SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 5 Shift1 part2

A, B का पिता है। B, C का भाई है। C, D की बहन है। D, E की पत्नी है। F, E की माता है। G, F का पति है। E, A से किस प्रकार संबंधित है?
A. बहन
B. माता
C. पुत्री का पति
D. पिता

दिए गए दो चिह्नों को आपस में बदलने पर समीकरण (I) और (II) के मान क्रमशः क्या होंगे?

× और ÷

I. 7 + 8 ÷ 2 × 4 – 6

II. 16 × 4 + 13 ÷ 2 – 3

A. 6 और 15
B. 5 और 6
C. 8 और 9
D. 5 और 27

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार चौथा शब्द, तीसरे शब्द से संबंधित है और दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है।

मधुमक्खी : छत्ता :: कुत्ता : केनेल :: चमगादड़ : ?

A. घोंसला
B. गुफ़ा
C. मछलीघर
D. पत्ता

दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सा अक्षर आएगा?

B, W, S, ?, N, M

A. S
B. O
C. R
D. P

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखी जा सकने वाली आकृति का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

दिए गए शब्दों को उस क्रम में व्यवस्थित कीजिए जैसे वे शब्दकोश में आते हैं।

1. Clamp

2. Clan

3. Clank

4. Clang

5. Clap

A. 1, 2, 3, 5, 4
B. 1, 2, 4, 3, 5
C. 1, 2, 4, 5, 3
D. 1, 2, 3, 4, 5

छह व्यक्ति P1, P2, P3, P4, P5 और P6 एक गोलाकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)। P2 और P6 के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। P2 और P4 के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। P5, P3 के ठीक दाईं ओर बैठा है। P1, P6 के दाईं ओर से दूसरा है। P4 के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है?
A. P6
B. P2
C. P5
D. P1

यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाता है, तो विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिंब होगी?

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षरों का चयन कीजिए।

AM : VH :: YK : ?

A. TU
B. TF
C. PQ
D. RS

निम्नलिखित प्रश्न में कुछ कथन दिए गए हैं, जिनके बाद उन कथनों पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

I. सभी R, T हैं।

II. कुछ X, R हैं।

निष्कर्ष:

I. कोई भी T, R नहीं है।

II. कुछ R, X हैं।

III. कोई भी X, T नहीं है।

A. निष्कर्ष II और III दोनों अनुसरण करते हैं। 
B. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं। 
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है०० 
D. निष्कर्ष I और III दोनों अनुसरण करते हैं। 

दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदलना होगा?

14 ÷ 2 – 15 + 3 × 6 = 4

A. × और +
B. ÷ और ×
C. = और +
D. – और +

See also  SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 24 Shift4

एक निश्चित कूट भाषा में, यदि WINTER को 595259 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, AUTUMN को 132345 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, तो SPRING को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 179957
B. 154995
C. 188757
D. 179955

कौन-सी उत्तर आकृति, प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी? (घुमाने की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखी जा सकने वाली आकृति का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर समूह, बायें से दायें क्रम में रखने पर, दी गई शृंखला को पूरा करेगा?

uuvvwwuuv_wwuu_vww_ _vvww

A. vvww
B. wvwv
C. uvwv
D. vvuu

दी गई श्रेण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?

16, 8, 24, ?, 36, 18

A. 6
B. 14
C. 10
D. 12

आठ लड़कियाँ A, B, C, D, E, F, G और H एक गोल मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठी हैं (जरूरी नहीं कि उसी क्रम में)। A, D के बायें से दूसरी है। D, E के बायें से तीसरी है। C, G के दायें से तीसरी है। G, E की निकटतम पड़ोसी नहीं है। H, B के दायें ओर से तीसरी है। B, G के दायें से दूसरी है। G के निकटतम बायें कौन बैठा है?
A. F
B. C
C. E
D. A

एक निश्चित कूट भाषा में, यदि PANTRY को ‘715297’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और STEADY को ‘125147’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, तो DATES को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 41215
B. 41251
C. 42151
D. 41241

निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई श्रेणी से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।

8, 24, 40, 56, ?, 88

A. 77
B. 72
C. 70
D. 74

कौन-सी उत्तर आकृति, प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी? (घुमाने की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

स्वामी दयानंद सरस्वती निम्नलिखित में से किस सुधार संघ के संस्थापक थे?
A. आर्य समाज
B. ब्रह्म समाज
C. वेद समाज
D. प्रार्थना समाज

“अंबुबाची मेला” किस राज्य से संबंधित है?
A. असम
B. केरल
C. नागालैंड
D. तमिलनाडु

2023 के पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति का नाम बताइए जिन्होंने विदेश मंत्री और कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है।
A. दिलीप महालानबिस
B. कुमार मंगलम बिड़ला
C. मुलायम सिंह यादव
D. सोमनाहल्ली मल्लाया कृष्णा

निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय शहर संगम साहित्य से जुड़ा है?
A. मदुरै
B. बोध गया
C. उज्जैन
D. सारनाथ

शकूर खान और पं. राम नारायण किस वाद्य यंत्र से जुड़े हैं?
A. सरोद
B. सितार
C. बीण
D. सारंगी

जनवरी 2023 में नए DGCA प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
A. डी.सी शर्मा
B. रवि कृष्ण
C. बीर सिंह राय
D. विक्रम देव दत्त

भारत में हरित क्रांति के जनक कौन थे?
A. सी सुब्रमण्यन
B. एमएस स्वामीनाथन
C. पांडुरंग हेगड़े
D. सुंदरलाल बहुगुणा

यदि गेंदबाज द्वारा फेंकी गई गेंद, वाइड न होकर, बल्लेबाज के बल्ले या शरीर को छुए बिना स्ट्राइकर के पास से गुजरती है, तो उस गेंद से बल्लेबाजों द्वारा पूरे किए गए कोई भी रन, या बाउंड्री रन, ________ के रूप में जोड़े जाएंगे।
A. लेग रन
B. बाइज़
C. लेग बिफोर विकेट
D. नो बॉल

भारत और श्रीलंका के बीच कौन-सा द्वीप स्थित है?
A. कच्छतीवू
B. जंगन
C. लातूर
D. दिवार

See also  SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 26 Shift2

निम्नलिखित में से छठी पंचवर्षीय योजना की अवधि कौन-सी है?
A. 1974 – 1979
B. 1980 – 1985
C. 1992 – 1997
D. 1985 – 1990

2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस धर्म की जनसंख्या सबसे कम है?
A. सिख धर्म
B. बौद्ध धर्म
C. जैन धर्म
D. ईसाई धर्म

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस, मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के रूप में किस तिथि को मनाया जाता है?
A. 2 अक्टूबर
B. 30 नवंबर
C. 1 मार्च
D. 29 अगस्त

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 39A किससे संबंधित है?
A. जीवन का अधिकार
B. पंचायती राज
C. स्वतंत्रता का अधिकार
D. निःशुल्क विधिक सहायता

भारत में बजट घाटे को दिखाने का चलन किस बजट से बंद कर दिया गया था?
A. 1996 – 97
B. 1995 – 96
C. 1997 – 98
D. 1992 – 93

निम्नलिखित में से कौन आवर्त सारणी का p ब्लॉक तत्व नहीं है?
A. आयोडीन
B. सिलिकॉन
C. मैग्नीशियम
D. फॉस्फोरस

निम्नलिखित में से कौन-सा खिलाड़ी-खेल का जोड़ा सही है?

I. शेफाली वर्मा – क्रिकेट

II. सुशील कुमार – कुश्ती

A. केवल I
B. I और II दोनों
C. केवल II
D. न तो I और न ही II

__________ नाटक में अभिनेता का प्रदर्शन पूरी तरह से मौन होता है, कहानी चेहरे के भावों और हाथों के इशारों की शब्दावली का उपयोग करके अभिनीत किया जाता है।
A. मणिपुरी नृत्य
B. ओडिसी नृत्य
C. कथकली
D. भरतनाट्यम

निम्नलिखित में से किस व्यक्ति को आदिवासी नृत्य बैगा में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला?
A. अर्जुन सिंह धुरवे
B. हेम चंद्र गोस्वामी
C. टंकेश्वर हजारिका बोरबयान
D. सोम दत्त बट्टू

भारत के वित्त आयोग में एक अध्यक्ष और ___________ होते हैं।
A. 6 सदस्य
B. 3 सदस्य
C. 10 सदस्य
D. 4 सदस्य

राष्ट्रीय बचत (मासिक आय खाता) योजना, 2019 में ___________ के माध्यम से संशोधन किया गया है।
A. राष्ट्रीय बचत (मासिक आय खाता) (संशोधन) योजना, 2019
B. राष्ट्रीय बचत (मासिक आय खाता) (संशोधन) योजना, 2021
C. राष्ट्रीय बचत (मासिक आय खाता) (संशोधन) योजना, 2020
D. राष्ट्रीय बचत (मासिक आय खाता) (संशोधन) योजना, 2023

एक कंप्यूटर का अंकित मूल्य 28000 रुपये है और छूट 5 प्रतिशत है। यदि कंप्यूटर का विक्रय मूल्य 26068 रुपये है, तो अतिरिक्त छूट प्रतिशत कितनी है?
A. 2 प्रतिशत
B. 3 प्रतिशत
C. 1 प्रतिशत
D. 5 प्रतिशत

9 सेमी त्रिज्या वाले एक ठोस धातु के गोले को पिघलाकर 9 सेमी आधार व्यास वाले एक शंकु में ढाला जाता है। शंकु की ऊँचाई कितनी है?
A. 121 सेमी
B. 144 सेमी
C. 196 सेमी
D. 100 सेमी

A, B और C तीन छात्र हैं। A को B से 25 प्रतिशत अधिक अंक मिले हैं और C से 10 प्रतिशत कम अंक मिले हैं। यदि B को 324 अंक मिले हैं, तो C को कितने अंक मिले हैं?
A. 420
B. 360
C. 480
D. 450

250 को 40% बढ़ाने पर प्राप्त मान कितना है?
A. 300
B. 350
C. 275
D. 250

2.5 × 0.7 + 3.5 × 0.6 + 4.5 × 0.8 का मान कितना है?
A. 6.55
B. 9.25
C. 7.45
D. 5.35

एक कंपनी में 42 कर्मचारी हैं। 27 कर्मचारियों का औसत वेतन प्रति माह 4100 रुपये है और 13 कर्मचारियों का औसत वेतन प्रति माह 6100 रुपये है। यदि सभी कर्मचारियों का औसत वेतन प्रति माह 7200 रुपये है, तो शेष 2 कर्मचारियों का प्रति माह औसत वेतन कितना है?
A. 54000 रुपये
B. 44800 रुपये
C. 57800 रुपये
D. 56200 रुपये

See also  SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 21 Shift1

एक पंक्ति में खड़े कुछ छात्रों का भार 85 किलोग्राम, 86 किलोग्राम, 53 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 78 किलोग्राम, 93 किलोग्राम, 75 किलोग्राम और 73 किलोग्राम है। इन छात्रों का औसत वजन कितना है?
A. 78 किलोग्राम
B. 76 किलोग्राम
C. 68 किलोग्राम
D. 82 किलोग्राम

आशा, लक्ष्मी से चार वर्ष के लिए 52000 रुपये उधार लेती है। यदि चार वर्ष के अंत में 20800 रुपये का ब्याज चुकाना होगा तो प्रति वर्ष साधारण ब्याज की दर कितनी होगी?
A. 12%
B. 16%
C. 10%
D. 14%

तीन संख्याओं का अनुपात 6 : 7 : 8 है। यदि तीनों संख्याओं का योग 420 है, तो तीनों संख्याओं में सबसे छोटी संख्या कौन-सी है?
A. 190
B. 180
C. 120
D. 140

चार संख्याएँ 7 : 5 : 3 : 2 के अनुपात में हैं। इन संख्याओं का योग 68 है। पहली और चौथी संख्या का योग कितना होगा?
A. 36
B. 24
C. 48
D. 32

36 मीटर लंबे तार को बराबर टुकड़ों में काटा जाता है, जिसमें प्रत्येक टुकड़ा 4 मीटर लंबा है। टुकड़ों की संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 9
B. 8
C. 7
D. 5

E अकेले किसी कार्य को 15 दिनों में पूरा कर सकता है। F और G मिलकर उसी कार्य को 10 दिनों में पूरा कर सकते हैं। E, F और G मिलकर उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
A. 12 दिन
B. 8 दिन
C. 10 दिन
D. 6 दिन

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 33 से विभाज्य नहीं है?
A. 2156
B. 2013
C. 2145
D. 1914

95 – 111 × 21 ÷ 3 + 44 × 6 का मान कितना है?
A. -418
B. -412
C. -424
D. -416

यदि 44 प्रतिशत की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर, x प्रतिशत की अर्धवार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर के बराबर है, तो x का मान कितना है?
A. 22 प्रतिशत
B. 18 प्रतिशत
C. 20 प्रतिशत
D. 24 प्रतिशत

एक डीलर एक सोफा सेट 39% लाभ पर बेचता है। यदि उसने इसे 1565 रुपये कम में बेचा होता, तो उसे 29% का लाभ होता। 27% लाभ प्राप्त करने के लिए उसे इसे किस मूल्य पर बेचना चाहिए?
A. 16,526.4 रुपये
B. 11,576.4 रुपये
C. 19,875.5 रुपये
D. 20,140.5 रुपये

पंकज, राहुल से 40 प्रतिशत कम दक्ष है। यदि राहुल एक कंप्यूटर को 16 दिनों में बना सकता है, तो पंकज उसी कंप्यूटर को कितने दिनों में बना सकता है?
A. 80/3 दिन
B. 80/7 दिन
C. 40/7 दिन
D. 80/9 दिन

एक डाइनिंग टेबल जिसका अंकित मूल्य 1500 रुपये है, थोक विक्रेता द्वारा खुदरा विक्रेता को 18% और 15% की क्रमिक छूट पर बेचा जाता है। तब खुदरा विक्रेता के लिए डाइनिंग टेबल का क्रय मूल्य कितना है?
A. 1045.5 रुपये
B. 1256.7 रुपये
C. 1384.1 रुपये
D. 1156.6 रुपये

रमेश 16 किमी/घंटा की गति से चलता है और अपने स्कूल 4 मिनट देर से पहुँचता है। यदि वह 20 किमी/घंटा की गति से चलता है, तो वह निर्धारित समय से 12 मिनट पहले पहुँचता है। उसके घर से उसके स्कूल की दूरी कितनी है?
A. 20 किमी
B. 12 किमी
C. 8 किमी
D. 64/3 किमी

किसी वस्तु का क्रय मूल्य 2500 रुपये है। यदि हानि 24 प्रतिशत है, तो वस्तु का विक्रय मूल्य कितना है?
A. 2200 रुपये
B. 1800 रुपये
C. 1900 रुपये
D. 2000 रुपये

Leave a Comment

error: