उस विकल्प का चयन कीजिए, जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को सार्थक हिन्दी शब्द माना जाना चाहिए और शब्दों को अक्षरों की संख्या/व्यंजनों की संख्या/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए।)
डॉक्टर : स्टेथोस्कोप :: लोहार : ?
A. कुल्हाड़ी (एक्स)
B. लोहा
C. कलम
D. निहाई (एनविल)
जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाए, तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए।
A.
B.
C.
D.
तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
सभी पेंसिल घर हैं।
सभी घर कार हैं।
सभी कार ट्रक हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ घर पेंसिल हैं।
II. कुछ कार घर हैं।
III. कुछ ट्रक कार हैं।
A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
C. निष्कर्ष II और III दोनों अनुसरण करते हैं।
D. निष्कर्ष I और III दोनों अनुसरण करते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
7, 14, 28, 56, ?, 224, 448
A. 116
B. 124
C. 112
D. 108
नीचे दिखाए अनुसार एक कागज को मोड़ा और छिद्रित किया जाता है। कागज को खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?
A.
B.
C.
D.
‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’।
‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B की माता है’।
‘A × B’ का अर्थ है ‘A, B का पति है’।
‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B की बहन है’।
‘A @ B’ का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है’।
यदि C ÷ D @ E × F – G है, तो C, G से किस प्रकार संबंधित है?
A. भाई
B. बहन
C. मौसी
D. बहनोई
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FAME’ शब्द को ‘IDPH’ के रूप में लिखा जाता है। ‘PINK’ शब्द को ‘SLQN’ के रूप में लिखा गया है। शब्द ‘RUDE’ को समान कूट भाषा में किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. UVIG
B. UXGH
C. TXGI
D. TWHG
आठ व्यक्ति, D, E, G, H, K, L, S और T उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक सीधी रेखा में बैठे हैं। E पंक्ति के दाएँ छोर से चौथे स्थान पर बैठा है। G और E के बीच कोई नहीं बैठा है। G, H के दाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। K और H के बीच केवल पाँच व्यक्ति बैठे हैं। L, T के ठीक दाएँ बैठा है। S पंक्ति के किसी भी अंतिम छोर पर नहीं बैठा है। S और D के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. एक भी नहीं
B. दो से अधिक
C. दो
D. एक
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो दी गई आकृति में सन्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
2, 4, 6, 10, 14, ?, 26, 34, 42
A. 24
B. 20
C. 25
D. 22
दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए कौन-सा अक्षर समूह प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
DKBN, EMYP, ?, GQST, HSPV
A. FOVR
B. GHVR
C. HVRO
D. ROVF
नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए?
3 × 144 – 6 ÷ 40 + 20 = 52
A. ÷ और –
B. + और ÷
C. – और +
D. + और x
एक निश्चित कूट भाषा में, यदि FLED को 3921 के रूप में कूटित किया गया है और GIFT को 46317 के रूप में कूटित किया गया है, तो उस भाषा में HUNK को किस प्रकार कूटित किया जाएगा?
A. 8211411
B. 19211316
C. 720107
D. 518118
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी।
A.
B.
C.
D.
छह छात्र एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। A, C के ठीक बायें बैठा है। E, D के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। D, C का निकटतम पड़ोसी है। B, E और F दोनों का निकटतम पड़ोसी है। C और B के बीच दोनों ओर से कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. 3
B. 1
C. 0
D. 2
* चिह्नों को क्रमिक रूप से प्रतिस्थापित करने और दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए गणितीय चिह्नों के सही संयोजन का चयन कीजिए।
14 * 3 * 8 * 8 * 6 * 7
A. +, ×, =, −, ×
B. +, ×, ×, −, =
C. ×, +, −, =, ×
D. −, =, +, ×, ×
उस समूह का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समूहों की संख्याएँ संबंधित हैं।
(नोट: संख्याओं को उसके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
(10, 450, 5)
(8, 360, 5)
A. (7, 189, 3)
B. (9, 340, 4)
C. (7,285,5)
D. (9, 223, 3)
कौन-सा विकल्प दिए गए शब्दों के सही क्रम को दर्शाता है जैसा कि वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देते हैं?
1 Mountain
2 Mould
3 Monster
4 Mouth
5 Moving
A. 2, 3, 1, 4, 5
B. 3, 2, 1, 4, 5
C. 1, 2, 3, 4, 5
D. 4, 3, 2, 1, 5
निम्नलिखित में से कौन-सा पद दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
BWGV, CUJR, DSMN, EQPJ, ?
A. FOSE
B. FSSF
C. FOSF
D. FSSN
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है और चौथा पद, तीसरे पद से संबंधित है।
MEMORY: NFNPSZ: : BRAIN: CSBJO: : DREAM:?
A. ESFBN
B. EFFSE
C. NBFSE
D. NBFEF
हमारे शहरों को ______ बनाने में राज्यों की सहायता करने के उद्देश्य से अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) 2.0 दिशानिर्देश तैयार किए गए हैं।
A. जल सुरक्षित
B. तकनीकी रूप से अनुकूल
C. आर्थिक रूप से सुरक्षित
D. ऋण सुरक्षित
भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद शोषण के विरुद्ध अधिकार से संबंधित है?
A. अनुच्छेद 33-34
B. अनुच्छेद 37-38
C. अनुच्छेद 23 – 24
D. अनुच्छेद 27-28
उस तत्व की पहचान करें जो उपधातु नहीं है।
A. ज़ेनॉन
B. पॉलोनियम
C. टेल्यूरियम
D. जर्मेनियम
निवल राष्ट्रीय उत्पाद के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
A. NNP ≡ GNP – मूल्यह्रास
B. NNP ≡ GNP x मूल्यह्रास
C. NNP ≡ GNP ÷ मूल्यह्रास
D. NNP ≡ GNP + मूल्यह्रास
1867 में बम्बई में किस संगठन की स्थापना की गई थी?
A. थियोसोफिकल सोसायटी
B. प्रार्थना समाज
C. युवा बंगाल आंदोलन
D. राम कृष्ण मिशन
2015 में, योजना आयोग को ______ से बदल दिया गया था।
A. नीति आयोग
B. एनएबीएफआईडी
C. मौद्रिक नीति समिति
D. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
विश्व में हरित क्रांति के जनक नॉर्मन बोरलॉग ______ (राष्ट्रीयता के संदर्भ में) थे।
A. स्पैनिश
B. भारतीय
C. अमेरिकी
D. चीनी
निम्नलिखित में से किस भारतीय मंत्री ने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (COP27) के मौके पर स्वीडन के साथ लीडआईटी शिखर सम्मेलन की मेजबानी की?
A. गजेंद्र सिंह शेखावत
B. नारायण राणे
C. किरण रिजिजू
D. भूपेन्द्र यादव
रेलवे इयरबुक 2019-20 के अनुसार, भारत में नैरो गेज की लंबाई (किमी में) कितनी है?
A. 12365
B. 20334
C. 9876
D. 1604
निम्नलिखित में से किस देश में ICC U19 क्रिकेट विश्व कप 2022 का आयोजन किया गया था?
A. बांग्लादेश
B. वेस्ट इंडीज
C. न्यूज़ीलैंड
D. दक्षिण अफ्रीका
निम्नलिखित में से कौन सा राज्य बांस ड्रिप सिंचाई प्रणाली का उपयोग करता है?
A. त्रिपुरा
B. सिक्किम
C. मेघालय
D. असम
फूलदेई, एक फसल उत्सव, मुख्य रूप से भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है?
A. मेघालय
B. उत्तराखंड
C. आंध्र प्रदेश
D. गुजरात
राष्ट्रीय महिला आयोग को जनवरी ______ में वैधानिक निकाय के रूप में स्थापित किया गया था।
A. 1992
B. 1999
C. 1995
D. 1989
निम्नलिखित में से किसकी कमी से हड्डियाँ कमजोर होती हैं और दाँत खराब हो जाते हैं?
A. विटामिन
B. आयोडीन
C. कैल्शियम
D. लोहा
असम सरकार से सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशक का पुरस्कार किसे मिला?
A. जतिन गोस्वामी
B. कृष्णा एला
C. अनुराधा पांडे
D. अमला अक्किनेनी
कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी, नवंबर 2022 में तेलंगाना में ______ निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य बने।
A. हैदराबाद
B. वारंगल
C. मुनुगोडे
D. सिकंदराबाद
बास्केटबॉल के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. एक खिलाड़ी को 20 सेकंड के भीतर प्रतिस्थापित किया जाना है।
B. खेल शुरू करने के लिए पांच खिलाड़ियों की दो टीमों की आवश्यकता होती है।
C. प्रत्येक बास्केटबॉल का वजन कम से कम 700 ग्राम होना चाहिए
D. बास्केटबॉल खेल का आविष्कार 1981 में हुआ था।
निम्नलिखित में से कौन अध्यादेश जारी कर सकता है, जब राज्य विधानमंडल सत्र में नहीं है और वह संतुष्ट है कि तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है?
A. मुख्यमंत्री
B. राष्ट्रपति
C. विधान सभा अध्यक्ष
D. राज्यपाल
पाटलिपुत्र में स्थानांतरित होने से पहले ______ कई वर्षों तक मगध की राजधानी थी।
A. राजगृह
B. तक्षशिला
C. सारनाथ
D. उज्जैन
विश्व प्रसिद्ध नृत्यांगना गुलाबो सपेरा निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली के लिए जानी जाती हैं?
A. घूमर
B. चकरी
C. कालबेलिया
D. भवाई
निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए।
75 – 50 ÷ 5 of 2 + 36 ÷ 6 of 4 × 2 (18 – 5 of 2)
A. 96
B. 98
C. 97
D. 94
A और B एक साथ एक कार्य को 26 दिन में पूरा कर सकते हैं। A अकेले उस कार्य को 52 दिन में पूरा कर सकता है। यदि B 50 प्रतिशत दक्षता के साथ कार्य करता है, तो A और B एक साथ उस कार्य को कितने दिन में पूरा करेंगे?
A. 104/3 दिन
B. 107/3 दिन
C. 67/3 दिन
D. 58/3 दिन
एक पुलिसकर्मी 150 मीटर की दूरी से एक चोर को देखता है। चोर भागने लगता है और पुलिसकर्मी उसका पीछा करता है। चोर और पुलिसकर्मी क्रमशः 11 किमी/घंटे और 12 किमी/घंटे की गति से दौड़ते हैं। 6 मिनट बाद उनके बीच की दूरी कितनी है?
A. 100 मीटर
B. 150 मीटर
C. 50 मीटर
D. 200 मीटर
रवि ने दो बाइकें प्रत्येक ₹ 42,188 में बेचीं। एक बाइक पर उसे 20% का लाभ हुआ जबकि दूसरी बाइक पर उसे 20% की हानि हुई। उसे समग्र रूप से कितने प्रतिशत का लाभ या हानि हुई?
A. 4% का लाभ
B. 10% की हानि
C. 4% की हानि
D. 10% का लाभ
15 परिणामों का औसत 60 है। यदि पहले आठ परिणामों का औसत 58 है और अंतिम छः परिणामों का औसत 62 है, तो नौवाँ परिणाम ज्ञात कीजिए।
A. 62
B. 60
C. 64
D. 63
6 और 110 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) कितना है?
A. 440
B. 300
C. 330
D. 660
21 सेमी व्यास वाले एक गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल (वर्ग सेमी में) क्या है?
A. 2772
B. 1386
C. 3465
D. 5544
‘5 खरीदिए 3 मुफ़्त पाइए’ पर छूट प्रतिशत क्या है?
A. 39.25%
B. 36.5%
C. 35.5%
D. 37.5%
₹4,800 के 25 प्रतिशत के 15 प्रतिशत का 10 प्रतिशत कितना है?
A. ₹24
B. ₹21
C. ₹18
D. ₹16
एक कार खरीदने के लिए 2 वर्ष बाद ₹8,00,000 धनराशि की आवश्यकता है। एक बैंक में जमा धनराशि पर 8% वार्षिक ब्याज मिलता है। आवश्यकता को पूरा करने के लिए बैंक में वर्तमान में जमा की जाने वाली अनुमानित धनराशि कितनी होनी चाहिए; यदि चक्रवृद्धि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है?
A. ₹4,55,567
B. ₹5,66,647
C. ₹6,85,871
D. ₹6,44,457
₹22,500 पर 2 वर्ष में वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए, यदि पहले वर्ष के लिए ब्याज दर 5% है, और दूसरे वर्ष के लिए यह 8% है।
A. ₹3,015
B. ₹3,215
C. ₹3,315
D. ₹3,115
एक व्यापारी अपनी वस्तुओं पर क्रय मूल्य से 50 प्रतिशत अधिक अंकित करता है और 30 प्रतिशत की छूट देता है। उसका लाभ प्रतिशत कितना है?
A. 10 प्रतिशत
B. 6 प्रतिशत
C. 8 प्रतिशत
D. 5 प्रतिशत
यदि \(2a+b{a+4b}\) = 1 है, तो \(a+b a-b\) का मान क्या है?
A. 3
B. 2
C. 4
D. 1
30% पुरुष 25 वर्ष से अधिक आयु के हैं, और 80% पुरुष 50 वर्ष से कम या उसके बराबर हैं। सभी पुरुषों में से 20% फुटबॉल खेलते हैं। यदि 50 वर्ष से अधिक आयु के 20% पुरुष फुटबॉल खेलते हैं तो कितने प्रतिशत फुटबॉल खिलाड़ी 50 वर्ष से कम या उसके बराबर हैं?
A. 77%
B. 80%
C. 71%
D. 82%
यदि 18 श्रमिक एक सड़क को 15 घंटे में बना सकते हैं, तो उसी सड़क को 9 घंटे में बनाने के लिए कितने अतिरिक्त श्रमिकों की आवश्यकता होगी?
A. 15
B. 18
C. 12
D. 30
एक बल्लेबाज अपनी 13वीं पारी में 85 रन बनाता है जिससे उसके औसत में पाँच रन की वृद्धि होती है। 13वीं पारी के बाद उसका औसत कितना है?
A. 26
B. 25
C. 23
D. 20
2,700 मीटर की एक वृत्ताकार दौड़ में, P और Q बिंदु A से विपरीत दिशाओं में क्रमशः 23 किमी/घंटे और 49 किमी/घंटे की गति से दौड़ना शुरू करते हैं। उन्हें पहली बार मिलने में कितना समय लगता है?
A. 135 सेकंड
B. 130 सेकंड
C. 140 सेकंड
D. 145 सेकंड
20 पुरुष 6 दिन में ₹520 कमा सकते हैं। 18 पुरुष 10 दिन में कितने रुपये कमाएंगे?
A. ₹780
B. ₹620
C. ₹740
D. ₹660
जब हम त्रिज्या को दोगुना कर देते हैं और ऊँचाई को आधा कर देते हैं, तो बेलन के वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल में क्या परिवर्तन होता है?
A. चार गुना
B. तीन गुना
C. दो गुना
D. कोई परिवर्तन नहीं
ऋषभ ने ₹252 में 3 की दर से कुछ टी-शर्ट खरीदीं और उन्हें ₹200 में 5 की दर से बेच दिया। उसका लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 72.5% की हानि
B. 52.4% की हानि
C. 83.2% का लाभ
D. 62.5% का लाभ