दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
450 460 471 483 496 ?
A. 504
B. 510
C. 508
D. 500
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से UMCP, ZOEU से संबंधित है। उसी प्रकार, QBXK, VDZP से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, EJAH निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. HNCL
B. HMDN
C. JLCM
D. INBK
आठ व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हैं, प्रत्येक पंक्ति में 4 व्यक्ति इस प्रकार हैं कि आसन्न व्यक्तियों के बीच समान दूरी है। पंक्ति 1 में – L, M, N और O बैठे हैं और ये सभी दक्षिण के सम्मुख हैं। पंक्ति 2 में – P, Q, R और S बैठे हैं और ये सभी उत्तर के सम्मुख हैं। इस प्रकार, प्रत्येक व्यक्ति दूसरी पंक्ति के किसी अन्य व्यक्ति के सम्मुख है। S, R के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। M के सम्मुख व्यक्ति R का निकटतम पड़ोसी है। O, M के दाईं ओर कहीं बैठा है और P के सम्मुख नहीं है। L, N के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। निम्नलिखित में से कौन Q के सम्मुख है?
A. L
B. N
C. O
D. M
निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘×’ और ‘+’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘−’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, प्रश्नवाचक चिह्न ‘(?)’ के स्थान पर क्या आएगा?
51 ÷ 30 × 36 − 6 + 6 = ?
A. 55
B. 58
C. 57
D. 56
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से BYVT, PMJH से संबंधित है। उसी प्रकार, QNKI, EBYW से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, NKHF निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. BYVT
B. BZUY
C. BYUT
D. BXUT
एक विशेष कूट भाषा में, ‘BASH’ को ‘5431’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘HASE’ को ‘1234’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?
A. 2
B. 1
C. 4
D. 3
निम्नलिखित वर्गों के बीच संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाने वाले वेन आरेख का चयन करें। महिला, डॉक्टर, बहन
A.
B.
C.
D.
सात व्यक्ति, E, F, G, H, K, L और N, उत्तर के सम्मुख एक पंक्ति में बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। L के बाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। G के दाईं ओर केवल F बैठा है। G और K के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। N, H के बाईं ओर कहीं बैठा है, लेकिन E के दाईं ओर कहीं बैठा है। E और N के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. दो
B. एक
C. तीन
D. चार
एक पासे के फलकों पर I, S, H, N, A और T अंकित हैं। पासे की दो स्थितियाँ नीचे दी गई हैं। कौन-सा फलक I के विपरीत है?
A. A
B. S
C. T
D. N
नीचे दिखाए अनुसार दर्पण MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।
A.
B.
C.
D.
नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में क्रम से बाएँ से दाएँ रखने पर कौन-सा विकल्प अक्षर शृंखला को पूरा करेगा?
s t o l b _ _ _ _ o l b r _ s t _ _ _ r i
A. ristiolb
B. tolrisb
C. sirbtol
D. bristol
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
7 17 25 53 61 ?
A. 125
B. 148
C. 152
D. 184
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
A.
B.
C.
D.
यदि शब्द LIGHTER के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. दो
B. शून्य
C. तीन
D. एक
एक विशेष कूट भाषा में,
‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’,
‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B की बहन है’,
‘A × B’ का अर्थ है ‘A, B की माता है’ और
‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’.
यदि ‘M + N – O × P ÷ Q’ है, तो M का P से क्या संबंध है?
A. माता का भाई
B. बहन की पुत्री
C. भाई की पुत्री
D. पिता की माता
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी बीट, संगीत हैं।
सभी संगीत, ताल हैं।
कोई भी ताल, धुन नहीं है।
निष्कर्ष:
(I): कोई भी बीट, धुन नहीं है।
(II): कुछ ताल, बीट हैं।
A. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
ZXV PNL FDB VTR ?
A. LJH
B. JIG
C. RQP
D. XVW
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है? ( नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वर की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. FKR
B. RWD
C. JOD
D. DIP
एक विशेष कूट भाषा में, ‘SOUL’ को ‘6415’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘LOST’ को ‘6548’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘U’ को कैसे कूटबद्ध किया जाता है?
A. 1
B. 8
C. 5
D. 4
एक पासे के फलकों पर L, Z, I, D, N और A अंकित हैं। पासे की दो स्थितियाँ नीचे दी गई हैं। N के विपरीत फलक कौन-सा है?
A. A
B. Z
C. L
D. D
वह शारीरिक अवस्था जो भूख को कम करती है और पूर्णता की भावना को इंगित करती है, उसे _______ के रूप में जाना जाता है।
A. संतृप्ति
B. मलत्याग
C. काइम
D. ग्रहण
2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश की जनसंख्या भारत की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत थी?
A. 17.5%
B. 14.5%
C. 15.5%
D. 16.5%
भूगर्भ विज्ञान में, सीमा (पृथ्वी की पर्पटी की निचली परत) ________ और मैग्नीशियम से भरपूर चट्टानों के संयोजन से बनी होती है। ये दो खनिज समुद्री पर्पटी में सबसे अधिक प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाले खनिज हैं।
A. सिलिनाइट
B. सिलिमैनाइट
C. सिलिकेट
D. सिग्लोइट
1861 में प्रस्तुत किस अधिनियम ने ब्रिटिश भारत के शासन के लिए एक कानूनी ढाँचा स्थापित किया?
A. रोलेट अधिनियम
B. भारतीय परिषद अधिनियम
C. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम
D. भारत सरकार अधिनियम
1950 में, भारत के मुख्य न्यायाधीश के अलावा, भारत के सर्वोच्च न्यायालय में अन्य न्यायाधीशों की संख्या कितनी थी?
A. छह
B. आठ
C. सात
D. पाँच
भोलानाथ प्रसन्ना निम्नलिखित में से किस संगीत वाद्ययंत्र से सम्बंधित थे?
A. तानपुरा
B. सितार
C. जलतरंग
D. बाँसुरी
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 49 राज्य के नीति निदेशक तत्वों में से किससे संबंधित है?
A. ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्रीय महत्व के सभी स्मारकों की रक्षा करना
B. देश की रक्षा करना और आह्वान किए जाने पर राष्ट्रीय सेवा प्रदान करना
C. स्वशासन की इकाइयों के रूप में ग्राम पंचायतों का आयोजन करना
D. कार्य और मातृत्व राहत की न्यायसंगत और मानवीय परिस्थितियों को सुरक्षित करना
जुलाई 2024 में निम्नलिखित में से किसने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दिया?
A. सलोनी सिन्हा
B. प्रीति सुदान
C. मनोज तिवारी
D. मनोज सोनी
‘विनिमय माध्यम’ के रूप में कार्य करना ____________ का एक महत्वपूर्ण कार्य है।
A. वस्तु
B. धातु
C. मुद्रा
D. पानी
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार में एक अंगवस्त्र और ताम्रपत्र के अलावा, _____________ की धनराशि भी दी जाती है।
A. ₹2,50,000
B. ₹1,00,000
C. ₹5,00,000
D. ₹3,00,000
निम्नलिखित में से किस राज्य में ‘थाईपुसाम’ त्योहार मनाया जाता है?
A. तेलंगाना
B. तमिलनाडु
C. त्रिपुरा
D. सिक्किम
जुलाई 2024 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौन सा है?
A. जॉन द एपोस्टल अवार्ड
B. गोल्डन ईगल अवार्ड
C. सेंट पीटर द एपोस्टल अवार्ड
D. ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल
निम्नलिखित में से किसने 322 ईसा पूर्व में मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी?
A. चंद्रगुप्त मौर्य
B. सम्राट मौर्य
C. शालिशुका मौर्य
D. दशरथ मौर्य
द्वितीय पंचवर्षीय योजना (1956-1961) ने औद्योगीकरण के दृष्टिकोण के संदर्भ में प्रथम पंचवर्षीय योजना से किस प्रकार भिन्नता दर्शाई?
A. निजी क्षेत्र को सार्वजनिक क्षेत्र पर प्राथमिकता दी
B. केवल कृषि पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखा
C. भारी उद्योगों के विकास पर बल दिया
D. भारी उद्योगों से हल्के उद्योगों पर ध्यान केंद्रित किया
निम्नलिखित में से किस राज्य के गालो जनजाति द्वारा पोपिर नृत्य किया जाता है?
A. गोवा
B. उत्तराखंड
C. केरल
D. अरुणाचल प्रदेश
हंस क्रिश्चियन ओर्स्टेड ने कब खोज की कि किसी तार में विद्युत धारा का प्रवाह पास स्थित चुंबकीय कंपास सुई को विक्षेपित कर सकता है?
A. 1810
B. 1830
C. 1850
D. 1820
ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना (2007-2012) का लक्षित विकास दर कितना था?
A. 9%
B. 7%
C. 8%
D. 6%
कुमार सुरेंद्र सिंह स्मृति शूटिंग चैम्पियनशिप 2023 का कौन-सा संस्करण भोपाल और त्रिवेंद्रम में आयोजित किया गया था?
A. 25वाँ
B. 21वाँ
C. 15वाँ
D. 18वाँ
2011 की जनगणना के अनुसार, किस पूर्वोत्तर राज्य में साक्षरता दर सबसे अधिक है?
A. अरुणाचल प्रदेश
B. त्रिपुरा
C. असम
D. मिजोरम
भारतीय खिलाड़ी आर वैशाली किस खेल से जुड़ी हैं?
A. बैडमिंटन
B. शतरंज
C. मुक्केबाजी
D. तीरंदाजी
मान ज्ञात कीजिए: 32 ÷ 8 × 5 – 2 × 3
A. 13
B. 17
C. 14
D. 16
राकेश 154 कुर्सियाँ बेचता है और उसे 66 कुर्सियों के विक्रय मूल्य के बराबर लाभ होता है। उसका लाभ प्रतिशत क्या है?
A. 75%
B. 85%
C. 80%
D. 70%
दो संख्याओं का गुणनफल 5184 है और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 24 है। उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्या है?
A. 216
B. 324
C. 125
D. 343
एक लंब वृत्तीय शंकु का आयतन 168π घन सेमी है और इसकी ऊँचाई 0.12 मीटर है। इसकी त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
A. \({41}\) सेमी
B. \({42}\) सेमी
C. \({47}\) सेमी
D. \({43}\) सेमी
ज़ाकिर शहर A से शहर B की यात्रा करता है। यदि ज़ाकिर अपनी कार को अपनी सामान्य गति की \(1/4\) गति से चलाता है, तो वह शहर B, 45 मिनट देर से पहुँचता है। ज्ञात कीजिए कि यदि वह अपनी सामान्य गति से चलाता है, तो ज़ाकिर को शहर A से शहर B की यात्रा करने में कितना समय (मिनटों में) लगता है?
A. 6
B. 16
C. 12
D. 15
एक कक्षा की 50 अंकों की अंग्रेजी परीक्षा में, 20 छात्रों का औसत स्कोर 40 अंक था, 25 छात्रों का औसत स्कोर 34 अंक था और 15 छात्रों का औसत स्कोर 26 अंक था। पूरी कक्षा का भारित औसत स्कोर क्या है?
A. 33
B. 34
C. 36
D. 35
संजय और तन्नू अलग-अलग कार्य को क्रमशः 6 और 20 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि वे तन्नू से शुरुआत करते हुए एकांतर दिन कार्य करते हैं, तो कार्य कितने दिनों में पूरा हो जाएगा?
A. 10.5
B. 8.5
C. 11.5
D. 9.5
एक बस शहर P से शहर Q तक 45 मिनट में जाती है, 60 किमी की दूरी तय करती है, और 40 किमी/घंटा की गति से शहर P वापस आती है। यात्रा में बस की औसत गति _____ किमी/घंटा है (दो दशमलव स्थानों तक सही)।
A. 53.67
B. 53.33
C. 56.67
D. 56.33
रुपाली ने गणित में विज्ञान की तुलना में दोगुने अंक प्राप्त किए हैं। गणित, विज्ञान और कंप्यूटर में उसके कुल अंक 234 हैं। यदि गणित और कंप्यूटर में उसके अंकों का अनुपात 4:3 है। रुपाली के गणित में प्राप्त अंक ज्ञात कीजिए।
A. 98
B. 104
C. 68
D. 89
जब 10% वार्षिक ब्याज दर पर तीन वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज का अंतर ₹124 है, तो मूलधन ₹ ______ है।
A. 5200
B. 3425
C. 4000
D. 4420
यदि x का 2% = 336 है, तो x बराबर है:
A. 16800
B. 16900
C. 33700
D. 33600
A और B की आयु का अनुपात 4:9 है। यदि उनकी आयु का अंतर 10 वर्ष है, तो 4 वर्ष बाद उनकी आयु की तुलना कीजिए।
A. 13 ∶ 23
B. 12 ∶ 19
C. 6 ∶ 11
D. 25 ∶ 29
6% वार्षिक दर से 2 वर्ष की अवधि के लिए एक मूलधन (₹ में) पर साधारण ब्याज ₹387 है। मूलधन (₹ में) कितना है?
A. 3225
B. 3228
C. 3234
D. 3221
एक यात्रा का तीन-पाँचवाँ भाग 84 किमी/घंटा की गति से तय किया जाता है, और शेष दूरी 56 किमी/घंटा की गति से तय की जाती है। पूरी यात्रा के लिए औसत गति (किमी/घंटा में) है:
A. 60
B. 65
C. 70
D. 55
ईंधन का मूल्य तीन क्रमागत महीनों में 25%, 10% और 30% कम हो जाता है, लेकिन चौथे महीने में 60% बढ़ जाता है। वास्तविक मूल्य की तुलना में चौथे महीने में ईंधन के मूल्य में कितने प्रतिशत की वृद्धि/कमी हुई है?
A. 23.98% की वृद्धि
B. 24.4% की कमी
C. 27.32% की वृद्धि
D. 30.76% की कमी
\([(65 5) \\{16/8+14/2 (6-4)\}]\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 215
B. 198
C. 193
D. 208
\([(16 12) \\{5 5 (13-11)/2\}]\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 192
B. 177
C. 174
D. 183
विजय के पास ₹1218 हैं। वह इसे अपने बेटों अजय और प्रकाश में बाँट देता है और उनसे 10% की दर से चक्रवृद्धि ब्याज पर वार्षिक रूप से निवेश करने को कहता है। यह देखा गया कि अजय और प्रकाश को क्रमशः 14 और 15 वर्षों के बाद समान राशि मिलती है। विजय ने प्रकाश को कितने रुपये दिए थे?
A. 430
B. 738
C. 638
D. 580
यदि एक दुकानदार “पाँच खरीदें और एक मुफ्त पाएँ” योजना प्रदान करता है, तो प्रभावी छूट प्रतिशत (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) क्या है?
A. 24.67%
B. 16.33%
C. 24.33%
D. 16.67%
यदि 30 खिलौनों का विक्रय मूल्य, 50 खिलौनों के क्रय मूल्य के बराबर है, तो लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)।
A. 66.67%
B. 33.33%
C. 25.55%
D. 83.33%