाइप A और B लगे हुए हैं। पाइप A अकेले तालाब को 70 घंटे में भर सकता है और पाइप B अकेले इसे 80 घंटे में भर सकता है। यदि दोनों पाइप A और B को एक साथ खोल दिया जाए, तो तालाब को भरने में कितना समय लगेगा?
A. 27.30 घंटे
B. 25.85 घंटे
C. 37.33 घंटे
D. 32.45 घंटे

निम्नलिखित में से कौन सा राज्य नेपाल के साथ सीमा साझा नहीं करता है?
A. सिक्किम
B. उत्तराखंड
C. उत्तर प्रदेश
D. असम

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 29 Shift3

PSLV क्या है?
A. भारत का उपग्रह
B. भारत का अंतरिक्ष मिशन
C. भारत का उपग्रह प्रक्षेपण यान
D. भारत का उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र

दो संख्याओं का अनुपात 2 : 3 है और उनका गुणनफल 726 है। दोनों संख्याओं में सबसे छोटी संख्या है:
A. 22
B. 55
C. 33
D. 11

दिए गए शब्द-युग्म के समानार्थी शब्द-युग्म का चयन कीजिए।

क्रिया : प्रतिक्रिया

A. रोग : कैंसर
B. मृत्यु : कमजोरी
C. आक्रमण : बचाव
D. अंतर्मुखी : बहिर्मुखी

2020 के फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता?
A. रोजर फेडरर
B. डोमिनिक थीम
C. राफेल नडाल
D. पीट सैंप्रास

अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
A. 23 जून
B. 3 मार्च
C. 5 जून
D. 22 अप्रैल

असंगठित डेटा 5, 3, 24, 18, 35 और 16 की माध्यिका का मान है:
A. 18
B. 17
C. 35
D. 24

2011 की जनगणना के अनुसार भारत के किस राज्य में लिंगानुपात सबसे अधिक है?
A. मणिपुर
B. तमिलनाडु
C. छत्तीसगढ
D. केरल

भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाएँ शामिल हैं?
A. 22
B. 32
C. 28
D. 24

एक व्यापारी एक सोफा सेट ₹45,000 में बेचकर लाभ कमाता है। जब वही सोफा सेट ₹39,000 में बेचा जाता है, तो व्यापारी को पहले वाली स्थिति में अर्जित लाभ के बराबर नुकसान होता है। सोफा सेट का क्रय मूल्य है:
A. ₹42,000
B. ₹41,000
C. ₹40,000
D. ₹43,000

एक सामान्य मानव के लिए श्रव्य आवृत्ति सीमा लगभग होती है:
A. 20 Hz से 2000 Hz
B. 0 Hz से 20 kHz
C. 20 Hz से 20 kHz
D. 0 Hz से 20 Hz

एक पंचायत चुनाव में चार उम्मीदवारों को क्रमशः 526, 1132, 5432 और 2400 मत प्राप्त होते हैं। विजेता उम्मीदवार को प्राप्त मतों का प्रतिशत कितना है?
A. 67.27%
B. 54.85%
C. 57.23%
D. 23.27%

नवंबर 2020 तक भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?
A. सुनील अरोड़ा
B. अशोक लवासा
C. सुशील चंद्रा
D. रंजीत सिन्हा

अक्टूबर 2020 तक, निम्नलिखित में से कौन अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का भारतीय सदस्य है?
A. दलवीर भंडारी
B. आरएस पाठक
C. बीएन राव
D. नगेन्द्र सिंह

यदि \( 1/cosec^2 θ – cot^2 θ + 1/sec^2 θ – tan^2 θ= 2 \ sin\ θ\)है, तो θ का एक मान कितना है?
A. 45°
B. 0°
C. 30°
D. 90°

दो संख्याएँ, तीसरी संख्या से क्रमशः 30% और 20% छोटी हैं। पहली दो संख्याओं का अनुपात ज्ञात कीजिए। 
A. 7 : 6
B. 3 : 2
C. 7 : 8
D. 8 : 7

cot 15° ⋅ cot 75° ⋅ cot 60° ⋅ cot 30° + tan 45° का मान ज्ञात कीजिए:
A. 2
B. 1
C. √3
D. 0

एक बैंक एक दुकानदार को 5% की चक्रवृद्धि ब्याज दर (वार्षिक रूप से संयोजित) पर ₹55,000 का ऋण प्रदान करता है। 2 वर्षों के बाद दुकानदार द्वारा जमा की जाने वाली धनराशि है:
A. ₹62,526.50
B. ₹65,259.75
C. ₹60,637.50
D. ₹55,825.75

कौन सा विटामिन शरीर को कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है?
A. विटामिन बी
B. विटामिन ए
C. विटामिन सी
D. विटामिन डी

10 सेमी त्रिज्या वाले वृत्त में 16 सेमी लंबी जीवा खींची जाती है। वृत्त के केंद्र से जीवा की दूरी है:
A. 12 सेमी
B. 8 सेमी
C. 8√10 सेमी
D. 6 सेमी

निम्नलिखित में से कौन मुगल सम्राट अकबर के ‘नवरत्न’ में शामिल नहीं था?
A. अबुल फजल
B. तानसेन
C. बैरम खान
D. बीरबल

Leave a Comment

error: