कक्षा में अर्थपूर्ण अधिगम को प्रोत्साहित करने के लिए अध्यापिका को चाहिए :
(i) विद्यार्थियों की सहायता करनी चाहिए कि वे अपने मनोभावों और अभिप्रेरणों को सुव्यवस्थित कर पायें
(ii) विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर वर्गीकृत और नामांकित करके उनकी योग्यता-आधारित समूह बनाने चाहिए
(iii) विद्यार्थियों में संवाद और परिचर्चा को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे वे बहुपरिप्रेक्ष्य करने में सशक्त हों
(iv) कक्षा में विविधता की उपेक्षा करके शिक्षण की मानक विधि को अपनाना चाहिए
A. (i), (iii), (iv)
B. (i), (ii), (iii), (iv)
C. (i), (iii)
D. (ii), (iii)
प्रतिकूल परिस्थितियों और वंचित पृष्ठभूमि वाले अधिगमकर्ताओं को संबोधित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी पद्धति प्रभावशाली नहीं है?
A. विद्यार्थियों को संतुलित चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों के लिए अभिप्रेरित करना और उपयुक्त शिक्षण सहायता उपलब्ध कराना।
B. कार्यकलापों के लिए सहयोगी समूह बनाना और विद्यार्थियों को एक दूसरे का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करना।
C. अधिगमकर्ताओं से बातचीत करके उनकी आवश्यकताओं और उनके सम्मुख आई चुनौतियों को समझना।
D. अधिगमकर्ताओं को विद्यालय के बाहर ट्यूशन पढ़ने के लिए कहना, जिससे कि अध्यापक को उन पर अधिक ध्यान न देना पड़े।
बच्चों के अधिगम में शारीरिक स्वास्थ्य और सांवेगिक अवस्था _______
A. का कोई आपसी संबंध नहीं है।
B. की भूमिका नगण्य है।
C. का कोई प्रभाव नहीं होता है।
D. की एक महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
कक्षा में ________ अधिगम वातावरण की रचना करनी चाहिए न कि ________ वातावरण की।
A. भयावह; सुसाध्यक
B. प्रतिस्पर्द्धिक; सुसाध्यक
C. सहयोगिक; प्रतिस्पर्द्धी
D. प्रतिस्पर्द्धिक; सहयोगिक
निम्नलिखित में से कौन सा उदाहरण विद्यार्थियों को अधिगम के लिए अभिप्रेरित करने के लिए प्रभावशाली पद्धति है?
A. वे कार्य देना जो कि बहुत सरल हों।
B. प्रतियोगिताओं के लिए बहुत से अवसर उत्पन्न कराना।
C. सहायता उपलब्ध कराना विशेषकर जब विद्यार्थी कोई नया कौशल सीख रहे हों।
D. सीखने से ज्यादा कार्य पूर्ण करने पर बल देना।
बच्चों के चिंतन के विषय में निम्नलिखित में कौन सा कथन सही नहीं है?
A. बच्चे अपने आस-पास की विविध घटनाओं के बारे में सक्रियतापूर्वक सोचते हैं और उनमें अन्वेषण (छान-बीन) की लालसा होती है।
B. बच्चे अपने आसपास की वस्तुओं को जानने के लिए जन्मजात जिज्ञासु होते हैं।
C. बच्चे अपने आस-पास की विविध घटनाओं के बारे में स्वयं अपने सिद्धांतों की रचना करते हैं।
D. बच्चे प्रत्ययों को स्वयं नहीं सोच सकते और अध्यापक की मूल भूमिका उन्हें जानकारी उपलब्ध कराना है।
अधिगम, एक _____ और _______ प्रक्रिया है
A. सरल; व्यक्तिगत
B. जटिल; निष्क्रिय
C. जटिल; सक्रिय
D. सरल; रैखिक
अपनी कक्षा में अर्थपूर्ण अधिगम को सुसाध्य बनाने के लिए अध्यापिका को अपनी कक्षा में सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, भाषीय विविधता को ____ चाहिए।
A. समझना
B. अनदेखा करना
C. टालना
D. उपेक्षित करना
एक ________ कक्षा में अध्यापिका अपनी शिक्षा- शास्र व आकलन की विधियों को विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार परिवर्तित करती है
A. पाठ्य-पुस्तक केंद्रित
B. व्यवहारवादी
C. अध्यापक-केंद्रित
D. प्रगतिशील
बच्चों का विद्यालय में असफल होना –
A. साबित करता है कि इन बच्चों में आनुवंशिक पैदाइशी कमियाँ हैं और इन्हें विद्यालय से निकाल देना चाहिए।
B. सूचित करता है कि अभिभावकों में अपने बच्चों के अधिगम में सहायता करने का सामर्थ्य नहीं है।
C. प्रस्तावित करता है कि वंचित पृष्ठभूमि वाले बच्चों में अधिगम का सामर्थ्य नहीं होता है।
D. निर्दिष्ट करता है कि विद्यालय इन बच्चों की आवश्यकताओं और रुचियों की पूर्ति करने में समर्थ नहीं है।
समूह में एक-दूसरे के साथ काम करने, पढ़ाने और एक दूसरे की सहायता करने से __________
A. बच्चों का ध्यान भंग हो सकता है और यह एक प्रभावशाली शैक्षिक पद्धति नहीं है।
B. बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक प्रवृत्ति उप्तन्न होती है, जो कि अधिग़म में विघ्न / रुकावट पैदा करती है ।
C. बच्चे स्वयं की चिंतन प्रक्रिया पर आक्षेप कर सकते हैं और संंज्ञानात्मक क्रियाकलाप के उच्च स्तर पर पहुँच सकते हैं।
D. बच्चों में भ्रांति उत्पन हो सकती है, जो उनके अधिगम में हस्तक्षेप करती है।
विद्यालय बच्चों के समाजीकरण की ________ है।
A. प्राथमिक संस्था
B. द्वितीयक संस्था
C. कोई भूमिका नहीं
D. न्यूनतम भूमिका
निम्नलिखित में से किस मनोवैज्ञानिक ने प्रस्तावित किया है कि बच्चों की सोच गुणात्मक रूप से वयस्कों की अपेक्षा अलग होती है?
A. हॉवर्ड गार्डर
B. लॉरेंस कोलबर्ग
C. जीन पियाजे
D. लिव वायगोत्स्की
विकास के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. विकास सुरुचिपूर्ण, सुव्यवस्थित समूह की अवस्थाओं में पूर्वनिश्चित आनुवंशिक घटकों के कारण होता है ।
B. विकास एक सरल और एक-दिशीय प्रक्रिया है।
C. बच्चों के विकास में बहुत-सी सांस्कृतिक विविधताएँ होती हैं।
D. संसार में सभी बच्चों का विकास एक ही क्रम में और सुनिश्चित समय से होता है।
निम्नलिखित में से मध्य बाल्यावस्था की अवधि का मुख्य प्रमाण चिह्न कौन-सा है?
A. पेशीय कौशल और समग्र शारीरिक वृद्धि का तेज़ी से विकास।
B. वैज्ञानिक तर्क और अमूर्त रूप से सोचने की क्षमता का विकास।
C. प्रतीकात्मक-खेल का उभरना।
D. तर्कसंगत विचारों का विकास जो कि प्राकृतिक रूप से मूर्त हैं।
जीन पियाजे के अनुसार बच्चे अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था में –
A. संरक्षण, वर्गीकरण व श्रेणीबद्धता करने में सक्षम नहीं है।
B. प्रतीकात्मक और सांकेतिक खेलों में भाग लेना प्रारंभ करते हैं।
C. परिकल्पित निगमनात्मक तर्क और प्रतिज्ञप्ति चिंतन करने में समर्थ हैं।
D. केन्द्रीयकरण और अनुत्क्रणीय सोच से आबद्ध हैं।
लॉरेंस कोलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार व्यक्ति किस अवस्था में होता है जब वह विश्वास करता है कि वर्तमान सामाजिक प्रणाली को सक्रियतापूर्वक बनाए रखने से सकारात्मक मानवीय संबंध और सामाजिक व्यवस्था सुनिश्चित होती है?
A. यंत्रीय उद्देश्य अभिविन्यास
B. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास
C. दंड और आज्ञापालन अभिविन्यास
D. सामाजिक-क्रम व्यवस्था अभिविन्यास
बाल्यावस्था की अवधि में विकास –
A. में केवल परिमाणात्मक परिवर्तन होते हैं।
B. अनियमित और असंबद्ध होता है ।
C. धीमी गति से होता है एवं उसे मापा नहीं जा सकता।
D. बहुस्तरीय और मिश्रित होता है।
‘निकटस्थ विकास का क्षेत्र’ क्या है?
A. वह प्रक्रिया जिसमें शुरू में विभिन्न समझ वाले दो व्यक्ति समान समझ पर पहुँचते हैं।
B. वह प्रक्रिया जिसमें बच्चे, समाज के वयस्क सदस्यों द्वारा निर्धारित विधि से कार्य करते हैं।
C. बच्चों के वर्तमान स्तर पर स्वतंत्र प्रदर्शन और वयस्क व अधिक कौशल वाले समकक्षियों की सहायता से बच्चे द्वारा प्राप्त किए जाने वाले प्रदर्शन के मध्य का क्षेत्र है।
D. विभिन्न प्रकार के कार्य जो कि अपनी आयु के अनुसार बच्चे को करने चाहिए परन्तु वह नहीं कर सकती है।
एक प्रगतिशील कक्षा में शिक्षण – अधिगम प्रक्रिया के दौरान शिष्यों का मूल्यांकन
A. अभिभावकों को प्रतिपुष्टि देने के प्रयोजन से ‘बेहद सफल’, ‘कम सफल’ व ‘असफल’ विद्यार्थियों को पहचानने में सहायक होता है।
B. बेहद महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि यह बच्चों की समझ की जानकारी देता है और अध्यापिका को अपने शिक्षा-शास्त्र पर विचारने में सहायक होता है।
C. बच्चों के अधिगम में सहायक नहीं है।
D. बच्चों की अधिगम प्रक्रिया में रुकावट उत्पन्न करता है।
हॉवर्ड गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा युग्म बुद्धि के प्रकार और अंत-स्थिति अनुपालन संभावना के अनुसार सही है?
| बुद्धि का प्रकार | अंत-स्थिति अनुपालन संभावना |
| (1) भाषिक | – मूर्तिकार |
| (2) शारीरिक-गतिसंवेदी | – खिलाड़ी |
| (3) स्थानिक | – मनोवैज्ञानिक |
| (4) व्यक्ति के भीतर | – विक्रेता |
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
लिव वाइगोत्सकी के अनुसार –
A. बच्चों का संज्ञानात्मक विकास चरणों में होता है
B. स्कीमा की परिपक्वता से बच्चों में संज्ञानात्मक विकास अग्रसर होता है
C. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में भाषा की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है
D. बच्चे ‘भाषा अधिग्रहण यंत्र’ द्वारा भाषा सीखते हैं
बाल-केंद्रित कक्षा वह है, जिसमें –
A. बच्चों के व्यवहार को निर्देशित करने के लिए अध्यापक पुरस्कार और दंड का प्रयोग करता है।
B. अध्यापक लचीले स्वभाव का होता है और प्रत्येक बच्चे की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करता है।
C. अध्यापक केवल पाठ्यपुस्तक को ज्ञान के स्रोत के लिए उपयोग करता है।
D. अध्यापक, बच्चों को उनकी क्षमता के आधार पर वर्गीकृत करता है।
किस मनोवैज्ञानिक के अनुसार बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में ‘सांस्कृतिक उपकरण’ एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं?
A. अल्बर्ट बन्डुरा
B. बी.एफ. स्किनर
C. लेव वाइगोत्सकी
D. जीन पियाजे
कक्षा में सभी लिंगों में लिंग रूढ़िवादिता कम करने और विकास के विस्तार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए प्रभावशाली पद्धति कौन सी है?
A. एक ही लिंग के योग्यता समूह बनाना।
B. क्रियाकलाप के लिए मिश्रित लिंग समूह बनाना और विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करना।
C. लिंगों के जैविक अंतरों की उपेक्षा करना और उन्हें अस्वीकार करना।
D. समाज में चित्रित लिंग भूमिकाओं को प्रबल करना
अध्यापकों को बहुभाष्यता को _____ समझना चाहिए।
A. एक समस्या
B. एक व्यवस्थागत मुद्दा
C. एक गुण और साधन
D. एक रुकावट
प्रतिभाशाली और सृजनात्मक बच्चों की आवश्यकताओं को किस प्रकार संबोधित किया जा सकता है?
A. प्रश्न हल करने के लिए विशिष्ट निर्देश उपलब्ध कराकर
B. रटने पर आधारित परीक्षा देकर
C. चुनौतीपूर्ण कार्य और नीरसता दूर करने के लिए क्रियाकलाप देकर
D. वे प्रश्न देकर जिनमें अभिमुखी चिंतन की आवश्यकता है
डिस्लेक्सिया ग्रसित बच्चों की पहचान किस प्रकार की जा सकती है?
A. उनके पढ़ने और लिखने की कौशलता के विश्लेषण से
B. उनकी जटिल व उच्च-स्तरीय समस्याओं को हल करने की क्षमता का आकलन करके
C. उनके सामाजिक एवं सांस्कृतिक संदर्भ को जानकर
D. पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण द्वारा
निम्नलिखित में से क्या आंशिक रूप से देख पाने वाले छात्रों के लिए उपयुक्त शिक्षण सामग्री नहीं है?
A. टॉकिंग बुक्स, महसूस किए जाने वाले बुलेटिन बोर्ड लगाना
B. छोटे प्रिंट वाली वर्कशीट
C. मोटे अक्षरों से छपी किताबें
D. तीन आयामी नक्शे और चार्ट
‘समावेशी शिक्षा’ के पीछे अंतर्हित विचार है –
A. अलग-अलग अक्षमताओं वाले बच्चों के लिए विशिष्ट शैक्षिक संस्थानों का प्रावधान करना।
B. यह धारणा कि सभी बच्चों को समान शिक्षा पाने का अधिकार है।
C. बच्चों को उनकी योग्यता के आधार पर पृथक करना और व्यावसायिक प्रशिक्षण का प्रबंध करना।
D. बच्चों की अक्षमताओं के आधार पर, उनकी सीमाओं की पहचान करने के लिए, उन्हें नामांकित करना
निर्देश: सही/सबसे उपयुक्त विकल्पों का चयन करके निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
कथन A): चोल मंदिर धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन के केंद्र थे।
कथन B): चोल काल के कांस्य के चित्र देवताओं के थे, लेकिन कभी-कभी भक्तों के भी होते थे।
A. A) और B दोनों सत्य हैं और B) A की सही व्याख्या है।
B. A) और B) दोनों सत्य हैं लेकिन B), A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. A) सत्य है, लेकिन B) असत्य है।
D. A) असत्य है, लेकिन B) सत्य है।
निर्देश: सही/सबसे उपयुक्त विकल्पों का चयन करके निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
कथन A): दिल्ली सल्तनत के समय ‘तवारीख’ के लेखकों ने ‘जन्माधिकार’ और ‘लिंग भेद’ पर आधारित एक आदर्श सामाजिक व्यवस्था को संरक्षित करने का विचार दिया।
कथन B): उनके विचारों का सभी ने अनुकरण किया।
A. A) और B) दोनों सही हैं और B) A) की सही व्याख्या करता है।
B. A) और B) दोनों सही हैं लेकिन B) A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. A) सही है लेकिन B) गलत है।
D. A) गलत है लेकिन B) सही है।
निर्देश: सही/सबसे उपयुक्त विकल्पों का चयन करके निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
कथन A): रजिया ने अपने अभिलेखों में अपना नाम पुरुषों जैसा लिखकर अपने पुरुष होने का भ्रम पैदा कर दिया।
कथन B): तवारीख के लेखकों ने सामाजिक तथा लिंग भेद को आधार बनाकर यह तर्क दिया कि पुरुष स्त्रियों की तुलना में श्रेष्ठ होते हैं।
A. A) और B दोनों सत्य हैं और B) A की सही व्याख्या है।
B. A) और B दोनों सत्य हैं लेकिन B) A की सही व्याख्या नहीं है।
C. A) सत्य है, लेकिन B) असत्य है।
D. A) असत्य है, लेकिन B) सत्य है।
निर्देश: सही/सबसे उपयुक्त विकल्पों का चयन करके निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
कथन A): अकबर, जहाँगीर और शाहजहाँ ने शासन के सिद्धांतों के रूप में सुलह-ए-कुल (सार्वभौमिक शांति) के विचार का पालन किया।
कथन B): विभिन्न धर्मों से जुड़े हुए व्यक्तियों के साथ विचार-विमर्श से अकबर की समझ बनी कि जो विद्वान धार्मिक रीति और मतांधता पर बल देते हैं, वे अक्सर कट्टर होते हैं।
A. A) और B) दोनों सत्य हैं और B), A) की सही व्याख्या है।
B. A) और B) दोनों सत्य हैं लेकिन B), A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. A) सत्य है, लेकिन B) असत्य है।
D. A) असत्य है, लेकिन B) सत्य है।
निर्देश: सही/सबसे उपयुक्त विकल्पों का चयन करके निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
कथन A): दिल्ली सुल्तानों और मुगलों के तहत, सामाजिक वर्गों के बीच पदानुक्रम में कमी आई।
कथन B): आदिवासी समाज कई असमान वर्गों में विभाजित नहीं थे।
A. A) और B दोनों सत्य हैं और B), A) की उचित व्याख्या है।
B. A) और B दोनों सत्य हैं, लेकिन B), A) की उचित व्याख्या नहीं है।
C. A) सत्य है, लेकिन B) असत्य है।
D. A) असत्य है, लेकिन B) सत्य है।
निर्देश: सही/सबसे उपयुक्त विकल्पों का चयन करके निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
कथन A): बहादुर शाह जफर ने सभी प्रमुखों और शासकों को पत्र लिखा कि वे अंग्रेजों से लड़ने के लिए भारतीय राज्यों की एक संधि का आयोजन करें।
कथन B): बहादुर शाह जफर के 1857 के विद्रोह को समर्थन देने के फैसले ने पूरी स्थिति को काफी रूप से बदल दिया था।
A. A) और B दोनों सत्य हैं और B) A की सही व्याख्या है।
B. A) और B दोनों सत्य हैं, लेकिन B) और A) में कोई संबंध नहीं है।
C. A) सत्य है, लेकिन B) असत्य है।
D. A) असत्य है, लेकिन B) सत्य है।
उपनिवेशिक काल में महिलाओं, जाति और सुधार के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा गलत है?
A. विद्यासागर ने विधवाओं को पुनर्विवाह कर सकने का सुझाव दिया।
B. प्रार्थना समाज केवल हिंदू ग्रंथों पर आधारित है।
C. पंडिता रमाबाई ने पूना में एक विधवागृह की स्थापना की।
D. प्राचीन ग्रंथों के ज्ञान ने सुधारकों को नए कानूनों को बढ़ावा देने में मदद की।
तेलंगाना राज्य पहले भारत के किस राज्य का हिस्सा था?
A. महाराष्ट्र
B. आंध्र प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. कर्नाटक
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और उस विकल्प का चयन कीजिए जो लोकतंत्र में मीडिया की सही भूमिका को दर्शाता है:
A. इसे समाचारों के माध्यम से नागरिकों को जानकारी प्रदान करनी चाहिए।
B. यह अपने समाचार कार्यक्रमों के माध्यम से, विज्ञापनदाता के दृष्टिकोण को प्रदान करना चाहिए।
C. इसमें सभी वर्गों के विचारों पर चर्चा होनी चाहिए।
A. केवल A और C
B. A, B और C
C. केवल A और B
D. केवल B और C
निम्नलिखित में से कौन सा विज्ञापन लैंगिक रूढ़िवादिता का उदाहरण नहीं है?
A. लिपस्टिक के विज्ञापन में मेकअप करती एक महिला
B. एक कार के विज्ञापन में ‘एक महिला को उसके पति द्वारा कार्यालय में छोड़ना’
C. स्पोर्ट्स शू के विज्ञापन में फुटबॉल खेलती एक लड़की
D. चाय ब्रांड के विज्ञापन में चाय बनाती एक माँ
दिए गए विशेषताओं A और B से सही महाद्वीप की पहचान कीजिए:
A. यह सबसे छोटा महाद्वीप है जो पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है।
B. इसे ‘द्वीपीय महाद्वीप’ भी कहा जाता है।
A. दक्षिण अमेरिका
B. अफ्रीका
C. अंटार्टिका
D. ऑस्ट्रेलिया
सौर मंडल में हम जैसे-जैसे सूर्य से दूर जाते हैं,
A. ग्रहों का आकार क्रमशः घटता जाता है।
B. सूर्य के अधिक समीप के ग्रह गैसों और तरल पदार्थों से बने होते हैं और सूर्य से दूर स्थित ग्रह चट्टानों से बने होते हैं।
C. ग्रहों द्वारा सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमण करने की अवधि बढ़ती जाती है।
D. ग्रहों द्वारा सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमण करने की अवधि घटती जाती है।
कल्पना कीजिए कि यदि पृथ्वी का झुकाव अपनी कक्षा के तल की ओर नहीं है, तब:
A. प्रदीप्त वृत्त अनुदैर्ध्य रेखाओं से मेल होगा।
B. प्रदीप्त वृत्त अक्षांश रेखाओं से मेल होगा।
C. किसी विशेष क्षेत्र में कोई मौसमी भिन्नता नहीं होगी।
D. किसी विशेष क्षेत्र में अधिक मौसमी भिन्नता होगी।
सही विकल्प का चयन कीजिये।
A. B और C
B. B और D
C. A और C
D. A और D
भारत में शरद ऋतु के बारे में A, B, C कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए:
A. इस ऋतु को दक्षिण-पश्चिमी मानसून की ऋतु के रूप में भी जाना जाता है।
B. इस ऋतु में पवनें बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से ज़मीन की ओर चलती हैं।
C. यह ऋतु मानसून के प्रांरभ और अग्रिम द्वारा चिह्नित है।
A. B और C सत्य हैं, A असत्य है।
B. A, B, C सभी असत्य हैं।
C. A और B सत्य हैं, C असत्य है।
D. A और C सत्य हैं, B असत्य है।
निम्नलिखित में से कौन-सी नदियाँ ‘सुंदरबन डेल्टा’ बनाती है?
A. महानदी और गोदावरी
B. कृष्णा और कावेरी
C. गंगा और ब्रह्मपुत्र
D. नर्मदा और तापी
दी गयी विशेषताओं A और B से वायुमंडलीय स्तर की पहचान कीजिये:
A. अंतरिक्ष से प्रवेश करने पर इस स्तर में उल्कापिंड जलते हैं।
B. इस स्तर में ऊँचाई बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट आती है।
A. मध्यमंडल
B. तापमंडल
C. क्षोभमंडल
D. समतापमंडल
सूर्यातप का संबंध है:
A. सौर ऊर्जा के साथ
B. बहिर्मंडल और उसमें होने वाली गैसों के साथ
C. वायु-दाब के साथ
D. मौसमी पवनों के साथ
उपयुक्त विकल्पों के साथ निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए:
| सूची – I | सूची – II | ||
| a. | शंकुधारी वन | i. | महाद्वीपों के पूर्वी सीमा |
| b. | भूमध्य वनस्पति | ii. | दृढ़ काष्ठ वाले वृक्ष |
| c. | उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन | iii. | नरम काष्ठ वाले सदाबहार वृक्ष |
| d. | समशीतोष्ण सदाबहार वन | iv. | महाद्वीपों के पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम सीमा |
A. a-iii, b-ii, c-iv, d-i
B. a-i, b-iv, c-ii, d-iii
C. a-i, b-ii, c-iii, d-iv
D. a-iii, b-iv, c-ii, d-i
निम्न दो कथनों पर विचार कीजिये और सही विकल्प चुनिए:
कथन A): सहारा एक समय में हरा-भरा मैदान हुआ करता था।
कथन B): सहारा में गुफा चित्र से नदियों, मगरमच्छ, हाथी, शेर, मवेशी और बकरियों को दर्शाया गया है।
A. A) और B) दोनों सही हैं
B. A) और B) दोनों गलत हैं
C. A) गलत है, लेकिन B) सही है
D. A) सही है, लेकिन B) गलत है
डॉल्फिन के सन्दर्भ में A, B, C कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए।
A. डॉल्फिन गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी के अलवण जल में पाई जाती हैं।
B. डॉल्फिन अभयारण्य बिहार राज्य में स्थित है।
C. डॉल्फ़िन की उपस्थिति नदी के स्वास्थ्य का एक संकेतक है।
A. B और C सही हैं लेकिन A गलत है
B. A और B सही हैं लेकिन C गलत है
C. A, B, C सभी सही हैं
D. A और C सही हैं लेकिन B गलत है
बायोगैस तत्वत: मिश्रण है
A. मीथेन और हाइड्रोजन का
B. मीथेन और हीलियम का
C. मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड का
D. मीथेन और नाइट्रोजन का
संसाधनों के बारे में A और B कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर चुनिए।
A. सभी संसाधनों का आर्थिक मूल्य होता है।
B. समय और प्रौद्योगिकी दो महत्वपूर्ण कारक हैं जो किसी पदार्थ को संसाधन में बदल सकते हैं।
A. A और B दोनों सही हैं और B, A की सही व्याख्या है
B. A और B दोनों सही हैं और B, A की सही व्याख्या नहीं है
C. A गलत है, लेकिन B सही है
D. A सही है, लेकिन B गलत है
निम्नलिखित में से ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों के सही समूह को चुनिए:
A. जल विद्युत, भूतापीय ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा
B. परमाणु ऊर्जा, सौर ऊर्जा, जल विद्युत
C. तेल, प्राकृतिक गैस, काष्ठ ईंधन
D. कोयला, काष्ठ ईंधन, बायोगैस
प्राकृतिक संसाधनों के प्रकार को उनके वर्गीकरण के साथ मिलान कीजिए।
| A (वर्गीकरण का आधार) | B (संसाधन के प्रकार) | ||
| a. | विकास व प्रयोग का स्तर | i. | वास्तविक और संभाव्य |
| b. | उद्गम | ii. | जैविक और अजैविक |
| c. | वितरण | iii. | सर्वव्यापक और स्थानिक |
| d. | भण्डार | iv. | नवीकरणीय और अनवीकरणीय |
A. a-iii, b-iv, c-i, d-ii
B. a-iv, b-iii, c-ii, d-i
C. a-i, b-ii, c-iii, d-iv
D. a-ii, b-i, c-iv, d-iii
कथन A):: लगभग 12,000 वर्ष पहले, अपेक्षाकृत गर्म स्थितियाँ होने के कारण भारत में कई क्षेत्रों में घास के मैदानों का विकास हुआ।
कथन B): हिरण, मृग, बकरी, भेड़ और मवेशियों की संख्या में वृद्धि हुई थी।
A. (A) सही है लेकिन (B) गलत है
B. (A) गलत है लेकिन B) सही है
C. (A) और (B) दोनों सही हैं और (B), (A) का कारण है
D. (A) और B दोनों सही हैं लेकिन (B), A) का कारण नहीं है
निम्नलिखित में से कौन सा ‘पुरास्थलों’ के संदर्भ में सही है?
A. ये ऐसे स्थान हैं जहां अतीत के अवशेष पाए गए थे।
B. ये पृथ्वी की सतह पर ही पाए जाते हैं।
C. ये केवल पृथ्वी के नीचे दबे पाए गए हैं।
D. वे समुद्र या नदी के नीचे कभी नहीं पाए जाते हैं।
A. केवल A, B और C
B. केवल D
C. केवल A
D. केवल A और B
हड़प्पावासीयों नें बनाए-
A. पत्थर की मुहरें
B. पीले रंग से डिजाइन किए गए पात्र
C. लोहे से बनी तकलियां
D. सोने के बर्तन
A. केवल A, B और C
B. केवल B, C और D
C. केवल A और C
D. केवल A और D
एक महापाषाण शवाधान में दो कंकालों के अवशेष थे। दोनों कंकालों में से महिला के कंकाल का पता लगाने की एक उपयुक्त विधि होगी –
A. हड्डियों का ढांचा (संरचना)
B. कंकालों के आभूषण
C. कंकालों का आकार
D. कंकालों के साथ पाए जाने वाले भोजन पकाने के बर्तन
A. केवल A
B. केवल A और B
C. केवल A और C
D. केवल D
निम्नलिखित को आरंभिक काल से शुरू करके आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
A. वेदों की रचना का आरंभ
B. मेगालिथ (पाषण) की इमारत की शुरुआत
C. इनामगाँव में किसानों का व्यवस्थापन
D. चरक
A. C, D, B, A
B. D, C, B, A
C. A, B, C, D
D. B, C, D, A
वर्तमान अवधि से शुरू करके निम्नलिखित को अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
A. लोहे के प्रयोग में बढ़ोतरी, नगर, छिद्रक चिन्हित सिक्के
B. उपमहाद्वीप में लोहे के प्रयोग की शुरुआत
C. अरीकेमेडु बंदरगाह में बसना
D. संगम साहित्य की रचना की शुरुआत
A. C, D, A, B
B. C, D, B, A
C. A, C, B, D
D. A, B, C, D
निम्नलिखित में से कौन पाठ के अंत में प्रश्नों के बारे में सही है?
A. शिक्षार्थी को अपने शब्दों में अवधारणाओं को समझाने और मुद्दों पर वाद-विवाद करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
B. परियोजना कार्य, तुलना और विभेद करना, पाठ के अंत में दिए गए प्रश्नों के प्रकार हैं।
C. अवधारणाओं के सन्दर्भ में शिक्षार्थियों के बोध का विस्तार करता है और जो पहले पढ़ाया गया है, उससे संबंध स्थापित करता है।
सही विकल्प चुनें:
A. A और C सत्य हैं
B. B और C सत्य हैं
C. A, B और C सत्य हैं
D. A और B सत्य हैं
सामाजिक और राजनीतिक जीवन पाठ्यपुस्तकें:
A. सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों की परिभाषा और विवरण शामिल करती हैं।
B. संस्थान और प्रक्रियाएं जैसे कि वे संविधान में कल्पना की गई हैं
C. लोगों और क्षेत्रों के विविध ठोस उदाहरण प्रदान करते हैं।
सही विकल्प चुनें:
A. B और C
B. A, B और C
C. A और B
D. A और C
कोरेगाँव के रास्ते पर डॉ. अंबेडकर के अनुभव को बताने के बाद, एक शिक्षक पूछता है, ‘क्या आपको लगता है कि स्टेशन पर लोगों ने डॉ अंबेडकर और उनके भाइयों के साथ भेदभाव किया है?’
इस प्रश्न में शिक्षक किस कौशल पर जोर दे रहा है?
A. कारण तथा प्रभाव
B. परिकल्पना की स्थिति
C. अनुभवों की तुलना करना
D. स्थितियों से अनुमान करना
‘बाज़ार’ विषय को पेश करने के लिए सबसे अच्छा शैक्षणिक तरीका क्या होगा?
A. विभिन्न बाजारों की तस्वीरें दिखाना
B. एक मानचित्र पर स्कूल के आसपास के प्रमुख बाजारों को दर्शाना
C. पाठ्यपुस्तक पढ़ना और चर्चा करना
D. कक्षा में साक्षात्कार के लिए किसी दुकानदार को आमंत्रित करना
‘यह भगवान की महिमा है,
अवहेलना अंदर मौजूद है।
शरीर अंदर से प्रदूषित है,
महरी चोखा का कहना है यकीन मानिए’
एक शिक्षक के रूप में, आप इस कविता की व्याख्या और अपने छात्रों के साथ चर्चा कैसे करेंगे?
A. मानव की पवित्रता हमारे विचारों और विश्वासों से निर्धारित होती है।
B. ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करके मानव पवित्रता की प्राप्ति कर सकता है।
C. जन्म के समय मानव की पवित्रता सुनिश्चित हो जाती है।
D. मानव की पवित्रता उस कार्य से निर्धारित होती है जो हम करते हैं।
उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम निम्न में से किस पर केंद्रित है?
A. पृथ्वी को जीवन के रूप में समझना
B. अपने क्षेत्र, राज्य और देश का अध्ययन करना
C. भारत के अतीत और वर्तमान विकास का अध्ययन करना
सही विकल्प चुनें:
A. A, B और C
B. केवल A और C
C. केवल A
D. केवल A और B
ग्लोब और प्रकाश के स्रोत के उपयोग के द्वारा, शिक्षक निम्नलिखित अवधारणाओं को प्रदर्शित कर सकता है:
A. घूर्णन
B. दिन – रात का होना
C. मौसमी परिवर्तन
D. वर्षा का वितरण
सही विकल्प चुनिए:
A. A, C और D
B. B, C और D
C. A, B और C
D. A, B और D
एक शिक्षक के रूप में इतिहास में एक विषय ‘लोहा प्रगालक और फैक्ट्री मालिकों’ पर चर्चा करते हुए आप निम्नलिखित में से भूगोल के किस अध्याय को पढ़ा सकते हैं?
A. खनिज संसाधन
B. उद्योग
C. विद्युत संसाधन
D. हमारी पृथ्वी के अंदर
सही विकल्प चुनें:
A. A, C और D
B. B, C और D
C. A, B और C
D. A, B और D
एक शहरी स्कूल में, भूगोल की कक्षा में ‘वन के प्रकारों’ को पेश करने का सबसे अच्छा तरीका होगा:
A. विभिन्न प्रकार के जंगलों पर एक वृत्तचित्र का प्रदर्शन
B. वनों के प्रकारों पर काम करने के लिए शिक्षार्थियों को छोटे समूहों में विभाजित करें
C. स्कूल के पास किसी जंगल में एक फील्ड विजिट का आयोजन करें
D. क्षेत्र में वनों पर एक पावरपॉइंट प्रस्तुति करें
‘भूकंप’ पर चर्चा करते हुए शिक्षार्थियों के बीच व्यावहारिक कौशल विकसित करने के लिए, एक शिक्षक को किस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए?
A. भूकंप के वर्तमान मामलों पर
B. पृथ्वी की गति पर एक कार्यकलाप पर
C. भूकंप के प्रकारों पर
D. भूकंप के दौरान सावधानियों पर
तवा जलाशय क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने 1990 के दशक में उनकी आजीविका से संबंधित किस अधिकार की मांग की?
A. बागवानी अधिकार
B. वाणिज्यिक वानिकी अधिकार
C. खेती का अधिकार
D. मत्स्य-पालन अधिकार
निम्नलिखित में से वह कथन चुनिए जो विविधता को सर्वश्रेष्ठ रूप से प्रदर्शित करता है।
A. यह लोगों के बीच भिन्नताओं को स्वीकार करती है।
B. यह लोगों में असमानता को स्वीकार करती है।
C. इससे लोगों में भेदभाव होता है।
D. यह लोगों को समानता की ओर ले जाती है।
भारत में लोकतंत्र के बारे में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
A. भारत में लोग सरकार के कार्यचालन में अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेते हैं।
B. स्वतंत्रता के बाद पहला आम चुनाव 1950 में हुआ था।
C. भारतीय जनसंख्या का एक छोटा वर्ग भारत की स्वतंत्रता से पहले भी मतदान कर सकता था।
D. भारत ने स्वतंत्रता के बाद प्रतिनिधिक लोकतंत्र को अपनाया।
भारत में ग्राम पंचायत का चुनाव कितने वर्षों के लिए किया जाता है?
A. 4
B. 3
C. 5
D. 6
किसी थाने के प्रभारी का पदनाम क्या होता है?
A. विशेष कार्यकारी अधिकारी
B. गृह निरीक्षक
C. पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी (स्टेशन हाउस ऑफिसर)
D. पुलिस अधीक्षक
2005 में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम में संशोधन का निम्नलिखित में से क्या उद्देश्य था?
A. विवाह को नियंत्रित करने वाले विशेष कानूनों के लिए हिंदू समुदाय का अधिकार।
B. तलाक के बाद मुआवजे का भुगतान करने से स्वयं को बचाने के लिए पुरुषों का अधिकार।
C. धार्मिक स्कूलों को खोलने के लिए अल्पसंख्यक समुदायों का अधिकार।
D. महिलाओं की पारिवारिक संपत्ति में समान हिस्सेदारी का अधिकार।
भारतीय संविधान का अंतिम व्याख्याता किसे माना जाता है?
A. न्यायपालिका
B. महान्यायवादी
C. भारत के राष्ट्रपति
D. संसद
निम्नलिखित में से किस समुदाय को न्याय प्रदान करने के लिए (अत्याचार निरोधक) अधिनियम, 1989 बनाया गया था?
A. आदिवासी और दलित
B. केवल अल्पसंख्यक
C. दलित और अल्पसंख्यक
D. अल्पसंख्यक और आदिवासी
एक राजनीतिक प्रणाली जिसमें सरकार के एक से अधिक स्तर होते हैं, ___________ शासन प्रणाली के रूप में वर्णित किया जा सकता है।
A. गणतांत्रिक
B. संघीय
C. धर्म निरपेक्ष
D. उदारवादी
निम्नलिखित में से कौन सी नीति सामाजिक न्याय को बढ़ावा देती है?
A. सूचीबद्ध दलित उम्मीदवार के लिए सरकारी रोजगार में सीटों का आरक्षण
B. न्यूनतम मजदूरी अधिनियम बनाना
A. A और B दोनों
B. न तो A और न ही B
C. केवल A
D. केवल B
नई दिल्ली की वास्तुकला पर एक चर्चा में, एक शिक्षक को ________ पर चर्चा करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
A. पुरानी दिल्ली पर अपनी शैली की श्रेष्ठता
B. इसने ब्रिटिश महत्व को कैसे व्यक्त किया और विस्मय का भाव पैदा किया
C. पर्यटक इमारतों को कैसे देखते हैं
D. इमारतों को दूर से कैसे देखें
इतिहास का शिक्षण ________ के केंद्रित उद्देश्य से किया जाना चाहिए
A. उन मुद्दों की पहचान करना जो वर्तमान में प्रासंगिक हैं
B. शिक्षार्थियों की प्रदर्शन क्षमता विकसित करना
C. ‘अतीत में क्या हुआ’ को प्रसारित करना
D. ‘यह अतीत में कैसे हुआ’ याद करना
सामाजिक विज्ञान की कक्षा में सामयिकी को पेश करने का उद्देश्य क्या हो सकता है?
A. देश के मुद्दों में रुचि को बढ़ावा देना।
B. विश्लेषण और महत्वपूर्ण मूल्यांकन के कौशल का विकास करना।
C. सनसनीखेज़ समाचार प्रदान करके विषय में रुचि बनाना।
D. सीखने वाले को स्कूल के बाहर के जीवन में स्कूली शिक्षा से संबंधित मदद करना।
सही विकल्प चुनिए:
A. A, C, D सत्य है।
B. B, C, D सत्य है।
C. A, B, C सत्य है।
D. A, B, D सत्य है।
एक सामाजिक विज्ञान की कक्षा में ‘समानता’ पर चर्चा करने का उद्देश्य है:
A. छात्रों के साथ प्रतिष्ठा के मुद्दों को संबोधित करना।
B. छात्रों को सभी का सम्मान करने के प्रति संवेदनशील बनाना।
C. संविधान में निहित मूल्यों पर आधारित होना।
D. यह व्याख्या करना कि सभी अंतर असमानता की ओर ले जाते हैं।
सही विकल्प चुनिए:
A. A, C, D सही है।
B. B, C, D सही है।
C. A, B, C सही है।
D. A, B, D सही है।
कक्षा और समाज में मौजूद विविधता को संबोधित करने के लिए, एक सामाजिक विज्ञान शिक्षक को आवश्यकता है:
A. वे कक्षा में कई संस्कृतियों के उदाहरण सम्मिलित करें।
B. वे केवल उन उदाहरणों को ले जो बहुमत के लिए प्रासंगिक हैं।
C. वे छात्रों को कक्षा में अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करें।
सही विकल्प चुनिए:
A. केवल B सत्य है।
B. A और B सत्य हैं।
C. A और C सत्य हैं।
D. B और C सत्य हैं।
सामाजिक विज्ञान में मूल्यांकन ________ पर जोर देना चाहिए।
A. शिक्षार्थियों द्वारा सूचना की अवधारण को मापने
B.
C. असफल होने वाले शिक्षार्थियों की पहचान
D.
द्वितीयक स्रोत का एक उदाहरण है:
A. भारत का संविधान
B. अबनिंद्रनाथ टैगोर द्वारा बनाई गई पेंटिंग
C. सी ए बेली का ‘आधुनिक भारत का एक सचित्र इतिहास’
D. जेम्स मिल का ब्रिटिश भारत का इतिहास
औपनिवेशिक भारत में महिलाओं की शिक्षा पर चर्चा करने के लिए, छात्र निम्नलिखित में से किस आत्मकथा का उल्लेख कर सकते हैं?
A. रोकेया सखावत हुसैन की सुल्ताना का सपना
B. सत्तनर की मणिमकलाई
C.
D. राशसुंदरी देवी की अमर जीबन
भूगोल शिक्षण को ______ मुद्दों से संबंधित दृष्टिकोण विकसित करने चाहिए
A. संसाधन और संरक्षण
B. विकास और विस्थापन
C. विविधता में एकता को चुनौती
D. मानव विकास
सही विकल्प का चयन कीजिये:
A. A, B और C
B. A, B और D
C. केवल A और B
D. केवल A और D
एक सक्रिय सामाजिक विज्ञान कक्षा शिक्षार्थियों को _________ प्रोत्साहित करेगी।
A. व्याख्यान सुनें और जो साझा किया जा रहा है उस पर भरोसा करें।
B. चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं में भाग ले
C. चर्चा कम से कम रखें
D. पाठ्यपुस्तक पढ़ने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए