RRB TECHNICIAN 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper August 13 Shift1 part2

चन्द्रमा पर g का मान पृथ्वी पर g के मान का 1/6 गुना है। यदि कोई व्यक्ति पृथ्वी पर 1.5 मीटर ऊँचा कूद सकता है, तो चंद्रमा पर वह कितनी ऊँचाई तक कूद सकता है:

A. 4.5 m
B. 9 m
C. 6 m
D. 7.5 m

48 और 54 का लघुत्तम समापवर्त्य क्या है?
A. 6 × 8 × 9
B. 48 × 54
C. 6 × 2 × 9
D. 6 × 8 × 3

उस आकृति का चयन कीजिये जो समूह से संबंधित नहीं है।

A. 4
B. 1
C. 3
D. 2

निम्नलिखित में से किन ऊतकों में जीवित कोशिकाएं, लम्बी और कोनों पर अनियमित रूप से मोटी होती हैं?
A. पैरेन्काइमा
B. स्क्लेरेनकाइमा
C. एयरेनकाइमा
D. कोलेनकाइमा

प्रति वर्ष 6% साधारण ब्याज पर \(61/2\) वर्षों में कुछ धनराशि 834 रुपये हो जाती है। शुरुआत में निवेश की गयी राशि कितनी थी?
A. 600 रुपये
B. 626 रुपये
C. 675 रुपये
D. 650 रुपये

निम्नलिखित को पूर्ण कीजिये।

XIGP : 172716 ∷ ZHEJ : 
A. 191601
B. 191501
C. 191511
D. 191510

विष्णु 12 मेज और कुछ कुर्सियाँ खरीदने में 5000 रुपये खर्च करता है। एक मेज की कीमत 50 रुपये और एक कुर्सी की कीमत 40 रुपये है। खरीदी गई कुर्सियों की संख्या और मेजों की संख्या का अनुपात क्या है?
A. 5 : 2
B. 55 : 6
C. 5 : 1
D. 55 : 4

पाइप A एक भरे हुए टैंक को 28 घंटे में खाली कर सकता है जबकि पाइप B खाली टैंक को 35 घंटे में भर सकता है। भरे टैंक से आरम्भ करते हुए, यदि एकांतर रूप से पाइप A और B को एक-एक घंटे के लिए चालू किया जाता है, तो टैंक को खाली करने में कितना समय लगेगा?
A. 279 घंटे
B. 271 घंटे
C. 275 घंटे
D. 280 घंटे

इनमें से किस भौतिक विज्ञानी ने उत्प्लावक बल के अस्तित्व की व्याख्या की?
A. आर्किमिडीज
B. ब्लेज पास्कल
C. चार्ल्स ऑगस्टीन डी कूलाॅम्ब
D. आईसेक न्यूटन

निम्नलिखित में से कौन एक सतह पर होने वाली घटना है?
A. क्वथन
B. गलन
C. वाष्पीकरण
D. हिमकरण

वह संख्या चुनें जो निम्न समूह से संबंधित नहीं है।

71, 73, 77, 79

A. 79
B. 71
C. 73
D. 77

उस आकृति का चयन कीजिये जो समूह से संबंधित नहीं है।

A. A
B. B
C. C
D. D

किस देश ने 2017 में एशियाई महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की मेजबानी की, जब भारत की प्रतिष्ठित मुक्केबाज मैरी कॉम ने स्वर्ण पदक जीता?

A. वियतनाम
B. चीन
C. इंडोनेशिया
D. जापान

निम्नलिखित में से किस प्रकार की दवा का उपयोग अपच का उपचार करने के लिए किया जाता है?
A. सल्फा दवा
B. ऐन्टीहिस्टमीन
C. एंटीबायोटिक
D. एंटासिड

दिए गए वेन आरेख में कौन सा वर्ण उन सभी का प्रतिनिधित्व करता है जो कबड्डी खेलने के साथ-साथ फुटबॉल भी खलते हैं और उनका जो तीनों खेल खेलते हैं?

A. S + V
B. S + T
C. Q + S
D. S

कौन सा प्रसिद्ध क्रिकेटर तमिलनाडु से प्रो-कबड्डी टीम ‘तमिल थलाइवास’ का सह-मालिक है?
A. सुनील गावस्कर
B. रवि शास्त्री
C. कृष्णामचारी श्रीकांत
D. सचिन तेंदुलकर

भारत के वर्तमान वित्त मंत्री अरुण जेटली किस राज्य से राज्यसभा सदस्य हैं?
A. उत्तर प्रदेश
B. हरियाणा
C. पंजाब
D. गुजरात

पीटर और प्रीति की आयु के बीच का अंतर 5 वर्ष है। जब उन्होंने 35 वर्ष पहले एक-दूसरे से शादी की, तब पीटर की आयु का 4 गुना प्रीति की आयु के 5 गुना के बराबर था। उनकी वर्तमान आयु का योग क्या है?
A. 105 वर्ष
B. 110 वर्ष
C. 115 वर्ष
D. 112 वर्ष

दी गई चार आकृतियों में से नीचे दी गई आकृति का सही जल प्रतिबिम्ब चुनिये:

A. B
B. A
C. C
D. D

दी गई प्रश्न आकृति दी गई उत्तर आकृतियों में से एक में निहित है। वह उत्तर आकृति कौन सी है?

A. C
B. D
C. B
D. A

दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द का चयन कीजिये:

पहिया : तीली ∷ पंखा : ______
A. चक्कर
B. वायु
C. पंख
D. मोटर

See also  RRB TECHNICIAN 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper August 21 Shift2 part2

2017 में भारतीय नौसेना में शामिल होने वाली पहली महिला पायलट कौन है?
A. टेसी थॉमस
B. ज़ायर वसीम
C. शुभांगी स्वरूप
D. दीपा करमाकर

एक समचतुर्भुज की एक भुजा की लंबाई 41 सेमी है और इसका क्षेत्रफल 720 सेमी2 है। इसके विकर्णों की लंबाई का योग क्या है?
A. 82 सेमी
B. 90 सेमी
C. 98 सेमी
D. 80 सेमी

किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा किसके साथ बढ़ती है?
A. टकराव
B. समय
C. घनत्व
D. वेग

निम्नलिखित शृंखला को पूरा करने वाली संख्या ज्ञात कीजिए।

0, 1, 8, 27, ?

A. 25
B. 16
C. 125
D. 64

यदि 493 ÷ 29 = 17 है, तब 4.93 ÷ 0.0017 = ?
A. 290
B. 0.29
C. 2.9
D. 2900

‘टू फेट्स – द स्टोरी ऑफ माई डिवोर्स’ नामक पुस्तक किसने लिखी है, जो चेतन भगत की ‘टू स्टेट्स – द स्टोरी ऑफ माय मैरिज’ की हास्यानुकृति है?
A. नमिता गोखले
B. जूडी बालन
C. स्वाति कौशल
D. अरुंधति रॉय

लाल, हरे और गुलाबी टोकन वाले बैग में, लाल और हरे टोकन का अनुपात 5 : 12 था, जबकि गुलाबी और लाल टोकन का अनुपात 7 : 15 था। हरे और गुलाबी टोकन का अनुपात क्या था?
A. 25 : 28
B. 36 : 7
C. 28 : 25
D. 12 : 7

सोडियम कार्बोनेट को हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया कराने पर ________ गैस उत्पन्न होती है।

A. हाइड्रोजन
B. क्लोरीन
C. हाइड्रोजन क्लोराइड
D. कार्बन डाइऑक्साइड

बेंजीन मे क्रमशः σ और π बंध की संख्या है:
A. 12 और 3
B. 3 और 3
C. 6 और 3
D. 9 और 3

सिंधु घाटी सभ्यता के लोग ________ की उपासना करते थे।
A. हनुमान
B. काली
C. अयप्पा
D. पशुपति

अमीबा में अलैंगिक प्रजनन किस प्रकार का होता है?
A. बीजाणु गठन
B. द्विविखंडन
C. वनस्पति प्रजनन
D. मुकलन

एक विशिष्ट कूट में, GREEN को ITGGP लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा में PINK को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. TUMJ
B. KLON
C. RKQS
D. RKPM

5329 का वर्ग मूल क्या है?
A. 97
B. 96
C. 94
D. 73

दिए गए विकल्पों में से सबसे छोटी वर्ग संख्या ज्ञात कीजिए, जो 8, 15 और 20 प्रत्येक से विभाज्य है।
A. 3600
B. 6400
C. 14400
D. 4900

20 प्राप्त करने के लिए \(102/3\) को किस संख्या से विभाजित किया जाना चाहिए?
A. 9/15
B. 7/15
C. 8/15
D. 6/15

SnCl2 + 2HgCl2 → Hg2Cl2 + SnCl4

दी गई अभिक्रिया में:
A. HgCl2 ऑक्सीकृत होता है
B. SnCl2 ऑक्सीकृत होता है
C. Hg2Cl2 ऑक्सीकृत होता है
D. SnCl2 अपचयित होता है

प्रकाश संश्लेषण के दौरान बनने वाले उत्पाद क्या हैं?
A. ग्लूकोज, जल और ऑक्सीजन 
B. ग्लूकोज और ऑक्सीजन
C. स्टार्च और ऑक्सीजन
D. स्टार्च, जल और ऑक्सीजन

दो समान प्रतिरोधों, प्रत्येक 10 Ω, को समानांतरक्रम संयोजन में जोड़ा जाता है। यह संयोजन, आगे, 10 Ω के तीसरे प्रतिरोध से श्रेणीक्रम संयोजन में जुड़ा हुआ है। संयोजन का समतुल्य प्रतिरोध ________ है।
A. 30 Ω
B. 5 Ω
C. 15 Ω
D. 10 Ω

यदि – का अर्थ ÷ है, ÷ का अर्थ + है, × का अर्थ – है और + का अर्थ × है, तो 35 – 7 × 14 ÷ 28 का मान ज्ञात कीजिये।
A. 19
B. 24
C. 15
D. 20

दिया गया आलेख मानव शरीर में खनिजों के वितरण को दर्शाता है।

दिए गए आंकड़ों के आधार पर, यदि किसी व्यक्ति के शरीर में सभी वर्णित खनिजों की कुल 1000 IU है, तो उसके शरीर में कैल्शियम की कितनी इकाइयाँ हैं?

A. 300 (IU)
B. 200 (IU)
C. 400 (IU)
D. 500 (IU)

दिए गए तर्क पर विचार करें और तय करें कि दी गई धारणा में से कौन सी / से निहित है / हैं।

तर्क:

आईटी में मंदी के कारण, कई सॉफ्टवेयर इंजीनियरों ने अपनी नौकरी खो दी।

धारणाएँ:

1. आईटी क्षेत्र की नौकरियां सुरक्षित नहीं हैं।

2. आईटी क्षेत्र की कंपनियां अक्सर सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को निकालती हैं।

A. केवल धारणा 1 निहित है।
B. केवल धारणा 2 निहित है।
C. 1 और 2 दोनों निहित हैं।
D. न तो 1 और न ही 2 निहित हैं।

See also  RRB TECHNICIAN 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper August 21 Shift1 part2

समित को 6 दिनों की बिक्री अभियान के दौरान अपनी यात्रा करने के लिए कुछ पैसे दिए गए थे। हालाँकि, उसे अपने प्रवास को 4 दिन और बढ़ाना पड़ा और परिणामस्वरूप उसका औसत दैनिक यात्रा भत्ता 56 रुपये कम हो जाता है। शुरुआत में उसे कितनी राशि दी गयी थी?
A. 336 रुपये
B. 560 रुपये
C. 840 रुपये
D. 420 रुपये

4000 का 54% कितना होगा?
A. 2025
B. 2172
C. 2232
D. 2160

उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्द के सही दर्पण प्रतिबिंब को दर्शाता है।

A.
B.
C.
D.

दो संख्याएं 15 : 11 के अनुपात में हैं। यदि उनका महत्तम समापवर्तक 13 है। संख्याएं ज्ञात कीजिए।
A. 195, 143
B. 196, 143
C. 195, 141
D. 195, 142

दिए गए प्रश्न पर विचार कीजिए और निर्णय कीजिए कि प्रश्न का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कथन पर्याप्त है।

एक झुंड में कितनी गाय काली हैं?

कथन:

1. कुल 60 गाय हैं।

2. उनमें से 40% काली हैं।
A. दोनों कथन एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं, लेकिन अकेला कोई भी कथन पर्याप्त नहीं है।
B. ​अकेले कथन 1 पर्याप्त है, लेकिन अकेले कथन 2 प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
C. कथन 1 और 2 एक साथ पर्याप्त नहीं हैं, और प्रश्न का उत्तर देने के लिए अतिरिक्त जानकारी की आवश्यकता है।
D. अकेले कथन 2 पर्याप्त है, लेकिन अकेले कथन 1 प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

हीरे में कार्बन परमाणुओं के सबसे बाहरी कोश में मुक्त इलेक्ट्रॉनों की संख्या है:
A. शून्य
B. दो
C. चार
D. तीन

13 वर्ष पहले, राम की आयु सनी की आयु से दोगुनी थी। अब से तीन वर्ष बाद, सनी की आयु राम की आयु का 3/5 होगी। राम की वर्तमान आयु क्या है?
A. 64 वर्ष
B. 72 वर्ष
C. 80 वर्ष
D. 77 वर्ष

यदि एक संशोधक लेंस की शक्ति +2.0D है, तो यह एक ________ है।
A. उत्तल लेंस
B. अवतल लेंस
C. उत्तल दर्पण
D. अवतल दर्पण

दिए गए तर्क पर विचार करें और तय करें कि दी गई धारणा में से कौन सी / से निहित है / हैं।

तर्क:

सिकंदर महान नश्वर था।

धारणाएँ:

1. महान सिकंदर एक इंसान था।

2. महान सिकंदर ग्रीक था।
A. 1 और 2 दोनों निहित हैं।
B. केवल धारणा 1 निहित है।
C. केवल धारणा 2 निहित है।
D. न तो 1 और न ही 2 निहित है।

यह दर्रा जम्मू-कश्मीर की ज़ास्कर पर्वत श्रेणी में है। श्रीनगर से लेह जाने का सड़क मार्ग इसी दर्रे से होकर जाता है। इसे सिंधु नदी द्वारा बनाया गया है। दर्रे की पहचान कीजिए।
A. ज़ोजी ला दर्रा
B. माना दर्रा
C. नीति दर्रा
D. रोहतांग दर्रा

एक गेंद को 10 मीटर की ऊंचाई से गिराया जाता है। यह जमीन से टकराती है और 2.5 मीटर की ऊंचाई तक उछलती है। टकराव के दौरान, गतिज ऊर्जा में कितने प्रतिशत की हानि होती है: 
A. 100%
B. 25%
C. 50%
D. 75%

सबसे उपयुक्त विकल्प के साथ निम्नलिखित वाक्य को पूरा करें।

पवन ऊर्जा को सौर ऊर्जा की तुलना में ________ कुशल माना जाता है।

A. कभी कभी
B. कभी नहीँ
C. अधिक
D. हमेशा

उस आकृति का चयन कीजिये जो समूह से संबंधित नहीं है।

A. 4
B. 3
C. 1
D. 2

इनमें से किसने भारत में सबसे लंबी सड़क सुरंग- चेनानी-नाशरी सुरंग को अप्रैल 2017 में राष्ट्र को समर्पित किया?
A. चंद्रबाबू नायडू
B. प्रणब मुखर्जी
C. नरेन्द्र मोदी
D. उमर अब्दुल्ला

2017 ब्रह्मपुत्र साहित्य महोत्सव किस शहर द्वारा आयोजित किया गया था?
A. लखनऊ
B. कोलकाता
C. शिलोंग
D. गुवाहाटी

X पश्चिम दिशा की ओर 3 किमी चलता है, और फिर मुड़ता है और 4 किमी उत्तर दिशा की ओर यात्रा करता है। X की यात्रा के प्रारंभ और अंतिम बिंदु के मध्य की न्यूनतम दूरी ______ है।
A. 7 किमी
B. 5 किमी
C. 6 किमी
D. 8 किमी

See also  RRB TECHNICIAN 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper August 14 Shift2

एक ट्रेन 375 मीटर लंबे प्लेटफार्म को 27 सेकंड में पार करती है। यदि यह 70 किमी/घंटा की गति से यात्रा कर रही थी तो ट्रेन की लंबाई कितनी थी?
A. 525 मीटर
B. 140 मीटर
C. 160 मीटर
D. 150 मीटर

निम्नलिखित में से कौन एक अक्रिय गैस नहीं है?
A. रेडॉन
B. क्रिप्टाॅन
C. जीनाॅन
D. हाइड्रोजन

A और B मिलकर एक कार्य को 12 दिनों में पूरा कर सकते हैं। हालाँकि, यदि A अकेले काम करता है, और आधा काम पूरा करता है और काम छोड़ देता है और फिर B अकेले काम करता है और शेष काम को पूरा करता है, इस काम को पूरा करने में कुल 25 दिन लगते हैं। यदि B, A से अधिक कुशल है, तो B को अकेले काम करने में कितने दिन लगेंगे?
A. 18
B. 22
C. 20
D. 15

निम्नलिखित में से कौन-सा पर-परागण के लिए परागण कारक नहीं है?
A. जल
B. जंतु
C. हवा
D. पौधे

एक समचतुर्भुज की एक भुजा की लंबाई 13 सेमी है और विकर्णों में से एक की लंबाई 10 सेमी है। अन्य विकर्ण की लंबाई क्या है?
A. 24 सेमी
B. 23 सेमी
C. 25 सेमी
D. 22 सेमी

2016 में टाटा संस के स्वामित्व वाले विस्तारा एयरलाइन के नए अध्यक्ष के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया? इससे पहले, वह लंबे समय तक टाइटन के प्रबंध निदेशक थे।
A. रामादुराई
B. भास्कर भट्ट
C. साइरस मिस्त्री
D. एन चंद्रशेखरन

नीचे दिए गई आकृति में से प्रत्येक का उपयोग केवल एक बार कीजिये और तीन समूह गठित कीजिये। इसलिए गठित तीन समूह हैं:

A. (1, 3, 5), (2, 7, 9), (6, 4, 8)
B. (1, 3, 5), (2, 4, 8), (6, 7, 9)
C. (1, 3, 5), (6, 4, 9), (2, 7, 8)
D. (1, 3, 5), (2, 4, 9), (6, 7, 8)

निम्नलिखित कथनों को पढ़िये और दी गई जानकारी से तार्किक रूप से सही निष्कर्ष की पहचान कीजिये।

कथन:

समय और ज्वार-भाटा किसी का इंतजार नहीं करते।

निष्कर्ष:

1. समय किसी के नियंत्रण में नहीं है।

2. अतीत के बुरे अनुभवों को भूलकर जीवन में आगे बढ़ते रहना है।

A. दोनों निष्कर्ष 1 और 2 अनुसरण करते हैं।
B. निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 अनुसरण करता है।
D. निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है।

नीचे की आकृति में कितने त्रिभुज मौजूद हैं?

A. 6
B. 8
C. 9
D. 10

निम्नलिखित शृंखला में, प्रश्न चिह्न (?) द्वारा दर्शाया गया एक वर्ण लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से लुप्त पद का चयन कीजिये।

Q, O, L, H, ?
A. D
B. A
C. B
D. C

रथिन अब 16 वर्ष का है जबकि उसका कजिन 7 वर्ष का है। कितने वर्ष बाद रथिन की आयु उसके कजिन की आयु की 1.5 गुना होगी?
A. 12
B. 11
C. 9
D. 10

इनमें से कौन लिथियम और सोडियम वाले डोबेराइनर त्रिक का तीसरा सदस्य है?
A. पोटेशियम
B. बोरान
C. बेरियम
D. हाइड्रोजन

विद्युतरोधक में किस कोटि की प्रतिरोधकता होती है?
A. 106Ωm से 108Ωm
B. 106Ωm से 107Ωm
C. 104Ωm से 107 Ωm
D. 104Ωm से 1016 Ωm

एक टेस्ट में एक कक्षा के 10 लड़कों का माध्य स्कोर 15 था जबकि कक्षा में 25 छात्रों का कुल माध्य 16.2 था। लड़कियों का माध्य स्कोर क्या था?
A. 16.8
B. 17 
C. 16.5
D. 17.5

दक्षिण में, पार्टी A (एक दशमलव तक पूर्णांकित) द्वारा जीती गई सीटों का प्रतिशत क्या है?
A. 30%
B. 30.8%
C. 30.5%
D. 31%

एक वक्राकार दर्पण जिसकी परावर्तन सतह अंदर की ओर वक्रित होती है, उसे ________ कहा जाता हैI
A. अवतल दर्पण
B. समतल-उत्तल दर्पण
C. समतल दर्पण
D. उत्तल दर्पण

तर्क:

चेतावनी: मादक पदार्थ का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

धारणाएँ:

1. इस चेतावनी की आवश्यकता नहीं है।

2. मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने वाले लोग स्वस्थ होते हैं।

A. न तो 1 और न ही 2 निहित हैं।
B. केवल धारणा 1 निहित है।
C. केवल धारणा 2 निहित है।
D. 1 और 2 दोनों निहित हैं।

Leave a Comment

error: