CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part36

बच्चों के संदर्भ में विकास के अंतर्गत _______ आते हैं।
A. केवल गुणात्मक परिवर्तन
B. केवल मात्रात्मक परिवर्तन
C. गुणात्मक एवं मात्रात्मक परिवर्तन दोनों
D. न ही गुणात्मक और न ही मात्रात्मक परिवर्तन

निम्नलिखित में से कौन-सा एक विकल्प सूक्ष्म गत्यात्मक कौशल का उदाहरण है?
A. लिखना
B. कूदना
C. दौड़ना
D. तैरना

बच्चों के विकास के संदर्भ में संवेदनशील चरण से क्या तात्पर्य है?
A. किसी व्यक्ति में विशिष्ट क्षमताओं के उत्थान का ईष्टतम चरण
B. गर्भाधान से जन्म तक का विकासात्मक चरण
C. शैशवावस्था से प्रारंभिक वयस्क अवस्था में पारगमन का विकासात्मक चरण
D. किसी व्यक्ति में अंतः स्त्राव में हुए अचानक परिवर्तनों का विकासात्मक चरण

समकक्षी समूह के संदर्भ में क्या सही है?
A. बच्चों के द्वितीयक सामाजीकरण में उनकी एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
B. बच्चों के सामाजीकरण में उनकी कोई भूमिका नहीं होती है।
C. बच्चों के सामाजीकरण में उनकी लघु लेकिन निरर्थक भूमिका होती है।
D. यह द्वितीयक सामाजीकरण का कारक नहीं होता है।

इनमें से कौन सी उप-अवस्था लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास की ‘पारंपरिक अवस्था’ के अंतर्गत आती है?
A. अनुदेशन उद्देश्य एवं आदान-प्रदान
B. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत
C. अनुबन्धन-नैतिकता एवं अधिकार व कानून
D. सामाजिक सरोकार और आत्मबोध

समायोजन तब घटित होता है, जब –
A. बच्चे अपने अनुभवों को वर्तमान स्कीमाओं में सम्मिलित करने के लिए उनका रूपांतरण करते हैं।
B. बच्चे अपने वर्तमान स्कीमाओं में परिवर्तन करके नए अनुभवों के अभिप्राय को समझते हैं।
C. बच्चे अपने स्कीमाओं को असंबद्धित खण्डों में बांँट देते हैं।
D. बच्चे अपने मूर्त अनुभवों की जगह अमूर्त विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

एक पांच वर्षीय बच्चे को 16 फूलों के चित्र दिखाए जाते हैं, जिनमें से 4 लाल और 12 नीले रंग के होते हैं। जब बच्चे से पूछा जाता है कि क्या नीले फूल अधिक हैं या कुल फूल अधिक हैं, तो बच्चा उत्तर देता है कि नीले फूल अधिक हैं। जीन पियाजे के अनुसार इसका अभिप्राय है, कि बच्चा अभी _______ दक्षता हासिल नहीं कर पाया है।
A. क्रमबद्धता
B. श्रेणीबद्ध वर्गीकरण
C. सकर्मक अनुमान
D. प्रतिज्ञप्ति चिंतन

एक अध्यापिका शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में विद्यार्थियों को सहपाठियों से अंतःक्रिया कराकर एवं सहारा देकर अध्यापन करती है। यह शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया किस पर आधारित है?
A. लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास सिद्धांत पर
B. जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत पर
C. लेव वायगोत्स्की के सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत पर
D. हावर्ड गार्डनर के बहुआयामी बुद्धि सिद्धांत पर

प्रगतिशील शिक्षा में पाठ्यचर्या के उद्देश्य ______ को महत्व देते हैं।
A. रटन-स्मृति
B. सत्ता के प्रति अनुकूलता
C. आलोचनात्मक चिंतन
D. प्रत्यास्मरण और सतत अभ्यास/ड्रिल

हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत के अनुसार इनमें से कौन-सी बुद्धि जटिल आंतरिक भावनाओं को पहचानने और उनका प्रयोग करके अपने आचरण को दिशा देने की योग्यता से संबंधित है?
A. अंतर्वैयक्तिक बुद्धि
B. अंतःवैयक्तिक बुद्धि
C. भाषात्मक बुद्धि
D. प्राकृतिक बुद्धि

कथन (A) : कक्षा में मुद्रण-समृद्ध वातावरण का सृजन बहुत महत्वपूर्ण है।

तर्क (R) : उपकारी वातावरण भाषा विकास में अर्थपूर्ण भूमिका निभाता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

______ शब्द का प्रयोग जैविक अंतरों के लिए होता है, जबकि ______ शब्द का प्रयोग उन विशेषताओं और स्वभावों के लिए होता है जिसे कि एक विशिष्ट संस्कृति पुरुषों और महिलाओं के लिए उपयुक्त मानती है।
A. लिंग, जेंडर
B. जेंडर, लैंगिकता
C. जेंडर, लिंग
D. लैंगिकता, जेंडर

बहुभाषी कक्षा के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वाधिक उपयुक्त होगा?
A. स्कूल को केवल उन्हीं छात्रों की भरती करनी चाहिए जो स्कूल द्वारा निर्धारित अनुदेश की भाषा में संवाद कर सकते हैं।
B. शिक्षक को सभी भाषाओं का सम्मान करना चाहिए और छात्रों को उस भाषा में संवाद करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए जिनका प्रयोग करने में उन्हें आसानी हो।
C. शिक्षक को उन छात्रों को दंडित करना चाहिए जो स्कूल द्वारा निर्धारित अनुदेश की भाषा के अलावा अन्य भाषाओं में संवाद करते हैं।
D. स्कूल द्वारा निर्धारित अनुदेश की भाषा में ही सभी का मूल्यांकन होना चाहिए।

निम्न में से कौन-सा कथन मूल्यांकन हेतु मानकीकृत परीक्षणों के संदर्भ में सही है?
A. यह छात्रों में अपसारी चिंतन को प्रोत्साहित करते हैं।
B. वे मूल्यांकन के सख्त ढांचों/संरचनाओं पर आधारित हैं।
C. वे अधिगमकर्ताओं की आवश्यकताओं और विविधताओं पर आधारित विभिन्न विधियों का प्रयोग करते हैं।
D. वे मानते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति भिन्न गति से सीखता है।

निम्न में से कौन-सी विधि ‘अधिगम के लिए आकलन’ हेतु उपयुक्त है?
A. सिर्फ साल के अंत में परीक्षाएं
B. बच्चों के संप्रत्यय प्रगति का नियमित प्रलेखीकरण
C. मानकीकृत परीक्षण
D. केवल प्रत्यास्मरण पर आधारित प्रश्नोत्तरी

एक अध्यापिका अपने विद्यार्थियों को गणित के प्रश्नों के उत्तर तक पहुंँचने की प्रक्रिया को व्याख्या करने के लिए बढ़ावा देती है।

अधिगम की प्रक्रिया के संदर्भ में यह तकनीक :

A. अर्थहीन है।
B. कभी-कभार ही इस्तेमाल की जानी चाहिए।
C. अधिगम की गति को बाधित करेगी।
D. अधिसंज्ञानात्मक कौशल के विकास में मददगार है।

समावेशी शिक्षा निम्न में से किन छात्रों के लिए अधिगम के उचित स्तर को बनाए रखने में मदद करती है?

(i) सृजनात्मक

(ii) स्वलीन

(iii) अधिगम असक्षम

(iv) मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण

A. (i), (ii), (iv)
B. (i), (ii), (iii)
C. (ii), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

एक ऐसी दशा जिसमें कोई बच्चा पढ़ते समय कुछ अक्षरों और शब्दों को हटा देता है, या प्रतिस्थापित करता है, या फिर उलटा कर देता है, ______ कहलाती है।
A. वाचन वैकल्य
B. स्वलीनता
C. अधिगम सहायता
D. अवधान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार

बिंदु स्वयं परियोजनाओं पर कार्य करने के लिए बहुत उत्साहित रहती है। वह मौलिक एवं अपसारी समाधानों को खोज कर लाती है। ये गुण किसकी ओर संकेत करते हैं?
A. स्वकेंद्रीयता
B. सृजनात्मकता
C. बाह्य अभिप्रेरणा
D. संज्ञानात्मक विलंबता

आंशिक दृष्टि वाले विद्यार्थियों के लिए निम्न में से कौन-सी अधिगम सामग्री उपयुक्त है?

(i) बड़े-प्रिंट में छपी पुस्तकें

(ii) त्रि-आयामी मानचित्र और चार्ट

(iii) छोटे-प्रिंट वाले कार्य पत्रक

(iv) सॉफ्टवेयर जो कि मूलपाठ को वाक में परिवर्तित करते हैं।

A. (i), (iii), (iv)
B. (i), (ii), (iv)
C. (ii), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii)

कक्षा में बच्चों के अधिगम को सहयोग देने के लिए निम्न में से कौन-सी योजना प्रभावशाली नहीं है?
A. संप्रत्यय मानचित्रों के निर्माण में बच्चों की सहायता
B. बच्चों को स्मृति सहायक विधियों और खण्डीकरण का उपयोग सीखना
C. बच्चों को प्रश्नों के उत्तर की निष्क्रिय नकल उतारने के लिए कहना
D. बच्चों को अपने सहयोगियों के साथ बैठकर सीखने के लिए प्रेरित करना

निम्न में से कौन-सा प्रश्न प्रक्रियात्मक ज्ञान से संबंधित है?
A. अमेरिका की राजधानी क्या है?
B. मानचित्र और ग्लोब में क्या अंतर है?
C. 3-अंकों वाली संख्याओं को जोड़ने का तरीका क्या है?
D. प्रकाश-संश्लेषण की परिभाषा क्या है?

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रस्तावित करती है कि शिक्षा _______ होनी चाहिए।
A. वेधन और अभ्यास पर आधारित
B. अन्वेषण प्रेरित; खोज उन्मुखी
C. पाठ्यपुस्तक और शिक्षक केंद्रित
D. परीक्षा के लिए सीखने की ओर उन्मुख

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part38

निम्न में से कौन-सा कथन सार्थक अधिगम की श्रेष्ठ परिभाषा देता है?
A. अधिगम पाठ्यपुस्तकों में दिए गए तथ्यों को याद करने तक सीमित है।
B. अधिगम एक सक्रिय प्रक्रिया है जो बच्चों द्वारा विद्यालय के बाहर ली गई जानकारी को सम्मिलित करती है।
C. अधिगम को केवल पेपर पेंसिल आधारित मानकीकृत परीक्षाओं द्वारा ही मापा जा सकता है।
D. अधिगम प्रक्रिया में, विद्यार्थियों को केवल शिक्षक द्वारा जानकारी मिलनी चाहिए।

समस्या समाधान के संदर्भ में, किसी समस्या को एक ही तरीके से प्रस्तुत करने पर अटक जाना क्या कहलाता है?
A. मौखिकीकरण
B. अनुक्रिया समुच्चय
C. अनुरूपक चिंतन
D. साधन-लक्ष्य विश्लेषण

एक कक्षा में विद्यार्थी छोटे-छोटे समूहों में एक नियत कार्य पर लगे हुए हैं और प्रत्येक समूह का एक सहायक है। किस उपागम का कक्षा में उपयोग हो रहा है?
A. व्यावहारवादी
B. संरचनावादी
C. मनोविश्लेषणवादी
D. व्याख्यात्मक

समस्या के समाधान की वह प्रणाली जिसमें लक्ष्य से आरंभ करके क्रमशः पीछे की तरफ चलकर हल तक पहुंँचा जाता है, _______ कहलाती है।
A. अनुरूपक
B. पश्चगामी कार्यकारी युक्ति
C. कलन विधि
D. स्मरण सहायक विधियां

जब बच्चे त्रुटियाँ करते हैं, तो –
A. उन्हें कक्षा में महत्व नहीं देना चाहिए।
B. उन्हें कार्य को बार-बार दोहराने के लिए कहना चाहिए, जब तक कि वे त्रुटियाँ करना छोड़ न दें।
C. उन्हें कक्षा के एक अलग खण्ड में बैठाना चाहिए।
D. शिक्षक को बच्चे की सोचने-समझने की प्रक्रिया को समझने के लिए उसके साथ चर्चा करनी चाहिए।

एक शिक्षक अपने छात्र को सीखने के लिए आंतरिक रूप से प्रेरित बने रहने के लिए कैसे प्रोत्साहित कर सकता है?
A. दुश्चिन्ता और भय पैदा करके
B. प्रतिस्पर्धा परीक्षण द्वारा
C. व्यक्तिगत नैपुण्य लक्ष्यों को निर्धारित करने में उनको सहयोग देकर
D. वास्तविक इनाम; जैसे टॉफी देकर

किसी विद्यार्थी की योजना बनाने, जांँचने, मूल्यांकन करने और अपने ही अधिगम में परिवर्तन करने की क्षमता क्या कहलाती है?
A. अवधान
B. प्रत्यास्मरण
C. रटना
D. अधिसंज्ञान

फर्श पर 1-200 तक की संख्याएं लिखी गई हैं। तीन दोस्त चेंग, स्नेहा और सलीम संख्याओं पर कूदना शुरू करते हैं। चेंग 83 पर है और प्रत्येक 7वीं संख्या पर कूदता है। स्नेहा 94 पर है और प्रत्येक 5वीं संख्या पर कूदती है। सलीम 106 पर है और प्रत्येक चौथी संख्या पर कूदता है। वे सभी जिस उभयनिष्ठ संख्या पर कूदेंगे, वह क्या होगी?
A. 112
B. 114
C. 174
D. 142

एक विद्यालय के सभागार में \( 2 7\) लड़कियां है। यदि लड़कों की संख्या, लड़कियों की संख्या से 111 अधिक है, तो विद्यालय के सभागार में कुल कितने लड़के हैं?
A. 400
B. 315
C. 259
D. 185

97 में इकाईयों की संख्या कितनी है?
A. 9
B. 7
C. 97
D. 0

एक विभाजन के प्रश्न में भाजक, भागफल का 6 गुना है और शेषफल का दोगुना है। यदि शेषफल 6 है, तो संख्या क्या है?
A. 30
B. 36
C. 24
D. 42

चार अंकों की सबसे छोटी संख्या और दो अंकों की सबसे बड़ी संख्या का अंतर ज्ञात कीजिए।
A. 91
B. 900
C. 991
D. 901

एक सब्जी की दुकान में दी गई मूल्य सूची निम्नानुसार है :

  वस्तु मूल्य प्रति किग्रा
1. आँवला ₹ 120
2. बैंगन ₹ 60
3. भिंडी ₹ 45
4. आलू ₹ 38
5. टमाटर ₹ 42
6. प्याज ₹ 22

रामू ने 250 ग्राम आँवला, \( 3 4\)किग्रा बैंगन, 1 किग्रा भिंडी, 2\( 1 2\) किग्रा आलू, 1\( 1 2\) किग्रा टमाटर और 1\( 1 2\) किग्रा प्याज खरीदे। उसने दुकानदार को ₹ 400 दिए। उसे कितने रुपए वापस मिलेंगे?

A. ₹ 179
B. ₹ 89
C. ₹ 189
D. ₹ 79

इनमें से कौन सा शब्द आधा घुमाने पर भी वही पढ़ा जाएगा?
A. ZOOM
B. SWIMS
C. HOW
D. SIX

शिक्षक बच्चों को बताता है कि विश्व की सबसे ऊँची ईमारत की ऊंँचाई 828 मीटर है। जगथ उत्तर देता है ‘यदि हम एक के ऊपर एक अपनी कक्षा को लगाए तो पूरी 120 कक्षाएँ उस इमारत को ढक देंगी’ जगथ की कक्षा की ऊंँचाई कितनी है?
A. 7.4 मीटर
B. 6.9 मीटर
C. 5.8 मीटर
D. 9.6 मीटर

रीता ने 3 मीटर 40 सेमी की सबसे लंबी कूद लगाई। तनु दूसरे स्थान पर है उसकी कूद रीता से 20 सेमी कम है। रिहाना तीसरे स्थान पर है और उसकी कूद तनु की कूद से केवल 5 सेमी कम है। रिहाना कितने सेमी से पहले स्थान से चूक गई?
A. 20 सेंटीमीटर
B. 15 सेंटीमीटर
C. 25 सेंटीमीटर
D. 5 सेंटीमीटर

8 सेमी लंबाई और 6 सेमी चौड़ाई का एक आयत बनाने के लिए 2 सेमी भुजा वाले कितने वर्गों की आवश्यकता होगी?
A. 6
B. 8
C. 10
D. 12

एक मीटर का तीन-चौथाई किसके बराबर है?
A. 34 सेंटीमीटर के
B. 75 सेंटीमीटर के
C. 3 मीटर 4 सेंटीमीटर के
D. 3 मीटर 40 सेंटीमीटर के

रिंकू प्रतिदिन विद्यालय पहुंँचने के लिए साइकिल का उपयोग करता है। यदि वह 6 किमी/घंटा की चाल (गति) से विद्यालय पहुंँचने में 13 मिनट लगाता है, तो उसके घर और विद्यालय के बीच की दूरी कितनी है?
A. 1400 मीटर
B. 1350 मीटर
C. 1450 मीटर
D. 1300 मीटर

2 – 2 + 2 – 2 + 2 – 2………… n का मान क्या है?
A. 0, जब n एक सम संख्या है
B. 2, जब n एक सम संख्या है
C. -2, जब n एक विषम संख्या है
D. 0, जब n एक विषम संख्या है

अनीश मेले में बेचने के लिए एक पूरी बाल्टी नींबू पानी बनाता है। उसके पास एक बाल्टी, एक छोटा गिलास और एक बड़ा गिलास है, जिनमें क्रमशः 20 लीटर, 250 मी.ली., 400 मि.ली. नींबू पानी आ सकता है। यदि अनीश ने मेले में 45 छोटे गिलास और 21 बड़े गिलास नींबू पानी बेचे हैं, तब बाल्टी में कितना नींबू पानी बचा है?
A. 250 मिली.
B. 2 लीटर
C. 350 मिली.
D. 3000 मिली.

दस वर्ष बाद मनीषा की आयु, उसकी छह वर्ष पहले की आयु की पाँच गुनी हो जाएगी। मनीषा की वर्तमान आयु कितनी है?
A. 15 वर्ष
B. 8 वर्ष
C. 8.5 वर्ष
D. 10 वर्ष

जीन पियाजे द्वारा दिए गए ज्ञान के क्षेत्रों में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन सही है?
A. संख्याएंँ भौतिक ज्ञान में आती हैं क्योंकि बच्चे संख्याओं को वस्तुओं की गणना से संबंधित करके सीखते हैं।
B. संख्याएंँ सामाजिक परम्परागत ज्ञान में आती हैं, क्योंकि बच्चे इन्हें वास्तविक दुनिया के अनुभवों से सीखते हैं।
C. संख्याएंँ तर्कसंगत-गणितीय ज्ञान में आती हैं, क्योंकि संख्याएंँ वे सम्बन्ध हैं जिनकी रचना बच्चा मन में करता है।
D. संख्याएंँ सामाजिक-सांस्कृतिक ज्ञान में आती हैं, क्योंकि प्रत्येक संस्कृति में संख्याओं को अलग तरीके से दर्शाया जाता है।

एक शिक्षिका अपने छात्रों को विभिन्न भुजाओं के माप वाले वर्गों के कट-आउट देती है। वह उनको ग्राफ-पेपर पर वर्गों को रेखांकित करने और रेखांकित वर्ग खानों को गिनने के लिए भी कहती है। साथ ही छात्रों को उनके द्वारा रेखांकित किए गए खानों की संख्याओं और भुजा की लम्बाई के बीच के सम्बन्ध को स्थापित करने के लिए कहती है।

निम्नलिखित विधियों में से कौन सी विधि का उपयोग अध्यापिका ने किया है?

A. आगमनात्मक विधि
B. व्याख्यान विधि
C. निगमनात्मक विधि
D. प्रयोगात्मक विधि

गणित के शिक्षण और अधिगम में, प्रौद्योगिकी के प्रयोग के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सत्य है?
A. प्रौद्योगिकी का उपयोग गणित के अध्यापक के महत्व को कम कर देता है।
B. प्रौद्योगिकी गणित नहीं है, यह केवल गणित को हल करने की एक विधि है।
C. प्रौद्योगिकी के प्रयोग के कारण छात्र पर्याप्त प्रश्नों का अभ्यास नहीं करेंगे।
D. प्रौद्योगिकी के उपयोग से गणित में अन्वेषण और खोज का क्षेत्र कम हो जाता है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part42

एक प्राथमिक कक्षा के गणित के अध्यापक ने योग पर आधारित निम्न दो शाब्दिक प्रश्न श्यामपट्ट पर लिखे।

(i) एक थैले में 11 गेंदें हैं और दूसरे में 14 गेंदें हैं। कुल मिला कर कितनी गेंदें हैं?

(ii) एक खिलौना कार का मूल्य 245 रूपए है। यदि मूल्य में 50 रूपए की वृद्धि हो जाए, तो खिलौना कार का नया मूल्य क्या होगा?

निम्न कथनों में से कौन सा कथन उपरोक्त दो शाब्दिक प्रश्नों के पूछे जाने के उद्देश्य को प्रदर्शित करता है?

A. छात्र गणितीय योग की संरचना को समझने में और योग की अवधारणा का उपयोग विभिन्न परिस्थितियों में पहचानने में सक्षम होने चाहिए।
B. छात्र योग और व्यवकलन के शाब्दिक प्रश्नों के बीच अंतर करना सीखते हैं।
C. योग पर दी गईं केवल दो परिस्थितियांँ ही प्राथमिक स्तर पर योग की संरचना पढ़ाने के लिए पर्याप्त हैं।
D. दिए गए शाब्दिक प्रश्नों का लक्ष्य केवल शाब्दिक प्रश्नों में विविधता का योगदान देना है।

‘राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा’ 2005 का विचार है कि विद्यालय में गणित उस स्थिति में होता है, जहांँ –
A. छात्र प्रश्नों का हल पेपर-पेंसिल तकनीक से करने में सक्षम हैं।
B. सूत्रों और कार्यविधियों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए छात्र गणित पढ़ रहे हैं।
C. छात्र गणित को अपने जीवन के अनुभवों के भाग जैसा देखतें हैं तथा अर्थपूर्ण प्रश्नों को प्रस्तुत और हल करते हैं।
D. गणित की परीक्षा में छात्र सफलतापूर्वक प्रदर्शन करते हैं।

गणितीय खेल और पहेलियाँ किसमें सहायता करती हैं?

i. गणित और दैनिक जीवन के चिंतन के बीच सम्बन्ध स्थापित करने में।

ii. बच्चों को गणित के प्रति सकारात्मक अभिवृत्ति के विकास में सक्षम करते हैं।

iii. अध्यापक का कार्य कम करने में तथा प्रश्नों को श्यामपट्ट पर हल करने की एकरसता को समाप्त करने में।

iv. कक्षा में अनुशासन बनाए रखने में।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

A. (ii) और (iv)
B. (i) और (ii)
C. (ii) और (iii)
D. (i), (ii) और (iii)

प्राथमिक स्तर पर ‘पैटर्न’ एक महत्वपूर्ण गणितीय अवधारणा है, क्योंकि:
A. पैटर्न, देखने में आकर्षक होते हैं।
B. पैटर्न को बनाने के लिए विविध सामग्री का उपयोग किया जा सकता है।
C. पैटर्न अनेक प्रकार से बनाए जा सकते हैं।
D. पैटर्न, अधिगमकर्ताओं में बीजगणित की आधारभूत अवधारणाओं को विकसित करते हैं।

गणित के शिक्षक ने छात्रों के सामने निम्नलिखित प्रश्न रखा :

“सबसे बड़ी और सबसे छोटी 4 अंकों वाली संख्या बनाने के लिए कोई भी चार अलग-अलग अंकों का उपयोग करो परन्तु शर्त है कि अंक 6 सदैव इकाई के स्थान पर होना चाहिए।”

उपरोक्त संदर्भ में निम्न कथनों में से कौन सा सत्य है?

A. यह क्लोज एंडेड (मुक्त परक) प्रश्न है।
B. प्रश्न को हल करने के लिए दी गई जानकारी अपर्याप्त हैं।
C. प्रश्न का एक अनन्य उत्तर है, जिस पर पहुंँचने के लिए तर्कसंगत चिंतन की आवश्यकता है।
D. इस प्रकार के प्रश्न कक्षा में पूछने से बचना चाहिए क्योंकि इनको हल करने में अधिक समय नष्ट हो जाता है।

छात्रों द्वारा दैनन्दिनी (जर्नल) लिखना, “गणित मूल्यांकन” के एक उपकरण की तरह है जो कि केन्द्रित है:
A. छात्रों को प्रोत्साहित करने पर कि वे गणित के शिक्षण अधिगम से संबंधित समस्याओं को प्रतिबिंबित करें।
B. कक्षा में छात्रों के सामने आने वाली सामान्य समस्याओं को संबोधित करने पर।
C. छात्रों की गणितीय भाषा को सुधारने पर।
D. छात्रों के प्रश्न हल करने के कौशल को सुधारने पर।

एक प्रारंभिक विद्यालय के गणित के अध्यापक ने निर्णय किया कि वह ‘ज्यामिति आकृतियों’ पर एक ‘इकाई योजना’ बनाएगा। उसने निम्न प्रत्याशित अधिगम परिणाम लिखे :

a) विविध आकृतियों को पहचानना

b) विविध आकृतियों के बीच के अंतर बताना

c) आकृतियों की भुजाओं, कोणों और शीर्षों को पहचानना

निम्नलिखित में से वैन हीले की ज्यामितीय चिंतन के कौन से स्तर पर वह छात्रों का आकलन करेगा?

A. निगमनात्मक स्तर
B. स्वयंसिद्धीय स्तर
C. दृश्यीकरण स्तर
D. विश्लेषण स्तर

निम्नलिखित में से कौन-सा बच्चों में संख्या के बोध (10 तक) का विकास करने के लिए अंतिम चरण है?
A. संख्याओं के क्रम का अधिगम
B. संख्याओं को पढ़ने और लिखने का अधिगम
C. संख्याओं को उनके नाम के साथ गणना करने का अधिगम
D. एक दी गई संख्या से पहले और बाद में क्या आता है, का अधिगम

एक शिक्षक ने बच्चों को निम्न अधिन्यास दिया –

“तुम्हारा मित्र कक्षा में अनुपस्थित था और उसका ‘क्षेत्रों और परिमापों’ का पाठ छूट गया है। उसे एक पत्र यह व्याख्या करते हुए लिखो कि दोनों में क्या अंतर है। आप चित्रों का भी उपयोग कर सकते हैं।”

गणित में इस प्रकार का कार्य देने का प्रयोजन है :

i. पढ़ाई गई अवधारणा के बारे में बच्चे की समझ को जानना।

ii. अनुपस्थित छात्र को उसके छूटे हुए कार्य के लिए सहायता देना।

iii. छात्र को यह सिखाना कि पत्र कैसे लिखा जाता है।

iv. छात्र के गणितीय संचारण में वृद्धि करना।

A. (i), (ii)
B. (ii), (iii)
C. (i), (iv)
D. (iii), (iv)

व्यवकलन की एक समस्या, ‘400 – 45’ के सामने रखने पर एक विद्यार्थी ने कहा : “यदि वह 40 होता, तो उत्तर 60 होगा, परन्तु यह 45 है इसलिए यह 55, 155, 255, 355 होगा, इसलिए 400 – 45, 355 होगा।” विद्यार्थी द्वारा प्रयुक्त युक्ति के लिए निम्नलिखित कथनों में से कौन सा एक कथन सही है?
A. यह युक्ति गलत है क्योंकि (ऐसी समस्याओं को हल करने के लिए) केवल मानक व्यवकलन कलनविधि ही वांछनीय है।
B. यह एक औपचारिक कलनविधि है और विद्यार्थी की गणितीय सोच प्रक्रिया को प्रतिबिंबित करती है।
C. व्यवकलन पर आधारित इस समस्या को हल करने के लिए इस युक्ति का उपयोग करने पर विद्यार्थी को शून्य अंक मिलेंगे।
D. यह समस्या हल करने की हिट और ट्रायल (तत्कालित अनुमान और प्रयास) युक्ति है।

निहाल को गणित की एक परीक्षा में 78 पर्सेंटाइल अंक मिले हैं। यह निम्न में से किस प्रकार के परीक्षण का उदाहरण है?
A. मानदंड-संदर्भित परीक्षण
B. मानक-संदर्भित परीक्षण
C. निदानात्मक परीक्षण
D. अभिक्षमता परीक्षण

त्रि-आयामी आकृतियों के संकल्पनात्मक विकास को दर्शाने के लिए निम्नलिखित क्रियाकलापों का क्रम दिया गया है। ये आकृतियां एक यादृच्छिक क्रम में है।

i. दो आकृतियों की तुलना करना और पहचानना कि उनमें क्या समानताएँ और असमानताएँ हैं।

ii. खेलने वाली चिकनी मिट्टी से त्रि-आयामी आकृतियों की रचना करना।

iii. जाल के प्रयोग से आकृतियांँ बनाना।

iv. ज्यामितीय उपकरणों जैसे कि परकार, रेखनी (रूलर) के प्रयोग से आकृतियों की रचना करना।

A. (ii), (i), (iii), (iv)
B. (i), (ii), (iv), (iii)
C. (ii), (i), (iv), (iii)
D. (iv), (iii), (ii), (i)

राधा के शिक्षक यह अवलोकन करते हैं कि राधा को ब्लैकबोर्ड पढ़ने में कठिनाई हो रही है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि राधा को ऐसे खाद्य पदार्थों की मात्रा बढ़ाने की आवश्यकता है जिनमें निम्नलिखित पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में हों-
A. विटामिन K
B. विटामिन A
C. विटामिन C
D. विटामिन D

कौन-सा वन्य जीव संरक्षण क्षेत्र ‘हंगुल मृग’ के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है?
A. सरिस्का
B. दाचीगाम
C. जिम कार्बेट
D. रानी खेत

ओजोन परत संरक्षण दुनिया भर में की गई एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय पहल है। उस कारण का चयन करें जिसके कारण ओजोन परत का संरक्षण हुआ।
A. रामसार सम्मेलन
B. मांट्रियल प्रोटोकॉल
C. क्योटो प्रोटोकॉल
D. डरबन समिट/डरबन शिखर सम्मेलन

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part38

वह पक्षी जो दिल्ली में सामान्य रूप से दिखाई देता था परन्तु अब इस चिड़िया के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष दिन मनाया जाता है क्योंकि शहरीकरण के कारण यह दुर्लभ हो गई है वह चिड़िया है –
A. मोर
B. कोयल
C. तोता
D. गौरैया

निम्न में से किस स्थानों पर आप नावों का उपयोग यातायात के साधन के रूप में देख सकते हैं?
A. लद्दाख एवं कारगिल
B. कश्मीर एवं केरल
C. सिक्किम एवं दार्जिलिंग
D. दिल्ली एवं मिज़ोरम

निम्न में से कौन सा एक कीटभक्षी पौधा नहीं है? 
A. डायोनिया
B. नेपेंथीस
C. एजिरेटम
D. सनड्यू

रानी को एक कपड़े का टुकड़ा प्राप्त होता है जो कि:

1. बहुत मजबूत और चटख रंग का है।

2. अधिक छिद्रयुक्त नहीं है।

3. जलने पर गंध उत्पन्न करता है।

4. सभी जगह उपलब्ध है तथा इसके बहुत से उपयोग हैं।

5. उच्च तापमान में नहीं पहना जा सकता है।

इस कपड़े की पहचान कीजिए –

A. रेशम
B. पॉलिएस्टर
C. सूती
D. रेयॉन

यदि भिन्न प्रजाति के दो जीव सम्पर्क में एक साथ आते हैं और इस संबंध में एक जीव को लाभ होता है तथा दूसरे जीव को हानि होती है ऐसे संबंध को _______ कहते हैं।
A. परजीविता
B. सहजीविता
C. सहोपकारिता
D. सहभोजिता

निम्न में से कौन सी ग्रीन हाउस गैस नहीं है?
A. मीथेन
B. कार्बन डाइऑक्साइड
C. सल्फर डाइऑक्साइड
D. कार्बन मोनॉक्साइड

निम्न में से कौन-से पौधे का उपयोग डिब्बे बनाने एवं मकान बनाने में होता है?
A. गन्ना
B. बांस
C. मक्का
D. घास

निम्न में से कौन-सी भोजन संबंधी आदत ‘कार्बन फुटप्रिंट’ को कम करने में मदद करेगी?
A. मांस एवं मछली खाना
B. संरक्षित खाद्य पदार्थ जैसे डिब्बाबंद बीन्स का सेवन करना
C. दूध व दूध से बने पदार्थ का सेवन
D. स्थानीय रूप से उगाए हुए खाद्य पदार्थों का सेवन

कर्क रेखा निम्न से किन भारतीय राज्यों से होकर गुजरती है?
A. गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिज़ोरम
B. गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिज़ोरम
C. गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं त्रिपुरा
D. गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार एवं पश्चिम बंगाल

एक शहरी परिवेश में, कोई सब्जी बेचने वाला अपने उत्पाद को लंबे समय तक नहीं रख सकता और इस कारण तुरंत ही उसे कम दामों पर बेचने का निर्णय कर लेता है। यह निम्नलिखित में से किस कारण होता है?
A. वह सूचना प्राप्त निर्णय लेने के लिए शिक्षित नहीं है।
B. उसमें विक्रय/क्रय की कला का अभाव है। 
C. शीघ्र खराब होने वाला सामान होने के कारण बिक्री संकटग्रस्त है। 
D. उसे बाज़ार के नियमों का ज्ञान नहीं है। 

निम्न में से किन पक्षियों कि चोंच में निस्यंदन तंत्र होता है?
A. फ्लेमिंगो
B. रोबिन
C. मेकाओ
D. गौरैया

उस युग्म की पहचान कीजिए जो कीटों के लार्वा के उदाहरण है?
A. मैगॉट एवं भृंग
B. कैटरपिलर एवं मक्खियांँ
C. भृंग एवं मक्खियांँ
D. कैटरपिलर एवं मैगॉट

EVS की प्रकृति कैसी है?
A. एकीकृत
B. अनुशासनात्मक
C. अंतर्संबंधित
D. स्थिर

EVS का पाठ्यक्रम थीम पर आधारित होता है, क्योंकि –
A. थीम छात्रों में पर्यावरण के बारे में एक संयुक्त एवं अंतर संबंधित समझ को विकसित करती है।
B. छात्र EVS को आसानी से सीख सकते हैं।
C. छात्र EVS को शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया में शामिल हो कर सीख सकते हैं।
D. शिक्षक छात्रों के अधिगम को सरलता से आगे बढ़ा सकते हैं।

कक्षा III से V तक EVS एक विषय के रूप में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण शिक्षा को निम्न में से किस के अनुशंसा पर एकीकृत करता है –
A. NCF 1988
B. NCF 2005
C. NCF 2007
D. NPE 1986

एक EVS शिक्षक के लिए उसकी EVS कक्षा में निम्नलिखित में से कौन सबसे चुनौतीपूर्ण हो सकता है?
A. स्कूल की भौगोलिक स्थिति
B. मेट्रो शहरों में बड़े स्कूल
C. छात्रों के विविध समूह को संबोधित करना
D. छात्रों का लिंग

निम्नलिखित में से किस प्रकार का सीखना, EVS  कक्षाओं के लिए उपयुक्त है?

A. स्वयं करके सीखना

B. विवरणों द्वारा सीखना

C. परिभाषाओं द्वारा सीखना

D. रट कर सीखने को हतोत्साहित करना

A. केवल A, B और C
B. केवल A और D
C. केवल B और C
D. केवल B, C और D

ईवीएस पाठ्यक्रम में “चीजें हम बनाते हैं और करते हैं” एक ________ है।
A. विषय (थीम)
B. उप-विषय (सबथीम)
C. पाठ्यक्रम
D. विषय-वस्तु

पशुओं के संरक्षण के विषय पर छात्रों को संवेदित करने लिए किसी नीति की खोज कीजिए –

A. कहानियांँ एवं विवरण

B. प्रयोग

C. हास्य चित्र पट्टियांँ

D. कविताएंँ

A. केवल A
B. A, C एवं D
C. केवल D
D. A, B, C और D

कक्षाओं में EVS के क्रिया-कलापों का संचालन करने का उद्देश्य है –

A. छात्रों कों अन्वेषण एवं अवलोकन के अवसर प्रदान करना।

B. छात्रों में क्रियात्मक कौशलों का विकास।

C. छात्रों में सौंदर्यबोधी संवेदन विकसित करना।

D. छात्रों को संबंधित विषय-वस्तु स्मरण करने में मदद करना।

A. A, B तथा D
B. B, C तथा D
C. A, B तथा C
D. A, C तथा D

छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्न उनकी EVS शिक्षा प्राप्ति का महत्वपूर्ण सूचक है क्योंकि-

A. प्रश्न छात्रों के ज्ञान के आंकलन में मदद करते हैं।

B. प्रश्न छात्रों को स्वयं की अभिव्यक्ति करने का अवसर प्रदान करते हैं।

C. प्रश्न छात्रों की सीखने के प्रति जिज्ञासा का सूचक हैं।

D. प्रश्न छात्रों की क्रियात्मक कौशलों का मुल्यांकन करते हैं।

A. केवल B तथा C
B. केवल B, C तथा D
C. केवल A, B तथा C
D. केवल A, B तथा D

EVS का विद्यार्थी, शिक्षक द्वारा दी गई समस्या का विश्लेषण करता है। विश्लेषण_______है।

A. प्रक्रिया कौशल

B. संज्ञानात्मक प्रक्रिया

C. उत्पाद कौशल

D. मनोसामाजिक कौशल

A. केवल A और B
B. A, B और C
C. A, B और D
D. केवल B और C

पाठ्यपुस्तकों एवं शिक्षकों के अतिरिक्त निम्न में से कौन सा EVS की शिक्षा का एक अच्छा साधन हो सकता है –

A. समाचार पत्र

B. समुदाय के सदस्य

C. कविताएंँ

D. क्रिया-कलाप

A. A, B तथा D
B. A, B तथा C
C. केवल A तथा B
D. केवल C तथा D

निम्न में से किन विषयों की चर्चा EVS की कक्षा में होगी –

A. पेट्रोल के दर

B. पशुओं का संरक्षण

C. जल आपदा

D. बीजों के अंकुरण में कार्बन डाइऑक्साइड का सांद्रण

A. A, B तथा C
B. A, C तथा D
C. B, C तथा D
D. A, B तथा D

निम्न में कौन-सा EVS के मूल्यांकन में सामाजिक कौशलों का सूचक हो सकता है?
A. वर्गीकरण
B. विश्लेषण
C. साझा करना तथा मिल कर कार्य करना
D. सृजनात्मक लेखन

“रंग के आधार पर पशुओं को वर्गीकृत करना”

उपर्युक्त वाक्यांश इंगित करता है –

A. सीखने का उद्देश्य
B. सामान्य उद्देश्य
C. सीखने की दक्षता
D. सीखने की प्रक्रिया

एक ईवीएस शिक्षिका द्वारा अपने छात्रों का मूल्यांकन अवलोकन, प्रश्न पूछना, चित्र बनाने में उनकी भागीदारी तथा विचार विमर्श में हिस्सा लेने और इकाई परीक्षण द्वारा किया जाता है। यह दर्शाता है कि –
A. शिक्षिका अवलोकन के उपकरण का प्रयोग करती हैं।
B. शिक्षिका संकलित मूल्यांँकन का प्रयोग करती हैं।
C. शिक्षिका विद्यालय-निर्धारित मूल्यांँकन प्रक्रिया का प्रयोग करती हैं।
D. शिक्षिका सहपाठी मूल्यांँकन तकनीक का प्रयोग कर रही हैं।

Leave a Comment

error: