CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part2

कथन (A) : बच्चों के विकास पर शैशवास्था से किशोरावस्था तक ध्यान देना ज़रूरी है।

तर्क (R) : यद्यपि जीवन के शुरूआती कुछ वर्ष विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, मस्तिष्क नमनीयता के दृष्टिकोण से पूरी बाल्यवास्था और किशोरावस्था संवेदनशील अवधि है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन समाजीकरण के संदर्भ में सही है?
A. परिवार और स्कूल समाजीकरण में प्रमुख योगदान देते हैं लेकिन मीडिया और सहपाठी जैसे अन्य संस्थान भी हैं जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
B. स्कूल बच्चों के प्राथमिक समाजीकरण के प्रमुख संस्थान हैं।
C. मीडिया बच्चों के समाजीकरण का महत्वपूर्ण संस्थान नहीं है।
D. बच्चों के समाजीकरण में धार्मिक संस्थाएं किसी भी तरह की भूमिका नहीं निभाती हैं।

एक प्रगतिशील कक्षा में ऐसा वातावरण बनाने पर बल दिया जाना चाहिए, जहाँ- 
A. बच्चों की भावनात्मक आवश्यक्ताओं का ध्यान रखा जाए और वे अपने को महत्वपूर्ण समझें।
B. उपलब्धि-उद्देशों पर बल दिया जाए और परीक्षाओं में विद्यार्थियों की उपलब्धि, अध्यापकों द्वारा उनका परिपेक्ष्य समझने का आधार बनें।
C. अध्यापक के नेतृत्व में विद्यार्थी निष्क्रिय अनुसरण करें।
D. विद्यार्थियों द्वारा परीक्षाओं के लिए पढ़ने की अपेक्षा हो।

एक बच्चे को तीन पर्वतों का एक थ्री डी (त्रिआयामी) मॉडल दिखाया जाता है। एक अन्य व्यक्ति इस मॉडल को एक भिन्न जगह से देख रही है। बच्चे को इस दूसरे व्यक्ति के दृष्टि क्षेत्र से देखे गए मॉडल को बनाने के लिए कहा जाता है पर वह सही तरीके से नहीं कर पाता। जीन पियाजे के अनुसार यह क्या दर्शाता है?
A. आत्मकेन्द्रीयता
B. जीव वाद
C. वस्तु स्थायित्व
D. परिकल्पनात्मक चिंतन

जीन पियाजे ने प्रतिपादित किया कि बच्चों के सोचने की प्रक्रिया वयस्कों _______।
A. से भिन्न नहीं है।
B. से गुणात्मक रूप से भिन्न है।
C. से मात्रात्मक रूप से भिन्न है।
D. से काफी मिलती जुलती है।

बालिका स्वयं से क्या कर सकती है और क्या कुछ सहायता द्वारा पूरा कर सकती है। लेव व्यागोत्सकी ने इनके बीच के अंतर को किस रूप में संबोधित किया है? 
A. बुद्धि
B. समीपस्थ विकास का क्षेत्र
C. पाड़ 
D. समायोजन

‘पारस्परिक अध्यापन’ की शिक्षाशास्त्रीय प्रणाली किस पर आधारित है?
A. व्यवहारवादी सिद्धांत
B. सामाजिक-संस्कृतिक उपागम
C. अधिगम के सूचना संप्रेषण सिद्धांत
D. हावर्ड गार्डनर के बहुआयामी बुद्धि संप्रत्यय

‘हेॆज़-दुविधा’ पर रूही अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहती है कि “दवाई की चोरी किसी भी परिस्थिति में गलत है क्योंकि चोरी करना गलत होता है।” लारेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार रूही किस स्तर पर है?
A. पूर्व पारंपरिक, दण्ड- आज्ञापालक अभिनवीकरण
B. पूर्व पारंपरिक, स्व -पुरस्कार अभिनवीकरण
C. पारंपरिक, कानून व्यवस्था अभिनवीकरण
D. उत्तर पारंपरिक, सामाजिक अनुबंधन अभिनवीकरण

हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिध्दांत के अनुसार ‘अंतर वैयाक्तिक बुद्धि से क्या तात्यर्य है?’
A. जटिल आंतरिक भावनाओं को पहचानने और अपने व्यवहार को निर्देशित करने के लिए उनका प्रयोग करने की योग्यता ।
B. दूसरों के मनोभाव, स्वभाव, प्रोत्साहन और नीयत को पहचानने तथा उचित तरीके से प्रतिक्रिया करने की योग्यता I
C. सार्थक एवं लक्ष्य निर्देशित उद्देश्यों के लिए शरीर का कुशलता के साथ उपयोग करना ।
D. दृश्यात्मक-स्थानात्मक चीजों को सटीक तरीके से देखने-समझने की योग्यता ।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) बच्चों के मूल्यांकन के लिए _______ और _______ के समावेश को प्रस्तावित करती है।
A. समूह कार्य : स्व – आकलन
B. परियोजना : मानकीकृत परीक्षा
C. मानकीकृत परीक्षा : पोर्टफोलियो बनाना
D. मानक निर्देशित : मानदंड निर्देशित परीक्षा

व्यापक मूल्याकंन के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. प्रश्नोत्तरी में केवल सही उत्तरों के आधार पर प्राप्त अंकों पर विचार करना।
B. केवल बच्चों द्वारा की गई त्रुटियों पर विचार करना।
C. विद्यार्थियों के लिए सीखने से प्राप्त उत्पाद और प्रक्रिया पर विचार करना।
D. सभी विद्यार्थियों के लिए मानकीकृत परीक्षणों का प्रयोग करना।

अधिकांशत : यह देखा गया है कि माताओं की अनुपस्थिति में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों से घरेलू कार्यों को करने व छोटे भाई-बहनों की देखभाल की अपेक्षा की जाती है। यह _______ का उदाहरण है।
A. जेंडर रूढ़िवादिता
B. जेंडर निष्पक्षता
C. जेंडर समानता
D. जेंडर प्रासंगिकता

निम्न में से कौन प्रगतिशील शिक्षा की एक विशेषता नहीं है?
A. सतत एवं व्यापक मूल्याकंन पर बल
B. रट कर याद करने पर बल
C. सहयोगी शिक्षण पर बल
D. जीवन पर्यन्त शिक्षा को प्रोत्साहन देना

भाषा और संज्ञान के बारे में कौन सा कथन व्यागोत्सकी प्ररिप्रक्ष्य से सही है?
A. उच्च मानसिक क्रियाओं के विकास को भाषा सुसाधित करती है।
B. भाषा से संज्ञात्मक प्रक्रियाओं के विकास में बाधा आती है।
C. भाषा की संज्ञानात्मक विकास के कोई भूमिका नहीं है।
D. संज्ञान, भाषा से स्वतंत्र रूप से विकसित होता है।

एक शिक्षक ने अपने छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वे अपने वयस्कों और समुदाय के सदस्यों से वार्तालाप करके अपनी विरासत के बारे में सीखें I निम्न में से उस विकल्प को चुनिए जो समाजीकरण और अधिगम के संदर्भ में शिक्षक की धारणा को दर्शाता है।

(i) बच्चों द्वारा समुदाय से प्राप्त ज्ञान के महत्व को पहचानना।

(ii) यह विश्वास कि सीखना एक सामाजिक परिवेश में होता है और इससे संबंध स्थापित करना महत्वपूर्ण है।

(iii) विद्यालय में आर्जित ज्ञान का स्थानीय ज्ञान के साथ संबंध को महत्व देना।

(iv) विद्यालय द्वारा सिखाए गए ज्ञान को ज़्यादा महत्व देना।

A. केवल (i)
B. केवल (i) और (ii)
C. (i) (ii) और (iii)
D. (i) (ii) (iii) और (iv) 

अधिगम अक्षमता के संदर्भ में गणितीय अधिगम अक्षमता क्या कहलाती है?
A. गतिसमन्वय वैकल्य
B. पठन वैकल्य
C. गुणज वैकल्य
D. लेखन वैकल्य

सलमा पांच वर्षीय लड़की है। वह जब तीन वर्ष की थी, तो उसने बिना किसी बाह्य निर्देश के संगीत वाद्य यंत्र गिटार, बजाना सीख लिया था। इस योग्यता के आधार पर, उसे निम्नलिखित में से किस श्रेणी में रखेंगे?
A. धीमी गति से सीखने वाली शिक्षार्थी
B. कम बुद्धिलब्धि वाली बालिका
C. प्रतिभाशाली
D. स्वलीन

हार्दिक को कम दिखाई देता है। अध्यापक को उसकी इस स्थिति के बारे में नहीं बताया गया है। कक्षा में अध्यापक को उसके किस व्यवहार क्रिया से पता चला सकता है कि उसे कम दिखाई देता है?
A. पढ़ने के दौरान आखें मिचकाना
B. श्यामपट्ट पर लिखे हुए को दूर से ही स्पष्ट रूप से पढ़ना
C. बारीक मुद्रक वाले कार्यपत्र को तुरंत पूरा करना
D. भौतिक नक्शों को पढ़ना, जिनमें सूक्ष्म जानकारी दी गई है

एक शिक्षिका अपनी कक्षा में दिव्यांग विद्यार्थियों के अधिगम के लिए प्रेरक परिवेश कैसे बना सकती है?
A. यह दृढ़ अपेक्षा रखकर कि वे सख्त पाठ्यचर्या का अनुसरण करे।
B. बच्चे से परामर्श करे बिना उनके लिए सारे निर्णय खुद लेकर।
C. यह सुनिश्चित करके कि उनका आकलन मानकीकृत आकलन के तरीकों द्वारा हो।
D. पाठ्यचर्या में उपयुक्त व यथोचित समायोजन करके।

कथन (A): समावेशी शिक्षा प्रतिभाशाली बच्चों को शामिल नहीं करती है।

कथन (R): समावेशी शिक्षा सिर्फ़ ‘अपूर्णता’ के दृष्टिकोण पर कार्य करती है।

सही विकल्प का चयन कीजिये।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R),(A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R),(A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित में से कौन सा एक परासंज्ञानात्मक कौशल को निरूपित करता है?
A. बिना संलग्नता के विषयवस्तु का कंठस्थीकरण करना।
B. दूसरों के व्यवहार की नकल करना।
C. अपनी ही सोच की प्रक्रियाओं के विषय में सोचना।

duplicate options found. Hindi Question 1 options 3,4

D. किसी विशिष्ट व्यंजन को पकाने की विधि का वर्णन करना।

एक अध्यापिका किसी एक विषय को पढ़ाने के बाद विद्यार्थियों को संकल्पनात्मक मानचित्र बनाने के लिए कहती है I यह किस में सहायक होगा?

(i) संरचनात्मक मूल्यांकन संचालित करने के लिए।

(ii) विद्यार्थियों के मुख्य बिन्दुओं का सार लिखने की क्षमता का परीक्षण करने के लिए।

(iii) विद्यार्थियों की उपलब्धि का मूल्याकंन हेतु रुब्रिकों का विकास करने के लिए।

(iv) विद्यार्थियों की कलात्मक योग्यता का परीक्षण करने के लिए।

A. (i), (ii) और (iii)
B. (i) और (iv)
C. (ii), (iii) और (iv)
D. (ii) और (iv)

प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी किस प्रकार के वातावरण में सबसे प्रभावी रूप से सीखते हैं?
A. जहां शिक्षिका एकाधिकारवादी है और हमेशा आदेश देती है कि क्या किया जाना चाहिए।
B. जहां शिक्षिका अधिगम को निर्देशित करती है तथा विद्यार्थियों से निष्क्रिय रहने की अपेक्षा करती है
C. जहां मूल रूप से पठन कौशलों और अंक प्राप्त करने पर ज़ोर दिया जाता है।
D. जहां विद्यार्थियों की सामाजिक-संवेगात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति होती है / को ध्यान में रखा जाता है।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part60

निम्नलिखित में से कौन-सी शैली एक प्रभावशाली विद्यालय में प्रयोग में लाई जानी चाहिए?
A. पुरस्कार व सज़ा का प्रयोग
B. प्रतिस्पर्धात्मक कक्षा
C. तुलनात्मक मूल्यांकन
D. सहयोगात्मक अधिगम

आंतरिक/स्वत: स्फूर्त अभिप्रेरणा का उदाहरण कौन सा है?
A. एक विद्यार्थी अच्छे ग्रेड लाने के लिए एक प्रयोग कर रही है।
B. एक विद्यार्थी इसलिए प्रयोग कर रही है क्योंकि उसे प्रयोग का परिणाम जानने की उत्सुक्ता है।
C. एक विद्यार्थी इसलिए प्रयोग कर रही है क्योंकि उसे- सिद्धांतों या थ्योरी की कक्षा पसंद नहीं है।
D. एक विद्यार्थी इसलिए प्रयोग कर रही है क्योंकि वह अपने अध्यापक को प्रभावित करना चाहती है।

कौन-सी स्थिति संरचनावादी शिक्षाशास्त्र विधि को दर्शाती है?
A. विद्यार्थी अध्यापक के व्याख्यान को सुन रहे हैं और पढ़ाई गई विषय वस्तु पर नोट्स बना रहे हैं।
B. विद्यार्थी उच्च स्वर में दिए गए अंश को याद कर रहे हैं।
C. विद्यार्थी पाठ्य पुस्तक से सामग्री को याद कर वर्ष के अंत में परीक्षा देते हैं।
D. अध्यापक अपने विद्यार्थियों को समकालीन मुद्दों पर चर्चा और वाद-विवाद करने के लिए कहते/कहती हैं।

कक्षा में सकरात्मक समूह की सक्रियता के लिए निम्न में से कौन सा रवैया / रुख सर्वाधिक उपयुक्त है।
A. समूह में बातचीत को खंडित करते हुए, सख्त बाहरी नियमों का निर्देश। 
B. सरल प्रकार्यों हेतु कक्षा को स्थाई ‘क्षमता-आधारित’ उपसमूहों में विभाजित करना।
C. समस्या समाधान के लिए कक्षा के सभी विद्यार्थियों को बातचीत करने और सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना।
D. प्रदर्शन में वृद्धि के लिए समूहों में प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना।

बहुधा ‘कुंभकार और कुंभ’ का एक रूपक उपयुक्त किया जाता है। जिसके द्वारा यह दर्शाया जाता है कि कैसे परंपरागत शिक्षा शिक्षक को कुंभकार के रूप में देखती है जो कुंभ रूपी विद्यार्थी को आकार देकर उसमें ज्ञान उड़ेलता है। इस प्रकार की समझ समस्यावादी क्यों है?
A. विद्यार्थियों के महत्वपूर्ण अनुभव होते हैं और अधिगम का निर्णय उनकी शिक्षक एवं समकालीन साथियों के साथ सक्रिय भागादारी से होता है।
B. बच्चे भोले भाले हैं और वे कुछ भी शिक्षक की मदद के बिना सीखते हैं।
C. अधिगम की प्रक्रिया में किसी सामग्री या शिक्षक की कोई आवश्यकता नही है।
D. यदि बच्चे शिक्षक की बात निष्क्रिय रूप से सुनते रहेंगे तब अधिगम अच्छे प्रकार से संपादित होगा।

बच्चों के कार्य में त्रुटियाँ / त्रुटियों को
A. दूसरों के समक्ष उनकी बौद्धिक निम्नता / तुच्छता दर्शाती हैं।
B. आवश्यक रूप से शिक्षक की तैयारी में कमी को दर्शाती हैं।
C. अध्यापक को बच्चों में निराशा को दूर करने के लिए अनदेखा करना चाहिए।
D. शिक्षक द्वारा पूर्णतया विश्लेषण कर बच्चों से विचार-विमर्श करना चाहिए।

निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया माध्यामिक विद्यालय के विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन का संवर्धन कर सकती है?
A. विद्यार्थियों को स्वयं से पाठ्यपुस्तक पढ़ने के लिए कहना और सहपाठियों से चर्चा करने से बचना।
B. विद्यार्थियों को किसी भी विषय पर चर्चा करने के लिए कहना और प्रश्न पूछना।
C. व्याख्यान विधि का प्रयोग करते हुए अध्यापक द्वारा प्रस्तुतीकरण देना।
D. विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक के अंत में दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखने एवं प्रत्यास्मरण करने का गृहकार्य देना।

कंदरिया महादेव मंदिर का निर्माण किस राजवंश के राजा के द्वारा करवाया गया?
A. चोल वंश द्वारा
B. चंदेल वंश द्वारा
C. राजपूतों द्वारा
D. चालुक्यों द्वारा

आप मध्य भारत के प्राचीनतम कृषि क्षेत्रों पर परियोजना कार्य की तैयारी कर रहे हैं।

आप छात्रों को निम्न में से किस क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कहेंगे?

A. जयन्तिया पहाड़ियाँ
B. विंध्य पहाड़ियाँ
C. अरावली पहाड़ियाँ
D. किर थार पहाड़ियाँ

मुग़ल अपने मंगोल वंशीय सम्बद्धता के स्थान पर तैमूर-वंशीय सम्बद्धता पर ज्यादा बल/महत्त्व देते थे क्योंकि-
A. वे अपनी पितृवंशीय संबंधतता को वरीयता देना चाहते थे।
B. तैमूर-वंशियों ने मंगोलों का हराया था।
C. मंगोल उजबेगों से संबंधित थे, उनके प्रतिद्वंद्वियों में से एक।।
D. तैमूर वंशज कवियों और चित्रकारों को संरक्षण देते थे।

मुगलों द्वारा अपने मनसबदारों को अलग-अलग परिवेशों से नियुक्त करने का कारण था-
A. मनसबदार और प्रजा में भाषायी-रुकावट को कम करने के लिए।
B. साम्राज्य के विभिन्न इलाकों से अभिजात्य वर्गों को सेवा में संयोजित करने के लिए।
C. विविध क्षेत्रों से लोगों से निष्ठा और सहयोग प्राप्त करने के लिए
D. सबको समाहित करने और सार्वभौमिक भाईचारे के विचार को बढाने के लिए।

निम्नलिखित में से कौन-सा दार्शनिक परंपरा – संस्थापक का विषम युग्म है?

A. वैशेषिक – कणाद
B. न्याय – गौतम
C. योग – पतंजलि
D. वेदांत – जैमिनी

मथुरा के बारे में नीचे दिए गए वक्तव्यों (A) और (B) पर विचार कर सही उत्तर का चयन करें।

A. मथुरा यातायात और व्यापार के दो मार्गो “उत्तर से पूर्व” और “दक्षिण से पश्चिम” को जोड़ने की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण था।

B. मथुरा बेहतरीन मूर्तियाँ बनाने का केंद्र था।

A. A और B दोनों सही नहीं हैं।
B. A सही है B गलत है।
C. A गलत है B सही है।
D. A और B दोनों सही हैं।

महालवाड़ी बंदोबस्त में राजस्व इकट्ठा करने का दायित्व किसको दिया जाता था?
A. गाँव के मुखिया
B. जमींदार
C. तालुकदार
D. रैयत

औपनिवेशिक भारत के विषय में दिए गए वक्तव्यों पर विचार करें तथा दिए गए विकल्पों में से सही को चुनिये-

(A) अंग्रेजों ने सभी वनों को अपने नियंत्रण में कर लिया।

(B) इन वनों में लोगों को झूम खेती करने / फल इकट्ठा करने और शिकार करने की अनुमति थी।

(C) जब लोगों को वनों के भीतर रहने से रोक दिया तब वन-विभाग को मजदूर प्राप्त करने में कठिनाई हुई।

A. (A) और (B) सत्य हैं
B. (B) और (C) सत्य हैं
C. (A) और (C) सत्य हैं
D. (A), (B) और (C) सत्य हैं

सुधारकों का उनके सुधार आन्दोलनों से सही मिलान करें-

  सूची I   सूची II
(a) पेरियार (i) ब्रह्म समाज
(b) घासीदास (ii) यंग बंगाल
(c) केशवचंद्र सेन (iii) स्वाभिमान आन्दोलन
(d) हेनरी डिरोजियो (iv) सतनामी आन्दोलन

A. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (i), (d) – (ii)
B. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (ii)
C. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (ii), (d) – (i)
D. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (ii), (d) – (i)

उस सामाजिक सुधार संगठन को चिन्हित करें जिसके द्वारा औपनिवेशिक शासन के दौरान जाति उन्मूलन पर मुख्य रूप से ध्यान दिया गया?
A. एशियाटिक सोसाइटी

duplicate options found. Hindi Question 1 options 1,2

B. भारत धर्ममहामंडल
C. सनातन धर्म सभा
D. सिंह सभा

ईसाई मिशनरियों ने अपने स्कूलों के माध्यम से _______________ कामयाबी हासिल की।
A. सभी जनजाति-समूहों और जातियों में समानता और न्याय के विचारों को लागू करना
B. जातीय रीतिरिवाजों के विरोध में जन आन्दोलनों का गठन
C. जिन्हें अस्पृश्य समझा जाता था उन्हें काम के अवसर
D.   बच्चों को बदलती दुनिया में अपना रास्ता बनाने के लिए कुछ संसाधनों से तैयार करने में

अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के विषय में इन वक्तव्यों पर विचार कर, सही विकल्प चुनें –

A. मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन की माँग की थी।

B. मुस्लिम लीग ने बंगाल-विभाजन का समर्थन किया था।

C. मुस्लिम लीग की स्थापना, 1907 में हुए कांग्रेस विभाजन का मुख्य कारण थी।

A. केवल A सत्य है।
B. केवल B सत्य है।
C. केवल A और B सत्य हैं।
D. केवल B और C सत्य हैं

मध्यमार्गी राष्ट्रीय नेताओं के औपनिवेशवाद के विरोध संबंधित निम्न वक्तव्यों पर विचार कर, सही विकल्प चुनें –

(A) मध्यमार्गी नेता अंग्रेजी राज की भाषणों द्वारा आलोचना करते थे और अपने प्रतिनिधियों को जनता को संगठित करने के लिए देश के विभिन्न भागों में भेजते थे।

(B) मध्यमार्गी नेताओं के विचार में अंग्रेज़ स्वतंत्रता और न्याय के विचारों का आदर करते थे अतः वे भारतीयों की न्यायोचित मांगे मान लेंगे।

A. (A) और (B) सत्य है, तथा (B), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (B) सत्य है, किन्तु (B), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है और (B) असत्य है।

duplicate options found. Hindi Question 1 options 3,4

D. (A) असत्य है और (B) सत्य है।

भारत का संविधान लागू किया गया 26 जनवरी सन्: 
A. 1949 में
B. 1950 में
C. 1951 में
D. 1952 में

निम्नलिखित में से कौन-सा पूराने वलित पर्वतों का उदाहरण है?
A. वॉसजेस
B. हिमालय
C. यूराल
D. माउंट किलिमंजारो

अक्षांश के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सही है?

a) अक्षांश एक काल्पनिक वृत्ताकार रेखा है जिसकी त्रिज्या विविध है।

b) अक्षांश समय की पहचान करने के लिए अति महत्त्वपूर्ण है।

c) अक्षांशों को अंश में मापा जाता है।

d) विषुवत् वृत्त से दोनों तरफ ध्रुवों के बीच की दूरी पृथ्वी के चारों ओर के वृत्त का एक चौथाई है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part74

निम्न संकेत का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए :

A. a, b, और c
B. b, c और d
C. a, c और d
D. a, b और d

कर्क रेखा निम्नलिखित में से कौन-से क्षेत्र से गुजरती है?
A. अरावली शृंखला
B. विंध्य शृंखला
C. पश्चिमी घाट
D. दक्कन पठार

भारत ग्रीनविच के पूर्व 82°30′ पू. में स्थित है। जब लन्दन में शाम के 4 बजे होंगे तब भारत में क्या समय होगा?
A. सुबह के 9:30 बजे होंगे।
B. शाम के 9:30 बजे होंगे।
C. सुबह के 10:30 बजे होंगे।
D. शाम के 10:30 बजे होंगे।

वनस्पति के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. वनस्पति की वृद्धि तापमान और नमी पर निर्भर करती है।

B. स्थान की जलवायु, प्राकृतिक वनस्पति को बहुत कम प्रभावित करती है।

C. स्थान विशेष पर ताल एवं मिट्टी की परत की मोटाई जैसे कारक उस स्थान की वनस्पति के प्रकार में योगदान देते हैं।

A. A और B दोनों सही हैं।
B. B और C दोनों सही हैं।
C. A और C दोनों सही हैं।
D. A, B और C सभी सही हैं।

निम्न में से किसे फलों की कृषि के कारण ‘विश्व का फलोद्यान’ कहा जाता है?
A. उष्णकटिबंधीय घासस्थल
B. शंकुधारी वन
C. भूमध्यसागरीय प्रदेश
D. शीतोष्ण सदाबहार वन

निम्नलिखित कथनों (A)(B) पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

(A) हिन्द महासागर की तटरेखा सदृश और अनियमित है।

(B) दन्तुरित और अनियमित तटरेखा प्राकृतिक पोताश्रयों और पत्तनों के लिए आदर्श स्थिति है।

A. (A) सत्य है, जबकि (B) असत्य है
B. (A) असत्य है, जबकि (B) सत्य है
C. (A) और (B) दोनों असत्य है
D. (A) और (B) दोनों सत्य हैं

दी गयी (A)(B) विशेषताओं के आधार पर वायुमंडल की परत की पहचान कीजिए।

(A) इसमें ओजोन गैस की परत होती है।

(B) यह बादलों एवं मौसम संबंधी घटनाओं से लगभग मुक्त होती है।

A. क्षोभमंडल
B. समतापमंडल
C. मध्यमंडल
D. बाह्यमंडल

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (B) पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

(A) समान समुद्रतल पर वायुदाब, वायुताप के अनुसार बदलता है।

(B) उच्चताप वाले क्षेत्र निम्नदाब क्षेत्र का निर्माण करते हैं।

A. दोनों (A) तथा (B) सत्य हैं तथा (B), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. दोनों (A) तथा (B) सत्य हैं तथा (B), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, किन्तु (B) असत्य है।
D. (A) गलत है, किन्तु (B) सत्य है।

अवस्तम्भों पर मकान क्यों बनाये जाते हैं?
A. ये दिखने में अच्छे लगते है और कम लागत में बन जाते हैं।
B. ये पहाड़ी क्षेत्रों के लिए उपयुक्त होते हैं।
C.

ये वर्षा ऋतु में जल को घरों में घुसने से रोकते हैं

D. ये गर्मी को बाहर रखते हैं और ठंडे होते हैं।

अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के कारण बाल मृत्यु दर घट रही है तथा छोटी आयु पर बचने की दर में वृद्धि हुई है। ऐसी दशा में जनसंख्या पिरामिड का क्या रूप होगा। 

(A) आधार पर चौड़ा होगा। 

(B) युवा आयु वर्ग में चौड़ा होगा। 

(C) उल्टा त्रिभुजाकार होगा। 

सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. केवल (A) तथा (B) सही हैं।
B. केवल (B) तथा (C) सही हैं।
C. केवल (A) तथा (C) सही हैं।
D. सभी (A), (B) तथा (C) सही हैं।

अध्यापिका अपनी कक्षा में “जनसंख्या” विषय पर कार्य कर रही थी। उन्होंने छात्रों को दो समय बिन्दुओं के बीच एक विशेष क्षेत्र में जन्म, मृत्यु, प्रवास एवं पलायन का प्रयोग करके जनसंख्या में वृद्धि की गणना करने को कहा। वह निम्नलिखित में से कौन सी संकल्पना पर कार्य दे रही हैं?
A. जनसंख्या की सघनता
B. जनसंख्या का वितरण
C. जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि
D. जनसंख्या की प्रवास की दर

निम्न कथनों (A), (B), (C) और (D) पर गहन कृषि के सन्दर्भ में विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

(A) यह सघन जनसंख्या वाले क्षेत्रों में प्रचलित है।

(B) इनमें विस्तृत कृषि क्षेत्र और ज्यादा पूँजी का उपयोग होता है।

(C) वर्ष भर विभिन्न फसलें उगाई जाती है।

(D) यह भारी वर्षाक्षेत्रों में प्रचलित है।

A. केल (A) तथा (B) सही हैं
B. केवल (C) तथा (D) सही हैं
C. केवल (A) तथा (D) सही हैं

duplicate options found. Hindi Question 1 options 3,4

D. केवल (B) तथा (D) सही हैं

ईसा मसीह के बारह प्रेरितों में से किस संत को भारत में इसाई धर्म लाने का श्रेय दिया जाता है?
A. सेंट थॉमस
B. सेंट पीटर
C. सेंट पॉल
D. सेंट फ्रांसिस 

कथन (A) और (B) के आधार पर सही विकल्प का चयन करें-

(A) केरल में लोग अलग-अलग धर्मों का पालन करते हैं, जैसे – यहूदी, इस्लाम, ईसाई, हिन्दू और बौद्ध धर्म।

(B) प्राचीन काल से ही केरल अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और व्यापारियों के लिए एक आकर्षक गंतव्य रहा है।

A. (A), (B) दोनों सत्य हैं, और (B), (A) की व्याख्या करता है।
B. (A), (B) दोनों सत्य हैं, और (B), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है, (B) असत्य है।
D. (A) असत्य है, (B) सत्य है।

अध्यापक छात्रों को “दादन व्यवस्था” की व्याख्या के लिए कहते हैं, इनमें से कौन-सी व्याख्या सही होगी?
A. रोशन नगद भुगतान पर कोको कोला फैक्ट्री को पानी सप्लाई करता है।
B. सुजाता कच्चे आम खरीद कर, आचार बनाकर ऑन-लाइन बेचती है।
C. रेज़ा ग्रामीणों को तेंदू पत्ते सप्लाई कर उनसे बीड़ी उत्पाद प्राप्त करता है।
D. ओलिवर हल्दी उगाता है और उसे समीप की कँटेज उद्योग इकाई कार्यशाला को बेच देता है।

किस सरकार को आमतौर पर प्रतिनिधि के रूप में जाना जाता है?
A. एकतांत्रिक
B. राजतंत्र
C. लोकतांत्रिक
D. अबंध नेता

कथन (A) और (B) पर विचार करें और उपयुक्त विकल्प चुनें। 

कथन (A) : भारत में 80 प्रतिशत किसानों के पास अपनी दैनिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त भूमि आय नहीं है।

कथन (B) : भारत में प्रत्येक पाँच में से लगभग दो ग्रामीण परिवार खेतिहर मजदूर हैं। वे जीविकोपार्जन के लिए अन्य लोगों के खेतों पर निर्भर हैं। उनमें से कई भूमिहीन हैं और उनके पास बहुत छोटे भूखंड हैं।

दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) सत्य है, लेकिन (B) असत्य है।
B. (A) असत्य है, लेकिन (B) सत्य है।
C. (A) और (B) दोनों सत्य हैं और (B), (A) की सही व्याख्या है।
D. (A) और (B) दोनों असत्य हैं।

निर्मल सुबह तीन बजे एक नीलामी में जाता है और थोक में सब्जियाँ खरीदता है। वह फिर उन्हें आस-पास के सब्जी-विक्रेताओं को बेच देता है। वह किस प्रकार का व्यापारी है?
A. खुदरा / फुटकर व्यापारी
B. थोक व्यापारी
C. फ़ेरी लगाने वाला
D. विक्रेता

जब संविधान में केंद्र एवं राज्यों के बीच विधायी शक्तियों के विभाजन की रूपरेखा स्पष्ट की जाती है तो, उस शासन प्रणाली को क्या कहा जाता है?
A. संसदीय
B. संघीय
C. अध्यक्षीय
D. लोकतान्त्रिक

उन्नीसवीं शताब्दी की समाज सुधारक और महिला अधिकार कार्यकर्ता रामाबाई को पंडिता’ की उपाधि क्यों दी गयी थी?
A. उनका विवाह एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। 
B. उन्होंने एक पुरोहित बन कर पुणे में एक मंदिर की स्थापना की।
C. वह एक ऐसी महिला शिक्षाविद् थीं जो पुरुषों को शिक्षा देती थीं।
D. वह संस्कृत पढ़ और लिख सकती थी।

कक्षा में अध्यापक द्वारा “भारतीय संविधान सभी व्यक्तियों की समानता स्वीकार करता है” विषय पर चर्चा में कौन-सा उदाहरण स्थान पायेगा?
A. विधानसभा मतदान के लिए व्यक्तियों का पंक्तियों में खड़े होना।
B. खचाखच भरे हुए स्टेडियम में लोगों का राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मनोबल बढ़ाना।
C. सरकारी अस्पताल के सामने लोगों का पंक्तिबद्ध खड़े होना।
D. लोगों का सिनेमा की टिकट खरीदने के लिए पंक्तिबद्ध खड़े होना।

कोई भी नागरिक केवल धर्म, नस्ल, जाति, लिंग, जन्म-स्थल या इनमें से किसी के आधार पर दुकानों, सार्वजनिक रेस्तरां, होटल, सार्वजनिक मनोरंजन के स्थानों में जाने से किसी भी विकलांगता, दायित्व, प्रतिबन्ध या शर्त के अधीन रोका नहीं जा सकता। भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में उपरोक्त कथन पर प्रकाश डाला गया है?
A. अनुच्छेद 21A
B. अनुच्छेद 15
C. अनुच्छेद 343
D. अनुच्छेद 23

इनमें से कौन-सा उदाहरण आपराधिक कानून से संबंधित है –
A. पति-पत्नी सहमति से सम्बन्ध विच्छेद के लिए आवेदन करते हैं।
B. बहन माता-पिता की संपत्ति में से अपना हक़ मांगती है।
C. फागु के भाई ने उसका पैतृक घर बिना उसकी अनुमति बेच दिया है।
D. एक लड़की को घर से बस-स्टॉप तक जाते हुए लड़कों का एक समूह तंग करता है। 

भारत में मुस्लिम समुदाय की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति का जायज़ा लेने वाली समिति की अध्यक्षता किसने की?
A. बी.पी. मंडल
B. आर. सच्चर
C. पी.के.थुंगन
D. डी.एस.कोठारी 

संयुक्त राज्य अमेरिका में नागरिक अधिकार आन्दोलन किस माँग के लिए शुरू हुआ?
A. अफ्रीकी-अमेरिकी वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए।
B. विशेष क्षमता वाले अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिकों के मताधिकारों के लिए I 
C. अफ्रीकी-अमेरिकन महिलाओं के मताधिकारों के लिए।
D. अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिकों के समान अधिकारों और नस्लीय भेदभाव को मिटाने के लिए।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part41

भूगोल के कार्यक्षेत्र में निम्नलिखित सम्मिलित हैं :

A. राजनैतिक व्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था के बीच संबंध

B. मानचित्रों एवं चार्टों के चित्रांकन की कला

C. मनुष्य और भौतिक वातावरण के बीच संबंध

D. मानव जाति और उसकी विभिन्न नस्लों का क्रम विकास

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. A, B और C
B. A और C
C. A, B और D
D. B, C और D

सामाजिक विज्ञान के शिक्षक के समक्ष अति महत्त्वपूर्ण चुनौती _______ होती है। 
A. कक्षा में अनुशासन बनाए रखने की
B. अंतःविषयक उपागम को प्रयोग करने की
C. छात्रों को उनके गृह कार्य में सहयोग करने की
D. छात्रों को परीक्षाओं के लिए तैयार करने की 

सामाजिक विज्ञान के शिक्षण में सीखने के अधिक प्रभावी अवसर किसके द्वारा प्रदान किए जा सकते हैं?
A. सारे विषयों की विस्तृत व्याख्या के द्वारा
B. ज्यादा शिक्षण सामग्री के प्रयोग द्वारा
C. आवधिक परीक्षा के आयोजन द्वारा
D. वास्तविक जीवन की परिस्थितियों पर आधारित शिक्षण द्वारा

एक अध्यापक अपनी कक्षा में अध्यापन एक गाँव की कहानी से शुरू करते हैं जहाँ सभी लोग गाँव के मुखिया को चुनने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह कहानी निम्न में से किस विषय पर चर्चा आरम्भ करने के लिए उपयुक्त रहेगी?
A. ग्राम सभा
B. ग्रामीण जीविका
C. ग्रामीण प्रशासन
D. गाँधी-स्वराज

निम्नलिखित व्याख्यान के चरण हैं कि लोग वंशागत और वातावरण का उत्पाद हैं।

इन्हें चर्चा के क्रम में लगायें :

A. समूह के सदस्य एक-दूसरे से सामाजिक व्यवहार सीखते हैं।

B. अलग-अलग वातावरण में लोगों के अक्सर व्यवहार के प्रतिमान समान होते हैं।

C. सामुदायिक विशिष्टिताएं एक वातावरण में लोगों और समूहों के बीच बातचीत / अंतर्क्रिया का परिणाम हैं।

D. सामाजिक व्यवस्थाएँ समूहों के पारस्परिक क्रिया-प्रतिक्रिया के मूल्यों से प्रभावित होती हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. A, B, C और D
B. A, C, B और D
C. B, A, D और C
D. B, C, D और A

सामाजिक विज्ञान की पाठ्य-पुस्तक में हम कई बार ऐसी परिभाषाओं तथा मुद्दों से आमना-सामना करते हैं जिनसे कुछ असुविधा हो सकती है।

इस स्थिति में शिक्षक से क्या अपेक्षा होगी?

A. शिक्षक को कक्षा में ऐसी परिभाषाओं और मुद्दों को चर्चा में नहीं लाना चाहिए।
B. शिक्षक को ऐसे विषयों को पढ़ाने की अवहेलना करनी चाहिए जिसमें धर्म विशेष का नाम दिया गया हो।
C. शिक्षक को सभी छात्रों की गरिमा के प्रति दृढ़ समर्पित भाव से सामग्री का संवेदनशीलता से आदान-प्रदान करना चाहिए।
D. शिक्षक को ऐसी परिभाषाओं, मुद्दों की सटीक परिभाषाओं को देने पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए तथा आगे बढ़ना चाहिए।

दिये गए परिदृश्य को ध्यानपूर्वक पढ़िए।

निम्नलिखित में से कौन-सा शिक्षिका को अपने विद्यार्थियों के साथ दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करने की योजना बनाने के अवसर प्रदान करता है?

A. सल्तनत युग की वास्तुकला पर चर्चा करते हुए उसके विद्यार्थियों ने उससे विस्तृत अधिरचना के बारे में पूछा। 

B. वे “बांग्ला गुंबद” की संरचना से मंत्रमुग्ध थे।

C. उसके विद्यार्थी अपनी आगामी कला प्रदर्शनी के लिए “पिएत्रा ड्यूरा” के स्तम्भ के पैटर्न को पेंट करना चाहते हैं।

A. A, B और C
B. A और B
C. A और C
D. B और C

उच्च-प्राथमिक कक्षा में ‘सामाजिक असमानता’ के संप्रत्यय को आरम्भ करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है –

A. आँकड़े

B. चित्र-निबंध

C. व्याख्यान

D. केस / व्यक्ति-अध्ययन

इनमे से सबसे उपयुक्त शिक्षक गतिविधियों का चयन कीजिए।

A. केवल A तथा B
B. केल A, B तथा C
C. केवल A, B तथा D
D. केवल B, C तथा D

एक सामाजिक विज्ञान शिक्षक के रूप में आप छात्रों को पाठ्य-पुस्तक में पूर्वाग्रह पहचानने में कैसे मार्गदर्शन करेंगे –

A. आप उन्हें केवल सरकारी दस्तावेजों के प्रयोग करने को उत्साहित करेंगे। 

B. वे जो पढ़ते हैं उसके लिए उन्हें प्रमाण तलाशने के लिए उत्साहित करेंगे।

C. आप उन्हें उन्हीं स्रोतों के देखने के लिए कहेंगे जिन्हें प्रसिद्ध व्यक्तियों ने प्रकाशित किया है।आप उन्हें उस विशेष घटना के लिए उपलब्ध विभिन्न स्रोतों को देखने के लिए कहेंगे।

D. आप उन्हें उस विशेष घटना के लिए उपलब्ध विभिन्न स्रोतों को देखने के लिए कहेंगे।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A और B
B. केवल D
C. B और C
D. केवल A

निम्नलिखित प्रश्नों में से कौन-सा प्रश्न आलोचनात्मक चिंतन विकसित करने के लिए अधिक अवसर प्रदान करता है?

A. भारत में मुगलों और अंग्रेज़ों के आने के तरीकों में क्या समानता और क्या भिन्नता है?

B. 1875 में सैनिकों के एक भाग ने क्यों अनुभव किया कि उनके धार्मिक विश्वास को तोड़ा गया है?

C. कुछ लोग जाति-व्यवस्था को क्यों बनाये रखना चाहते हैं? आप इससे क्या समझते हैं।

D. इसाई धर्म अपनाने वालों के हितो की रक्षा के लिए अंग्रेज़ों के क्या किया?

E. स्थानांतरित खेती करने वाले किसानों की अंग्रेजी राज में क्या समस्याएँ थी?

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. A, B तथा C
B. B, C तथा D
C. C, D तथा E
D. A, B तथा D

कौन सी गतिविधि पूछताछ / जाँच -आधारित उपागम का प्रयोग करती है?
A. पावर पॉइंट या स्लाइड प्रदर्शन देखना।
B. आँकड़े एकत्रित करने के लिए समुदाय में जाना।
C. व्याख्यान सुनना।
D. विषय पर निबंध लिखना।

एक सामाजिक विज्ञान शिक्षक के नाते, निम्नलिखित में से कौन से मूल्यों को विकसित करना चाहिए, जिससे वे समालोचनात्मक सीख को बनाए रख सकें?

A. पारस्परिक सम्मान

B. अनुशासन

C. आज्ञाकारिता

D. विविधता के लिए सम्मान

E. विश्वास  

सही विकल्प का चयन कीजिए – 

A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, C और E
D. A, D और E

पाठ्यचर्चा में लैंगिक संवेदनशीलता को सर्वोत्तम तरीके से समझा जा सकता है:

A. स्त्री विशेष के अधिक से अधिक उदाहरण देकर।

B. विषयों (थीम्स) की चर्चाओं में महिलाओं के दृष्टिकोण को महत्त्व देकर।

C. कक्षा में चर्चाओं के दौरान लिंग-बोध (जेंडर) सम्मत भाषा के प्रयोग द्वारा।

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. A और B
B. A और C
C. B और C
D. A, B और C

निम्नलिखित में से कौन-सा प्राचीन भारतीय काल को समझने का प्राथमिक स्त्रोत है?
A. सूरत हुंडी
B. समुद्रगुप्त की प्रशस्ति
C. कंदरिया महादेव मंदिर
D. नागभट्ट की प्रशस्ति

उच्च प्राथमिक स्कूल में परियोजना कार्य हेतु जब शिक्षक छात्रों को शोध लेख, किताबें, फोटोग्राफ, ऑडियो और विडियो रिकॉर्डिंग, सामग्री और बेबसाइट आदि जैसी चीजें प्रदान कर रहे हैं। उनका उद्देश्य निम्नलिखित में क्या होगा?
A. स्कूल परियोजना को वैज्ञानिक रूप से सुगम बनाना।
B. जाँच प्रक्रिया के प्रमुख घटकों के रूप में पृष्ठभूमि की जानकारी प्रदान करना।
C. राष्ट्रीय स्तर के सेमिनारों, कार्यशालाओं, सम्मेलनों आदि में भाग लेने के योग्य बनाना।
D. साहित्य का समीक्षात्मक शिक्षण।

निम्नलिखित में से कौन-सी आकलन पद्धति छात्रों के अधिगम को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक छात्र को विवरणात्मक प्रतिपुष्टि प्रदान करती है?
A. अधिगम के लिए आकलन
B. अधिगम की तरह आकलन
C. अधिगम का आकलन
D. योगात्मक / सारांशित आकलन

निम्नलिखित प्रश्नों में से कौन-से सम्प्रत्ययात्मक ज्ञान का आकलन करते हैं?

A. जल संरक्षण के तीन तरीके बताइए।

B. यूरोप में किस प्रकार के कपड़ों का बड़ा बाजार था?

C. मुकदमा लड़ने वालों को न्याय देने पर न्यायाधीशों की कमी के प्रभाव की चर्चा कीजिये।

D. “कानून का नियम” से आप क्या समझते हैं?

E. सामाजिक सीमान्तीकरण / हाशियाकरण आर्थिक सीमांतीकरण / हाशियाकरण से किस प्रकार भिन्न है?

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. A तथा B
B. B तथा C
C. C तथा D
D. D तथा E

सामाजिक विज्ञान में खुली-पुस्तक (ओपन-बुक) परीक्षा का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
A. सहयोग और सामूहिकता के कौशल को आंकना
B. विषयगत ज्ञान को आंकना
C. सामाजिक व संवेगात्मक कौशलों को आंकना
D. प्रतिक्रया और आलोचनात्मक कौशलों को आंकना

निम्नलिखित प्रश्नों को पढ़िए। इनमें से कौन से ज्ञानात्मक प्रक्रिया के ‘समझ’ पहलू का आकलन करते हैं?

A. आप अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में किसान / कृषक हैं और आप सुलतान द्वारा मांगे गए करों का भुगतान नहीं कर सकते। आप क्या करेंगे?

B. कुछ पत्थर मशरूम की आकृति के क्यों होते हैं?

C. माना कोलकता में शाम के 7:00 बजे का समय है। लंदन जो ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) में ग्रीनविच के समीप स्थित है वहाँ क्या समय होगा?

D. कौन-कौन सा पक्ष, त्रिपक्षीय संघर्ष में सम्मिलित था?

E. गरीबी उत्पन्न करने वाले कारकों / घटकों की व्याख्या कीजिए I

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. A और C
B. C और E
C. B और E

duplicate options found. Hindi Question 1 options 3,4

D. D और E

निम्नलिखित प्रश्नों को पढ़िए। इनमें से कौन-सा संज्ञानात्मक प्रक्रिया के मूल्यांकन पहलू का आकलन करता है?

A. भारत में ब्रिटिश इतिहास के चित्र साम्राज्यिक विजेताओं की अभिवृत्ति को कैसे प्रतिबिम्बित करते हैं / दर्शाते हैं?

B. महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनिम 2005 ने भारत में जीवन के स्तर को सुधारा। क्या आप इस कथन से सहमत हैं?

C. अगर आप चॉकलेट फैक्ट्री को स्थापित करने के लिए स्थान का चयन करना चाहते हैं तो किस भारतीय राज्य को चुनेंगे? क्यों?

D. नीति आयोग के कार्यों को समझाएँ।

E. प्राथमिक क्षेत्र एवं तृतीयक क्षेत्र के बीच अंतर बताएँं।

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. A, B और C
B. B और C
C. C, D और E
D. D और E

Leave a Comment

error: