CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part7

बालक का विकास किन क्षेत्रों में बँटा है? 
A. गामक, मनोवैज्ञानिक, संवेदनात्मक और सामाजिक
B. शारीरिक, संज्ञानात्मक, आध्यात्मिक और संवेदनात्मक 
C. शारीरिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक और संवेदनात्मक 
D. मनोवैज्ञानिक, शारीरिक, सामाजिक और संवेदनात्मक 

निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त यह दर्शाता है कि विकास सीधे सिर से पैर तक होता है?
A. शीर्षाभिमुख सिद्धांत
B. समीपदूराभिमुख सिद्धांत
C. विशिष्टता से संबंधित सिद्धांत
D. मात्रात्मक परिवर्तन सिद्धांत

राघव जब शिशु था तब उसे माता-पिता के स्नेह से वंचित रहना पड़ा। बाल्यावस्था के आगे के चरण में उसे बहुत संवेदनशील अध्यापक मिले। फिर भी उसे लोगों पर विश्वास करने में परेशानी होती है और वह जोख़िम लेने का साहस नहीं दिखा पाता है। राघव के विषय में विकास का कौन-सा मुद्दा एकदम स्पष्ट रूप से वर्णित होता है?
A. निरन्तरता – अनिरन्तरता का मुद्दा  
B. आरंभिक – बाद के अनुभवों का मुद्दा 
C. प्रकृति – पालन-पोषण का मुद्दा 
D. एकरूपता – वैयक्तिकता का मुद्दा 

वह खेल जो बच्चों को दूसरों के विचारों, विश्वासों, और भावनाओं को समझने में सहायक होता है, क्या कहलाता है?
A. कल्पनाशीलता वाला खेल 
B. समानांतर खेल 
C. एकांगी खेल 
D. स्वतंत्र एकाकी खेल 

लॉरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत में नैतिक तर्कणा के किस चरण पर छात्र मान लेते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए नियम एक समान प्रकार से लागू किये जाने चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति का निजी कर्तव्य है कि वे उनका पालन करें?
A. अच्छा लड़का – अच्छी लड़की अभिविन्यास 
B. दण्ड और आज्ञापालन अभिविन्यास 
C. अनुदेशन उद्देश्य अभिविन्यास 
D. सामाजिक-क्रम अनुरक्षण अभिविन्यास 

अपने लंबे मगर कम चौड़े गिलास में नीबू पानी के स्तर की ओर इशारा करते हुए सारा अपनी बहन को चिढ़ाती है कि उनके पिताजी ने उसे ज़्यादा नींबू पानी दिया है। उसकी बहन किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं देती है, क्योंकि उसने अपने पिता को उसके गिलास से सारा के गिलास में नींबू पानी डालते हुए देखा है और वह जानती है कि दोनों गिलासों में नींबू पानी की मात्रा एक समान है। इस संदर्भ में सारा क्या प्रदर्शित करती है?
A. केन्द्रीकरण 
B. जीववाद 
C. क्रमबद्धता 
D. वर्ग समावेशन 

पियाजे के अनुसार, विकास की किस अवस्था में बालक वस्तुओं के लिए प्रतीकों का इस्तेमाल करने लगते हैं और तार्किक मानसिक समझ उभरने लगती है?
A. पूर्व-संक्रियात्मक काल 
B. मूर्त संक्रियात्मक काल
C. उत्तर संक्रियात्मक काल
D. औपचारिक संक्रियात्मक काल

अमन एक पहेली के टुकड़ों को ठीक से लगाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह सही जगह पर सही हिस्सों को व्यवस्थित करने के लिए संघर्ष करता है। कैसे, क्या, क्यों के रूप में उसकी माँ उसे संकेत प्रदान करती है। लेव वायगोत्सकी के सीखने के सिद्धांत के अनुसार सीखने की यह प्रक्रिया क्या करेगी?
A. बच्चे को हत्तोंसाहित करेगी। 
B. उसे आक्रमक बना देगी। 
C. अधिगम के लिए पाड़ का काम करेगी।  
D. सीखने में मदद नहीं करेगी। 

वायगोत्सकी के सिद्धांत के अनुसार ‘सहायक खोज’ किस में सहायक है?
A. संज्ञानात्मक द्वंद्व 
B. सहपाठी-सहयोग 
C. उत्प्रेरक-प्रतिक्रिया सहचर्य 
D. पुनर्बलन 

हावर्ड गार्डनर के बहुआयामी बुद्धि के सिद्धान्त के अनुसार, निम्नलिखित में से किसका प्रयोग दृष्टिगत जगत को सही तरह से अनुभव करने की योग्यता और अपने आरंभिक अनुभवों में परिवर्तन लाने की योग्यता के लिए किया जाता है?
A. शारीरिक-गतिबोधक बुद्धि 
B. स्थानिक बुद्धि 
C. तार्किक-गणितीय/गणन बुद्धि 
D. अंतः वैयक्तिक बुद्धि 

हेतल घर में गुजराती बोलती है और इस भाषा को पढ़ने और लिखने में उसका प्रवाह है। उसके विद्यालय में शिक्षा का माध्यम हिन्दी है, वह यह भाषा नहीं जानती है

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार इस स्थिति में विद्यालय को क्या करना चाहिए?

A. हेतल को विद्यालय में सिर्फ़ हिन्दी बोलने के लिए कहना चाहिए
B. बहुभाषावाद की संस्कृति सृजित करने के लिए सभी बच्चों को एक-दूसरे की मातृभाषा का सम्मान करने के लिए कहना चाहिए
C. अध्यापकों को हेतल से कहना चाहिए कि उसने जो कुछ भी घर में सीखा है, उसे भूल जाए
D. हेतल को उस अनुभाग में भेज देना चाहिए जिसमें निर्देश का माध्यम अंग्रेजी है

जेन्डर – 
A. जन्म के समय निर्धारित होता है
B. आनुवंशिक विशिष्टताओं द्वारा पूर्व निर्धारित होता है
C. सामाजिक सरंचनाओं द्वारा आरोपित होता है
D. एक आन्तरिक गुण है

अभिकथन (A) : अध्यापक के द्वारा आकलन और मूल्यांकन के विविध तरीकों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए

तर्क (R) : मूल्यांकन का उद्देश्य अच्छा निष्पादन करने वाले विद्यार्थियों को शेष कक्षा से पृथक करना है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
C. (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं

निम्नलिखित में से कौन सी प्रगतिशील कक्षा की विशेषता नहीं है? 
A. बच्चों की सक्रिय रूप से सहभागिता 
B. लचीला समूह पठन 
C. गतिशील अध्यापक 
D. दण्ड और पुरस्कार का प्रयोग 

राशि ने बच्चों की अवधारणाओं के प्रति समझ का आकलन करने के लिए एक नई विधि का प्रयोग किया। उसने बच्चों से कहा कि वे एक उत्तर के लिए जितना संभव हो अधिक से अधिक प्रश्न बनाएँ। शिक्षण-अधिगम का यह उपागम – 
A. बाल केन्द्रित है
B. पाठ्यपुस्तक केन्द्रित है
C. उपदेशात्मक है
D. कंठस्थीकरण पर केंद्रित है

एक समावेशी कक्षा में, सहयोगात्मक प्रणाली और सहयोजक अधिगम को – 
A. अत्यधिक हतोत्साहित करना चाहिए
B. सक्रियता से प्रोत्साहित करना चाहिए।
C. यह रुढ़िबद्ध धारणाओं का निर्माण करते हैं
D. यह अधिगम प्रतिफलों को सभी के लिए कम करते हैं

अध्यापक को अपनी कक्षा में सुविधा वंचित वर्ग से आने वाले बच्चों के लिए क्या करना चाहिए?
A. विद्यालय से बाहर अतिरिक्त मदद लेने के लिए कहना चाहिए
B. विद्यार्थियों के लिए विशेष अनुभाग बनाने चाहिए
C. योग्यता आधारित समूह बनाने चाहिए
D. सहयोगात्मक समूह बनाने चाहिए जो अधिगम के संवर्द्धन के लिए समूह विविधता का इस्तेमाल कर सकें

एक विद्यार्थी जिसे ADHD (अवधान-न्यूनता अतिक्रियाशीलाता विकार) है, को समावेशित करने के लिए कौन-सी कक्षा प्रभावशाली है?
A. उच्च संरचना कक्षा जहाँ मुख्यतः शिक्षण मौखिक अनुदेश से होता है
B. कक्षा जहाँ लचीली समय-सारणी और बैठने की व्यवस्था है और विद्यार्थी अपनी रूचि अनुसार स्वयं कार्य करते हैं
C. कक्षा जहाँ विद्यार्थी पूरे समय निर्धारित सीट पर बैठते हैं
D. कक्षा जहाँ अध्यापक उच्च चिन्तन स्तरीय कार्य जटील अनुदेशन द्वारा होता है

एक नवीन परिस्थिति में दूसरों की तुलना में अधिक अपसारी चिंतन करने वाले व्यक्ति की बुद्धि का वर्गीकरण क्या है?
A. अंतर्वैयक्तिक बुद्धि 
B. व्यवहारिक बुद्धि 
C. सृजनात्मक बुद्धि 
D. प्रकृतिवादी बुद्धि 

वह छात्र जिन्हें पठन वैकल्य है उन्हें मुख्यतः किसमें दिक्कत आती है?
A. पढ़ने व लिखने में 
B. गतिशीलता में 
C. चित्र बनाने में 
D. सुनने में 

बच्चों के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?

(i) बच्चे वैज्ञानिक शोधकर्ता बनने के लिए पैदा होते हैं

(ii) बच्चे पर्यावरण के सक्रिय अन्वेषक हैं।

(iii) बच्चे वयस्कों की तरह सोचते हैं – लेकिन उनसे कम।

(iv) बच्चे सामाजिक अन्तःक्रिया द्वारा अपने परिवेश से अर्थ सृजित करने के लिए पैदा होते हैं। 

A. (iii), (iv)
B. (i), (ii)
C. (i), (ii), (iv) 
D. (i), (iii), (iv) 

विद्यार्थियों के काम में त्रुटियों के विश्लेषण का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. विद्यार्थियों को श्रेणीबद्ध करना और योग्यता समूहों में पृथक्कीकरण करना
B. बच्चों की सोच या विचार प्रक्रिया को समझना
C. विद्यार्थियों को किसी भी तरह की गलती करने के लिए फटकारना
D. विद्यालय में अध्यापकों की क्षमता की तुलना करना

अधिगम किसके द्वारा प्रभावित होता है?

i. मनोवैज्ञानिक कारकों से

ii. सामाजिक-सांस्कृतिक कारकों से

iii. विद्यालय से संबंधित कारकों से

iv. अध्यापक से संबंधित कारकों से

सही विकल्प चुनें।

A. (i)
B. (i), (ii) 
C. (i), (ii), (iii) 
D. (i), (ii), (iii), (iv) 

कक्षा में विद्यार्थियों को त्यौहारों को मनाने के अपने अनुभवों को साझा करने के अवसर देना और उसके आधार पर सूचना निर्मित करने को बढ़ावा देना किसका उदहारण है?
A. व्यवहारवाद
B. प्रत्यक्ष निर्देशन
C. सामाजिक संरचनावाद
D. पाठ्य-पुस्तक आधारित अध्यापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 सुझाती है कि कक्षा अधिगम को पाठ्यपुस्तकों तक सीमित करने के बजाय अधिगम और शिक्षा –
A. तथ्यों और ज्ञान के कंठस्थीकरण पर आधारित होनी चाहिए
B. प्रत्येक तीन माह के बाद विद्यार्थियों की विषयवस्तु को बढ़ा देना चाहिए
C. खोजबीन और समालोचनात्मक चिंतन के विकास पर केन्द्रित होनी चाहिए
D. परीक्षाओं के लिए सीखने पर केन्द्रित होनी चाहिए

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part35

स्मृति विषयक युक्ति कौन-सी है?
A. वह तकनीक जो याद करने में मदद करती है
B. संवेगों के नियमन के लिए तकनीक
C. एक प्रभावशाली व्यवहारवादी युक्ति
D. प्रक्रियात्मक ज्ञान का उदहारण है

अनुज कक्षा तीन को पर्यावरण अध्ययन पढ़ाता है। वह हमेशा अपने विद्यार्थियों को किसी भी विषय से परिचित कराने के एकदम बाद मस्तिष्क उद्देलन करवाता है।

यह युक्ति निम्नलिखित में से किसे समुन्नत करेगी?

i. रटकर सीखना 

ii. दृष्टिकोण जानना 

iii. समालोचनात्मक चिंतन 

iv. खोज-बीन 

A. (i), (iv) 
B. (i), (iii), (iv) 
C. (ii), (iii) 
D. (ii), (iii), (iv) 

कथन (A) : सभी बच्चे परीक्षाओं में अच्छे अंक लाएँ, यह सुनिश्चित करने के लिए बच्चों में असफलता का भय और उपलब्धि का दबाव पैदा नहीं करना चाहिए

कारण (R) : अर्थपूर्ण अधिगम हो सके, इसके लिए महत्वपूर्ण है कि बच्चे शारीरिक और भावात्मक सुरक्षा महसूस कर सकें।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है और (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

एक विद्यार्थी अलिज़ा जिसका नियंत्रण केन्द्र आन्तरिक है, परीक्षा में असफल होने के लिए किसे जिम्मेदार ठहराएगी?
A. उसकी योग्यता में कमी 
B. परीक्षा प्रश्न पत्र में कठिनाई 
C. दुर्भाग्य 
D. अध्यापक का उसके प्रति पूर्वाग्रह/पक्षपात 

एक अध्यापिका चाहती है कि उसके विद्यार्थी आन्तरिक रूप से अभिप्रेरित रहें। उसे क्या करना चाहिए?
A. उसे कक्षा में प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित करना चाहिए और बच्चों में तुलना करनी चाहिए
B. बच्चों में डर और चिन्ता पैदा करनी चाहिए
C. भौतिक पुरस्कार देने चाहिए
D. बच्चों में जिज्ञासा प्रोत्साहित करनी चाहिए और सीखने के आनंद को अभिप्रेरित करना चाहिए

निम्नलिखित विशेषताओं वाली गुप्त संख्या ज्ञात कीजिए:- 

(i) इसमें तीन अंक हैं

(ii) वह 2, 3, 7 से विभाजित हो सकती है लेकिन 5 से नहीं

(iii) यह सबसे छोटी तीन अंकीय संख्या है जिसमें (ii) में दी गई विशेषता है तथा इसके पहले और आखिरी अंक का योग बीच के अंक के बराबर है।

A. 210
B. 231
C. 132
D. 462

एक किलोमीटर का 2/5 किसके बराबर है?
A. 300 मीटर 
B. 400 मीटर 
C. 500 मीटर 
D. 450 मीटर 

25351 और 3255 में 5 के सभी अंकित मानों और स्थानीय मानों का योग कितना होगा?  
A. 5100  
B. 5120  
C. 5025 
D. 5125 

फ्लोरा फिशिंग कंपनी हर महीने 9000 किग्रा ताज़ी मछली पकड़ती है। ताजी मछली का विक्रय मूल्य 30 रुपये/किग्रा है और सूखी मछली का विक्रय मूल्य 120 रुपये/किग्रा है लेकिन जब ताजी मछली सूख जाती है तो यह अपने वजन की \(1 3 \) रह जाती है। यदि फ्लोरा सूखी मछली बेचती है, तो उसे ताजी मछली बेचने की तुलना में कितना अधिक धन मिलेगा?
A. 108000 रुपये 
B. 27000 रुपये 
C. 360000 रुपये 
D. 90000 रुपये 

एक स्कूल के कुल विद्यार्थियों का \(4 7 \) भाग लड़कियाँ हैं और शेष भाग लड़के हैं। यदि लड़कियों की संख्या, लड़कों की संख्या से 211 अधिक है, तब स्कूल में लड़कों की संख्या कितनी है?
A. 1477
B. 844
C. 211
D. 633

एक ईंट जिसकी लंबाई 20 सेमी, चौड़ाई 10 सेमी और मोटाई 5 सेमी है, का मूल्य 4 रुपये है। प्रवीण एक दीवार बनाना चाहता है जिसके आयाम इस प्रकार हैं : 1 मीटर ऊँचाई, 1 मीटर लंबाई और 5 सेमी मोटाई। इस दीवार को बनाने के लिए ईंटों पर कितनी राशि खर्च करनी होगी?
A. 400.00 रुपये
B. 300.00 रुपये
C. 200.00 रुपये
D. 100.00 रुपये

‘दो संख्याओं का गुणनफल उनके क्रमों को पलटने पर भी समान रहता है’, यह गुणधर्म कहलाता है:
A. साहचर्य गुण
B. क्रमविनिमेय गुण
C. व्युत्क्रम गुण
D. तत्समक गुण

यदि एक वृत्त के व्यास को दोगुना कर दिया जाए, तो नई परिधि और पुराने वृत्त की परिधि का अनुपात कितना होगा?
A. 2 ∶ 1 
B. 1 ∶ 2 
C. 1 ∶ 4 
D. 4 ∶ 1 

कक्षा 5 का विद्यार्थी मनोज, माया के घर दूध लेने गया जो उसके घर की उत्तर दिशा में 500 मीटर की दूरी पर है। घर वापिस आने के बाद वह स्कूल गया जो उसके घर की पूर्व दिशा में 1 किलोमीटर की दूरी पर है। स्कूल में उसे अपने घर से दोनों स्थानों तक रास्ता बनाने के लिए कहा गया। उसने कागज़ पर सबसे पहले एक बिंदु बनाकर उसे ‘H’ नाम दिया जो उसके घर को दर्शाता है, फिर उसने माया के घर के लिए ‘M’ और स्कूल के लिए ‘S’ बिंदु बनाया। इनमें से सबसे उपयुक्त प्रदर्शन कौन सा है?
A. ‘S’ बिंदु को ‘H’ बिंदु के दाएं अंकित किया गया है, जिनकी दूरी ‘HM’ से दोगुनी है
B. ‘S’ बिंदु को ‘H’ बिंदु के नीचे अंकित किया गया है, जिनकी दूरी ‘HM’ से दोगुनी है
C. ‘S’ बिंदु को ‘H’ बिंदु के दाएं अंकित किया गया है, जिनकी दूरी ‘HM’ के बराबर है।
D. ‘S’ बिंदु ‘H’ और ‘M’ बिंदुओं के बीच में है

एक वर्ग का परिमाप 48 सेमी है। एक आयत का परिमाप, इस वर्ग के परिमाप के बराबर है। आयत की लंबाई, आयत की चौड़ाई से 4 सेमी अधिक है।

वर्ग तथा आयत के क्षेत्रफलों का अंतर (वर्ग सेमी में) कितना है?

A. 4 
B. 48 
C. 84 
D. 8 

एक शिक्षिका कक्षा 1 के बच्चों को कुछ चित्र दिखाती है और उसमें हो रही घटनाओं के अनुसार उन्हें क्रम में लगाने के लिए कहती है

(1) क्रिकेट खेलना,

(2) नहाना,

(3) भोजन करना,

(4) किताबें पढ़ना,

इस गतिविधि के द्वारा

A. शिक्षिका ‘समय’ और घटनाओं के क्रम की अवधारणा को नहीं पढ़ा सकती क्योंकि ये घटनाएं किसी भी क्रम में हो सकती हैं
B. शिक्षिका केवल समय की अवधारणा विकसित कर सकती है
C. शिक्षिका घटनाओं के क्रम की अवधारणा को विकसित कर सकती है
D. शिक्षिका कार्यों को क्रम से करने की अच्छी आदत विकसित कर सकती है

एक घनाभकार डिब्बा 14 सेमी लंबा, 11 सेमी चौड़ा और 8 सेमी ऊंचा है। एक घनाकार डिब्बे की भुजा 11 सेमी है। नेहा इन डिब्बों में 1 सेमी भुजा वाले घन पैक करना चाहती हैं। घनाकार डिब्बों में पैक किए जा सकने वाले घनों की संख्या घनाभकार डिब्बे में पैक किए गए घनों की संख्या से कितनी अधिक है?
A. 99 
B. 100 
C. 98 
D. 101 

दीपू अपने कमरे की चारों दीवारें रंगना चाहता है। सभी दीवारें आयताकार हैं और आमने-सामने की दीवारों का माप समान है। यदि दीवारों का आकार 4 मीटर × 3.5 मीटर और 4.5 मीटर × 3.5 मीटर तथा दीवारों को रंगने की लागत 22 रुपये प्रति वर्ग मीटर है, तो दीवारों को रंगने की कुल लागत कितनी होगी?
A. 1309 रुपये
B. 1232 रुपये
C. 1386 रुपये
D. 654.50 रुपये

नई दिल्ली से भोपाल जाने वाली 4 रेलगाड़ियों के छूटने और पहुंचने का समय नीचे दिया गया है :- 

रेलगाड़ी

छूटने का समय

पहुंचने का समय

भोपाल शताब्दी

06:00

14:07 (उसी दिन)

NDSL VSKP AP SPL

20:00

04:30 (अगले दिन)

NDSL TVC SF SPL

20:10

05:20 (अगले दिन)

KLK SNSI SF SPL

22:25

07:40 (अगले दिन)

सारणी के अनुसार कौन-सी रेलगाड़ी भोपाल पहुंचने में सबसे अधिक समय लेगी?

A. भोपाल शताब्दी 
B. NDLS VSKP AP SPL 
C. NDLS TVC SF SPL 
D. KLK SNSI SF SPL 

ईशा के चाचा का घर उसके घर से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। एक लीटर पेट्रोल से वह 15 किलोमीटर चल सकती है और एक लीटर पेट्रोल 95.00 रुपये का है। उसके पास 2500.00 रुपये हैं। यदि वह कार से अपने चाचा के घर जाती है और ज़रूरत के हिसाब से पेट्रोल भरवाकर वापिस भी आती है तो उसके पास कितने रुपये बचेंगे?
A. 350 रुपये 
B. 500 रुपये
C. 600 रुपये
D. 1550 रुपये  

निम्न में, वैन हिले सिद्धांत के अनुसार कौन सा क्रम ज्यामितीय स्तर के लिए सही है?
A. पहचान करना, संबंध बनाना, विश्लेषण, निगमन, स्वयंसिद्धता
B. पहचान करना, विश्लेषण, संबंध बनाना, निगमन, स्वयंसिद्धता
C. विश्लेषण, पहचान करना, निगमन, संबंध बनाना, स्वयंसिद्धता
D. विश्लेषण, निगमन, पहचान करना, संबंध बनाना, स्वयंसिद्धता

निम्नलिखित में से कौन सा कथन गणित की प्रकृति के बारे में सही नहीं है?
A. यह दिक्स्थान, परिमाण और माप का विज्ञान है
B. गणितीय ज्ञान सटीक, व्यवस्थित, तार्किक है
C. गणितीय भाषा अच्छी तरह से परिभाषित और स्पष्ट है
D. गणित में सभी प्रमेय और अभिगृहीत प्रमाणित तथ्य है

एक गणित की परीक्षा में सुश्री फातिमा ने एक प्रश्न सम्मिलित किया, “यदि दो संख्याओं का योग 17 है, तो संख्याएं क्या हैं?”

यह ____________ का एक उदाहरण है

A. बहुविकल्पी चयन प्रश्न
B. संदर्भात्मक प्रश्न
C. बंद सिरे वाले प्रश्न
D. मुक्त सिरे वाले प्रश्न

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन करें: 

A. मानदंड – संदर्भित आकलन विद्यार्थियों का किसी मापदंड के आधार पर मूल्यांकन करना है

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part14

B. मानक – संदर्भित आकलन नैदानिक परीक्षण और उपचारात्मक शिक्षण में उपयोगी है।

A. केवल कथन B सही है
B. केवल कथन A सही है
C. कथन A और B दोनों गलत हैं
D. कथन A और B दोनों सही हैं

मनप्रीत के पास अच्छी गणितीय तर्कणा है, इसलिए उसके पास कौन सी क्षमता होगी?
A. तार्किक और व्यवस्थित रूप से सोचने की क्षमता
B. परिभाषा को पुनःस्मरण करने की क्षमता
C. त्रुटिहीन गणना करने की क्षमता
D. सही गणितीय सूत्रों को याद करने की क्षमता

कोठारी आयोग (1964-66) के अनुसार,
A. कक्षा I से कक्षा X तक के छात्रों के लिए गणित एक अनिवार्य विषय होना चाहिए, जो कि सामान्य शिक्षा का हिस्सा हो
B. यह केवल कल्पना है कि गणित छात्रों में मानसिक कौशल, अनुशासन, सांस्कृतिक, सामाजिक और नैतिक मूल्यों को विकसित करता है
C. गणित, छात्रों में विश्लेषणात्मक तर्क, चिंतन, आत्मविश्वास और मनोभावों को विकसित करता है
D. प्रत्येक छात्र गणित में अमूर्तता नहीं समझ सकता है, अतः कक्षा आठवीं (VIII) के बाद इसे वैकल्पिक विषय के रूप में रखना चाहिए

निम्नलिखित में से कौन सा संख्या ज्ञान के विकास से संबंधित नहीं है?
A. पंक्तिबद्धता
B. पदानुक्रम समावेशन
C. वर्गीकरण
D. आत्मकेन्द्रित

गणितीय भाषा सहायक होती है:

a. समस्या-समाधान कौशल को विकसित करने में

b. सम्प्रेषण और वाचन कौशल को विकसित करने में

c. तार्किक (विवेचन) कौशल को विकसित करने में

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (a) और (b)
B. केवल (b)
C. केवल (c)
D. (a) और (c)

एक कक्षा II के छात्र को जब 56 + 42 को हल करने के लिए कहा गया तो उसने इसे निम्न प्रकार से हल किया-

56 + 42 = 50 + 40 + 6 + 2 = 90 + 8 = 98

एक गणित अध्यापक के रूप में आपकी इस छात्र के प्रति क्या प्रतिक्रिया होगी?

A. छात्र को प्रश्न हल करने के लिए अपनी स्वयं की रणनीति अपनाने के लिए हतोत्साहित करना।
B. छात्र को डाँटना क्योंकि यह प्रक्रिया स्तंभ विधि से योग को सीखने में सहायता नहीं करती है
C. छात्र को निर्देश दें कि वह देखे कि अन्य छात्रों ने समस्या कैसे हल की और उनसे सहायता लेकर समस्या को सही विधि से हल करे
D. छात्र की प्रशंसा करें कि उसने प्रश्न को हल करने के लिए वैकल्पिक रणनीति का उपयोग किया क्योंकि इससे रचनात्मकता और आलोचनात्मक चिंतन में वृद्धि होती है

निम्न में से कौन-सा सहयोगिक और सक्रिय अधिगम को प्रोत्साहित करता है?
A. छात्र कक्षा में हुए विचार-विमर्श द्वारा विकसित मापदंडों के आधार पर आकृतियों का वर्गीकरण करते हैं
B. शिक्षक दो अंकों वाली संख्याओं की गुणन की प्रक्रिया शेयर (साझा) करते हैं और छात्रों को उसी प्रकार के प्रश्नों का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं
C. छात्रों को निर्देश देते हैं कि वे प्रश्नों का हल घर पर करें और उसे अध्यापक के पास जमा करें
D. प्रत्येक छात्र को गणितीय खेल और पहेलियां उपलब्ध कराना और उन्हें उनके उत्तरों को साझा करने के लिए कहना

एक अध्यापिका छात्रों को निम्नलिखित प्रश्न देती है

निम्न संख्याओं के युग्मों में बड़ी संख्या पर घेरा लगाइए।

a. 9 × 3 या 9 ÷ 3

b. 9 × 0.3 या 9 ÷ 0.3

c. 0.9 × 0.3 या 0.9 ÷ 0.3

इस प्रकार के प्रश्न का उपयोग अध्यापिका किस लिए कर सकती है?

A. पूर्ण संख्याओं में गुणन और विभाजन के आकलन के लिए
B. नैदानिक परीक्षा के रूप में इसका उपयोग दशमलव संख्याओं में गुणन और विभाजन के दोषों को संबोधित करने के लिए किया जा सकता है
C. यह आँकने के लिए कि क्या छात्र को 3 और 9 के पहाड़े याद हैं
D. पूर्ण संख्याओं की तुलना के लिए

निम्न में से कौन-सी गणितीय प्रक्रिया नहीं है?
A. समस्या-समाधान
B. दृश्यीकरण
C. निरूपण
D. अनुकूलन

प्राथमिक स्तर पर शाब्दिक समस्याओं (इबारती सवालों) को शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि –
A. छात्रों द्वारा शाब्दिक समस्याओं (इबारती सवालों) को प्रभावी रूप से समझने, प्रतिपादित करने और हल करने की क्षमता अर्जित करना महत्वपूर्ण कौशल है।
B. ये गणित की भाषा पढ़ाने का एकमात्र साधन है
C. शाब्दिक समस्याओं (इबारती सवालों) का निरंतर प्रयोग विद्यार्थियों को अंग्रेज़ी भाषा में निपुण बनाता है।
D. ये हल करने में आसान होती हैं इसलिए विद्यार्थियों को गणित में बेहतर अंक प्राप्त करने में मदद करती हैं

गणित शिक्षण में “साँप और सीढ़ी” के खेल का उपयोग अत्यधिक उपयुक्त होगा, उन अवधारणाओं को विकसित करने के लिए जो ________ से संबंधित हैं। 
A. मापन
B. संख्याओं
C. आकृतियों
D. ज्यामिति

निम्नलिखित में से कौन सा चरण बच्चों में प्रतिमान (पैटर्न) के अवधारणात्मक विकास का उच्चतम स्तर प्रदर्शित करता है?
A. पैटर्न की पहचान करना
B. पैटर्न का विस्तार करना
C. पैटर्न की नकल करना
D. नए पैटर्न का सृजन करना

कक्षा V में पाठ ‘किसके जंगल’ पर चर्चा करने के लिए अध्यापिका ने सूर्यमणि के सच्चे किस्से को सुनाया, जिसमें उसने एक केंद्र तोरांग की स्थापना की थी जो कि देखता था – 

(a) भूमि और जीविका की समस्याएं 

(b) भुखमरी की समस्याएं

(c) वनों की समस्याएं

(d) कुड़ुख संकृति की समस्याएं

A. केवल A 
B. B और C 
C. A और D 
D. केवल D 

निम्नलिखित में से किससे सहयोगात्मक भावना से कार्य करने का अभिप्राय सीखा जा सकता है – 
A. परिवार 
B. खेल और परिवार 
C. परिवार, समाज और खेल 
D. प्रतियोगिताएं आयोजित करना 

निम्नलिखित में से कौन-सा सामाजिक कीट नहीं है?
A. चींटी
B. दीमक 
C. भृंग
D. मधुमक्खी 

वलसाड शहर, हैदराबाद शहर (तेलंगाना राज्य) के सापेक्ष किस दिशा में स्थित है?
A. दक्षिण पश्चिम 
B. उत्तर  
C. पश्चिम 
D. उत्तर पश्चिम

निम्नलिखित में से कौन-सी मुद्रा अबू धाबी में प्रचलित है? 
A. डॉलर 
B. रुपए 
C. दिरहम 
D. टका 

‘चेराव’ नृत्य में व्यक्ति बाँस की डंडियों को पकड़ कर युग्मों में एक-दूसरे के आमने-सामने ज़मीन पर बैठते हैं। जैसे ही ढोल बजता है, बाँस को जमीन पर पीटा जाता है। नर्तक बाँस की डंडियों के अंदर और बाहर पैर रखते हैं (कूदते हैं) और ताल पर नृत्य करते हैं। निम्नलिखित में से कहाँ पर ‘चेराव’ नृत्य किया जाता है?
A. मणिपुर 
B. मिज़ोरम 
C. असम 
D. ओडिशा 

छत के ऊपर से वर्षा जल का संरक्षण किया गया और इसे भूजल के पुनर्भरण के लिए उपयोग किया गया। इस पारंपरिक विधि का उपयोग, निम्नलिखित में से किस राज्य में किया गया था?
A. मध्य प्रदेश 
B. राजस्थान 
C. पंजाब 
D. बिहार 

भारत के निम्नलिखित राज्यों में से ब्रह्मपुत्र नदी कहाँ से होकर बहती है?
A. असम और मिज़ोरम 
B. मेघालय 
C. अरुणाचल प्रदेश और असम 
D. त्रिपुरा और मणिपुर 

भावी पीढ़ी के समाजीकरण में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस परिस्थिति में परिवार माध्यम है – 
A. प्राथमिक समाजीकरण का 
B. द्वितीयक समाजीकरण का
C. प्राथमिक और द्वितीयक समाजीकरण का
D. तृतीयक समाजीकरण का

वातावरण को बचाने की आवश्यकता के लिए हुए कई आंदोलनों को समर्थन मिला है। निम्नलिखित में से किसने 1970 के चिपको आंदोलन में निर्णायक भूमिका निभाई है?
A. वंदना शिवा 
B. सुंदरलाल बहुगुणा 
C. मेधा पाटकर 
D. बाबा आम्टे 

महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात में बड़े बाँधों के निर्माण के कारण स्थानीय व्यक्तियों को अपने प्राकृतिक आवास को छोड़ना पड़ा। इस प्रकार की गतिविधि को क्या कहते हैं?
A. स्थानांतरण
B. अप्रवासन
C. पलायन
D. विस्थाप

हम पके हुए भोजन को खुला या बिना फ्रिज में रखे लंबी अवधि के लिए नहीं छोड़ना चाहिए। निम्नलिखित में से कौन-सा कारक पके हुए भोजन को खराब करने के लिए उत्तरदायी है?
A. कीट 
B. विषाणु 
C. फफूँद 
D. जीवाणु 

प्रत्येक भोज्य पदार्थ के पैकेट पर उसे पैक (बंद) करने की तिथि दी जाती है, क्योंकि 

A. प्रत्येक भोज्य पदार्थ की अपनी शेल्फ आयु होती है। 

B. भोज्य पदार्थ के प्रसंस्करण और पैकिंग की अवधि में कई परिरक्षकों का उपयोग किया जाता है।

C. कुछ निश्चित समय के पश्चात इसमें रोगाणु उत्पन्न हो सकते हैं जो भोज्य पदार्थ को खराब कर देते हैं।

D. हमें उन भोज्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए, जिसकी समाप्ति तिथि समाप्त हो चुकी है। 

A. A, B C और D 
B. A, B और C 
C. A, B और D 
D. केवल B और C 

मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम के लिए कई विधियाँ प्रस्तावित की जाती हैं। निम्नलिखित में से वह विधि ज्ञात कीजिए जो कि मच्छरों के प्रजनन को नहीं रोकती है। 
A. कूलर के पानी को सप्ताह में कम से कम दो बार बदलें 
B. तालाब और पानी इकट्ठा होने वाले स्थानों में मछली डालें, जो कि मच्छरों के लार्वा को खा लें
C. मच्छरदानी का प्रयोग करें
D. यदि किसी स्थान पर पानी इकट्ठा हो गया है, तो तेल का छिड़काव करें

दस्त के रोगियों को चिकित्सक परामर्श देते हैं, वे अधिक मात्रा में उबाल कर ठंडा किया हुआ पानी जिसमें चुटकी भर नमक व थोड़ी सी चीनी मिली हो, पिए क्योंकि – 

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part10

A. केवल चीनी वाला पानी आँत नहीं सोख सकती है

B. चीनी और नमक वाला सम्मिश्रण सरलता से सोखा जा सकता है।

C. उबालने पर पानी जीवाणु रहित हो जाता है।

A. A, B और C 
B. केवल B 
C. केवल C 
D. केवल B और C 

कक्षा III में ‘हमारा भोजन’ नामक अध्याय को पढ़ाते समय शिक्षक जोसेफ विद्यार्थियों से आपस में चर्चा करने को कहते हैं कि उन्होंने कल क्या खाया था

इस चर्चा का क्या उद्देश्य है?

A. अपने साथियों से साझा करना कि उन्होंने क्या खाया 
B. भोजन की विविधता के पहलुओं को साझा करना 
C. संतुलित आहार क्या है, इसकी चर्चा करना 
D. साझा करना कि क्या खाना सामान्य है 

कक्षा 4, पांचवां अध्याय ‘अनिता एवं मधुमक्खियां’ में अनिता खुशवाहा नाम की एक लड़की की सच्ची कहानी है जिसमें उसका वर्णन एक ‘बालिका सितारा’ के रूप में उजागर किया गया है। इस प्रकार की पहल का सर्वाधिक उपयुक्त उद्देश्य क्या है?
A. दर्शाना कि लड़कियाँ कैसे खुश होती हैं एवं उनको प्रोत्साहित करने पर अत्यधिक बल देना
B. यह दर्शाना कि नारी शक्ति किस प्रकार गतिशील है तथा समानता एवं सशक्तिकरण को प्रदर्शित करती है
C. दर्शाना कि किस प्रकार लड़कियां अनभिज्ञ होती हैं एवं उन्हें उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है
D. दर्शाना की किस प्रकार लड़कियाँ परिवार एवं समाज पर बोझ होती हैं

कक्षा 4 के अध्याय ‘दुनिया मेरे घर में’ नामक कहानी अक्षय के बारे में है, जो बताता है कि कैसे उसकी दादी उसे अनिल के घर कुछ भी खाने या पीने के लिए मना करती हैं। इस कहानी से बच्चों को कौन-सी महत्वपूर्ण शिक्षा मिलती है?
A. हमारे समाज में समानता और सामंजस्य का अस्तित्व 
B. जाति भेदभाव एवं अस्पृश्यता का अस्तित्व 
C. साम्प्रदायिकता का अस्तित्व 
D. धार्मिक भेदभाव का अस्तित्व 

निम्नलिखित में से कौनसा कथन ईवीएस में सहकर्मी मूल्यांकन को परिभाषित करता है?
A. यह शिक्षा एवं ज्ञानवर्धन पर विद्यार्थी के स्वयं के आकलन पर केंद्रित है
B. यह विद्यार्थी के कार्य करते समय उस पर ध्यान केंद्रित करता है
C. यह विद्यार्थियों पर तब ध्यान केंद्रित करता है जब वह दूसरे विद्यार्थियों का आकलन युग्मों में या समूह में करता है। 
D. यह विद्यार्थियों के समूह में शिक्षा एवं प्रगति पर ध्यान केन्द्रित करता है

कक्षा III के अध्याय ‘हम चीज़े कैसे बनाते हैं’ में दीपाली की कहानी किस पर केंद्रित है? 
A. शारीरिक श्रम की मर्यादा की अवधारणा 
B. समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक/वेतन की अवधारणा 
C. घरेलू कामकाज में लैंगिक भेदभाव की अवधारणा 
D. व्यवसाय की अवधारणा 

मौखिक इतिहास, समाज के विशिष्ट समूहों के अनुभवों का समन्वय करने का महत्वपूर्ण साधन है। इस संदर्भ में, इंगित कीजिए कि कौन-सा कथन इसके उपयोग को सबसे अच्छी तरह दर्शाता है।
A. शिक्षक छात्रों को भारत की स्वतंत्रता से संबंधित ऐतिहासिक तथ्यों को मौखिक रूप से याद करने को कहते हैं
B. शिक्षक छात्रों से भारत के इतिहास का मौखिक प्रस्तुतीकरण करने को कहते हैं
C. शिक्षक अपने छात्रों से उनके दादा-दादी/नाना-नानी के स्वतंत्रता संग्राम के अनुभवों के एकत्र करने को कहते हैं
D. शिक्षक छात्रों से प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों के नामों की सूची मौखिक रूप से प्रस्तुत करने को कहते हैं

स्थान-विशेष को समझने के लिए बच्चों को मानचित्र बनाने की कला का ज्ञान आवश्यक है। प्रस्तुत वाक्यों में से कौनसा मानचित्र के बारे में सही है?

A) मानचित्र सदैव यह मानकर बनाया जाता है कि व्यक्ति किसी स्थान को ज़मीन से देख रहा है।

B) वस्तुओं, दीवारों, सड़कों आदि के लिए हम चिन्हों का प्रयोग करते हैं।

C) हम वास्तविक दूरियाँ नाप कर उन्हीं को दर्शाते हैं।

D) मानचित्र में उत्तर दिशा सदैव ऊपर के हाशिए पर होती है।

A. A & C 
B. B & D 
C. C & D 
D. A & D 

निम्नलिखित में से कौनसा संसाधन जल के अभाव एवं किसी क्षेत्र पर इसके प्रभाव की चर्चा का सर्वोत्तम माध्यम है?
A. पाठ्य पुस्तकें 
B. श्रव्य साधन 
C. विश्वकोष 
D. स्रोत समाचार पत्र के लेख

विद्यार्थियों के EVS सीखने के संदर्भ में, निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. विद्यार्थी ‘रिक्त पात्र’ अथवा ‘कोरे कागज’ की भाँति होते हैं जिनको जानकारी व ज्ञान से भरना होता है जो एक विद्यालय ही दे सकता है।
B. सभी विद्यार्थी एक समान होते हैं तथा सीखते समय उनकी प्रतिक्रिया एक जैसी होती है
C. विद्यार्थी रैखिक रूप से सीखते हैं। अतः नया ज्ञान पिछले तथ्यों व जानकारी से ही प्राप्त होता है।
D. विद्यार्थियों के सीखने का तरीका सर्पिल/पेंचदार होता है। प्रत्येक बच्चा अद्वितीय होता है। वह परिस्थितियों से सीखना व प्रतिक्रिया अपने ढंग से देता है।

विद्यार्थियों के सीखने का मूल्यांकन करने के लिए फाइल या पोर्टफोलियो एक महत्वपूर्ण उपकरण है। निम्न में से कौन-सा वाक्य पोर्टफोलियो को सर्वाधिक उपयुक्त तरीके से परिभाषित करता है?
A. विद्यार्थियों के विषय में जानकारी उनके स्वाभाविक परिवेश में एकत्र होती है। इसका आधार पढ़ाने की क्रिया में शिक्षक का अवलोकन हो सकता है।
B. इसमें एक निश्चित समय में एकत्र व विश्लेषित किए गए आंकड़े होते हैं
C. व्यवस्थित ढंग से विशेष व्यवहार को अंकित करना जिससे विशिष्ट पहलू पर ध्यान केन्द्रित हो सके
D. एक निश्चित समय में विद्यार्थी के कार्यों को एकत्र करना – अधिकतर दिन-प्रतिदिन के कार्य या विद्यार्थी के सर्वोत्तम कार्य को चुन लेना

कक्षा में अक्सर द्वन्द्व की परिस्थिति होती हैं। जब कोई छात्र किसी सामाजिक-सांकृतिक विषय पर चर्चा प्रारंभ करता है, तब एक शिक्षक के रूप में आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी?
A. आप छात्र से कहेंगे की ध्यान भंग न करे एवं अध्ययन के विषय पर ध्यान केन्द्रित करे
B. छात्र से कहेंगे कि वह कक्षा के उपरान्त आपसे इस विषय पर चर्चा करे
C. छात्र से कहेंगे कि वह अपने माता-पिता से पूछे व विद्यालय में इस विषय को न उठाए
D. छात्र से कहेंगे कि अपने अनुभव साझा करे और कक्षा में इस विषय पर संबोधन करे

एक अध्यापिका की इच्छा है कि उसके छात्रों में वनस्पतियों के बारे में समझ व ज्ञान विकसित हो, इसके लिए उसे निम्न में से क्या करना चाहिए?
A. वह छात्रों से पौधों के नाम कंठस्थ करके कक्षा में बताने को कहे।
B. छात्रों से कहे की वह विभिन्न प्रकार के पौधों के बारे में अपने माता-पिता से पूछे
C. छात्रों को अपने साथ विद्यालय के बगीचे में चलने को कहे तथा वहाँ पर सभी पौधों की पहचान करने को कहे
D. छात्रों से कहे कि वह स्वयं वीडियो देखकर पौधों की पहचान करें

कक्षा 3 के छात्रों को ‘संचार के माध्यम’ विषय पढ़ाते समय फ़राह अपने छात्रों में अन्वेषण को प्रोत्साहित करने के लिए निम्न में से कौन-सी नीतियों का उपयोग करेंगी?

A. छात्रों से कहेंगी कि वे संचार के माध्यमों के चित्र एकत्र करें व उन्हें वर्गीकृत करें

B. संचार के माध्यमों पर एक वीडियो दिखाएँगी।

C. छात्रों से कहेंगी कि वे संचार के माध्यमों पर अपने अनुभव बताएँ एवं उन पर चर्चा करें।

D. संचार के माध्यमों पर एक पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण दिखाएँगी। 

A. A तथा B 
B. A तथा D 
C. A तथा C 
D. केवल A 

कक्षा 3 के अध्याय ‘ऊँची उड़ान’ में पक्षियों के विषय पर चर्चा करते हुए, शिक्षक टीना छात्रों से कहती हैं कि वे अपने आस-पास पक्षियों व उनकी विशेषताओं का अवलोकन करें। इस क्रियाकलाप का लक्ष्य है – 
A. छात्रों में पक्षियों से संबंधित जानकारी का आधार विकसित करना
B. छात्रों में पक्षियों के बारे में ज्ञान का आधार विकसित करना
C. छात्रों में पक्षियों के प्रति रुचि विकसित करना 
D. छात्रों में पक्षियों के बारे में वैज्ञानिक समझ विकसित करना 

सीमा, एक EVS अध्यापिका, छात्रों को अपने आस-पास की वस्तुओं को संग्रहित करने के लिए कहती हैं। उन वस्तुओं, जैसे-धातु का पैन, स्टील की चम्मच, प्लास्टिक की चम्मच आदि को पानी की बाल्टी में डालकर देखें कि वे तैरती हैं अथवा डूबती हैं। छात्रों ने पूछा कि स्टील की चम्मच क्यों डूबी और प्लास्टिक की चम्मच क्यों तैरती रही? वे छात्रों को ‘घनत्व’ के बारे में बताना आवश्यक नहीं समझतीं, क्योंकि – 
A. वे घनत्व का प्रत्यय याद नहीं रख पायेंगे 
B. वे घनत्व की वैकल्पिक अवधारणाएं बना लेंगे।
C. वे घनत्व उच्च कक्षाओं में पढेंगे। 
D. वे घनत्व को समझने की लिए उससे संबंधित क्रियाकलाप नहीं कर सकते। 

निपुण भारत मिशन का उद्देश्य यह है कि जब बच्चा                      , तो उसे पढ़ने-लिखने में दक्षता प्राप्त हो।
A. स्कूल में प्रवेश करे
B. कक्षा 3 तक पहुँचे
C. कक्षा 6 तक पहुँचे
D. कक्षा 8 तक पहुँचे

Leave a Comment

error: