CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part67

कथन (A): बच्चें सही ढंग से नहीं सीख पाते हैं यदि वह अस्वस्थ या अल्पपोषित हैं।

तर्क (R): विकास के सभी आयाम परस्पर संबंधित हैं- शारीरिक विकास, संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित करता है।

सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित उदाहरण विकास के किस सिद्धांत की व्याख्या करता है- एक बच्ची चलने से पहले खड़ा होना सीखती है और बोलने से पहले बड़-बड़ाना सीखती है?
A. विकास क्रमबद्ध होता है।
B. विकास का क्रम सिर से पैरों की ओर होता है।
C. विकास अव्यवस्थित होता है।
D. विकास केन्द्र से हाथ-पैर की ओर होता है।

कथन (A): बच्चे अपने समाज की जानकारी, कौशल, मूल्य, रीति-रिवाज़ केवल औपचारिक कारकों से सीखते हैं।

तर्क (R): सामाजीकरण एक सरल और रैखिक प्रक्रिया है जो एक सुनियोजित तरीके से होती है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों ​गलत हैं।

जीन पियाजे का रचनावाद प्रस्तावित करता है कि बच्चे संज्ञानात्मक विकास की चार अवस्थाओं में मुख्यतः किस प्रकार प्रगति करते हैं?
A. वातावरण में अंत: क्रिया करके।
B. अपने से ज्यादा ज्ञान वाले व्यक्तियों के साथ सामाजिक अंत:क्रिया करके।
C. दूसरों का अनुसरण करके।
D. पुरस्कारों की प्रत्याशा करके।

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था में बच्चे ‘संक्रियाओं पर क्रियाएँ’ व परिकल्पनात्मक (काल्पनिक) निगमनात्मक चिंतन कर सकते हैं?
A. संवेदी – पेशीय अवस्था
B. पूर्व – संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त – संक्रियात्मक अवस्था
D. अमूर्त – संक्रियात्मक अवस्था

लेव वायगोत्स्की के सिद्धांतों के अनुसार बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में क्या महत्वपूर्ण है?
A. सांस्कृतिक उपकरण
B. परिपक्वता
C. सज़ा
D. ​अनुकूलन

जीन पियाजे और लेव वायगोत्स्की के सिद्धांतों में एक प्रमुख अंतर क्या है?
A. पियाजे ने संज्ञानात्मक विकास में भाषा की भूमिका पर बल दिया।
B. वायगोत्स्की ने अधिगम में अनुवांशिक क्षमताओं को प्राथमिक महत्व दिया।
C. वायगोत्स्की ने संज्ञानात्मक विकास में संस्कृति की भूमिका पर बल दिया।
D. पियाजे ने इस बात को महत्व दिया कि बच्चा अपने दम पर क्या कर सकता है और साथ ही वह समर्थन के साथ क्या कर सकता है।

कैरोल गिलिगन ने लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत की समालोचना करते हुए तर्क दिया कि पुरुषों की नैतिकता का आधार _______ है, जबकि स्त्रियों की नौतिकता का आधार _______ है I
A. न्याय; देखभाल
B. देखभाल; न्याय
C. भलाई; त्याग
D. त्याग; भलाई

हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा बुद्धि का प्रकार और अंतःस्थिति अनुपालन संभावना के अनुसार सही है?
A. बुद्धि का प्रकार – भाषिक, अंतःस्थिति अनुपालन संभावना – लेखापाल
B. बुद्धि का प्रकार – स्थानिक, अंतःस्थिति अनुपालन संभावना – वास्तुकार
C. बुद्धि का प्रकार – शारीरिक गतिकी, अंतःस्थिति अनुपालन संभावना – गायक
D. बुद्धि का प्रकार – प्राकृतिक, अंतःस्थिति अनुपालन संभावना – शिक्षक

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 बहुभाषिकता –
A. को बच्चों के सीखने में एक रुकावट की तरह देखती है।
B. को कक्षा में पूँजी के रूप में देखती है।
C. शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया को एक अनावश्यक जटिलता के रूप में देखती है।
D. समावेशी शिक्षा में अवरोध के रूप में देखती है।

एक बाल-केन्द्रित शिक्षा में, मूल्याँकन –
A. कुछ सामयिक परीक्षाओं द्वारा किया जाता है I
B. लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं द्वारा किया जाता है।
C. बिल्कुल नहीं किया जाता है।
D. को सीखने की प्रक्रिया का अभिन्‍न अंग माना जाता है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित समुदायों से आने वाले विद्यार्थियों के अवधारण के लिए क्या प्रस्तावित करती है?
A. रट कर सीखना
B. पाठ्यचर्या व मूल्यांकन का मानकीकरण
C. प्रदर्शन उन्मुख परीक्षण
D. संदर्भित व अर्थपूर्ण पाठ्यचर्या

माध्यमिक स्तर की कई कक्षाओं में देखा गया है कि लड़के कक्षा में उत्तर देने के लिए लड़कियों की तुलना में ज्यादा हाथ खड़ा करते हैं और कक्षा की चर्चाओं में हावी होते हैं। ऐसी परिस्थिति में एक शिक्षिका को –
A. स्वीकारना चाहिए कि लड़के लड़कियों की तुलना में ज़्यादा बुद्धिमान होते हैं।
B. स्वीकारना चाहिए कि लड़कियों में माध्यमिक स्तर पर पढ़ने की क्षमता नहीं है।
C. विश्लेषण करना चाहिए कि कैसे जैंडर भिन्‍नताएँ जन्मजात होती हैं व उन्हें संशोधित नहीं किया जा सकता।
D. बच्चों के संदर्भ का व खुद के शिक्षाशास्त्र का विश्लेषण करना चाहिए I

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रगतिशील कक्षा को परिभाषित करता है?
A. परीक्षाओं के लिए सीखना
B. अनुभवात्मक अधिगम पर बल
C. गैर-संदर्भित पाठ्यचर्या
D. शिक्षक-केन्द्रित शिक्षाशास्त्र

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न विश्लेषण व मूल्याँकन जैसे उच्चतर संज्ञानात्मक कौशल का आकलन करता है?
A. अपने क्षेत्र में आप निजी और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के बीच क्या अंतर पाते हैं और क्यों?
B. नागरिक अधिकार अधिनियम 1964 क्या प्रस्तावित करता है?
C. भारत में कितने राज्य हैं?
D. विधान सभा के सदस्य कैसे चुने जाते है?

सामान्य विद्यालयों मे दिव्यांग विद्यार्थियों के समावेशन हेतु, निम्न में से कौन-सा प्रावधान दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (2016) के प्रतिकूल है?
A. परीक्षा पत्र को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय 
B. विद्यार्थियों की जरूरत पूरी करने हेतु लिपिक की सुविधा
C. दूसरी और तीसरी भाषा संबंधी कोर्सो की बाध्यता
D. व्यक्तिगत ज़रूरतों के अनुसार यथोचित संयोजन

विद्यार्थियों की सीखने की विविध ज़रूरतों को पूरा करने के लिए, निम्नलिखित में से कौन एक बाधा है?
A. गतिविधियों में कई तरह से संलग्न होना
B. कई तरह से राय की अभिव्यक्ति
C. कई तरीकों से विद्यार्थियों का नामीकरण और क्रमीकरण
D. कई तरीकों से सूचना का प्रतिनिधित्व

निम्नलिखित में से कौन-सी अधिगम अक्षमता सीधे संचार कौशल और समाविष्ट करने की क्षमता को प्रभावित करती है?
A. गुणज वैकल्य
B. लेखन वैकल्य
C. उत्साह वैकल्य (डिस्फोरिया)
D. गति-समन्वय वैकल्य

लेखन वैकल्य वाले विद्यार्थियों का सफल समावेश सुनिश्चित करने के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि:
A. कक्षा में ऑडियो रिकॉर्डर या लैपटॉप के उपयोग की अनुमति देनी चाहिए।
B. आकलन के लिए लिखित परीक्षाओं का व्यापक रूप से उपयोग करना चाहिए।
C. सादे/अनियमित कागज़-पत्रों पर लिखना अनिवार्य कर देना चाहिए।
D. दिए गए कार्य को पूरा करने के लिए अटल समय-सीमा निर्धारित करनी चाहिए।

निम्नलिखित में से क्या ‘सृजनात्मकता’ वाले विद्यार्थी की विशेषता नहीं है?
A. उनकी समस्या को सुलझाने का कौशल उच्च कोटि का होता है।
B. वे विभिन्‍न तरीकों से समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
C. उनमें नए विषयों को सीखने की जिज्ञासा कम होती है।
D. वे अकसर नए विचारों और नवाचारों के साथ आते हैं।

माध्यमिक स्तर की एक कक्षा में शिक्षकों को क्या करना चाहिए?
A. अधिगमकर्ताओं की आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलन करने के लिए तैयार रहें।
B. अपना ध्यान मुख्य रूप से उच्च उपलब्धि प्राप्त करने वालों पर केन्द्रित करें।
C. कक्षा में अधिगमकर्ताओं की विविधता को अनदेखा करें I
D. मूल्याँकन के केवल एक मानकीकृत तरीके का उपयोग करें।

अभिकथन (A): किसी सम्प्रत्यय को पढ़ाते समय, एक शिक्षिका को अपने विद्यार्थियों को विपरीत दृष्टांतों और उदाहरणों पर विचार-मंथन करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए I

तर्क (R): गैर-उदाहरण किसी सम्प्रत्यय को समझने में कोई भूमिका नहीं निभाते हैं I

सही विकल्प चुनें I
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है I
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part47

एक कक्षा में कुछ विद्यार्थी अपने लिए निर्धारित व्यक्तिगत अधिगम लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल नहीं हो पाए। ऐसी स्थिति में, एक शिक्षक को निम्न में से क्या करना चाहिए?
A. उनकी विफलता को अपमानजनक और शर्मनाक मानें।
B. इन विद्यार्थियों को निष्काषित करें और उन्हें एक विशेष विद्यालय में जाने का सुझाव दें।
C. भविष्य के प्रयासों में उनसे सफलता की बहुत कम उम्मीदें रखें।
D. विफलता को सीखने की विकासात्मक प्रक्रिया के एक भाग के रूप में देखें।

एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के घोषणात्मक ज्ञान का आकलन करना चाहती है I निम्नलिखित में से कौन का प्रश्न इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त है?
A. एक केक कैसे तैयार किया जाता है?
B. उबड़-खाबड़ इलाके में साइकिल को कैसे संतुलित करें?
C. ‘आयतन’ की गणना का सूत्र क्या है?
D. गेहूँ के रोपण के लिए मिट्टी तैयार करने की प्रक्रिया क्या है?

एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों में अधिसंज्ञानात्मक विकास को सुसाध्य करना चाहता है I निम्नलिखित में से कौन-सा कौशल इस उद्देश्य के लिए सहायक नहीं होगा?
A. मूल्याँकन
B. प्रबोधन
C. योजना बनाना
D. रट कर याद रखना (रट कर सीखना)

संरचनावादी दृष्टिकोण अधिगम को किस प्रकार निर्दिष्ट करता है?
A. अव्यवस्थित और एकतरफा
B. स्वभावहीन और पृथक
C. पारस्परिक और सक्रिय
D. निष्क्रिय और निर्भर

निम्नलिखित में से कौन-सा कदम विद्यार्थियों के समस्या-समाधान कौशलों में बाधा डाल सकता है?
A. समस्या को समझने के लिए स्कीमा/संरचना को सक्रिय करना।
B. समस्या के बारे में प्रासंगिक जानकारी पर ध्यान केन्द्रित करना।
C. किसी समस्या को प्रस्तुत करने के एक निर्दिष्ट तरीके पर अटक जाना।
D. समस्या के संभावित समाधानों की पहचान करना।

संज्ञानात्मक विकास के समकालीन दृष्टिकोण भ्रांतियों को किस प्रकार देखते हैं?
A. पूरी तरह से महत्वहीन और सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में एक बाधा।
B. आमतौर पर ‘प्रतिभाशाली’ विद्यार्थियों में पाए जाने वाले उच्च-क्रम के अधिसंज्ञानात्मक कौशल।
C. सहज विचार और समझ जो व्यक्ति विशेष के पिछले अनुभवों में निहित हैं।
D. तंत्रिका संबंधी कमी और पठन वैकल्य का पहचान लक्षण।

प्रदर्शन-परिहार लक्ष्य रखने वाले विद्यार्थियों का ध्यान निम्न में से किस पर केन्द्रित रहता हैं?
A. गतिविधि का आनंद
B. असफल होने का डर
C. सफलता की आशा
D. गर्व की भावना

किसी कार्य की सफलता या विफलता पर निम्नलिखित में से कौन-सा आरोपण भविष्य में विद्यार्थियों की प्रेरणा और समरुपी कार्यों में संलग्न होने के प्रयासों में वृद्धि कर पाएगा?
A. बाहरी, गैर-नियंत्रणीय
B. बाहरी, स्थिर
C. आंतरिक, स्थिर
D. आंतरिक, नियंत्रणीय

\({[ {{{( { – 5/6} )}^{ – 5}}} ]^3} \) का मान है:
A. \({( { – 5/6} )^{15}}\)
B. \({( { 5/6} )^{15}}\)
C. \({( { 5/6} )^{-15}}\)
D. \({( {- 5/6} )^{-15}}\)

12, 15 और 45 के महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य का योग कितना है?
A. 183
B. 177
C. 93
D. 87

(233 + 373) का इकाई का अंक क्या है?
A. 3
B. 7
C. 0
D. 9

2\(1/3\) ÷ \(3/5\) का व्युत्क्रम क्या है?
A. \(-35/9\)
B. \(35/9\)
C. \(-9/35\)
D. \(9/35\)

एक पूर्ण वर्ग बनाने के लिए 5935 में से कौन-सी न्यूनतम संख्या घटाई जानी चाहिए?
A. 4
B. 1
C. 6
D. 2

यदि \(5y/2 = 25/4\) है, तो 3y2 + 2y का मान क्या है?
A. \(213/4\)
B. \(233/4\)
C. \(211/4\)
D. \(231/4\)

20000 रुपये की राशि पर \(11/4\) वर्षों के लिए 8\( {{1} 2}\)% प्रति वर्ष की दर से वार्षिक रूप से संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज (अनुमानित) कितना है?
A. 2161 रुपये
B. 1863 रुपये
C. 2125 रुपये
D. 2550 रुपये

x2 + y2, y2 + z2, z2 + x2 और 4xy + 4yz + 4zx का योग किसके बराबर है?
A. (x + y + z)2
B. 4(x + y + z)2
C. 2(x + y + z)2
D. 4(x + \(/2\) + z)2

(x + y)(2x – 3y + z) – (2x – 3y)z किसके बराबर है?
A. 2x– xy – 3y2 + 4yz – zx
B. 2x– xy + 3y2 + 4zx – yz
C. 2x– xy – 3y2 – 4yz + zx
D. 2x2 + xy – 3y+ 4yz + zx

यदि 3xm – 5x + 7 एक द्विपद है, तो m का मान क्या हो सकता/सकते है/हैं?
A. केवल 2
B. 1 और 0
C. केवल 1
D. 2 और 0

किसी कोण x के कोटिपूरक और संपूरक कोणों का योग 140° है तो, 2x – 10° का मान क्या है?
A. 130°
B. 140°
C. 110°
D. 120°

ΔABC और ΔPQR में, BC = 3 सेमी, AC = 3.5 सेमी, PQ = 3.5 सेमी, ∠C = 48°, QR = 3 सेमी और ∠Q = 48° है I तो, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. ΔABC ≅ ΔPQR
B. ΔABC  ΔRPQ
C. ΔABC  ΔPRQ
D. ΔABC  ΔQPR

यदि E, F और V क्रमशः एक वर्ग पिरामिड के किनारों, फलकों और शीर्षों की संख्या है, तो 2E – F + 2V का मान क्या है?
A. 21
B. 22
C. 19
D. 18

एक चतुर्भुज के कोण 3 : 5 : 3 : 4 के अनुपात में हैं, तब चतुर्भुज के सबसे बड़े कोण से 40° अधिक किसके बराबर है?
A. 180°
B. 200°
C. 140°
D. 160°

किसी त्रिभुज ABC में, D, भुजा BC का मध्य-बिंदु इस प्रकार है कि AD = CD है I यदि ∠B = 37° है, तो ∠C किसके बराबर है?
A. 53°
B. 37°
C. 43°
D. 49°

भुजाओं 24 सेमी, 25 सेमी और 7 सेमी वाले एक त्रिभुज का क्षेत्रफल, 14 सेमी लंबाई वाले एक आयत के क्षेत्रफल के बराबर है। तब, इस आयत का परिमाप कितना है?
A. 20 सेमी
B. ​18 सेमी
C. ​36 सेमी
D. ​40 सेमी

एक वृत्ताकार मैदान का क्षेत्रफल 616 मीटर2 है। तब, मैदान के चारों ओर 5 रुपये प्रति मीटर की दर से बाड़ लगाने की लागत कितनी है? (π = \(22/7\) लीजिए)
A. 660 रुपये
B. 440 रुपये
C. 330 रुपये
D. 420 रुपये

एक लंब वृत्तीय बेलन के आधार का परिमाप 44 सेमी और इसकी ऊँचाई 8 सेमी है। तब, बेलन का आयतन कितना है?

(π = \(22/7\) लीजिए)

A. 1212 सेमी3
B. 1232 सेमी3
C. 1412 सेमी3
D. 1432 सेमी3

मान लीजिए x, y, और z नीचे दिए गए आँकड़ों के बहुलक, माध्यिका और परास हैं:

20, 11, 14, 8, 7, 18, 20, 27, 23, 53, 42, 15

(2x + y – z) का मान क्या है?

A. 11
B. 13
C. 14
D. 17

संख्याओं 29, 30, 31, …….., 47, 48 में से यादृच्छिक रूप से एक संख्या का चयन किया जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है, कि चयनित संख्या एक अभाज्य संख्या नहीं है।
A. \(2/5\)
B. \(7/10\)
C. \(4/5\)
D. \(3/10\)

ऐसा देखा गया है कि माध्यमिक कक्षा के छात्र सर्वसमिका (a + b)2 को सर्वसमिका (a + b)3 की तुलना में ज़्यादा आसानी से समझते एवं उपयोग में लाते हैं I इसका सबसे उचित कारण निम्नलिखित में से क्या हो सकता है?
A. विद्यार्थी कक्षा में ध्यान नहीं देते हैं। 
B. सर्वसमिका (a + b)3 अधिक कठिन होने के कारण वे उसे सत्यापित नहीं कर पाते हैं। 
C. वे बीजगणित व्यंजकों को गुणा करने की अवधारणा को नहीं समझ पाये हैं। 
D. वे सर्वसमिका (a + b)3 को कम उपयोगी समझते हैं।

अभिगृहीत (Axiom) के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक उचित है?
A. अभिगृहीत कथन बीजीय सर्वासमिकाओं से संबंधित कथन होते हैं। 
B. अभिगृहीत गणित के ऐसे तथ्य होते हैं जिन्हें सिद्ध या असिद्ध नहीं किया जा सकता है। 
C. अभिगृहीत साध्य हैं जो प्रमेय के समान होते हैं। 
D. अभिगृहीत केवल परिभाषाएँ होती हैं। 

शिक्षिका छात्रों को कागज़ पर पैमाने (रूलर) और पेन्सिल की सहायता से कुछ त्रिभुज बनाने को कहती है I फिर वे उन्हें चाँदा (प्रोटैक्टर) से त्रिभुजों के कोणों को ज्ञात कर, हर त्रिभुज के कोणों का योग ज्ञात करने को कहती है I छात्र यह पाते हैं कि हर त्रिभुज के कोणों का योग लगभग 180° या पूरा 180° है I यह उदाहरण किस शिक्षण-विधि को दर्शाता है?
A. सामान्यीकरण की विधि
B. शिक्षक-केंद्रित विधि
C. निगमनात्मक विधि
D. आगमनात्मक विधि

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part46

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गणित शिक्षा के संदर्भ में कॉन्सेप्ट मैप (अवधारणा-मानचित्र) का वर्णन करता है?
A. यह विभिन्‍न अवधारणाओं और उप-अवधारणाओं के बीच संबंधों का आरेखीय चित्रण है। 
B. यह दिशाएंँ ज्ञात करने हेतु एक मानचित्र है। 
C. यह एक अनिवार्यत: पालन की जाने वाली शिक्षण की रूपरेखा है। 
D. यह किसी पाठ योजना का अस्पष्ट वर्णन है। 

गणित के संदर्भ में श्रमिक वर्ग के पहली पीढ़ी के शिक्षार्थियों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. उन्हें उच्च स्तर के गणित सीखने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उन्हें उसकी कभी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। 
B. वे मिडिल स्कूली गणित सीखने में सक्षम नहीं होंगे क्योंकि उनके पास इसके लिए कौशल नहीं है। 
C. उन्हें गणित पढ़ाने का एक मात्र तरीका सूत्र और पहाड़े रटवाना है। 
D. उनके पास अपने जीवन अनुभवों और परिस्थितियों से मिले अनुभव की वजह से गणित की स्वाभाविक समझ, इकाइयों के रुपांतरण का कौशल और गणना कौशल हो सकता है। 

बच्चों में गणित के प्रति भय निर्माण होने का निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे उचित कारण हो सकता है?
A. बच्चों में गणित का भय तब होता है जब उनकी बुद्धि-लब्धि (IQ) कम होती है।
B. क्योंकि गणित एक अमूर्त विषय (विद्या-विशेष) है। अत: बच्चों को इसे समझने में कठिनाईयाँ होना स्वाभाविक है और इसलिए सभी बच्चों में गणित का भय विकसित होगा।
C. गणित की वस्तुनिष्ठता जिसमें परिशुद्धता अपेक्षित है इसे कठिन बनाती है। अत: छात्र इसे सीछने से डरते हैं और पीछे हटते हैं I
D. शिक्षक बच्चों में गणित के प्रति रुचि जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इसके विपरीत वे गणित में बच्चों से होने वाली गलतियों के लिए उन्हें दंडित करके बच्चो में गणित के प्रति भय को बढ़ाने का भी काम कर सकते हैं I

निम्नलिखित में से कौन-सा माध्यमिक स्तर की गणित प्रयोगशाला का सबसे उचित वर्णन करता है?
A. एक ऐसी व्यवस्था जहाँ बहुसंवेदी वस्तुओं, खेल गतिविधियों, खोज विधियों एवं सामुदायिक संसाधनों के माध्यम से छात्रों को गणित की अवधारणाओं से अवगत किया जा सकता है। 
B. यह गणितीय प्रयोग करने की एक प्रयोगशाला है।
C. एक ऐसा स्थान जहाँ स्कूल में उपयोगी शिक्षण सामग्री एवं चार्ट इत्यादि रखे जाते हैं।
D. एक ऐसी व्यवस्था जहाँ पर बच्चे शिक्षक की सहायता और सरलीकरण के बिना अपने-आप से गणितीय विचार विकसित कर सकते हैं। 

निम्नलिखित वस्तुओं में से कौन-सी वस्तु प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को ज्यामितीय विचारों का परिचय देने में शिक्षकों के लिए सर्वाधिक उपयोगी हो सकती है?
A. टैनग्राम
B. रूबिक्स क्यूब
C. डीन्स ब्लॉक
D. हनोई टावर के मॉडल

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपेखा (2005) के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित पढ़ाने का अनिवार्य लक्ष्य नहीं है?
A. शिक्षार्थी की विचार-प्रक्रिया का गणितीकरण
B. गणित विषय/ज्ञान की प्रमुख उच्च स्तरीय संकल्पनाओं से छात्रों का परिचय करवाना एवं उनके लिए आधार बनाना
C. संख्याओं, दिक्‌-स्थान और संक्रियाओं के बीच अंतर्संबंधों से अवगत कराना
D. होनहार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने में सहायता करना

एक प्रारंभिक स्कूल की अध्यापिका निम्नलिखित तालिका पर आधारित कुछ प्रश्न विद्यार्थियों के सामने रखने का विचार करती है I

स्थानों का नाम

तापमान (°C)

औली

-10

श्रीनगर

-4

शिमला

3

ऊटी

12

बैंगलूरू

27

a) किस स्थान का तापमान न्यूनतम और अधिकतम है?

b) ऊटी और बैंगलूरु के तापमानों में क्या अंतर है?

c) तापमानों को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए I

d) क्या शिमला और श्रीनगर के तापमानों का योग शिमला के तापमान से कम है?

निम्नलिखित में से कौन-सा उपर्युक्त परिस्थिति के संदर्भ मे सर्वाधिक उचित है?
A. इसका उपयोग कक्षा V के विद्यार्थियों को ‘आँकड़ों का प्रबंधन’ का परिचय देने के लिए किया जा सकता है।
B. इसका उपयोग कक्षा VI के विद्यार्थियों को पूर्णांकों का परिचय देने के लिए किया जा सकता है।
C. यह प्रश्न विद्यार्थियों के लिए भ्रमजनक (भ्रम उत्पन्न करने वाला) है।
D. ‘पूर्णांकों और आँकड़ों का प्रबंधन’ के शिक्षण के पश्चात् यह एक समाकलित आकलन गतिविधि के रुप में उपयोग किया जा सकता है I

शिराओं के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-

A.शिराएं CO2 समृद्ध रुधिर को शरीर के सभी भागों से वापस हृदय में ले जाती हैं।

B. शिराओं की भित्तियाँ मोटी हैं I

C. शिराओं में ऐसे वाल्व होते हैं जो रुधिर को केवल हृदय की ओर ही प्रवाहित होने देते हैं I

इनमें सही कथन है/हैं:
A. केवल A
B. केवल B
C. A और B
D. A और C

निम्नलिखित में से सही कथन चुनिए:
A. जिंक एलुमिनियम से अधिक सक्रिय है।
B. कॉपर फेरस सल्फेट विलयन से आयरन को विस्थापित कर सकता है।
C. आयरन कॉपर सल्फेट विलयन से कॉपर को विस्थापित कर सकता है परन्तु एलुमिनियम सल्फेट से एलुमिनियम को विस्थापित नहीं कर सकता हैI
D. एलुमिनियम फेरस सल्फेट विलयन से आयरन को विस्थापित नहीं कर सकता हैI

सौर परिवार के आठ ग्रहों में से छः ग्रह अपने अक्षों पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूर्णन करते हैं I अन्य दो ग्रह, जो अपने घूर्णन अक्षों पर पूर्व से पश्चिम की ओर घूर्णन करते है, कौन-से हैं –
A. बुध, युरेनस
B. बुध, नेपट्यून
C. शुक्र, नेपट्यून
D. शुक्र, युरेनस

यदि किसी व्यक्ति की लार में लार-अमाइलेज़ की हीनता है, तो उस व्यक्ति की मुख-गुहा में बाधित होने वाली प्रक्रिया निम्नलिखित में से कौन-सी होगी?
A. वसाओं का वसा-अम्लों में परिवर्तन
B. प्रोटीन का अमीनो अम्लों में परिवर्तन
C. स्टार्च का शर्कराओं में परिवर्तन
D. विटामिनों का अवशोषण

प्रकाश के प्रकीर्णन की विधि देखी जा सकती है, जब प्रकाश-

a) साबुन के बुलबुलों से गुज़रता है। 

b) एक CD की सतह पर पड़ता है। 

c) वर्षा की बूंदों से गुज़रता है। 

d) चमकते कंचों पर फोकस या केंद्रित होता है। 
A. a, b, c
B. b, c, d
C. a, c, d
D. a, b, d

निम्नलिखित में से सही कथन का चुनाव कीजिए:
A. स्थैतिक घर्षण, सर्पी घर्षण से कम होता है।
B. लोटनिक घर्षण, सर्पी घर्षण से अधिक होता है।
C. स्थैतिक घर्षण, सर्पी घर्षण से कम होता है परन्तु लोटनिक घर्षण से अधिक होता है।
D. सर्पी घर्षण, लोटनिक घर्षण से अधिक होता है परन्तु स्थैतिक घर्षण से कम होता है।

कोई विद्यार्थी क्षीण ध्वनि को प्रबल ध्वनि में परिवर्तित करना चाहता हैI इसके लिए उसे निम्नलिखित में से किसकी वृद्धि करनी चाहिए?
A. ध्वनि के आयाम की 
B. ध्वनि की आवृत्ति की 
C. ध्वनि की चाल की 
D. ध्वनि की तरंगदैर्ध्य की 

निम्नलिखित में से कौन-से जंतु कोशिका के चार संघटक हैं?
A. कोशिका झिल्ली, कोशिका द्रव्य, केन्द्रक, रसधानी
B. कोशिका झिल्ली, कोशिका भित्ति, कोशिका द्रव्य, केन्द्रक
C. कोशिका झिल्ली, हरित लवक, कोशिका द्रव्य, केन्द्रक
D. कोशिका झिल्ली, कोशिका भित्ति, हरित लवक, रसधानी

ओज़ोन के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:

A. ओज़ोन वायुमंडल के उच्चतर स्तर पर ऑक्सीज़न पर पराबैंगनी किरणों की क्रिया से बनती है I

B. यह सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों से हमारी सुरक्षा करती है।

C. ओज़ोन ऑक्सीज़न से भिन्‍न नहीं है I

D. ओज़ोन का ऑक्सीज़न में अपक्षरित होना रासायनिक अभिक्रिया नहीं है I

इनमें से सही कथन हैं-
A. B, C
B. ​A, C
C. C, D
D. A, B

जैवविविधता के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-

1. यह सघन वनों में अधिकतम होती है I

2. यह किसी दिए गए क्षेत्र में पाए जाने वाले केवल प्राणिजातों की विभिन्न प्रजातियों का उल्लेख करती है I

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part63

3. यह किसी दिए गए क्षेत्र में उपस्थित किसी एक विशेष प्रजातियों की व्यष्टियों की कुल संख्या का उल्लेख करती है।

4. यह किसी दिए गए क्षेत्र में उपस्थित विभिन्न जीवों (पादपजात और प्राणिजात की विभिन्न प्रजातियों) का उल्लेख करती है I

इनमें सही कथन हैं –
A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. A और D

निम्नलिखित में से कौन-सा तीन “पैट्रोरासायनों” (पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस से प्राप्त होने वाले उत्पाद) के समूह को निरूपित करता है?
A. डीज़ल, किरोसिन और रेयॉन
B. पैट्रोल, डीज़ल और कास्टिक सोडा
C. स्नेहक तेल, पॉलिएस्टर, बिटुमेन
D. अपमार्जक (डिटर्जेंटस), स्नेहक तेल, कोल तार

आपके पास कोई ईंट है जिसकी लंबाई ‘l’, चौड़ाई ‘b’ और ऊँचाई ‘h’ है।  यदि आप इसे एक मेज़ पर इस तरह रखते हैं कि हर बार भिन्न फलक मेज के पृष्ठ को स्पर्श करता है, तो तीन विभिन्न प्रकरणों में यह ईंट समतल पृष्ठ पर _____ आरोपित करेगी। 
A. समान प्रणोद और समान दाब
B. समान प्रणोद लेकिन भिन्‍न दाब
C. विभिन्‍न प्रणोद और भिन्‍न दाब
D. विभिन्‍न प्रणोद लेकिन समान दाब

नीचे दी गयी तालिका से उस समूह को चुनिए जिसमें किसी पुष्प के पुंकेसर और स्रीकेसर के सही भाग दिए गए है:

 

पुंकसर के भाग

स्त्रीकेसर के भाग

1.

परागकोश, तंतु, बाह्यदल

अण्डाशय, वर्तिकाग्र, पंखुड़ी

2.

परागकोश, बाह्यदल, वर्तिकाग्र

अण्डाशय, तंतु, वर्तिकाग्र

3.

परागकोश, तंतु

अण्डाशय, बाह्यदल, वर्तिकाग्र

4.

परागकोश, तंतु

अण्डाशय, पंखुड़ी, बाह्यदल

A. 1
B. 2
C. 3
D. 4

जठर ग्रंथियों द्वारा स्रावित हाइड्रोलिक अम्ल से आमाशय के आंतरिक अस्तर (सतह) को सुरक्षा कौन प्रदान करता है?
A. अग्न्याशयिक रस
B. पित्त रस
C. श्लेष्मा
D. पाचक रस

किसी घास के पौधे को उखाड़ने के पश्चात्‌ एक छात्र उसकी जड़ों और पत्तियों का प्रेक्षण करके, अपने प्रेक्षणों को इस प्रकार नोट करेगा-
A. रेशेदार जड़ें तथा जालिका रूपी शिराविन्यास
B. रेशेदार जड़ें तथा समांतर शिराविन्यास
C. मूसला जड़ें तथा समांतर शिराविन्यास
D. मूसला जड़ें तथा जालिका रूपी शिराविन्यास

निम्नलिखित में से सही कथन चुनिए:
A. सोडियम और फ़ॉस्फ़ोरस दोनों को केरोसीन में संग्रहित किया जाता है।
B. सोडियम और फ़ॉस्फ़ोरस दोनों को जल में संग्रहित किया जाता है।
C. सोडियम को केरोसीन में संग्रहित किया जाता है जबकि फ़ॉस्फ़ोरस को जल में संग्रहित किया जाता है।
D. सोडियम को केरोसीन में संग्रहित किया जाता है जबकि फ़ॉस्फ़ोरस को वायु में संग्रहित किया जाता है।  

आर्द्र (नमी) वायु में लंबे समय तक रखे जाने पर कॉपर के बर्तनों के बाहरी पृष्ठ पर फीकी हरी परत बन जाती है। यह हरा पदार्थ है-
A. कॉपर कार्बोनेट + कॉपर हाइड्रॉक्साइड
B. कॉपर कार्बोनेट + कॉपर सल्फेट
C. कॉपर हाइड्रॉक्साइड + कॉपर सल्फेट
D. कॉपर सल्फेट + कॉपर ऑक्साइड

मृदा में पोषक समृद्धि अथवा पुनःपूर्ति करने के लिए कार्यान्वित किए जाने वाले क्रियाकलाप है-
A. फसल चक्रण, गहरी जुताई, खाद डालना
B. फसल चक्रण, खाद डालना, उर्वरक डालना
C. खाद डालना, उर्वरक डालना, सिंचाई करना
D. खाद डालना, फसल चक्रण, सिंचाई करना

निम्नलिखित में से कौन-सा चार रबी फसलों का समूह है?
A. चना, सरसों, मटर, गेहूँ
B. चना, सरसों, धान, सोयाबीन
C. मूंगफली, सरसों, मटर, गेहूँ
D. चना, मक्का, धान, गेहूँ

कोई कार अपनी पहली आधी यात्रा v1 चाल से तथा शेष आधी यात्रा v2 चाल से तय करती है I कार की समस्त यात्रा की नेट चाल है-
A. \({{{v_1} + {v_2}}}{2}\)
B. \( {{v_1}{v_2}} \)
C. \({{{v_1}{v_2}}}{{{v_1} + {v_2}}}\)
D. 2v1v2/(v1+v2)

एक कक्षा VII की अध्यापिका कक्षा में अपने छात्रों से निम्नलिखित प्रश्न पूछती हैं।

“क्या होगा अगर आपको एक सप्ताह के लिए जल नहीं मिले तो”?

यह प्रश्न अति उपयुक्त है:
A. अधिगमकर्ताओं को जल के विवेकपूर्ण प्रयोग पर संवेदनशील बनाने के लिए I
B. अधिगमकर्ताओं में कल्पना को बढ़ावा देने के लिए I
C. अधिगमकर्ता की जल के स्रोतों पर समझ का आकलन करने के लिए।
D. छात्रों की सामान्य जागरूकता को जाँचने के लिए।

विज्ञान में ‘नियम’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और गलत विकल्प का चयन कीजिएI
A. विज्ञान में ‘नियम’ को व्यापक शोध के पश्चात बदला या प्रतिस्थापित किया जा सकता है।
B. विज्ञान में ‘नियम’ तथ्यपूर्ण, पूर्वानुमानित और अपरिवर्तनशील है।
C. विज्ञान में ‘नियम’ सार्वभौमिक रूप से अवलोकित तथ्य है।
D. विज्ञान में ‘नियम’ के गठन के समय उसकी कोई व्याख्या या अपवाद नहीं होता है।

विज्ञान की कक्षा में निम्नलिखित गतिविधि/क्रिया की जाती है I

छात्रों को बैटरियाँ, बल्ब, संयोजक तारें तथा विभिन्न प्रकार की सामग्रियाँ दी जाती हैं जैसे कागज़, कीलें, चिमटियाँ, लकड़ी, जल, नींबू का रस तथा उनसे विद्युत चालन एवं सामग्रियों की प्रकृति के बीच के संबंध की पड़ताल करने के लिए प्रयोग की रुपरेखा तैयार करने को कहा जाता है I

निम्नलिखित में से कौन-से प्रक्रिया कोशल को इस क्रिया/गतिविधि से बढ़ावा मिलेगा?

A. अवलोकन

B. वर्गीकरण

C. माप

D. परिकल्पना तैयार करना

E. परिचालित रुप से परिभाषित करना
A. A, E, C
B. B, C, D
C. E, D, B
D. A, D, B

निम्नलिखित में से कौन-सा विज्ञान में जाँच शिक्षण का वृत्तांत नहीं है?
A. शिक्षक छात्रों को उनके विचारों के अन्वेषण के लिए प्रोत्साहित करता है।
B. शिक्षक छात्रों को एक-दूसरों के सम्प्रत्ययीकरण को चुनौती देने के लिए प्रोत्साहित करता है।
C. शिक्षक सबूतों/साक्ष्यों के आधार पर निष्कर्षों के विकास पर बल देता है।
D. शिक्षक प्रयोग करने के लिए चरण प्रदान करता है।

अभिकथन (A): विज्ञान में उपलब्धि में लिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कारण (R): लड़के-लड़कियों के लिए सूचना संसाधन रणनीतियाँ भिन्न होती है।

निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
A. (A) सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या है I
B. (A) सही है परन्तु (R),( A) की सही व्याख्या नहीं है I
C. A गलत है परन्तु R सही है।
D. A और R दोनों गलत हैं।

शोध ने यह निर्देशित किया है कि छात्र कक्षा में विज्ञान की संकल्पनाओं के बारे में मत/विचार लेकर आते हैं जोकि वैज्ञानिक मतों से भिन्न भी हो सकते हैं I

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इस वैकल्पिक संकल्पनाओं की विशेषता नहीं है?
A. वे स्थिर/अचल हैं।
B. वे सरलता से परिवर्तित हो जाते हैं। 
C. वे अवलोकनीय परिघटनाओं से प्रभावित होते हैं।
D. वे विकास के समान प्रतिमानों का अनुसरण करने की ओर अभिमुख होते हैं।

एक छात्रा बुझे चूने के घोल में लाल लिटमस पेपर डालती है और अपनी अभ्यास पुस्तिका में निम्नलिखित कथन लिखती है।

A – लाल लिटमस नीला हो गया।

B – बुझा चूना प्रकृति में क्षारकीय है I

C – लाल लिटमस क्षार में नीला हो गया I

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. A और B अवलोकन हैं, C निष्कर्ष है।
B. A अवलोकन है; B और C निष्कर्ष हैं।
C. A, B, C अवलोकन हैं I
D. A, C अवलोकन हैं, B निष्कर्ष है।

निम्नलिखित प्रश्नों में से कौन-सा/से एक अंतमुक्त प्रश्न समझा/समझे जा सकता/सकते हैं?

A. क्यों आलू एक स्कंद/तना है?

B. क्‍या होगा अगर साधारण लोलक की समय अवधि को लंबाई का दोगुना किया जाता है?

C. गुलाब और तुलसी के पौधों के तने में क्या-क्या भिन्‍नताएँ हैं?

D. क्या होगा अगर पृथ्वी/धरती से सारे पैट्रोलियम भंडार खाली/समाप्त हो जाएँ?
A. A और D
B. A और C
C. केवल B
D. केवल D

विज्ञान में रचनात्मकता को _______ के द्वारा सर्वोत्तम तरह से मूल्यांकित किया जा सकता है।
A. ओलिंपियाड
B. विज्ञान प्रदर्शनीयों
C. वार्षिक परीक्षाओं
D. नारा लेखन प्रतियोगिताओं

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए ओर सही विकल्प का चयन कीजिए I

अभिकथन (A): एक विज्ञान के शिक्षक को समावेशी कक्षा में विभेदित आकलन रणनीतियों का उपयोग करना चाहिए। 

कारण (R1): हाँ, इससे सभी छात्रों को उनकी क्षमताओं के अनुसार अपनी संकल्पनाओं की समझ को व्यक्त करने के अवसर मिलते हैं। 

कारण (R2): नहीं, इससे समानता एवं आत्मपरकता की समस्याओं में वृद्धि होती है। 
A. (A) सही है तथा (R1), (A) की सही व्याख्या है। 
B. (A) गलत है तथा (R2) सही है।
C. A सही है परन्तु (R1) (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) गलत है और (R2) सही है।

Leave a Comment

error: