निम्नलिखित में से कौन सा उदाहरण विकास के समीपाभिमुख सिद्धांत को दर्शाता है?
A. चलना सीखने से पहले दृश्य क्षमताओं का विकास होता है।
B. भुजाओं के प्रभावी प्रयोग से हाथों का इस्तेमाल करने की क्षमता बढ़ती है।
C. विशिष्ट अंगुलियों की गति को एकीकृत करना सीखने से पहले पकड़ने में निपुणता हासिल नहीं की जा सकती है।
D. शरीर के आकार के लिए तंत्रिका तंत्र वृद्धि के विभिन्न स्वरूप होते हैं।
विकासात्मक परिवर्तन –
A. व्यवस्थित और क्रमबद्ध तरीके से होते हैं।
B. शैशवावस्था में बहुत तेज गति से होते हैं और फिर किशोरावस्था तक कोई वृद्धि नहीं होती है।
C. हमेशा एक वर्तुलाकार तरीके के अलावा एक रैखिक तरीके से होते हैं।
D. किशोरावस्था तक अग्रवर्ती होते हैं और फिर पश्चवर्ती बढ़ते हैं।
पर्यावरण और अनुवांशिक कारकों की परस्पर क्रिया किसके लिए जिम्मेदार है?
A. केवल शारीरिक विकास
B. केवल संज्ञानात्मक विकास
C. शारीरिक और संज्ञानात्मक विकास
D. शारीरिक, सामाजिक और संज्ञानात्मक विकास
बच्चों के समाजीकरण के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. मीडिया प्राथमिक समाजीकरण का एक माध्यम है।
B. मीडिया द्वितीयक समाजीकरण का एक माध्यम है।
C. मीडिया बच्चे के माइक्रोसिस्टम का एक महत्वपूर्ण भाग है।
D. मीडिया समाजीकरण का एक माध्यम नहीं है।
पियाजे के सिद्धांत में, एक समय में किसी वस्तु की केवल एक विशेषता पर ध्यान दे पाने की प्रवृत्ति को क्या कहा जाता है?
A. केन्द्रीयता
B. प्रतिवर्तिता
C. आत्म केन्द्रीकरण
D. जीववाद
निम्नलिखित में से कौन सा मिलान पियाजे के संज्ञानात्मक चरण और उसको परिभाषित करने वाली विशेषता को सही ढंग से दर्शाता है?
A. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था – जीववाद
B. संवेदी-गामक अवस्था – प्रतीकात्मक सोच
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था – अस्थगित अनुकरण
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था – केन्द्रीकरण
लेव वायगोत्स्की के अनुसार भौतिक उपकरण जैसे कि _______ और _________ हमारे संज्ञानात्मक विकास में मदद करते हैं और प्रभावित करते हैं।
A. स्कीमा; मानचित्र
B. स्कीमा; भाषा
C. मानचित्र; कैलकुलेटर
D. स्कीमा; कैलकुलेटर
लेव वायगोत्स्की के विचार में, निजी वाक् –
A. एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य करता है।
B. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में बाधा डालता है।
C. बच्चों की अहंकारी सोच को दर्शाता है।
D. कोई संज्ञानात्मक कार्य नहीं करता है।
निम्नलिखित में से कौन सी एक प्रगतिशील कक्षा की विशेषताएँ हैं?
(i) विभिन्न प्रकार की सामग्रियों की उपलब्धता
(ii) गतिविधियों और कार्यों का प्रावधान
(iii) प्रत्यक्ष निर्देश का पालन
(iv) रटन और प्रत्यास्मरण पर जोर देना
सही विकल्प चुनें।
A. (i), (ii)
B. (iii), (iv)
C. (i), (ii), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iv)
निम्नलिखित में से कौन कोहलबर्ग के चरणों का उनके अंतर्निहित सिद्धांतों के साथ सही सुमेलित युग्म है?
A. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत – सजा से बचाव
B. अच्छा लड़का – अच्छी लड़की अभिविन्यास – आदर्श पारस्पारिकता
C. कानून और व्यवस्था अभिविन्यास – अनुग्रह का समान आदान-प्रदान
D. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास – विवेक के स्व-चयनित नैतिक सिद्धांत
बुद्धि के समकालीन सिद्धांतों के अनुसार, बुद्धि _____________ है।
A. केवल दूसरों का अनुकरण करने की क्षमता
B. एक विशिष्ट क्षमता
C. क्षमताओं का एक समूह
D. एक विलक्षण और सामान्य अवधारणा
शिक्षकों को गैर-अनुरूपतावादी लिंग भूमिकाओं में पुरुषों और महिलाओं के चित्रण पर चर्चा क्यों करनी चाहिए?
A. लैंगिक-भूमिका लचीलेपन को चुनौती देने के लिए।
B. लैंगिक रूढ़िवादिता को चुनौती देने के लिए।
C. लैंगिक पूर्वाग्रह को बढ़ावा देने के लिए।
D. लैंगिक भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए।
अभिकथन (A): शिक्षकों को बच्चों को व्यक्तिगत रूप से काम करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और सहयोग को हतोत्साहित करना चाहिए।
कारण (R): विविध शिक्षार्थियों के साथ कक्षा में सहयोग एक अत्यधिक अप्रभावी रणनीति है।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. अधिगम का आकलन शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के पहले, उसके दौरान और उसके बाद में होता है।
B. अधिगम के लिए आकलन को रचनात्मक आकलन पर ध्यान देना चाहिए।
C. आकलन की प्रक्रिया गतिशील होनी चाहिए।
D. आकलन को मानकीकृत मूल्यांकन उपकरणों के उपयोग पर ध्यान देना चाहिए।
वैचारिक समझ और आलोचनात्मक चिन्तन को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा प्रश्न का एक उदाहरण है?
A. भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
B. केरल राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना है?
C. समाज को समावेशी बनाने के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए?
D. प्रकाश संश्लेषण क्या है?
समावेशन को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित में से क्या आवश्यक हैं?
(i) लचीला पाठ्यक्रम
(ii) सुलभ भवन
(iii) क्षमता के आधार पर छात्रों का अलगाव
(iv) प्रतियोगिता केंद्रित शिक्षाशास्त्र
सही विकल्प चुनें।
A. (i), (ii)
B. (i), (iii)
C. (i) (iv)
D. (iii) (iv)
निम्नलिखित में से कौन सी “दोहराव और कर्मकांडीय व्यवहार” की विशेषता है?
A. स्वलीनता
B. डिसकैलकुलिया
C. डिस्लेक्सिया
D. दृष्ट अक्षमता
निम्नलिखित में से कौन ध्यान अभाव सक्रियता विकार (ADHD) वाले छात्रों को शामिल करने में मदद करेगा?
A. कार्य को छोटे, प्रबंधनीय भागों में विभक्त करना
B. लंबे और दोहराव वाले दत्त कार्य देना
C. कक्षा में व्याकुलता बढ़ाना
D. कक्षा में सहभागिता के अनेक तरीकों को प्रतिबंधित करना
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों के सफल समावेश के लिए एक शिक्षक को क्या करना चाहिए?
A. बच्चों के सामाजिक वर्ग के साथ अधिगम की क्षमता को सहसंबंधित।
B. उन्हें कम आशा के साथ एक अलग वर्ग में रखना।
C. उनकी सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि का सम्मान करना और उन पर विचार करना।
D. प्रमुख संस्कृतियों से संबंधित उदाहरणों का ही प्रयोग करना।
विशिष्ट अधिगम प्राथमिकताओं वाले छात्रों को शामिल करने के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा उपयुक्त समायोजन रणनीति का सही सुमेलित युग्म है?
A. गतिसंवेदी: सामग्री को जोर से पढ़ना
B. श्रवण-संबंधी: पुस्तकों/नोटों में मुख्य बिंदुओं को प्रमुखता से दिखाना
C. स्पर्शनीय: सामग्री के मौखिक सारांश के लिए पूछना
D. दृश्य: सामग्री को व्यवस्थित करने के लिए मानचित्रों और प्रवाह चार्ट का उपयोग करना
अभिकथन (A): अधिगम के कार्य में छात्रों द्वारा देखे और अनुभव किए गए तथ्यों के बीच संबंध स्थापित करने की प्रक्रिया शामिल है।
कारण (R): बच्चे रैखिक तरीके से सीखते हैं न कि वर्तुलाकार तरीके से सीखते हैं।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में निम्नलिखित में से कौन सा प्रस्तावित है?
(i) अधिगम कैसे सीखें
(ii) पाठ्यक्रम विषयवस्तु को बढ़ाना
(iii) 360 डिग्री समग्र प्रगति रिपोर्ट कार्ड
(iv) मानकीकृत पाठ्यक्रम, शिक्षाशास्त्र, और मूल्यांकन
सही विकल्प चुनिए।
A. (ii) (iv)
B. (i) (iii)
C. (ii) (iii) (iv)
D. (i) (ii) (iv)
निम्नलिखित में से कौन छात्रों के चिन्तन को सुगम नहीं बनाता है?
A. अधिगम के हस्तांतरण पर आधारित गतिविधियाँ देना।
B. समझने के बजाय याद रखने को महत्व देना।
C. स्व-नियमन और चिंतनशील होने के अवसर प्रदान करना।
D. नई जानकारी को पूर्व ज्ञान से जोड़ना।
एक _______ और ________ वातावरण की स्थापना विद्यालय में अधिगम का एक अनिवार्य भाग है।
A. सहयोगी, सहकारी
B. प्रतिस्पर्धी, उबाऊ
C. रचनात्मक, यांत्रिक
D. खतरनाक, चुनौतीपूर्ण
अवधारणाओं की प्रस्तुति का क्रम निम्न से कौन सा होना चाहिए?
A. अनुप्रयोग-आधारित से समझ-आधारित
B. उच्च-क्रम से निम्न-क्रम
C. अमूर्त से मूर्त
D. सरल से जटिल
निम्नलिखित में से कौन छात्रों के बीच समस्या-समाधान कौशलों को सुविधाजनक बनाते हैं?
A. अनुरूप चिन्तन
B. कार्यात्मक स्थिरता
C. प्रतिक्रिया समुच्चय
D. उद्दीपन-अनुक्रिया साहचर्य
निम्नलिखित में से कौन छात्रों की त्रुटियों का उत्तर देने का एक रचनात्मक तरीका है?
A. गलत व्यवहार को समाप्त करने के लिए छात्र को दंडित करना।
B. छात्रों को अपनी त्रुटि की पहचान करने में मदद करने के लिए संकेत देना।
C. बिना किसी प्रतिपुष्टि के त्रुटियां करने के लिए अंक न्यूनतम करना।
D. छात्रों की गलती को पूरी तरह से नजरअंदाज करना।
कभी-कभी किसी की सामाजिक पहचान से संबंधित रूढ़िवादिता छात्रों के बीच असमानताओं के बारे में विश्वास पैदा करती है। शिक्षक इन नकारात्मक रूढ़ियों के प्रभाव को कैसे दूर कर सकते हैं?
A. छात्र को बताना कि अधिगम एक अनियंत्रित प्रक्रिया है।
B. ऐसे उदाहरण देना जो इंगित करता है कि रूढ़िवादिता सही है।
C. इस बात पर बल देना कि अधिगम महत्वपूर्ण रूप से प्रयासों पर निर्भर करता है।
D. छात्रों के बीच लगातार पुरस्कार और दंड का उपयोग करना।
एक छात्र परीक्षा में अंतिम रैंक से बचने के लिए अध्ययन कर रहा है। यह _________ का एक उदाहरण है।
A. दृष्टिकोण-उन्मुख महारत लक्ष्य
B. परिहार-उन्मुख महारत लक्ष्य
C. दृष्टिकोण-उन्मुख प्रदर्शन लक्ष्य
D. परिहार-उन्मुख प्रदर्शन लक्ष्य
अभिकथन (A): प्रभावी शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के लिए विद्यालय और समुदाय में जीवन को किसी भी तरह से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
कारण (R): विद्यालय और समुदाय को जोड़ने से छात्रों के सामाजिक भागीदारी के अवसर सीमित हो जाते हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
चोलों, चेरों और पांड्यों के तीन राजवंश परिवारों के प्रमुखों का वर्णन करने वाला तमिल शब्द ______ है।
A. दक्षिण पथ
B. महा-मंडलेश्वर
C. राजाराजदेवा
D. मुवेन्दार
दिल्ली सल्तनत की ‘भीतरी/आंतरिक सीमाओं’ की नीति क्या थी?
A. आंतरिक विद्रोहों पर काबू रखना।
B. उत्तराधिकारी नियुक्ति में पैतृक अधिकारों पर संघर्ष।
C. जंगलों को काटकर भीतरी इलाकों को मजबूत करना।
D. प्रभावशाली नियंत्रण के लिए न्याय चक्र का निर्माण।
निम्नलिखित वक्तव्यों को पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए:
औरंगज़ेब द्वारा जारी किये गए फरमान ने स्वीकृत किया –
A. ईस्ट इंडिया कम्पनी को शुल्क मुक्त व्यापार का अधिकार
B. निजी व्यापारियों को शुल्क मुक्त व्यापार का अधिकार
A. केवल A
B. केवल B
C. A और B दोनों
D. A और B दोनों ही नहीं
पहले के पुरास्थलो में से एक पुरास्थल बुर्जहोम में खाना पकाने के लिए चूल्हों के चिह्न मिले हैं –
A. झोपड़ियों के अंदर
B. झोपड़ियों के बाहर
C. झोपड़ियों के अंदर और बाहर दोनों स्थानों पर
D. झोपड़ियों से दूर
वे लोग जो मध्ययुगीन दरबार में पाँडुलिपियों की प्रतिकृति बनाते थे, उन्हें क्या कहते हैं?
A. सुलेखक
B. प्रतिलिपिक
C. लिपिक
D. भित्तिकार
अभिकथन (A): हम्पी वाणिज्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र था।
कारण (R) : हम्पी के बाजारों में मुस्लिम व्यापारियों, चेट्टियों और यूरोपीय व्यपारियों का जमघट लगा रहता था।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) असत्य है लेकिन (R) सत्य है।
भारत में ब्रिटिश राज्य के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों (A) और (R) को पढ़िए।
अभिकथन (A) : ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने राज्यक्षेत्र में स्थायी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त लागू किए।
कारण (R) : इन बंदोबस्तों को कृषि पद्धति में खासकर सिंचाई व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता थी।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
निम्नलिखित कथनों में कौन (सा/से) कथन मध्ययुगीन काल के दौरान अहोम के बारे में सही (है/हैं)?
A. वह मौजूदा/वर्तमान म्यांमार से आये हुए प्रवासी हैं।
B. अहोम राज्य उनकी सेना के लिए स्वेच्छिक सेवा पर निर्भर था।
C. ग्रामीण समुदायों ने कृषकों को ज़मीन वितरण में निर्णायक भूमिका निभाई।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल A
B. B और C
C. A और B
D. A और C
निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए-
(a) पंडिता रमाबाई ने पूना में एक विधवागृह की स्थापना की जहाँ विधवा महिलाओं को पनाह दी जाती थी।
(b) पंडिता रमाबाई संस्कृत की प्रकांड विदूषी थी।
(c) पंडिता रमाबाई ने निम्न जाति की महिलाओं की दुर्दशा पर एक किताब लिखी थी।
A. (a), (b) और (c) सही हैं।
B. (a) और (b) सही हैं।
C. (a) और (c) सही हैं।
D. (b) और (c) सही हैं।
निम्नलिखित में से किसने अपने लेखन द्वारा यह सिद्ध करने का प्रयास किया कि प्राचीन ग्रंथों में विधवाओं को जलाने की अनुमति कहीं नहीं दी गई है।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. ईश्वरचंद्र विद्यासागर
B. पण्डिता रमाबाई
C. राजा राममोहन रॉय
D. दयानन्द सरस्वती
निम्नलिखित में से किस कार्य/अभ्यास का उपयोग उन्नीसवीं सदी के सुधारकों द्वारा समाज में मौजूद एक हानिकारक प्रथाओं को चुनौती देने के लिए किया गया था?
A. ऐसी प्रथाओं के खिलाफ धरना देना।
B. जो लोग इन प्रथाओं का अनुसरण करते थे उनको विशेष नाम से पुकारना।
C. प्राचीन धार्मिक ग्रंथों से ऐसे श्लोक या वाक्य संदर्भित करने का प्रयास करना जो उनकी सोच का समर्थन करते हों।
D. पश्चिमी समाजों की प्रथाओं/रीति-रिवाजों का गुणगान करना।
दादा भाई नौरोजी एक महान ‘प्रचारक’ थे। निम्न में से कौन-सा शब्द प्रचारक को सही से अभिव्यक्त करता है?
A. वह जो दैनिक समाचार में लेख लिखता हो
B. वह जो किसी विचार को विभिन्न माध्यम से प्रसारित करता हो
C. वह जो अत्यंत लोकप्रिय हो
D. वह जो किसी सार्वजनिक पद पर आसीन हो
विभिन्न घटनाओं और संगठनों का उनके गठन के वर्ष को दर्शाने वाले दोनों स्तंभों का मिलान कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
| स्तंभ A | स्तंभ B | ||
| A. | रॉलट सत्याग्रह | (i) | 1928 |
| B. | हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑर्गनाइजेशन | (ii) | 1925 |
| C. | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी | (iii) | 1929 |
| D. | पूर्ण स्वराज की घोषणा | (iv) | 1919 |
A. A – (ii), B – (iv), C – (i) और D – (iii)
B. A – (i), B – (ii), C – (iv) और D – (iii)
C. A – (iv), B – (i), C – (ii) और D – (iii)
D. A – (i), B – (iv), C – (ii) और D – (iii)
स्वतंत्र भारत में राज्यों के गठन के संदर्भ में निम्न कथन किसने दिया था?
“राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने वाली हर चीज आगे बढ़नी चाहिए और उसके रास्ते में रुकावट डालने वाली हर चीज को खारिज कर दिया जाना चाहिए। … हमने यही कसौटी भाषायी प्रांतों पर भी अपनाई है और इस कसौटी के हिसाब से हमारी राय में (उनका) समर्थन दिया नहीं किया जा सकता।”
A. जवाहरलाल नेहरू
B. बी. आर. अंबेडकर
C. मोहनदास करमचंद गाँधी
D. सरदार वल्लभभाई पटेल
पृथ्वी के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए।
A. पृथ्वी की धुरी, अपने कक्षीय तल के साथ 66 ½° का कोण बनाती है।
B. पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना परिक्रमण कहलाता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. A सत्य है तथा B असत्य है
B. A असत्य है B सत्य है
C. A तथा B दोनों सत्य हैं
D. A तथा B दोनों असत्य हैं
पृथ्वी अपने अक्ष पर एक घंटे में कितने डिग्री (कोण) घूमती है?
A. 90°
B. 60°
C. 30°
D. 15°
निम्नलिखित कथनों A, B तथा C पर देशान्तरों व अक्षांशों के संदर्भ में विचार कीजिए तथा सही उत्तर का चयन कीजिए।
(A) देशांतर समांतर वृत्त होते हैं।
(B) अक्षांश समांतर वृत्त होते हैं।
(C) देशांतर अक्षांश अर्धवृत्त होते हैं।
A. दोनों (A) तथा (B) सत्य हैं।
B. दोनों (B) तथा (C) सत्य हैं।
C. उपर्युक्त में से एक से अधिक
D. केवल (B) सत्य है।
निम्नलिखित कथनों (A) और (B) पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
(A) अपने स्थान से ध्रुव तारे का कोण मापकर आप अपने स्थान का अक्षांश जान सकते हैं।
(B) पृथ्वी पर किसी स्थान की स्थिति बताने के लिए उस स्थान के अक्षांश व देशांतर की जानकारी होने की आवश्यकता है।
A. दोनों (A) और (B) सत्य हैं परन्तु (B), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. दोनों (A) और (B) सत्य हैं किन्तु (B), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है पर (B) गलत है।
D. (A) गलत है पर (B) सत्य है।
निम्नलिखित में से कौन-सा ताजे पानी का स्रोत नहीं है?
A. महासागर
B. नदियाँ
C. तालाब
D. हिमनद
निम्नलिखित कथनों A, B और C को पढ़िए तथा उन कथन कथनों का चयन कीजिए जो अंतर्जनित बलों के कार्य हैं-
A. “आज सुबह 6:00 बजे अफगानिस्तान में भूकंप आया था”।
B. “माउन्ट फ्यूजी लावा फेंके जा रहा है”।
C. “हिमनद हिमोद (मोरन) ने जर्मेट पर निक्षेपों के निशान छोड़े हैं”।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
A. केवल A और B
B. केवल B और C
C. केवल A और C
D. A, B और C
निम्नलिखित कथनों A, B तथा C पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) स्थलाकृतियाँ महाद्वीपों पर पाई जाती हैं ना कि महासागर की सतह पर।
(B) प्राकृतिक वातावरण से तात्पर्य पृथ्वी पर पाई जाने वाली केवल जैविक परिस्थितियों से हैं।
(C) मानवीय वातावरण से तात्पर्य मनुष्य की परस्पर क्रियाओं, उनकी गतिविधियों एवं उनके द्वारा बनाई गई रचनाओं से है।
A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. केवल (C) सही है।
D. केवल (B) तथा (C) सही हैं।
अभिकथन (A) : उच्च ज्वार नौसंचालन मे सहायक होता है।
कारण (B) : उच्च ज्वार जल स्तर को तट की ऊँचाई पहुँचाते हैं जो जहाज को बंदरगाह तक पहुँचाने में सहायक होते हैं।
निम्न में से सही कथन का चुनाव करें।
A. दोनों (A) और (R) सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. दोनों (A) और (R) सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है तथा (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
जैसे-जैसे हम वायुमंडल की परतों में ऊपर जाते हैं:
A. दाब बढ़ता है लेकिन तापमान घटता है।
B. दाब घटता है लेकिन तापमान बढ़ता है।
C. दाब और तापमान समान रहता है।
D. दाब घटता है लेकिन तापमान में परिवर्तन बदलता रहता है।
भारत के भौतिक रूपकों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) बहुत से लोकप्रिय हिल स्टेशन मध्य हिमालय में स्थित हैं।
(B) उत्तरी मैदान घनी आबादी वाले क्षेत्र होते हैं क्योंकि नदियों के मैदानों में उपजाऊ भूमि होती है कृषि के लिए।
(C) पश्चिमी घाट में खनिजों की प्रचुरता है और यह घनी आबादी वाले हैं।
A. केवल (A) सत्य है।
B. केवल (B) सत्य है।
C. केवल (A) और (B) सत्य हैं।
D. केवल (B) और (C) सत्य हैं।
लद्दाख में पाया गया यूरेनियम किस प्रकार का संसाधन है?
A. सर्वव्यापक
B. संभाव्य
C. वास्तविक
D. नवीकरणीय
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
(A) आर्थिक रूप से विकसित देश सघन जनसंख्या वाला देश हो सकता है।
(B) जनसंख्या के आधार पर महिलाओं का आधिक्य अनिवार्य रूप से समाज में उनकी बेहतर स्थिति को दर्शाता है।
(C) किसी देश की जनसंख्या संघटन का अध्ययन करने के लिए जनसंख्या पिरामिड एक साधन है।
A. (A) तथा (B) दोनों सही हैं।
B. (B) तथा (C) दोनों सही हैं।
C. (A) तथा (C) दोनों सही हैं।
D. केवल (C) सही है।
निम्नलिखित कथनों (A) तथा (B) पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) कृषि क्रियाकलाप विश्व के उन्हीं प्रदेशों में संकेन्द्रित हैं जहाँ फसल उगाने के लिए उपयुक्त कारक विद्यमान हैं।
(B) ऊन, डेरी तथा कुक्कुट उत्पाद कृषि तंत्र के निर्गतों के अंतर्गत आते हैं।
A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. (A) तथा (B) दोनों सही हैं।
D. न तो (A) और न ही (B) सही हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा तिब्बत-बर्मा परिवार से संबंधित है?
A. असमिया
B. फारसी
C. सिंधी
D. खासी
सामाजिक विज्ञापन किसे संदर्भित करता है?
A. सामाजिक सभाओं में जाकर विज्ञापन करने को
B. विज्ञापन बनाने में समाज के भिन्न भागों के लोगों को शामिल करने को
C. सामाजिक संदेश वाले विज्ञापन बनाने को
D. सामाजिक समारोहों में विज्ञापन करने को
निम्नलिखित कथनों (A) तथा (B) पर विचार कीजिए तथा दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. सरकार के दो या दो से अधिक स्तर होते हैं
B. कानून, कराधान और प्रशासन के मामले में प्रत्येक स्तर का अपना अधिकार क्षेत्र होता है
A. A सत्य है लेकिन B असत्य है।
B. A और B दोनों सत्य हैं।
C. A और B दोनों असत्य हैं।
D. A असत्य लेकिन B सत्य हैं।
निम्नलिखित में से कौन-से कर भारत में स्थानीय सरकार के प्रशासनिक अंगों द्वारा एकत्रित किए जाते हैं?
A. माल एवं सेवा कर
B. जल कर
C. संपत्ति कर
D. आय कर
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. A, B और C
B. B, C और D
C. A और B
D. B और C
A और R कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) साप्ताहिक बाज़ारों में सामान सस्ता होता है।
(R) साप्ताहिक बाज़ार में ज़्यादातर दुकानें एक जैसा सामान बेचती हैं अतः ज़्यादा प्रतिस्पर्द्धा होती है।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
A और R कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) स्थायी दुकानों में बेचे जाने वाला सामान आमतौर पर साप्ताहिक बाज़ारों में बेचे जाने वाले सामान से महॅंगा होता है।
(R) स्थायी दुकानों पर किराया, बिजली बिल, श्रमिकों के वेतन आदि के रूप में बहुत अधिक खर्च होता है।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
(A) और (R) कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) लोकतांत्रिक सरकारों को प्रायः प्रतिनिधिक लोकतंत्र भी कहा जाता है।
(R) सरकार में लोग सीधे भाग नहीं लेते हैं, बल्कि चुनाव की प्रक्रिया के द्वारा अपने प्रतिनिधि को चुनते हैं।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
लता सुबह 5.00 बजे चाय बेचती हैं और फिर दूर के एक कुएँ से पानी लेने जाती हैं। घर पहुंचने के बाद वह खाना बनाती है, कपड़े धोती है, घर की सफाई करती है, झाडू लगाती है और फिर चाय की दुकान के लिए सामान खरीदने चली जाती है।
इन सबको इकट्ठा उल्लोखित किया जा सकता है :
A. देखभाल कार्य
B. दोहरे-बोझ
C. गृह-कार्य
D. भुगतान के बदले कार्य
निम्नलिखित में से कौन-सा 1950 में अपनाए गए भारत के मूल संविधान का एक अंग नहीं था?
A. मौलिक अधिकार
B. राज्य के नीति निदेशक तत्त्व
C. मौलिक कर्तव्य
D. आपातकाल के प्रावधान
निम्नलिखित में से कौन-सा मौलिक अधिकार के प्रयोग का उदाहरण नहीं है?
A. बिहार के मजदूर खेतों पर काम करने पंजाब जाते हैं।
B. ईसाई मिशनों से मिशनरी स्कूलों की एक श्रृंखला स्थापित की।
C. पुरुष और महिला सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन और भत्ते मिलते हैं।
D. पैतृक संपत्ति उनके बच्चों को विरासत में मिलती है।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 22 के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-से गिरफ्तार हुए व्यक्ति को दिए गए मौलिक अधिकार हैं?
A. गिरफ़्तारी के समय व्यक्ति को यह जानने का अधिकार है कि गिरफ़्तारी किस कारण से की जा रही है।
B. गिरफ़्तारी के 24 घंटो के अंदर मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने का अधिकार।
C. पुलिस हिरासत में दिए गए इकबालिया बयान को अभिलिखित करने की आवश्ययकता है और इसका प्रयोग आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य के तौर पर किया जा सकता है।
D. 15 वर्ष से कम आयु के लड़कों और किसी भी महिलाओं को केवल सवाल पूछने के लिए थाने में नहीं बुलाया जा सकता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, B और D
D. A, C और D
एमनेस्टी इंटरनेशनल ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ वालंटियर्स अभियान चलाता है :
A. पूरी दुनिया में मानवाधिकारों के लिए
B. दुनिया भर में मानवीय मूल्यों के लिए
C. मानव विकास अध्ययन के लिए
D. मानव मुक्त शिक्षा अधिकारों के लिए
घेटोआइज़ेशन शब्द आमतौर पर निम्नलिखित में से कौन-से इलाकों/क्षेत्रों को दर्शाता है?
A. इलाका A, जहाँ एक समुदाय के लोग/निवासी अपनी जान के भय के कारण एक साथ रहते हैं।
B. इलाका B, जहाँ सेना कर्मचारियों ने कैंप लगाए हैं।
C. इलाका C, जहाँ निवासी वहाँ के बेहतर स्कूलों के चलते गए हैं।
D. इलाका D, जहाँ निवासी अभिजात एवं विशेषाधिकृत वर्ग से संबंधित हैं।
निम्नलिखित गतिविधियों में से कौन-सी इतिहास में समीक्षात्मक चिंतन के विकास में सहायक होगी?
A. घटनाओं को तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जाँचना
B. वाद-विवाद और चर्चा के माध्यम से विषयों पर दृष्टिकोण विकसित करना
C. किसी विशेष इतिहासकार के विचारों के आधार पर घटनाओं के विषय में सीखना
D. इंटरनेट पर वीडियो देखना
A. केवल A और B
B. केवल B और C
C. केवल C और D
D. केवल A और D
कोठरी आयोग (कमीशन) के अनुसार –
A. भारत को केवल विकासवादी दृष्टिकोण के संदर्भ से नहीं देखा जाना चाहिए।
B. इस दृष्टिकोण में समस्या यह है कि इसमें निर्धनता, निरक्षरता और जातिवाद को राष्ट्र के विकास में बाधक माना गया है तथा इसमें जैंडर संबंधी मुद्दे भी उपेक्षित रहे हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A सही है।
B. केवल B सही है।
C. A तथा B दोनों सही हैं।
D. न तो A और न ही B सही है।
एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों से ‘भारतीय मीडिया में महिलाओं का चित्रण’ विषय पर बातचीत करना चाहती है। निम्न में से कौन-सी युक्ति/युक्तियाँ सबसे अधिक उपयुक्त रहेगी।
A. कई समाचार पत्रों के विज्ञापनों पर चर्चा करना।
B. एक स्थानीय नेता का साक्षात्कार लेना।
C. कोलाज़ बनाना और कक्षा में उसे प्रदर्शित (प्रेजेंटेशन) करना।
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A
B. A तथा B दोनों
C. A तथा C दोनों
D. A, B तथा C सभी
निम्नलिखित में से कौन सा संसाधन प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को जाति-आधारित भेदभाव के माध्यम से उत्पीड़न के मुद्दे से परिचित कराने के लिए उपयोगी होगा?
A. अशोक के शिलालेख
B. पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय की नीतियाँ
C. मानव अधिकारों का सार्वजनिक घोषणापत्र
D. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के बचपन के अनुभवों के वृत्तांत
एक शिक्षिका अपने विद्याथिियों के साथ असमानता के विरुद्ध संघर्ष के बारे में चर्चा करना चाहती है। इसके लिए वह अपनी चर्चा में निम्न उदाहरणों में से कौन से उपयुक्त उदाहरण सम्मिलित कर सकती है।
A. रोज़ा पार्क्स की कहानी
B. ‘जानने का हक़’ गीत (विजय महाजन द्वारा लिखित)
C. तवा मत्स्य संघ की एक रैली
D. शिक्षार्थी के जीवन से कोई उदाहरण
उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए।
A. केवल A, B और C
B. केवल B, C और D
C. केवल A, C और D
D. केवल A, B, C और D
‘प्रदीप्ति वृत्त’ की अवधारणा पर शिक्षण प्रक्रिया शुरू करने से पहले निम्नलिखित में से कौन-सी अवधारणा को समझाना आवश्यक है?
A. कक्षीय समतल
B. पृथ्वी का अक्ष
C. पृथ्वी का घूर्णन
D. पृथ्वी की गोलाकार आकृति
सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
A. B और D
B. A और C
C. C और D
D. B, C और D
विभिन्न विषयों जिनमें सामाजिक विज्ञान भी शामिल है, में पाठ योजना बनाते हुए पाँच ई-मॉडल काफी प्रचलित है। निम्नलिखित गतिविधियों में से कौन-सी इसका हिस्सा नहीं है।
A. इवेल्यूवेट
B. इलेबोरेट
C. एक्सप्लोर
D. एंटरटेनमेंट
भूगोल की एक शिक्षिका अपनी कक्षा में प्राकृतिक वनस्पतियों के बारे में पढ़ाना चाहती है। अपनी कक्षा में इस विषय के लिए एक उपयुक्त सत्र हेतु वह निम्न में से क्या योजना बना सकती है?
A. विभिन्न वृक्षों के चित्र लाना
B. विद्यार्थियों को नरम काष्ठ से बनी कुछ चीजें लाने को कहना
C. विभिन्न वनों व उनमें पाई जानी वाली वनस्पतियों की विशेषताओं और तुलनाओं को दर्शाता चार्ट लाना।
D. जलवायु का वनस्पति की प्रकृति पर प्रभाव की चर्चा करना।
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A, B तथा C
B. केवल A, C तथा D
C. केवल B, C तथा D
D. केवल A, B, C तथा D
कक्षा का एक छात्र कहता है, “प्राचीन भारत में, नगर प्रमुख मंदिरों के आसपास विकसित हुए जैसे कि तमिलनाडु में मदुरई और तंजावुर।”
यह कथन कहते समय छात्र निम्नलिखित में से किस प्रकार के तर्क का प्रयोग कर रहा है?
A. आगमनात्मक तर्क
B. निगमनात्मक तर्क
C. कारण-प्रभाव तर्क
D. लघुकारक (रिडिक्टिव) तर्क
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न दिहाड़ी मज़दूरों के विषय पर ‘आलोचनात्मक चिंतन’ कौशल विकसित करने में सबसे ज्यादा प्रभावी होगा?
A. दिहाड़ी मज़दूर शहरों में कहाँ रहते हैं?
B. क्या कारखाने की तुलना में कॉल सेंटर में काम करने की स्थिति बेहतर होती है?
C. क्या कारखाने में काम कर रहे लोगों को लंबे समय तक काम करना पड़ता है?
D. विश्वभर में किन शहरों में सबसे ज्यादा दिहाड़ी मज़दूर हैं?
श्री डी. सौज़ा चाहते हैं कि उनके छात्र अनुभव से समझें कि “प्रतिस्पर्द्धी बाजार में कीमतों में अंतर बहुत ज्यादा नहीं हो सकता है।”
इस प्रयोजन से निम्नलिखित में से कौन-सी छुट्टियों में की जाने वाली सबसे उपयुक्त परियोजना होगी?
A. समाचार की वेबसाइटों से पिछले कुछ वर्षों में 1 लीटर पेट्रोल की कीमतें एकत्र करना और उन आकड़ों से एक ग्राफ़ बनाना।
B. कीमत के आधार पर स्मार्टफोन के विभिन्न ब्रांडों को वर्गीकृत करना और यह पता लगाना कि कौन-से ब्रांड एक-दूसरे के खिलाफ़ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
C. सब्जी के साप्ताहिक हाट पर जाकर विभिन्न विक्रेताओं से गोभी की कीमत पूछना।
D. जूते के साप्ताहिक बाज़ार पर जाकर हर दुकान में कुछ प्रकार के जूतों की कीमत लिखकर लाना।
सामाजिक विज्ञान शिक्षण में आने वाली समस्याओं के विषय में दिए गए निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A): ऐतिहासिक घटनाओं की बदलती व्याख्याएँ सामाजिक विज्ञान शिक्षण को और भी चुनौतीपूर्ण विषय बना देती हैं।
कारण (R): सामाजिक विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षकों की संख्या पर्याप्त नहीं है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
आप अपने छात्रों को एक वृत्तचित्र दिखा रहे हैं और जब वह वृत्तिय आधा देखा जा चुका है तो उसमें एक ऐसे दृश्य दिखाया जाता है जो एक विशेष समुदाय को नकारात्मक रूप से चित्रित करता है।
इस तरह की परिस्थिति से निपटने का सबसे जिम्मेदारीपूर्ण तरीका क्या होगा?
A. उस दृश्य को नज़रअंदाज करें और बाक़ी वृत्तचित्र दिखाएँ जिससे बेकार के मुद्दे पर समय नष्ट न हो।
B. छात्रों को बताएँं कि आपको इस दृश्य की जानकारी नहीं थी और उन्हें विभिन्न विषयों के बारे में सीखने के लिए केवल अपनी पाठ्यपुस्तक का प्रयोग करना चाहिए।
C. छात्रों के साथ उस दृश्य का विश्लेषण करें, जिसके दौरान वे समुदाय के संबंध में पेश की गई धारणाओं और सामान्यीकरणों का विरोध कर सकें।
D. वृत्तचित्र दिखाना जारी रखें और अगर उस समुदाय का कोई छात्र वहाँ मौजूद हो तो नकारात्मक रूप से समुदाय के चित्रण के लिए क्षमा माँगे।
इतिहास के एक शिक्षक अपने छात्रों को बाबर के शासनकाल के दौरान हुए विभिन्न युद्धों के बारे में पढ़ाना चाहते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा स्रोत इसके लिए ‘प्राथमिक स्रोत’ हो सकता है?
A. बाबरनामा
B. एक संग्रहालय जहाँ पर बाबर के शासनकाल में लोगों द्वारा पहने जाने वाले कपड़ों और सामानों का संग्रह है
C. एलेक्स रदरफोर्ड द्वारा रेडर्स फ़्रॉम द नॉर्थ – मुग़ल राजाओं पर एक किताब
D. सोम प्रकाश वर्मा की ‘द इलस्ट्रेटेड बाबरनामा’
प्रारम्भिक स्तर के विद्यार्थीं जो ग्रमीण क्षेत्रों में रहते हैं, के द्वारा निम्नलिखित विषयों में से कौन सा क्षेत्र-सर्वेक्षण के प्रयोग से हल किया जा सकता है?
A. पृथ्वी की स्थलाकृतियाँ
B. चेर, चोल और पांड्या राजाओं का जीवन
C. मंदिर वास्तुकला
D. कृषि कार्य संबंधी प्रक्रियाएँ
शैक्षिक उद्देश्य : छात्र दीवानी क़ानून और आपराधिक कानून के उद्देश्य के बारे में अपनी समझ दर्शाएँगे।
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न इस शैक्षिक उद्देश्य को पूरा करने में उपयुक्त है?
A. समाचार पत्र में उल्लेखित दुराचार चुनें और उन्हें कारणों सहित दीवानी या आपराधिक क़ानून के मामलों के रूप में वर्गीकृत करें।
B. पिछले 3 वर्षों के आँकड़ों का पता लगाकर अनुमान लगाएँ कि भारत में सामान्यतः अधिक मामले दीवानी क़ानून के या आपराधिक क़ानून के तहत हैं।
C. भारत में कानूनी व्यवस्था की विभिन्न शाखाओं के नाम लिखें और उन्हें परिभाषित करें।
D. दीवानी और आपराधिक क़ानून के तहत प्रभावित पक्ष द्वारा अपनाए जाने वाले चरणों में अंतर दर्शाने के लिए फ़्लो-चार्ट बनाएँ।
निम्नालिखित सामाजिक विज्ञान प्रश्नों में से कौन-सा विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन को विकसित करने का अवसर प्रदान करता है?
A. पंचायत और ग्राम प्रशासनिक अधिकारी पटवारी का कार्य एक-दूसरे से किस प्रकार सम्बंधित होता है?
B. आपके अनुसार ग्राम सभा का क्या महत्व है? क्या आपको लगता है कि ग्राम सभा की बैठक में सभी सदस्यों को भाग लेना चाहिए क्यों?
C. ग्राम सभा तथा ग्राम पंचायत में क्या अंतर है?
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A और B
B. A और C
C. केवल A
D. केवल C
कक्षा 6 के छात्रों को भारत में वन्य जीवों के संरक्षण पर प्रोजेक्ट बनाने को कहा जाता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प इस प्रोजेक्ट के योगात्मक आकलन के लिए सबसे प्रभावी तरीका है?
A. वन्य जीवों के संरक्षण पर प्रश्नों वाली लघु परीक्षा
B. छात्र एक-दूसरे के प्रोजेक्ट का आकलन करते हैं।
C. वन्यजीव संरक्षण के कारण और तरीकों पर विचारणीय प्रश्न
D. प्रोजेक्ट बनाने से संबंधित मानदंडों पर दिशा-निर्देश (रुब्ररिक)
श्री हरप्रीत अपने छात्रों से 1857 के विद्रोह की ओर अग्रसर करने वाली केन्द्रीय घटना पर शोध करके एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखने को कहते हैं।
वे जमा कराये कार्य को ‘अधिगम के लिए आकलन’ में प्रयोग करना चाहते हैं। उनके लिए निम्न में से कौन-सा प्रश्न पूछना सबसे प्रासंगिक होगा?
A. सबसे महत्वपूर्ण घटना तय करते समय आपकी विचार प्रक्रिया क्या थी?
B. आपने अपने कार्य के लिए शोध करने हेतु किन साधनों का उपयोग किया है?
C. एक मित्र के साथ वाद-विवाद करें कि आपने जिस महत्वपूर्ण घटना को चुना है वह सबसे प्रासंगिक क्यों है?
D. 1857 के विद्रोह का क्या प्रभाव हुआ था?
चार छात्र भारत का एक ऐसा मानचित्र देख रहे हैं जिसका स्केल 1 cm = 100 km है।
छात्र 1 : चलिए अब हम अपनी कॉलोनी का एक बड़ा स्केल नक्शा बनाएँ।
छात्र 2 : हमारी कॉलोनी का चित्र बनाने के लिए हमें बड़े कागज़ की जरूरत क्यों महसूस होती है? एक छोटा कागज़ भी काफी है।
छात्र 3 : बड़े पैमाने की किसी चीज़ का अर्थ यह नहीं है कि बड़े कागज़ की जरूरत होगी। हमें उसका स्केल बदलना होगा। चलिए हम कागज़ पर 1 cm = 500 km लेते हैं।
छात्र 4 : नहीं, नहीं, हमें केवल अपनी कॉलोनी का नक्शा बनाना है, इसलिए हम एक सेंटीमीटर का प्रयोग कम दूरी दर्शाने के लिए कर सकते हैं।
चारों छात्रों को सैद्धांतिक स्पष्टता के आधार पर बढ़ते क्रम में लिखे (अर्थात् निम्नस्तरीय स्पष्टता से उच्चरस्तरीय तक)
A. 4 < 1 < 2 < 3
B. 2 < 1 < 4 < 3
C. 2 < 3 < 1 < 4
D. 1 < 3 < 2 < 4