SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 18 Shift2

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CALF’ को ‘7904’ के रूप में और ‘FACE’ को ‘0498’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है।
दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?
A. 4
B. 9
C. 0
D. 8

एक कागज को नीचे दिखाए अनुसार मोड़ा जाता है और उसमें छेद किया गया है। खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

G, H, I, J, M, N और O एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। O के दाईं ओर से गिनने पर O और J के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। I के दाईं ओर से गिनने पर H और I के बीच केवल तीन लोग बैठे हैं। J, I के ठीक दाईं ओर बैठा है। G, N के ठीक दाईं ओर बैठा है। M के दाईं ओर चौथा कौन बैठा है?
A. N
B. G
C. O
D. I

C, D, G, H, I, K और L एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। K के दाईं ओर से गिनने पर K और I के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। C के दाईं ओर से गिनने पर H और C के बीच केवल तीन लोग बैठे हैं। I, C के ठीक दाईं ओर बैठा है। G, L के ठीक दाईं ओर बैठा है।
D के दाईं ओर से चौथा कौन है?
A. I
B. C
C. L
D. G

उस विकल्प का चयन करें जिसमें दी गई आकृति (X) अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

यदि शब्द ALTERING के प्रत्येक अक्षर को उल्टे अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो कितने अक्षरों के स्थान अपरिवर्तित रहेंगे?
A. एक
B. दो
C. तीन
D. शून्य

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है? (नोट: भिन्न अक्षर समूह, व्यंजन/स्वर की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. BYC
B. LIM
C. IGJ
D. QNR

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FWOD’ को ’23-6-14-25′ के रूप में और ‘SINH’ को ’10-20-15-21′ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘TYLB’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 10-5-18-26
B. 12-8-20-27
C. 10-6-19-29
D. 9-4-17-27

एक कागज को नीचे दिखाए अनुसार मोड़ा गया है और उसमें छेद किया गया है। खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
105 155 196 228 251 ?
A. 280
B. 272
C. 258
D. 265

यदि ‘P’ का अर्थ ‘x’ है, ‘Q’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘R’ का अर्थ ‘−’ है और ‘S’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित में से किसका परिणाम 57 होगा?
A. (160 Q 10) R (30 P 2) R (16 Q 4) S 45
B. (160 Q 10) R (30 Q 2) S (16 P 4) R 45
C. (160 Q 10) S (30 P 2) R (16 P 4) S 45
D. (160 R 10) S (30 Q 2) S (16 Q 4) R 45

दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
18 22 27 33 40 ?
A. 50
B. 47
C. 49
D. 48

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 13 Shift4 part2

Q, P की पुत्री है। P, R का पिता है। R, S की पत्नी है। T, S का पुत्र है। Q, T से कैसे संबंधित है?
A. बहन
B. माता की माता 
C. माता 
D. माता की बहन

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, यह तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
सभी पिंजरे, घोंसले हैं।
कुछ घोंसले, घर हैं।
कोई भी घर, मांद नहीं है।
निष्कर्ष:
(I): कोई भी पिंजरा, मांद नहीं है।
(II): कुछ घर, पिंजरे हैं।
A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

अक्षरों के उस संयोजन का चयन करें जिसे दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर शृंखला पूरी हो जाएगी।
PMS_ _ P_ _ TV _ M_TVPM _ _ V
A. TVMSPTSS
B. MVTSPSST
C. TVMSPSST
D. TMVSPSST

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
EBF FCG GDH HEI ?
A. IFJ
B. IJF
C. IKM
D. FIJ

उस वेन आरेख का चयन करें जो निम्नलिखित वर्गों के बीच संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है।
एशिया, बैंगलोर, भारत
A.
B.
C.
D.

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से XUYZ, WTXY से संबंधित है। उसी प्रकार, EBFG, DAEF से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, DAEF निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. CZDE
B. CYCE
C. CACH
D. CZCE

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से USTD, VUWH से संबंधित है। उसी प्रकार, PAVG, QCYK से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, ZJOU निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. ALRY
B. BHRX
C. CMQY
D. CKSZ

2022 में पद्म श्री से सम्मानित, कथक नृत्य शैली के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जानी जाने वाली, बहनें कमलिनी अस्थाना और नलिनी अस्थाना किस राज्य से संबंधित हैं?
A. बिहार
B. राजस्थान
C. हरियाणा
D. उत्तर प्रदेश

कोशिका झिल्ली का लचीलापन सजीवों की किस प्रकार सहायता करता है?
A. प्रदूषण से रक्षा करता है
B. संरचना को निर्धारित करता है
C. भोजन को अवशोषित करता है
D. दीर्घायु प्रदान करता है

1956-1961 के लिए पंचवर्षीय योजना किसके द्वारा तैयार की गई थी?
A. पी. सी. महालनोबिस
B. हैरोड-डोमर
C. जवाहरलाल नेहरू
D. डी.आर. गाडगिल

पद्म भूषण से सम्मानित लालगुड़ी गोपाला जयरामन निम्नलिखित में से किस संगीत शैली से संबंधित थे?
A. नृत्य संगीत
B. ग़ज़ल
C. लोक संगीत
D. कर्नाटक संगीत

निम्नलिखित में से किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम ने भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों को जोड़ा?
A. 42वां संशोधन अधिनियम
B. 52वां संशोधन अधिनियम
C. 46वां संशोधन अधिनियम
D. 44वां संशोधन अधिनियम

निम्नलिखित में से किस विवरण को सरकारी बजट भी कहा जाता है?
A. वार्षिक हानि विवरण
B. वार्षिक व्यय विवरण
C. वार्षिक राजस्व विवरण
D. वार्षिक वित्तीय विवरण

See also  SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 7 Shift3 part2

SRS बुलेटिन 2020 के अनुसार, भारत में मृत्यु दर क्या थी?
A. 5
B. 6
C. 10
D. 20

निम्नलिखित में से कौन सा संगठन 1882 में पंडिता रमाबाई सरस्वती द्वारा शुरू किया गया था?
A. महिला आत्म रक्षा समिति
B. विमेंस इंडियन एसोसिएशन
C. आर्य महिला समाज
D. तत्वबोधिनी सभा

आर्थिक विकास का एक अच्छा संकेतक क्या है?
A. राष्ट्रीय उपभोग
B. विदेशी निवेश
C. राष्ट्रीय आय
D. सकल घरेलू उत्पाद

हॉर्नबिल महोत्सव ________ राज्य में मनाया जाता है।
A. हरियाणा
B. सिक्किम
C. नागालैंड
D. पंजाब

निम्नलिखित में से कौन सा विषय समवर्ती सूची के अंतर्गत आता है?
A. समाचार पत्र
B. मुद्रा
C. मत्स्य पालन
D. जुआ

ऊष्मागतिकी का कौन-सा नियम बताता है कि ऊर्जा को न तो बनाया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है, केवल स्थानांतरित या परिवर्तित किया जा सकता है?
A. शून्यवाँ नियम
B. दूसरा नियम
C. पहला नियम
D. तीसरा नियम

किस नृत्यांगना ने चेन्नई में कलाक्षेत्र संस्थान की स्थापना की जो प्रदर्शनकारी कला रूपों को बढ़ावा देता है?
A. मृणालिनी साराभाई
B. यामिनी कृष्णमूर्ति
C. हेमा मालिनी
D. रुक्मिणी देवी अरुंडेल

भारत की जनगणना कब शुरू हुई?
A. 1947
B. 1951
C. 1901
D. 1872

कोपेन की जलवायु वर्गीकरण योजना के अनुसार, कौन-सा अक्षर उष्ण शीतोष्ण जलवायु का प्रतिनिधित्व करता है?
A. C
B. D
C. H
D. W

युवा मामले और खेल मंत्रालय (MYAS) ने आगामी एशियाई पैरा खेलों में भाग लेने के लिए 17 खेल विधाओं में कुल ________ खिलाड़ियों को मंजूरी दी है।
A. 303
B. 200
C. 350
D. 158

महिला हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया किस राज्य से संबंधित हैं?
A. उत्तर प्रदेश
B. पंजाब
C. हरियाणा
D. राजस्थान

नवंबर 2024 में नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में रक्षा सचिव की भूमिका किसने संभाली है?
A. दीपक अग्रवाल
B. राजेश कुमार सिंह
C. बिभव कुमार तालुकदार
D. आशीष खन्ना

सितंबर 2024 तक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के केंद्रीय मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री कौन हैं?
A. मनोहर लाल
B. जीतन राम मांझी
C. धर्मेंद्र प्रधान
D. पीयूष गोयल

भारत में लौह युग में निम्नलिखित में से कौन सी अवधि शामिल है?
A. 1500 ईसा पूर्व – 200 ईसा पूर्व
B. 500 ईसा पूर्व – 300 ईस्वी
C. 200 ईसा पूर्व – 400 ईस्वी
D. 1000 ईसा पूर्व – 100 ईस्वी

51, 18, 432 और 144 का LCM है:
A. 7294
B. 7276
C. 7344
D. 7320

एक कक्षा में 40 विद्यार्थियों की औसत आयु 12 वर्ष है। 5 विद्यार्थियों के एक समूह की औसत आयु 10 वर्ष है और उनमें से 5 अन्य विद्यार्थियों के एक समूह की औसत आयु 14 वर्ष है। शेष विद्यार्थियों की औसत आयु है:
A. 10 वर्ष
B. 11 वर्ष
C. 12 वर्ष
D. 13 वर्ष

यदि x का 2% = 312 है, तो x बराबर है:
A. 15600
B. 15700
C. 31300
D. 31200

आदित्य एक प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेता है जिसमें अंतिम ग्रेड 100 अंकों की तीन अलग-अलग परीक्षाओं द्वारा निर्धारित किए जाते हैं जिनका भार क्रमशः 20%, 35% और 45% है। यदि आदित्य ने इन परीक्षाओं में क्रमशः 80, 70 और 60 अंक प्राप्त किए हैं, तो आदित्य का भारित औसत स्कोर क्या है?
A. 67
B. 66.5
C. 66
D. 67.5

4, a और 16a का चतुर्थानुपाती 81 है। a2 का मान ज्ञात कीजिए।
A. 16.5
B. 20.25
C. 24.75
D. 22.5

दो ट्रेनें, जिनकी लंबाई क्रमशः 200 मीटर और 250 मीटर है, एक ही दिशा में क्रमशः 80 किमी/घंटा और 60 किमी/घंटा की गति से चल रही हैं। तेज गति की ट्रेन द्वारा धीमी गति की ट्रेन को पूरी तरह से पार करने में कितना समय (सेकंड में) लगेगा?
A. 81
B. 75
C. 79
D. 77

See also  SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 11 Shift3 part2

एक दुकानदार अपने जैकेटों को क्रय मूल्य से 18.8% अधिक मूल्य पर अंकित करता है और ऑनलाइन भुगतान के लिए खरीदार को 12.5% की छूट देता है। दुकानदार को कितने प्रतिशत लाभ होता है (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित करें)?
A. 2.58%
B. 4.06%
C. 3.95%
D. 5.27%

राज के पास ₹1218 हैं। वह इसे अपने पुत्रों वरुण और आशीष में विभाजित करता और उनसे 10% की दर से चक्रवृद्धि ब्याज पर वार्षिक रूप से निवेश करने को कहता है। यह देखा गया कि वरुण और आशीष को क्रमशः 13 और 14 वर्षों के बाद समान राशि मिलती है। राज ने आशीष को कितनी धनराशि दी थी?
A. 738
B. 638
C. 430
D. 580

एक त्रिभुज का क्षेत्रफल (सेमी2 में) ज्ञात कीजिए जिसकी प्रत्येक भुजा की लंबाई 7 सेमी, 24 सेमी और 0.25 मीटर है।
A. 84
B. 42
C. 56
D. 72

मान ज्ञात कीजिए:(-9) – (-60) ÷ (-15) + (-2) × 8
A. -32
B. -28
C. -29
D. -31

चेतन ₹5400 और विपुल ₹10200की धनराशि को समान साधारण ब्याज दर से निवेश करते हैं। यदि 3 वर्षों के अंत में विपुल को चेतन से ₹720 अधिक ब्याज मिलता है, तो प्रति वर्ष ब्याज दर (प्रतिशत में) ज्ञात कीजिए।
A. 5
B. 3
C. 7
D. 4

दिया गया है कि 20 और Y का तृतीयानुपाती X है, यदि Y पहले तीन अभाज्य संख्याओं का योग है, तो X का मान है:
A. 3
B. 10
C. 5
D. 6

45 किमी/घंटा की गति से चलने वाली 398 मीटर लंबी ट्रेन को 802 मीटर लंबी सुरंग पार करने में कितना समय (सेकंड में) लगेगा?
A. 96
B. 103
C. 93
D. 94

सचिन 153 कुर्सियाँ बेचता है और उसे 85 कुर्सियों के विक्रय मूल्य के बराबर लाभ होता है। उसका लाभ प्रतिशत क्या है?
A. 130%
B. 120%
C. 135%
D. 125%

यदि समान ब्याज दर पर, 2 वर्षों का साधारण ब्याज ₹40 और चक्रवृद्धि ब्याज ₹50 है, तो मूलधन (₹ में) क्या है?
A. 33
B. 35
C. 40
D. 44

A, B और C एक कार्य को क्रमशः 22 दिनों, 24 दिनों और 33 दिनों में कर सकते हैं। यदि A पहले दिन कार्य करता है, C दूसरे दिन कार्य करता है, B तीसरे दिन कार्य करता है, A चौथे दिन कार्य करता है और इसी तरह कार्य का क्रम आगे बढ़ता है, तो कार्य कितने दिनों में पूरा होगा?
A. \(222/3\)
B. 24
C. \(281/3 \)
D. \(251/2\)

मान ज्ञात कीजिए: 16 + 12 ÷ 3 – 2 × 3
A. 17
B. 14
C. 13
D. 16

36, 30, 114 और 380 का LCM है:
A. 3440
B. 3420
C. 3456
D. 3475

पेट्रोल का मूल्य (प्रति लीटर) 90% बढ़ जाता है। इसकी खपत कितने प्रतिशत कम कर दी जाए ताकि इस पर व्यय केवल 33% बढ़े?
A. 36%
B. 70%
C. 64%
D. 30%

दो टेलीविजन प्रत्येक ₹7,980 में बेचे जाते हैं, एक पर 5% का लाभ और दूसरे पर 5% की हानि होती है। पूरे लेनदेन में लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 0.5% लाभ
B. 0.5% हानि
C. 0.25% लाभ
D. 0.25% हानि

Leave a Comment

error: