SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 19 Shift3 part2

उस विकल्प का चयन करें जो उन अक्षरों को दर्शाते हैं जिन्हें नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में बायें से दायें क्रमिक रूप से रखने पर अक्षर शृंखला पूरी हो जाएगी।

_ _ L M _ G _ L _ D _ P L _

A. MGGDPPM
B. DPNPDMG
C. GPDPMGM
D. PMGDPDM

यदि IDENTITY शब्द के प्रत्येक अक्षर को उल्टे अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो कितने अक्षरों के स्थान अपरिवर्तित रहेंगे?
A. दो
B. तीन
C. चार
D. एक

विकल्पों में दी गई उस आकृति को पहचानें, जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी।

A.
B.
C.
D.

यदि निम्नलिखित समीकरण में ‘÷’ और ‘×’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्न चिह्न ‘(?)’ के स्थान पर क्या आएगा?

69 − 2 ÷ 7 + 35 × 7 = ?

A. 80
B. 79
C. 77
D. 78

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। वह कौन-सा है जो उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: भिन्न अक्षर समूह, व्यंजन/स्वर की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. EFC
B. LMJ
C. ONL
D. FGD

A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। G, B के ठीक बाईं ओर बैठा है। E, G के ठीक बाईं ओर बैठा है। C, E के ठीक बाईं ओर बैठा है। F, D के ठीक दाईं ओर तथा A के ठीक बाईं ओर बैठा है। D, B के ठीक दाईं ओर बैठा है। C के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है?
A. A
B. B
C. F
D. E

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

RQP, LKJ, FED, ? , TSR

A. XYZ
B. YXZ
C. ABC
D. ZYX

एक ही पासे की दो अलग-अलग स्थितियाँ नीचे दी गई हैं। संख्या 2 वाले फलक के विपरीत फलक पर कौन-सी संख्या है?

A. 1
B. 4
C. 6
D. 3

वह वेन आरेख चुनें जो निम्नलिखित वर्गों के बीच संबंध को सबसे अच्छी तरह से दर्शाता है।

जूता, जैकेट, धनुष

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘DENS’ को ‘8976’ के रूप में और ‘SENT’ को ‘6739’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘T’ के लिए कूट क्या है?
A. 9
B. 6
C. 3
D. 7

G, H, I, J, K, L और M एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)।

M के दाईं ओर से गिनने पर M और L के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। L और I के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। M और H के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। K और I के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। J और H के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है।

G के ठीक दायें और बायें कौन बैठा है?

A. I और M
B. H और M
C. M और I
D. M और H

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘do the math’ को ‘ab cd ef’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘math is fun’ को ‘ef gh ij’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘math’ को कैसे कूटबद्ध किया गया है?
A. ab
B. ef
C. cd
D. gh

दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

See also  SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 20 Shift3

11, 19, 27, 35, 43, ?

A. 51
B. 53
C. 52
D. 50

जब दर्पण को MN पर रखा जाता है, तो दिए गए चित्र का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनें।  

A.
B.
C.
D.

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से OQUT, QSWV से संबंधित है। उसी प्रकार, IKON, KMQP से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, ZBFE निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. BDGG
B. BCGG
C. BDHG
D. BEGP

एक निश्चित कूट भाषा में,

‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’,

‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’,

‘A × B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’ और

‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B की पुत्री है’।

यदि ‘C – D × E ÷ F + G’ है तो F, C से कैसे संबंधित है?

A. पति के पिता
B. माता के पिता
C. भाई का पुत्र 
D. पुत्री की पुत्री 

दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

410 408 404 398 ? 380

A. 392
B. 386
C. 390
D. 388

एक कागज को नीचे दिखाए अनुसार मोड़ा और काटा गया है। खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से PQTU, LMPQ से संबंधित है। उसी प्रकार, EHLN, ADHJ से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, FMRW निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. CHMR
B. DKPU
C. JQVA
D. BINS

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती है, यह तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता / करते हैं।

कथन:

सभी पैंट, ट्राउज़र हैं।

कोई भी पैंट, शर्ट नहीं है।

सभी शर्ट, कोट हैं।

निष्कर्ष:

(I): कोई भी कोट, ट्राउज़र नहीं है।

(II): कुछ कोट, पैंट हैं।

A. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
D. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।

सितंबर 2024 तक केंद्रीय इस्पात मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री कौन हैं?
A. नितिन जयराम गडकरी
B. एचडी कुमारस्वामी
C. मनोहर लाल खट्टर
D. अमित शाह

निम्नलिखित में से कौन भारत में माइक्रोफाइनेंस संस्थानों का उद्देश्य नहीं है?
A. महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना
B. वित्तीय आत्मनिर्भरता प्राप्त करना
C. सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देना
D. घरेलू आय को कम करना

संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2024 का उद्देश्य आंध्र प्रदेश में निम्नलिखित में से किस अनुसूचित जनजाति को अनुसूचित जनजातियों की सूची में जोड़ना है?
A. खोंड पोरजा
B. मलकाना
C. लाल बेगी
D. रूखी

भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्य को महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष प्रावधान बनाने की अनुमति देता है?
A. अनुच्छेद 19
B. अनुच्छेद 15(3)
C. अनुच्छेद 14
D. अनुच्छेद 21(5)

भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद केंद्र-राज्य और अंतर-राज्यीय विवादों पर सर्वोच्च न्यायालय के मूल क्षेत्राधिकार का प्रावधान करता है?
A. अनुच्छेद 131
B. अनुच्छेद 130
C. अनुच्छेद 135
D. अनुच्छेद 134

समूह 17 का कौन-सा तत्व अपने पीले-हरे रंग की घनी गैस और दम घोंटने वाली गंध के लिए जाना जाता है?
A. क्रिप्टन
B. क्लोरीन
C. आर्गन
D. हीलियम

निम्नलिखित में से कौन सा स्थल सिंधु घाटी सभ्यता से सम्बंधित है?
A. अजंता
B. सांची
C. भीमबेटका
D. मोहनजो-दारो

गरीब कल्याण रोजगार अभियान 2020 में किसके द्वारा शुरू किया गया था?
A. RBI के गवर्नर
B. भारत के गृह मंत्री
C. भारत के वित्त मंत्री
D. भारत के प्रधान मंत्री

See also  SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 6 Shift1 part2

उस गायिका का नाम क्या है, जो 2012 में रिलीज हुए गाने ‘इश्क वाला लव’ को रिकॉर्ड करने के बाद प्रमुखता से उभरीं?
A. अलका याग्निक
B. नीति मोहन
C. सुनिधि चौहान
D. जसलीन रॉयल

कथक नर्तक बिरजू महाराज को भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म विभूषण, किस वर्ष में मिला?
A. 1996
B. 1986
C. 1976
D. 1971

हिमाचल प्रदेश के बीर गांव ने 2015 में पहली बार किस खेल आयोजन की मेजबानी की?
A. एचएसबीसी वर्ल्ड रग्बी सेवन्स सीरीज
B. पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप
C. विश्व रोइंग चैंपियनशिप
D. जेट स्की वर्ल्ड कप

भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, किस केंद्र शासित प्रदेश में जैन जनसंख्या सबसे अधिक है?
A. दमन और दीव
B. पुडुचेरी
C. लक्षद्वीप
D. दिल्ली

निम्नलिखित में से कौन सा हिमाचल प्रदेश राज्य में मनाए जाने वाले दशहरा त्योहार का स्थानीय नाम है?
A. मडिकेरी दशहरा
B. बस्तर दशहरा
C. कुल्लू दशहरा
D. कोटा दशहरा

किस क्रांतिकारी नेता ने लॉर्ड हार्डिंग की हत्या करने का प्रयास किया?
A. चंद्र शेखर आज़ाद
B. राश बिहारी बोस
C. भगत सिंह
D. खुदीराम बोस

किस पंचवर्षीय योजना में ‘परिवार नियोजन’ की अवधारणा को एक महत्वपूर्ण उद्देश्य के रूप में पेश किया गया था?
A. पहली योजना
B. चौथी योजना
C. सातवीं योजना
D. दूसरी योजना

भारत में ‘हरित क्रांति के जनक’ के रूप में किसे जाना जाता है?
A. वर्गीज कुरियन
B. जवाहरलाल नेहरू
C. एम. एस. स्वामीनाथन
D. नॉर्मन बोरलॉग

निम्नलिखित में से कौन सा सही ढंग से मेल नहीं खाता है?

केंद्रक – आनुवंशिक जानकारी का भंडारण

राइबोसोम – प्रोटीन संश्लेषण

लाइसोसोम – आत्मघाती थैली

माइटोकॉन्ड्रिया – लिपिड उपापचय

A. माइटोकॉन्ड्रिया – लिपिड चयापचय
B. राइबोसोम – प्रोटीन संश्लेषण
C. लाइसोसोम – आत्मघाती थैली
D. केंद्रक – आनुवंशिक जानकारी का भंडारण

एस्थेनोस्फीयर पृथ्वी के किस भाग के नीचे एक यांत्रिक रूप से कमजोर परत है? इसे कम भूकंपीय तरंग वेग और उच्च क्षीणन द्वारा दर्शाया गया है।
A. बहिर्मंडल
B. आयनमंडल
C. क्षोभमंडल
D. स्थलमंडल

2023 तक किस टीम ने सबसे अधिक बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है?
A. झारखंड
B. पंजाब
C. तमिलनाडु
D. विदर्भ

नंदिकेश्वर द्वारा लिखित ‘अभिनय दर्पण’ __________ नृत्य में शरीर की गति की तकनीक और व्याकरण के अध्ययन के लिए पाठ्य सामग्री के मुख्य स्रोतों में से एक है।
A. मणिपुरी
B. ओडिसी
C. कथक
D. भरतनाट्यम

हल करें: (-9) – (-60) ÷ (-15) + (-4) × 9
A. -51
B. -49
C. -48
D. -52

मोहन, मोहम्मद और आशीष का औसत वजन 45 किलोग्राम है। यदि मोहन और मोहम्मद का औसत वजन 43 किलोग्राम है तथा मोहम्मद और आशीष का औसत वजन 46 किलोग्राम है, तो मोहम्मद का वजन (किलोग्राम में) कितना है:
A. 53
B. 58
C. 43
D. 63

एक लंब वृत्तीय शंकु की त्रिज्या 3.5 सेमी है और तिर्यक ऊँचाई 0.21 मीटर है, तो पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या है? ( \( = 22/7\) का प्रयोग करें)
A. 221 सेमी2
B. 241 सेमी2
C. 231 सेमी2
D. 251 सेमी2

मान ज्ञात कीजिए: (-9) – (-60) ÷ (-15) + (-4) × 7
A. -40
B. -41
C. -43
D. -44

चीनी के मूल्य में 22.5% की वृद्धि होती है। अनीता चीनी पर अपना व्यय पहले जैसा ही रखना चाहती है। उसे चीनी की खपत में कितने प्रतिशत की कमी करनी चाहिए (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित)?
A. 18.80%
B. 17.12%
C. 19.24%
D. 18.37%

अमित ₹5400 की राशि और गोपाल ₹9400 की राशि प्रति वर्ष साधारण ब्याज की समान दर पर निवेश करते हैं। यदि, 5 वर्ष के अंत में, गोपाल को अमित से ₹600 अधिक ब्याज मिलता है, तो प्रति वर्ष ब्याज दर (प्रतिशत में) ज्ञात कीजिए।
A. 4
B. 5
C. 2
D. 3

See also  SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 19 Shift2 part2

शान के पास ₹1218 हैं। वे इसे अपने पुत्रों पीयूष और मनोज के बीच विभाजित करते हैं और उन्हें 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर निवेश करने के लिए कहते हैं। यह देखा गया कि पीयूष और मनोज को क्रमशः 18 और 19 वर्षों के बाद समान राशि मिलती है। शान ने मनोज को कितनी धनराशि दी थी?
A. 738
B. 638
C. 580
D. 430

एक आदमी एक वस्तु को ₹216 में बेचता है, जिससे उसे 12.5% का लाभ होता है। वस्तु का क्रय मूल्य (₹ में) था:
A. 192
B. 243
C. 246
D. 189

गोविंद HDFC में कुछ धनराशि 4% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर निवेश करता है। यदि 2 वर्ष बाद, गोविंद को वार्षिक रूप से संयोजित ₹280.5 चक्रवृद्धि ब्याज के रूप में प्राप्त होते हैं, तो संगत साधारण ब्याज (₹ में) क्या होगा?
A. 270
B. 275
C. 285
D. 290

निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए: \([(497) \{57/3+19/7 (9-2)\}]\)
A. 270
B. 276
C. 266
D. 259

एक वस्तु का अंकित मूल्य ₹3,500 है। यदि विक्रय मूल्य ₹2,800 है, तो छूट प्रतिशत है:
A. 20%
B. 17.9%
C. 18.5%
D. 15%

400 नाशपाती ₹1250 प्रति सौ की दर से खरीदे गए हैं और ₹900 के लाभ पर बेचे गए हैं। नाशपाती का प्रति दर्जन विक्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 192
B. 187
C. 177
D. 167

दो संख्याओं का अनुपात 16 : 23 है। यदि संख्याओं के बीच का अंतर 224 है, तो छोटी संख्या कौन-सी है?
A. 325
B. 412
C. 512
D. 425

x, y के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती है। दिया गया है कि जब x = 6 है तो y = 5 है, तो y = 4 होने पर x का मान ज्ञात कीजिए।
A. 9.175
B. 9.835
C. 9.375
D. 9.925

X एक कार्य को 20 दिनों में, Y, 30 दिनों में और Z, 36 दिनों में कर सकता है। Y और Z कार्य शुरू करते हैं लेकिन 5 दिनों के बाद उन्हें छोड़ना पड़ता है। शेष कार्य को पूरा करने में X को कितने पूर्ण दिन लगेंगे?
A. 13
B. 14
C. 15
D. 12

एक कक्षा के पहले 12 छात्रों के औसत अंक 33 थे, और कक्षा के अगले 8 छात्रों के औसत अंक 45 थे। कक्षा के औसत अंक क्या हैं? (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित)
A. 45.6
B. 38.7
C. 46.5
D. 37.8

370 मीटर और 330 मीटर लंबाई वाली दो ट्रेनें एक ही दिशा में क्रमशः 90 किमी/घंटा और 150 किमी/घंटा की गति से चल रही हैं। पीछे से आ रही तेज ट्रेन द्वारा दूसरी ट्रेन को पूरी तरह से पार करने में कितना समय (मिनटों में) लगेगा?
A. 2.5
B. 2
C. 0.7
D. 1.2

ईंधन के मूल्य में तीन क्रमागत महीनों में 20%, 35% और 20% की कमी होती है, लेकिन चौथे महीने में 50% की वृद्धि होती है। वास्तविक मूल्य की तुलना में चौथे महीने में ईंधन के मूल्य में कितने प्रतिशत की वृद्धि/कमी हुई है?
A. 36.35% की वृद्धि
B. 40.94% की कमी
C. 37.6% की कमी
D. 39.74% की वृद्धि

एक आदमी सूरत से जयपुर 20 किमी/घंटा की गति से जाता है और उसी रास्ते से 30 किमी/घंटा की गति से सूरत लौटता है। पूरी यात्रा के दौरान उसकी औसत गति (किमी/घंटा में) क्या है?
A. 19
B. 30
C. 24
D. 26

वह सबसे बड़ी संख्या क्या है जो 2340 और 1551 को विभाजित करने पर क्रमशः 40 और 33 शेषफल छोड़ती है?
A. 48
B. 28
C. 46
D. 56

Leave a Comment

error: