CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part29

निम्नलिखित वक्तव्यों में कौन सा विकास के विषय में सही नहीं है?
A. विकास बहुआयामी एवं बहुमुखी होता है।
B. विकास सांस्कृतिक परिवर्तन से प्रभावित नहीं होता है।
C. विकास जीवन पर्यन्त परिवर्तन की प्रक्रिया है।
D. विकास सुनिश्चित पूर्व निर्धारित रीति से होता है।

बच्चों में संज्ञानात्मक विकास किसका परिणाम है?
A. केवल आनुवंशिकता
B. केवल पर्यावरण 
C. आनुवंशिकता और पर्यावरण की पारस्परिक क्रिया 
D. केवल आर्थिक कारक

विकास का वह चरण जब कोई जीव सबसे तेज़ी से किसी विशेष कौशल या विशेषता को प्राप्त कर सकता है, क्या कहलाता है?
A. संवेदनशील अवधि
B. समीपस्थ विकास का क्षेत्र
C. विकासात्मक विलंब
D. संज्ञानात्मक स्थिरता

बच्चों का एक समूह अपने खेल को एक नृत्य-रियलिटी शो पर आधारित करता है। एक जज की नकल करते हुए, ज़फर मेज पर चढ़ता है और टिप्पणी करते हुए ताली बजाता है। इस उदाहरण में समाजीकरण की कौन-सी संस्था निर्देशित है?
A. मीडिया
B. शैक्षणिक संस्थान
C. आस-पड़ोस
D. धर्म

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए, विद्यार्थियों को विकास की किस अवस्था पर वो संप्रत्यय प्रस्तुत करने चाहिए जिनमें परिकल्पना आधारित निगमनात्मक तर्क की ज़रूरत पड़ती है?
A. संवेदी पेशीय
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. अमूर्त संक्रियात्मक (औपचारिक संक्रियात्मक)

‘सामूहिक एकालाप’ की अवधारणा किसके द्वारा दी गयी है?
A. जीन पियाजे
B. लेव वायगोत्स्की
C. जेरोम ब्रुनर
D. एल्बर्ट बंडूरा

एक वायगोत्स्की अनुरूप कक्षा-कक्ष में सहपाठियों का एक समूह किसी सामान्य लक्ष्य पर पहुँचने के लिए कार्य कर रहा है, इस स्थिति में वो _______ में वयस्त है।
A. पारस्परिक अधिगम
B. सहयोगिक अधिगम
C. पाड़
D. अंतर वाक

लेव वायगोत्स्की का मानना था कि –
A. बच्चों को कार्य करते समय कोई मदद नहीं देनी चाहिए, चाहे उनके लिए वह कार्य बिल्कुल नया ही हो।
B. समस्या समाधान के दौरान बच्चों को संकेत देकर और उत्तर की तरफ पहुंँचने वाले प्रश्न पूछकर पाड़ प्रदान करनी चाहिए। 
C. बच्चों को बिना किसी व्यस्क से पारस्परिकता के समस्याओं पर अपने काम करने देना चाहिए।
D. शिक्षक द्वारा बच्चों को उपयुक्त भौतिक पुरस्कार प्रदान करके कार्य पर काम करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

कैरोल गिलीगन –
A. का तर्क है कि कोहलबर्ग के नैतिक सिद्धांत में, नारीवादी-नैतिकता जो ‘देखभाल की नैतिकता पर बल देती है’ की अवहेलना की गयी है।
B. कोहलबर्ग के सिद्धांत में ‘देखभाल’ और ‘न्याय’ के विचार से सहमत हैं।
C. आलोचना करती हैं कि कोहलबर्ग ने पियाजे के नैतिक विकास के सिद्धांत का संदर्भ नहीं लिया है।
D. ने कोहलबर्ग के नैतिक सिद्धांत में 2 अन्य स्तर जोड़कर विस्तार किया है।

बाल केन्द्रित शिक्षा के समर्थकों का मानना है कि –
A. व्यक्तिगत अनुभव अधिगम प्रक्रिया में केन्द्रीय भूमिका निभाते हैं।
B. कक्षा में अध्यापक के निर्देशन का आधिपत्य होना चाहिए।
C. बालकों के कक्षा से बाहर के अनुभव अधिगम में असंगत है।
D. बालकों से स्वयं तर्क और चिंतन की अपेक्षा नहीं की जा सकती है।

निम्न में से कौन सी बुद्धि गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धांत सम्मिलित नहीं है?
A. स्थानीय बुद्धि
B. शारीरिक-गति संवेदी बुद्धि
C. प्राकृतिक बुद्धि
D. सृजनात्मक बुद्धि

माध्यमिक विद्यालयों में लैंगिक (जेन्डर) असमानता भेद को दूर करने हेतु निम्न में से कौन-सा कदम मददगार रहेगा?
A. जैंडर-आधारित आसन व्यवस्था को बढ़ावा देना।
B. जैंडर अनुवृती भूमिकाओं पर बल देना।
C. जैंडर-रूढ़िवादों में लचीलेपन को बढ़ावा देना।
D. जैंडर-प्रारूपों का प्रतिरूपण करना।

एक अध्यापिका को अधिगमकर्ताओं की पसंदीदा अधिगम शैलियों संबंधित व्यक्तिगत भिन्नताओं _______ करना चाहिए।
A. का सम्मान
B. को अनदेखा
C. का परिवर्जन
D. को खारिज

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विद्यार्थियों के आकलन हेतु प्रस्तावित समग्र 360-डिग्री, बहुआयामी रिपोर्ट के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. रिपोर्ट में स्वयं का और सहपाठियों का आकलन सम्मिलित होगा।
B. रिपोर्ट में विद्यार्थियों की संज्ञानात्मक, भावात्मक और मनोगत्यात्मक आयामों की प्रगति शामिल होगी।
C. रिपोर्ट घर और विद्यालय के मध्य एक महत्वपूर्ण संबंध बनाएगी।
D. रिपोर्ट केवल व्यक्तिगत कार्यों पर केन्द्रित होगी और सामूहिक कार्यों को शामिल नहीं करेगी।

विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच का मूल्याँकन करने का प्रभावी तरीका क्या है?
A. बच्चों को प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करना और उनके उत्तरों का विश्लेषण करना।
B. विद्यार्थियों द्वारा पुनरावृत्ति की परिशुद्धता और प्रत्यास्मरण का आकलन करना।
C. यह देखना कि शिक्षक द्वारा दिए प्रत्यक्ष निर्देशों को बच्चे कितने ध्यान से सुनते हैं।
D. विद्यार्थियों द्वारा पाठ्यपुस्तक में से नकल किए गए परिच्छेद की त्रुटियों का विश्लेषण करना।

दिव्यांग विद्यार्थियों के समावेशन के लिए क्या ज़रूरी है?
A. अगम्य मूलभूत संरचनाएँ
B. अवसरों की असमानता
C. सहभागिता में अवरोध
D. गैर-भेदभाव

पठन में कठिनाइयांँ जैसे कि अक्षरों का दर्पण प्रतिबिम्ब भ्रम और उत्क्रमण, निम्न में से किसके अभिलक्षण हैं?
A. अवधान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार
B. गुणज वैकल्य / डिसकैलकुलिया
C. वाचन वैकल्य / डिस्लेक्सिया
D. स्वलीनता

गतिशील दिव्यांगता निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में चुनौती पैदा करती है?
A. समस्या समाधान कौशल सीखना और उनका प्रयोग करना।
B. मौखिक संप्रेषण समझना।
C. वस्तुओं के स्थानांतरण संबंधित विशिष्ट क्रियाकलापों का कार्यान्वयन करना।
D. एकाग्रता आधारित खेलों में भाग लेना।

वो विद्यार्थी जिन्हें लेखन वैकल्य (डिसग्राफिया) है, उनकी ज़रूरतों की पूर्ति हेतु, एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. किसी दत्तकार्य को पूरा करने के आवश्यक लेखन की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।
B. लेखन की अनियमितताओं के लिए विद्यार्थियों की आलोचना करनी चाहिए।
C. विद्यार्थियों को सीमित समय में लेखन कार्य पूरा करने के लिए कहना चाहिए।
D. आकलन के मौखिक तरीके अपनाने चाहिए।

प्रतिभाशाली और मेधावी विद्यार्थियों को –
A. सिर्फ़ अध्यापक से स्वीकृत गतिविधियों को करने के अवसर मिलने चाहिए।
B. सिर्फ़ तथ्यों के प्रत्यास्मरण पर आधारित प्रदत्त कार्य देने चाहिए।
C. चुनौतीपूर्ण अधिगम परिवेश मिलना चाहिए।
D. सभी कार्यों के लिए गहन एवं सतत निरीक्षण करना चाहिए।

विद्यार्थियों में सम्प्रत्ययात्मक अधिगम हेतु, एक अध्यापिका को निम्न में से किसका प्रयोग टालना चाहिए?
A. विद्यार्थियों से किसी समस्या को हल करने के विविध तरीके पूछना।
B. विषयों को जटिल से सरल क्रम में लगाना।
C. उप-संप्रत्ययों में संबंध स्थापित करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना।
D. प्रक्रियात्मक ज्ञान पर बल देना।

निम्न में से कौन-सा प्रश्न विद्यार्थियों में अधिसंज्ञान कौशलों को बढ़ावा देने में मददगार होगा?
A. दिए गए प्रश्न को सुलझाने के लिए आपने क्या सोपान अपनाए?
B. एक पारिस्थितिक तंत्र के विविध घटक क्या हैं?
C. पानी का रासायनिक सूत्र क्या है?
D. एक मानचित्र और ग्लोब में क्या अंतर है?

विद्यार्थियों में अर्थपूर्ण अधिगम को सुसाध्य करने में निम्न में से कौन-सा सहायक है?
A. खोज अधिगम और ज्ञान के निर्माण के लिए एक प्रेरक वातावरण।
B. विद्यार्थियों में याद करने के कौशल पर अनन्य केन्द्रीयकरण।
C. विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्द्धा की अभिवृत्ति पैदा करना।
D. ऐसा शिक्षाशास्त्र अपनाना जो बृहत रूप से अध्यापक-केन्द्रित हों।

एक प्रभावी शिक्षक-
A. अविभेदित अनुदेशन और मानवीकृत आकलन पर बल देता है।
B. अपने विद्यार्थियों की भावनात्मक आवश्यकताओं का ध्यान रखता है।
C. गलत उत्तरों के लिए विद्यार्थियों को दण्डित करता है।
D. ज्ञान के ज्यों के त्यों पुनरुत्पादन पर बल देता है।

माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए वांछनीय तरीका कौन-सा है?
A. विद्यार्थियों को समस्या समाधान के लिए बहुविध तरीकों को खोजने के लिए प्रोत्साहित करना।
B. किसी भी समस्या के समाधान के लिए किसी एक ही विधि को प्रोत्साहित करना।
C. किसी भी समस्या के समाधान के लिए चरण दर चरण निर्देश देना।
D. सामूहिक कार्य और सहपाठियों के सहयोग को हतोत्साहित करना।

________ उन्मुखी लक्ष्य विद्यार्थियों को लम्बे समय तक आंतरिक प्रेरणा देंगे।
A. प्रदर्शन
B. प्रतिस्पर्धा
C. अधिगम
D. परिहार

भ्रांतियाँ _______
A. विद्यार्थियों में पैदा होना असामान्य है।
B. अधिगम प्रक्रिया का सामान्य भाग हैं।
C. पूरी तरह अतार्किक और निराधार हैं।
D. शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के लिए बाधक हैं।

कथन (A) : विद्यार्थियों को अपने आस-पास होने वाली विभिन्न घटनाओं के कारणों का अंदाजा लगाने के लिए बढ़ावा देना चाहिए।

तर्क (R) : बच्चे अपने आस-पास दिखी हर घटना का कारण खोजना चाहते हैं और उनकी कारक-व्याख्या उन्हें ‘लघु-सिद्धांतों’ के निर्माण की ओर ले जाती है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत हैं।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part121

कथन (A) : शिक्षक को नए संप्रत्ययों (अवधारणाओं) को बच्चों के पूर्व अनुभवों से जोड़ने का प्रयत्न करना चाहिए।

तर्क (R) : अधिगम एक सतत प्रक्रिया है जो विद्यालय के बाहर भी होती है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत हैं।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

किसी दिए गए विषय पर ज्ञान और संबंधों को व्यवस्थित और प्रस्तुत करने का चित्रात्मक उपकरण क्या कहलाता है?
A. अनुरूपक
B. कलन विधि
C. संप्रत्यय या अवधारणा मानचित्रण
D. शाब्दिक अभिव्यक्ति

‘बंदगा’ शब्द को मध्ययुगीन काल में किसके लिए उपयोग किया गया?
A. कुलीनों के लिए 
B. गवर्नरों के लिए 
C. गुलामों (दासों) के लिए 
D. आभिजात वर्गों के लिए 

हमें आरंभिक कृषकों व पशुपालकों के बारे में कैसे पता चला?

A – हमारे पास उस समय का लिखित रिकार्ड है।

B- हमारे पास अनाजों और जानवरों की हड्डियों के साक्ष्य हैं।

A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. (A) और B दोनों
D. न तो (A) न ही (B)

आइन-ए-अकबरी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये और सही विकल्प का चयन कीजिए।

A- यह अबुल फ़ज़ल द्वारा लिखा गया है। 

B- इसमें विभिन्न प्रकार की चीज़ों फ़सलों, कीमतों, राजस्व और मजदूरी वगैरह का सांख्यिकीय विवरण है। 

C- यह अकबर के पूर्वजों का विवरण देती है। 

A. (A) और (B) सही हैं
B. (B) और (C) सही हैं
C. (A) और (C) सही हैं
D. (A)(B) और (C) सही हैं

इक़्तादार और जागीरदारों के विषय में कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(A) ये पद विशिष्ट क्षत्रों के नायकों/सैनिक को क्रमशः दिल्ली सल्तनत और मुगल शासन में दिये जाते थे।

(B) वे अपनी भूमि क्षेत्र जिसे क्रमशः इक़्ता और जागीर कहते थे, वहाँ रह कर, वहाँ का प्रशासन चलाते थे।

A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. (A) और (B) दोनों
D. न तो (A) न ही (B)

सुमेलित कीजिये –

a.  विलियम जोन्स (i)  अंग्रेजी भाषा का प्रसार
b.  रबिन्द्रनाथ टैगोर (ii)  प्राचीन संस्कृति का सम्मान
c.  महात्मा गांधी (iii)  अंग्रेजी शिक्षा के आलोचक
d.  थामस मैकाले (iv)  प्राकृतिक वातावरण में सीखना

A. a – (ii), b – (iv), c – (iii), d – (i)
B. a – (iii), b – (ii), c – (iv), d – (i)
C. a – (iv), b – (ii), c – (iii), d – (i)
D. a – (i), b – (iv), c – (ii), d – (iii)

कथन (A) और (B) को पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A): अशोक का ‘धम्म’ ईश्वर की पूजा पर बल देता था।

कथन (B): अशोक का ‘धम्म’ बुद्ध के उपदेशों से प्रेरित था।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. केवल (A) सही है।
D. केवल (B) सही है।

भारत में उपनिवेशवाद के सन्दर्भ में इन वक्तव्यों पर विचार करें और सही विकल्पचुनें। 

(A): अंग्रेजों ने जनजातियों के कल्याण के लिए वन गाँव बसाने का निर्णय लिया।

(B): औपनिवेशिक अधिकारियों ने ‘झूम काश्तकारों’ को जंगल में जमीन के टुकड़ों पर खेती करने की अनुमति इस शर्त पर दी कि उन्हें वन विभाग को श्रम उपलब्ध कराना होगा।

A. (A) सत्य और (B) असत्य हैं।
B. (A) असत्य और (B) सत्य हैं।
C. (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
D. (A) और (B) दोनों असत्य हैं।

19वीं शताब्दी के आदिवासी समूहों के बारे में नीचे दिए गए दो कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिये-

(A) वे झूम खेती करते थे, जानवरों का शिकार करते थे और वन्य उत्पादों को इकट्ठा करते थे।

(B) वे एक जगह खेती करते ,पशुओं को झुंड में चराते और उनका पालन पोषण करते थे।

A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. (A) और (B) दोनों
D. (A) और (B) कोई भी नहीं

सुधार आंदोलनों को उनके उद्गम स्थान से सुमेलित कीजिये –

a. वेद समाज (i) अमृतसर
b. प्रार्थना समाज (ii) मद्रास
c.  सिहँ सभा  (iii)  बम्बई 

 सही विकल्प का चुनाव कीजिए –

A. a – (iii), b – (ii) c – (i)
B. a – (ii), b – (i), c – (iii)
C. a – (ii), b – (iii), c – (i)
D. a – (i), b – (ii), c – (iii)

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सामाजिक सुधार और जातीय उन्मूलन के संदर्भ में सही है?
A. राममोहन राय ने जातिगत असमानता को चुनौती देने वाली बुद्ध सम्प्रदाय की एक पाठ्य सामग्री का अनुवाद किया था।
B. सिंह सभा के नेताओं ने केवल धार्मिक शिक्षण पर बल दिया।
C. पेरियार ने सभी धर्मों के आदर्शों को एक साथ लाने और आध्यात्मिक अभ्यासों के द्वारा मोक्ष के लिए प्रयास किया।
D. परमहंस मंडली के बहुत से सदस्य चर्मकार थे / चमड़े का कार्य करते थे।

निम्नलिखित कथनों  (A) तथा (B) पर विचार करें।

कथन (A): हेनरी विवियन डेरोज़िया के विद्यार्थियों ने परम्पराओं और नीतियों का खंडन किया, उन्होंने स्त्रियों के लिए शिक्षा की माँग की और विचार एवं अभिव्यक्ति की आजादी के लिए अभियान चलाया।

कथन (B): हेनरी के विचार कट्टरपंथी परिवर्तनकारी थे तथा उन्होंने अपने शिष्यों को सभी प्रकार की सत्ता पर प्रश्न उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं और (B),(A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (B) दोनों सही हैं, लेकिन (B), (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) और (B) दोनों गलत हैं।

निम्न वक्तव्यों पर विचार कर सही विकल्प चुनें-

A: उग्रवादी नेताओं ने उदारवादी नेताओं की आलोचना उनके आत्मनिर्भरता और रचनात्मक कार्यों पर जोर देने के कारण करते थे।

B: उग्रवादी नेताओं​ का तर्क था कि लोगों को सरकार के नेक इरादों पर भरोसे नहीं रहना चाहिए।

C: उग्रवादी नेताओं​ ने ‘निवेदन की राजनीति’ को अपनाया।

A. केवल (A) सत्य है
B. केवल (B) सत्य है
C. केवल (A) तथा (B) सत्य हैं
D. केवल (B) तथा (C) सत्य हैं

असहयोग आन्दोलन के विषय में इन वक्तव्यों पर विचार करें, सही विकल्प चुनिए।

A : इस आन्दोलन के दौरान विदेशी कपड़ों के आयात में अत्यधिक वृद्धि हुई।

B : इस आन्दोलन के दौरान ब्रिटिश प्रदत्त उपाधियों को लौटा दिया गया और विधान मंडलों का बहिष्कार किया गया।

C : इस आन्दोलन के दौरान विदेशी कपड़ों की होली जलाई गई।

A. (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
B. (B) और (C) दोनों सत्य हैं।
C. (A) और (C) दोनों सत्य हैं।
D. केवल (C) सत्य है।

भारतीय संविधान ने पहली बार ______ से ऊपर की आयु के लिए सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का प्रावधान किया।
A. 16 वर्ष 
B. 18 वर्ष 
C. 21 वर्ष 
D. 24 वर्ष 

सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार, ग्रहों का उचित क्रम कौन सा है?
A. बुध, पृथ्वी, मंगल, शुक्र, बृहस्पति, यूरेनस, शनि तथा नेप्च्यून
B. बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, यूरेनस, शनि तथा नेप्च्यून
C. बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस तथा नेप्च्यून
D. बुध, पृथ्वी, मंगल, शुक्र, बृहस्पति, शनि, यूरेनस तथा नेप्च्यून

किस देशांतर को भारत के लिए मानक याम्योत्तर माना गया है।
A. 81°30 प. 
B. 81°30 पू.
C. 82°30 प.
D. 82°30 पू.

निम्न युग्मों पर विचार कीजिए:

(A) रुढ़ प्रतीक – मानचित्रों की एक विश्वव्यापी भाषा होती है, जिसे सभी आसानी से समझ सकते हैं।

(B) रेखाचित्र – बड़े पैमाने पर छोटे क्षेत्र का आरेखण।

(C) प्लैन – एक आरेखण जो याद्दाश्त और स्थानीय प्रेक्षण पर आधारित होता है।

ऊपर दिए हुए युग्मों में से कौन सा /से सही सुमेल है?

A. केवल (a) और (c)
B. केवल (a)
C. केवल (b) और (c)
D. केवल (a) और (b)

निम्न कथनों को पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) : कुछ देशों का अक्षांशीय विस्तार काफी अधिक है।

कारण (R) : कुछ देशों में एक से अधिक मानक समय अपनाए गए हैं।

A. (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
B. (A) तथा (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) तथा (R) दोनों गलत हैं।

सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए

a.  बीकानेर (i)  आर्द्र
b.  मुम्बई (ii)  वर्षाक्षेत्र
c.  मासिनराम (iii)  गर्म
d.  द्रास  (iv)  ठंडा

A. a – (iv), b – (ii), c – (iii), d – (i)
B. a – (iii), b – (i), c – (ii), d – (iv)
C. a – (ii), b – (iv), (c) – (i), (d) – (iii)
D. a – (iv), b – (iii), c – (ii), d – (i)

भारत के कौन से भाग में लगभग सभी प्रकार की वनस्पतियाँ पाई जाती है, जो भूमध्येरखा से ध्रुव की ओर जाने पर मिलती हैं?
A. पश्चिमी घाट
B. पूर्वी घाट
C. डेल्टा क्षेत्र
D. हिमालय

निमलिखित का मिलान कीजिए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part48
a. अपक्षय (i) भू-दृश्य पर होने वाला क्षय
b. अपरदन (ii) शैलों का टूटना
c. विसर्प (iii) नदी के उत्थित तट
d. तटबंध (iv) नदी द्वारा निर्मित बड़े मोड़

A. a – (i), b – (ii), c – (iii), d – (iv)
B. a – (ii), b – (i), c – (iv), d – (iii) 
C. a – (i), b – (ii), c – (iv), d – (iii)
D. a – (ii), b – (i), c – (iii), d – (iv)

नीचे दी गई A व B विशेषताओं के आधार पर वायुमंडल की परत की पहचान कीजिए।

A. आयन मंडल इस परत का एक भाग है।

B. रेडियो संचार में यह परत मदद करती है।

A. क्षोभमंडल
B. समतापमंडल
C. मध्यमंडल
D. बाह्य वायुमंडल

निम्न कथनों A तथा B पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

A. ध्रुव बर्फ़ से ढके हुए हैं क्योंकि आपतन की मात्रा भूमध्यरेखा से ध्रुवों की ओर बढ़ती है।

B. ध्रुव उच्च अक्षांशों पर है और सूर्य की किरणें यहाँ तिरछी पड़ती हैं।

A. दोनों (A) तथा (B) सही हैं तथा (B)(A) की सही व्याख्या करता है।
B. दोनों (A) तथा (B) सही हैं, तथा (B)(A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, (B) गलत है।
D. (A) गलत है, (B) सही है।

मरुस्थल के संबंध में निम्न दो कथनों पर विचार कीजिए।

A. ठंडा मरुस्थल लद्दाख बर्फीली हवाओं और तेज जलाने वाले सूर्य का ताप अनुभव करता है।

B. गर्म मरुस्थल सहारा में रातें अत्यन्त ठंडी होती हैं और तापमान गिरकर लगभग शून्य डिग्री तक पहुँच जाता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) सही है, किन्तु (B) गलत है।
B. (A) गलत है, किन्तु (B) सही है।
C. (A) तथा (B) दोनों सही हैं
D. (A) तथा (B) दोनों गलत हैं

इन वक्तव्यों पर विचार कर सही विकल्प चुनिए।

(A) जनसंख्या पिरामिड का चौड़ा आधार भविष्य में बढ़ती हुई श्रमिक शक्ति का संकेत देता है।

(B) एक देश की जनसंख्या में बड़ी संख्या में छोटे बच्चों की संख्या होने से देश के लिए श्रम बाजार में आर्थिक लाभ की स्थिति होती है

(C) जनसंख्या पिरामिड का आधार मृत्यु-स्तर और शिखर जन्म-संख्या दर्शाता है।

A. केवल (A) और (B) सत्य हैं।
B. केवल (B) और (C) सत्य हैं।
C. केवल (A) सत्य है।
D. केवल (B) सत्य है।

प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन के संरक्षण के सन्दर्भ मे निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. विश्व के अनेक भागों में मनुष्य ने अपने क्रियाकलापों से अनेक प्रजातियों के प्राकृतिक आवासों में उथल-पुल कर दी है।

B. प्रजातियाँ जो विलुप्त होने की कगार पर हैं उनको मनुष्यों के बीच जागरूकता बढ़ाने से संरक्षित किया जा सकता है।

C. भारत में शेरों, चीतों (बाघों), भारतीय सारंग का शिकार वैध है।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (B) और (C) दोनों सही हैं।
C. (A) और (C) दोनों सही हैं।
D. (A)(B) और (C) सभी सही हैं।

एक फसल के संबंध में निम्न को पढ़िए।

A. यह उष्ण कटिबंधीय और उपोष्ण कटिबंधीय प्रदेशों का मुख्य आहार है।

B. इसे उच्च तापमान, उच्च आर्द्रता तथा उच्च वर्षा की आवश्यकता होती है।

सही विकल्प का चयन किजिए

A. ज्वार
B. चावल
C. गेहूँ
D. मक्का

हमारे आस-पास रहने वाले बहुत से लोग गरीब हैं और उनके पास खाने या पहनने के लिए पर्याप्त नहीं है। कभी-कभी उनके पास रहने के लिए जगह भी नहीं होती है। इसका कारण है :-
A. असमानता
B. निरक्षरता
C. समाजीकरण
D. राजनीतिक अलगाव

यदि आप छत्तीसगढ़ के गाँव में राजकीय विद्यालय में अध्यापन कर रहे हैं, तब समानता-असमानता की चर्चा के लिए किस समूह को उदाहण के लिए स्थानीय संदर्भ में प्रयोग करेंगे?
A. चेन्चु
B. मिश्मी
C. मँगनीयार
D. बैगा

यदि एक अध्यापिका लेखपाल या कानूनगो जैसे शब्द प्रयोग कर रही हैं, तो वे किस अध्याय / पाठ को पढ़ा रही हैं?
A. पुलिस प्रशासन
B. पंचायती राज
C. भू-राजस्व रिकार्ड
D. शहरी प्रशासन

विश्व की सबसे भयानक औद्योगिक त्रासदियों में से एक वर्ष 1984 में भोपाल में हुई थी। यूनियन कार्बाइड एक अमेरिकी कंपनी की फैक्टरी थी जहाँ इसका प्रारंभ हुआ। यह आपदा कोई दुर्घटना नही थी क्योंकि
A. कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए कोई जीवन बीमा पॉलिसी नहीं ली थी।
B. कंपनी ने लागत में कटौती के लिए जान-बूझकर आवश्यक सुरक्षा उपायों की अनदेखी की।
C. श्रमिक संघों ने व्यावसायिक खतरों के बारे में कोई मुद्दा नहीं उठाया।
D. श्रमिकों की जरूरतों और हितों की दोनों सरकार और निजी कंपनियों द्वारा अवहेलना की गई I श्रमिकों की जीवन की रक्षा के लिए कोई कानून या अधिकार नहीं थे।

मानसून के दौरान मछुवारे समुन्द्र पर मछलियाँ पकड़ने नहीं जा सकते क्योंकि-

A. वर्षा के कारण बीमार हो सकते हैं।

B. नावें वर्षा के कारण उलट सकती हैं।

C.यही वह समय होता है जब मछलियाँ प्रजनन करती हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल A
B. केवल B
C. केवल C
D. A, B तथा C

कथन (A) व (B) को पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A) : कृषि-मजदूर काम की तलाश में शहरों की ओर प्रवास करते हैं।

कारण (R) : कृषि और कारखानों का काम अल्पकालिक होने के कारण कृषि-मजदूरी और अल्पकालिक कारखाने में काम करना सरल हो जाता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

लोकतंत्र और अधिकारों के बीच अंतर्संबंध के बारे में कौन-सा कथन अधिक मान्य है?
A. प्रत्येक लोकतांत्रिक देश अपनी सेना को अधिकार देता है।
B. प्रत्येक देश जो अपने नागरिकों को अधिकार देता है वह लोकतंत्र है।
C. प्रत्येक व्यक्ति को अधिकार दिए जाते हैं लेकिन अनिवार्य रूप से नहीं।
D. प्रत्येक देश जो लोकतंत्र है, अपने नागरिकों को अधिकार देता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा जन संचार माध्यम के संदर्भ में सही है?
A. वे कम मूल्य में प्रसारण सुनिश्चित करते हैं
B. वे कहानी तैयार करने के लिए कोई एजेंडा (मसौदा) तय करते हैं
C. इनका स्वामित्व गरीब जनता के पास है
D. वे ग्राहक अंशदान द्वारा अपना राजस्व प्राप्त करते हैं

“भारतीय राज्य धर्मनिरपेक्ष है और विभिन्न प्रकार से धार्मिक भेदभाव रोकता है।” इस वाक्य में ‘राज्य’ शब्द का क्या तात्पर्य है?
A. सरकार का विस्तृत कार्यक्षेत्र
B. देश की चुनी हुई सरकार
C. देश की सरकार की संम्पत्ति
D. संप्रभु लोगों की राजनीतिक संस्था जो निश्चित भूभाग में रहते हैं।

भारतीय संविधान बहुसंख्यक द्वारा अल्पसंख्यक के प्रभुत्व को रोकता है, यानी ऐसी स्थिति जहां एक समुदाय लगातार उन फैसलों को लागू कर सकता है जो अन्य समुदायों को बाहर करते हैं और उनके हितों के खिलाफ जाते हैं। यह ________ को संदर्भित करता है।
A. अंतः-सामुदायिक वर्चस्व
B. अंतर-सामुदायिक वर्चस्व
C. अंतर-जनसंख्या शक्ति प्रदर्शन
D. अंतः-जनसंख्या शक्ति प्रदर्शन

अध्यापिका छात्रों से ऐसा उदाहरण पूछती है जहाँ सर्वोच्च न्यायालय ने दो राज्यों के बीच के झगड़े का निपटान किया हो I निम्न में से कौन-सा उदाहरण सही है? 
A. G.S.T. फंड का दो राज्यों में बंटवारे से सम्बंधित झगड़ा
B. संरक्षित क्षेत्र में रेल मार्ग के निर्माण से सम्बंधित झगड़ा
C. नदी जल के बंटवारे से सम्बंधित झगड़ा
D. भगोड़ों की संपत्ति से सम्बंधित झगड़ा

विद्यालय में मिड-डे मील बाँटने के दौरान दलित समुदाय से संबंधित विद्यार्थियों के समूह को अलग बैठने के लिए कहा गया। यह उनके मौलिक अधिकारों का हनन है। वे न्याय प्राप्त करने के लिए क्या कर सकते हैं?

a. वे इस कार्य के विरुद्ध विद्यालय प्रशासन को शिकायत कर सकते हैं।

b. वे अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए गठित राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष को शिकायत लिख सकते हैं?

c. वे विद्यालय प्रशासन के खिलाफ़ कोर्ट जाक केस दाखिल कर सकते हैं।

A. a तथा b
B. a तथा c
C. a, b तथा c
D. c तथा b

जनजातियों के हाशियाकरण से निपटने के लिए कौन सा तरीका उचित है?
A. जनजातियों को अन्य स्थानिक आकर्षक रूप में चित्रित करना
B. जनजातीय इतिहास प्रस्तुत करना
C. जनजातियों को आंदोलित (वाइब्रेंट) दर्शित करना
D. उनके लिए नृत्य प्रदर्शन का आयोजन करना

सामाजिक विज्ञान शिक्षण में सामाजिक रचनावाद बल देता है:
A. परीक्षा-आधारित अधिगम पर
B. सूचना-आधारित अधिगम पर
C. प्रयोगात्मक अधिगम पर
D. निष्क्रिय अधिगम पर

“मुझे इतिहास उबाऊ लगता है क्योंकि यह केवल तिथियों को याद करने के बारे में है”।

समाजिक विज्ञान के अध्यापक के तौर पर इस तरह की समय संबंधित अवधारणा को दूर करने के लिए आप किस पर जोर देंगे?

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part24

A. विभिन्न घटनाओं के सन्दर्भ में छात्रों को भूमिका अदा करने पर।
B. चर्चा करेंगे कि कैसे इतिहास लोगों, विचारों के बारे में है तथा कैसे शताब्दियों में संस्कृतियाँ और समाज बदल गए हैं।
C. ऐतिहासिक वृत्त-चित्र दिखाएँगे।
D. छात्रों को समझाएँगे कि इतिहास शासकों और उनके जीवन के बारे में है, जिसे जानना चाहिए।

“मुस्लिम समुदाय एक हाशियाकृत समुदाय है’ इस विषय पर होने वाली एक वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्रों की एक सामाजिक विज्ञान अध्यापक के रूप में किस प्रकार सहायता करेंगे?

a. उन्हें वर्ष 2011 की भारत की जनगणना रिपोर्ट का अवलोकन करने के लिए कहेंगे।

b. उन्हे संविधान में अल्यसंख्यकों के विषय में दिए गए अनुच्छेदों को पढ़ने के लिए कहेंगे।

c. उन्हें मुस्लिम पड़ोस में ले जाएँगे।

d. लोकसेवाओं में मुस्लिमों की संख्यासंबंधी डाटा कक्षा में लाकर।

A. a, b और  c
B. a, b और d
C. b, c और d
D. a, b, c और d

“प्रारम्भिक स्तर पर तेरहवीं शताब्दी से उत्तरी भारत में नए धार्मिक विकास” विषय का परिचय देने तथा व्याख्या करने के लिए शिक्षिका द्वारा निम्नलिखित में से कौन सी युक्तियाँ लगाई/अपनाई जा सकती है?

a. शिक्षिका निर्गुण भजन गा सकती है।

b. शिक्षिका शबद कीर्तन की रिकार्डिंग चला सकती है।

c. शिक्षिका रामचारितमानस की चौपाई गा सकती है।

d. वह विद्यार्थियों को नामर घुमाने ले जा सकती है।

A. a, b, c और d
B. a, b और c
C. a, b और d
D. b, c और d

“उद्योग और उसके प्रकार्य” के शिक्षण के समय अध्यापक ने नदियो में अपशिष्ट के निकास के चित्र दिखाए एवं उसके बाद चर्चा की। अध्यापक का उद्देश्य है:

A. उद्योग की संकल्पना को सुदृढ़ करना

B. उद्योगों की निकास व्यवस्था को समझाना

C. अपशिष्ट के प्रबंधन को समझना

D. प्रदूषण के प्रति संवेदनशील बनाना

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, C और D
D. A, B और D

निम्नलिखित को सामाजिक विज्ञान की कक्षा में नई संकल्पनाओं के शिक्षण के चरणों के क्रम में लगाइये।

A. संकल्पना को स्पष्ट रूप से परिभाषित करना।

B. संकल्पना के उदाहरणों एवं गैर-उदाहरणों को प्रस्तुत करना।

C. छात्रों को पूर्व अधिग्रहित या अर्जित संकल्पनाओं को नई संकल्पना से जोड़ने को कहना।

D. छात्रों के उपयुक्त पूर्व-संकल्पनाओं के ज्ञान को निर्धारित करना।

E. छात्रों को नए दृष्टान्तों में संकल्पना को प्रयोग में लाने को कहना।

A. A, B, D, E और C
B. A, B, D, C और E
C. D, A, B, E और C
D. D, A, C, B और E

कक्षायी प्रक्रियाओं में पाठ्य-पुस्तकों की भूमिका के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

A. पाठ्य-पुस्तक में दी हुई प्रश्नावली एक शिक्षक की सहायता करती है, यह जानने में कि पाठ में जो कुछ पढ़ाया गया है, वह छात्र को किस सीमा/हद तक सम आ गया है।

B. वे पढ़ाए जाने वाले पाठ की लय को बाधित करती हैं।

C. वे विद्यार्थियों को जो कुछ भी कक्षा में पहले पढ़ाया गया है, उसे याद करने तथा उससे संबंध बनाने में सहायता करती हैं।

A. केवल A तथा B
B. केवल A तथा C
C. केवल B तथा C
D. A, B तथा C

आरम्भिक स्तर पर ‘भारत में ग्रामीण प्रशासन’ विषय पर कक्षा में संज्ञानात्मक रूप से चर्चा करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी शिक्षण-अधिगम युक्ति उपयुक्त है?

a. भूमिका अदा करना (रोल-प्ले)

b. समय-सीमा

c. अंत-मुक्त (ओपन-एंडेड) प्रश्न

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. a, b और c
B. a और b
C. a और c
D. b और c

निम्नलिखित कथनों A तथा B पर विचार करें और सही विकल्प चुनें।

बच्चों में संज्ञानात्मक विकास के लिए अध्यापक क्या कर सकते हैं?

A. उन्हें भावानुवाद करने और खुद से नोट्स बनाने को उत्साहित करें।

B. मुख्यतः साधारण पुन: स्मरण आधारित प्रश्न दें।

C. उन्हें अपने अन्वेषण के तरीके / ढंग बनाने की अनुमति दें।

D. उनकी समस्या-समाधान परिस्थितियों में भागीदारी करवाएँ।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A, B और C
B. A, C और D
C. A, B और D
D. B, C और D

एक ऐतिहासिक घटना की समाचार-पट्टिका (क्लिपिं) का सामाजिक विज्ञान के अध्यापक को तार्किक (समालोचनात्मक) चिन्तन को विकसित करने के लिए कैसे प्रयोग करना चाहिए?

A. लेखक के दृष्टिकोण और स्रोत का आकलन करके

B. घटना के घटित होने के प्रसंग में तर्क प्रस्तुत करके

C. तर्कों की सत्यता को प्रमाणित करके

D. मुख्य बिन्दुओं का सारांश बनाकर प्रस्तुत करके

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A, B और C
B. B, C और D 
C. A और C
D. C और D

“आदिवासी” विषय (थीम) पर चर्चा करते हुए सामाजिक विज्ञान के अध्यापक से अपेक्षा की जाती है कि वे:
A. केवल पाठ्य-पुस्तक की विषय-सूची (वस्तु) पर संवेदनात्मक तरीके से चर्चा करें।
B. समाज में प्रभावशाली वर्ग द्वारा आदिवासियों के सामाजिक स्तर को देखे जाने पर प्रकाश डालें।
C. कक्षा में चर्चा के दौरान विभिन्न स्थानीय उदाहरणों को प्रस्तुत करें।
D. मुख्यतः सामाजिक हाशियाकरण के मुद्दों को प्रस्तुत करें।

प्रारंभिक स्तर पर इतिहास के शिक्षण का मुख्य उद्देश्य है-
A. भारत के लोगों और क्षेत्रों में विविधता को अपने क्षेत्र के संबंध में समझना और प्रशंसा करना।
B. उन प्रक्रियाओं में बदलाव व विकास पर समझ बनाना, जिनके द्वारा मानव समाज व सभ्यताएँ विकसित हुई हैं।
C. लोकतंत्र में जिम्मेदार और क्रियाशील नागरिकों के तौर पर विकसित करना।
D. आर्थिक नीतियों को समझना।

निम्न कथनों (A) और (B) पर विचार कीजिये तथा सही विकल्प चुनिए।

कथन (A): छात्र सामाजिक संघर्षों-टकरावों से परिचित होते हैं, यह उन्हें भविष्य के लिए चिंतित करता है।

कथन (B): एक सामाजिक विज्ञान अध्यापक के रूप में हमें उन्हें स्वतन्त्रतापूर्वक अपने भय प्रकट करने और सामाजिक टकराव पर चर्चा करने और कारणों को खोजने का अवसर देना चाहिए।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं और (B), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (B) दोनों सही हैं, लेकिन (B),  (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, लेकिन (B) गलत है।
D. (A) और (B) दोनों गलत हैं।

प्राथमिक स्तर पर छात्रों के लिए ‘दिशा’ की संकल्पना को प्रस्तुत करने के लिए सर्वोत्तम संसाधन क्या हो सकता है?
A. मानचित्र
B. ग्राफ पेपर
C. कहानी पुस्तक
D. पोस्टर

मान लीजिए कि कोई विद्यार्थी जीविका पर सरकारी योजनाओं के प्रभाव के बारे में अध्ययन करना चाहता है, उसे मुख्य रूप से _________ की आवश्यकता हो सकती है।

A. केवल द्वितीयक आँकड़ों या डेटा को एकत्र करने

B. सांख्यिकी औजारों को प्रयोग करने की योग्यता

C. योजना की जानकारी को एकत्र करने

D. तुलनात्मक समूहों का सूत्रीकरण / प्रतिपादन

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल A, B तथा C सत्य हैं। 
B. केवल B, C तथा D सत्य हैं। 
C. केवल A, C तथा D सत्य हैं। 
D. केवल A तथा B सत्य हैं। 

निम्नालिखित में से कौन सी आकलन विधि स्थापन या पदोन्नति चर्चा के लिए आमतौर पर महत्त्वपूर्ण सूचना/जानकारी के तौर पर प्रयोग होती है?
A. अधिगम के लिए आकलन
B. अधिगम के रूप में आकलन
C. अधिगम का आकलन
D. रचनात्मक आकलन

निम्नलिखित प्रश्नों में से कौन से तथ्यात्मक ज्ञान का आकलन करते हैं?

A. समोच्च जुताई क्या है?

B. अंतिम मुगल बादशाह ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष कैसे जिए?

C. इतिहासकार पुराने समाचार पत्रों से प्राप्त सूचनाओं को पुलिस विवरण (रिपोर्ट) में पाई जाने वाली सूचना से भिन्न क्यों पाते हैं?

D. यदि आप संसद के सदस्य होते तो ऐसे दो प्रश्नों की सूची बनाइए, जो आप पूछना चाहते हैं?

A. A, B और C
B. B, C और D
C. A और C
D. B और D

अनुदेशन प्रक्रिया के दौरान _____________ का मूल्यांकन होता है।

I. निदानात्मक आकलन

II. रचनात्मक आकलन

III. योगात्मक आकलन

IV. स्थानकरण आकलन

उपरोक्त में से कौन-सा विकल्प सही है?

A. I और III
B. I और II
C. III और IV
D. II और IV

निम्नलिखित में से कौन सा प्रश्न ज्ञानात्मक प्रक्रिया के ‘अवबोध’ पहलू का आकलन करता है?

A. कृषि-विकास शब्द से आप क्या समझते हैं?

B. लोगों को एक संसाधन की तरह क्यों माना जाता है?

C. जनसंख्या विस्फोट को परिभाषित कीजिए।

D. तीन विशेषताओं को सूचीबद्ध कीजिए, जो जनसंख्या बदलाव/परिवर्तन का कारण बनती हैं।

E. एक नए कानून के विधिकरण लागू होने में नागरिक क्या भूमिका निभा सकते हैं?

A. A, B, C और D
B. A, C, D और E
C. A, B और E
D. B, C और D

निम्नलिखित प्रश्नों को पढ़िए। इनमें से कौन से संज्ञानात्मक प्रकिया के ‘विश्लेषण’ पहलू का आकलन करते हैं?

A. देशांतरों और अक्षांशों के बीच भेद कीजिए।

B. ग्राम सभा क्या है?

C. यदि आपके घर में चोरी हुई है, तो आप किस पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराएँगे?

D. ईस्ट इंडिया कंपनी ने मुगल वंश के अंत की योजना कैसे बनाई?

E. ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा नियुक्त किए गए सिपाही असंतुष्ट क्यों थे?

 

A. A, B, C और D
B. B, C और D
C. C, D और E
D. A, D और E

Leave a Comment

error: