यह अवधारणा कि बच्चों के आचरण को प्रबलीकरण और दण्डों द्वारा परिवर्तित किया जा सकता है, इस विचार पर आधारित है कि प्राथमिक रूप से विकास किससे प्रभावित होता है?
A. केवल आनुवंशिकता से
B. आनुवंशिकता और वातावरण से
C. केवल वातावरण से
D. न तो आनुवंशिकता से और न ही वातावरण से
एक बच्चा पेंसिल पकड़ने और लिखने से पहले गेंद फेकने की क्षमता प्राप्त कर लेता है। यह स्थिति विकास के किस सिद्धांत की ओर इशारा करती है?
A. शीर्षगामी सिद्धांत
B. अधोगामी सिद्धांत
C. स्वरूप की एकरूपता
D. एकीकरण का सिद्धांत
गत्यात्मक और संज्ञानात्मक विकास ________ होता है।
A. बाल्यावस्था तक
B. किशोरावस्था तक
C. वयस्कता तक
D. सम्पूर्ण जीवनकाल के दौरान
बच्चों के प्राथमिक समाजीकरण के लिए निम्न में से कौन सी संस्था ज़िम्मेदार है?
A. विद्यालय
B. धर्म
C. परिवार
D. समुदाय
भाषा एवं विचार के संदर्भ में, जीन पियाजे के अनुसार निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. विचार भाषा का निर्धारण करते हैं।
B. भाषा विचारों का निर्धारण करती है।
C. भाषा और विचार दोनों स्वतन्त्र प्रक्रिया है।
D. भाषा और विचार दोनों आन्तरिक प्रवृत्तियाँ हैं।
दो गिलासों में समान मात्रा में जल है परंतु अनु सोचती है कि लम्बे गिलास में ‘छोटे और चौड़े’ गिलास से अधिक जल है।
जीन पियाजे के अनुसार, अनु की सोच का आधार क्या है?
A. केन्द्रीयता
B. क्रमबद्धता
C. संरक्षणता
D. परिपक्वता
पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत के अनुसार, प्रतिवर्तीयता- ‘किसी क्रिया को उलटे क्रम में कर पाना’ किस चरण की बुनियादी उपलब्धि है?
A. संवेदीगामक चरण
B. पूर्व संक्रियात्मक चरण
C. मूर्त संक्रियात्मक चरण
D. औपचारिक संक्रियात्मक चरण
एक गणित अध्यापिका उच्चतर कौशल-पूर्ण छात्रों को अपने सहपाठियों की सहायता और मार्गदर्शन करवाती है। वे किस सैद्धान्तिक कार्य गठन का उपयोग करने का प्रयास कर रही हैं?
A. लेव वायगोत्सकी का सामाजिक संरचनावाद
B. बी.एफ. स्किनर का क्रिया प्रसूत अनूकूलन का सिद्धांत
C. जीरोम ब्रूनर का रचनावाद
D. जीन पियाजे का संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत
लेव वायगोत्सकी द्वारा दिए बच्चों के विकास का सिद्धांत किस पर आधारित है?
A. परिपक्वता और संस्कृति
B. भाषा और भौतिक जगत
C. भाषा और संस्कृति
D. भाषा और परिपक्वता
जेंडर एक ________ अवधारणा है।
A. मनोवैज्ञानिक
B. जैविक
C. सामाजिक
D. शारीरिक
नीता सभी प्रकार के जानवरों, पौधों, धातुओं और खनिजों की पहचान कर सकती है और उनका वर्गीकरण कर सकती है। हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत के अनुसार, वह कौन-सी बुद्धि का प्रदर्शन कर रही है?
A. अंत: वैयक्तिक
B. प्रकृतिवादी
C. भाषाई
D. अंतरा वैयक्तिक
कक्षा में वैयक्तिक भिन्नताओं को संभालने हेतू एक प्राथमिक शिक्षिका को निम्न में से क्या करना चाहिए?
A. कक्षा में सबके लिए कड़े नियम बनाने चाहिए और उनकी अवज्ञा करने वाले बच्चों को दंडित करना चाहिए।
B. प्राथमिक स्तर पर कागज-पेंसिल आधारित मानक परिक्षण का उपयोग करना चाहिए।
C. सभी के लिए समान पाठ्यक्रम और अधिगम गति निर्धारित करनी चाहिए।
D. विद्यार्थियों को अधिगम के विविध अवसर प्रदान करने चाहिए।
रोहित को लगता है कि चोरी करना गलत है क्योंकि चोरी करने के व्यवहार की वजह से दूसरे लोग उसे निष्कासित कर देंगे। लोरेंस कोहलबर्ग द्वारा दिए नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार वह किस चरण को प्रदर्शित करता है?
A. अच्छा लड़का अच्छी लड़की उन्मुखीकरण
B. दंड और आज्ञाकारिता उन्मुखीकरण
C. सामाजिक व्यवस्था उन्मुखीकरण
D. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत
बच्चों द्वारा पूरे वर्ष के दौरान किए गए विभिन्न कार्यों का संग्रहण, जिसका लक्ष्य उनके प्रदर्शन का विवरण रखना है, ________ कहलाता है।
A. रुबरिक
B. फ़ाइल
C. सूचना पत्रक
D. पोर्टफोलियो
एक प्रगतिशील स्कूल में दी गई शिक्षा बच्चों को ________ बनाती है।
A. सक्रिय अन्वेषक
B. सक्रिय अनुयायी
C. निष्क्रिय अनुयायी
D. निष्क्रिय अन्वेष्क
प्रवाह, विस्तारीकरण और लचीलापन निम्न में से किसके लक्षण हैं?
A. अहंकेंद्रिता
B. बाह्य-अभिप्रेरणा
C. सृजनात्मकता
D. कार्यात्मक-स्थिरता
अस्थि बाधित समस्याओं का अनुभव करने वाले विद्यार्थियों के समावेशन हेतु क्या ज़रूरी है?
A. मानकीकृत पाठ्यक्रम
B. अवसंरचनात्मक अभिगम्यता
C. अधिकारियों का स्थिर दृष्टिकोण
D. विशेष विद्यालयों में स्थापन
पठन वैकल्य (डिस्लेक्सिया) को निम्न में से किस वर्ग में सम्मलित किया जाता है?
A. अधिगम विकारों का बहुक्रम
B. हल्की मानसिक मंदता
C. मनो-सामाजिक विकारों का बहुक्रम
D. बाल्यावस्था की सामान्य पेशीय अक्षमताएं
निम्न में से कौन सा समावेशी अध्यापन का सिद्धांत नहीं है?
A. समानता
B. पृथक्करण और नामीकरण
C.
विविधता के लिए व्यवस्थित अनुकूलन
D. व्यक्तिगत विविधताओं को अपनाना
कथन (A): कुम्हार समुदाय से सम्बन्धित बच्चे संख्या संरक्षण से पहले द्रव्यमान सरंक्षण सीख लेते हैं।
तर्क/कारण (R): अधिगम और विकास एक सामजिक सांस्कृतिक सन्दर्भ में होता है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
जब छात्र एक व्यवहार को अवलोकन द्वारा सीखते हैं, तो इस प्रक्रिया का प्रथम चरण क्या होता है?
A. प्रतिमान की क्रियाओं को याद रखना
B. प्रतिमान पर ध्यान केंद्रित करना
C. अपने द्वारा अनुकरण किए गए व्यवहार का आकलन
D. प्रतिमान के व्यवहार का दोहराना और अभ्यास करना
अधिगमकर्ताओं द्वारा की गई त्रुटियों को समझना एक अध्यापिका के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि:
A. वह ‘कमज़ोर’ और ‘तीव्र’ छात्रों की पहचान कर सकती है।
B. वह अधिगमकर्ताओं की चिंतन प्रक्रिया को समझ सकती है।
C. वह अधिगमकर्ताओं की लापरवाही के बारे में अभिभावकों को सूचित कर सकती है।
D. वह अधिगमकर्ताओं को पृथक और श्रेणीबद्ध कर सकती है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार अधिगम ________ होना चाहिए।
A. विषयवस्तु अभिमुखी
B. पाठ्यपुस्तक केन्द्रित
C. प्रयोगात्मक
D. व्यवहारात्मक
परीक्षा के शुरू होने से पहले, तन्वी गहरे-लंबे श्वास भरती है। दुश्चिन्ता का सामना करने के लिए वह ________ तकनीक का प्रयोग कर रही है।
A. समस्या समाधान
B. भाव नियमन
C. परिहार्यता
D. खंडन
कोविड-19 महामारी में लॉकडाउन के दौरान बिना किसी के बढ़ावा दिए ही, रोहिणी अपनी बड़ी बहन के पास मौजूद कहानियों की पुस्तकों को पढ़ना पसंद करती है। रोहिणी एकः
A. प्रतियोगात्मक अधिगमकर्ता है।
B. स्वत: प्रेरित अधिगमकर्ता है।
C. प्रदर्शन अभिमुखी अधिगमकर्ता है।
D. बाह्य प्रेरित अधिगमकर्ता है।
बच्चों द्वारा ग्रहित वैकल्पिक संकल्पनाएं और भ्रांतियां क्या दर्शाती हैं?
A. अधिगम अक्षमता
B. किसी संप्रत्यय के बारे में सहज विचार
C. निराधार दावे
D. स्थायी संकल्पनात्मक ठहराव
निम्न में से कौन-सी शैक्षणिक योजनाएं एक प्राथमिक स्तरीय कक्षा के लिए प्रभावकारी है?
1. संकल्पना मानचित्रों का इस्तेमाल
2. अमूर्त से मूर्त संकल्पनाओं की ओर बढ़ना
3. विविध सामग्रियों का प्रावधान होना
4. कहानियों और उपाख्यानों का इस्तेमाल
A. (i), (ii), (iii)
B. (i), (iii), (iv)
C. (ii), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)
एक प्राथमिक शिक्षिका अपने छात्रों को सभी जानकारियों को कम से कम पाँच बार अपनी कापी में लिखने के लिए कहती है। शिक्षण की यह विधि –
A. अत्याधिक प्रभावकारी है क्योंकि पूर्वाभ्यास और पुनरावृति, विषयवस्तु के अर्थपूर्ण अधिगम में अत्यधिक सहायता करते हैं।
B. प्रभावकारी है क्योंकि किसी भी जानकारी की पाँच बार से कम पुनरावृत्ति करने से तत्काल भूलने की संभावना रहती है।
C. प्रभावकारी नहीं है क्योंकि केवल पूर्वाभ्यास करना अर्थपूर्ण अधिगम की उपयुक्त तकनीक नहीं है।
D. प्रभावकारी नहीं है क्योंकि पूर्वाभ्यास अर्थपूर्ण अधिगम की एक जटिल प्रक्रिया है।
निम्नलिखित में से कौन सी योजनाएं समस्या समाधान के लिए प्रभावशाली है?
(i) कलन विधि
(ii) अन्वेषण
(iii) बिना बोध के प्रयत्न-त्रुटि दोहराव
(iv) प्रकार्यात्मक आबद्धता
A. (i), (iv)
B. (i), (ii)
C. (ii), (iii)
D. (iii), (iv)
निम्न में से कौन-सा क्रियाकलाप बच्चों के सीखने में उनके पूर्व ज्ञान का उपयोग नहीं करता है?
A. रटना
B. विचारावेश
C. स्कीमा सक्रियता
D. संकल्पना मानचित्रण
शिक्षिका बच्चों को टोकन देती है और उन्हें आयताकार रूप में व्यवस्थित करने के लिए कहती है। मुराद यह निरीक्षण करता है कि यदि टोकन की संख्या 4, 9 और 16 है तो वह वर्ग बना पाता है लेकिन यदि टोकन की संख्या 2, 3, 5, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13, 14, 15 है, तो वह एक वर्ग नहीं बना पाता। यह गतिविधि उसे समझने में मदद नहीं करती है।
A. प्रत्येक टोकन का आयतन
B. 16 तक की संख्याओं के गुणनखंड
C. पूर्ण वर्ग
D. वर्गो का क्षेत्रफल
दी गई संख्याओं के गुणनफल का चयन कीजिए:
0.54 × 0.01 × 0.4
A. 2.16
B. 0.0216
C. 0.00216
D. 0.216
\(23/4\) किग्रा और \(31/4\) किग्रा चीनी के पैकेटों से \(1/8\) किग्रा चीनी के कितने पैकेट बनाए जा सकते हैं?
A. 52
B. 48
C. 64
D. 36
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या पूर्ण वर्ग नहीं है?
A. 225
B. 222
C. 625
D. 169
दो अंकीय संख्या के दोनों अंकों का योग 12 है। यदि इस संख्या में से इस योग का तीन गुना घटा दिया जाए तो अंक पलट जाते हैं, तो संख्या है-
A. 75
B. 57
C. 48
D. 84
संख्या 24879 को 27 और 367842 को 23 से भाग करने पर आने वाले शेषफलों के योग को 4 से विभाजित किया जाता है। 4 से विभाजित करने पर शेषफल होगा-
A. 1
B. 0
C. 3
D. 2
दो संख्याओं को गुणा करने पर दाईं ओर चार शून्य मिलते हैं। यदि दोनों में से किसी एक संख्या के दाईं ओर दो शून्य हैं तो दूसरी संख्या के दाईं ओर के शून्यों की संख्या कितनी होगी?
A. अधिकतम एक
B. अधिकतम दो
C. ठीक एक
D. ठीक दो
पटना के एक स्टेडियम में दौड़ने के लिए सिर्फ 800 मीटर का ट्रैक है। यदि आप स्टेडियम की ट्रैक पर 20 कि.मी, की मैराथन दौड़ते हैं, तो आपको ट्रैक के कितने चक्कर लगाने होंगे?
A. 20
B. 16
C. 25
D. 40
एक आयत, जो वर्ग नहीं है, में कुल कितनी रैखिक और घूर्णी सममिती होती है?
A. 2
B. 8
C. 6
D. 4
निम्नलिखित में से कौन सा यंत्र या गतिविधि यह देखने के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता कि दो कोण समान हैं या नहीं?
A. एक आयताकार पट्टी जो किनारे से एक स्थायी आयत से जुड़ी है और जिसको हिलाया-डुलाया जा सकता है।
B. रेखनी (रूलर)
C. चांदा (प्रोट्रैक्टर)
D. एक कोण (त्रिज्यखंड) का कट आउट जो दूसरे को अतिछादित करता है।
करुणा ने चार भूमिखंडो: भूमि A, भूमि B, भूमि C और भूमि D का परीक्षण किया जिनका क्षेत्रफल क्रमश: 20 मी. × 30 मी., 23 मी. × 27 मी., 24 मी. × 26 मी, और 25 मी. × 25 मी. है। उसे अधिकतम पेड़ लगाने के लिए कौन सी ज़मीन लेनी चाहिए?
A. भूमि A
B. भूमि C
C. भूमि D
D. भूमि B
भारत के मानचित्र पर दिल्ली से शिमला की दूरी 2.5 सेमी, दिल्ली से देहरादून की दूरी 1.5 सेमी, शिमला से मुंबई के बीच की दूरी 4.5 सेमी, शिमला से देहरादून की दूरी 2.0 सेमी है। मानचित्र का 1 सेमी जमीन पर 250 किमी दर्शाता है। हिया को देहरादून से शिमला होते हुए मुंबई की यात्रा करनी है। उसे कितनी दूरी तय करनी होगी?
A. 500 किमी
B. 1725 किमी
C. 1125 किमी
D. 1625 किमी
एक विद्यार्थी का स्कूल उसके घर से 5 किलोमीटर की दूरी पर है। यदि वह 100 मीटर प्रति मिनट की चाल से सुबह 7:45 पर चलना शुरू करता है, तब वह कितने बजे स्कूल पहुँच जाएगा?
A. सुबह 8:45 बजे
B. सुबह 8:35 बजे
C. सुबह 8:25 बजे
D. सुबह 8:30 बजे
-2 + 4 – 6 + 8 – 10 + 12 – _ _ _ _ _ + 100 का मान क्या है?
A. 25
B. 100
C. 0
D. 50
मीता केवल 2 रुपये के सिक्के इकट्ठा करना चाहती है। उसकी मां ने उसे अपना पुराना गुल्लक दिया और उस राशि को बदलकर 2 रुपये के सिक्के लाने को कहा। गुल्लक खोलने पर उसे 100 रुपये के 2 नोट, 20 रुपये के 3 नोट, 10 रुपये के 10 नोट, 5 रुपये के 50 सिक्के, 1 रुपये के 77 सिक्के और पचास (.50) पैसे के 98 सिक्के मिले। इस राशि के बदले उसे कितने 2 रुपये के सिक्के मिल सकते हैं।
A. 638
B. 386
C. 368
D. 736
कक्षा III की गणित की अध्यापिका ने अपने छात्रों को निम्नलिखित प्रश्न दिए:
\({equation} { {array}[b]{r} 256 \\ + 173 {array} }{ } {equation}\) \({equation} { {array}[b]{r} 28 \\ + 32 {array} }{ } {equation}\) \({equation} { {array}[b]{r} 129 \\ + 76 {array} }{ } {equation}\)
बाद में उन्होंने छात्रों को एक कार्य पत्रिका (वर्कशीट) हल करने के लिए दी जिसमें समरूप प्रश्न थे।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन दी गई स्थिति के लिए उपयुक्त है?
A. यह एक संदर्भात्मक प्रश्न का उदाहरण है।
B. यह एक खुले सिरे वाले प्रश्न का उदाहरण है।
C. समय बचाने के लिए शिक्षिका को गृहकार्य के तौर पर ऐसे दस और प्रश्न हल करने के लिए छात्रों को कहना चाहिए था।
D. कार्य, ड्रिल और अभ्यास पर आधारित है तथा प्राथमिक स्तर पर हतोत्साहित होना चाहिए।
गणित के संदर्भ में क्रियामूलक ज्ञान (करके सीखना) से क्या अभिप्राय है?
A. पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नों को करके अवधारणाओं का अधिगम
B. अवधारणा से संबंधित अर्थपूर्ण, क्रियाशील गतिविधियों द्वारा गणित में अवधारणा का अधिगम/को सीखना।
C. स्वयं प्रश्नों को हल करना सीखना।
D. प्रश्नों को बहुत बार करके देखना जब तक क्रियाविधि रटकर स्मरण/याद न हो जाए।
कक्षा में ‘आंकड़ों का प्रबंधन’ की अवधारणा सम्मिलित करती है:
a) आंकड़ों का निरूपण
b) आंकड़ों का विश्र्लेषण
c) आंकड़ों का एकत्रीकरण
d) आंकड़ों का संग्रहण
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. b और d
B. a और d
C. a और c
D. a, b और c
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (2005) के अनुसार “प्रौद्योगिकी गणितीय अन्वेषण में सहायता कर सकती है और छात्रों को संलग्न (व्यस्त) करने में सहायक हो सकती है।” अत:
A. कैलकुलेटर के उपयोग की अनुमति विद्यालय की सभी परीक्षाओं में देनी चाहिए।
B. पेपर-पेंसिल की कलन विधि को समाप्त कर देना चाहिए।
C. तकनीकी का उपयोग गणित में अमूर्त अवधारणाओं के शिक्षण अधिगम को सुसाध्य बनाने के लिए किया जा सकता है।
D. कक्षा में श्यामपट्टों को स्मार्ट बोर्ड से बदल देना चाहिए।
यूनिसेफ समर्थित पहल ‘बाला (BALA)’ है:
A. बिल्डिंग एज़ लर्निंग एड
B. बुक्स एज़ लर्निंग एड
C. बुलेटिन बोर्ड एज़ लर्निंग एड
D. ब्लैक बोर्ड एज़ लर्निंग एड
‘पैटर्न को पहचानना और उनको पूर्ण करना’ प्राथमिक स्तर पर गणित पाठ्यक्रम का एक अनिवार्य भाग है जो
A. छात्रों को गणितीय पहेलियाँ हल करने में सहायता करता है।
B. छात्रों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता है तथा संख्या और संक्रियाओं के गुणों को समझने में सहायता करता है।
C. छात्रों में सर्जनात्मकता और कला कौशल की विशेषताओं को विकसित करता है।
D. छात्रों को उच्च गणित में भाग लेने (संग्लग्न करने) के लिए तैयार करता है।
कक्षा III में आकलन के लिए, गणित के अध्यापक ने छात्रों की निम्नलिखित पैमानों पर जैसे- संकल्पनात्मक समझ, गणितीय विवेचन, गणित के प्रति उनकी अभिवृत्ति, नए प्रश्नों को हल करना, प्रश्नों को हल करने हेतु बहुल विधियों को ढ़ूंढ़ना इत्यादि के लिए, उनकी प्रगति को रिकॉर्ड (लिपिबद्ध) किया। इस प्रकार के आकलन से प्राप्त जानकारी सबसे कम उपयोगी होगी-
A. विद्यार्थियों को उनके प्राप्त अंकों के वरीयता क्रम से व्यवस्थित करने के लिए।
B. विद्यार्थियों की अभिवृत्ति को समझने के लिए।
C. विद्यार्थियों द्वारा दिए गए गलत जवाबों वाले प्रश्नों को समझने के लिए।
D. विद्यार्थियों को प्रतिपुष्टि प्रदान करने के लिए और उनकी आवश्यकताओं पर आधारित शैक्षिक योजनाओं के विकास के लिए।
एक बच्चा कहता है कि \(1/2, 1/3\) से छोटा होता है क्योंकि 2, 3 से छोटा होता है। इस गलत धारणा (भ्रान्ति) के निवारण हेतु इनमें से कौन सी तकनीक सबसे कम मददगार होगी-
A. दोनों भिन्नों का चित्रात्मक निरूपण देना।
B. विभिन्न उदारणों में पेपर फोल्डिंग की सहायता लेना और भिन्नों की तुलना करना।
C. वास्तविक जीवन की वस्तुओं का उपयोग करके दोनों भिन्नों की साकार कल्पना करने में छात्र की मदद करना।
D. बच्चे को व्याख्या देना कि भिन्नों में हर की संख्या के बड़े होने का अर्थ भिन्न का छोटा होना होता है।
स्वत: शोध (ह्यूरिस्को) शब्द का अर्थ है:
A. अधिगम करना
B. खोज करना
C. विचार करना
D. जानना
सुश्री जेनी, कक्षा II की अध्यापिका ने अपने छात्रों से पूछा, यदि आपके पास 3 दहाई हैं और आपको 3 इकाई इसमें से निकालनी हैं, तो शेष संख्या क्या मिलेगी? इस पर एक छात्र ने उत्तर दिया “इसका उत्तर शून्य है।” इस त्रुटि के संशोधन के लिए, सुश्री जेनी को सर्वप्रथम बल देना चाहिए:
A. व्यवकलन की केवल मानक कलन विधि के शिक्षण पर
B. अभ्यास के लिए इसी प्रकार के और ज्यादा प्रश्न देने पर
C. पहले योग की संक्रियाओं को सुदृढ़ करने पर और फिर व्यवकलन की ओर बढ़ने पर
D. विभिन्न क्रियाशील अनुभवों द्वारा स्थानीय मान की अवधारणा को सुदृढ़ करने पर
निम्न में से कौन सा समय को मापने का कौशल नहीं है?
A. एक घटना की अवधि ज्ञात करना
B. घड़ी में समय देखना
C. रात में तारों की स्थिति का अनुमान लगाना
D. समय मापने की अलग-अलग इकाईयों के बीच संबंध स्थापित करना
हस्तकौशल सामग्री या प्रतिमान, स्थिर चित्र, लिखित संकेत, मौखिक और लिखित भाषा, वास्तविक संसार की स्थितियां या संदर्भ ऐसे पाँच तरीके हैं, जो ___________ प्रदर्शित करते हैं।
A. गणितीय पाठ्यक्रम
B. गणितीय शब्दावली
C. गणितीय विचार
D. ज्यामितीय उपपत्ति
प्राथमिक स्तर पर गणितीय पहेलियों को हल करना किसमें सहायक होता है?
A. छात्रों को मनोरंजित करने के लिए।
B. कक्षा में प्रतिभाशाली छात्रों को पहचानने में।
C. समस्या-समाधान के कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए।
D. समस्या-समाधान के कौशल को स्मृति-विलोप (अन-लर्न) करने में।
वैन हीले के ज्यामिति विवेचन के सिद्धांत के प्रतिमान के अनुसार, निम्न में से कौन सा स्तर विश्लेषण स्तर का उदाहरण है?
A. सीमा जानती है कि एक समद्विबाहु त्रिभुज की दो बराबर भुजाएँ और दो बराबर कोण होते हैं।
B. सीमा एक त्रिभुज के रूप में एक आकृति की पहचान करती है जो तीन सीधी रेखाओं से बंद होती है।
C. सीमा जानती है कि एक समद्विबाहु त्रिभुज सममित होता है, इसलिए इसके आधार कोण बराबर होने चाहिए।
D. सीमा मानती है कि सभी समद्विबाहु-त्रिभुज त्रिभुज हैं लेकिन सभी त्रिभुज समद्विबाहु-त्रिभुज नहीं हैं।
एक कक्षा में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा गणित अधिगम में लैंगिक पक्षपात का सूचक है?
A. गणित की पाठ्य पुस्तकों में महिला गणितज्ञों की सफलताओं का उल्लेख किया जाना महत्वपूर्ण है।
B. गणित में उच्चतर शिक्षा के लिए लड़कों और लड़कियों, दोनों को ही समान अवसर मिलने चाहिए।
C. गणित अधिगम के लिए लड़कियों और लड़कों को एक समान अवसर दिए जाने चाहिए।
D. लड़कों में गणित की सफलता का श्रेय उनके सामर्थ्य को दिया जाता है जबकि लड़कियों में सफलता का श्रेय उनके प्रयासों को दिया जाता है।
निम्न में से कौन सा उपकरण अवलोकन की तकनीक पर आधारित है?
A. प्रदत्त कार्य
B. पोर्टफोलियो (फाइल)
C. कार्यपत्रक
D. कागज पेंसिल टेस्ट
ई.वी.एस पढ़ाने का निम्न में से कौन सा उद्देश्य शिक्षा के सतत विकास में महत्व को दर्शाता है?
A. प्रारूप तथा संरचना के कौशलों पर बल देना
B. बच्चे को अन्वेषण के क्रिया कलापों में सम्मिलित करना
C. तकनीक एवं गुणात्मक कौशलों का विकास करना
D. समानता, न्याय, शान्ति तथा मानव के अधिकारों एवं मर्यादा के सम्मान के विषयों पर समालोचना करना
यह उत्तराखण्ड का एक स्थान है तथा यह एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। यह अरण्य बाघ के संरक्षण से संबंधित है। इस जगह की पहचान कीजिए-
A. वाल्मीकि पार्क
B. दुधवा पार्क
C. बक्सा पार्क
D. कॉर्बेट पार्क
झारखण्ड की प्रमुख फसल है:
A. मूंगफली
B. मक्का
C. चावल
D. गेहूं
उसे चुनें जो दूसरों से अलग है; झील, पर्वत, तालाब, नदी, झरना
A. तालाब
B. झरना
C. पर्वत
D. झील
निम्नलिखित में से कौन दक्षिण अमेरिका से आने वाले व्यापारियों द्वारा हमारे देश में लाया गया था?
A. पत्ता गोभी
B. टमाटर
C. मटर
D. भिन्डी
हमारे देश के उन तीन राज्यों का समूह कौन-सा है जिनके समुद्र तट अरब सागर पर हैं?
A. केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र
B. आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक
C. गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल
D. गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु
कर्नाटक में किसानों द्वारा खेत की मिट्टी को खोदकर नरम करने के लिए उपयोग किए जाने वाले औजार को क्या कहते हैं?
A. कूरिगे
B. इलिगे
C. खूंटी
D. खुरपी
मधुबनी चित्रकला बहुत पुरानी है। त्यौहार और खुशी के अवसरों पर मधुबनी घरों के आँगनों और दीवारों पर मधुबनी चित्रकला के चित्र बनाए जाते हैं। मधुबनी भारत के एक राज्य का एक प्रसिद्ध जिला है जिसका नाम है-
A. बिहार
B. उत्तराखण्ड
C. पश्चिम बंगाल
D. उत्तर प्रदेश
क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से ईवीएस के प्रामाणिक और सार्थक अधिगम के लिए एक शिक्षक निम्नलिखित में से किसका उपयोग कर सकता है?
(A) संरचनात्मक कार्य पत्रक
(B) असंरचनात्मक कार्य पत्रक
(C) भ्रमण के लिए औपचारिक निर्देश
(D) छात्रों के समूह एवं उनके नेता का गठन करना
A. B, C तथा D
B. केवल B तथा D
C. केवल A तथा D
D. A, C तथा D
प्राथमिक स्तर पर ई.वी.एस की विषयवस्तु आपस में संबंधित एवं अंतः संबंधित है क्योंकि –
A. ई.वी.एस का स्वरूप एकीकृत है।
B. ई.वी.एस का स्वरूप विषय पर आधारित है।
C. ई.वी.एस का स्वरूप अनुशासनीय है।
D. ई.वी.एस का स्वरूप एकल विषय है।
निम्नलिखित में से क्या पर्यावरण-अध्ययन की कक्षा में विद्यार्थियों द्वारा पसंद किया जाएगा?
A. पाठ का स्पष्ट सारांश
B. एकल कार्य
C. चित्रकला और शिल्पकला
D. गृहकार्य का आकलन
निम्न में से कौन सा ई.वी.एस के पाठ्यक्रम का एक उप-विषय है?
A. खाद्य पदार्थ
B. रिश्तें
C. आश्रय
D. जल
निम्नलिखित में से कौन सी एक परिवहन की अन्य चार विधाओं से भिन्न है?
ट्रेन, बस, जहाज, तांगा, साइकिल रिक्शा
A. जहाज
B. साइकिल रिक्शा
C. बस
D. तांगा
उस वैज्ञानिक का नाम, जिसने मटर के पौधों के साथ प्रयोग किए और अपने प्रेक्षणों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला कि पौधों में कुछ लक्षण ऐसे होते हैं जो जोड़ों में पाए जाते हैं, जैसे- लम्बे अथवा बौने, पीले अथवा हरे, खुरदरे अथवा चिकने आदि हैं?
A. जॉर्ज मेस्ट्रल
B. ग्रेगोर मेण्डल
C. चार्ल्स डारविन
D. एम.एस. स्वामीनाथन
पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में छात्रों को निम्नलिखित में से किसका अवसर मिलता है?
A. परिभाषा सीखने का
B. वर्णन करने का
C. प्रश्न पूछने का
D. अवधारणाओं का कथन देने का
निम्न में से कौन से क्रिया कलाप/क्रिया कलापों का सुझाव “हमारे भोजन का उत्पादन कौन करता है” थीम-खाद्य के प्रश्न को संबोधित करने के लिए उपयुक्त है?
(A) किसानों के वृत्तांतों को साझा करना।
(B) किसी खेत में जाना एवं अवलोकन करना।
(C) अंकुरण के लिए अनुकूल परिस्थितियों के लिए प्रयोग करना।
(D) कुछ डबलरोटी एवं अन्य खाद्य पदार्थ को कुछ दिनों के लिए रख देना।
A. A, C तथा D
B. B, C तथा D
C. A, B तथा C
D. A, B, C तथा D
स्तंभ I और II को सुमेलित कीजिए
|
|
I (जीव) |
|
II (अभिलाक्षणिक विशेषता) |
|
A. |
उल्लू |
I. |
हमसे चार गुनी दूरी से देख सकने वाला पक्षी। |
|
B. |
रेशम-कीट |
II. |
दिन के लगभग 17 घंटे वृक्ष की शाखा से उल्टे लटककर सोता है। |
|
C. |
बाज़ |
III. |
पक्षी जिसकी आँखे सामने की ओर होती हैं। |
|
D. |
स्लॉथ |
IV. |
अपनी मादा को उसकी गंध से कई किलोमीटर की दूरी से पहचान सकता है। |
A. A – III, B – IV, C – I, D – II
B. A – III, B – I, C – IV, D – II
C. A – III, B – II, C – I, D – IV
D. A – I, B – IV, C – III, D – II
निम्नलिखित में क्या पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में शिक्षक के लिए आसान है?
A. विद्यार्थियों को व्यस्त रखना
B. विद्यार्थियों को सूचना देना
C. विद्यार्थियों के विचारों को महत्व देना
D. विद्यार्थियों को सीखने के अवसर प्रदान करना
रचनात्मक आकलन की तकनीक का चयन कीजिए:
A. सहपाठी आकलन
B. पोर्टफ़ोलियो
C. प्रदत्त कार्य
D. क्रम निर्धारण मापनी
केंचुओं को किसानों का मित्र माना जाता है। इसके लिए निम्नलिखित में से उचित कारणों को चुनिए:
(A) केंचुए जिस खेत मे रहते हैं वहाँ की मृदा में छेद बनाकर उसे पोली (नरम) बनाते हैं।
(B) केंचुओं द्वारा बनाए गए छेदों से मृदा को वायु और जल आसानी से प्राप्त हो जाते हैं।
(C) केंचुए खरपतवार को खाते हैं जिससे मुख्य फसल को सुरक्षा मिलती है।
(D) केंचुए मृत पत्तियों और पौधों को खाते हैं। केंचुओं के मल मृदा को अधिक उपजाऊ बनाते हैं।
A. A, B और C
B. A, B और D
C. C, D और A
D. B, C और D
एन.सी.ई.आर.टी. की ई.वी.एस. पाठ्यपुस्तक में कक्षा 5 के अध्याय 21 के माध्यम से मेंडल की कहानी “पिता की तरह बेटी” देने का उद्देश्य निम्नलिखित में से क्या है?
A. आनुवांशिकता के सिद्धांतों को प्रस्तुत करना।
B. हमारी व्यक्तिगत पहचान किस प्रकार परिवार से प्राप्त वंशानुगत गुणों से बनती है, इसको केन्द्रित करना।
C. वैज्ञानिक प्रयोगों की प्रक्रिया द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरित करना।
D. वैज्ञानिकों के सतत् परिश्रम की विशेषता को केन्द्रित करना।
A. B, C और D
B. केवल A और D
C. A, C और D
D. A, B, और C
विद्यार्थी किस प्रकार ई.वी.एस में सीख रहे हैं, इसका आकलन करने के लिए निम्न में से कौन सा सूचक उपयोग किया जा सकता है?
A. प्रत्याह्वान
B. विचार-विमर्श
C. स्मरण
D. बता देना / स्पष्ट कर देना
निम्नलिखित में से क्या पर्यावरण-अध्ययन के अधिगम का प्रभावशाली संसाधन है?
A. चार्ट
B. किस्से
C. मॉडल
D. कार्यपत्रक
मधुमक्खियों के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए।
(A) प्रत्येक छत्ते में एक रानी मक्खी होती है जो अण्डे देती है।
(B) एक छत्ते में केवल कुछ नर मक्खियां होती है।
(C) नर मक्खियां छत्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है।
(D) छत्ते में अधिकांश मक्खियां श्रमिक मक्खियाँ होती हें।
(E) नर मक्खियाँ शहद के लिए फूलों का रस एकत्र करती है।
इनमें से सही कथन है –
A. A, C, D और E
B. A, B और D
C. A, B और E
D. A, B, C और E
एक कार एक शहर X से 07.30 बजे चलकर शहर Y में 22.30 बजे पहुंचती है। यदि दोनों शहरों के बीच की दूरी 540 किलोमीटर है, तब कार की औसत चाल होगी?
A. 36 मीटर/सेकंड
B. 10 मीटर/सेकंड
C. 24 मीटर/सेकंड
D. 20 मीटर/सेकंड
नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:
(A) महाराष्ट्र के लोगों को सहजन के फूलों के पकौड़े खाना अच्छा लगता है।
(B) जम्मू और कश्मीर के लोग केले के फूलों की सब्जी पसन्द करते हैं।
(C) उत्तर प्रदेश, में रहने वाले लोगों को कचनार के फूलों की सब्ज़ी पसन्द है।
इनमें से सही कथन है/हैं:
A. केवल B
B. A और C
C. केवल C
D. A और B
ई.वी.एस का स्वरूप निम्नलिखित में से किस कारण से बाल-केन्द्रित है?
A. ई.वी.एस के प्रत्ययों एवं विषयों का शिक्षण
B. विद्यार्थियों का सामाजिक-भावनात्मक कौशलों का विकास
C. अनुभव द्वारा सीखने पर केन्द्रित होना
D. विद्यार्थी के व्यवहार में इच्छित बदलाव
हमारे देश के किस एक राज्य/ केन्द्रशासित प्रदेश में खेती के लिए जंगल की भूमि सारे ग्राम वासियों की सांझी होती है, अलग-अलग परिवारों की नहीं होती है?
A. लद्दाख
B. पुद्दचेरी
C. छत्तीसगढ़
D. मिज़ोरम
एन.सी.ई.आर.टी का ई.वी.एस का अध्याय 23 ‘पोचमपल्ली’ ________ पर आधारित है।
A. वास्तविक स्थानों
B. वास्तविक घटनाओं
C. वास्तविक लोग व उनके अनुभव
D. वास्तविक चित्र
निम्नलिखित में से कौन से दो उपचारात्मक शिक्षण के मुख्य उद्देश्य हैं?
a. उपचारात्मक शिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों की शिक्षा में सुधार करना है।
b. उपचारात्मक शिक्षण का अर्थ है शिक्षकों द्वारा अपने शिक्षण में परिवर्तन करना।
c. उपचारात्मक शिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को अपने शिक्षार्थियों को समझने में मदद करना है।
d. उपचारात्मक शिक्षण का उद्देश्य माता-पिता को यह बताना है कि कुछ विद्यार्थियों को सुधार की आवश्यकता क्यों है
A. a और b
B. c और d
C. a और d
D. c और b