एक Uber कैब 16 घंटों में 384 किमी की दूरी तय करती है। इसकी गति किमी/घंटा में क्या है?
A. 24
B. 14
C. 27
D. 22
निम्न का मान ज्ञात कीजिए।
\({144} + {0.0324} – {9} =\)
A. 9.18
B. 4.77
C. 5.23
D. 15.32
ममता एक निश्चित राशि 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर (छमाही संयोजित) पर 2 वर्षों के लिए निवेश करती है। यदि ममता को प्राप्त ब्याज ₹1,034.43 है, तो उसके द्वारा निवेश की गई कुल राशि ज्ञात कीजिए।
A. ₹4,800
B. ₹4,400
C. ₹4,600
D. ₹4,200
यदि दो संख्याओं का अनुपात 3:4 है और उनका LCM, 72 है, तो दोनों संख्याओं का योग क्या है?
A. 36
B. 24
C. 18
D. 42
पहली 143 सम संख्याओं का औसत क्या है?
A. 144.5
B. 145
C. 144
D. 143.5
₹36.75 प्रति किग्रा चावल को ₹42.25 प्रति किग्रा चावल के साथ किस अनुपात में मिलाया जाए कि ₹40.50 मूल्य का मिश्रण प्राप्त हो जाए?
A. 15 : 7
B. 7 : 15
C. 147 : 169
D. 169 : 147
निशी और विनीत की आयु का अनुपात क्रमशः 5:8 है। 9 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात 2:3 हो जाएगा। उनकी वर्तमान आयु में कितना अंतर (वर्षों में) है?
A. 27
B. 24
C. 13
D. 7
8 मीटर ऊँचाई और 4 मीटर आधार त्रिज्या वाले लंब वृत्तीय शंकु का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल (दशमलव के दो स्थानों तक सही) क्या है? (π = 22/7 और √5 = 2.34 का प्रयोग करें)
A. 167.95 मीटर2
B. 173.25 मीटर2
C. 178.48 मीटर2
D. 182.36 मीटर2
18 मीटर भुजा वाले एक वर्गाकार मैदान के चारों ओर एक लड़का 6 km/h की चाल से दौड़ता है। उसे एक पूरा चक्कर लगाने में कितने सेकंड लगेंगे?
A. 40
B. 43.2
C. 43
D. 36
A, B और C क्रमशः 8 दिन, 16 दिन और 24 दिन में एक कार्य पूरा कर सकते हैं। यदि वे एक साथ कार्य करते हैं, तो मूल कार्य से ग्यारह गुना अधिक कार्य को पूरा करने में कितने दिन लगेंगे?
A. 48
B. 46
C. 42
D. 44
फिरोज और गंगादर एक निश्चित कार्य को क्रमशः 18 और 11 दिनों में पूरा कर सकते हैं। वे एक साथ कार्य करना शुरू करते हैं, और 5 दिनों के बाद, गंगादर चला जाता है। फिरोज शेष कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगा?
A. \(956/199\)
B. \(954/198\)
C. \(957/198\)
D. \(953/200\)
एक संख्या को 50% बढ़ाने पर 2400 प्राप्त होता है। वह संख्या है:
A. 1600
B. 4800
C. 800
D. 3200
n का वह सबसे बड़ा मान ज्ञात कीजिए जिसके लिए 6-अंकीय संख्या 34159n, 6 से विभाज्य है।
A. 2
B. 8
C. 6
D. 4
एक धनराशि को 10% वार्षिक साधारण ब्याज पर निवेश करने पर 2 वर्ष बाद ₹3840 हो जाती है। उसी धनराशि पर समान ब्याज दर पर 1 वर्ष में साधारण ब्याज (₹ में) कितना होगा?
A. 160
B. 320
C. 1280
D. 640
एक व्यक्ति ₹12,000 में एक साइकिल खरीदता है और ₹10,500 में बेच देता है। प्रतिशत हानि ज्ञात कीजिए।
A. 16.5%
B. 14.5%
C. 12%
D. 12.5%
27% का लाभ अर्जित करने के लिए, किसी वस्तु का विक्रय मूल्य ₹381 है। वस्तु का क्रय मूल्य है:
A. ₹354
B. ₹300
C. ₹327
D. 313
पाइप A और B एक खाली टंकी को क्रमशः 78 मिनट और 24 मिनट में भर सकते हैं। पाइप A और पाइप B दोनों को एक साथ खोला जाता है। पाइप A को कितने समय बाद बंद कर देना चाहिए ताकि खाली टंकी कुल 20 मिनट में पूरी तरह भर जाए?
A. 25 मिनट
B. 13 मिनट
C. 16 मिनट
D. 10 मिनट
मान ज्ञात कीजिए: 41 – [36 – {48 ÷ 2 – (6 – 6 ÷ 2) ÷ 3}]
A. 29
B. 27
C. 28
D. 30
5.84 × 2.05 − 3.64 × 1.45 − 2.05 × 3.54 + 8.76 × 2.05 − 12.375 + 6.98 का मान ज्ञात कीजिए।
A. 12
B. 15
C. 21
D. 19
\(0.25 + .25/4 – 3/8\) का सरलीकृत मान ____ है।
A. \(-1/8\)
B. \(-1/16\)
C. \(1/16\)
D. \(1/8\)
ट्रेन A स्टेशन M से सुबह 7:45 बजे चलती है और उसी दिन दोपहर 2:45 बजे स्टेशन N पर पहुँचती है। ट्रेन B स्टेशन N से सुबह 9:45 बजे चलती है और उसी दिन दोपहर 2:45 बजे स्टेशन M पर पहुँचती है। वह समय ज्ञात कीजिए जब ट्रेन A और B मिलती हैं।
A. सुबह 11:50 बजे
B. सुबह 2:50 बजे
C. रात 9:21 बजे
D. सुबह 9:49 बजे
लता एक सेकेंड-हैंड स्कूटी ₹30,000 में खरीदती है। स्कूटी का मूल्य x% की वार्षिक दर से घटता है। यदि स्कूटी को 2 वर्ष बाद ₹20,667 में बेचा गया है, तो x का मान क्या है?
A. 18
B. 17
C. 19
D. 16
14 सेमी व्यास और 30 मीटर लंबाई वाले एक तार का आयतन (सेमी3 में) ज्ञात कीजिए। \( = 22/7\) लीजिए।
A. 462000
B. 462400
C. 462700
D. 461800
एक हार का क्रय मूल्य (निर्माण शुल्क सहित) ₹2,50,000 है, और अमित इसे बेचकर 15% लाभ अर्जित करना चाहता है। बिक्री के समय, वह हार के निर्माण शुल्क पर 5% की छूट घोषित करता है। यदि निर्माण शुल्क ₹20,000 है, तो हार का अंकित मूल्य क्या है?
A. ₹2,88,500
B. ₹2,77,500
C. ₹2,87,500
D. ₹2,97,500
एक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का अंकित मूल्य ₹12,000 है। एक दुकान 15% की छूट देती है। इसके अतिरिक्त, छूट मूल्य पर 5% की मौसमी छूट भी है। गैजेट का अंतिम विक्रय मूल्य क्या है?
A. ₹10,000
B. ₹9,840
C. ₹9,690
D. ₹9,600
निर्मल और राकेश नामक दो मित्रों की मासिक आय क्रमशः 5 : 7 के अनुपात में है और प्रत्येक महीने ₹84000 की बचत करता है। यदि उनके मासिक व्यय का अनुपात 2 : 4 है, तो निर्मल की मासिक आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 139000
B. 196000
C. 140000
D. 141000
एक कार पहली घंटे में 187 किमी और दूसरी घंटे में 77 किमी की यात्रा करती है। पूरी यात्रा के लिए कार की औसत गति (किमी/घंटा में) क्या है?
A. 139
B. 133
C. 134
D. 132
₹64 प्रति किग्रा वाली चीनी को ₹22 प्रति किग्रा वाली चीनी के साथ किस अनुपात में मिलाया जाए ताकि मिश्रण को ₹70.8 प्रति किग्रा बेचने पर 20% का लाभ हो सके?
A. 37 : 5
B. 36 : 3
C. 35 : 6
D. 38 : 3
A. ₹7,000
B. ₹7,875
C. ₹15,750
D. ₹18,250
एक स्कूल में छात्रों की संख्या प्रत्येक वर्ष 5% बढ़ती है। यदि 2023 में छात्रों की संख्या 5,670 है, तो 2022 में छात्रों की संख्या क्या थी?
A. 5,400
B. 5,230
C. 5,330
D. 5,430
यदि 63, 21, 54 और y समानुपाती हैं, तो y का मान क्या है?
A. 21
B. 18
C. 27
D. 25
पाँच संख्याओं का योग 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 78 है और तीसरी संख्या 125 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
A. 204
B. 188
C. 203
D. 187
x 1.5 × y 2.5 और y 3.5 × x 2.5 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ________ है।
A. x 2 × y 2 × √(x × y)
B. x × y × √(x × y)
C. x 2 × y × √(x × y)
D. x × y 2 × √(x × y)
\((1/4)^{-2} + (1/9)^{-2} + (1/3)^{-2}\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 108
B. 103
C. 106
D. 116
10 संख्याओं का योग 300 है। उनका औसत ज्ञात कीजिए।
A. 28
B. 29
C. 30
D. 31
एक विशेष कूट भाषा में,
A + B का अर्थ है ‘A, B की बहन है’,
A – B का अर्थ है ‘A, B का भाई है’,
A × B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’,
और A ÷ B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’
यदि ‘P – Q + R ÷ S × T’ है, तो P का T से क्या संबंध है?
A. पत्नी की माता का भाई
B. पत्नी के पिता के पिता
C. पत्नी की माता के पिता
D. पत्नी के पिता का भाई
शब्द ACQUIRE में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके ठीक पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बनने वाले अक्षरों के समूह में निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर ठीक दो बार दिखाई देगा?
A. Q
B. P
C. J
D. B
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से RFBU, YYIN से संबंधित है। उसी प्रकार, TDDS, AWKL से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, OIYXनिम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. VBFQ
B. VQFB
C. VQBF
D. VFQB
दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।
A.
B.
C.
D.
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर FAT, IDW से एक निश्चित तरीके से संबंधित है। उसी प्रकार, HBP, KES से संबंधित है। उसी तर्क का पालन करते हुए, निम्नलिखित में से किससे ISM संबंधित है?
A. LVP
B. MUP
C. MUQ
D. LVQ
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 49 A 7 D 6 C 36 B 4 = ?
A. 144
B. 145
C. 146
D. 140
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
26 37 50 65 82 ?
A. 101
B. 110
C. 118
D. 94
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
1341, 1344, 675, ?, 60, 15
A. 218
B. 228
C. 138
D. 198
यदि + का अर्थ − है, − का अर्थ × है, × का अर्थ ÷ है और ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
16 − 7 ÷ 3 + 25 × 5 = ?
A. 102
B. 110
C. 112
D. 100
यदि संख्या 475126 में प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी संख्या में सबसे बड़े और सबसे छोटे अंक के बीच क्या अंतर होगा?
A. 5
B. 6
C. 8
D. 7
शारोन बिंदु A से चलना शुरू करता है और पश्चिम की ओर 9 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, 9 किमी गाड़ी चलाता है, बाएँ मुड़ता है और 12 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 14 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम बार बाएँ मुड़ता है, 3 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी होगी? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो)
A. 2 किमी दक्षिण की ओर
B. 5 किमी दक्षिण की ओर
C. 3 किमी दक्षिण की ओर
D. 4 किमी दक्षिण की ओर
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
AXB HEI OLP VSW ?
A. CDZ
B. CZD
C. CRD
D. CDR
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथन तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
कोई पेन, बॉक्स नहीं है।
कोई बॉक्स, क्रेयॉन नहीं है।
निष्कर्ष:
(I): कोई पेन, क्रेयॉन नहीं है।
(II): कुछ बॉक्स, पेन हैं।
A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
D. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वर की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. QLS
B. TOU
C. KFM
D. NIP
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
PDM NFJ LHG JJD ?
A. HKA
B. GKZ
C. GKA
D. HLA
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला को देखें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जाएगी। (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं।)
(बाएँ) 5 # 8 7 + 1 2 > 5 7 8 = 6 3 % 7 @ 4 5 & 6 7 $ 4 1 9 (दाएँ)
ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद में एक सम संख्या है?
A. दो
B. एक
C. तीन
D. चार
निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से, वह विकल्प चुनें जो समान तर्क का अनुसरण करता है।
MONK – OMNK – KNOM
KEAN – EKAN – NAEK
A. RAIN – RIAN – NIAR
B. RICE – IRCE – ECIR
C. NEAL – ENAL – LEAN
D. MOLE – OMLE – OLEM
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलता/निकलते हैं।
कथन:
सभी कौवे, टिकट हैं।
कुछ टिकट, डॉल्फ़िन हैं।
सभी मैगपाई, टिकट हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ मैगपाई, कौवे हैं।
(II) कुछ कौवे, डॉल्फ़िन हैं।
A. केवल निष्कर्ष (I) निकलता है।
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) निकलता है।
C. केवल निष्कर्ष (II) निकलता है।
D. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) निकलते हैं
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न समूह, संख्या/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. MN – QR
B. BC – GH
C. FG – JK
D. ST – WX
सात बॉक्स A, B, C, D, L, M और N एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। L सबसे नीचे से दूसरे स्थान पर रखा गया है। L और M के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। D, L के नीचे किसी एक स्थान पर रखा गया है। M और N के बीच केवल B रखा गया है। A, M के ऊपर किसी एक स्थान पर रखा गया है। M और D के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
A. चार
B. दो
C. एक
D. तीन
सात व्यक्ति सपना, राधिका, नताशा, डोली, लीना, सोनिया और सुरेखा एक वृत्ताकार मेज पर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। राधिका, नताशा के ठीक दायें बैठी है। सुरेखा के बायें से गिनने पर, सपना, सुरेखा और राधिका के बीच में अकेली बैठी है। लीना के बायें से गिनने पर, लीना और सुरेखा के बीच में ठीक एक व्यक्ति बैठा है। लीना, नताशा के बायें से दूसरी स्थान पर बैठी है। सपना के दायें से गिनने पर डोली चौथे स्थान पर आती है। डोली के ठीक दायें कौन बैठा है?
A. राधिका
B. लीना
C. सोनिया
D. नताशा
एक विशेष कूट भाषा में, ‘LOSE’ को ‘3278’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘SEAL’ को ‘7683’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘A’ का कूट क्या है?
A. 3
B. 6
C. 8
D. 7
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
5 8 14 23 35 ?
A. 49
B. 50
C. 51
D. 52
मुना बिंदु A से चलना शुरू करता है और पश्चिम की ओर 7 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, 5 किमी गाड़ी चलाता है, बाएँ मुड़ता है और 10 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 12 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम बार बाएँ मुड़ता है, 3 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी होगी? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं जब तक कि निर्दिष्ट न हो।)
A. 8 किमी उत्तर की ओर
B. 5 किमी दक्षिण की ओर
C. 7 किमी दक्षिण की ओर
D. 10 किमी उत्तर की ओर
जब दर्पण दिया गया हो तो दिए गए चित्र का सही प्रतिबिंब चुनिए।
A.
B.
C.
D.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलता/निकलते हैं।
कथन:
कुछ जूते, कोट हैं।
कुछ कोट, बेल्ट हैं।
निष्कर्ष:
(I) सभी जूते, बेल्ट हैं।
(II) कुछ कोट, जूते हैं।
A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) निकलता है।
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) निकलते हैं।
C. केवल निष्कर्ष (II) निकलता है।
D. केवल निष्कर्ष (I) निकलता है।
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
VKJ WIM XGP YES ?
A. ZBV
B. ZCV
C. ABV
D. ACV
एक विशेष कूट भाषा में,
A = B का अर्थ है ‘A, B की बहन है’,
A $ B का अर्थ है ‘A, B का भाई है’,
A @ B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’,
A * B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’
उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘T @ D * S $ W = K’ है, तो T का K से क्या संबंध है?
A. माता
B. बहन
C. पति
D. पत्नी
उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
(5, 10, 16)
(8, 13, 22)
A. (9, 14, 24)
B. (16, 11, 18)
C. (20, 25, 104)
D. (12, 17, 38)
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला को देखें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जाएगी।
(बाएँ) 9 5 < ? * $ 1 \ 4 7 8 @ 4 # 7 & 6 > $ 2 * (दाएँ)
ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अन्य प्रतीक है और ठीक बाद में एक संख्या है?
A. एक
B. कोई नहीं
C. दो
D. तीन
सात बॉक्स R, O, C, K, E, T और S एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। E के नीचे केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। C और E के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। T और O के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। O, E के ठीक ऊपर रखा गया है। T और S के बीच केवल चार बॉक्स रखे गए हैं। R, K के ऊपर कहीं रखा गया है। R के ऊपर कितने बॉक्स रखे गए हैं?
A. चार
B. तीन
C. दो
D. एक
A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। A, F के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। E, A के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। D, B के ठीक दाईं ओर बैठा है। G, E का निकटतम पड़ोसी नहीं है।
G के बाईं ओर से गिनने पर G और D के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. चार
B. तीन
C. दो
D. एक
एक विशेष कूट भाषा में, ‘FISH’ को ‘8219’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘SHIP’ को ‘1852’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘P’ का कूट क्या है?
A. 1
B. 2
C. 8
D. 5
यह प्रश्न नीचे दिए गए पाँच, तीन अंकों वाली संख्याओं पर आधारित है।
(बाएँ) 246 317 209 349 294 (दाएँ)
(उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9, और तीसरा अंक = 7)
(नोट: सभी संक्रियाएँ बाएँ से दाएँ की ओर की जानी हैं।)
यदि सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के तीसरे अंक में जोड़ा जाए तो परिणाम क्या होगा?
A. 12
B. 11
C. 13
D. 15
एक विशेष कूट भाषा में, ’78&R’ को ‘WQOZ’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘R&67’ को ‘MOZQ’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘6’ का कूट क्या है?
A. Z
B. Q
C. M
D. O
सूर्य और अन्य तारे मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस पदार्थ की अवस्था से बने होते हैं?
A. प्लाज़्मा
B. ठोस
C. द्रव
D. गैस
बंगाल के विभाजन की पहली आधिकारिक मांग किसने की थी?
A. लाला लाजपत राय
B. ए ओ ह्यूम
C. लॉर्ड कर्जन
D. लॉर्ड डफरिन
निम्नलिखित में से कौन संविधान सभा के अध्यक्ष थे?
A. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
B. जवाहरलाल नेहरू
C. वल्लभभाई पटेल
D. डॉ. बी. आर. अंबेडकर
सितंबर 2024 में दर्ज विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) का शुद्ध प्रवाह कितना था?
A. US $6.6 बिलियन
B. US $7.9 बिलियन
C. US $5.9 बिलियन
D. US $9.6 बिलियन
होमरूल आंदोलन के लिए एनी बेसेंट के साथ किसने सहयोग किया?
A. राजेंद्र प्रसाद
B. बीआर अंबेडकर
C. सीआर दास
D. बाल गंगाधर तिलक
भारत-बायोटेक-हैंडबुक-2024 के अनुसार, वैश्विक इथेनॉल उत्पादन में भारत का स्थान ____ है।
A. छठा
B. तीसरा
C. दूसरा
D. चौथा
भारत में पहली यात्री ट्रेन सेवा कब शुरू हुई थी?
A. 1903
B. 1925
C. 1885
D. 1853
SEBI के BRSR नियमों के तहत ESG प्रकटीकरण निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में अनुपालन में सुधार करने के लिए अभिप्रेत हैं?
A. पर्यावरण, सामाजिक और शासन मानक
B. नैतिक, सामाजिक और शासन मानक
C. नैतिक, स्थायी और शासन मानक
D. पर्यावरण, स्थायी और शासन मानक
जून 2024 में आयोजित UEFA चैंपियंस लीग 2023/24 के फाइनल मैच का आयोजन निम्नलिखित में से किस देश में हुआ था?
A. फिलीपींस
B. चीन
C. इंग्लैंड
D. नेपाल
इडुक्की जलविद्युत परियोजना किस राज्य में स्थित है?
A. कर्नाटक
B. तेलंगाना
C. झारखंड
D. केरल
निम्नलिखित में से किस टीम ने 2024 कोपा अमेरिका चैंपियनशिप जीती?
A. उरुग्वे
B. ब्राज़ील
C. चिली
D. अर्जेंटीना
आर्थिक सर्वेक्षण 2024 में दिए गए अनुसार, सरकार द्वारा वर्तमान में कितनी वस्तुओं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दिया जाता है?
A. 23
B. 18
C. 20
D. 25
नवंबर 2024 में भारत में प्रीडायबिटीज के शुरुआती निदान के लिए डिजिटल प्रीडायबिटीज जोखिम चेकर उपकरण किसने लॉन्च किया?
A. मेट्रोपोलिस लैब्स
B. रेडक्लिफ लैब्स
C. अपोलो लैब्स
D. ग्लेनमार्क लैब्स
नाइट्रोजन जैव रसायन में एक आवश्यक तत्व है। इसका परमाणु क्रमांक क्या है?
A. 11
B. 5
C. 7
D. 14
स्वतंत्रता के समय भारत में देखी गई ‘क्षीण अर्थव्यवस्था’ से क्या अभिप्राय है?
A. एक ऐसी अर्थव्यवस्था जो न्यूनतम औद्योगिक विकास के साथ कृषि पर बहुत अधिक निर्भर करती है
B. एक ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें भौतिक संपत्तियों की अधिकता है लेकिन कुशल श्रम की कमी है
C. एक ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें अत्यधिक उपयोग के कारण खराब हो चुकी भौतिक संपत्तियों को बदलने का कोई प्रावधान नहीं है
D. एक ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें उच्च स्तर का विदेशी ऋण और आयात पर निर्भरता है
2024 में पहला विज्ञान रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रोफेसर गोविंदराजन पदमनाभन किस क्षेत्र से संबंधित हैं?
A. आणविक जीव विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान
B. खाद्य प्रसंस्करण
C. परमाणु ऊर्जा
D. पावर इलेक्ट्रॉनिक्स
भारतीय संविधान के भाग III में उल्लिखित अधिकारों को _____ कहा जाता है।
A. आर्थिक अधिकार
B. कानूनी अधिकार
C. मौलिक अधिकार
D. मूलभूत अधिकार
जुलाई 2024 में, वायु सेनाध्यक्ष ने किस शहर में हथियार प्रणाली स्कूल (WSS) का उद्घाटन किया?
A. पुणे
B. हैदराबाद
C. पुरी
D. चंडीगढ़
निम्नलिखित में से कौन सा भारत का सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है?
A. मुंबई बंदरगाह
B. विशाखापत्तनम बंदरगाह
C. कंडला बंदरगाह
D. न्हावा शेवा बंदरगाह
1857 के विद्रोह में मथुरा से निम्नलिखित में से किसने नेतृत्व किया था?
A. मौलवी लियाकत अली
B. देवी सिंह
C. राजा प्रताप सिंह
D. फिरोज शाह
प्रातःकालीन राग ललित में निम्नलिखित में से कौन से स्वर एक साथ प्रयोग किए जाते हैं?
A. G और G’
B. P और P’
C. M और M′
D. N और N’
अक्टूबर 2024 में, देहरादून में निम्नलिखित में से किससे संबंधित भारत का पहला गाँव उद्घाटित किया गया था?
A. लेखक
B. कुम्हार
C. नर्तक
D. रक्षा कर्मी
भारत में लोक अदालत को वैधानिक दर्जा किस अधिनियम के तहत दिया गया था?
A. संविधान (42वाँ संशोधन) अधिनियम, 1976
B. विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987
C. दीवानी प्रक्रिया संहिता, 1908
D. विवाद समाधान और सुलह अधिनियम, 1996
किस लेखक ने ‘काव्यादर्श’ पुस्तक लिखी?
A. दण्डी
B. कुंडकुंड
C. जैमिनी
D. बादरायण
थार मरुस्थल से होकर बहने वाली लूनी नदी अंततः किसमें मिलती है?
A. बंगाल की खाड़ी
B. पाक खाड़ी
C. अरब सागर
D. कच्छ का रण
दिसंबर 2024 में, भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की किस धारा के अंतर्गत मौद्रिक नीति समिति (MPC) की 52वीं बैठक आयोजित की गई थी?
A. धारा 45ZB
B. धारा 45ZC
C. धारा 45ZL
D. धारा 45ZM
भारतीय संविधान के किस संशोधन ने भारत में ‘पंचायत राज’ की अवधारणा शुरू की?
A. 44वाँ संशोधन
B. 61वाँ संशोधन
C. 74वाँ संशोधन
D. 73वाँ संशोधन
भारत की पहली पंचवर्षीय योजना मुख्य रूप से किस क्षेत्र पर केंद्रित थी?
A. उद्योग
B. शिक्षा
C. परिवहन
D. कृषि
ग्रामीण विकास में, वह तकनीक जिसे विकास में श्रम विस्थापन के बिना और कम व्यय पर जोड़ा जा सकता है, उसे _______ कहा जाता है।
A. श्रम-गहन तकनीक
B. पूँजी-गहन तकनीक
C. श्रम विस्थापन तकनीक
D. पूँजी विस्थापन तकनीक
निम्नलिखित में से किसकी माप के लिए मोल (mol) का उपयोग किया जाता है?
A. किसी पदार्थ का तापमान
B. किसी गैस का दाब
C. किसी पदार्थ की चालकता
D. पदार्थ की मात्रा
दीवानी मामलों से निपटने में जिला न्यायाधीश का अधिकार क्षेत्र क्या है?
A. वे केवल बहस सुने बिना निर्णय जारी कर सकते हैं।
B. वे केवल निचली अदालतों से अपील सुन सकते हैं।
C. उनके पास मूल और अपीलीय अधिकार क्षेत्र है।
D. वे केवल छोटे दावों और छोटे विवादों से ही निपटते हैं।
वैदिक काल में, समाज का सबसे उच्च सामाजिक वर्ग किसे माना जाता था?
A. शूद्र
B. क्षत्रिय
C. ब्राह्मण
D. वैश्य
कॉक्लिया मानव शरीर के किस भाग से संबंधित है?
A. आँख
B. गला
C. नाक
D. कान
अप्रैल 2014 से जून 2024 के बीच भारत ने कितना FDI आकर्षित किया?
A. 1 ट्रिलियन डॉलर
B. 689.88 बिलियन डॉलर
C. 667.41 बिलियन डॉलर
D. 500 बिलियन डॉलर
वैदिक काल में ‘वैश्य’ शब्द किस शब्द से आया है?
A. विग्रह
B. विद्या
C. विश
D. वसन्व
गौरी दिवाकर एक प्रसिद्ध _____ नर्तकी हैं।
A. मणिपुरी
B. कथकली
C. ओडिसी
D. कथक
भारत के किस भौगोलिक विभाजन में विशाल भारतीय मैदान शामिल हैं?
A. तटीय मैदान
B. उत्तरी मैदान
C. प्रायद्वीपीय पठार
D. उत्तरी पर्वत
भारत में जनहित याचिका (PIL) के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
A. PIL केवल भारत के उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालयों में ही दायर की जा सकती हैं।
B. PIL और रिट याचिकाएँ समान हैं, क्योंकि दोनों व्यक्तिगत हितों के लिए दायर की जाती हैं।
C. PIL का उपयोग मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने और सार्वजनिक चिंता के मुद्दों को संबोधित करने के लिए किया जाता है।
D. किसी भी व्यक्ति या संगठन द्वारा आम जनता के लाभ के लिए PIL दायर की जा सकती है।
संहिताएँ प्रत्येक वेद के ______ खंड/भाग का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिसमें मंत्रों का संकलन होता है।
A. प्रथम
B. द्वितीय
C. चतुर्थ
D. तृतीय
भारत में किस प्रकार के वन में झाड़ीदार वनस्पति आमतौर पर पाई जाती है?
A. उष्णकटिबंधीय काँटेदार वन
B. पर्वतीय वन
C. तटीय और दलदली वन
D. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
शीत ऋतु के दौरान उत्तर भारत में अत्यधिक ठंड के मुख्य कारण निम्नलिखित में से कौन से हैं?
(1) समुद्र के मध्यम प्रभाव की उपस्थिति
(2) हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात
(3) कैस्पियन सागर और तुर्कमेनिस्तान से ठंडी हवाओं का आना
A. केवल 2 और 3
B. केवल 1 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
1857 से पहले अंग्रेजों के खिलाफ भारतीय सैनिकों में असंतोष का कारण निम्नलिखित में से कौन सा नहीं था?
A. ब्रिटिश द्वारा भारतीय क्षेत्रों का अधिग्रहण
B. भारतीय रीति-रिवाजों के प्रति ब्रिटिशों की उपेक्षा
C. कम वेतन और खराब परिस्थितियाँ
D. मुगल सम्राट के लिए समर्थन
निम्नलिखित में से किस भारतीय अनुभवी अभिनेत्री और नर्तकी को 2024 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था?
A. शर्मिला टैगोर
B. वैजयंतीमाला बाली
C. शबाना आज़मी
D. हेमा मालिनी
सागरमाला कार्यक्रम देश में बंदरगाह-आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है, जो भारत के 7,500 किमी लंबे तटरेखा का उपयोग करता है। 14,500 किलोमीटर संभावित नौगम्य जलमार्ग को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा वर्ष __________ में मंजूरी दी गई थी।
A. 2015
B. 2013
C. 2010
D. 2017
निम्नलिखित में से किस अधिनियम ने भारत में द्विसदनीय विधायिका प्रणाली की शुरुआत की?
A. साइमन कमीशन, 1927
B. भारत सरकार अधिनियम, 1935
C. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947
D. भारत सरकार अधिनियम, 1919
ऊर्जा संरक्षण का नियम क्या कहता है?
A. ऊर्जा न तो बनाई जा सकती है और न ही नष्ट की जा सकती है।
B. ऊर्जा बनाई और नष्ट की जा सकती है।
C. ऊर्जा पदार्थ से बनाई जा सकती है।
D. प्रत्येक ऊर्जा हस्तांतरण प्रक्रिया में ऊर्जा का क्षय होता है।
अगस्त 2024 में लद्दाख में भारतीय सेना द्वारा आयोजित उच्च-ऊँचाई वाले सैन्य अभ्यास का नाम क्या था?
A. पर्वत प्रहार
B. डेजर्ट स्ट्राइक
C. हिमविजय
D. युद्ध अभ्यास
निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन मानव विकास सूचकांक प्रकाशित करता है?
A. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
B. विश्व बैंक
C. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
D. विश्व स्वास्थ्य संगठन
बंगाल के उग्रवादियों के समूह का प्रतिनिधित्व किस नेता/नेताओं ने किया?
A. बी.जी. तिलक
B. दयानंद सरस्वती
C. लाला लाजपत राय
D. बी.सी. पाल और अरविंद
2001 की जनगणना के अनुसार, लगभग 7,89,201 गाँवों में ______________ भारतीय रहते हैं।
A. 72.22%
B. 63.86%
C. 80.14%
D. 73.12%