SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 4 Shift2

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलते हैं।

कथन:
सभी तार, केबल हैं।
सभी तार, रस्सियाँ हैं।
कुछ रस्सियाँ, स्टील हैं।

निष्कर्ष
(I) कुछ स्टील, तार हैं।
(II) कुछ रस्सियाँ, केबल हैं।
A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) निकलते हैं
B. केवल निष्कर्ष (II) निकलता है
C. केवल निष्कर्ष (I) निकलता है
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) निकलता है

सात व्यक्ति P, Q, R, S, T, U और V एक सीधी रेखा में उत्तर के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। V, Q के ठीक दायें और R के ठीक बायें बैठा है। P, R के ठीक दायें और S के ठीक बायें बैठा है। U, S के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। U रेखा के किसी एक छोर पर बैठा है। S और U के बीच कौन बैठा है?
A. R
B. V
C. T
D. P

दिए गए विकल्पों में से कौन-सी आकृति प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर रखने पर शृंखला को तार्किक रूप से पूरा करेगी?

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। वह अक्षर-समूह कौन-सा है जो उस समूह से संबंधित नहीं है? (नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. CGI
B. GLM
C. PTV
D. EIK

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
18 ÷ 5 + 26 – 45 × 5 = ?
A. 80
B. 75
C. 68
D. 73

एक पासे के फलकों पर I, L, O, V, A और F अंकित हैं। पासे की दो स्थितियाँ नीचे दी गई हैं। O के विपरीत फलक कौन-सा है?

A. F
B. A
C. V
D. L

नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में क्रम से बाएँ से दाएँ रखने पर कौन-सा विकल्प अक्षर शृंखला को पूरा करेगा?
_ K _ U T O _ L _ T O _ _ U T O K L _ _
A. LOKUKTUL
B. OLKUKUTL
C. OKLUKULT
D. OLKUKLUT

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
14 23 42 71 110 ?
A. 164
B. 172
C. 180
D. 159

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर PSPN का संबंध OROM से एक निश्चित तरीके से है। उसी प्रकार, YBYW का संबंध XAXV से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए दिए गए विकल्पों में से किसका संबंध QTQO से है?
A. PSPN
B. PTOQ
C. PRON
D. PSON

नीचे दिखाए अनुसार दर्पण MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।
A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित वर्गों के बीच संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाने वाले वेन आरेख का चयन करें। परिवहन, बस, हवाई जहाज
A.
B.
C.
D.

यदि शब्द JOSTLED के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. 0
B. 2
C. 3
D. 1

एक पासे के फलकों पर D, X, A, N, R और E अक्षर अंकित हैं। पासे की दो स्थितियाँ नीचे दी गई हैं। फलक A के विपरीत कौन-सा फलक है?

A. N
B. R
C. D
D. E

आठ लोग दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हैं, प्रत्येक पंक्ति में 4 लोग हैं, वे इस प्रकार बैठे हैं कि आसन्न व्यक्तियों के बीच समान दूरी रहती है।
पंक्ति 1 में – I, N, K और S बैठे हैं और ये सभी दक्षिण के सम्मुख हैं
पंक्ति 2 में – P, A, R और T बैठे हैं और ये सभी उत्तर के सम्मुख हैं।
इस प्रकार, प्रत्येक व्यक्ति दूसरी पंक्ति के किसी अन्य व्यक्ति के सम्मुख है।
R, A के ठीक दायें बैठा है। K और S के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। A, K के सम्मुख है। जो व्यक्ति N के सम्मुख है, वह P के ठीक बायें बैठा है।
T किसी भी छोर पर नहीं बैठा है। निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प एक-दूसरे के सम्मुख दोनों व्यक्तियों को दर्शाता है?
A. I और R
B. N और P
C. K और T
D. S और R

See also  SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 13 Shift1

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
79 72 58 37 9 ?
A. -25
B. -24
C. -27
D. -26

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर REMY का संबंध VHOZ से एक निश्चित तरीके से है। उसी तरह, ZFHU का संबंध DIJV से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए दिए गए विकल्पों में से किसका संबंध LBSO से है?
A. QDWR
B. RDWP
C. OFVQ
D. PEUP

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
WUY KIM YWA MKO ?
A. BYC
B. CYC
C. ZYC
D. AYC

एक विशेष कूट भाषा में ‘PGMS’ को ‘9-18-12-6’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘TBRX’ को ‘5-23-7-1’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘KAVO’ का कूट क्या है?
A. 15-26-4-11
B. 13-25-6-12
C. 11-21-2-9
D. 14-24-3-10

एक विशेष कूट भाषा में, ‘TEDI’ को ’11’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘SUCBVO’ को ’13’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘YXJIAZL’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 14
B. 10
C. 9
D. 12

एक विशेष कूट भाषा में,
‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B की बहन है’,
‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’,
‘A × B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’ और
‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B की माता है’

यदि ‘A ÷ B + C x D – E’ है, तो A का D से क्या संबंध है?
A. पिता की माता
B. बहन की पुत्री 
C. पुत्री की बहन
D. माता

रानी मचैया एक उम्माथत लोक नर्तकी हैं जो _______________ से हैं और जिन्हें कला (लोक नृत्य) के क्षेत्र में पद्म श्री 2023 से सम्मानित किया गया।
A. केरल
B. गोवा
C. तेलंगाना
D. कर्नाटक

निम्नलिखित में से कौन सा रंग जूडो ग्रेड से संबंधित नहीं है?
A. लाल
B. नीला
C. गुलाबी
D. सफ़ेद

राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2023 के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में गरीबी में सबसे तेजी से कमी आई?
A. कर्नाटक
B. हरियाणा
C. मणिपुर
D. उत्तर प्रदेश

पंचवर्षीय योजना का निम्नलिखित में से कौन सा लक्ष्य सीधे जनता से संबंधित है?
A. विकास
B. आधुनिकीकरण
C. समानता
D. आत्मनिर्भरता

प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-1956) का मुख्य केंद्र बिंदु क्या था?
A. कृषि विकास
B. भारी उद्योगों का विकास
C. तेजी से औद्योगीकरण
D. उद्योगों का निजीकरण

पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित शोभना नारायण किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली से सम्बंधित हैं?
A. कथक
B. मणिपुरी
C. भरतनाट्यम
D. ओडिसी

निम्नलिखित में से कौन सा वेद मुख्य रूप से बुरी आत्माओं और बीमारियों से बचाव के लिए जादू के मंत्रों और आकर्षण का संग्रह है?
A. ऋग्वेद
B. यजुर्वेद
C. अथर्ववेद
D. सामवेद

कपड़ा उद्योगों में कपड़े को सफ़ेद करने (या रंगों को हटाने) के लिए किस रसायन का उपयोग किया जाता है?
A. सोडियम कार्बोनेट
B. सोडियम हाइड्रोजनकार्बोनेट
C. कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड
D. कैल्शियम क्लोराइड

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 31 Shift4

कौन-सी पंचवर्षीय योजना अपनी समाप्ति से पहले समाप्त की जाने वाली पहली योजना थी, और क्यों?
A. द्वितीय योजना, आर्थिक अस्थिरता के कारण
B. सातवीं योजना, राजनीतिक संघर्षों के कारण
C. पांचवीं योजना, सरकार में बदलाव के कारण
D. तीसरी योजना, प्राकृतिक आपदाओं के कारण

नीलगिरी सबसे पुरानी पर्वत शृंखलाओं में से एक है, जो किन तीन राज्यों के त्रि-जंक्शन पर स्थित है?
A. उत्तरी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश
B. गुजरात, राजस्थान, हरियाणा
C. असम, नागालैंड, त्रिपुरा
D. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक

1947 में जब भारत को स्वतंत्रता मिली, उस समय ब्रिटिश प्रधानमंत्री कौन थे?
A. एंथोनी ईडन
B. विंस्टन चर्चिल
C. क्लेमेंट एटली
D. रैम्से मैकडोनाल्ड

किस राज्य में ‘कलिंग महोत्सव’ मनाया जाता है?
A. ओडिशा
B. कर्नाटक
C. महाराष्ट्र
D. असम

लॉरेंसियम, जो एक्टिनाइड्स का अंतिम सदस्य है, का परमाणु क्रमांक क्या है?
A. 108
B. 103
C. 101
D. 99

भारतीय पैरा एथलीट पारुल परमार किस खेल से जुड़ी हैं?
A. बैडमिंटन
B. एथलेटिक्स
C. शूटिंग
D. स्विमिंग

बांग्लादेश के संविधान के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा बांग्लादेश का राज्य धर्म है?
A. इस्लाम
B. बौद्ध धर्म
C. ईसाई धर्म
D. हिंदू धर्म

संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2024 का उद्देश्य निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की सूची में संशोधन करना है?
A. उत्तर प्रदेश
B. राजस्थान
C. महाराष्ट्र
D. ओडिशा

निम्नलिखित में से किसके पास किसी राज्य की विधान सभा को भंग करने की शक्ति है?
A. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
B. राज्य के मुख्य सचिव
C. राज्य के राज्यपाल
D. राज्य के मुख्यमंत्री

निम्नलिखित में से किस संगीत निर्देशक ने सबसे पहले हिंदी धुनों में रॉक ‘एन’ रोल पेश किया?
A. हरिप्रसाद चौरसिया
B. रवि शंकर
C. ज़ाकिर हुसैन
D. राहुल देव बर्मन

निम्नलिखित में से कौन सा अधिकार जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का एक घटक माना जाता है?
A. समानता का अधिकार
B. गोपनीयता का अधिकार
C. भाषण की स्वतंत्रता का अधिकार
D. संपत्ति का अधिकार

जून 2024 में, किसने अपनी वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दिया?
A. राहुल गांधी
B. प्रियंका गांधी वाड्रा
C. मल्लिकार्जुन खड़गे
D. सोनिया गांधी

पेट्रोल के मूल्य (प्रति लीटर) में 60% की वृद्धि होती है। इसकी खपत को कितने प्रतिशत कम किया जाना चाहिए ताकि उस पर व्यय केवल 12% ही बढ़े?
A. 30%
B. 36%
C. 66%
D. 70%

नितिन के पास ₹1617 हैं। उसने इसे अपने बेटों प्रवीण और ऋषि में बाँट दिया और उनसे कहा कि इसे 10% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर निवेश करें। यह देखा गया कि प्रवीण और ऋषि को क्रमशः 17 और 18 वर्षों के बाद समान राशि मिली। नीतिन ने प्रवीण को कितने रुपये दिए थे?
A. 770
B. 870
C. 847
D. 697

एक दुकानदार के पास 7 सेमी त्रिज्या का एक गोलाकार लड्डू है। इसी सामग्री से, 3.5 सेमी त्रिज्या के कितने लड्डू बनाए जा सकते हैं?
A. 8
B. 4
C. 12
D. 6

672 और 7056 का LCM _____ है।
A. 42336
B. 14112
C. 28224
D. 7056

मान ज्ञात कीजिए: 16 + 10 ÷ 5 – 2 × 3
A. 12
B. 15
C. 11
D. 14

दो रेलगाड़ियाँ विपरीत दिशाओं में 60 किमी/घंटा और 110 किमी/घंटा की गति से चल रही हैं। एक रेलगाड़ी की लंबाई 360 मीटर है। उनके द्वारा एक-दूसरे को पार करने में लगा समय 21 सेकंड है। दूसरी रेलगाड़ी की लंबाई (मीटर में), 2 दशमलव स्थानों तक सही, ज्ञात कीजिए।
A. 631.66
B. 630.08
C. 630.92
D. 632.93

See also  SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 7 Shift3

एक किले में 150 आदमियों के लिए 85 दिनों का भोजन का प्रावधान था। 15 दिनों के बाद, 25 आदमी किले से चले जाते हैं। शेष भोजन कितने दिनों तक चलेगा?
A. 84
B. 88
C. 80
D. 82

एक ग्राहक 40% की छूट या 25% और 15% की दो क्रमिक छूटों में से किसी एक का चुनाव करने में असमर्थ था। दोनों छूटों में क्या अंतर है?
A. 2.75%
B. 3.75%
C. 2.25%
D. 3.25%

मान ज्ञात कीजिए: (-9) – (-60) ÷ (-12) + (-3) × 9
A. -41
B. -43
C. -44
D. -40

एक परीक्षार्थी 25% अंक प्राप्त करता है और 68 अंकों से अनुत्तीर्ण हो जाता है, जबकि दूसरा परीक्षार्थी, जो 50% अंक प्राप्त करता है, उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों से 42 अंक अधिक प्राप्त करता है। परीक्षा के अधिकतम अंक ज्ञात कीजिए।
A. 400
B. 410
C. 440
D. 430

राचिन 60 किमी/घंटा की गति से 2 घंटे तक यात्रा करता है और 40 किमी/घंटा की गति से 80 किमी की दूरी तय करता है। राचिन की औसत गति (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए।
A. 47
B. 55
C. 59
D. 50

राजेश्वर एक कार्य को 12 दिनों में, विक्रम 6 दिनों में और टाइगर 15 दिनों में कर सकता है। वे सभी एक साथ कार्य शुरू करते हैं, लेकिन राजेश्वर 2 दिन बाद कार्य छोड़ देता है और विक्रम कार्य पूरा होने से 3 दिन पहले कार्य छोड़ देता है। कार्य कितने दिनों में पूरा होता है?
A. \(5 4/7\)
B. \(5 5/7\)
C. \(5 3/7\)
D. \(5 6/7\)

एक दुकानदार एक वस्तु को ₹520 में खरीदता है। 10% लाभ प्राप्त करने के लिए उसे वस्तु को किस मूल्य (₹ में) पर बेचना चाहिए?
A. 560
B. 468
C. 572
D. 584

दो ट्रेनें, जिनमें से प्रत्येक की लंबाई 180 मीटर है, समानांतर पटरियों पर 50 किमी/घंटा और 70 किमी/घंटा की गति से एक-दूसरे की ओर बढ़ रही हैं। वे एक-दूसरे को पूरी तरह से कितने सेकंड में पार करेंगी?
A. 10.4
B. 10.2
C. 10.8
D. 10.6

एक कक्षा के 48 विद्यार्थियों की औसत आयु 22 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल की जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 23 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्षों में) कितनी है?
A. 70
B. 60
C. 68
D. 71

यदि 7A = 6B = 12C है, तो A : B : C का मान कितना है?
A. 7 : 12 : 14
B. 12 : 14 : 7
C. 12 : 7 : 14
D. 14 : 12 : 7

सारंग ने HDFC में कुछ धन 4% वार्षिक ब्याज दर पर निवेश किया है। यदि 2 वर्षों के बाद सारंग को चक्रवृद्धि ब्याज के रूप में ₹153 मिले हैं, तो वार्षिक रूप से संयोजित करने पर संगत साधारण ब्याज (₹ में) क्या होगा?
A. 145
B. 165
C. 150
D. 160

\([ (84 6) \{ 91/7 + 16/2 (8 – 6) \} ]\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 400
B. 409
C. 406
D. 426

एक बेईमान दुकानदार अपने माल को क्रय मूल्य पर बेचने का वादा करता है। हालाँकि, वह एक ऐसे वजन का उपयोग करता है जिसका वास्तविक वजन लिखे गए वजन से 26% कम है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. \(34 5/37\%\)
B. \(36 6/37\%\)
C. \(37 10/37\%\)
D. \(35 5/37\%\)

अमित ₹5400 और गोपाल ₹9400 समान वार्षिक साधारण ब्याज दर पर निवेश करते हैं। यदि 4 वर्षों के अंत में, गोपाल को अमित से ₹480 अधिक ब्याज मिलता है, तो वार्षिक ब्याज दर (प्रतिशत में) ज्ञात कीजिए।
A. 5
B. 3
C. 2
D. 4

Leave a Comment

error: