दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
10 11 13 17 25 ?
A. 40
B. 43
C. 41
D. 42
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है? ( नोट: भिन्न समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. QZK
B. NYJ
C. CNY
D. TEP
एक पासे के फलकों पर K, A, S, N, T और I अक्षर अंकित हैं। दिए गए चित्रों में पासे की दो स्थितियाँ दिखाई गई हैं। K के विपरीत फलक कौन-सा है?
A. A
B. N
C. S
D. T
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
TKF UJG VIH WHI ?
A. XGJ
B. XLJ
C. ZJM
D. JGX
विकल्पों में दी गई उस आकृति को पहचानिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखने पर तार्किक रूप से श्रृंखला पूरी हो जाएगी।
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प का चयन करें जिसमें दी गई आकृति अंतर्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित वर्गों के बीच संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाने वाले वेन आरेख का चयन करें। शर्ट, कपास, डेनिम
A.
B.
C.
D.
सात व्यक्ति, G, H, I, J, K , L और M, एक पंक्ति में उत्तर के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)। M के दायें कोई नहीं बैठा है। M और K के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। K और H के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। G, L के बायें तीसरे स्थान पर बैठा है। J, L के ठीक दायें बैठा है। I और H के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. तीन
B. चार
C. दो
D. एक
नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में क्रम से बाएँ से दाएँ रखे जाने वाले अक्षरों को दर्शाने वाला विकल्प चुनें जो अक्षर शृंखला को पूरा करेगा।
p _ _ u o p q t _ _ _ q _ u o p q _ u _
A. qtuoptto
B. tquoptto
C. tqouptot
D. qtouptto
यदि शब्द VARIABLE के प्रत्येक अक्षर को उल्टे अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. चार
B. एक
C. तीन
D. दो
एक विशेष कूट भाषा में,
‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B की माता है’,
‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B की पुत्री है’,
‘A × B’ का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है’ और
‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है।’
यदि ‘C – D ÷ E × F + G’ है, तो F का C से क्या संबंध है?
A. पिता का भाई
B. पिता की माता
C. पुत्री का पुत्र
D. माता का पिता
एक विशेष कूट भाषा में, ‘TDZM’ को ‘8-24-2-15’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘KRIY’ को ’17-10-19-3′ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘HAWP’ का कूट क्या है?
A. 22-9-7-13
B. 19-8-5-14
C. 20-27-5-12
D. 23-25-6-11
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-सा/से निष्कर्ष कथननों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी पायल, मोजे हैं।
सभी मोजे, चपटा हैं।
कुछ चपटा, पतलून हैं।
निष्कर्ष:
(I) सभी पायल, चपटा हैं।
(II) कुछ पतलून, पायल हैं।
A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
एक विशेष कूट भाषा में, ‘BIGS’ को ‘4593’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘SING’ को ‘9432’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘N’ का कूट क्या है?
A. 2
B. 4
C. 9
D. 3
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
65 86 114 149 191 ?
A. 232
B. 240
C. 226
D. 216
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर MLTA का संबंध QHXW से एक निश्चित तरीके से है। उसी प्रकार, LNVB का संबंध PJZX से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए दिए गए विकल्पों में से CWON का संबंध किससे है?
A. GASR
B. GSSJ
C. GSAR
D. GSJS
निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘−’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए और ‘x’ और ‘+’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न ‘(?)’ के स्थान पर क्या आएगा? 8 + 63 − 7 x 7 ÷ 9 = ?
A. 68
B. 69
C. 71
D. 70
छह मित्र E, F, G, R, S और T एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि एक ही क्रम में हों)। S, F के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। F, G के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। केवल F, R और E के बीच में बैठा है। E, S का निकटतम पड़ोसी है। R के दायें से गिनने पर T और R के बीच कितने लोग बैठे हैं?
A. तीन
B. दो
C. एक
D. चार
नीचे दिखाए अनुसार एक कागज को मोड़कर उसमें छेद किया गया है। इसे खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?
A.
B.
C.
D.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर NRDF का संबंध PMFA से एक निश्चित तरीके से है। उसी प्रकार, SFJW का संबंध UALR से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए दिए गए विकल्पों में से GVKQ का संबंध किससे है?
A. RGLB
B. PGKY
C. KRCX
D. IQML
निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रमुख कारक है जिसने वैश्वीकरण को सुगम बनाया है?
A. बहुराष्ट्रीय निगमों में गिरावट
B. बढ़े हुए टैरिफ और व्यापार बाधाएँ
C. प्रौद्योगिकी में तेजी से सुधार
D. अलगाववादी नीतियाँ
सितंबर 2024 तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री कौन हैं?
A. नयाब सिंह सैनी
B. हेमंत सोरेन
C. भूपेंद्र पटेल
D. एमके स्टालिन
1906 में स्थापित ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के पहले अध्यक्ष कौन थे?
A. आगा खान तृतीय
B. मुहम्मद अली जिन्ना
C. सर सुल्तान मुहम्मद शाह
D. नवाब सलीमुल्लाह खान
1968 में मेक्सिकन सरकार द्वारा अपनी कोरियोग्राफी के लिए स्वर्ण पदक से किसे सम्मानित किया गया था?
A. रुक्मिणी अरुंडेल
B. रेखा
C. मृणालिनी साराभाई
D. शोभना नारायण
मच्छरों द्वारा फैलने वाला वह वायरस कौन सा है जो मस्तिष्क में सूजन का कारण बनता है?
A. जापानी एन्सेफलाइटिस
B. फ्रांसिसिला ट्यूलारेन्सिस
C. पीत ज्वर वायरस
D. लिम्फेटिक फाइलेरियासिस
2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस प्रकार के प्रवासन का प्रतिशत सबसे अधिक है?
A. ग्रामीण से ग्रामीण
B. शहरी से शहरी
C. ग्रामीण से शहरी
D. शहरी से ग्रामीण
m द्रव्यमान की एक पुस्तक को एक चिकनी क्षैतिज मेज पर d दूरी तक गतिमान करने पर, गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा किया गया कार्य ____ है।
A. 0
B. md
C. mgd
D. m d cos θ
जून 2024 में जनजातीय मामलों के मंत्री के रूप में निम्नलिखित में से किसे नियुक्त किया गया था?
A. प्रहलाद जोशी
B. अश्विनी वैष्णव
C. भूपेंद्र यादव
D. जुएल ओराम
अली-आये-लिगंग, वसंत उत्सव, भारत के किस राज्य में फागुन महीने के पहले बुधवार को मनाया जाता है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. केरल
C. असम
D. गोवा
निम्नलिखित में से क्या, भारत में किसी राज्य के राज्यपाल की शक्ति के अंतर्गत नहीं आता है?
A. कार्यपालक शक्ति (Executive power)
B. विवेकाधिकार (Discretionary power)
C. अनिवार्य शक्ति (Obligatory power)
D. विधायी शक्ति (Legislative power)
भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ और तालवादक येल्ला वेंकटेश्वर राव किस वाद्य यंत्र को बजाते हैं?
A. नादस्वरम
B. घटम
C. पखावज
D. मृदंगम
धिवेही भाषा भारत के किस पड़ोसी देश की आधिकारिक भाषा है?
A. भूटान
B. श्रीलंका
C. मालदीव
D. म्यांमार
किस पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य आत्मनिर्भरता प्राप्त करना और 'स्थिरता के साथ विकास' प्राप्त करना था?
A. चौथी योजना
B. छठी योजना
C. सातवीं योजना
D. दूसरी योजना
भारतीय संविधान के किस संशोधन के अंतर्गत संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटा दिया गया था?
A. 44वाँ संशोधन
B. 42वाँ संशोधन
C. 61वाँ संशोधन
D. 52वाँ संशोधन
बास्केटबॉल के खेल में, प्रत्येक बास्केट में एक दबाव-मुक्ति NBA स्वीकृत धातु सुरक्षा रिंग ______ आंतरिक व्यास के साथ एक सफेद कॉर्ड नेट 18” लंबाई का होता है।
A. 19″
B. 17″
C. 18″
D. 20″
निम्नलिखित में से कौन भारतीय अर्थव्यवस्था के तृतीयक क्षेत्र से संबंधित है?
A. वानिकी
B. उत्पादन
C. कृषि
D. लोक प्रशासन
नाट्यशास्त्र, प्रदर्शन कलाओं (नृत्य और संगीत) से संबंधित सबसे प्राचीन ग्रंथ, किस ऋषि द्वारा संकलित किया गया था?
A. शाक्य
B. भरत
C. वाल्मीकि
D. अगस्त्य
निम्नलिखित में से कौन-सा जल निकाय पूर्व में जॉर्डन और पश्चिम में इज़राइल की सीमा पर स्थित सबसे खारा जल निकाय है?
A. विश्व महासागर
B. डॉन जुआन तालाब
C. मृत सागर
D. ग्रेट साल्ट लेक
गिरनार में अपने शिलालेख के लिए जाने जाने वाले सबसे प्रसिद्ध शक शासक कौन थे?
A. रुद्रदामन
B. रुद्रभूति
C. मिनांडर
D. डेमेट्रियस
निम्नलिखित में से किसने फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आरम्भ किया?
A. अमित शाह
B. अनुराग ठाकुर
C. नरेंद्र मोदी
D. द्रौपदी मुर्मू
यदि किसी कैमरे का क्रय मूल्य उसके विक्रय मूल्य का 75% है, तो लाभ प्रतिशत है:
A. 24%
B. \(33 1/3 \%\)
C. 25%
D. \(162/3 \%\)
यदि किसी गोले की त्रिज्या तिगुनी कर दी जाए, तो मूल गोले के आयतन का नए गोले के आयतन से अनुपात क्या होगा?
A. 27 : 1
B. 1 : 27
C. 9 : 1
D. 1 : 9
400 सेब ₹1200 प्रति सौ के भाव से खरीदे गए हैं और ₹800 के लाभ पर बेचे गए हैं। सेब का प्रति दर्जन विक्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 168
B. 158
C. 178
D. 183
महेश के पास ₹1617 हैं। उसने इसे अपने बेटों विजय और अजय में बाँट दिया और उन्हें 10% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर निवेश करने को कहा। यह देखा गया कि विजय और अजय को क्रमशः 13 और 14 वर्षों के बाद समान राशि मिली। महेश ने विजय को कितने रुपये दिए थे?
A. 770
B. 847
C. 870
D. 697
56, 30, 108 और 120 का LCM है:
A. 7560
B. 7549
C. 7471
D. 7660
2 वर्षों की अवधि के लिए 6% प्रति वर्ष की दर से एक मूलधन राशि (₹ में) पर साधारण ब्याज ₹318 है। मूलधन राशि (₹ में) है:
A. 2651
B. 2650
C. 2656
D. 2655
\([(23 5) \\{6 6 (18-14)/4\}]\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 115
B. 104
C. 106
D. 96
तीन क्रमागत महीनों में ईंधन के मूल्य में क्रमशः 40%, 10% और 50% की कमी होती है, लेकिन चौथे महीने में 50% की वृद्धि होती है। वास्तविक मूल्य की तुलना में चौथे महीने में ईंधन के मूल्य में प्रतिशत वृद्धि/कमी क्या है?
A. 61.17% की कमी
B. 56.29% की वृद्धि
C. 57.3% की वृद्धि
D. 59.5% की कमी
मुकुल से 1.35 किमी की दूरी पर एक बंदूक चलाई जाती है। उसे तीन सेकंड बाद आवाज सुनाई देती है। ध्वनि की गति (मीटर/सेकंड में) कितनी है?
A. 525
B. 450
C. 675
D. 500
153, 117 और 405 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
A. 12
B. 6
C. 2
D. 9
रीतु और मोना मिलकर एक घर की पेंटिंग 18 दिनों में पूरी कर सकती हैं। रीतु अकेले उस पेंटिंग को 27 दिनों में पूरा कर सकती है। मोना को अकेले उस पेंटिंग को पूरा करने में कितना समय लगेगा?
A. 44 दिन
B. 65 दिन
C. 60 दिन
D. 54 दिन
दो संख्याओं का अनुपात 19 : 24 है। यदि प्रत्येक संख्या में से 36 घटा दिया जाए, तो अनुपात 3 : 4 हो जाता है। संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए।
A. 238
B. 305
C. 295
D. 387
7 खिलाड़ियों का औसत स्कोर शुरू में 55 दर्ज किया गया था। हालांकि, बाद में पता चला कि 35 के स्कोर को गलती से 53 पढ़ा गया था। सही औसत स्कोर निर्धारित करें (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें)
A. 32.43
B. 52.43
C. 54.31
D. 42.08
विजय के पास ₹1224 हैं। उसने इसे अपने बेटों अजय और प्रकाश में बाँट दिया तथा उनसे 4% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर निवेश करने को कहा। यह देखा गया कि अजय और प्रकाश को क्रमशः 18 और 19 वर्षों के बाद समान राशि मिली है। विजय ने प्रकाश को कितनी धनराशि दी थी?
A. 450
B. 724
C. 600
D. 624
किसी कक्षा के 54 विद्यार्थियों की औसत आयु 37 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल की जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 38 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्षों में) है:
A. 90
B. 92
C. 95
D. 97
दो संख्याओं का LCM और HCF क्रमशः 66 और 11 है। यदि उनमें से एक संख्या 33 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 20
B. 19
C. 22
D. 25
यदि x का 4% = 72 है, तो x का मान है:
A. 3600
B. 3700
C. 1900
D. 1800
यदि किसी वस्तु का अंकित मूल्य ₹7,895 है और दी गई छूट 4.2% है, तो विक्रय मूल्य (₹ में) है:
A. 7,563.41
B. 7,364.51
C. 7,635.41
D. 7,456.31
किसी कार्य पर अर्जित धन कार्य किए गए घंटों के सीधे समानुपाती है। यदि 6 घंटे में ₹324 अर्जित किए जाते हैं, तो 29 घंटे के कार्य में कितने रुपये (₹ में) अर्जित किए जाएँगे?
A. ₹1,566
B. ₹1,655
C. ₹1,585
D. ₹1,676
एक धारा की चाल 9 km/h है। एक नाव धारा के अनुकूल 56 km और धारा के प्रतिकूल 28 km की दूरी 7 घंटे में तय कर सकती है। स्थिर जल में नाव की चाल (km/h में) ज्ञात कीजिए।
A. 16
B. 15
C. 9
D. 20