इस प्रश्न में, तीन कथन दिए गए हैं, जिसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, फिर निर्णय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:
सभी पंखे, बल्ब हैं।
सभी बल्ब, ट्यूबलाइट हैं।
कुछ ट्यूबलाइट, नए हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी पंखे, नए हैं।
II. सभी ट्यूबलाइट, पंखे हैं।
A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में आगे आएगी।
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से और चौथा अक्षर-समूह, तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।
ROOT : QQTV :: STEM : VGUO :: LEAF : ?
A. GCNH
B. GCHN
C. GDNH
D. NGCH
दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सा अक्षर-समूह आएगा?
AJRZ, DMTC, ?, JSXI, MVZL
A. GRVF
B. HRVF
C. HPVF
D. GPVF
‘A + B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’
‘A – B’ का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’
‘A × B’ का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’
‘A ÷ B’ का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’
यदि A + B ÷ C × D – E + F है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. A, F का पोता है।
B. A, C का पुत्र है।
C. E, B का भाई है।
D. D, F की पुत्री है।
किसी कूट भाषा में, ‘FINGER’ को ‘HHPIDT’ के रूप में तथा ‘DESTINY’ को FDUVHPA’ के रूप में लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘GRANTED’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. ITZPVDF
B. HTZPVCE
C. IQCMVDF
D. HTCOVCE
नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही करने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदलना चाहिए?
136 ÷ 17 + 102 – 3 × 2 = 187
A. + और ×
B. ÷ और ×
C. × और –
D. ÷ और –
सात व्यक्ति A, H, D, F, T, E, और G एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। E के बाएँ केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। G और H, E के निकटवर्ती पड़ोसी हैं। A पंक्ति के दाएँ छोर पर बैठा है। D, A का निकटवर्ती पड़ोसी है। F, E के बाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। पंक्ति के बाएँ छोर पर कौन बैठा है?
A. T
B. D
C. A
D. F
6 मित्र F, U, K, S, M और A, केंद्र की ओर मुख करके एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। A और S, K के निकटवर्ती पड़ोसी हैं। F, K के सम्मुख बैठा है। S, F का पड़ोसी नहीं है। M, A और F का निकटवर्ती पड़ोसी है। यदि M और S परस्पर अपना स्थान बदलते हैं, तो A और F का निकटवर्ती पड़ोसी कौन है?
A. U
B. K
C. S
D. M
किसी कूट भाषा में, ‘find a solution’ को ‘418’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘be attentive’ को ’29’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘answers are correct’ को ‘737’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी भाषा में ‘check the question’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 835
B. 427
C. 538
D. 649
उस समूह का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समूहों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उसके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
(216, 12, 15)
(432, 23, 31)
A. (304, 14, 24)
B. (380, 24, 18)
C. (150, 11, 14)
D. (484, 16, 32)
कौन-सा विकल्प दिए गए शब्दों के उस सही क्रम को दर्शाता है जिसमें कि वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देंगे?
1. Seminar
2. Semolina
3. Senior
4. September
5. Serious
A. 5, 4, 3, 2, 1
B. 1, 3, 4, 2, 5
C. 1, 2, 3, 4, 5
D. 5, 3, 4, 1, 2
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
3, 21, 147, ?, 7203
A. 882
B. 1323
C. 1218
D. 1029
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है।
(शब्दों को अर्थपूर्ण हिंदी शब्दों के रूप में माना जाना चाहिए और शब्द में अक्षरों की संख्या/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए।)
मुंबई : महाराष्ट्र :: भोपाल : ?
A. मध्य प्रदेश
B. दिल्ली
C. उत्तर प्रदेश
D. आंध्र प्रदेश
दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
213, 216, 225, 240, 261, ?
A. 286
B. 288
C. 289
D. 268
दी गई शृंखला में निम्नलिखित में से कौन-सा पद प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
LPKT, NNMR, PLOP, ?, THSL
A. RJQN
B. SJQN
C. SJQO
D. RIQN
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो दी गई आकृति में सन्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
* चिह्नों को बदलने और दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए गणितीय चिह्नों के सही संयोजन का चयन कीजिए।
89 * 5 * 15 * 32 * 8 * 18
A. ÷, +, -, ×, =
B. ×, +, ÷, -, =
C. +, -, ÷, ×, =
D. -, ×, +, ÷, =
एक ही पासे की तीन अलग-अलग स्थितियां दर्शाई गई हैं। ‘4’ दर्शाने वाले फलक के विपरीत फलक पर संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 2
B. 3
C. 5
D. 1
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो दी गई आकृति में सन्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
भारतीय संविधान में ‘अस्पृश्यता का उन्मूलन’ प्रावधान का उल्लेख _______ में किया गया है।
A. अनुच्छेद 14
B. अनुच्छेद 17
C. अनुच्छेद 19
D. अनुच्छेद 32
जब मैग्नीशियम ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलता है तब ज्वाला का रंग कैसा होता है?
A. पीला
B. लाल
C. सफ़ेद
D. हरा
निम्नलिखित में से किस गुप्त शासक को उसकी सैन्य उपलब्धियों के कारण ‘भारतीय नेपोलियन’ कहा जाता था?
A. चंद्रगुप्त प्रथम
B. चंद्रगुप्त द्वितीय
C. श्रीगुप्त
D. समुद्रगुप्त
ई. कृष्णा अय्यर किस प्रकार के नृत्य से संबंधित हैं?
A. कथक
B. ओडिसी
C. कुचिपुड़ी
D. भरतनाट्यम
भारत में, प्रत्येक _______ में एक बार जनसंख्या जनगणना की जाती है।
A. 5 वर्षों
B. 12 वर्षों
C. 10 वर्षों
D. 15 वर्षों
निम्नलिखित में से कौन-सा देश लुसोफोनिया खेलों का हिस्सा नहीं है?
A. पुर्तगाल
B. जर्मनी
C. भारत
D. मकाउ
भारत में रेडियो प्रसारण 1923 में _______ द्वारा शुरू किया गया था।
A. बॉम्बे के रेडियो क्लब
B. बॉम्बे के लायंस क्लब
C. बॉम्बे के रोटरी क्लब
D. बॉम्बे के रोटरैक्ट क्लब
भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद चुनावों के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण के बारे में बात करता है?
A. अनुच्छेद 324
B. अनुच्छेद 333
C. अनुच्छेद 356
D. अनुच्छेद 367
नवंबर 2022 तक, निम्नलिखित में से कौन दिल्ली, भारत का उप-राज्यपाल था?
A. अनिल बैजल
B. विनय कुमार सक्सेना
C. अरविंद केजरीवाल
D. मनोज सिन्हा
राष्ट्रीय आय की गणना करते समय, _______ को एक कारक के रूप में लिया जाता है।
A. प्रयुक्त रसायन
B. बिजली का बिल
C. निर्यात
D. सड़क निर्माण
निम्नलिखित में से कौन-सा त्योहार असम में देवी कामाख्या के मासिक धर्म की अवधि को चिह्नित करता है?
A. मोत्सु
B. चापचर कुट
C. वंगाला
D. अम्बुबाची मेला
_______ उद्योग में ट्रांजिस्टर सेट से लेकर टेलीविजन तक उत्पादों की एक विस्तृत शृंखला शामिल है।
A. उर्वरक
B. नहर सिंचाई
C. इलेक्ट्रानिक्स
D. जूट प्रसंस्करण
निम्नलिखित चार में से तीन सीलेंटरेटा संघ के उदाहरण हैं, और इसलिए एक समूह बनाते हैं। वह कौन-सा है जो उस समूह से संबंधित नहीं है?
A. सी-पेन
B. यकृत पर्णाभ
C. मस्तिष्क प्रवाल
D. समुद्री ऐनिमोन
25 जून 2015 को शुरू की गई _______, वर्ष 2022 तक शहरी क्षेत्रों में सभी के लिए आवास उपलब्ध कराने का इरादा रखती है।
A. ओ-स्मार्ट योजना
B. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
C. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)
D. वैश्विक आवास प्रौद्योगिकी चुनौती
जून 2021 में इंडियन ग्रां प्री-4 का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर किया गया था?
A. लुधियाना
B. पटियाला
C. अमृतसर
D. जालंधर
एक _______ बहते जल में एक अवरोध है जो प्रवाह को बाधित, निर्देशित या धीमा करता है, अक्सर एक जलाशय, झील या बाड़े का निर्माण करता है।
A. विसर्प
B. बाँध
C. सहायक नदी
D. रहट
2018 में भरतनाट्यम में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार किसने जीता?
A. मदंबी सुब्रमण्यम नंबूदरी
B. राधा श्रीधर
C. पसुमूर्ति रामलिंग शास्त्री
D. अखम लक्ष्मी देवी
मार्च 2022 में किस केंद्रीय मंत्री ने इंडिया वॉटर पिच-पायलट-स्केल स्टार्ट-अप चैलेंज शुरू किया?
A. कौशल किशोर
B. डी. थारा
C. मनोज जोशी
D. हरदीप सिंह पुरी
स्वामी दयानंद सरस्वती ने _______ की स्थापना की, यह एक ऐसा संगठन है जिसने हिंदू धर्म में सुधार का प्रयास किया।
A. आर्य समाज
B. आदि हिन्दू समाज
C. वेदांत समाज
D. आदि धर्म समाज
RBI के अनुसार, भारत में, सेवा क्षेत्र का 1980 के दशक में सकल घरेलू उत्पाद पर _______ का योगदान था।
A. 58.6 प्रतिशत
B. 38.6 प्रतिशत
C. 18.6 प्रतिशत
D. 78.6 प्रतिशत
एक वस्तु का मूल्य 2 वर्षों में 18,000 रुपये से घटकर 14,580 रुपये हो जाता है। वस्तु के मूल्य में मूल्यह्रास की वार्षिक दर ज्ञात कीजिए।
A. 10%
B. 12%
C. 9%
D. 8%
रामू और मोहन अलग-अलग एक कार्य को क्रमशः 10 घंटे और 16 घंटे में पूरा कर सकते हैं। 2 घंटे एक साथ कार्य करने के बाद, मोहन कार्य छोड़ देता है। रामू शेष कार्य को कितने घंटे में पूरा करेगा?
A. 6\( {1} {4}\)
B. 6\( {3} {4}\)
C. 5\( {3} {4}\)
D. 7\( {3} {4}\)
एक कार 108 किमी/घंटा की गति से 3 घंटे में एक निश्चित दूरी तय करती है। यदि गति को 27 किमी/घंटा कम कर दिया जाता है, तो कार द्वारा समान दूरी तय करने में लिया गया समय कितना होगा?
A. 2\( {1} {2}\) घंटे
B. 2 घंटे
C. 3\( {1} {2}\) घंटे
D. 4 घंटे
राहुल 4 किमी/घंटा की गति से एक निश्चित दूरी तय करता है और उसी मार्ग से 3 किमी/घंटा की गति से वापस आता है। पूरी यात्रा में उसकी औसत गति कितनी थी? (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)
A. 3.43 किमी/घंटा
B. 5.92 किमी/घंटा
C. 1.23 किमी/घंटा
D. 2.5 किमी/घंटा
रोहन अपनी पूरी यात्रा को तीन बराबर भागों में विभाजित करता है और अपनी कार से पहले भाग को 30 किमी/घंटा की गति से, दूसरे भाग को 40 किमी/घंटा की गति से और अंतिम भाग को 50 किमी/घंटा की गति से तय करता है। उसकी पूरी यात्रा के दौरान उसकी कार की औसत गति (किमी/घंटा में) कितनी है?
A. 38\( {14} {47}\)
B. 35\( {14} {47}\)
C. 40
D. 45
A किसी कार्य को 8 दिनों में और B, 24 दिनों में कर सकता है। वे एक साथ कार्य शुरू करते हैं, लेकिन कार्य पूरा होने से 4 दिन पहले A छोड़ देता है। संपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए A और B द्वारा लिए गए दिनों की संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 11 दिन
B. 8 दिन
C. 9 दिन
D. 7 दिन
एक चोर अपनी यात्रा 60 किमी/घंटा की गति से शुरू करता है। 30 मिनट के बाद, पुलिस उसी स्थान से 80 किमी/घंटा की गति से चलती है। पुलिस, चोर को पकड़ने में कितना समय (घंटों में) लेगी?
A. \( {3} {2}\) घंटे
B. \( {1} {2}\) घंटे
C. \( {1} {3}\) घंटे
D. \( {5} {2}\) घंटे
5,750 रुपये पर एक वर्ष के लिए 16% प्रति वर्ष की दर से वार्षिक रूप से संयोजित और अर्धवार्षिक रूप से संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज के बीच का अंतर कितना है?
A. 49.76 रुपये
B. 36.80 रुपये
C. 29.50 रुपये
D. 32.58 रुपये
निम्नलिखित समीकरण को हल कीजिए।
\([ -4/7 1/12] [- 4/5 \{(-2)-(- 2/7) \} ]\)
A. -5
B. –\( {1} {5}\)
C. \( {1} {5}\)
D. 5
दो शंकुओं का आयतन 3 ∶ 2 के अनुपात में है और उनकी त्रिज्याएँ 3 ∶ 4 के अनुपात में हैं। उनकी ऊँचाइयों का अनुपात कितना है?
A. 8 ∶ 3
B. 9 ∶ 4
C. 4 ∶ 9
D. 2 ∶ 1
एक चुनाव में, A और B दो उम्मीदवार थे। निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 90000 थी और कुल मतों का 70% मतदान हुआ था। यदि A को डाले गए मतों के 60% मत प्राप्त हुए हैं, तो B को कितने मत प्राप्त हुए हैं?
A. 28500
B. 25200
C. 28700
D. 28600
एक गोले का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 1386 वर्ग सेमी2 है। इस गोले का आयतन कितना है?
A. 4815 सेमी3
B. 4851 सेमी3
C. 2425.5 सेमी3
D. 1617 सेमी3
20 लीटर और 36 लीटर के दो बर्तनों में दूध और पानी का अनुपात क्रमशः 3 ∶ 7 और 7 ∶ 5 है। यदि दोनों बर्तनों के मिश्रण को एक साथ मिला दिया जाए, तो दूध और पानी का अनुपात कितना होगा?
A. 9 ∶ 13
B. 27 ∶ 29
C. 21 ∶ 23
D. 21 ∶ 25
28 के वर्ग को उस सबसे बड़ी संख्या से विभाजित किया जाता है जो 42 और 56 दोनों को पूर्णतः विभाजित कर सकती है। परिणाम कितना है?
A. 28
B. 14
C. 42
D. 56
एक टेबल जिसका अंकित मूल्य 300 रुपये है, उसे 20% और 10% की दो क्रमागत छूट पर बेचा जाता है। यदि इसके अतिरिक्त, नकद भुगतान पर 5% की छूट दी जाती है, तो टेबल का नकद मूल्य कितना है?
A. 210.25 रुपये
B. 216.50 रुपये
C. 240.25 रुपये
D. 205.20 रुपये
पेट्रोल की कीमत 92 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 96.5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। पेट्रोल की कीमत में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
A. 4.5%
B. 4.7%
C. 4.9%
D. 5.1%
24 और 36 का तृतीयानुपाती कितना है?
A. 45
B. 64
C. 54
D. 46
एक छूट योजना के तहत, 20% की छूट देने के बाद भी 10% का लाभ होता है। अंकित मूल्य, क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक है?
A. 39%
B. 37.5%
C. 40%
D. 35.2%
दुकानदार द्वारा 40 प्रतिशत की छूट देने पर, हर्षि दुकान से एक नई स्वेटशर्ट खरीदती है। यदि स्वेटशर्ट का अंकित मूल्य 2999 रुपये था, तो हर्षि ने छूट के साथ कितना भुगतान किया है?
A. 2099.20 रुपये
B. 1799.40 रुपये
C. 2399.50 रुपये
D. 1899.80 रुपये
एक व्यक्ति 475 रुपये प्रत्येक की दर से दो कुर्सियों को बेचता है, जिससे एक पर 25% का लाभ और दूसरे पर 20% की हानि होती है। यदि उसने 575 रुपये प्रत्येक की दर से दोनों कुर्सियों को बेचा होता, तो उसका लाभ/हानि प्रतिशत कितना होता? (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित कीजिए)
A. 45% लाभ
B. 18% लाभ
C. 41% लाभ
D. 25% लाभ