बाल विकास में _____ से ______ तक में होने वाली वृद्धि व बदलाव का अध्ययन किया जाता है।
A. जन्म; माध्यमिक बालावस्था
B. जन्म; किशोरावस्था
C. गर्भधारण; माध्यमिक बालावस्था
D. गर्भधारण; किशोरावस्था
कथन (A): बच्चों के विकास के मार्ग व प्रगति का सटीकता से पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है।
तर्क (R) : अनुवांशिकता व पर्यावरणीय कारकों का अनूठा संयोजन बच्चों में अलग-अलग बदलाव का मार्ग तय करते हैं।
A. (A) और (R) दोनों सत्य है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है और (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।
सामाजीकरण –
A. समाज के रीति-रिवाजों को पारित करने की एक सरल प्रक्रिया है।
B. जटिल प्रक्रिया है जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों रूप से होती है।
C. व्यवस्थित तरीके से होने वाली रैखिक प्रक्रिया है।
D. औपचारिक प्रक्रिया है जो केवल परिवार द्वारा नियोजित होती है।
अमूर्त संक्रियात्मक चरण के विद्यार्थियों के लिए शिक्षिका को –
i. पदानुक्रम संबंधों को दर्शाने के लिए आरेखों का प्रयोग करना चाहिए।
ii. परिकल्पनात्मक सोच को विकसित करने के लिए समस्याएँ प्रस्तुत करनी चाहिए।
iii. अमूर्त समस्याएँ नहीं प्रस्तुत करनी चाहिए।
iv. समस्याओं को सुलझाने और वैज्ञानिक तर्क देने के मौके मुहैया करवाने चाहिए।
A. (i) (iii) (iv)
B. (ii) (iii) (iv)
C. (i) (ii) (iii)
D. (i) (ii) (iv)
जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त में आत्मसात्करण और समायोजन किसकी पूरक प्रक्रियाएँ हैं?
A. अनुकूलन
B. समीपस्थ विकास का क्षेत्र
C. संरचनात्मक चित्रण
D. अग्रिम आयोजन
बच्चों के सीखने के संदर्भ में जीन पियाजे __________ को जबकि लेव व्यागोत्सकी __________ को महत्व देते हैं।
A. परिपक्वता; सांस्कृतिक उपकरण
B. पुनर्बलन; स्कीमा में बदलाव
C. वेधन और अभ्यास; पुनर्बलन
D. द्वीपन-प्रतिक्रिया संबंध; संगठन
लेव वाइगोत्सकी के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षाशास्त्रीय प्रणाली संज्ञानात्मक विकास को बढ़ावा देने के लिए सही नहीं है?
A. निर्देशित आदान-प्रदान
B. व्यापक चर्चाएँ
C. सहयोगात्मक अधिगम
D. दोहराव व स्मरण करना
कैरल गिलिगन ने आलोचना की कि लॉरेंस कोहलबर्ग का नैतिक विकास का सिद्धांत नारीवादी नैतिकता का अवमूल्यन करता है जो इस बात पर जोर देती है:
A. देखभाल की नैतिकता
B. नैतिक आदर्शों
C. न्याय की नैतिकता
D. सामाजिक अच्छाई की चिंता
हॉवर्ड गार्डनर ने –
A. बहु-बुद्धि का सिद्धान्त प्रतिपादित किया।
B. प्रतिपादित किया कि संज्ञानात्मक क्षमता बुद्धि के निर्धारण की एकमात्र विशिष्टता है।
C. बुध्दि को मापने के लिए बुद्धिलब्धि की संरचना प्रतिपादित की।
D. 4 कारकों के आधार पर 16 अलग प्रकार की बुद्धि का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया गया है
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, के अनुसार शिक्षा को किस पर बल देना चाहिए?
A. संकल्पनात्मक समझ
B. गैर-संदर्भित विषय-वस्तु
C. रट कर सीखना
D. परीक्षाओं के लिए सीखना
बाल केंद्रित कक्षा में अधिगम मुख्यतः किस प्रकार होता है?
A. शिक्षकों द्वारा प्रत्यक्ष निर्देश से
B. पाठ्यपुस्तकों से
C. अधिगमकर्ताओं के निष्क्रिय रूप से सुनने से
D. विविध स्रोतों का अन्वेषण करके
कथन (A) : बच्चों को ‘लिंग उपयुक्त’ व्यवहार के संकेत शैशवावस्था के अवस्था से ही मिलने शुरू हो जाते हैं।
तर्क (R) : बाल्यावस्था में अलगाव और सामाजिक अनुभवों से वंचित होने से बच्चों को अपूरणीय क्षति हो सकती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है और (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
शिक्षकों को बच्चों के मूल्यांकन का विवरण उनके अभिभावकों को देना चाहिए जिससे –
A. अभिभावक अपने बच्चे की पहचान कर उसे सही ढंग से नामांकित कर पाएँ – मंदबुद्धि, बुद्धिमान इत्यादि।
B. अभिभावकों की अपने बच्चे के अधिगम (क्या और कैसे) के बारे में समझ बन सके।
C. अभिभावक जान पाएँ की उनका बच्चा क्या नहीं कर सकता है।
D. अभिभावक अपने बच्चे की तुलना कक्षा के शेष बच्चों से कर पाएँ।
सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित समूहों के छात्रों का अवधारण सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को सुनिश्चित करना चाहिए कि:
A. वे घर पर ट्यूशन लें।
B. उन्हें स्मरण आधारित बहुत सारे कार्य पत्रक दिए जाएँ।
C. स्कूल आने में उनकी रुचि कम न हो।
D. गैर-संदर्भित पाठ्यचर्या का पालन हो।
उस प्रश्न की पहचान कीजिये जो ‘मूल्यांकन’ के कौशल का परीक्षण करता है।
A. आज आप जो पुस्तकें पढ़ते हैं वे ऋग्वेद से किस प्रकार भिन्न हैं?
B. ‘पुरातत्व ‘को परिभाषित कीजिए।
C. हड़प्पा सभ्यता के लोग औज़ार बनाने के लिए किन धातुओं का प्रयोग करते थे?
D. हड़प्पा सभ्यता स्थल की खोज कब की गई थी?
समावेशी शिक्षा के बढ़ावे और सुसाध्यन हेतु, दिव्यांगजन अधिकार आधिनयम (2016) के अंतर्गत निम्न में से युक्तियों के किस समूह को प्रतिपादित किया है?
i. विद्यालय जाने वाले बालकों का हर पाँच वर्ष में सर्वेक्षण करना।
ii. सभी के लिए एकरूपी और मानकीकृत पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करना।
iii. पुस्तकें, अन्य अधिगम सामग्री और समुचित सहायक युक्तियाँ उपलब्ध करवाना।
iv संसूचना हेतु समुचित संवर्धित और अनुकल्पी पद्धतियों का उपयोग।
A. (i), (ii), (iii)
B. (i), (ii), (iv)
C. (i), (iii), (iv)
D. (ii), (iii), (iv)
धार्मिक अल्पसंख्यकों के विद्यार्थियों को शामिल करने के लिए, एक शिक्षिका को क्या करना चाहिए?
A. सभी धमों में समानता के बजाय अंतर पर अधिक बल देना।
B. विभिन्न धर्मों के सदस्यों के बीच सद्भाव के उदाहरण प्रस्तुत करना।
C. विशेष धर्मों में विश्वासों और प्रथाओं के बारे में पूर्वाग्रहों को बढ़ावा देना।
D. विशेष धर्मों से संबंधित रूढ़ियों को मजबूत करना।
डिस्ग्राफिया मुख्य रूप से किस कठिनाई से जुड़ा है?
A. पढ़ना
B. सोचना
C. चलना
D. लिखना
निम्नलिखित में से कौन-सा अभ्यास दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के सफल समावेशन को सुनिश्चित करने में सहायक होगा?
A. छोटे मुद्रण और चित्रों वाली पुस्तकें
B. शिक्षक और साथियों द्वारा सांकेतिक भाषा का प्रयोग
C. स्पर्शनीय और उभरी सामग्री का उपयोग
D. बोर्ड पर लिखित निर्देश
उच्च सृजनात्मकता वाले विद्यार्थियों की अवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, एक शिक्षिका को ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए जो _________ को बढ़ावा देती है।
A. अभिसारी चिंतन
B. जानने की जिज्ञासा
C. विचारों की मौलिकता
D. समस्या समाधान कौशल
शिक्षार्थियों के ज्ञान को गहन और दीर्घ-कालीन बनाने के लिए एक शिक्षक को क्या करना चाहिए?
A. अभी सीखे गए संप्रत्ययो के विस्तरण और चर्चा करने से मना करें।
B. विभिन्न परिस्थितियों में अधिगम को लागू करने के अवसर दें।
C. विषयवस्तु को समझाने की बजाय उसे रटवाने पर ध्यान दें।
D. केवल मौखिक रूप में ही जानकारी और निर्देश प्रस्तुत करें।
अभिकथन (A): एक शिक्षिका को अपने विद्यार्थियों को किसी प्रश्न के उत्तर के बारे में सहज ज्ञान युक्त अनुमान लगाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
कारण (R) : विद्यार्थियों को केवल तभी उत्तर देने का निर्देश दिया जाना चाहिए जब वे सही उत्तर के बारे में पूरी तरह से सुनिश्चित हों।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है और (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
एक शिक्षक को ऐसी गतिविधियों की योजना बनानी चाहिए जो शिक्षार्थियों के बीच __________ उत्पन्न करती हैं।
A. चिंता
B. बोरियत
C. जिज्ञासा
D. हतोत्साहन
किसी विशेष कार्य को कैसे करना है, इसके ज्ञान को ___________कहा जाता है।
A. समावेशित ज्ञान
B. अनुबंधित ज्ञान
C. घोषणात्मक ज्ञान
D. प्रक्रियात्मक ज्ञान
निम्नलिखित में से कौन विद्यार्थियों के बीच सार्थक अधिगम को बढ़ावा नहीं देता है?
A. अन्वेषण
B. अंतः क्रिया
C. अधिसंज्ञान
D. निष्क्रिय अवलोकन
हमारी अपनी क्षमताओं और दिए गए कार्य की मांगों के अनुसार, उस स्थिति में उपयोगी रणनीतियों की समझ़ का परोक्ष और प्रत्यक्ष बोध क्या कहलाता है?
A. घोषणात्मक ज्ञान
B. प्रकरणात्मक ज्ञान
C. अधिसंज्ञानात्मक ज्ञान
D. प्रक्रियात्मक ज्ञान
एक समस्या को हल करते समय, एक विद्यार्थी समरूपी समस्याओं को उद्धृत कर रहा है और वर्तमान समस्या को हल करने के लिए संकेत ले रहा है। यह________ का उदाहरण है।
A. अनुरूपक चिंतन
B. कार्यात्मक स्थिरता
C. अनुक्रिया समुच्चय
D. पश्चगामी कार्यकारी युक्ति
एक वैज्ञानिक सम्प्रत्य पर चर्चा के दोरान, एक शिक्षिक ने पाया की कुछ विद्यार्थियों को उस सम्प्रत्य से सम्बंधित कुछ भ्रांतियां हैं। ऐसी स्थिति में शिक्षिका को क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थियों को भ्रांतियां के बारे में बात करने दें और वैज्ञानिक तर्क की खोज के अवसर प्रदान करें।
B. उन भ्रांतियों को सिरे से ख़ारिज करें और उन्हें उस संप्रत्यय पर मानक जानकारी बताएं।
C. इन बच्चों को एक विशेष शिक्षक के पास भेज दे और अधिगम अक्षमता के लिए आंकलन की सिफारिश करें।
D. शिक्षिक को उन भ्रांतियों पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए और अगले सम्प्रत्यय की और आगे बढ़ जाना चाहिए।
संवेगों और संज्ञान के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. किसी भी प्रकार के संवेगों से ध्यान अवधि अपरिवर्तित रहती है।
B. संवेग और तार्किक सोच एक दूसरे से स्वतंत्र हैं।
C. संवेग स्मृतियों के कूटलेखन और पुनर्प्राप्ति को सुसाध्य करते हैं।
D. स्मृति सकारात्मक या नकारात्मक संवेगों से संबंधित नहीं है।
निम्नलिखित में से कौन-सा विश्वास छात्रों को भविष्य के प्रयासो के लिए प्रेरित करने की संभावना रखता है?
A. मैं बुद्धिमान नहीं हूँ और प्रयास में मेरी क्षमता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
B. अगर मैं अपने प्रयत्न में आवश्यक प्रयास करता हूँ तो मैं दिए गए कार्य करने में सक्षम हूँ।
C. मैं एक बदकिस्मत व्यक्ति हूँ और मेरी किस्मत कभी भी दिए गए कार्य में मेरी सफलता का साथ नहीं देती है।
D. मेर पास विज्ञान में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता नहीं है और इसे बदलना मेरे नियंत्रण से बाहर है।
वीर शैववाद निम्नलिखित में से किस व्यक्ति विशेष से जुड़ा हुआ है?
A. बसवन्ना
B. अल्लामा प्रभु
C. चोखामेला
D. अक्का महादेवी
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A और B
B. A, B और C
C. A, B और D
D. B, C और D
निम्नलिखित सूची-I में तमिल क्षेत्र में रहने वाले लोगों का सूची-II में दिए गए उनके व्यावसायिक चित्रण से सुमेलित कीजिए:
|
सूची – I |
सूची – II |
||
|
A. |
वेल्लार |
I. |
भूमिहीन मज़दूर |
|
B. |
उणवार |
II. |
स्वतंत्र कृषक |
|
C. |
अदिमई |
III. |
बड़े भूस्वामी |
|
D. |
गृहपति |
IV. |
साधारण हलवाहे |
A. a – iii, b – i, c – iv, d – ii
B. a – iii, b – iv, c – i, d – ii
C. a – i, b – iii, c – ii, d – iv
D. a – ii, b – iv, c – iii, d – i
प्राचीन काल में “रेशम मार्ग” (Silk Route) शब्द का अर्थ ____________ से है।
A. चीन से अन्य देशों में रेशमी वस्त्र ले जाने वाले व्यापारियों का यात्रा मार्ग।
B. समुद्री मार्ग जो उन देशों को जोड़ते थे जहाँ रेशमी वस्त्रों के व्यापारी अपने उत्पाद बेचते थे।
C. उन सभी देशों को जोड़ने वाली सड़कें जहां शहतूत के पौधों की खेती की जाती थी।
D. सड़क, समुद्र और वायु मार्ग जहाँ रेशमी उत्पादों का व्यापार होता था।
12वीं शताब्दी के निम्नलिखित में से किस शिलालेख में रथकारों (रथ निर्माताओं) की स्थिति पर विचार किया गया है।
A. बादामी चालुक्य
B. बोलुवमपट्टी
C. नंदी बसवेश्वर
D. उईयाकोंडन उदेयार
अपनी पुस्तक ‘स्त्रीपुरुषतुलना’ में ताराबाई शिंदे ने आलोचना की:
A. पुरुषों और महिलाओं के बीच सामाजिक अंतर।
B. पुरुषों और महिलाओं के बीच प्राकृतिक अंतर।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A सही है।
B. केवल B सही है।
C. A तथा B दोनों सही हैं।
D. A तथा B दोनों गलत हैं।
निम्नलिखित में से किस ग्रंथ में पेरियअलवार, अंडाल, तोंडरडिप्पोडी अलवार और नम्माल्वार के गीतों का संकलन किया गया है?
A. दिव्य प्रबंधम्
B. तेवरम्
C. तिरूवाचकम्
D. तिरूमुरयी
निम्नलिखित में से कौन-सा एक महाजनपद के शासकों द्वारा वसूल किया जाने वाला नियमित कर नहीं है?
A. फसल पर कर
B. शिल्पकार पर कर
C. चरवाहों पर कर
D. परिवार पर कर
जनजातियों पर औपनिवेशिक शासन के प्रभाव के बारे में निम्न कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए।
(A) आरक्षित वन में, निजी अधिकार या विशेषाधिकार या तो पूरी तरह से प्रतिबंधित थे या कठोर परिस्थितियों में ही अनुमति दी गई थी।
(B) संरक्षित वन में, सरकार ने स्थानीय आबादी या निजी व्यक्तियों के कुछ अधिकारों का प्रयोग करने की अनुमति दी।
A. A गलत है, B सही हैं।
B. A और B दोनों सही हैं।
C. A और B दोनों गलत हैं।
D. A सही है, B गलत है।
निम्नलिखित में से कौन-सा नारा श्री नारायण गुरु द्वारा दिया गया?
A. मानवता की एक जाति, एक धर्म, एक ईश्वर
B. मानवता की एक भाषा, एक धर्म, एक ईश्वर
C. मानवता की एक भाषा, एक जाति, एक ईश्वर
D. मानवता की एक धर्म और एक ईश्वर
निम्नलिखित में से ‘स्वाभिमान आंदोलन’ की स्थापना किसने की?
A. ई. वी. रामास्वामी या पेरियार
B. श्री नारायण गुरू
C. बी. आर. अम्बेडकर
D. स्वामी विवेकानन्द
नीचे दिए गए कथनों A, B तथा C को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए
A. 19वीं सदी में शहरों के विस्तार ने काम की नई मांगें पैदा कीं।
B. गाँवों और कस्बों से अपेक्षाकृत धनी लोग शहरों में मज़दूरी के लिए जाने लगे।
C. हालांकि नए स्थानों पर कार्य करना आसान नहीं था परन्तु यह निचली जातियों के लोगों के लिए सवर्ण जमींदारों द्वारा उनके जीवन पर दमनकारी कब्जे से छूट निकलने का एक मौका था।
A. केवल A तथा B सही हैं
B. केवल B तथा C सही हैं
C. केवल A तथा C सही हैं
D. सभी A, B तथा C सही हैं
निम्नलिखित में से किस नेता को एक लोकप्रिय चित्रात्मक प्रतिनिधित्व ‘कृष्ण रथ को चलाते हुए’ में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में अन्य राष्ट्रवादी नेताओं का मार्गदर्शन करते हुए दिखाया गया था?
A. सुभाष चन्द्र बोस
B. सरदार वल्लभभाई पटेल
C. मोहनदास करमचंद गाँधी
D. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
निम्नलिखित कथनों A तथा B को पढ़िए –
A. औरंगजेब ने कम्पनी को शुल्क मुक्त व्यापार करने का अधिकार देते हुए एक फरमान जारी किया।
B. कंपनी और अधिक रियायतें और मौजूदा विशेषाधिकारों में हेरफेर नहीं चाहती थी।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. A गलत है, B सही है
B. दोनों A और B सही हैं
C. दोनों A और B गलत हैं
D. A सही है, B गलत है
भारतीय संविधान की विशेषताओं के बारे में जब इसका प्रारूप तैयार किया गया था, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
A. इसने भारत के सबसे बड़े अनुपात वाले समुदायों के लिए मतदान के अधिकार को अपनाया।
B. इसने सभी नागरिकों को कानून के समक्ष समानता की गारंटी दी।
C. इसने समाज के निर्धन और सबसे वंचित तबकों के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A
B. केवल B और C
C. केवल A और C
D. A, B और C
सौर मंडल के संदर्भ में कौन-सा कथन सही है?
A. सूर्य, आठ ग्रह और उनके उपग्रह सौर मंडल बनाते हैं।
B. सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह, क्षुद्रग्रह और उल्कापिंड सौर परिवार बनाते हैं।
C. सूर्य, दस ग्रह, उपग्रह, क्षुद्रग्रह और उल्कापिंड सौर मंडल का निर्माण करते हैं।
D. सूर्य और ग्रह सौर मंडल का निर्माण करते हैं।
नीचे दिए गए वाक्यों A तथा B को पढ़ें व सही विकल्प का चुनाव करें।
A. प्रत्येक अक्षांश के मान के साथ उत्तर या दक्षिण भी लिखा जाता है।
B. प्रत्येक स्थान के देशांतर के साथ उत्तर या दक्षिण भी लिखा जाता है।
A. केवल A सही है।
B. केवल B सही है।
C. A तथा B दोनों सही हैं।
D. A तथा B दोनों गलत हैं।
कथन पढ़ कर सही विकल्प चुनिए।
अभिकथन (A) : उष्ण कटिबंध सर्वाधिक ऊष्मा प्राप्त करता है और वर्ष भर गर्म रहता है।
कारण (R) : कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच सभी अक्षांश रेखाओं पर वर्ष में कम-से-कम एक बार दिन के मध्य सूर्य सिर पर रहता है।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है पर (R) सत्य नहीं है।
D. (A) और (R) दोनों सत्य हैं।
कथन पढ़ कर दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनें –
अभिकथन (A) : विषुवत् रेखा ग्लोब पर एक महत्त्वपूर्ण संदर्भ बिंदु है।
कारण (R) : विषुवत् रेखा पृथ्वी को उत्तरी गोलार्द्ध और दक्षिणी गोलार्द्ध में बाँटती है।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) सत्य दोनों हैं, परंतु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है पर (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
यदि भूकंप आता है, तो पृथ्वी की सतह कंपन करती है और यह कंपन दूर स्थानों तक जा सकती है।
निम्न विकल्पों में से कौन-से विकल्प भूकंप को समझने में सहायक होंगे?
A. उद्गम केंद्र, भूकम्पलेखी, प्लेट सीमा
B. S तरंगें (अनुप्रस्थ तरंगें ), निकास (वेंट), मैंटल
C. P तरंगें (अनुदैर्घ्य तरंगें), क्रेटर, लावा
D. गैसें, रिक्टर, बहिर्जनिक (एक्सोजेनिक) बल
निम्नलिखित कथन पढ़ें, सही विकल्प चुनें-
अभिकथन (A) : सजीव और उनके चारों ओर के वातारण का परस्पर संबंध परिस्थितिक तंत्र का निर्माण करता है।
कारण (R) : सभी पौधे, पशु और मनुष्य अपने चारों ओर के वातावरण पर निर्भर हैं।
A. दोनों (A) और (R) सत्य हैं, (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. दोनों (A) और (R) सत्य हैं, परंंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है पर (R) नहीं है।
D. दोनों (A) और (R) असत्य हैं।
पर्यावरण के क्षेत्रों का सही मिलान उनके उदाहरणों के साथ करें और विकल्प चुनेंः
| (A) | स्थलमंडल | (i) | जल समूह – जैसे नदियाँ, झीलें,समुद्र |
| (B) | वायुमंडल | (ii) | पौधे, जीव |
| (C) | जैवमंडल | (iii) | धातु और चट्टान |
| (D) | जलमंडल | (iv) | वायु की विभिन्न गैसों से निर्मित तह |
A. A – (ii), B – (i), C – (iii), D – (iv)
B. A – (iv), B – (iii), C – (i), D – (ii)
C. A – (iii), B – (iv), C – (ii), D – (i)
D. A – (i), B – (ii), C – (iv), D – (iii)
निम्नलिखित में से कौन-सी वायु में मौजूद गैसों में से ग्रीन हाउस गैस है?
A. ऑक्सीजन
B. हाइड्रोजन
C. हीलियम
D. कार्बन डाइऑक्साइड
वायु विभिन्न गैसों का सम्मिश्रण है। निम्नलिखित कथनों में से वायु के बारे में सही कथनों का चयन कीजिए।
A. पौधे वायु से सीधे नाइट्रोजन लेते हैं।
B. हरे पौधे ऑक्सीजन छोड़ते हैं।
C. हीलियम, आर्गन और ऑक्सीजन गैस वायु में प्रचुर मात्रा में है।
D. छोटे-छोटे धूलिकण वायु में मौजूद हैं।
A. A और C सत्य हैं, B और D असत्य हैं।
B. A और D सत्य हैं, B और C असत्य हैं।
C. B और D सत्य हैं, A और C असत्य हैं।
D. B और C सत्य हैं, A और D असत्य हैं।
शहरों में तापमान गांवों की तुलना में अधिक क्यों है?
सही विकल्प चयन करें –
A. कंक्रीट और धातु निर्मित भवन दिन में गर्म हो जाते हैं।
B. ऐसाफेल्ट निर्मित सड़कें गर्म हो जाती हैं।
C. भीड़ वाले ऊँचे भवन गर्म वायु रोक लेते हैं।
D. शहरों में अधिक खुले स्थान और पेड़ होते हैं।
A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, B और D
D. A, C और D
खनिजों का उनके प्रकारों से सुमेलित कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए –
| A. | लौह खनिज | (i) | चूना पत्थर |
| B. | जीवाश्म ईंधन | (ii) | सीसा |
| C. | अधात्विक खनिज | (iii) | कोयला |
| D. | अलौह खनिज | (iv) | मैंगनीज़ |
A. A – (i), B – (ii), C – (iv), D – (iii)
B. A – (iii), B – (iv), C – (ii), D – (i)
C. A – (iv), B – (iii), C – (i), D – (ii)
D. A – (iii), B – (i), C – (ii), D – (iv)
वन्यजीव संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधियाँ/कार्य आवश्यक हैं?
A. वनों की कटाई और मृदा अपरदन
B. दावानल (जंगल की आग) और भूस्खलन
C. राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव अभयारण्य
D. निर्माण कार्य और शिकार
बढ़ती जनसंख्या की बढ़ती मॉंग को पूरा करने के लिए कृषि के उत्पादन को बढ़ाने के तरीकों पर सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. उर्वरकों और उच्च उपज वाले बीजों का प्रयोग
B. बोए गए क्षेत्र में विस्तार करके
C. वर्षा निर्भर कृषि
D. कृषि का मशीनीकरण
A. A, B और C
B. A, C और D
C. A, B और D
D. B, C और D
निम्नलिखित में से कौन-सा पूर्वाग्रह की संकल्पना को समझाने के लिए उपयुक्त उदाहरण होगा?
A. लोगों का एक दूसरे के प्रति समानता का दृष्टिकोण।
B. लोगों द्वारा अन्य लोगों को नकारात्मक रूप से आंकना।
C. लोगों द्वारा एक-दूसरे का सम्मान करना।
D. श्रेष्ठता एवं हीनता की भावना।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A और C
B. B
C. C
D. B और D
निम्नलिखित में से कौन-से कारक क्षेत्र की विविधता पर असर/प्रभाव डालते हैं?
A. भिन्न खान-पान और कपड़ों की आदतें
B. समान धर्मों का पालन
C. लोगों द्वारा अलग-अलग तरह की भौगोलिक स्थितियों में सामंजस्य बैठाना।
सही विकल्प का चयन कीजिएः
A. केवल A
B. A और B
C. B और C
D. A और C
राज्य सरकार का कार्यकारी प्रमुख कौन होता है?
A. मुख्यमंत्री
B. राज्यपाल
C. मुख्य सचिव
D. महान्यायवादी
भारत द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी सरकार की व्यवस्था को चुना गया?
A. राष्ट्रपति एवं एकात्मक/ऐकिक
B. संसदीय एवं संघीय
C. राष्ट्रपति एवं संघीय
D. संसदीय एवं एकात्मक/ऐकिक
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन ग्रामीण भारत में जीवन के बारे में सत्य है?
A. भारत में कुल किसानों में लगभग हर-पाँचवे में से चार बड़े किसान हैं।
B. भारत में किसानों को जब अपेक्षित पैदावार नहीं मिलती तब वे ऋण-जाल में फॅंस जाते हैं।
C. छोटे किसान अपनी ऋण-संबंधी आवश्यकताओं के लिए मुख्यतः बैंकों पर आश्रित रहते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल A
B. केवल B
C. केवल A और B
D. केवल B और C
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही कथनों का चयन कीजिए –
(A) भारत में साठ प्रतिशत (60%) परिवार खेतिहर मजदूरों के रूप में काम कर रहे हैं।
(B) गाँव में सीमित आय उपार्जन के अवसरों के चलते खेतीहर मज़दूर दूरवर्ती स्थानों पर प्रवास करते हैं।
(C) किसानों से नियमित रोजगार की चाहत में खेतीहर मज़दूर बाज़ार में प्रचलित वेतन से कम वेतन स्वीकार करते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B)
C. केवल (B) और (C)
D. केवल (A)
किसी देश में प्रजातंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है –
A. नियमित रूप से चुनाव का आयोजन
B. निर्णय प्रक्रिया में जनता की भागीदारी
C. जागरूक जनमत
D. सशक्त तथा समर्पित नौकरशाही
सही विकल्प का चयन करें –
A. A, B और D
B. A, B और C
C. B, C और D
D. A, C और D
एक पाठ्यचर्या सामग्री में महिलाओं के चित्र गृहणियों एवं घरेलू सहायिकाओं (मेड) के रूप में हैं तथा पुरुषों के चित्र अभियन्ताओं एवं पायलटों के रूप में हैं। इस तरह का चित्रण संभावनीय रूप से किसको बढ़ावा देगा?
A. जेंडर सशक्तीकरण
B. जेंडर नाटकीकरण
C. जेंडर रूढ़िबद्धता
D. जेंडर समरूपता
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए –
कथन (A) : सभी लोकतांत्रिक देशों से उम्मीद की जाती है कि उनके पास संविधान ज़रूर होगा।
कथन (B) : ये आवश्यक नहीं है कि जिन देशों के पास अपने संविधान होते है वे सभी लोकतांत्रिक देश ही होंगे।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. केवल (A) सही है।
D. केवल (B) सही है।
भारत के संविधान द्वारा भारत का वर्णन करने के लिए कौन-से शब्द का उपयोग किया गया है?
A. संघ
B. राज्यों का संघ
C. गणतंत्र
D. भारतवर्ष
निष्पक्ष सुनवाई में न्यायधीश की क्या भूमिका होती है?
A. न्यायाधीश प्रस्तुत प्रमाणों और क़ानून के अनुसार तय करते हैं कि आरोपी निर्दोष है।
B. न्यायाधीश निष्पक्ष भाव से और खुली अदालत में मुकदमों का संचालन करते हैं।
C. जिन मुकद्दमों में जनता का अन्तर्विवेक हिल जाता है उन पर न्यायाधीश शीघ्र ही निर्णय सुना देते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A सही है।
B. B गलत है।
C. केवल C सही है।
D. A और B दोनों सही हैं।
निम्न कथनों A तथा B को पढ़ें तथा सही विकल्प चुनें-
A. शोषण के खिलाफ अधिकार का अर्थ है कि किसी को भी कम मजदूरी पर काम करने या बंधुआ मज़दूर के तौर पर काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।
B. सामाजिक न्याय से संबंधित कई कानून भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों पर आधारित हैं।
A. (A) तथा (B) दोनों सही हैं तथा (B),(A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) तथा (B) सही हैं किन्तु (B),(A) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है किन्तु (B) गलत है।
D. (A) गलत है किन्तु (B) सही है।
‘भोपाल गैस त्रासदी’ के उदाहरण को लेकर की जाने वाली चर्चा में निम्न में से कौन-से मुद्दों के स्थान पाने की ज्यादा संभावना है?
A. निम्न स्तरीय सुरक्षा उपाय
B. कीटनाशकों का उत्पादन
C. उद्योगों में लागत में कटौती
D. श्रमिकों को मुआवज़ा
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, C और D
D. ऊपर के सभी
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सामाजिक विज्ञान के अध्ययन के बारे में अति उपयुक्त है/हैं?
A. विचार, रहन-सहन और सांस्कृतिक प्रथाओं के अंतरों की भिन्नताओं का सम्मान करना सीखने के लिए।
B. अतीत के संबंध में गर्व और विषाद् की भावना पैदा करने के लिए।
C. समाज के एक सक्रिय, उत्तरदायी और चिंतनशील (Reflective) सदस्य के रूप में विकसित होने के लिए।
D. यह समझने के लिए कि हम जिस समाज में रहते हैं उसकी संरचना और प्रबंधन कैसे होता है तथा उसे शासित कैसे किया जाता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A, B और C
B. A, B और D
C. A, C और D
D. B, C और D
निम्नलिखित दो कथनों (A) और (R) पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : सामाजिक विज्ञान में उपयोगितावाद के लोकाचार से समतावाद के लोकाचारों की तरफ़ स्थानांतरित होना अति आवश्यक है।
कारण (R) : सामाजिक विज्ञान परंपरागत तौर पर ‘विकासात्मक’ समस्याओं पर केन्द्रित है, जोकि महत्त्वपूर्ण हैं परन्तु समानता, न्याय और गरिमा से जुड़ी समस्याओं को समझने के लिए पर्याप्त नहीं है।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. केवल (A) सही है।
D. केवल (R) सही है।
सामाजिक विज्ञान की एक शिक्षिका ‘बाजार’ थीम पर एक पाठ-योजना बनाना चाहती है। निम्न में से कौन-से उप-संप्रत्ययों की उसकी पाठ-योजना का हिस्सा बनने की सबसे अधिक संभावना है?
A. बाज़ार के प्रकार
B. बाज़ारों की श्रृंखला
C. असमान अवसर
D. कृषि उत्पादन कार्य
E. बाज़ार में मोल-तोल करना
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए-
A. केवल A, B और C
B. केवल A, B और E
C. केवल A, B, C और E
D. केवल A, B, D और E
सामाजिक विज्ञान की कक्षा के संदर्भ में निम्न कथनों को पढ़ें।
A. बच्चे बाहरी विश्व के तमाम अनुभव कक्षा में लाते हैं।
B. सामाजिक विज्ञान की कक्षा में हमें बच्चों के अनुभवों को ज्यों-का-त्यों शामिल करना चाहिए।
C. यथार्थ को दर्शाया जाता है साथ ही यह विश्लेषित किया जाता है कि हम आदर्श की ओर कैसे बढ़ सकते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल A तथा B सही हैं।
B. केवल B तथा C सही हैं।
C. केवल A तथा C सही हैं।
D. सभी A, B तथा C सही हैं।
सामाजिक विज्ञान के शिक्षक होने के नाते, आप अपनी कक्षा में लिंग रूढ़िबद्ध धारणाओं को समाप्त करने हेतु कौन-से प्रयास करेंगे?
A. छात्र एवं छात्राओं को एक सीट पर बैठाना और इस व्यवस्था को साप्ताहिक आधार पर संचालित करना और छात्रों को एक-दूसरे से परिचित होने के अवसर देना।
B. कक्षा में लिंग तटस्थ गतिविधियों को आयोजित करना।
C. लड़कों को लड़कियों की उत्तर पुस्तिका और लड़कियों को लड़कों की उत्तर पुस्तिका जॉंचने के लिए प्रोत्साहित करना।
D. कक्षा में स्वच्छता बनाए रखने की ज़िम्मेदारी समान रूप से छात्र एवं छात्राओं में बाँटना।
A. A, B और D
B. B, C और D
C. A, C और D
D. A, B और C
विभिन्न विषयों जिनमें सामाजिक विज्ञान भी शामिल है में पाठ-योजना बनाते हुए पाँच-ई मॉडल काफ़ी प्रचलित हैं। इसके मॉडल के अनुसार शिक्षक पढ़ाने हेतु आरंभ में कौन-से चरण का प्रयोग करेगा?
A. इवेल्युवेट
B. एक्सप्लेन
C. इन्गेज
D. इन्टरटेन
निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि अनुभवों के ज़रिए लोकतंत्र की अवधारणा को विकसित करने में सबसे अधिक सहायक होगी?
छात्रों को
A. भूमिका निर्वहन (रोल प्ले) के माध्यम से स्वतंत्र भारत की पहली सरकार बनने की मुख्य घटनाएँ दर्शाने को कहना।
B. छात्र परिषद् के अध्यक्ष को चुनने के उनके अनुभव के बारे में सोचने को कहना।
C. वाद-विवाद दल, तैराकी दल, जैसे स्कूल के दलों में चुने जाने के उनके अनुभव के बारे में सोचने को कहना।
D. भारत की विभिन्न राजनैतिक दलों की सूची बनाने को कहना।
कक्षा में सामाजिक विज्ञान की पाठ्य-पुस्तकों के उपयोग से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
A. पाठ्य-पुस्तकों को ज्ञान के एकमात्र स्रोत की तरह देखना चाहिए तथा इससे किसी भी तरह के भटकाव को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए।
B. अधिगमकर्ताओं को पाठ्य-पुस्तकों से परे जाकर तथा अन्य विभिन्न स्रोतों से पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
C. पाठ्य-पुस्तकों का प्रयोग विद्यार्थियों के याद करने के कौशल की परख करने के लिए होना चाहिए।
D. शिक्षकों को विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तकों में दी गई सूचना/जानकारी को अपने स्वयं के अवलोकन के साथ जोड़ने के लिए सबल बनाना चाहिए।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A सही है।
B. केवल B सही है।
C. केवल A और C सही हैं।
D. केवल B और D सही हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि भारतीय संविधान के क्षेत्र में आलोचनात्मक चिंतन के विकास के अवसर प्रदान/उपलब्ध कराती है?
A. बच्चों को भारतीय संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों को याद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
B. बच्चे को अध्ययन (केस-स्टडी) उपलब्ध कराना चाहिए जिनमें लोग भारतीय संविधान में उल्लिखित विभिन्न अधिकारों को पाने के लए संघर्ष करते हैं।
C. वकील को आमंत्रित किया जाना चाहिए उन महत्त्वपूर्ण मामलों को सूचीबद्ध करने के लिए जिनमें उसे जीत मिली।
सही विकल्प का चयन कीजिए-
A. केवल A
B. केवल B
C. A और B दोनों
D. B और C दोनों
निम्नलिखित में से कौन-से प्रश्न समालोचनात्मक चिंतन कौशल को बढ़ावा देने के अवसर प्रदान करते हैं?
A. लोगों के समानता के लिए किए गए संघर्ष में संविधान की क्या भूमिका है?
B. वे कौन-से विभिन्न तरह के बाज़ार हैं जिनसे गुजरकर कपास एक कमीज़ बनती है।
C. एक कमीज़ बनाने की प्रक्रिया में किसे सबसे अधिक लाभ मिलता है?
D. सदाबहार वनों तथा पर्णपाती वनों में क्या अन्तर है?
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A, B तथा C
B. A, B, C तथा D
C. केवल A तथा B
D. केवल A तथा C
प्रारंभिक स्तर के विद्यार्थी हाल ही में राज्य में हुए चुनावों को समझ सकें उसके लिए एक शिक्षिका सहायता करना चाहती है। वह चाहती है कि विद्यार्थी इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तत्त्व के रूप में देखें। कौन-सा स्रोत इसके लिए उपयुक्त रहेगा?
A. राज्य के चुनाव परिणामों के विवरण वाली समाचार क्लिप।
B. चुनाव कराने से संबंधित भारतीय संविधान के विभिन्न अनुच्छेद।
C. चुनाव प्रक्रियाओं के वीडियो रिकॉर्ड यू-ट्यूब पर उपलब्ध कराना।
D. संयुक्त राज्य अमेरिका में चुनावों से संबंधित प्रसंगों वाली फ़ीचर फ़िल्में।
सही विकल्प का चयन कीजिए-
A. केवल A और B
B. A, B, C और D
C. केवल B, C और D
D. केवल A और C
सामाजिक विज्ञान को प्रारंभिक विद्यालयों में बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा/से विकल्प सही है/हैं?
A. विद्यार्थियों को सामाजिक मुद्दों के बारे में नवीनतम सूचना उपलब्ध कराना ताकि वे याद कर सकें।
B. विश्लेषणात्मक और रचनात्मक मानस का आधार रखने में सामाजिक विज्ञान एक अनिवार्य स्रोत की तरह सहायता करता है, इस पर बल देना।
C. विद्यार्थियों को निरंतर याद दिलाना चाहिए कि समाज में उपस्थित प्रत्येक समस्या को विभिन्न सामाजिक विज्ञानों के अध्ययन से हल किया जा सकता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए-
A. A और B दोनों
B. केवल A
C. केवल B
D. केवल A और C
कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिये।
अभिकथन (A) : सामाजिक विज्ञान पढ़ाना उत्तरोत्तर रूप से जटिल एवं चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।
कारण (R) : भारत के शिक्षण संस्थानों में पढ़ाने के लिए पेशेवर रूप से प्रशिक्षित समाज वैज्ञानिकों की कमी है।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
औपनिवेशिक शासन ने भारतीय उपमहाद्वीप में जनजातीय समूहों के जीवन को कैसे प्रभावित किया, के अध्ययन के लिए निम्नलिखित में से किसका इस्तेमाल एक प्राथमिक स्रोत के रूप में किया जा सकता है?
A. बिरसा मुंडा के जीवन पर बना एक वृत्तचित्र।
B. लेखक अमिताव घोष द्वारा लिखित एक ऐतिहासिक कल्पना (फिक्शन)।
C. औपनिवेशिक शासन ने जनजातियों की परिस्थिति को समर्पित इतिहास की पाठ्यपुस्तक में एक पाठ।
D. उस काल/समय के दौरान बैगा जैसी जनजातियों द्वारा गाए गए और मानवशास्त्री बेरियर ऐल्विन द्वारा प्रलेखित किए हुए गीत।
अगर एक विद्यार्थी एक ज़िले की जनसंख्यकीय विशेषताओं को समझने के लिए एक परियोजना विकसित करने का प्रस्ताव रखता है। निम्नलिखित में से किसकी संभावना के रूप में आवश्यकता होगी?
A. घरों के सर्वेक्षण के माध्यम से एकत्रित आँकड़े
B. भारत की जनगणना से आँकड़े
C. पटवारी/ग्राम प्रशासनिक अधिकारी से आँकड़े एकत्रित किए जा सकते हैं।
D. अतीत में उभरी जनसांख्यकीय विशेषताओं के बारे में समाचार-पत्र द्वारा दी गई सूचना।
निम्नलिखित में से कौन-सी अधिगम के लिए आकलन रूपरेखा (AFL) की मुख्य विशेषताएँ हैं?
A. प्रत्येक बच्चे की व्यक्तिगत एवं विशिष्ट आवश्यकताओं को पहचानना।
B. हित धारकों के साथ अधिगम प्रगति को साझा करने के लिए उपयोग।
C. अधिगम प्रतिफलों पर आधारित मानदण्ड पर विद्यार्थियों के अधिगम को आँकना।
D. समयानुसार अधिगम प्रगति में परिवर्तनों के अवलोकन के अवसर उपलब्ध करवाना।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल A और B
B. केवल B और C
C. केवल A और C
D. केवल A और D
शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के अनुसार प्रारंभिक स्तर तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए पाठ्यचर्या के सूत्रीकरण और मूल्यांकन कार्यविधियों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धांत सही है?
A. बच्चों को उनसे ना संभलने वाला गृहकार्य नहीं देना चाहिए।
B. इसे बच्चे के चहुमुखी (सर्वांगीण) विकास को प्रोत्साहन देना चाहिए।
C. जो शारीरिक दण्ड देते हैं उन्हें सख्त चेतावनी देनी चाहिए।
D. बच्चों को अनुशासित रूप से अपने विचारों को व्यक्त करने का निर्देश देना चाहिए।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल A और D
B. केवल B
C. केवल C
D. A, B और C
विद्यालय-आधारित आकलन गतिविधियों हेतु निम्न में से क्या उपयोग में नहीं लाया जा सकता है?
A. योगात्मक आकलन
B. रचनात्मक/निर्माणात्मक आकलन
C. निदानात्मक आकलन
D. स्थापन (प्लेसमेंट) आकलन
पोर्टफ़ोलियो आकलन में आवश्यक होते हैं :
A. विद्यार्थियों के कार्यों का संग्रह
B. एक निश्चित अवधि में शिक्षक द्वारा दिए गए कार्यों व परीक्षा-पत्रों का संग्रह
C. पोर्टफोलियो में रखे जाने वाले कार्यों/वस्तुओं के चयन हेतु एक मानदण्ड
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. A तथा B
B. B तथा C
C. A तथा C
D. A, B तथा C सभी
निम्नलिखित प्रश्नों में से कौन-सा अधिगमकर्ताओं के अनुप्रयोग कौशल का आकलन करता है?
A. वायुमण्डल में कौन-सी गैस हरितगृह प्रभाव (ग्रीन हाऊस इफैक्ट) बनाती है?
B. वायुदाब क्या है?
C. वर्षा के तीन प्रकारों के नाम बताइए।
D. साक्षरता क्या है? राष्ट्रीय साक्षरता दर से अधिक दर वाले पाँच राज्यों की सूची बनाइए।
E. निजी स्वास्थ्य सुविधाओं के कई मायने हो सकते हैं। अपने क्षेत्र के कुछ उदाहरणों की सहायता से स्पष्ट कीजिए।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. A, B, C और D
B. A, B और C
C. D और E
D. A और E