SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 8 Shift4 part2

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगी?

5, 11, 35, 143, ?

A. 316
B. 719
C. 639
D. 512

दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए इसके किन दो गणितीय चिह्नों को परस्पर परिवर्तित करना होगा?

25 × 5 ÷ 6 + 20 = 62 − 12

A. + और ÷
B. ÷ और ×
C. + और −
D. + और ×

उस विकल्प-आकृति का चयन कीजिये, जो दी गई आकृति में अंतर्निहित है।

(घुमाने की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

A # B का अर्थ है ‘A, B का भाई है’

A @ B का अर्थ है ‘A, B की पुत्री है’

A & B का अर्थ है ‘A, B का पति है’

A % B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’

A * B का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है’

यदि A & D @ Q * B * K है, तो D, K से किस प्रकार संबंधित है?

A. पोती
B. पोता
C. परपोती
D. पुत्री

नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को परस्पर परिवर्तित करना चाहिए?

64 – 16 × 24 ÷ 96 + 10 = 58

A. – और +
B. × और –
C. ÷ और ×
D. ÷ और –

तीन कथनों के बाद 1, 2 और 3 से संख्यांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लें कि कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।

कथन:

कुछ बैट गेंद हैं।

कुछ गेंद रिंग हैं।

कोई रिंग घंटी नहीं है।

निष्कर्ष:

1. कोई घंटी, गेंद नहीं है।

2. कोई रिंग, बैट नहीं है।

3. कुछ गेंद, बैट हैं। 

A. केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष 3 अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष 1 और 2 अनुसरण करते हैं
D. केवल निष्कर्ष 1 और 3 अनुसरण करते हैं

कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को पूर्ण करेगा?

YWTZ, UTRY, ?, MNNW, IKLV

A. QSRY
B. QRQX
C. PSRY
D. QQPX

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) का स्थान ले सकती है।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?

DGIL, GJLO, JMOR, ?, PSUX

A. MPRU
B. MQRU
C. NPQU
D. NPRV

अमीर, बंटी, लेस्ली, प्रदीप, ईशान, फैज, गौरव और हरीश एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। उनमें से कुछ मेज के कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हुए हैं। प्रदीप, गौरव के दाएँ ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। प्रदीप एक कोने पर बैठा है। बंटी, फैज के दाएँ ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। फैज, किसी भी कोने पर नहीं बैठा है। बंटी, प्रदीप के ठीक बगल में नहीं बैठा है। हरीश, आमिर के ठीक बगल में बैठा है। हरीश मेज की किसी भी भुजा के मध्य में नहीं बैठा है। हरीश और लेस्ली के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है।

बंटी के बाएँ ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा/बैठी है?

A. ईशान
B. गौरव
C. प्रदीप
D. फैज

E, F, G, H, I, J और K नामक सात व्यक्ति एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। K, H के बाएँ ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। F और I के बीच कोई नहीं बैठा है। H, J के दाएँ ओर चौथे स्थान पर बैठा है। I के दाएँ ओर कोई नहीं बैठा है। F, E के दायें ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। पंक्ति के दाएं छोर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. G
B. H
C. I
D. F

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 16 Shift3 part2

एक कूट भाषा में, ‘we must stop’ को ‘po ba hu’, ‘stop this noise’ को ‘hu va xi’, ‘you must come’ को ‘nu ba ka’, और ‘you come forward’ को ‘nu ka co’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। शब्द ‘forward’ के लिए कूट क्या होगा?
A. nu
B. po
C. co
D. hu

उस विकल्प का चयन कीजिए, जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।

49 : 10 :: 81 : 12 :: 64 : ?

A. 11
B. 9
C. 7
D. 8

उस विकल्प का चयन कीजिए, जो पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह पहले अक्षर-समूह से संबंधित है और चौथा अक्षर-समूह तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

PRODUCT : CDOPRTU :: CONFUSE : CEFNOSU :: QUALITY : ?

A. AILQTUY
B. AIULQTY
C. AILQUTY
D. ALITQUY

दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन करें जब दर्पण को MN पर रखा जाए जैसा कि नीचे दर्शाया गया है।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

42, 43, 41, 44, ?, 45

A. 40
B. 36
C. 45
D. 42

एक कागज को मोड़ने का क्रम और मुड़े हुए कागज को काटने का तरीका नीचे दर्शाया गया है। उस आकृति का चयन करें जो कागज को खोले जाने पर इसके खुले रूप से सबसे अधिक मिलती-जुलती है।

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित कूट भाषा में ‘EARNED’ को ’94’ के रूप में लिखा जाता है, ‘GAINED’ को ’80’ के रूप में लिखा जाता है, तो उसी भाषा में ‘DOLLAR’ को किस प्रकार से लिखा जाएगा?
A. 111
B. 68
C. 98
D. 124

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को अर्थपूर्ण शब्दों के रूप में मानना है और उन्हें शब्द में अक्षरों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं करना है।)

वैज्ञानिक : प्रयोगशाला :: खगोल विज्ञानी : ?

A. पेशा
B. विश्वविद्यालय
C. पर्यावरण
D. वेधशाला

किस विकल्प में निम्नलिखित शब्दों का वह क्रम दिया गया है, जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं?

1 Nothing

2 Notebook

3 Notable

4 Notary

5 Nominal 

A. 5,4,3,2,1
B. 5,1,2,3,4
C. 5,3,4,2,1
D. 5,2,3,1,4

हरित क्रांति के पहले चरण में, HYV बीजों का उपयोग अधिक समृद्ध राज्यों तक ही सीमित था। निम्नलिखित में से कौन इस सूची में शामिल नहीं था?
A. पंजाब
B. आंध्र प्रदेश
C. तमिलनाडु
D. कर्नाटक

भारतीय जनता पार्टी से संबंधित मणिपुर के पहले मुख्यमंत्री कौन बने?
A. नोंगथोम्बम बीरेन सिंह
B. मनोहर पर्रिकर
C. लोंगजाम थम्बू सिंह
D. ओकराम इबोबी सिंह

‘माघी’ भारत के निम्नलिखित में से किस त्योहार का एक अन्य नाम है?
A. मकर संक्रांति
B. बिहु
C. बैसाखी
D. बसंत पंचमी

प्रिंस शुद्धेंद्र नारायण सिंह देव को ______ नृत्य में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
A. कथकली
B. मोहिनीअट्टम
C. छऊ
D. कथक

_____ में, भारतीय संसद ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) कानून पारित किया।
A. जनवरी, 2019
B. जनवरी, 2018
C. दिसंबर, 2019
D. दिसंबर, 2018

भारत में हरित क्रांति किस दशक में आई थी?
A. 1960-1970
B. 1850-1860
C. 1800-1810
D. 1900-1910

टेलीफोन, सेलुलर टेलीकॉम, पेजर, टेलीफोन एक्सचेंज और रडार किस उद्योग के उदाहरण हैं?
A. सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलैक्ट्रॉनिक्स उद्योग
B. सीमेंट उद्योग
C. ऑटोमोबाइल उद्योग
D. रसायन उद्योग 

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March Shift2 part5

लैंथेनाइड्स कितने तत्वों की एक श्रृंखला है?
A. 10
B. 18
C. 15
D. 12

उधम सिंह ने किसकी हत्या की थी?
A. जॉन साइमन
B. माइकल ओ’डायर
C. सिडनी रोलेट
D. रेजिनाल्ड डायर

निम्नलिखित में से कौन-सा चीनी तीर्थयात्री श्वैन त्सांग के लगभग 50 वर्ष बाद भारत आया था?
A. त्सांग हाय
B. लाओ त्सू
C. फाहियान
D. आई-किंग

कबड्डी मैच की अवधि कितने मिनट की होती है?
A. 45 मिनट
B. 50 मिनट
C. 40 मिनट
D. 30 मिनट

निम्नलिखित में से किसने जून 2022 में क्रेडिट लिंक्ड सरकारी योजनाओं के लिए राष्ट्रीय पोर्टल – जन समर्थ पोर्टल लॉन्च किया?
A. निर्मला सीतारमण
B. नरेन्द्र मोदी
C. स्मृति ईरानी
D. पीयूष गोयल

भारत में स्थित एकमात्र निश्चित रूप से सक्रिय ज्वालामुखी, बैरेन द्वीप ज्वालामुखी, अंडमान द्वीप में _______ से लगभग 138 km उत्तर पूर्व में स्थित है।
A. दिगलिपुर
B. एबरडीन
C. फेरारगंज
D. पोर्ट ब्लेयर

निम्नलिखित चार में से तीन पारिस्थितिक पिरामिड हैं, और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन सा इस समूह से संबंधित नहीं है?
A. ऊर्जा का पिरामिड
B. संस्कृति का पिरामिड
C. बायोमास का पिरामिड
D. संख्या का पिरामिड 

 ______ देश के विदेशी मुद्रा भंडार का संरक्षक है और उनके निवेश के प्रबंधन की जिम्मेदारी निहित है।
A. भारतीय स्टेट बैंक
B. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
C. वित्त मंत्रालय
D. भारतीय रिजर्व बैंक

क्रिकेट मैच में कितने फील्ड अंपायर होते हैं?
A. 2
B. 1
C. 3
D. 4

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के अनुसार प्रस्तावित नौकरियों का कितना भाग महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है?
A. एक तिहाई
B. दो तिहाई
C. एक चौथाई
D. आधा

निम्नलिखित में से किसके कार्यकाल के दौरान स्वर्ण सिंह समिति का गठन किया गया था?
A. मोरारजी देसाई
B. इंदिरा गांधी
C. मनमोहन सिंह
D. वी. पी. सिंह

लोकसभा के अध्यक्ष को कौन चुनता है?
A. केवल सत्ताधारी दल के लोकसभा के सदस्य
B. लोकसभा के सभी सदस्य
C. भारत के राष्ट्रपति
D. प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट

पंजाब का कौन सा लोक नृत्य मुख्यतः महिलाओं द्वारा किया जाता है?
A. जवारा
B. दादरा
C. फुगडी
D. गिद्दा

रीता 4 किमी/घंटा की गति से P से Q की ओर दौड़ना शुरू करती है। यदि P और Q के बीच की दूरी 6000 मीटर है, तो रीता द्वारा P और Q के बीच की दूरी को तय करने में कितना समय लगेगा? 
A. 1.5 घंटे 
B. 2.5 घंटे 
C. 2.0 घंटे 
D. 1.0 घंटे 

शीतल अपनी दुकान पर सभी वस्तुओं पर 20% की छूट प्रदान करती है और फिर भी 12% का लाभ कमाती है। उस वस्तु का अंकित मूल्य क्या है जिसका क्रय मूल्य 200 रुपये है?
A. 280 रुपये 
B. 250 रुपये 
C. 220 रुपये 
D. 240 रुपये 

1,225 रुपये की राशि पर दो वर्षों का ब्याज 144 रुपये है जब चक्रवृद्धि ब्याज एक निश्चित ब्याज दर पर वार्षिक रूप से संयोजित होता है। वार्षिक ब्याज दर ज्ञात करें:
A. 5\(2/7\)%
B. 5\(4/7\)%
C. 6\(2/7\)%
D. 5\(5/7\)%

7 सेमी त्रिज्या वाले एक सीसे के अर्धगोले को एक ऐसे शंकु में ढाला गया है जिसके आधार का व्यास 14 सेमी है। शंकु की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
A. 12 सेमी
B. 14 सेमी
C. 18 सेमी
D. 16 सेमी

A अकेले एक कार्य को 196 दिनों में पूरा कर सकता है, और B अकेले इसे 147 दिनों में पूरा कर सकता है। A तथा B दोनों एक साथ कार्य करते हुए कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
A. 84
B. 81
C. 88
D. 90

एक ट्रक शहर A से शहर B तक 60 किमी/घंटा की औसत गति से जाता है। यात्रा में 30 घंटे लगते हैं। यह शहर B से शहर A तक उसी सड़क पर 40 किमी/घंटा की औसत गति से लौटता है। पूरी यात्रा के दौरान ट्रक की औसत गति क्या थी?
A. 48 किमी/घंटा
B. 46 किमी/घंटा
C. 52 किमी/घंटा
D. 50 किमी/घंटा

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 13 Shift1 part2

अनुज, राम और संजय मिलकर एक कार्य को 78/5 दिनों में पूरा कर सकते हैं जबकि अनुज अकेले उसी कार्य को 39 दिनों में पूरा कर सकता है, तो राम और संजय मिलकर समान कार्य को लगभग कितने दिनों में कर सकते हैं?
A. 26 दिन
B. 44 दिन
C. 41 दिन
D. 45 दिन

2 वर्षों में 8\(1/3\)% प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज दर पर देय 1,200 रुपये के ऋण का वार्षिक भुगतान कितना होगा?
A. 1,065 रुपये
B. 676 रुपये
C. 1,267 रुपये
D. 829 रुपये

अक्षय और विपुल की वार्षिक आय क्रमशः 3 : 2 के अनुपात में है, जबकि उनके व्यय का अनुपात क्रमशः 7 : 3 है। यदि वर्ष के अंत में प्रत्येक 1,80,000 रुपये की बचत करता है, तो अक्षय की वार्षिक आय कितनी है?
A. 3,24,000 रुपये 
B. 4,60,000 रुपये 
C. 4,32,000 रुपये 
D. 3,20,000 रुपये 

 यदि एक घनाभ की लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 16 सेमी, 15 सेमी और 12 सेमी है, तो घनाभ के सबसे लंबे विकर्ण की लंबाई _______है।
A. 18 सेमी
B. 20 सेमी
C. 24 सेमी
D. 25 सेमी

एक पुरानी वस्तु का अंकित मूल्य 4,000 रुपये है। A इसे 15% और 10% के दो क्रमागत छूटों पर खरीदता है। वह इसकी मरम्मत पर 1,140 रुपये खर्च करता है और इसे 5,000 रुपये में बेच देता है। उसका लाभ या हानि प्रतिशत ______है। (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित)
A. 20%
B. 18%
C. 17%
D. 19%

यदि दो संख्याओं 456 और 240 का महत्तम समापवर्तक 24 है, तो दी गई संख्याओं का लघुतम समापवर्त्य ______ है।
A. 2400
B. 4560
C. 1200
D. 2280

(24 ÷ \(12-4\) + 32) ÷ (4 + 8 ÷ 2 – 3) का मान ______ है।
A. 1
B. 7
C. 5
D. 11

एक अंकित मूल्य पर, 8% की छूट से उतना ही लाभ मिलता है जितना कि 25 रुपये की नकद छूट पर मिलता है। अंकित मूल्य (रुपये में) क्या है?
A. 317.50
B. 315.00
C. 310.00
D. 312.50

एक बेईमान दुकानदार एक ग्राहक को क्रय मूल्य के ऊपर T% के लाभ पर सामान बेचता है और साथ ही 1 किग्रा के स्थान पर वह 800 ग्राम तौलता है। उसका कुल लाभ प्रतिशत 40% है। T का मान कितना है?
A. 12
B. 40
C. 10
D. 24

निम्नलिखित में से सबसे बड़ा अनुपात कौन-सा है?

\(5/7,3/8,9/15,4/9\)

A. \(9/15\)
B. \(5/7\)
C. \(3/8\)
D. \(4/9\)

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
A. समय की गणना दूरी को गति से विभाजित करके की जाती है।
B. कम समय में एक निश्चित दूरी तय करने के लिए गति बढ़ानी पड़ती है। 
C. दी गई समयावधि में अतिरिक्त दूरी तय करने के लिए दी गई गति को कम कर दिया जाएगा। 
D. गति की गणना समय से दूरी को विभाजित करके की जाती है।

एक भूखंड का मूल्य 1500000 रुपये से बढ़कर 1800000 रुपये हो जाती है। भूखंड के मूल्य में प्रतिशत वृद्धि है: 
A. 10 प्रतिशत
B. 18 प्रतिशत
C. 15 प्रतिशत
D. 20 प्रतिशत

1000 मीटर की एक रेखीय दौड़ में A, B को 50 मीटर या 5 सेकंड से हरा देता है। निर्धारित कीजिए कि A को दौड़ पूरी करने में कितना समय लगता है?
A. 95 सेकंड
B. 100 सेकंड
C. 60 सेकंड
D. 120 सेकंड

यदि संगीता के मासिक वेतन में 3\(2/3\)% कि वृद्धि कि जाती है, तो उसे 132 रुपये अधिक मिलते हैं। संगीता का मासिक वेतन क्या है?
A. 2,400 रुपये
B. 3,200 रुपये
C. 3,600 रुपये
D. 3,000 रुपये

Leave a Comment

error: