जब एक राशि 10% वार्षिक साधारण ब्याज पर निवेश की जाती है, तो 2 वर्षों के बाद ₹2880 हो जाती है। उसी राशि पर समान ब्याज दर पर 1 वर्ष में साधारण ब्याज (₹ में) क्या है?
A. 240
B. 960
C. 480
D. 120
पहली 124 सम संख्याओं का औसत है:
A. 125.5
B. 125
C. 126
D. 124.5
35 से विभाज्य संख्या है:
A. 38885
B. 34972
C. 29300
D. 16630
एक वस्तु को ₹180 में बेचने पर, एक दुकानदार को 20% का लाभ होता है। केवल 5% लाभ अर्जित करने के लिए, वस्तु का विक्रय मूल्य ₹________ होना चाहिए था।
A. 155
B. 152.50
C. 157.50
D. 160
यदि दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक (HCF) 23 है और उनका योग 161 है, तो संभावित संख्याएँ नहीं हो सकतीं:
A. (23, 138)
B. (61, 100)
C. (69, 92)
D. (46, 115)
समान लंबाई की दो ट्रेनें 101 किमी/घंटा और 29 किमी/घंटा की गति से समान दिशा में समानांतर लाइनों पर चल रही हैं। तेज ट्रेन धीमी ट्रेन को 21 सेकंड में पार करती है। प्रत्येक ट्रेन की लंबाई है:
A. 209 मीटर
B. 202 मीटर
C. 210 मीटर
D. 208 मीटर
शिफा एक निश्चित काम को 18 दिनों में कर सकती है। शिफा और अफिया मिलकर उसी काम को 14 दिनों में कर सकती हैं, और शिफा, अफिया और मरियम मिलकर उसी काम को 9 दिनों में कर सकती हैं। शिफा और मरियम मिलकर उसी काम को कितने दिनों में कर सकती हैं?
A. \(23/2\)
B. \(14/4\)
C. \(11/3\)
D. \(21/2\)
आरिफ, सलमान से तीन गुना अच्छा है और इसलिए वह सलमान से 15 दिन कम में एक काम पूरा करने में सक्षम है। वे एक साथ काम करते हुए पूरे काम को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
A. \(55/12\) दिन
B. \(25/4\) दिन
C. \(45/8\) दिन
D. \(35/6\) दिन
एक कार पहले घंटे में 272 किमी और दूसरे घंटे में 294 किमी की यात्रा करती है। पूरी यात्रा के लिए कार की औसत गति (किमी/घंटा में) क्या है?
A. 277
B. 283
C. 293
D. 289
एक बैंक अर्धवार्षिक आधार पर 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज प्रदान करता है। एक ग्राहक किसी वर्ष की 1 जनवरी और 1 जुलाई को ₹3,60,000 जमा करता है। वर्ष के अंत में, ज्ञात कीजिए कि उसे ब्याज के रूप में कितनी राशि प्राप्त हुई होगी।
A. ₹4,33,800
B. ₹3,24,900
C. ₹3,75,600
D. ₹54,900
₹41 प्रति किलो वाली चीनी को ₹69 प्रति किलो वाली चीनी के साथ किस अनुपात में मिलाया जाए कि मिश्रण को ₹73.5 प्रति किलो पर बेचने पर 50% का लाभ हो?
A. 10 : 22
B. 6 : 21
C. 9 : 22
D. 20 : 8
एक त्रिभुज के आधार की लंबाई उसकी संगत ऊंचाई से 1 सेमी अधिक है। यदि त्रिभुज का क्षेत्रफल 45 सेमी2 है, तो त्रिभुज के आधार की लंबाई ज्ञात कीजिए।
A. 14 सेमी
B. 12 सेमी
C. 10 सेमी
D. 8 सेमी
1.2 सेमी और 1 सेमी के बाहरी और आंतरिक व्यास वाले 8281 खोखले गोलों को पिघलाकर एक ठोस गोले में ढाला जाता है। मूल गोलों और ठोस गोले के बाह्य पृष्ठीय क्षेत्रफल (सेमी2 में निकटतम पूर्ण संख्या में पूर्णांकित) में क्या परिवर्तन है? π = \(22/7\) लीजिए।
A. 35456
B. 32654
C. 36436
D. 34663
एक अपार्टमेंट की वर्तमान कीमत ₹152629 है। एक वर्ष बाद, इसकी कीमत बढ़कर ₹186783 हो गई। अपार्टमेंट की कीमत में प्रतिशत वृद्धि (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) है:
A. 19
B. 26
C. 22
D. 18
वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जिससे 1124 और 1868 को विभाजित करने पर शेषफल क्रमशः 17 और 23 बचते हैं।
A. 369
B. 41
C. 143
D. 82
8 संख्याओं का योग 948 है। उनका औसत ज्ञात कीजिए।
A. 119.5
B. 116.5
C. 118.5
D. 117.5
सुहेल ने 400 पर्स खरीदे और उन्हें 25% लाभ पर बेच दिया। यदि उनमें से \(371/2\%\) को ₹75 प्रत्येक पर बेचा गया और शेष को ₹52,520 में बेचा गया, तो प्रत्येक पर्स का क्रय मूल्य है:
A. ₹125.70
B. ₹120
C. ₹130
D. ₹127.54
पांच संख्याओं का योग 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 78 है और तीसरी संख्या 111 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए?
A. 194
B. 190
C. 195
D. 189
2.54 × 0.4 − 0.58 × 5.64 + 2.85 × 3.14 − 0.84 + 4.8 × 3.8 − 7.0938 का मान ज्ञात कीजिए।
A. 17
B. 23.67
C. 19
D. 21.58
₹30,000 की राशि पर 16% प्रति वर्ष की दर से दो वर्ष बाद वार्षिक रूप से संयोजित होने वाला चक्रवृद्धि ब्याज (₹ में) क्या होगा?
A. 10,386
B. 10,368
C. 10,683
D. 10,638
₹17 प्रति किग्रा वाली चीनी को ₹72 प्रति किग्रा वाली चीनी के साथ किस अनुपात में मिलाया जाए कि मिश्रण को ₹41.3 प्रति किग्रा पर बेचने पर 18% का लाभ हो?
A. 16 : 38
B. 16 : 39
C. 37 : 18
D. 20 : 38
शौर्य को 18 घंटे में 652 किमी दूर स्थित इंदौर पहुंचना है। 3 घंटे के लिए उसकी शुरुआती गति 73 किमी/घंटा थी। अगले 134 किमी के लिए उसकी गति 67 किमी/घंटा थी। 18 घंटे के निर्धारित समय में इंदौर पहुंचने के लिए उसे अब किस गति से यात्रा करनी चाहिए?
A. 26 किमी/घंटा
B. 20 किमी/घंटा
C. 18 किमी/घंटा
D. 23 किमी/घंटा
\( 8^3-1^2+(42/2)^2-7+4 9=\) का मान ______ है।
A. 982
B. 984
C. 983
D. 981
हल करें:
41 – [21 – {11 – (15 – 8 ÷ 3 × 3)}]
A. 21
B. 26
C. 24
D. 19
A एक काम को 12 दिनों में कर सकता है। B उसे 20 दिनों में कर सकता है। C की सहायता से, उन्होंने काम को 3 दिनों में पूरा किया। C अकेले उसे ________ दिनों में कर सकता है।
A. 7
B. 6
C. 4
D. 5
हिमानी और पुष्पराज की आयु का अनुपात क्रमशः 9:7 है। 6 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात 5:4 होगा। उनकी वर्तमान आयु में क्या अंतर है?
A. 31
B. 12
C. 22
D. 13
दो दोस्तों, किरण और महेश की मासिक आय का अनुपात क्रमशः 5:7 है और उनमें से प्रत्येक हर महीने ₹78000 बचाता है। यदि उनके मासिक व्यय का अनुपात 1:3 है, तो किरण की मासिक आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 96500
B. 136500
C. 98500
D. 97500
दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए।
\( (21 3/7) 30/4\)
A. \(6/5\)
B. \(28/5\)
C. \(5/28\)
D. \(5/14\)
एक बस 100 किमी/घंटा की गति से यात्रा करते हुए 17 घंटे में एक यात्रा पूरी करती है। उसी दूरी को 5 घंटे में तय करने के लिए उसे किस गति से यात्रा करनी होगी?
A. 344 किमी/घंटा
B. 332 किमी/घंटा
C. 340 किमी/घंटा
D. 347 किमी/घंटा
निम्नलिखित में से कौन सा अनुपात सबसे छोटा है?
A. 26 : 53
B. 17 : 40
C. 11 : 34
D. 15 : 60
एक जूसर का अंकित मूल्य ₹7,500 है। स्टोर 15% की छूट प्रदान करता है। छूट के बाद मूल्य (₹ में) क्या है?
A. 6,357
B. 6,335
C. 6,735
D. 6,375
खाने के तेल की कीमत में 30% की वृद्धि हुई है। बजट को बनाए रखने के लिए, रीना इस तेल की खपत को 18% तक कम कर देती है। इस खाद्य तेल के कारण व्यय में बढ़ी हुई प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 6.6%
B. 6.3%
C. 6.1%
D. 6.9%
91-2 ÷ 917 × 91-17 का मान ज्ञात कीजिए।
A. 91-26
B. 91-25
C. 91-27
D. 91-30
एक घन के एक फलक का परिमाप 36 सेमी है। इसका आयतन क्या है?
A. 243 सेमी3
B. 314 सेमी3
C. 729 सेमी3
D. 942 सेमी3
एक डीलर ने ₹15,700 में एक वाशिंग मशीन खरीदी। वह इसके अंकित मूल्य पर 16% की छूट देता है और फिर भी 20% का लाभ कमाता है। वाशिंग मशीन का अंकित मूल्य (₹ में निकटतम) ज्ञात कीजिए।
A. ₹22,492
B. ₹22,249
C. ₹22,942
D. ₹22,429
यह प्रश्न नीचे दिए गए पाँच, तीन अंकों की संख्याओं पर आधारित है।
(बाएँ) 453 148 236 754 672 (दाएँ)
(उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रियाएँ बाएँ से दाएँ की ओर की जानी हैं।)
यदि सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ा जाए तो परिणाम क्या होगा?
A. 9
B. 11
C. 10
D. 8
अरिहंत बिंदु A से चलना शुरू करता है और दक्षिण की ओर 10 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है, 7 किमी गाड़ी चलाता है, फिर दाएँ मुड़ता है और 13 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 10 किमी गाड़ी चलाता है। अंत में वह दाएँ मुड़ता है, 3 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के हैं।)
A. पूर्व में 4 किमी
B. पश्चिम में 3 किमी
C. पश्चिम में 4 किमी
D. पूर्व में 3 किमी
नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाले युग्म का चयन करें। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।
PTE : SWH
ICS : LFV
A. LOW : ORZ
B. UGD : RDB
C. DRN : GUK
D. THR : WEU
विकल्पों में दिए गए चित्र को पहचानें, जिसे ‘?’ के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूरी होगी।
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने के लिए दिए गए विकल्पों में से शब्द का चयन करें।
BAD 1, FEH 3, JIL 9, NMP 27, ?
A. RQT 243
B. QRT 81
C. QRT 243
D. RQT 81
यदि हम अक्षरों ‘D’, ‘A’, ‘B’, और ‘C’ को क्रमशः गणितीय चिह्नों ‘+’, ‘−’, ‘×’, और ‘÷’ से बदलते हैं, तो निम्न व्यंजक का मान क्या है?
21 D 3 A 20 C 5
A. 18
B. 26
C. 24
D. 20
सात बॉक्स A, B, C, D, U, V और W एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि उसी क्रम में हों। केवल D को W के ऊपर रखा गया है। केवल C को W और V के बीच रखा गया है। केवल A को U के नीचे रखा गया है। B और A के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
A. चार
B. दो
C. तीन
D. एक
एक विशेष कूट भाषा में, ‘2059’ को ‘WSLP’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘0562’ को ‘SLIP’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘6’ के लिए कूट क्या है?
A. I
B. L
C. S
D. P
एक विशेष कूट भाषा में, ‘ROPE’ को ‘2637’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘PEAR’ को ‘7238’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘A’ के लिए कूट क्या है?
A. 2
B. 7
C. 8
D. 3
निम्नलिखित संख्या शृंखला को देखें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं और गणना केवल बाएँ से दाएँ की ओर की जानी है)।
(बाएँ) 1 4 9 9 5 8 1 9 1 3 9 7 3 5 7 1 6 8 4 1 3 3 8 (दाएँ)
ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद एक विषम अंक है?
A. तीन
B. कोई नहीं
C. एक
D. दो
एक विशेष कूट भाषा में,
‘A : B’ का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’,
‘A × B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’,
‘A < B' का अर्थ है 'A, B का पिता है' और
‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B की माता है।’
यदि ‘A + B < C × Y : Z' है, तो A, Z से किस प्रकार संबंधित है?
A. पत्नी के भाई की माता
B. पत्नी की माता का भाई
C. पत्नी के पिता की माता
D. पत्नी के पिता का भाई
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
175 160 140 115 85 ?
A. 45
B. 40
C. 50
D. 55
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से OEUB, NFSE से संबंधित है। उसी प्रकार, KIMN, JJKQ से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, HLGW निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. MESJ
B. POSK
C. GMEZ
D. CMZE
यदि ‘+’ का अर्थ ‘−’ है, ‘−’ का अर्थ ‘×’ है, ‘×’ का अर्थ ‘÷’ है, और ‘÷’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
31 − 5 ÷ 21 + 114 × 6 =?
A. 144
B. 152
C. 161
D. 157
एक विशेष कूट भाषा में, ‘nothing can stop’ को ‘io ij hy’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘we all can’ को ‘jh jn ij’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘can’ को कैसे कूटबद्ध किया गया है?
A. jn
B. ij
C. hy
D. io
दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर क्या आना चाहिए?
GBV LGA QLF VQK ?
A. AVI
B. APV
C. APO
D. AVP
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता / करते हैं।
कथन:
सभी कुर्सियाँ, बिस्तर हैं।
कुछ कुर्सियाँ, तकिए हैं।
सभी तकिए, कंबल हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ कंबल, कुर्सियाँ हैं।
(II) कुछ तकिए, बिस्तर हैं।
A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
27 ? 63 99 147 207
A. 42
B. 46
C. 39
D. 51
एक विशेष कूट भाषा में,
A + B का अर्थ है ‘A, B की माता है’,
A – B का अर्थ है ‘A, B का भाई है’,
A × B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’, और
A ÷ B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’।
यदि ‘D – E – P × Q ÷ R’ है, तो E, R से किस प्रकार संबंधित है?
A. माता का भाई
B. पत्नी का भाई
C. पिता
D. भाई
एक व्यक्ति 3 किमी चलता है, फिर दाएँ मुड़कर 1 किमी चलता है। उसके बाद, वह फिर बाएँ मुड़ता है और 5 किमी चलता है। अंत में, उसने पाया कि वह पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है। उसने अपनी यात्रा किस दिशा से शुरू की थी?
A. उत्तर
B. पूर्व
C. पश्चिम
D. दक्षिण
उस विकल्प का चयन करें जिसमें संख्याओं के बीच वही संबंध है जो दी गई संख्याओं के युग्मों के बीच है।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
10, 33
15, 48
A. 17, 53
B. 12, 39
C. 12, 38
D. 9, 31
दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
IFP 30, LHN 26, OJL 22, RLJ 18, ?
A. TNN 14
B. UNH 14
C. SMH 14
D. UHN 20
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न समूह, संख्या/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. RO-MT
B. GD-BH
C. NK-IP
D. JG-EL
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
कुछ चींटियाँ, मधुमक्खियाँ हैं।
कोई बकरी, मधुमक्खी नहीं है।
सभी चींटियाँ, कौवे हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ कौवे, मधुमक्खियाँ हैं।
(II) कुछ चींटियाँ, बकरियाँ नहीं हैं।
A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
एक निश्चित तरीके से VS21, CZ11 से संबंधित है। उसी प्रकार, LI39, SP29 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, BY25 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. IG15
B. IF15
C. IF17
D. JF20
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित रूप से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस समूह से संबंधित नहीं है?
A. ME – GJ
B. SK – MO
C. QI – KN
D. OG – IL
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
सभी पौधे, पेड़ हैं।
कुछ पेड़, जड़ी-बूटियाँ हैं।
निष्कर्ष:
(I): सभी जड़ी-बूटियाँ, पौधे हैं।
(II): कोई भी जड़ी-बूटी, पेड़ नहीं है।
A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G, उत्तर के सम्मुख एक पंक्ति में बैठे हैं। D के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D और E के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। A और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। B, D के ठीक बाईं ओर बैठा है। F, C के ठीक दाईं ओर बैठा है। C के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. 2
B. 4
C. 3
D. 1
A, F, J, K, P और Q एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है, उसके ऊपर वाली मंजिल की संख्या 2 है और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल की संख्या 6 है। F और Q के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। K और P के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। K के ऊपर कोई नहीं रहता है। Q, P के नीचे लेकिन A के ऊपर रहता है। J के नीचे कितने व्यक्ति रहते हैं?
A. शून्य
B. एक
C. तीन
D. दो
विकल्पों में दिए गए उस चित्र को पहचानें, जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूरी हो जाएगी।
A.
B.
C.
D.
P, Q, R, S, T, U और V एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। Q के बाईं ओर से गिने जाने पर Q और V के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। P के दाईं ओर से गिने जाने पर S और P के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। U, S के ठीक दाईं ओर बैठा है। T, P और V दोनों का निकटतम पड़ोसी है। T के दाईं ओर से गिने जाने पर R और T के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. 1
B. 3
C. 4
D. 2
संख्या 8152346 में प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों ने अपनी स्थिति बदल दी है?
A. दो
B. एक
C. चार
D. तीन
यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन अंकों की संख्याओं पर आधारित है।
(बाएँ) 435 748 326 254 672 (दाएँ)
(उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रियाएँ बाएँ से दाएँ की ओर की जानी हैं।)
यदि सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ा जाए तो परिणाम क्या होगा?
A. 8
B. 11
C. 9
D. 13
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
114 117 122 129 138 ?
A. 249
B. 248
C. 149
D. 148
सात छात्र, Q, R, S, T, W, X और Y, उत्तर के सम्मुख एक सीधी रेखा में बैठे हैं। R के दाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। T के बाईं ओर केवल एक व्यक्ति बैठा है। X, W के ठीक दाईं ओर बैठा है। X और T के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। S, Q के बाईं ओर कहीं बैठा है लेकिन Y के दाईं ओर कहीं बैठा है। Y और X के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. तीन
B. चार
C. दो
D. पाँच
निम्नलिखित में से किस ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल ने विलय की नीति (Doctrine of Lapse) को समाप्त किया?
A. लॉर्ड विलियम बेंटिंक
B. लॉर्ड कैनिंग
C. लॉर्ड हार्डिंग
D. लॉर्ड एलेनबरो
आर्थिक सर्वेक्षण 2024 के अनुसार 2047 तक भारत के विकास का एक मुख्य लक्ष्य क्या है?
A. प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करना
B. शून्य गरीबी प्राप्त करना
C. ग्रामीण क्षेत्रों का पूर्ण विद्युतीकरण
D. विकसित राष्ट्र (विकसित भारत) का दर्जा प्राप्त करना
निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया खाद्य प्रसंस्करण में हानिकारक सूक्ष्मजीवों को नष्ट करने के लिए उपयोग की जाती है?
A. पाश्चरीकरण
B. किण्वन
C. संवर्धन
D. परिपक्वन
अगस्त 2024 में, बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पेश किया गया। यह विधेयक निम्नलिखित में से किस अधिनियम में परिवर्तन का प्रस्ताव करता है?
A. सरकारी प्रतिभूति विनियम, 2007
B. भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934
C. विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999
D. सार्वजनिक ऋण अधिनियम, 1944 / सरकारी प्रतिभूति अधिनियम, 2006
सहायक संधि प्रणाली के तहत अवध का कब विलय किया गया था?
A. 1856 ई.
B. 1853 ई.
C. 1855 ई.
D. 1851 ई.
अनुच्छेद 46 के अनुसार, राज्य किनके शैक्षिक और आर्थिक हितों को बढ़ावा देगा?
A. शहरी आबादी
B. कमजोर वर्ग, विशेष रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति
C. सभी नागरिक
D. केवल महिलाएँ
निम्नलिखित में से किस कथन द्वारा संघनन की प्रक्रिया को सबसे अच्छी तरह से वर्णित किया गया है?
A. ठोस को पिघलाकर द्रव बनाना
B. गैसीय अवस्था से द्रव अवस्था में परिवर्तन
C. द्रव अवस्था से गुजरे बिना गैस का सीधे ठोस में परिवर्तन
D. द्रव अवस्था से गुजरे बिना ठोस का सीधे गैस में परिवर्तन
मानव शरीर क्रिया विज्ञान की प्रमुख प्रणालियों में से, रक्त किस अंग तंत्र से संबंधित है?
A. पाचन तंत्र
B. तंत्रिका तंत्र
C. अंतःस्रावी तंत्र
D. परिसंचरण तंत्र
सितंबर 2024 में घोषित बैंक ऑफ़ बड़ौदा ईज़माईट्रिप सह-ब्रांडेड ट्रैवल डेबिट कार्ड किसके लिए बनाया गया था?
A. छात्रों और युवा पेशेवरों
B. बार-बार यात्रा करने वालों और मनोरंजन और जीवनशैली पर खर्च करने वालों
C. सरकारी कर्मचारियों
D. बड़े निगमों
संविधान (20वां संशोधन) अधिनियम 1966 मुख्यतः किस मुद्दे को संबोधित करने के लिए अधिनियमित किया गया था?
A. भाषाई आधार पर राज्यों का पुनर्गठन
B. पंचायती राज संस्थाओं की स्थापना
C. कुछ जिला न्यायाधीशों की नियुक्तियों और न्यायिक कृत्यों का सत्यापन
D. पूर्ववर्ती रियासतों के प्रिवी पर्स का उन्मूलन
संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2024 के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में अनुसूचित जनजातियों की सूची में निम्नलिखित में से किस जनजाति को सम्मिलित किया गया था?
A. गैलोंग
B. मोम्बा
C. बोंडो पोर्जा
D. अबोर
अक्टूबर 2024 में, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BoB) ने अपने ओमान संचालन को बैंक धोफर को बेचने की घोषणा की। BoB के ओमान संचालन का मूल्य क्या था?
A. 125.50 मिलियन ओमानी रियाल
B. 120 मिलियन ओमानी रियाल
C. 100 मिलियन ओमानी रियाल
D. 113.35 मिलियन ओमानी रियाल
निम्नलिखित में से किस राज्य में 2024-25 के वर्ष के लिए खेला इंडिया योजना के अंतर्गत सर्वाधिक लाभान्वित खेला इंडिया एथलीट (KIA) हैं?
A. हरियाणा
B. कर्नाटक
C. महाराष्ट्र
D. केरल
भारत में वर्ष 2023-24 के दौरान चावल का कुल उत्पादन लगभग कितना था?
A. 5120.25 LMT
B. 1378.25 LMT
C. 527.25 LMT
D. 8953.25 LMT
भारत में मानसून के मौसम के दौरान अंतर-उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ) को क्या परिभाषित करता है?
A. हिमालय पर एक शीतल मोर्चा
B. भूमध्य रेखा पर एक उच्च-दाब क्षेत्र
C. हिंद महासागर पर एक उच्च-दाब क्षेत्र
D. गंगा के मैदानों पर एक निम्न-दाब क्षेत्र
26 सितंबर, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग अभियान के अंतर्गत ₹850 करोड़ के कुल निवेश से कितने PARAM रुद्र सुपरकंप्यूटर लॉन्च किए गए थे?
A. दो
B. पाँच
C. सात
D. तीन
यह मानते हुए कि एक पत्थर को एक तार के माध्यम से क्षैतिज तल में एक समान गति से घुमाया जाता है, सही विकल्प का चयन करें।
A. संवेग की दिशा बदलती है लेकिन वेग नहीं।
B. पत्थर का वेग निश्चित है।
C. संवेग का परिमाण निश्चित है।
D. संवेग की दिशा निश्चित है।
अगस्त 2024 में, संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति का 10वाँ संस्करण भारत और किस देश के बीच आयोजित किया गया था?
A. नेपाल
B. भूटान
C. श्रीलंका
D. बांग्लादेश
जैसा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने रेखांकित किया है, 1991 के सुधारों के बाद से भारत के विकास का प्राथमिक आर्थिक फोकस क्या था?
A. सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल करना
B. सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र पर निर्भरता कम करना
C. सीमित औद्योगिक विकास के साथ कृषि अर्थव्यवस्था को बनाए रखना
D. घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विदेशी व्यापार को समाप्त करना
गर्म मौसम के स्थानीय तूफान को संदर्भित करने वाला शब्द ‘कालबैसाखी’ मुख्य रूप से किन स्थानों को प्रभावित करता है?
A. दक्षिणी भारत
B. दक्षिण-पश्चिम भारत
C. पश्चिमी घाट
D. बंगाल और असम
अक्टूबर 2024 में, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत की पहली जैव बहुलक प्रदर्शन सुविधा का उद्घाटन निम्नलिखित में से किस शहर में किया?
A. जयपुर
B. बेंगलुरु
C. पुणे
D. हैदराबाद
भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. उन्हें भारत के वित्त मंत्री द्वारा नियुक्त किया जाता है।
B. वे पुनर्नियुक्ति के लिए पात्र हैं।
C. उन्हें भारत के प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त किया जाता है।
D. उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है।
वैदिक काल में कौन सा वर्ग विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान करता था?
A. ब्राह्मण
B. क्षत्रिय
C. वैश्य
D. शूद्र
भारत के वित्त आयोग के संबंध में सही कथन का चयन करें।
A. यह भारत के राष्ट्रपति द्वारा गठित किया जाता है।
B. यह विपक्ष के नेता द्वारा गठित किया जाता है।
C. यह वित्त मंत्री द्वारा गठित किया जाता है।
D. यह भारत के प्रधानमंत्री द्वारा गठित किया जाता है।
राज्य मंत्रिपरिषद के गठन पर राज्यपाल को सलाह देने के लिए कौन ज़िम्मेदार है?
A. सर्वोच्च न्यायालय
B. मुख्यमंत्री
C. भारत के राष्ट्रपति
D. राज्य विधानमंडल
‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहल के परिणामस्वरूप अप्रैल 2014 से मार्च 2024 के बीच भारत ने कितना FDI आकर्षित किया?
A. 720.98 बिलियन डॉलर
B. 600.50 बिलियन डॉलर
C. 784.23 बिलियन डॉलर
D. 667.41 बिलियन डॉलर
निम्नलिखित में से किस उपाय ने 1991 में भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ एकीकृत करने में मदद की?
A. विदेशी निवेश पर प्रतिबंधों में वृद्धि
B. विदेशी व्यापार नीतियों का उदारीकरण
C. व्यापार बाधाओं की शुरुआत
D. वैश्विक व्यापार समझौतों से वापसी
भारत की कुल स्थलीय सीमा की लंबाई लगभग कितनी है?
A. 7,000 किमी
B. 15,200 किमी
C. 18,000 किमी
D. 10,000 किमी
जब लोग नौकरी बदल रहे होते हैं, तब होने वाली बेरोजगारी को क्या कहा जाता है?
A. संरचनात्मक बेरोजगारी
B. घर्षणात्मक बेरोजगारी
C. मौसमी बेरोजगारी
D. अल्प रोजगार
2024 पेरिस पैरालंपिक खेलों में अवनि लेखरा के प्रदर्शन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. उन्होंने 259.6 अंक का नया पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाया।
B. उन्होंने 249.7 अंक का नया पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाया।
C. उन्होंने अपना दूसरा कांस्य पदक जीता।
D. उन्होंने अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता।
2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए आधिकारिक तौर पर किस शहर को चुना गया है?
A. नई दिल्ली
B. एडिनबर्ग
C. एबरडीन
D. ग्लासगो
निम्न में से किसने निम्न जाति के लोगों और अछूतों के उत्थान के लिए सत्यशोधक समाज का गठन किया?
A. रामास्वामी नायकर पेरियार
B. स्वामी दयानंद सरस्वती
C. डॉ. भीमराव अंबेडकर
D. ज्योतिराव गोविंदराव फुले
शिक्षा में निवेश को सामाजिक अवसंरचना का हिस्सा क्यों माना जाता है?
A. यह सरकारी राजस्व को कम करता है।
B. यह औद्योगिक उत्पादन को बढ़ाता है।
C. यह कार्यबल के कौशल और उत्पादकता में सुधार करता है।
D. यह व्यापार को बढ़ावा देता है।
1960 के दशक में शुरू हुई हरित क्रांति मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस फसल पर केंद्रित थी?
A. मक्का और बाजरा
B. गेहूं और चावल
C. फल और सब्जियां
D. कपास और गन्ना
द्रव और ठोस पदार्थों का संपीड़न कठिन क्यों होता है? यह किस प्रकार के अंतराअणुक बलों के कारण होता है?
A. प्रकीर्णन बल
B. लंदन बल
C. वान्डर वाल्स बल
D. प्रतिकर्षी बल
निम्नलिखित में से कौन सा भारत में मानव निर्मित द्वीप है?
A. मिनिकॉय द्वीप
B. अमवाज द्वीप समूह
C. विलिंगडन द्वीप
D. जुरोंग द्वीप
तबला किस प्रकार का वाद्य यंत्र है?
A. ताल वाद्य
B. वायु वाद्य
C. तंतु वाद्य
D. धनुष वाद्य
निम्नलिखित में से कौन सा 1857 के विद्रोह का सामाजिक कारण नहीं था?
A. जबर्दस्ती धर्मांतरण
B. पारंपरिक उद्योगों का पतन
C. मिशनरियों का प्रभाव
D. धार्मिक हस्तक्षेप
2024 में, किस बॉलीवुड अभिनेत्री ने ‘एड फाइंड्स अ होम’ नामक पुस्तक लिखी?
A. सोनम कपूर
B. जान्हवी कपूर
C. आलिया भट्ट
D. किआरा आडवाणी
भारत में ज़ैद ऋतु के दौरान उगाई जाने वाली प्रमुख फसल कौन सी है?
A. मक्का
B. सब्जियाँ
C. सरसों
D. गेहूँ
निम्नलिखित में से कौन सा मौर्य शासक बौद्ध धर्म के समर्थन और उसके उपदेशों के प्रसार के लिए जाना जाता है?
A. बिन्दुसार
B. चंद्रगुप्त मौर्य
C. अशोक
D. बृहद्रथ
पोंग बांध, जिसे महाराणा प्रताप सागर के नाम से भी जाना जाता है, निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?
A. ब्यास
B. सतलज
C. गंगा
D. यमुना
42वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान में कितने मूल कर्तव्य जोड़े गए थे?
A. 0
B. 11
C. 8
D. 10
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
A. चार्ल्स कैनिंग
B. लॉर्ड हार्डिंग प्रथम
C. लॉर्ड विलियम बेंटिक
D. लॉर्ड ऑकलैंड
1857 के विद्रोह के दौरान विद्रोहियों द्वारा प्रयुक्त प्रतिरोध का प्राथमिक रूप कौन सा था?
A. राजनीतिक वार्ता
B. सशस्त्र विद्रोह
C. बड़े पैमाने पर प्रवास
D. अहिंसक विरोध
निम्नलिखित में से कौन भारत के प्रसिद्ध संतूर वादक थे?
A. अल्लाउद्दीन खान
B. पं. शिव कुमार शर्मा
C. अन्नपूर्णा देवी
D. पं. रवि शंकर
भारतीय अर्थव्यवस्था में आर्थिक सुधार को बनाए रखने के लिए आर्थिक सर्वेक्षण 2024 किस कारक को महत्वपूर्ण मानता है?
A. वैश्विक व्यापारिक तनाव में कमी
B. सार्वजनिक क्षेत्र में बढ़ती भर्ती
C. विदेशी व्यापार में वृद्धि
D. घरेलू प्रयासों में वृद्धि
जाब्रो नृत्य ___________ का खानाबदोश नृत्य है।
A. पुदुचेरी
B. लद्दाख
C. असम
D. सिक्किम
शिक्षा का अधिकार भारतीय संविधान के ______ में दिया गया है।
A. अनुच्छेद 19A
B. अनुच्छेद 21
C. अनुच्छेद 21A
D. अनुच्छेद 24
सतत विकास के लिए 2030 कार्यसूची (Agenda) के भाग के रूप में, 2015 में, सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों ने 17 लक्ष्य (Goals) और ______ प्रयोजन (targets) अपनाए।
A. 210
B. 170
C. 218
D. 169