CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part71

________, उस विशिष्ट समय को कहा जाता है जब बच्चे अपने वातावरण में ख़ास प्रकार के उद्दीपनों के प्रति विशेष रूप से ग्रहणक्षम होते हैंI
A. संवेदनशील अवधि
B. व्यक्त अवधि
C. नम्यता काल
D. मानसिक अकर्मण्यता

कथन (A) : बच्चों के विकास की प्रगति को दूसरे बच्चों से तुलना करके शुद्धता से मापा जा सकता है।

तर्क (R) : विकास का स्वरूप व अनुक्रम एवं विकास की गति सभी बच्चों के लिए सार्वभौमिक रूप में समान होती है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं। 

बच्चों का द्वितीयक समाजीकरण ________ की अवस्था में प्रारंभ हो जाता है, जब वह स्कूल जैसे औपचारिक संस्थानों में जाना शुरु कर देते हैं।
A. शैशवावस्था
B. प्रारम्भिक बाल्यावस्था
C. माध्यमिक बाल्यावस्था
D. किशोरावस्था

किस अवस्था में बच्चे परिकल्पनात्मक कथनों पर काम कर पाते हैं, कथनों में तार्किक सम्बन्ध देख पाते हैं, तथा अनुपात जैसी अमूर्त संरचनाओं को समझने में सक्षम होते हैं?
A. संवेदी पेशीय अवस्था
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था

निम्नलिखित में से कौन जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत की आलोचना है ? 
A. बच्चों का विकास उनके सामाजिक-सांस्कृतिक सन्दर्भ पर निर्भर होता है।
B. बच्चे सक्रिय प्राणी है।
C. बच्चों की सोच वयस्कों की सोच से गुणात्मक रूप से भिन्न होती है।
D. बच्चों का विकास वातावरण के साथ अंतः क्रिया करके होता है।

जीन पियाजे और लेव वायगोत्सकी ने अधिगम की समझ को _______ प्रक्रिया से ________ प्रक्रिया में स्थानांतरित किया है। 
A. सक्रिय; निष्क्रिय
B. निष्क्रिय; सक्रिय
C. यांत्रिक; व्यवहारवादी
D. व्यवहारवादी; यांत्रिक 

लेव वायगोत्सकी के अनुसार सीखने का आधार क्या है?
A. सामजित अंतः क्रिया
B. पुनर्बलन
C. दोहराव  अभ्यास
D. स्कीमा की संरचना में परिवर्तन

लॉरेंस कोहलबर्ग द्वारा प्रतिपादित नैतिक विकास के किस स्तर पर व्यक्ति विश्वास रखते हैं कि समाज को अपने नियमों में समय के साथ बदलाव करने की जरूरत है?
A. आज्ञापालन एवं दंड अभिविन्यास
B. अच्छा लड़का-अच्छी लड़की अभिविन्यास
C. सामाजिक क्रम नियंत्रक अभिविन्यास
D. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास

होवार्ड गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धांत के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा बुद्धि के प्रकार और अंत-स्थिति अनुपालन संभावना के अनुसार सही हैं?
A. बुद्धि का प्रकार: तार्किक-गणितीय, अंतःस्थिति अनुपालन संभावना-लेखापाल 
B. बुद्धि का प्रकार: स्थानिक, अंत:स्थिति अनुपालन संभावना: एथलीट
C. बुद्धि का प्रकार: भाषिक, अंतःस्थिति अनुपालन संभावना: संचालक
D. बुद्धि का प्रकार: अंतर-वैयक्तिक, अंतःस्थिति अनुपालन संभावना: नृतक

बाल-केन्द्रित शिक्षा में शिक्षक-
A. निर्देश देता है तथा विद्यार्थी अंधवत् अनुसरण करते हैं।
B. बच्चों व सीखने की प्रक्रिया को सामाजिक-रचनावादी रूप में देखता है।
C. एक कठोर व मानकीकृत पाठ्यचर्या तय करता है।
D. आकलन का इस्तेमाल विद्यार्थियों को श्रेणियों में बांटने के लिए करता है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार विद्यार्थियों का रिपोर्ट कार्ड जो अभिभावकों को दिया जाएगा, वह-
A. मानक संदर्भित परीक्षण पर आधारित होगा।
B. मापदंड संदर्भित परीक्षण पर आधारित होगा।
C. विद्यार्थी के प्रदर्शन को उनके सहपाठियों से तुलना के रूप में प्रस्तुत करेगा
D. विद्यार्थी की प्रगति व विशिष्टता का प्रतिबिंब होगा।

सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित समूहों के छात्रों की अवधारण सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रस्तावित करती है कि पाठ्यचर्या और शिक्षाशास्त्र-
A. परीक्षाओं पर केन्द्रित हो।
B. पाठ्यपुस्तकों पर केन्द्रित हो।
C. आकर्षक और संदर्भित हो। 
D. मानकीकृत व एकरूपी हो।

लिंग ________ है, जबकि जेंडर ________ है। 
A. जैविक; सामाजिक संरचना
B. सामाजिक संरचना; जैविक
C. सांस्कृतिक, सामाजिक
D. सामाजिक; सांस्कृतिक

बच्चों का आकलन करने के लिए शिक्षकों को निम्नलिखित में से किन तरीकों का प्रयोग करना चाहिए?

(i) समूह में कार्य

(ii) कक्षा में भागीदारी

(iii) पोर्टफोलियो

(iv) प्रस्तुतीकरण

A. (iii), (iv) 
B. (ii), (iii), (iv)
C. (i), (iii), (iv) 
D. (i), (ii), (iii), (iv)

भाषा व संज्ञानात्मक विकास के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. भाषा की संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका हैI
B. भाषा की संज्ञानात्मक विकास में कोई भूमिका नहीं हैI 
C. भाषा, संज्ञानात्मक विकास की प्रक्रियाओं में बाधा उत्पन्न करती है।
D. भाषा और संज्ञानात्मक विकास स्वतंत्र प्रक्रियाएँ हैं।

निम्न में से किसे दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (2016) में बढ़ावा दिया है?
A. दिव्यांगजनो के लिए विशिष्ट शिक्षा की अनिवार्यता
B. दिव्यांगता के आधार पर अधिकारों के उपागमन में भेदभाव
C. दिव्यांगजनो की शिक्षा के अधिकार से बेदखली
D. जीवन से सभी क्षेत्रों में समानता और गैर-भेदभाव

समावेशी शिक्षा निम्नलिखित में से किस की जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है?
A. प्रत्येक विद्यार्थी की
B. केवल धार्मिक अल्पसंख्यकों के विद्यार्थियों की
C. केवल विकलांग विद्यार्थियों की
D. केवल प्रतिभावान विद्यार्थियों की

गुणज वैकल्य (डिस्कैल्कुलिया) मुख्य रूप से किस कठिनाई से जुड़ा है?
A. पाठ पढ़ने से
B. गणितीय गणना करने से
C. विवेचनात्मक सोच से
D. संचार कौशल से

निम्नलिखित में से कौन-सा अभ्यास भाषण और भाषण विकारों वाले विद्यार्थियों के सफल समावेशन में बाधा उत्पन्न करेगा?
A. कार्यों और दत्तकार्यों को छोटे, आसानी से प्रबंधित चरणों में विभाजित करना
B. अभिव्यंजक भाषा कौशल का समर्थन करने के लिए दृश्यों के उपयोग को हतोत्साहित करना
C. मौखि और लिखित कार्यों के लिए पूर्व-नियोजित रणनीतियों का उपयोग करना
D.

कक्षा में श्रवण और दृश्य विकर्षणों को कम करना
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शिक्षिका को निम्नलिखित में से किससे बचना चाहिए?

A.

विद्यार्थियों को स्वतंत्र परियोंनाओं को आगे बढाने की अनुमति देना।

B. पाठ्यचर्या-त्वरण के लिए लचीलेपन को अपनाना।
C.

एक आयामी पाठ्यक्रम लागू करना।

D.

उत्तेजक संवर्धन गतिविधियाँ प्रदान करना।

अभिकथन (A) : किसी नए संप्रत्यय का शिक्षण शुरू करने से पहले, एक शिक्षिका को पूर्वापेक्षित ज्ञान की समीक्षा कर लेनी चाहिए। यह विद्यार्थियों को नए संप्रत्यय को समझने के लिए आवश्यक जानकारी को ध्यान में लाने में मदद करेगा।

कारण (R) : शारीरिक दंड का अभ्यास शिक्षार्थियों के अवांछनीय व्यवहार को सुधारने की रणनीति के रूप में नहीं किया जाना चाहिए।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

कोई भी अध्यापन जो विषय-वस्तु को अपने आप में एक अंत मानता है, वो विद्यार्थियों के बीच ________ पैदा कर सकता है।
A. महारथ के लिए सराहना
B. नवाचार की इच्छा 
C. सीखने की अभिप्रेरणा
D. अन्वेषण के लिए प्रतिरोध

अभिकथन (A) : विद्यार्थियों को विभिन्न अधिगम-रणनीतियों का उपयोग कब, कहाँ और क्यों करना है, इसके बारे में स्व-नियामक ज्ञान सिखाया जाना चाहिए।

कारण (R) : एक अधिगम-रणनीती को बनाये रखने और उसे नियोजित करने की संभावना बढ़ जाती है यदि विद्यार्थियों को पता है की इसका उपयोग कब, कहाँ और क्यों करना है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत है

निम्नलिखित में से कौन-सा अधि-संज्ञानात्मक कौशल का उदाहरण है?
A. किसी समस्या को हल करने में स्वयं द्वारा प्रयुक्त प्रक्रिया का मूल्यांकन करना।
B. दो चित्रों के बीच अंतर की पहचान करना।
C. मीथेन का रासायनिक सूत्र जानना।
D. एक विशेष राजवंश के कालानुक्रमिक क्रम को याद करना।

एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के बीच प्रक्रियात्मक ज्ञान को सुसाध्य करना चाहती है। निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त है?

A.

ऑक्सीकरण-अपचयन समीकरण को कैसे हल करें?

B. डीएनए के घटक और संरचना क्या हैं?
C. कौन सा ग्रह सूर्य के सबसे निकट है?
D. भारतीय राष्ट्रगान किसने लिखा था?

विद्यार्थियों के लिए अधिगम को सार्थक बनाने के लिए, एक शिक्षिका को निम्न में से क्या करना चाहिए?
A. पाठ्य-पुस्तक सामाग्री के रट कर याद रखने पर ज़ोर दे।
B. व्यवहार अनुकूलन के लिए उत्तेजना-प्रतिक्रया संघ को नियोजित करें।
C. विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए मूर्त-पुरस्कारों का अक्सर उपयोग करें।
D. अनुभवों पर चिंतन और मनन करने के अवसर प्रदान करें।

जब एक विद्यार्थी किसी समस्या को हल करने में फंस गया था, तो उसके शिक्षक ने उसे अपने विचार खुद से बात करने का सुझाव दिया। ऐसा करने के तुरंत बाद, विद्यार्थी ने कहा, ‘मुझे अब जवाब पता है!!’ इस मामले में समस्या-समाधान की किस रणनीति ने विद्यार्थी की मदद की है? 
A. कार्यात्मक स्थिरता
B. स्मृति-विज्ञान
C. अनुक्रिया समुच्चय
D. मौखिकीकरण

भ्रांतियों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. भ्रांतियों का प्रयोग शिक्षक द्वारा सीखने की प्रक्रिया में रचनात्मक रूप से किया जा सकता है।
B. भ्रांतियां कुछ सम्प्रत्तयों के बारे में बच्चों की समझ के प्रारम्भिक चरण की विशेषता है।
C. भ्रांतियां स्पष्ट रूप से बच्चों की कुछ भी नई और उन्नत सीखने की अक्षमता को दर्शाती हैं
D.

भ्रांतियां बच्चों के अपने आसपास देखी जाने वाली प्रक्रियाओं के बारे में उनके सहज ज्ञान का प्रतिनिधित्व करती हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा संवेग अधिगम को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है?
A. चिंता 
B. नीरसता 
C. भय 
D. आशा

किसी कार्य में असफलता के लिए निम्नलिखित में से कौन सा गुण एक छात्र को भविष्य के प्रयासों के लिए प्रेरित करने की संभावना है?
A. मै बुद्धिमान नहीं हूँ और बुद्धिमता स्थिर है।
B. मैंने इस बार पर्याप्त प्रयास नहीं किया, हालांकि मै ऐसा करने में सक्षम हूँ।
C. शिक्षक मेरे प्रति पक्षपाती था और मै अपने बारे में उसकी धारणा को नहीं बदल सकता।
D. यह विशेष परीक्षा मंगलवार को ही पड़ती है और मंगलवार मेरा अशुभ दिन है।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part68

निम्नलिखित में से किसने दिल्ली को राजधानी के रूप में चुनने पर कहा था, ” यह परिवर्तन भारत के लोगों की कल्पना पर आघात करेगा … और भारत में ब्रिटिश शासन को बनाए रखने के लिए एक अटल दृढ़ संकल्प के दावे के रूप में सभी द्वारा स्वीकार किया जाएगा“?
A. एडवर्ड लुटियंस
B. वायसरॉय लिटन
C. वायसरॉय हॉर्डिंग
D. हर्बट बेकर

निम्नलिखित का मिलान कीजिए :

  सूची – I   सूची – II
a. भाषाविद्  (i) जो फारसी पढ़ना, लिखना और पढ़ाना जानता है।
b. मुंशी  (ii) जो एशिया की भाषा और संस्कृति का गहन ज्ञान रखता है।
c. प्राच्यवादी (iii) जो कई भाषाओं को जानता और पढ़ता है।
d. स्थानीय भाषा (iv) स्थानीय भाषा या बोली जो मानक भाषा से अलग है।

A. a – (i), b – (iii), c – (iv), d – (ii)
B. a – (iv), b – (ii), c – (iii), d – (i)
C. a – (iii), b – (i), c – (ii), d – (iv)
D. a – (iii), b – (ii), C – (iv), d – (i)

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन प्राचीन काल में भारत की यात्रा करने वाले महत्वपूर्ण तीर्थयात्रियों के बारे में सही है/हैं?

A. फ़ाहियान भारत में संस्कृत सीखने एवं भारतीय व चीनी राजाओं के बीच व्यापार संबंध स्थापित करने आया था।

B. ह्वेन त्सांग बुद्ध के जीवन से संबंधित स्थानों व प्रसिद्ध बौद्धमठों को देखने आया था।

C. चीनी बौद्ध यात्रियों ने अपने द्वारा इकट्ठी की गई किताबों व देखे गए बौद्धमठों के बारे में विस्तारपूर्वक लिखा।

सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. A और B
B. B और C
C. केवल B
D. केवल A

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A): चोल राजा राजेंद्र प्रथम ने अपनी राजधानी में शिव मंदिर का निर्माण करवाया था और उसे पराजित शासकों से जब्त की गई उत्कृष्ट प्रतिमाओं से भर दिया।

कारण (R): राजाओं ने ईश्वर के प्रति अपनी भक्ति, अपनी शक्ति और धन का प्रदर्शन करने के लिए मंदिरों का निर्माण किया।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है। 
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

निम्नलिखित का मिलान कीजिए और सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

सूची – I सूची – II
a.  ज़िक्र (i) नृत्य
b. रक्स (ii) गायन 
c. समा (iii) नाम का जाप 
d. मुरीद  (iv) अनुयायी

A. a – (i), b – (iii), c – (ii), d – (iv)
B. a – (iv), b – (ii), c – (i), d – (iii)
C. a – (ii), b – (i), c – (iii), d – (iv)
D. a – (iii), b – (i), c – (ii), d – (iv)

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A): मदुरै शहर में आयोजित कवियों की सभाओं में संगम ग्रंथों की रचना और संकलन किया गया है।

कारण (R): संगम कवि और अज्ञात यूनानी समकालीन थे।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

निम्नलिखित में से किस ग्रंथ/किताब में गढ़ कटंगा के गोंड साम्राज्य का उल्लेख मिलता है जिसमें 70,000 गाँव थे?
A. पादशाहनामा
B. हाँगीरनामा
C. बाबरनामा
D. अकबरनामा

ग्रामीण भारत में जीवन से संबंधित निम्नलिखित का मिलान कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए:

  सूची – I   सूची – II
a. परती (i) कुछ समय के लिए बिना खेती छोड़ दी जाने वाली जमीन
b. साल (ii) एक फूल जिससे शराब बनाई जाती है।
c. महुआ (iii) एक पेड़
d. बेवड़ (iv) स्थानांतरण खेतों के लिए होने वाला शब्द

A. a – (i), b – (ii), c – (iii), d – (iv)
B. a – (i), b – (iii), c – (ii), d – (iv)
C. a – (ii), b – (iv), c – (i), d – (iii)
D. a – (iv), b – (i), c – (ii), d – (iii)

औपनिवेशिक काल में विधवा विवाह के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सत्य है?
A. विधवा विवाह के पक्ष में 1756 में एक कानून पारित किया गया।
B. ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने प्राचीन ग्रंथों का उपयोग यह सुझाव देने के लिए किया कि विधवाएं पुनर्विवाह कर सकती हैं।
C. विधवा विवाह कानून पारित होने के बाद विवाह करने वाली विधवा महिलाओं की संख्या में काफ़ी बढ़ोतरी हुई।
D. जिन विधवाओं ने विवाह किया उन्हें समाज ने आसानी से स्वीकार किया, यहाँ तक कि रूढ़िवादी तबके ने तो इसकी प्रशंसा भी की।

निम्नलिखित कथनों A तथा B को पढ़िए तथा सही कथन का चयन कीजिए।

A. ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने जाति व्यवस्था की आलोचना करने वाले एक पुराने बौद्ध ग्रन्थ का अनुवाद किया।

B. कुछ समाज सुधारकों ने भारत में जातिगत असमानताओं की भी आलोचना की।

A. केवल A सत्य है।
B. केवल B सत्य है।
C. A तथा B दोनों सत्य हैं।
D. A तथा B दोनों असत्य हैं।

कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A): डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने औपनिवेशिक काल के दौरान मंदिर में प्रवेश आंदोलन की अगुवाई की।

कारण (A): डॉ. बी. आर. अंबेडकर चाहते थे कि लोग यह देखें कि समाज में जातीय पूर्वाग्रहों की जकड़ कितनी मजबूत है।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

निम्नलिखित में से कौन-से कथन बिरसा आंदोलन के विषय में सही है?

A. बिरसा का आंदोलन आदिवासी समाज को सुधारने का आंदोलन था।

B. बिरसा अपने जीवन के उत्तरार्द्ध में मिशनरियों और हिंदू जमींदारों का लगातार विरोध किए।

C. अंग्रेज मुंडाओं की पारंपरिक भूमि व्यवस्था को पुन: स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे।

D. बिरसा के अनुयायियों ने बिरसा राज के प्रतीक के रूप में लाल झंडा फहराया।

सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. केवल A और B
B. केवल C और D
C. केवल B और D
D. केवल B, C और D

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए। 

अभिकथन (A): गाँधीजी ने लोगों से आह्वान किया कि रॉलट एक्ट का विरोध करने के लिए 6 अप्रैल 1919 को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाए।

कारण (R): रवींद्रनाथ टैगोर ने अपनी नाइटहुड की उपाधि का त्याग कर देश का दर्द और गुस्सा व्यक्त किया।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

कथन (A) तथा (R) को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए-

कथन (A) : प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत की विदेश नीति की रूपरेखा शीतयुद्ध के संदर्भ में गुटनिरपेक्षता के सिद्धांत के आधार पर तैयार की।

कारण (R) : गुटनिरपेक्ष आंदोलन ने विश्व के देशों से आह्वान किया कि वे दो मुख्य सैनिक गठबंधनों में से किसी एक में शामिल हो जाएँ।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

निम्नलिखित कथन पढ़िए और सही विकल्प चुनिए-

अभिकथन (A): पृथ्वी सौर मंडल में एक अद्वितीय ग्रह है।

कारण (R): पृथ्वी पर पानी और हवा उपस्थित हैं जो जीवन की उपस्थिति में सहायक हैं।

A. (A) और (R) सत्य हैं, (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या होती है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R) द्वारा (A) की व्याख्या नहीं होती है।
C. (A) सही है, पर (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

कब ग्रीनविच याम्योत्तर पर सभी स्थानों में दिन का मध्य या दोपहर होगी?
A. जब सूर्य प्रमुख याम्योत्तर ग्रीनविच पर आकाश में सबसे निम्नतम बिन्दु पर होगा।
B. जब सूर्य प्रमुख याम्योत्तर ग्रीनविच के 60° प. पर होगा।
C. जब सूर्य प्रमुख याम्योत्तर ग्रीनविच के 30° पू. पर होगा।
D. जब सूर्य प्रमुख याम्योत्तर ग्रीनविच पर आकाश में सबसे ऊँचे बिन्दु पर होगा।

विषुवत् रेखा और उत्तरी ध्रुव या विषुवत् रेखा और दक्षिणी ध्रुव के बीच की दूरी क्या होगी; यदि अंश (डिग्री) में नापा जाए?
A. 120°
B. 360°
C. 90°
D. 180°

दिए गए कथनों (A) तथा (R) को पढ़ें तथा सही विकल्प को चुनिए।

(A) : उत्तरी गोलार्द्ध में उत्तर ध्रुव वृत्त एवं उत्तरी ध्रुव के बीच के क्षेत्रों में बहुत ठंड पाई जाती है।

(R) : शीत कटिबंध में सूर्य क्षितिज से ज्यादा ऊपर नहीं आ पाता है, तथा किरणें तिरछी पड़ती हैं और कम गर्मी पैदा होती है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) (A) की  सही व्याख्या है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

प्राकृतिक वनस्पति क्षेत्र एवं इनमें पाए जाने वाले वन्य जीवों के बारे में निम्नलिखित का सुमेल कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. टुंड्रा (i) जंगली भैंस, बाइसन, एंटीलोप (मृग)
B. उष्णकटिबंधीय मरुस्थल (ii) हाथी, जेब्रा, जिराफ़
C. शीतोष्ण घासस्थल (iii) सील, कस्तूरी बैल, ध्रुवीय भालू
D. उष्णकटिबंधीय घासस्थल (iv) साँप, छिपकली, ऊँट

A. A – (i), B – (ii), C – (iii), D – (iv)
B. A – (iii), B – (iv), C – (i), D – (ii)
C. A – (ii), B – (iii), C – (iv), D – (i)
D. A – (iv), B – (i), C – (ii), D – (iii)

निम्नलिखित वर्षा के प्रकार वर्षण को उनकी उचित व्याख्या से सुमेलित कीजिए-

A. संवहनी वर्षा (i) ठंडी हवा गर्म हवा से मिलती है
B. वर्षण (ii) गर्म आर्द्र वायु ऊपर उठकर पर्वत पर जाती है।
C. पर्वतीय वर्षा (iii) बादल आर्द्रता से बहुत भारी हो जाते हैं।
D. चक्रवाती वर्षा (iv) वाष्पीकरण से गर्म हवा ऊपर उठती है।

सही विकल्प का चयन कीजिए –

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part60

A. A – (ii), B – (i), C – (iv), D – (iii)
B. A – (iv), B – (iii), C – (ii), D – (i) 
C. A – (iii), B – (iv), C – (ii), D – (i)
D. A – (iv), B – (ii), C – (i), D – (iii)

पृथ्वी पर उपलब्ध जल के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

A. पृथ्वी में उपलब्ध जल का केवल तीन प्रतिशत (3%) ही अलवण जल है।

B. पृथ्वी पर उपलब्ध कुल जल का नब्बे प्रतिशत (90%) जल महासागरों में पाया जाता है।

C. वायुमण्डल से पृथ्वी पर स्वच्छ जल बनता है।

D. हिमखंड, नदियाँ, झरने और तालाब स्वच्छ (पीने योग्य) जल के स्रोत हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए-

A. केवल A और B
B. केवल A, B और D
C. केवल B, C और D
D. केवल A और D

दिए गए कथनों A, B तथा C को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. वायुमण्डल हमें साँस लेने के लिए वायु प्रदान करता है।

B. वायुमण्डल सूर्य की किरणों के हानिकारक प्रभाव से हमारी रक्षा करता है।

C. वायुमण्डल चार परतों में विभाजित है जो पृथ्वी की सतह से आरंभ होती हैं।

A. केवल A और B सही हैं।
B. केवल B और C सही हैं।
C. केवल A और C सही हैं।
D. A, B और C सभी सही हैं।

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए, कौन-सा कथन पवन का वर्णन करता है?
A. निम्नदाब क्षेत्र से उच्च दाब क्षेत्र की ओर गमन करती वायु।
B. महीन धूल और धुएँ से पवन निर्मित होती है।
C. उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर गमन करती वायु।
D. किसी क्षेत्र में वायु प्रवाह पर दबाव की परिस्थितियों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

अशोक को अपने संबंधियों से मिलने के लिए मुंबई से दिल्ली जाना है। अशोक परिवहन के कौन-से साधन का उपयोग कर सकता है?

A. जलमार्ग

B. सड़कमार्ग

C. वायुमार्ग

D. रेलमार्ग

उचित विकल्प का चयन कीजिए –

A. A, B और C
B. A, B और D
C. B, C और D
D. A, C और D

निम्न में से कौन-सा ऊर्जा संसाधन भारत में अधिकतर कारखानों (फ़ैक्ट्रियों) में प्रयोग में लाया जाता है।
A. कोयला
B. जल ऊर्जा
C. सौर ऊर्जा
D. परमाणु ऊर्जा

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) : काष्ठ ईंधन और जीवाश्म ईंधन परंपरागत ऊर्जा के दो मुख्य स्रोत हैं।

कारण (R) : ऊर्जा के परंपरागत स्रोत वे हैं जो लंबे समय से सामान्य उपयोग में लाए जा रहे हैं। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

फ़सलों को, उन देशों के साथ जहाँ ये अत्यधिक मात्रा में उगाई जाती है, सुमेलित कीजिए।

A. पटसन (i) ब्राज़ील एवं मिस्र
B. चाय (ii) ब्राज़ील एवं कोलंबिया
C. कॉफ़ी (iii) केन्या एवं श्रीलंका
D. कपास (iv) भारत एवं बांग्लादेश

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. A – (i), B – (ii), C – (iii), D – (iv)
B. A – (ii), B – (iv), C – (i), D – (iii)
C. A – (i), B – (iii), C – (iv), D – (ii)
D. A – (iv), B – (iii), C – (ii), D – (i)

कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A): कई राज्य भाषाई अल्पसंख्यकों द्वारा स्थापित और संचालित स्कूलों (विद्यालयों) और कॉलेज (महाविद्यालयों) की आर्थिक रूप से सहायता करते हैं।

कारण (R) : भारतीय संविधान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए बनाए गए प्रावधान राज्यों द्वारा विविधता के पोषण को दर्शाते है।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

__________का निर्माण हमें व्यक्ति की विशिष्ट दक्षताओं एवं विशेषताओं की पहचान करने से रोकता है। साथ-ही-साथ, यह व्यक्ति में विभिन्न विशिष्टताओं के विकास को भी हतोत्साहित करता है।
A. पूर्वाग्रहों 
B. रूढ़ियों 
C. असमानता 
D. भेदभाव

संसदीय शासन प्रणाली में:

A. कार्यपालिका का गठन विधायिका द्वारा किया जाता है।

B. कार्यपालिका विधायिका के प्रति उत्तरदायी नहीं है।

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. A और B सत्य हैं।
B. A और B असत्य हैं।
C. A सत्य है और B असत्य है।
D. A असत्य है और B सत्य है।

लोकतंत्र में गतिवाद प्रतिबिंबित होता है:

A. सरकार द्वारा नए-नए कानून पारित करने और नई योजनाओं और कार्यक्रमों को चलाने में

B. लोगों द्वारा विभिन्न सामाजिक व आर्थिक समस्याओं पर आंदोलन आयोजित करने में

सही विकल्प का चयन कीजिए

A. केवल A सत्य है।
B. केवल B सत्य है।
C. A और B दोनों असत्य हैं।
D. A और B दोनों सत्य हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सी भारत में नैमित्तिक वेतन कार्य की विशेषता है?

A. मजदूर को केवल नकद भुगतान किया जाता है।

B. जब मजदूर बीमार होता है, उन दिनों नियोक्ता वेतन के एक हिस्से का भुगतान करता है।

C. कभी-कभी मजदूर से अधिक घंटे काम करवाया जाता है।

D. नियमित रोजगार अवसरों की बहुत कम गारंटी होती है।

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. केवल A सही है।
B. केवल B और C सही हैं।
C. केवल C और D सही हैं।
D. केवल A, B और C सही हैं।

रोजगार की स्थिति के बारे में निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

 

A. सरकारी अस्पताल के चिकित्सक (i) अस्थाई वेतन श्रमिक
B. सड़क किनारे सब्जी विक्रेता  (ii) नियोक्ता
C. कपड़ा कारखाने का मालिक (iii) स्व-रोजगार युक्त
D. कृषि मजदू (iv) नियमित वेतनधारी कर्मचारी

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. A – (iv), B – (ii), C – (i), D – (iii)
B. A – (iv), B – (iii), C – (ii), D – (i)
C. A – (iii), B – (ii), C – (i), D – (iv)
D. A – (iii), B – (i), C – (ii), D – (iv)

लोकतंत्र सरकार के अन्य स्वरूपों से एक बेहतर स्वरूप है, क्योंकि:

A. यह लोगों के प्रति उत्तरदायी है।

B. यह प्रतिनिधिक सरकार है।

C. यह प्रत्यक्ष रूप से लोगों की सारी आवश्यकताओं को पूरा करता है।

अति उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। 

A. A और B
B. B और C
C. A और C
D. A, B और C

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A): निष्पक्ष रूप से काम करने के लिए संचार-माध्यम (मीडिया) को संतुलित व स्वतंत्र समाचार उपलबध कराने चाहिए।

कारण (R): अधिकांश संचार माध्यमों (मीडिया) जैसे: टी.वी. या समाचार पत्रों पर बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों का स्वामित्व होता है।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

‘शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत’ का अर्थ है:

A. सरकार के एक अंग को दूसरे अंग के काम का भार अपने ऊपर नहीं लेना चाहिए।

B. सरकार के एक अंग को दूसरे अंग के काम में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. केवल A सही है।
B. केवल B सही है।
C. A और B दोनों सही हैं।
D. A और B दोनों गलत हैं।

भारतीय संदर्भ में धर्मनिरपेक्ष राज्य वह है, जो कि:

A. सभी को उनके धार्मिक विश्वासों और प्रथाओं के अनुसार जीने की स्वतंत्रता देता है।

B. धर्म को मान्यता नहीं प्रदान करता है।

C. केवल एक धर्म का पालन करता है।

D. धर्म और राज्य की शक्ति को एक-दूसरे से अलग रखता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. केवल A
B. केवल B
C. केवल D
D. A और D

संविधान के कौन-से अनुच्छेद के अनुसार ऐसे नागरिकों को वकील उपलब्ध कराने का दायित्त्व राज्य के ऊपर सौंपा गया है जो गरीबी या किसी और कारण से वकील नहीं रख सकते हैं?
A. अनुच्छेद 44
B. अनुच्छेद 51
C. अनुच्छेद 39 A
D. अनुच्छेद 32

निम्न परिच्छेद को पढ़िए:

‘पश्चिम वर्जीनिया (अमेरिका) में कम्प्यूटरीकृत चेतावनी और निगरानी व्यवस्था मौजूद थी जबकि भोपाल के यूनियन कार्बाइड संयंत्र में गैस के रिसाव के लिए केवल मजदूरों के अंदाजे के सहारे काम चलाया जाता था। पश्चिम वर्जीनिया में खतरा पैदा होने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की व्यवस्था मौजूद थी, जबकि भोपाल में ऐसा कुछ नहीं था।’

नीचे दिए गए विकल्पों में से किस पर उपरोक्त परिच्छेद के आधार पर चर्चा की जा सकती है?

A. वर्जीनिया के यूनियन कार्बाइड संयंत्र पर काम करने वालों से भारतीय मजदूर अधिक दक्ष हैं।
B. अलग-अलग देशों के बीच सुरक्षा मानकों में भारी अंतर होता है ।
C. विकसित देशों में संयंत्र खोलने की श्रेष्ठता।
D. भोपाल स्थित संयंत्र में भारतीय मजदूरों की कड़ी मेहनत व अंदाजा लगाने की शक्तियों का।

सामाजिक विज्ञान की एक शिक्षिका अपनी कक्षा में ‘न्यूनतम वेतन’ पर चर्चा करना चाहती है, निम्न में से कौन सी अवधारणा /उप अवधारणा के उसकी चर्चा में शामिल होने की अधिक संभावना है? 

A. मजदूरों के हितों की रक्षा

B. उत्पादकों के हितों की रक्षा

C. उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. केवल A
B. केवल A तथा B
C. केवल A तथा C
D. A, B तथा C सभी

नीचे दिए गए कथनों को सामाजिक विज्ञान की पाठ्य-पुस्तकों में दिए गए फ़ोटोग्राफ़्स व चित्रों के संदर्भ पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. दृश्य-सामग्री संप्रत्ययों का विवरण देती है।

B. ये छवियाँ जिज्ञासा और ध्यानाकर्षण करती हैं।

C. ये दृश्य-सामग्रियाँ पूरक/भराव की तरह तथा पुस्तक को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए हैं।

D. कई बार दृश्य सामग्रियाँ शब्दों की अपेक्षा संप्रत्ययों को बेहतर तरीके से चित्रांकित करती हैं।

A. केवल A, B और C
B. केवल B, C और D
C. केवल A, B और D
D. A, B, C तथा D सभी

निम्नलिखित कथनों A तथा B को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. भारतीय विद्यालयी पाठ्यचर्या में एक विषय के रूप में नागरिक शास्त्र औपनिवेशिक युग की देन है, जो भारतीयों में अंग्रेज़ी राज के प्रति बढ़ती हुई ‘निष्ठा’ को देखते हुए शामिल किया गया था।

B. नागरिक शास्त्र एक ऐसे सभ्य समाज की कल्पना करता है, जो अधिक अवगत नागरिकों का निर्माण कर सके। 

A. केवल A सही है।
B. केवल B सही है।
C. A तथा B दोनों सही हैं।
D. A तथा B दोनों गलत हैं।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part25

कक्षा में लैंगिक रूढ़िबद्ध धारणा को बनाने से बचाने के लिए एक शिक्षक को ________ 
A. लड़कों को बलवान बनने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। 
B. लड़कियों को कुश्ती में भाग लेने से हतोत्साहित करना चाहिए। 
C. विद्यार्थियों को अच्छी लड़की, अच्छा लड़का कहकर उनके अच्छे कार्यों की सराहना करनी चाहिए। 
D. लड़के एवं लड़कियों को अपरम्परागत भूमिकाओं में डालने की कोशिश करनी चाहिए। 

निम्नलिखित में से कौन-से सामाजिक विज्ञान शिक्षण के उपागम, कक्षा में लोकतांत्रिक संस्कृति के विकास के लिए अति उपयुक्त हैं?

A. विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तक में दी गई जानकारी प्रदान करना।

B. कक्षा में वाद-विवाद एवं विमर्शों (चर्चाओं) के माध्यम से अधिगम को एक सहभागी प्रक्रिया बनाना।

C. विद्यार्थियों और शिक्षकों के आत्म-बोध पर काम करना ताकि सांस्कृतिक, सामाजिक एवं स्तरों की भिन्नताओं से उपजे पूर्वाग्रहों को कम किया जा सके।

D. विद्यार्थियों को ऐसी परियोजनाएँ देना जो कि बाज़ार में आसानी से उपलब्ध हों।

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. A और B दोनों
B. B और C दोनों
C. C और D दोनों
D. A और D दोनों

एक सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका इस बात पर बल देना चाहती है कि ‘इतिहास बताता है कि आज की दुनिया कैसे विकसित हुई। और यह हमारे वर्तमान के अतीत के बारे में बताना चाहता है।’ इसके लिए कौन-सी गतिविधियाँ उचित रहेंगी?

A. आस-पास के क्षेत्र में स्मारक ढूँढ़ना और उनके ऐतिहासिक महत्व व पारंपरिक मूल्य का पता लगाना।

B. हड़प्पा के लोग क्या खाते थे इसकी एक सूची बनाने के लिए कहना।

C. बच्चों को बाजार से खरीदी जाने वाली पाँच वस्तुओं के नाम लिखने तथा उन्हें दो श्रेणियों – वे वस्तुएँ जो उसी शहर/गाँव में जहाँ वे रहते हैं, में बनने वाली तथा वे वस्तुएँ जो व्यापारियों द्वारा दूसरी जगहों से लाई गई – में विभक्त करने को कहना।

उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –

A. केवल A तथा B
B. केवल B तथा C
C. केवल A तथा C
D. A, B तथा C सभी

‘नगर प्रशासन’ पढ़ाने हेतु निम्न में से कौन-सी गतिविधि सबसे अधिक उपयुक्त है?

A. नगर निगम/नगर पंचायत का भ्रमण

B. पाठ्य-पुस्तक में दिए गए पाठ की विषय-वस्तु को समझाना

C. कक्षा में विद्यार्थियों को नगर प्रशासन के पाठ को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना

D. अपने पड़ोस में सफ़ाई सुविधाओं पर एक परियोजना करना

सही विकल्प का चयन कीजिए-

A. A, B और C
B. B, C और D
C. B और C
D. A और D

सामाजिक विज्ञान की कक्षा में वाद-विवाद के आयोजन हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा उपयुक्त विषय है?

A. पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप

B. गरीबी हटाने के लिए सरकारी पहल/योजनाएँ

C. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार

D. रोजगार विकसित करने में तकनीकी का योगदान

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. A, B और C
B. A और C
C. B और D
D. A, B और D

निम्नलिखित गतिविधियों में से कौन-सी रचनात्मक शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने में सहायक होंगी।

A. कक्षा में आने वाली समस्याओं का बच्चों द्वारा पहल करके समाधान उपलब्ध करवाना।

B. कक्षा में शिक्षण हेतु केवल पाठ्य-पुस्तक को एकमात्र शिक्षण-अधिगम सामग्री के रूप में प्रयोग में लाया जाता है।

C. विद्यार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने शब्दों में तथा संदर्भित उदाहरणों से उत्तर दें।

D. आकलन गतिविधियाँ मुख्यत: बोर्ड परीक्षा प्रतिरूप के आस-पास केन्द्रित होती हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. केवल A तथा B
B. केवल A और C
C. केवल A, B और C
D. A, B, C और D

निम्नलिखित गतिविधियों में से कौन-सी विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन के विकास की प्रतीक है?

A. विद्यार्थियों को आपस-में पाठ्य-पुस्तक आधारित प्रश्नों के उत्तर सुनाने के लिए प्रोत्साहित करना

B. किसी घटना/प्रघटना हेतु एक से अधिक कारणों का वर्णन करना

C. प्रत्येक कक्षा में अधिकांश समय में शिक्षिका विद्यार्थियों की बजाय स्वयं ही बातें करती हैं।

D. परीक्षा में संभावित पूछे जाने वाले प्रश्नों को ही करने की कोशिश करना।

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. केवल A, B, C
B. केवल A तथा C
C. केवल A तथा B
D. केवल A तथा D

निम्नलिखित प्रश्नों में से कौन-सा समालोचनात्मक चिंतन का आकलन करने का अवसर उपलब्ध करवाता है?

A. महात्मा गाँधी बच्चों को हस्तकला क्यों सिखाना चाहते थे?

B. प्रजातांत्रिक सरकार की दो विशेषताएँ बताईये।

C. आपको क्या लगता है कि सरकार को विभिन्न झगड़ों व विवादों के हल क्यों ढूँढने चाहिए?

D. मुगल प्रशासन में ज़मींदार की क्या भूमिका थी?

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. केवल A, B तथा C
B. केवल A तथा C
C. केवल A तथा B
D. केवल A तथा D

ग्रामीण भारत में भुगतान दरें गिर गई हैं, इस तर्क हेतु निम्नलिखित में से कौन-से साक्ष्यों की तरह प्रस्तुत किए जा सकते हैं?

A. सरकार द्वारा अखिल भारतीय-स्तर पर किए गए सर्वेक्षण को देखना

B. कुछ निदर्श (सेंपल) गाँवों में घरों में सर्वेक्षण करना

C. पास-पड़ोस के खेतिहर परिवारों से बात करना

D. कुछ खेतिहर मजदूर परिवारों से बात करना

A. केवल A और B
B. A, B, C और D
C. केवल B, C और D
D. केवल A और C

‘सामाजिक और राजनीतिक जीवन’ पाठ्य-पुस्तक में कई समुदायों की चर्चा की गई है, जैसे दलित, मुस्लिम व गरीब आदि। एक शिक्षक के तौर पर इन पुस्तकों को कक्षा में प्रयोग करने का सबसे उपयुक्त तरीका क्या होगा?

A. अन्य उपविषयों को ज्यादा महत्त्व देकर कक्षा में असहजता की स्थिति से बचना।

B. इन शब्दों के प्रयोग से बचना और शिक्षार्थियों को इन भागों को स्वयं से पढ़ने देना।

C. इन समुदायों से संबंधिक मुद्दों को संवेदनशील तरीके से पढ़ाना।

D. सभी बच्चों की गरिमा का आदर करने की उच्च प्रतिबद्धता प्रदर्शित करना।

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. केवल A और B
B. केवल B और C
C. केवल C और D
D. केवल B और D

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) : सामाजिक विज्ञान को अन्तर्विषयक तरीके से पढ़ाना शिक्षकों के लिए चुनौतीपूर्ण है।

कारण (R) : सामाजिक विज्ञान की पाठ्य-पुस्तकों में अधिकतर पाठ विषयगत दृष्टिगत जैसे इतिहास या भूगोल से ही लिखे गए हैं।

A. (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है ।
B. (A) तथा (R) दोनों सही हैं किन्तु (R),(A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है पर (R) गलत है।
D. (A) तथा (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित में से उन प्राथमिक स्रोत की पहचान कीजिए जिनका उपयोग भारतीय बुनकरों की दुर्दशा को समझने के लिए हुआ जब ब्रिटेन में सूती कपड़ा उद्योग के विकास की शुरुआत हुई?

A. भारत में कंपनी सरकार को बुनकरों से उनकी स्थिति का वर्णन करने वाली याचिकाएं प्राप्त हुईं।

B. उस समय के अखबारों की रिपोर्ट में बुनकरों की कठिनाइयों को दर्शाया गया है।

C. एक इतिहासकार द्वारा प्रारंभिक उन्नीसवीं शताब्दी के दौरान भारतीय कपड़े के पतन पर लिखी गई पुस्तक।

सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. केवल A
B. केवल B
C. केवल A और B
D. केवल B और C

परियोजना प्रतिवेदन (रिपोर्ट) के अंत में सामान्यत: दी गई संदर्भिका का क्या उपयोग है?

A. यह उन दस्तावेजों का विवरण देती है जिनको परियोजनाएँ बनाते समय अधिगमकर्ताओं ने उल्लिखित किया।

B. यह प्रमाण है कि अधिगमकर्त्ताओं ने इन सामग्रियों को परियोजनाओं को विकसित करने के लिए एकत्रित किया था।

C. अधिगमकर्त्ता विवरणों का उद्धरण देते समय क्षेत्र में किए गए कार्यों को श्रेय दे रहे हैं।

D. यह परियोजना प्रतिवेदन (रिपोर्ट) के लिए अनिवार्य आवश्यकता है अत: सम्मिलित किया जाता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. केवल A और B
B. केवल A और D
C. A, B और C
D. A, C और D

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A) : पोर्टफ़ोलियो अधिगमकर्त्ता द्वारा किए गए काम का संकल्पित संग्रह होता है जो उसकी योग्यता अथवा प्रयासों की विविधता को दर्शाता है।

कथन (B) : पोर्टफ़ोलियो में उपलब्ध अधिगमकर्त्ता की योग्यताओं के आकलन हेतु रूबरिक (निर्देश) का प्रयोग एक साधन के रूप में किया जा सकता है।

A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. (A) और (B) दोनों सही हैं।
D. (A) और (B) दोनों गलत हैं।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार, आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए मूल्यांकन कार्य-विधियाँ विकसित करते समय निम्नलिखित में से किन सिद्धान्तों का अनुसरण करना है?

A. माता-पिता को पढ़ाने और गृहकार्य को पूरा करने का मार्ग दिखाएँ।

B. बच्चे को उसके विचार मुक्त रूप से प्रकट करने में सहायता करें।

C. बच्चे को भय, मानसिक आघात और चिंता मुक्त बनाएँ।

D. बच्चों को परीक्षाओं में अनुशासन के साथ भाग लेने में सहायता करें।

सही विकल्प का चयन कीजिए-

A. A और B
B. A, C और D
C. B और C
D. A, B और D

निम्नलिखित आकलन उपकरणों का उसके मुख्य उद्देश्यों के साथ मिलान कीजिए।

A. कक्षा में प्रश्न पूछना (i) बड़े स्तर पर अधिगमकर्त्ताओं का आकलन
B. सहकर्मी-मूल्याँकन (ii)  अधिगमकर्त्ता को प्रमाणीकृत करने का काम
C. सत्रांत परीक्षा (iii) उपचारात्मक तरीके उपलब्ध करवाना
D. लिखित परीक्षा (iv) दूसरो के साथ तुलनात्मक रूप से अपने प्रदर्शन की जानकारी होना

सही विकल्प का चुनाव कीजिए –

A. A – (i), B – (iii), C – (iv), D – (ii)
B. A – (iii), B – (iv), C – (ii), D – (i)
C. A – (iii), B – (iv), C – (i), D – (ii)
D. A – (i), B – (iv), C – (ii), D – (iii)

एक पोर्टफ़ोलियो है –

A. विद्यार्थियों के कार्यों का यादृच्छिक संग्रहण

B. विद्यार्थियों के कार्यों का सोद्देश्य संग्रहण

C. विद्यालय निरीक्षण हेतु विद्यार्थियों के कार्यों का संग्रहण

D. एक लंबी अवधि में विद्यार्थियों के विकास का एक विश्वसनीय साधन

सही विकल्प का चुनाव कीजिए –

A. A तथा C दोनों
B. तथा C दोनों
C. A तथा D दोनों
D. B तथा D दोनों

निम्नलिखित प्रश्नों में से कौन-से अधिगकर्त्ता के ‘मूल्यांकन’ कौशल का आकलन करते हैं?

A. जन-धन योजना ने ग्रामीण लोगों के गरीबी से बाहर आने में मदद की है। क्या आप इस विचार/मत मात्र से सहमत हैं? उचित ठहराइये।

B. भारत में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का वर्णन कीजिए।

C. जैव मण्डल क्या है? यह जीवित प्राणियों के लिए कैसे महत्त्वपूर्ण है?

D. उन कुछ कानूनों की सूची बनाइए जो महिलाओं, बच्चों व हाशियाई समूहों की सुरक्षा करते हैं।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए –

A. केवल A
B. केवल A तथा B
C. केवल B, C तथा D
D. केवल A तथा C

Leave a Comment

error: