एक ही पासे की दो अलग-अलग स्थितियों को प्रतीकों- @, Δ, ▭, $, ∞, ↑ के साथ दिखाया गया है। ‘∞’ दर्शाने वाले फलक के विपरीत फलक पर प्रतीक ज्ञात कीजिए।
A. @
B. Δ
C. ▭
D. ↑
छह मित्र अमित, बंटी, वैभव, हर्षित, पुलकित और गगन एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। बंटी, हर्षित और वैभव का निकटतम पड़ोसी है। अमित, पुलकित और वैभव का निकटतम पड़ोसी है। अमित और गगन का निकटतम पड़ोसी कौन है?
A. पुलकित
B. बंटी
C. वैभव
D. हर्षित
नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए?
24 – 8 + 12 ÷ 48 × 36 = 23
A. + और ÷
B. – और +
C. × और ÷
D. – और ×
यदि शृंखला जारी रखनी हो तो प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी आकृति आनी चाहिए?
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित भाषा में, EARLY को HDUOB के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, GAMES को JDPHV के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। INDEX को उसी भाषा में कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. XEDNI
B. LQGHA
C. DNIEX
D. KPFGZ
तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद I, II और II से क्रमांकित तीन निष्कर्ष हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय कीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:
सभी दरवाजे, दीवारें हैं।
सभी दीवारें, कमरे हैं।
सभी कमरे, फ्लैट हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ फ्लैट, दरवाजे हैं।
II. सभी दीवारें, फ्लैट हैं।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
उस समूह का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समूहों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उसके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)
(360, 65, 25)
(216, 44, 20)
A. (179, 66, 30)
B. (80, 19, 9)
C. (190, 35, 17)
D. (198, 35, 13)
उस विकल्प आकृति का चयन करें जो दी गई आकृति में सन्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘live life happily’ को ‘447’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘everyone is here’ को ‘824’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘be grateful’ को ’28’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘count your blessings’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 658
B. 856
C. 549
D. 459
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
4, 7, 12, 19, 28, 39, 52, 67, ?
A. 83
B. 84
C. 82
D. 81
दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।
WBL, DIS, KPZ, RWG, ?
A. YEM
B. ZDN
C. XDN
D. YDN
नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए?
25 + 200 ÷ 8 × 16 – 48 = 77
A. ÷ और ×
B. ÷ और –
C. – और +
D. × और –
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
4, 24, 30, 180, 186, ?
A. 192
B. 1118
C. 1110
D. 1116
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को सार्थक हिंदी शब्द माना जाना चाहिए और शब्दों को अक्षरों की संख्या/व्यंजनों की संख्या/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होने चाहिए)
रंग : लाल :: वाहन : ?
A. ट्रक
B. सड़क
C. पेट्रोल
D. टायर
‘A ^ P’ का अर्थ है ‘A, P का पति है’।
‘A % P’ का अर्थ है ‘A, P का पिता है’।
‘A = P’ का अर्थ है ‘A, P की बहन है’।
‘A & P’ का अर्थ है ‘A, P की बेटी है’।
यदि F & G = H ^ J है, तो निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
A. H और F सहोदर (सगे भाई-बहन) हैं।
B. F, J की बेटी है।
C. G, J की माँ है।
D. J, G के भाई की पत्नी है।
V, W, X, Y, Z, A, B और C एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे थे। इनमें से कुछ कोनों पर बैठे थे और कुछ भुजाओं के बिल्कुल मध्य में बैठे थे। C, W के ठीक दाएँ था। B, Z के बाएँ से तीसरे स्थान पर था। A, X और C का निकटतम पड़ोसी था। Z, किसी कोने पर नहीं था, W और Y का निकटतम पड़ोसी था। निम्नलिखित में से कौन A के दाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा था?
A. B
B. Y
C. V
D. Z
दी गई आकृति में सन्निहित विकल्प का चयन करें (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प का चयन करें जो पांचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर-समूह पहले अक्षर-समूह से संबंधित है और चौथा अक्षर-समूह तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।
FALLEN : TJPOCG :: DANGER : XJKQCE :: CABLES : ?
A. YJPEBD
B. YJPECD
C. DCEPJY
D. ZJPECD
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा और निम्नलिखित अक्षर-समूह शृंखला को पूरा करेगा?
UH, BD, IA, PY, ?
A. VX
B. WW
C. WY
D. WX
कौन सा विकल्प दिए गए शब्दों के सही क्रम को दर्शाता है जैसा वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देंगे?
1 Pillow
2 Pile
3 Pint
4 Picked
5 Pickle
A. 5, 4, 2, 1, 3
B. 4, 5, 2, 1, 3
C. 2, 3, 4, 1, 5
D. 2, 1, 3, 5, 4
निम्नलिखित में से कौन सा राजनीतिक नेता जून 2022 में राघव चड्ढा के बाद राजेंद्र नगर, दिल्ली से विधान सभा का सदस्य बना?
A. संजीव झा
B. मनोज तिवारी
C. दुर्गेश पाठक
D. आदर्श शास्त्री
भारत के संविधान के किस भाग में संघ लोक सेवा आयोग की शक्तियाँ और कार्य शामिल हैं?
A. भाग XVII
B. भाग XV
C. भाग XVI
D. भाग XIV
RUSA, भारत के राज्य विश्वविद्यालयों के समृद्ध विस्तार के वादे को आगे बढ़ाने में केंद्र सरकार का योगदान है। रूसा का मतलब है:
A. राजीव गांधी उच्चतर शिक्षा अभियान
B. राष्ट्रीय उच्चतर सीख अभियान
C. राष्ट्रीय ऊँची शिक्षा अभियान
D. राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान
प्रसिद्ध लोसूंग उत्सव निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है?
A. असम
B. सिक्किम
C. मणिपुर
D. राजस्थान
वर्ष 2018 के एशियाई खेल प्रतिस्पर्द्धा में कुल कितने खेल शामिल थे?
A. 41
B. 47
C. 55
D. 36
चोल काल के दौरान, मुवेंदावेलन और अरैयार ________ की उपाधियाँ थीं।
A. राजा के पुत्र
B. सेना के कमांडर
C. अमीर जमींदार
D. राजा के मंत्री
गुरु पंकज चरण दास किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य के प्रसिद्ध समर्थक हैं?
A. मणिपुरी
B. ओड़िसी
C. मोहिनीअट्टम
D. कत्थक
भारत में, यह देश का एकमात्र उद्योग है, जो मूल्य शृंखला अर्थात कच्चे माल से लेकर उच्चतम मूल्य वर्धित उत्पादों तक आत्मनिर्भर और पूर्ण है। यहाँ किस उद्योग की बात हो रही है?
A. लघु उद्योग
B. लौह एवं इस्पात उद्योग
C. निजी क्षेत्र के उद्योग
D. वस्त्र उद्योग
निम्नलिखित में से कौन ‘खुदाई खिदमतगार’ नामक अहिंसक आंदोलन का संस्थापक था?
A. सैय्यद अहमद खान
B. अबुल कलाम आज़ाद
C. खान अब्दुल गफ्फार खान
D. मोहम्मद अली जिन्ना
साइक्लोस्टोम जबड़े रहित ________ होते हैं।
A. कशेरकी
B. प्रोटोकॉर्डेट
C. मोलस्का
D. आर्थ्रोपोडा
किसी भारतीय शहर की पहली पूर्ण जनगणना 1830 में ________ द्वारा आयोजित की गई थी।
A. जेम्स रेनेल
B. हेनरी वाल्टर
C. जॉन ग्रांट
D. एराटोस्थनीज
राष्ट्रीय विकास परिषद (NDC) की स्थापना भारत में ________ में की गई थी।
A. 1949
B. 1960
C. 1952
D. 1947
नवंबर 2021 में, निम्नलिखित में से किस नर्तक ने कला में योगदान के लिए पद्म श्री जीता?
A. सुमित्रा महाजन
B. मंजम्मा जोगती
C. छूटनी देवी
D. शांति देवी
जून 2022 में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के प्रमुख के रूप में किसका कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है?
A. सामंत गोयल
B. राजेंद्र खन्ना
C. अरविन्द कुमार
D. रामेश्वर नाथ राव
व्यक्तिगत प्रयोज्य आय के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
A. व्यक्तिगत प्रयोज्य आय ≡ व्यक्तिगत आय + व्यक्तिगत कर भुगतान – गैर-कर भुगतान
B. व्यक्तिगत प्रयोज्य आय ≡ व्यक्तिगत आय – व्यक्तिगत कर भुगतान – गैर-कर भुगतान
C. व्यक्तिगत प्रयोज्य आय ≡ व्यक्तिगत आय – व्यक्तिगत कर भुगतान + गैर-कर भुगतान
D. व्यक्तिगत प्रयोज्य आय ≡ व्यक्तिगत आय + व्यक्तिगत कर भुगतान + गैर-कर भुगतान
निम्नलिखित में से किस तत्व की परमाणु त्रिज्या सबसे कम है?
A. Li
B. Be
C. O
D. B
निम्नलिखित में से किस अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सत्र में थॉमस बाख के ओलंपिक एजेंडा 2020+5 पर चर्चा की गई?
A. 137वां सत्र वर्चुअली आयोजित हुआ
B. 138वां सत्र टोक्यो में आयोजित हुआ
C. लॉज़ेन में 135वां सत्र आयोजित हुआ
D. 136वां सत्र वर्चुअली आयोजित हुआ
कौन सा जल निकाय भारत को पश्चिम में घेरता है?
A. अरब सागर
B. प्रशांत महासागर
C. बंगाल की खाड़ी
D. हिंद महासागर
प्रथम पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य ________ था।
A. शिक्षा को बढ़ावा देना
B. विकास की एक प्रक्रिया आरंभ करना
C. कृषि का विकास करना
D. भारत की जीडीपी बढ़ाना
भारतीय संविधान में समानता के अधिकार में ________ अनुच्छेद हैं।
A. 5
B. 4
C. 3
D. 2
एक ट्रेन पहले 10 मिनट में 90 किमी/घंटा और अगले 25 मिनट में 60 किमी/घंटा और अंतिम 4 मिनट में 15 किमी/घंटा की गति से चलती है। ट्रेन की औसत गति कितनी है?
A. \(51{1 11}\) किमी/घंटा
B. \(61{11 13}\) किमी/घंटा
C. \(63{1 13}\) किमी/घंटा
D. \(65{5 13}\) किमी/घंटा
यदि 15 सेमी व्यास वाले एक ठोस गोले से 125 समान छोटे गोले बनाए जाते हैं, तो प्रत्येक छोटे गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या है?
A. 4 π सेमी2
B. 36 π सेमी2
C. 12 π सेमी2
D. 9 π सेमी2
एक विक्रेता 10 रुपये में 15 वस्तुएँ खरीदता है और 10 वस्तुएँ 15 रुपये में बेचता है। विक्रेता द्वारा अर्जित प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।
A. 125%
B. 100%
C. 225%
D. 150%
सोहन और रोहन मिलकर एक कार्य को 18 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि सोहन अकेला उसी कार्य को 27 दिनों में कर सकता है, तो रोहन अकेले उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगा?
A. 72
B. 66
C. 54
D. 48
यदि A ∶ B = 5 ∶ 8 और B ∶ C = 4 ∶ 7 है, तो A ∶ B ∶ C का मान ज्ञात कीजिए।
A. 7 ∶ 8 ∶ 12
B. 4 ∶ 9 ∶ 15
C. 5 ∶ 8 ∶ 14
D. 5 ∶ 8 ∶ 10
प्रथम चार अभाज्य संख्याएँ, जो विषम हैं, का औसत:
A. 4.6
B. 4
C. 6
D. 6.5
निम्नलिखित व्यंजक का मान है:
197 – [\(1 9\) {42 + (56 – 8 +9)} + 108]
A. 78
B. 23
C. 74
D. 80
A, B और C किसी कार्य को क्रमश: 8, 4 और 16 दिनों में कर सकते हैं। A को पूरे कार्य को पूरा करने में कितने दिन लगेंगे यदि B और C दोनों हर दूसरे दिन A की सहायता करते हैं?
A. 26/7 दिन
B. 54/11 दिन
C. 7/8 दिन
D. 3/4 दिन
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 16 से विभाज्य नहीं है?
A. 16826
B. 17776
C. 5168
D. 18016
दो उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में, एक उम्मीदवार को कुल वैध मतों के 48% मत प्राप्त हुए। 18% मत अवैध थे। यदि मतों की कुल संख्या 17500 थी, तो दूसरे उम्मीदवार को प्राप्त वैध मतों की संख्या कितनी थी?
A. 7512
B. 14350
C. 7462
D. 8750
1,50,000 रुपये का ऋण वार्षिक रूप से संयोजित 10% प्रति वर्ष की चक्रवृद्धि ब्याज दर पर दो वर्षों के लिए दिया जाता है। इसका भुगतान समान वार्षिक किस्तों में किया जाना है, और किस्त का भुगतान प्रत्येक वर्ष के अंत में किया जाना है। समान वार्षिक किस्त का मान है: (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित)
A. 86,428.57 रुपये
B. 84,400.44 रुपये
C. 80,000.24 रुपये
D. 82,208.67 रुपये
एक वस्तु के अंकित मूल्य पर 20% की छूट देने के बाद एक व्यापारी को 12% का लाभ होता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए यदि वस्तु बिना किसी छूट के अंकित मूल्य पर बेची जाती है।
A. 40%
B. 35%
C. 38%
D. 42%
एक त्रिभुज की दो भुजाएँ समान हैं और तीसरी भुजा इनमें से किसी भी भुजा की 1.5 गुनी है। यदि त्रिभुज का परिमाप 14 इकाई है, तो त्रिभुज का क्षेत्रफल ________ वर्ग इकाई है।
A. \( 3 {3}\)
B. \( 3 {7}\)
C. \( 4 {7}\)
D. \( {3 2} {{7}}\)
तीन उम्मीदवारों A, B और C के बीच एक चुनाव में, 80% पंजीकृत मतदाताओं ने मतदान किया और सभी मत वैध थे। उम्मीदवार B को A से 50% कम मत प्राप्त हुए, और B और C द्वारा प्राप्त मतों की संख्या के बीच का अंतर 10000 था। यदि B को C से 10% अधिक मत मिले, तो मतदान सूची में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या है:
A. 175000
B. 430000
C. 220000
D. 537500
एक व्यक्ति ने समान मूल्य पर दो वस्तुएँ खरीदीं और एक को 10% के लाभ पर और दूसरी को 5% की हानि पर बेच दिया। यदि दोनों विक्रय मूल्यों के बीच का अंतर 60 रुपये है, तो दोनों वस्तुओं के क्रय मूल्य का योग कितना है?
A. 900 रुपये
B. 700 रुपये
C. 600 रुपये
D. 800 रुपये
550 मीटर और 650 मीटर की लंबाई वाली दो ट्रेनें क्रमशः 68 किमी/घंटा और 40 किमी/घंटा की गति से विपरीत दिशाओं में एक दूसरे के समानांतर चल रही हैं। वे एक दूसरे को कितने समय में (सेकंड में) पार करेंगी?
A. 40
B. 30
C. 45
D. 35
बिना ठहराव एक ट्रेन 75 किमी/घंटा की औसत गति से एक निश्चित दूरी तय करती है और ठहराव के साथ यह 65 किमी/घंटा की औसत गति से समान दूरी तय करती है। ट्रेन प्रति घंटे कितने मिनट रुकती है?
A. 10 मिनट
B. 7 मिनट
C. 9 मिनट
D. 8 मिनट
जब समान संख्या को 7, 9, 11 और 15 में से प्रत्येक से घटाया जाता है, तो परिणामी संख्याएँ समानुपात में होती हैं। घटाई गई संख्या है:
A. 4
B. 5
C. 2
D. 3
लारा ने एक बैंक में 8,000 रुपये जमा किए, जो उसे अर्ध-वार्षिक रूप से संयोजित 10% प्रति वर्ष की दर से चक्रवृद्धि ब्याज का भुगतान करता है। 18 महीने बाद उसे कितनी राशि प्राप्त होगी?
A. 9,162 रुपये
B. 9,616 रुपये
C. 9,621 रुपये
D. 9,261 रुपये
X एक वस्तु पर 12 प्रतिशत और 8 प्रतिशत की दो क्रमिक छूट दे रहा था जबकि Y समान वस्तु पर 20 प्रतिशत की सीधी छूट दे रहा था। X और Y द्वारा दी गई कुल छूट के बीच का अंतर कितना है?
A. 0.96 प्रतिशत
B. 0.90 प्रतिशत
C. 0.92 प्रतिशत
D. 0.94 प्रतिशत