कथन (A): बच्चों व बचपन की संकल्पना सार्वभौमिक नहीं हो सकती।
तर्क (R): बच्चों व बचपन की समझ में उनके सामाजिक सांस्कृतिक परिवेश की कोई भूमिका नहीं है।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
बच्चों के विकास के संदर्भ में कौन सा कथन सही है?
A. विकास पूर्ण रूप से अनुवांशिकता से निर्धारित होता है।
B. विकास पूर्ण रूप से पर्यावरण द्वारा निर्धारित होता है।
C. विकास में प्रकृति और पोषण दोनों की अन्योन्य क्रियात्मक भूमिका है।
D. तीन चौथाई लक्षण जन्मजात होते है तथा बाकि पर्यावरण द्वारा निर्धारित होते है।
कथन (A): विकासात्मक प्रतिमान की निर्धारित उम्र-सीमा केवल औसत उम्र-सीमा दर्शाती हैं।
तर्क (R): बच्चों के विकासात्मक विकास की गति अलग-अलग होती है तथा वे अलग-अलग समय पर पहुचते हैं।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
बच्चे किस अवस्था में प्रस्तावक तर्क के कथनों को हल कर पाते हैं जैसे अगर सभी मनुष्य मछली हैं और कुछ मछली बुद्धिमान हैं, तब क्या सभी मनुष्य बुद्धिमान है।
A. संवेदी-पेशीय अवस्था
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था
निम्नलिखित में से जीन पियाजे के सिद्धांत की आलोचना कौन सी है?
A. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में भाषा बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
B. बच्चे अपने वातावरण पर सक्रिय रूप से कार्य करके सीखते हैं।
C. बच्चे अलग तरीकों से सोचते हैं – उनकी सोच वयस्कों से गुणात्मक रूप से भिन्न होती है।
D. बच्चों में दुनिया की समझ बनाने की जन्मजात इच्छा होती है।
वायगोत्स्की पद्धति जिस में शिक्षक और छात्र सीखने में सहयोग करते हैं, ___________ कहलाती है।
A. खोज अधिगम
B. पारस्परिक शिक्षण
C. क्रमादेशित निर्देश
D. प्रतिपादक शिक्षण
लेव व्यागोत्सकी के सिद्धांत के अनुसार, पाड़
A. के संदर्भ में बच्चे को दी जाने वाली सहायता की मात्रा व गुणवत्ता में बदलाव करने की आवश्यकता है।
B. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में प्रभावशाली नहीं है।
C. के संदर्भ में बच्चों को दी जाने वाली सहायता की केवल मात्रा में बदलाव करने की आवश्यकता है।
D. के संदर्भ में बच्चों को दी जाने वाली सहायता की केवल गुणवत्ता में बदलाव करने की आवश्यकता है।
लॉरिस कोहलबर्ग द्वारा प्रतिपादित नैतिक विकास के किस स्तर पर व्यक्ति अपने निर्णय को व्यक्तिगत अधिकारों पर और सर्वोपरि अच्छाई/परिणाम पर आधारित करता है?
A. आज्ञापालन एवं दंड अभिविन्यास
B. अच्छा लड़का अच्छी लड़की अभिविन्यास
C. अधिकारिकता एवं सामाजिक क्रम व्यवस्था अभिविन्यास
D. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास
हावर्ड गार्डनर ने _______
A. बुद्धिमत्ता को एक स्थिर विशिष्टता मानने की परंपरागत सोच की समालोचना की।
B. 12 अलग प्रकार की बुद्धिमात्ताओं को प्रस्तावित किया।
C. सृजनात्मकता का सिद्धांत दिया।
D. बुद्धिमत्ता के एकल संरचना सिद्धांत को प्रतिपादित किया।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), 2020 प्रस्तावित करती है कि प्राथमिक स्तर पर बच्चे बेहतर ढंग से तब सीखते हैं जब-
A. निर्देश की भाषा उनकी मातृभाषा/घर की भाषा हो।
B. विषय-वस्तु गैर-संदर्भित हो।
C. उन्हें रट कर याद रखने के आधार पर आंका जाए।
D. एकरूपी और संरचित पाठ्यचर्या का पालन किया जाए।
प्रगतिशील शिक्षा में अधिगमकर्ता _______
A. स्वतंत्र होते हैं व उनमें सीखने में जिज्ञासा होती है।
B. निर्देश के लिए पूर्णतः शिक्षकों पर निर्भर होते हैं।
C. को ‘असभ्य प्राणी’ के रूप में देखा जाता है जिन्हें सभ्य करने की आवश्यकता है।
D. निष्क्रिय प्राणी हैं जिन्हें शिक्षकों द्वारा नियंत्रण करने की जरूरत है।
सामाजिक रचनावादी सिद्धांतों पर आधारित कक्षा-कक्ष में:
A. बच्चे निष्क्रिय रूप से सुनते हैं जब शिक्षक शिक्षण करते हैं।
B. संसाधन केवल प्रदर्शन के लिए होते हैं।
C. गतिविधि के अनुसार बैठने की व्यवस्था में बदलाव होता है।
D. मूल्यांकन और अधिगम को अलग-अलग प्रक्रिया माना जाता है।
निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति एक शिक्षक द्वारा माध्यमिक कक्षाओं में जेंडर रूढ़िवादिता को संबोधित करने के लिए सही नहीं है?
A. जेंडर की एक सामाजिक संरचना के रूप में चर्चा करना।
B. गैर-लिंगवादी व्यवहार को प्रोत्साहित करना।
C. पाठ्यपुस्तकों में पुरुषों और महिलाओं के चित्रण की समालोचना करते हुए चर्चा करना।
D. लड़कों को गणित और विज्ञान एवं लड़कियों को भाषा विषय लेने के लिए प्रोत्साहित करना।
अधिगमकर्ताओं में व्यक्तिगत विभिन्नताओं को संबोधित करने के लिए स्कूलों को क्या करना चाहिए?
A. अधिगमकर्ताओं के बीच सभी विभिन्नताओं को हटा देना चाहिए।
B. अधिगमकर्ताओं के बीच सभी विभिन्नताओं को खारिज कर देना चाहिए।
C. सभी अधिगमकर्ताओं की व्यक्तिगत ज़रूरतों को अनदेखा कर उन्हें सामान रूप से देखना चाहिए।
D. उनकी व्यक्तिगत ज़रूरतों के अनुसार व्यक्तिगत शिक्षा योजना बनानी चाहिए।
निम्नलिखित में से कौन सा प्रश्न बच्चों में समालोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देने का उदाहरण है?
A. पादप कोशिका का चित्र बनाइए।
B. अपने राज्य में पानी की कमी को दूर करने के लिए विभिन्न उपाय सुझाएँ।
C. गणना कीजिए – (384)7
D. भारत का क्षेत्रफल व जनसंख्या क्या है?
शिक्षा में समावेशन में बढ़ावा देने की दिशा में निम्न में से कौन-सा बाधक है?
A. समता का सिद्धांत
B. समानुभूति की संस्कृति
C. अगम्य निर्माण
D. हस्तक्षेप पर प्रतिक्रिया
निम्नलिखित में से कौन सा अभ्यास समावेशी शिक्षा की विचारधारा के खिलाफ़ जाता है?
A. अधिगमकर्ता के विचारों को महत्त्व देना।
B. सांस्कृतिक रूप से समावेशी पाठ्यक्रम लागू करना।
C. कुछ चुने हुए अधिगमकर्ता से ही उच्च उम्मीदें रखना।
D. विविधता के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया करना।
निम्नलिखित में से कौन-सी दिव्यांगता सीधे तौर पर सामाजिक अंतःक्रियाओं में कठिनाई से जुड़ी है?
A. स्वलीनता
B. वाचनवैकल्य
C. गतिक दिव्यांगता
D. नेत्रहीनता
निम्नलिखित में से कौन सा अभ्यास श्रवण बाधित विद्यार्थियों के सफल समावेशन में बाधा उत्पन्न करेगा?
A. सूचना संसाधित करने के लिए अतिरिक्त समय देना
B. घोषणाओं और चलचित्रों के लिए शीर्षकों और कथानकों का इस्तेमाल
C. कक्षा में होंठ पढने की स्थिति को बढ़ाना
D. शिक्षण के व्याख्यान उपागम पर व्यापक रूप से भरोसा करना
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक शिक्षक को निम्न में से किस से बचना चाहिए?
A. स्वतंत्र रूप से सीखने के अवसरों की अनुमति देना
B. स्व-निर्देशित गतिविधियों के लिए अवसर प्रदान करना
C. सभी विद्यार्थियों के लिए एक समान लक्ष्य निर्धारित करना
D. उन्नत पूरक/पठन सामग्री का उपयोग करना
अभिकथन (A): एक शिक्षिका को विद्यार्थियों को विभिन्न परिस्थितियों में अधिगम को लागू करने के अवसर देने चाहिए।
कारण (R): सीखे गए संप्रत्ययों को किन्ही परिस्थितियों में लागू करने से शिक्षार्थियों का ज्ञान गहन और दीर्घ-कालीन हो जाता है।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के बीच संज्ञानात्मक-प्रबोधन कौशल को सुसाध्य करना चाहती है। इस उद्देश्य के लिए उसे निम्नलिखित में से किस से बचना चाहिए?
A. त्रुटियों को बिना चर्चा के खारिज करना
B. जो समझ में नहीं आता उसे पहचानना
C. उत्तरों का सहज अनुमान लगाना
D. आत्म-प्रश्नोत्तरी और आत्म-परीक्षण
विद्यार्थियों की असफलता अक्सर अधिगम कार्यों में अरूचि से जुड़ी होती है। इसे निम्न में से किस द्वारा कम किया जा सकता है?
A. कार्य को यथासंभव आसानी से पूरा करने के लिए उन्हें अनुबंधित करना।
B. विद्यार्थियों को कार्यों को सीखने की प्रासंगिकता को समझने में मदद करना।
C. अधिकांश विद्यार्थियों के लिए सीखने के कार्यों को अबोधगम्य बनाना।
D. उनके वास्तविक जीवन में सीखने के कार्यों की प्रयोज्यता को निर्दिष्ट नहीं करना।
सीखना प्रभावी और प्रासंगिक हो जाता है जब :
A. नई विषयवस्तु पूर्व ज्ञान से संबंधित ना की जाए।
B. विद्यार्थियों द्वारा निष्क्रिय नकल कई बार दोहराई जाती है।
C. विद्यार्थी अर्थ-निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल होते हैं।
D. विद्यार्थियों की प्रतिक्रियाएं कुछ उत्तेजनाओं का उपयोग करके अनुबंधित की जाती हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न प्रक्रियात्मक ज्ञान का उदाहरण है?
A. पाइथागोरस प्रमेय बताइये।
B. भोजन में उपस्थित मुख्य घटकों के नाम बताइए।
C. साइकिल कैसे चलाई जाती है?
D. ‘गोदान’ उपन्यास के लेखक कौन हैं?
अधिसंज्ञान के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. अधिसंज्ञान अपने ज्ञान पर मनन करने में मदद करता है।
B. अधिसंज्ञान एक निचले क्रम का ज्ञान है।
C. अधिसंज्ञान संज्ञान और अधिगम को नियमित करता है।
D. अधिसंज्ञान ‘सोच के बारे में सोच’ है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कारक विद्यार्थियों की समस्या-सामाधान प्रतिक्रिया में बाधा डालता है?
A. चयनित समाधान के परिणामों की आशंका।
B. लक्ष्यों को परिभाषित करना और समस्या का प्रस्तुतिकरण।
C. कई संभावित समाधानों की खोज।
D. सामग्री के पारंपरिक उपयोग पर स्थिरता।
वैकल्पिक अवधारणाओं के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. वैकल्पिक अवधारणाएँ हमेशा निराधार होती है और शिक्षकों द्वारा इन्हें अत्यधिक हतोत्साहित किया जाना चाहिए।
B. वैकल्पिक अवधारणाएँ बच्चों की सीखने की क्षमता में मध्यस्थता करने में सार्थक हैं।
C. वैकल्पिक अवधारणाएँ वैचारिक परिवर्तन और संज्ञानात्मक क्षमताओं के बारे में कुछ भी नहीं दर्शाती हैं।
D. वैकल्पिक अवधारणाएँ केवल उन्हीं बच्चों में बनती हैं जिनमें तंत्रिका संबंधी कमी होती है।
निम्नलिखित में से कौन-सा संवेग अधिगम को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है?
A. जिज्ञासा
B. आनंद
C. निराशा
D. गौरव
किसी कार्य की सफलता या विफलता पर निम्नलिखित में से कौन-सा आरोपण भविष्य में विद्यार्थियों की प्रेरणा और इसी तरह के कार्यों में संलग्न होने के प्रयासों में गिरावट का कारण बन सकता है?
A. स्थिर, अनियंत्रणीय
B. अस्थिर, नियंत्रणीय
C. आंतरिक, नियंत्रणीय
D. आंतरिक, अस्थिर
सातवीं शताब्दी में बड़े-बड़े जमींदारों और सेनापतियों ने धन और शक्ति प्राप्त कर, अपने आपको घोषित किया :-
A. महा-सामंत
B. राजाराजदेव
C. दक्षिणापथ
D. अश्वघोष
राजा अशोक पर दिए गए A, B, C कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए।
A. अशोक मगध का सबसे प्रसिद्ध शासक था।।
B. अशोक के अभिलेख पाली भाषा और ब्राह्मी लिपि में थे।
C. अशोक अकेले एक ऐसे राजा थे जिन्होंने युद्ध जीतने के बाद विजित प्रदेश का त्याग कर दिया।
A. A, B और C सभी सही हैं।
B. A, B सही हैं और C गलत है।
C. A, B गलत हैं और C सही है।
D. A, C गलत हैं और B सही है।
प्रारंभिक मध्यकालीन समय में दक्षिण भारत में सैनिक अभियान ________ के समय में हुआ था।
A. कुतुबुद्दीन ऐबक
B. शमसुद्दीन इल्तुतमिश
C. जलालुद्दीन खिलजी
D. अलाउद्दीन खिलजी
निम्नलिखित हड़प्पाकालीन नगरों में से गुजरात में कौन स्थित हैं?
A. धौलावीरा और मेहरगढ़
B. कोलदिवा और राखीगढ़ी
C. लोथल और कोलदिवा
D. धौलावीरा और लोथल
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन जैन धर्म के संदर्भ में सही है?
A. मुख्यतः पुरोहितों ने जैन धर्म का समर्थन किया।
B. किसानों के लिए इन नियमों का पालन करना आसान था।
C. महावीर की शिक्षाएं 1500 वर्ष पूर्व वल्लभी नामक स्थान पर लिखी गई थीं।
D. पुरूषों के लिए जैन धर्म के नियमों का पालन करना बहुत आसान था।
आप कक्षा में खोंड और अपतानी नागाओं पर चर्चा कर रहे हैं। आपको उस माध्यम का चयन करना है जिस पर छात्र उन राज्यों को चिह्नित करेंगे जिन से ये जनजातियाँ हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. एक मानचित्र पर झारखंड और नागालैंड
B. एक समय रेखा पर गुजरात और मेघालय
C. एक मानचित्र पर ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश
D. एक समय रेखा पर गुजरात और नागालैंड
अठारहवीं सदी में भारतीय रेशम के सन्दर्भ में A, B और C कथनों पर विचार कीजिए।
A. भारतीय रेशम की यूरोपीय बाज़ारों में भारी माँग थी।
B. भारतीय रेशम की गुणवत्ता उच्च कोटि की थी और भारत का निर्यात बढ़ा।
C. भारतीय रेशम उत्पादकों ने अपने व्यापार से अच्छी कमाई की।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
A. B और C
B. A और C
C. A और B
D. A, B और C
ईस्ट इंडिया कम्पनी के सन्दर्भ में निम्न कथनों (A) एवं (R) को पढ़िए एवं सही विकल्प को चुनिए:
अभिकथन (A) : 18वीं सदी के उत्तरार्द्ध में कम्पनी ने कृषि में निवेश बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया।
कारण (R) : अर्थव्यवस्था संकट में थी और कम्पनी अपनी राजस्व आय को लेकर आश्वस्त नहीं थी।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
निम्नलिखित व्यक्तियों में से किन्होने उन्नीसवीं सदी में विधवा विवाह के समर्थन में सार्थक भूमिका निभाई?
A. राजा राममोहन राय और हेनरी डेरोजियो
B. ईश्वरचंद्र विद्यासागर और वीरेशलिंगम पंतुलु
C. विवेकानंद और पेरियार
D. राससुंदरी और रुकैया सख़ावत हुसैन
सत्यशोधक समाज की स्थापना किसने की थी?
A. ज्योतिराव फुले ने
B. हरिदास ठाकुर ने
C. बी. आर. अम्बेडकर ने
D. घासीदास ने
निम्नलिखत कथनों में से कौन-सा औपनिवेशिक काल में जाति सुधारों के संदर्भ में सही है?
A. प्रार्थना समाज की स्थापना 1867 में बंगाल में हुई।
B. हेनरी डेरोज़ियो ब्रह्म समाज के एक मुख्य अग्रणी थे।
C. सिंह सभाओं ने सिक्ख धर्म को जातीय भेदभाव से मुक्त कराने का प्रयास किया।
D. पेरियार ने वैदिक शास्त्रों से उद्धरण करते हुए जाति विभाजनों के विरुद्ध दलील दी या पक्ष रखा।
ब्रिटिश प्रशासन में रोजगार के सन्दर्भ में (A) और (R) कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A): भारतीय राष्ट्रवादी आन्दोलन के नरमपंथी चाहते थे कि सिविल सेवा की परीक्षा भारत और लन्दन दोनों में आयोजित की जाए।
कारण (R): वे चाहते थे कि कुछ सामाजिक गुटों (समूहों) से लोगों को ब्रिटिश प्रशासन में अवसर दिए जाने चाहिए।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन रॉलेट सत्याग्रह के सन्दर्भ में सही है?
A. यह पंजाब और उसके आस-पास क्षेत्रों में हुआ जिसके कारण जलियाँवाला बाग वाली नृशंसता हुई।
B. हिन्दू और मुसलमान दोनों ने एकजुट होकर भागीदारी की।
C. यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित करने का विरोध करना था।
D. रविन्द्रनाथ टैगोर ने इस आन्दोलन के साथ पूर्ण एकता जताने के लिए अपनी नाईटहुड की उपाधि वापस लौटा दी।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A
B. A, B और C
C. B, C और D
D. केवल C
निम्नलिखित कथन (A) और (R) पढ़िए एवं सही विकल्प चुनिए।
अभिकथन (A): स्वतंत्रता के शुरुआती दशकों में भारी उद्योगों पर जोर दिया गया और अर्थव्यवस्था सरकारी दिशानिर्देशों से चली।
कारण (R): एक बड़ी जनसंख्या को गरीबी से मुक्त करना और तकनीक और औद्योगिक विकास पर आधारित आधुनिक देश का निर्माण करना एक महत्वपूर्ण लक्ष्य था।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत हैं।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
असंख्य छोटे पिंड जो सूर्य का चक्कर लगाते हैं तथा मंगल व बृहस्पतिग्रह की कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं, वे _______कहलाते हैं।
A. उपग्रह
B. उल्कापिंड
C. धूमकेतु
D. क्षुद्रग्रह
कौन से देशांतर को भारत के लिए मानक याम्योत्तर माना गया है?
A. 42 1/2° पूर्व
B. 65 1/2° पूर्व
C. 82 1/2° पूर्व
D. 84 1/2° पूर्व
निम्नलिखित कथनो में से कौन सा ॠतुओं में परिवर्तन’ के व्याख्यान के लिए सही है?
A. ॠतुओं में परिवर्तन पृथ्वी के चारों ओर सूर्य की स्थिति में परिवर्तन के कारण होता है।
B. जब उत्तरी गोलार्ध सूर्य की तरफ झुका होता है, तब कर्क रेखा वाले क्षेत्रों में गर्मी अधिक प्राप्त होती है और गर्मी के मौसम का अनुभव होता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A
B. केवल B
C. A और B दोनों
D. A और B दोनों नहीं
जब ग्रीनविच पर 2 : 00 अपराह्न का समय हो तो 45° पश्चिम में क्या समय होगा?
A. 5 : 00 अपराह्न
B. 5 : 00 पूर्वाह्न
C. 11 : 00 पूर्वाह्न
D. 11 : 00 अपराह्न
वनस्पतियों हेतु दिए गए कथनों A, B तथा C पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. घास स्थल मध्यम वर्षा वाले क्षेत्रों में विकसित होते हैं जबकि झाड़ियाँ केवल शुष्क क्षेत्रों में पैदा होती हैं।
B. वनस्पति की वृद्धि तापमान व आर्द्रता पर निर्भर करती है।
C. प्राकृतिक वनस्पति में परिवर्तन मुख्यत: जलवायु में परिवर्तन के कारण होता है।
A. केवल A सही है।
B. केवल A तथा B सही हैं।
C. सभी A, B तथा C सही हैं।
D. केवल B तथा C सही हैं।
निम्नलिखित कथनों A, B तथा C पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल अपने चारों ओर के वायुमंडल को बांध देता है।
B. वायुमंडल में केवल कुछ गैसें होती हैं।
C. जैवमंडल पृथ्वी का एक संकीर्ण क्षेत्र है जहाँ केवल स्थल और वायु परस्पर मिलते हैं।
A. केवल A सत्य है।
B. केवल B सत्य है।
C. केवल C सत्य है।
D. केवल A तथा C सत्य हैं
ध्रुव बर्फ से क्यों ढ़ँके हुए हैं?
निम्न में से सबसे बेहतर व्याख्या करने वाले कथन का चयन कीजिए।
A. आतपन की मात्रा भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर बढ़ती है।
B. आतपन की मात्रा भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर घटती है।
C. तापमान और आतपन व्युत्क्रमानुपाती होती हैं।
D. गर्मियों व सर्दियों में ध्रुवों पर समान तापमान पाया जाता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा वायुमंडल की परतों का सही अनुक्रम है जिनसे पृथ्वी पर उतरने से पहले रॉकेट गुजरेगा?
A. समतापमंडल, मध्यमंडल, बाह्यमंडल, क्षोभमंडल और बहिर्मंडल
B. क्षोभमंडल, समतापमंडल, मध्यमंडल, बाह्यमंडल और बहिर्मंडल
C. बहिर्मंडल, बाह्यमंडल, मध्यमंडल, समतापमंडल और क्षोभमंडल
D. बाह्यमंडल, बहिर्मंडल, समतापमंडल, मध्यमंडल और क्षोभमंडल
पवन के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) पवन निम्न दाब वाले क्षेत्र से उच्च दाब वाले क्षेत्र की ओर गति करती है।
(B) पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना पवन की दिशा को प्रभावित करता है।
(C) पृथ्वी के धरातल के पास घर्षण बल के कारण पवन की गति प्रभावित होती है।
A. (A) तथा (B) दोनों सही हैं।
B. (B) तथा (C) दोनों सही हैं।
C. (A) तथा (C) दोनों सही हैं।
D. सभी (A), (B) तथा (C) सही हैं।
निम्नलिखित कथनों A, B तथा C पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. नदी घाटी के निकट मानव बस्तियाँ पनपने लगीं और सभ्यता का विकास हुआ।
B. आदर्श आवासीय स्थान के चुनाव में प्राकृतिक दशाओं पर ध्यान नहीं दिया जाता।
C. शहरों में फ़ैली हुई बस्तियाँ पाई जाती हैं।
A. केवल A सही है।
B. केवल B सही है।
C. केवल C सही है।
D. दोनों A तथा C सही हैं।
निम्न में से कौन से खनिजों के उदाहरण है? सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
A. ग्रेफाइट
B. नमक
C. चूना-पत्थर
D. अभ्रक
A. केवल A, B और C
B. केवल B, C और D
C. केवल A, C और D
D. सभी A, B, C तथा D
निम्नलिखित में से ऊर्जा के कौन से स्रोत उष्णकटिबंधीय देशों के लिए अधिक उपयुक्त हैं और प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण में भी मदद करते हैं?
A. परमाणु
B. गैस
C. पवन
D. सौर
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. A और D
वृक्षारोपण के बारे में निम्नलिखित कथनों A तथा B पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिये।
A. वृक्षारोपण मिश्रित कृषि का एक प्रकार है।
B. वृक्षारोपण के मुख्य क्षेत्र विश्व के उष्ण कटिबंधीय प्रदेशों में पाए जाते है।
A. केवल A सही है।
B. केवल B सही है।
C. A तथा B दोनों सही है।
D. न तो A और न ही B सही है
निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य पूर्वाग्रह से ग्रसित होने का उदाहरण है?
A. गाँव के लोग मुख्य तौर पर खेती करते हैं।
B. गाँव के लोग अच्छी अंग्रेजी नहीं बोल सकते।
C. कटाई का मौसम गाँव के लोगों के लिए सबसे व्यस्त समय होता है।
D. गाँव के लोग ज्यादातर संयुक्त परिवारों में रहते हैं।
निम्नलिखित में से कौन से कृत्य हैं जो विविधता की स्वीकार्यता को प्रदर्शित करते हैं?
A. भारतीय संविधान की आठवीं सूची में अधिक भाषाओं का सम्मिलन।
B. समुदाय विशेष के व्यापारियों द्वारा चलाये जाने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों का निर्माण।
C. विभिन्न सामाजिक वर्गों के बच्चों को स्कूल में दाखिला देना।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A और B
B. B और C
C. A और C
D. A, B और C
ग्राम पंचायत किस निकाय के अधीन कार्य करती है?
A. जिला परिषद्
B. वार्ड प्रमुख
C. ग्राम सभा
D. पंचायत समिति
भारत में कृषि श्रमिकों और निर्माण श्रमिकों को भुगतान हेतु न्यूनतम वेतन कौन निर्धारित करता है?
A. ग्राम पंचायत
B. जिला पंचायत
C. राज्य सरकार
D. संघ सरकार
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A, B और C
B. A और B
C. C और D
D. A और C
दादन व्यवस्था (पुटिंग-आउट) प्रणाली की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
A. जुलाहों के पास बाजार दर की जानकारी ना होने की वजह से व्यापारियों द्वारा उन्हें कम पैसे दिए जाना।
B. व्यापारियों को कच्चा माल जुलाहों तक पहुँचने के लिए अतिरिक्त परिवहन खर्च करना।
C. जुलाहों का कच्चे माल की गुणवत्ता पर कोई निर्णय न ले पाना।
D. जुलाहों द्वारा भेजे गए तैयार उत्पादों पर व्यापारियों का कोई नियंत्रण ना होना।
निम्नलिखित में से कौन शहरी आजीविका के अधिक सुरक्षित साधन उत्पन्न करने में मदद करेगा?
A. रेहड़ी, फेरीवालों को प्रतिबंधित करने वाले कानूनों को हटाना
B. अनियमित रोज़गार के और प्रकार बढ़ाना
C. नियुक्तिकर्ता को न्यूनतम वेतन और न्यूनतम काम के घंटे निर्धारित करने की आजादी देना
D. स्थायी रोजगारों की संख्या कम करना
एक विशेष क्षेत्र जहाँ के रहने वाले सभी मतदाता अपने प्रतिनिधि को चुनते हैं उसे कहा जाता है-
A. मतदान-केंद्र
B. वार्ड
C. निर्वाचन क्षेत्र
D. क्षेत्र
सही विकल्प का चयन कीजिये:-
A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. A और C
बाल विवाह निषेध अधिनियम (1929) में निम्नलिखित में से कौनसे प्रावधान थे-
A. सोलह (16) वर्ष से कम उम्र की महिला और अठ्ठारह(18) वर्ष से कम उम्र का पुरुष विवाह नहीं कर सकता।
B. अठ्ठारह (18) वर्ष से कम उम्र की महिला और बीस (20) वर्ष से कम उम्र का पुरुष विवाह नहीं कर सकता।
C. बीस (20) वर्ष से कम उम्र की महिला और बाईस (22) वर्ष से कम उम्र का पुरुष विवाह नहीं कर सकता।
D. अठ्ठारह (18) वर्ष से कम उम्र की महिला और इक्कीस (21) वर्ष से कम उम्र का पुरुष विवाह नहीं कर सकता।
‘भारतीय संविधान एक जीवंत दस्तावेज़ है’ – इस वाक्यांश से क्या पर्याय है?
A. संविधान जीवन के अधिकार को एक मौलिक अधिकार के रूप में सुनिश्चित करता है।
B. संविधान का गठन भारत के लोगों द्वारा किया गया था ना कि उसे बाहर से थोपा गया था।
C. संविधान लोगों की बदलती परिस्थितियों के अनुसार विकसित होता है और उनके जीवन में इसका वास्तविक अर्थ होता है।
D. संविधान एक पवित्र दस्तावेज है और इसलिए यह जीवित गुरु समान है।
किस भाग को भारतीय संविधान की ‘“अंतरात्मा” कहा जाता है?
A. मौलिक कर्त्तव्य/दायित्व
B. मौलिक अधिकार
C. शोषण के विरुद्ध अधिकार
D. पंचायत
निम्नलिखित में से क्या भारत में फौजदारी क़ानून से सम्बंधित हैं?
A. अपराध की जाँच के बाद न्यायालय में मुकदमा (केस) दायर किया जाता है।
B. ऐसे व्यवहारों या कार्यों से निपटा जाता है जो कानून की दृष्टि में अपराध हैं।
C. न्यायालय में याचिका केवल प्रभावित पक्ष की ओर से किया जाता है।
सही विकल्प का चयन कीजिये:
A. केवल A और B
B. केवल B और C
C. केवल A और C
D. A, B और C
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के बारे में निम्नलिखित में से क्या सही है?
A. यह संविधान के अनुच्छेद 17 का संशोधन है।
B. इसमें उन अपराधों की सूची है जिन्हें अपमान के स्वरूपों के तौर पहचाना गया है।
C. इसमें आदिवासी और दलित समुदायों की महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की सूची है।
D. इसमें ऐसे कृत्यों की सूची भी है जिनके द्वारा दलितों और आदिवासियों को वंचित रखा जाता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, B और D
D. A, C और D
निम्नलिखित वृतांत पर विचार कीजिए।
“स्कूल में दूसरे बच्चे हमारा मज़ाक उड़ाते थे। हम घर पर संथाली भाषा बोलते थे और हिंदी भाषा नहीं जानते थे।“
वक्ता किसका शिकार है?
A. समाजीकरण
B. अतिवादिता
C. हाशियाकरण
D. संस्कृतिकरण
निम्न में से कौन-से सामाजिक विज्ञान पाठ्यचर्या के मानकीय पक्ष हैं?
A. समानता के मुद्दे
B. न्याय के मुद्दे
C. व्यक्तित्व के मुद्दे
उचित विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल A और B
B. केवल B और C
C. केवल A और C
D. सभी A, B और C
निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि ‘समीक्षात्मक चिन्तन’ कौशल विकसित करने का अवसर देती है?
A. किसी विशेष इतिहासकार के वृत्तांत के आधार पर किसी घटना के बारे में सीखना।
B. घटनाओं को तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जाँचना।
C. वह तिथियाँ याद करना जिन पर विभिन्न घटनाएं घटी।
D. एक ऐतिहासिक घटना से जुड़े सभी स्थानों को दर्शाने वाला नक्शा बनाना।
बहिर्भेदी आग्नेय चट्टान’ विषय शुरू करने से पहले निम्नलिखित में से कौन-से विषयों को पढ़ाया जाना आवश्यक है?
i) लावा
ii) पृथ्वी का आंतरिक भाग
ii) अवसाद
iv) बेसाल्ट
A. i, ii
B. i, iv
C. ii, iii
D. i, ii, iii
“ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन” के अनुभवों को अच्छी तरह से समझ़ने में निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि विद्यार्थियों की सहायता करेगी?
A. निकटवर्ती इलाकों के खेतों में जाना
B. कक्षा में किसान अथवा खतिहरम मज़दूर को आमंत्रित करना
C. पाठ्य-पुस्तक में दी गई विषय-वस्तु के विवरणों को समझाना
D. स्थानीय इलाके की खेती-संबंधी गतिविधियों पर वीडियो दिखाना
अति उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A और B
B. A, B और C
C. केवल C और D
D. A, B और D
सुश्री मोनिका अपने छात्रों को ‘उत्प्रवास’ की अवधारणा समझाना चाहती हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा उदाहरण उन्हें ऐसा करने में सबसे अधिक सहायता करेगा?
A. ऑस्ट्रेलिया में अंतर्राष्ट्रीय छात्र
B. सूडान में घटती जनसंख्या
C. बेंगलुरू में बढ़ती जनसंख्या
D. भारत में ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में प्रवास
निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि शहरी प्रशासन की समझ विकसित करने में सबसे अधिक मदद करेगी?
i. नगर निगम के एक प्रतिनिधि द्वारा ली जा रही एक संगोष्ठी में छात्रों को भाग लेने के लिए कहना
ii. छात्रों से उनके राज्य के लिए जो विशिष्ट राज्य कानून हैं उनकी सूची बनाने के लिए कहना
iii. छात्रों को शहर के मेयर के कार्यालय में ले जाना
iv. स्वच्छ भारत मिशन पर चर्चा में छात्रों को शामिल करना
A. i, ii
B. i, iii
C. ii, iii
D. i, iv
एक भूगोल शिक्षक पवन ऊर्जा उत्पादन पर एक पाठ पढ़ाने की योजना बना रहे हैं। निम्न में से कौन सा विषय इसे पढ़ाने से पहले उनके द्वारा पढ़ाया जा चुका होना चाहिए ताकि बेहतर संप्रत्ययात्मक समझ़ बन सके?
A. वायुदाब
B. आर्द्रता
C. पवन चक्की संयंत्र वाले स्थान
D. चक्रवात
छात्रों को ‘नागरिक अधिकार आंदोलनों’ के विषय से परिचित कराने के लिए निम्नलिखित में से कौनसी गतिविधि सबसे अधिक उपयुक्त होगी?
A. भारत में साम्प्रदायिक संघर्षों की घटनाओं पर शोध करना
B. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूरोपीय यहूदियों के जनसंहार पर एक वृत्तचित्र देखना
C. भेदभाव को प्रतिबंधित करने वाले भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 को पढ़ना
D. उत्तरी अमेरिका में गुलामी की प्रथा पर चर्चा करना
छात्र भारत के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में सीख रहे हैं।
इस बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न/गतिविधि अधिक प्रतिक्रियाओं को बढ़ावा देगा?
A. भारत का स्वतंत्रता संग्राम किस प्रकार संयुक्त राज्य अमेरिका के स्वतंत्रता संग्राम के समान या उससे भिन्न है?
B. किसी भी भारतीय राज्य के लिए सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारम्भ होने तक की सभी घटनाओं की समय रेखाएँ बनाएँ।
C. गाँधीजी के भाषणों को पढ़ें और दांडी मार्च के उद्देश्य को दर्शाने वाले मुख्य वाक्यों को चुनें।
D. भारतीय उपमहाद्वीप में ब्रिटिश शासन की सीमा को दर्शाने के लिए एक नमूने की रचना कीजिए।
कक्षा में एक छात्र कहता है, “संविधान पानी और स्वास्थ्य देखभाल के अधिकार को जीवन के अधिकार का हिस्सा मानता है। इसलिए, सरकार को सभी को ऐसी सार्वजनिक सुविधाएँ प्रदान करनी चाहिए।”
यह कथन देते समय छात्र निम्नलिखित में से किस प्रकार के तर्क का प्रयोग कर रहा है?
A. आगमनात्मक तर्क
B. निगमनात्मक तर्क
C. कारण-प्रभाव तर्क
D. सरलीकृत (रिडक्टिव) तर्क
ऊर्जा के कुछ स्रोत नवीकरणीय और अन्य अनवीकरणीय क्यों होते हैं, इस विषय की समझ विकसित करने हेतु निम्न में से किस की समझ होना वांछित है ?
A. कोयले का निष्कर्षण
B. ऊर्जा संरक्षण
C. ऊर्जा के पारंपरिक स्रोत
D. प्राकृतिक चक्र
एक सामाजिक विज्ञान शिक्षिका चाहती है कि उनके छात्र भारत में इस्पात उद्योगों के लिए एक पुरानी नीति को समझें। जिसके लिए वे एक पुराना लेख पढ़े हालांकि इसके लेखक एक नौकरशाह हैं जिन पर रिश्वतखोरी का आरोप है। शिक्षिका इस सोच में है कि इस लेख का उपयोग करें या ना करें और कैसे करें।
सामाजिक विज्ञान शिक्षिका के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे अधिक जिम्मेदार दृष्टिकोण है?
A. उल्लेख करें कि कई अधिकारी भ्रष्ट होते हैं और लेख पढ़ना जारी रखें।
B. कक्षा में लेख के अंशों का उपयोग करें परन्तु लेखक का नाम न बताएं।
C. यह समझाएँ कि हमें असंबंधित प्रतिष्ठा के बजाय शैक्षिक योग्यता पर लेखों का चयन करना चाहिए।
D. लेख का उपयोग न करें क्योंकि यह एक पुरानी सरकारी नीति के बारे में बात करता है।
आप अपने छात्रों को एक वृत्तचित्र दिखा रहे हैं जहाँ एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने कुछ धार्मिक प्रतीकों को पहना हुआ है और प्रधानाध्यापक कहते हैं, “हमें स्कूल में धार्मिक प्रतीकों को नहीं पहनना चाहिए”।
एक छात्र ने पूछा कि क्या यह धर्मनिरपेक्षता वाला व्यवहार है।
तकनीकी रूप से सही एक उत्तर क्या होगा?
A. प्रधानाध्यापक का बयान धार्मिक पूर्वाग्रह को दर्शाता है जो धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों और धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार के विरोध में है।
B. प्रधानाध्यापक का बयान धर्मनिरपेक्षता का उदाहरण नहीं है। हालाँकि, यह भारतीय संविधान के सिद्धांतों के अनुरूप है जहाँ स्कूलों को किसी भी धर्म को लागू नहीं करना चाहिए।
C. प्रधानाध्यापक का बयान धर्मनिरपेक्षता को दर्शाता है और इस प्रकार यह भारतीय संविधान के सिद्धातों का पालन करता है।
D. प्रधानाध्यापक का बयान धर्मनिरपेक्षता को दर्शाता है। हालांकि, यह भारतीय संविधान में धर्मनिरपेक्षता की व्याख्या के खिलाफ है, जो धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है।
इतिहास के एक शिक्षक अपने छात्रों को सम्राट अशोक के धम्म के बारे में पढ़ाना चाहते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा स्रोत इसके लिए ‘प्राथमिक स्रोत’ होगा?
A. अशोक महान-अशोक पर एक वृतचित्र
B. अशोक स्तंभ
C. अशोक और मौर्यों के पतन पर रोमिला थापर द्वारा लिखी एक पुस्तक
D. अशोक के समय के कपड़ों वाला एक संगहालय
निम्नालिखित में से कौन-सा अभ्यास छात्रों को धर्मनिरपेक्षता के विषय का अनुप्रयोग (ब्लूम के वर्गीकरण के अनुसार) करने की दिशा में अग्रसर करेगा?
A. एशिया में धर्मनिरपेक्षता का पालन करने वाले देशों की सूची बनाना।
B. क्या धर्मनिरपेक्षता भारतीय संविधान द्वारा अंगभूत सिद्धांतों में से एक है?
C. दिए गए एक देश की विशेषताओं को धर्मनिरपेक्ष तथा गैर धर्मनिरपेक्ष में वर्गीकृत करें।
D. अपने पड़ोसियों और परिवार के साथ धर्मनिरपेक्षता के विचार पर चर्चा करें।
श्री जस्टिन ‘विक्रेता के दृष्टिकोण से साप्ताहिक बाज़ारों की प्रकृति’ के बारे में अपने छात्रों की समझ का परीक्षण करना चाहते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-से प्रश्न इसका परीक्षण करने के लिए उपयुक्त है?
i. क्या साप्ताहिक बाज़ार परिवार की सभी ज़रूरतों को पूरा कर सकता है? क्यों तथा क्यों नहीं?
ii. साप्ताहिक बाजार और स्थायी दुकान की विशेषताओं की तुलना करें और विषमता दिखाएँ।
ii. क्या आपको साप्ताहिक बाजार में एक प्रसिद्ध ब्रांड मिलने की संभावना है? यदि है तो क्यों है और यदि नहीं है तो क्यों नहीं है?
iv. क्या कोई विक्रेता साप्ताहिक बाजार में अन्य विक्रेताओं की तुलना में अपनी कीमत बहुत बढ़ा सकता है? यदि बढ़ा सकता है तो क्यों बढ़ा सकता है और यदि नहीं तो क्यों नहीं?
A. i, ii, iii
B. i, iii, iv
C. ii, iii, iv
D. i, ii, iv
एक शिक्षक अपने छात्रों को यह समझाना चाहते हैं कि इतिहास की व्याख्या कई तरीकों से की जा सकती है।
इस उद्देश्य के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि सबसे कम होगी?
i. छात्रों से दो अलग-अलग शताब्दियों मे किसी विशेष समुदाय के इतिहास और प्रथाओं के बारे में लिखे गए लेखों को पढ़ने के लिए कहें।
ii. छात्रों को मध्ययुगीन युद्ध से संबंधित हाल ही की खोज के बारे में पढ़ कर यह समझने के लिए कहें कि इस नई जानकारी से युद्ध के मौजूदा विवरण में कैसे बदलाव आता है।
iii. छात्रों को एक समुदाय के दो अलग-अलग सदस्यों से उनके इतिहास, संस्कृति और प्रथाओं के बारे में बात करने के लिए कहें।
iv. छात्रों से शासित देश के इतिहासकार और शासक देश के इतिहासकार द्वारा उपनिवेशवाद के बारे में वृत्तांत पढ़ने को कहें।
A. i, ii, iii
B. i, iii, iv
C. ii, iii, iv
D. i, ii, iv
अधिगम उद्देश्य: छात्र लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका के बारे में अपनी समझ दिखाएँगे।
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न इस उद्देश्य का सबसे अच्छा परीक्षण करता है?
A. सरकारी नियंत्रित मीडिया और निजी मीडिया दोनों क्यों महत्वपूर्ण हैं?
B. क्या मीडिया बाहरी नियंत्रण से मुक्त है?
C. मीडिया को घटनाओं की संतुलित रिपोर्ट क्यों लिखनी चाहिए?
D. उन दृष्टांतों का वर्णन करें जब सरकार ने मीडिया पर नियंत्रण (सेंसर) लगाया था।
सुश्री रोज अपनी कक्षा से पूछती है, “यदि मनुष्य ने अलग-अलग समय क्षेत्रों के बिना पूरी दुनिया के लिए एक ही घड़ी रखने का फैसला किया तो क्या होगा?
चार छात्र निम्न उत्तर देते हैं –
छात्र 1: देशान्तर रेखाएँ अब किसी काम की नहीं रहेंगी।
छात्र 2: दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मौसम बदल जाएगा।
छात्र 3: दुनिया के सभी हिस्सों में दिन और रात एक साथ होंगे।
छात्र 4: कुछ देशों के लिए, सुबह 5 बजे होगी, कुछ के लिए 7 बजे।
वैचारिक स्पष्टता के बढ़ते क्रम में 4 छात्रों को व्यवस्थित करें।
A. 4 < 1 < 2 < 3
B. 2 < 1 < 4 < 3
C. 3 < 1 < 2 < 4
D. 2 < 3 < 1 < 4
निम्न में से कौन-से प्रश्न संज्ञानात्मक प्रक्रिया के अनुप्रयोग पक्ष का आकलन करते हैं?
A. मनिप्रवल्म क्या है? इस भाषा में लिखी गई एक पुस्तक का नाम बताइए।
B. आपके परिवार के प्रबंधन में प्रजातांत्रिक मूल्यों को कैसे प्रयोग में लाया जाता है?
C. प्रजातंत्र के मुख्य सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।
D. आपके विद्यालय की गतिविधियों में प्रजातांत्रिक मूल्यों को कैसे प्रयोग में लाया जा सकता है।
E. एक क्षेत्र जिसकी जनसंख्या में 12.5 लाख पुरुष तथा 13.45 लाख महिलाएँ हैं, का लिंग-अनुपात क्या होगा?
सही विकल्प का चयन कीजए –
A. A, B, C और D
B. B, C, D और E
C. A, D और E
D. B, D और E