SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 31 Shift1 part3

एक निश्चित कूट भाषा में,

‘A + B’ का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’,

‘A – B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’,

‘A × B’ का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ और

‘A & B’ का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’

यदि N & P – Q + T × R है, तो N का R से क्या संबंध है?

A. नानी
B. मौसी 
C. माता
D. दादी

एक कागज को नीचे दर्शाए गए अनुसार मोड़ा और छिद्रित किया जाता है। खुलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित में से कौन-सा पद दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

UNEO, TLBK, SJYG, ?, QFSY

A. HCVR
B. CVHR
C. VRCH
D. RHVC

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है।

(शब्दों को अर्थपूर्ण शब्दों के रूप में माना जाना चाहिए और शब्द को अक्षरों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए))

रंग ∶ हरा ∶∶ आकृति ∶ ?

A. कोण
B. विकर्ण
C. त्रिभुज
D. बिंदु

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘AROUND’ को ‘PSBFPW’ के रूप में लिखा जाता है और ‘ARTIST’ को ‘USBVUK’ के रूप में लिखा जाता है। इसी भाषा में ‘AUTHOR’ को किस रूप में लिखा जाएगा?
A. ROHTUA
B. TUAROH
C. UVBTQJ
D. UVBROH

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकें।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

1, 9, 65, 457, ?

A. 4258
B. 3125
C. 3201
D. 5289

निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए, इनमें से किन दो चिह्नों को परस्पर परिवर्तित करना चाहिए?

87 × 24 ÷ 12 – 16 + 14 = 176

A. − और +
B. × और +
C. ÷ और +
D. × और ÷

लूसी, लोरेन, सिमरन, डॉली, विकास और फ्रांसिस नामक छह छात्र एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। लुसी, फ्रांसिस के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठी है। लोरेन, लुसी के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। विकास, लोरेन के निकटतम दाएँ बैठा है। सिमरन, विकास के बाएँ ओर से दूसरे स्थान पर बैठी है। डॉली, लूसी की निकटतम पड़ोसी है। फ्रांसिस और लोरेन के बीच कौन बैठा है?
A. सिमरन
B. लुसी
C. डॉली
D. विकास

जब दर्पण को दाईं ओर रखा जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सी आकृति दी गई प्रश्न आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब है?

प्रश्न आकृति:

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।

18 ∶ 3 ∶∶ 55 ∶ 4 ∶∶ 334 ∶ ?

A. 8
B. 6
C. 5
D. 7

किसी कूट भाषा में, ‘SHIP’ को ‘T17O’ के रूप में लिखा जाता है और ‘KITE’ को ‘L29D’ के रूप में लिखा जाता है। इसी भाषा में ‘HOPE’ को किस रूप में लिखा जाएगा?
A. I30D
B. H31E
C. D31I
D. I31D

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

1, 3, 4, 7, ?, ?, 29

A. 10, 20
B. 12, 22
C. 14, 24
D. 11, 18

कौन-सा विकल्प दिए गए शब्दों के उस सही क्रम को दर्शाता है जिसमें कि वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देंगे?

1 gather

2 garbage

3 gamble

4 garnish

5 gastronomy

A. 3, 4, 1, 2, 5
B. 3, 5, 2, 1, 3
C. 3, 2, 4, 5, 1
D. 3, 4, 2, 5, 1

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 25 Shift2

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति इसके भाग के रूप में सन्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए, इसमें कौन से गणितीय चिह्नों को परस्पर परिवर्तित करना चाहिए?

320 × 8 – 216 + 72 ÷ 5 = 184

A. + और ×
B. – और ÷
C. + और ÷
D. × और ÷

दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करता है।

KRBP, IPHV, GNNB, ?, CJZN

A. ELTH
B. PDLR
C. ETLH
D. PRSB

तीन कथन दिए गए हैं, जिसके बाद I, II और III के रूप में संख्यांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय कीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

सभी पेंसिल, रबड़ हैं।

सभी कलम, रबड़ हैं।

सभी रबड़, स्केल हैं।

निष्कर्ष​:

I. सभी कलम, स्केल हैं।

II. सभी रबड़, पेंसिल हैं।

III.कुछ रबड़, कलम हैं।

A. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं
C. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं
D. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को अर्थपूर्ण हिंदी शब्दों के रूप में माना जाना चाहिए और शब्द में अक्षरों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक दूसरे से संबंधित नहीं होना जाना चाहिए)

सफलता ∶ असफलता ∶∶ संभवतः ∶ ?

A. अतिमहत्त्वपूर्ण 
B. निश्चित
C. शायद
D. तत्काल

P, Q, R, S, T और U नामक छह व्यक्ति दक्षिण दिशा की ओर उन्मुख होकर एक दीवार पर बैठे हैं। P और S के बीच केवल Q बैठा है। U, R के ठीक बाएँ बैठा है। T, S के दाएँ बैठा है। Q, P के ठीक दाएँ बैठा है। T और R के बीच केवल U है। S के ठीक दाएँ कौन बैठा है?
A. U
B. P
C. T
D. R

अप्रैल 2022 में नागालैंड से भारत में राज्यसभा की प्रथम महिला सदस्य के रूप में किसे चयनित किया गया है?
A. फांगनोन कोन्या
B. मरियम रेंगमा
C. जेस्मिना ज़ेलियांग
D. प्रियंका गांधी

छठ पूजा निम्नलिखित में से किस भगवान को समर्पित है?
A. शिव
B. सूर्य देव 
C. कृष्ण
D. राम 

हरित क्रांति का प्रथम चरण कब प्रारंभ हुआ?
A. 1980 के दशक के मध्य में
B. 1970 के दशक के मध्य में
C. 1960 के दशक के मध्य में
D. 1950 के दशक के मध्य में

भारतीय संविधान के ______वें संशोधन (वर्ष 2020 में) ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को बढ़ा दिया।
A. 106
B. 107
C. 105
D. 104

माइक्रोफाइनेंस संस्था ______ व्यक्तियों को वित्तीय सेवाएँ प्रदान करती है।
A. अवैध – आय
B. उच्च आय
C. कम आय
D. भूतपूर्व सैनिक

मौलिक कर्तव्यों को ______ की सिफारिश पर भारतीय संविधान में शामिल किया गया था।
A. शाह आयोग
B. प्रशासनिक सुधार आयोग
C. स्वर्ण सिंह समिति
D. मंडल आयोग

निजी क्षेत्र की इकाई का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
A. लाभ 
B. सार्वजनिक कल्याण
C. सरकारी नीतियों का प्रचार करना 
D. दान

जम्मू-कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल कौन बने?
A. श्री मनोज सिन्हा
B. श्री प्रफुल्ल पटेल
C. श्री राधा कृष्ण माथुर
D. श्री गिरीश चंद्र मुर्मू

निम्नलिखित में से कौन सा मुख्य रूप से पंजाब के लोक-नृत्य रूपों से संबंधित नहीं है?
A. लुड्डी
B. गिद्धा
C. लावणी
D. भांगड़ा

हम जो कचरा उत्पन्न करते हैं वह ______ है।

I.  जैवनिम्नीकरणीय

II.. अजैवनिम्नीकरणीय

A. ना तो ​I और ना ही II
B. केवल I
C. केवल II
D. I और II दोनों ​

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 13 Shift2

निम्नलिखित में से किसे 1981 में अखिल भारतीय गंधर्व महाविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई थी?
A. पंडित बिरजू महाराज
B. केलुचरण महापात्र
C. एम. आर कृष्णमूर्ति
D. अमला अक्किनेनी

भारत के संविधान के अनुच्छेद 157 में कहा गया है कि किसी राज्य का राज्यपाल नियुक्त होने के लिए किसी व्यक्ति को निम्नलिखित में से कौन सी योग्यता पूरी करनी होगी?

(i) वह भारतीय नागरिक होना चाहिए।

(ii) उसे 35 वर्ष की आयु पूरी कर लेनी चाहिए।

A. केवल (ii)
B. केवल (i)
C. न तो (i) न ही (ii)
D. (i) और (ii) दोनों 

पृथ्वी की सबसे बाहरी परत कौन सी है जो क्रस्ट और ऊपरी मेंटल से बनी है?
A. स्थलमंडल
B. दुर्बलमंडल 
C. बाह्य परत
D. मध्यमंडल 

भारतीय खेल प्राधिकरण का गठन किस वर्ष किया गया था?
A. 1982
B. 1983
C. 1987
D. 1984

इलाहाबाद के अशोक स्तंभ पर किसकी प्रशस्ति पाई गई है?
A. समुद्रगुप्त
B. चंद्रगुप्त द्वितीय
C. चंद्रगुप्त
D. समुद्रगुप्त द्वितीय

हरित क्रांति का मुख्य उद्देश्य ______ था।
A. अधिक उपज देने वाली विभिन्न प्रकार की खाद्य फसलों का उत्पादन बढ़ाना
B. क्लोरो फ्लोरो केमिकल्स की खपत कम करना 
C. दूध का उत्पादन कम करना 
D. भूमि का कुल क्षेत्रफल बढ़ाना 

दूसरा गोलमेज़ सम्मेलन ______ में आयोजित किया गया था।
A. दिसंबर 1929
B. अक्टूबर 1930
C. मार्च 1931
D. दिसंबर 1931

दूध और फेस क्रीम ______ के उदाहरण हैं।
A. इमल्शन
B. एयरोसोल
C. सोल 
D. फोम

निम्नलिखित में से किसे स्वास्थ्य अवसंरचना संकेतक के रूप में नहीं माना जा सकता है?
A. मातृ मृत्यु दर
B. शिशु मृत्यु दर
C. जीवन प्रत्याशा
D. जीवन यापन की लागत

FIFA के नियमों के अनुसार, आधिकारिक स्वीकृत मैचों में उपयोग की जाने वाली फुटबॉल गेंद की परिधि निम्नलिखित के बीच मापी जानी चाहिए:
A. 27 और 28 इंच
B. 25 और 26 इंच
C. 29 और 30 इंच
D. 24 और 25 इंच

एक गाँव में, एक वर्ष में जनसंख्या 12,500 से बढ़कर 15,000 हो जाती है। एक वर्ष में जनसंख्या में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
A. 15%
B. 10%
C. 25%
D. 20%

दो संख्याओं में से, पहली का 28%, दूसरी के 64% के बराबर है। पहली और दूसरी संख्या का अनुपात कितना है?
A. 16 ∶ 7
B. 7 ∶ 16
C. 5 ∶ 8
D. 8 ∶ 5

एक नया ठोस बनाने के लिए 4096 सेमी3 आयतन वाले तीन घनों को सिरों से जोड़ा जाता है। निर्मित नये ठोस का पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना है?
A. 1536 सेमी2
B. 3584 सेमी2
C. 1792 सेमी2
D. 1280 सेमी2

65 किमी/घंटा की गति से चलने वाली एक ट्रेन पूर्वाह्न 10:00 बजे बॉम्बे से निकलती है और 76 किमी/घंटा की गति से चलने वाली दूसरी ट्रेन उसी दिशा में अपराह्न 12:00 बजे निकलती है। बॉम्बे से कितनी दूरी (किमी में) पर वे एक साथ होंगी?
A. 925 किमी
B. 988 किमी
C. 898.18 किमी
D. 1,000 किमी

सोहन भविष्य के लिए 6,250 रुपये का निवेश करता है और उसे 5 वर्ष बाद 15,552 रुपये प्राप्त होते हैं। यदि चक्रवृद्धि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है, तो ब्याज की दर कितनी है?
A. 20%
B. 15%
C. 10%
D. 18%

0.09 और 0.64 के बीच का मध्यानुपाती कितना है?
A. 0.24
B. 0.72
C. 5.76
D. 2.4

अंकित मूल्य पर 12% की छूट देने के बाद, एक मोबाइल फोन का विक्रय मूल्य 22,352 रुपये है। यदि कोई छूट नहीं दी जाती है, तो दुकानदार को 25% का लाभ होता है। मोबाइल फोन का क्रय मूल्य कितना है?
A. 20,320 रुपये
B. 20,230 रुपये
C. 22,320 रुपये
D. 22,560 रुपये

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 1 Shift1 part2

एक कंटेनर में 36 लीटर पानी है। इस कंटेनर से 6 लीटर पानी निकाल लिया जाता है और उसके स्थान पर तेल मिला दिया जाता है। यह प्रक्रिया दो बार दोहराई जाती है। कंटेनर के अंदर अब कितना पानी है?
A. 30 लीटर
B. 28 लीटर
C. 25 लीटर
D. 20 लीटर

एक नाव स्थिर जल में 15.5 किमी/घंटा की गति से चल सकती है। यदि धारा की गति 4.5 किमी/घंटा है, तो धारा के अनुकूल 76 किमी और धारा के प्रतिकूल 104.5 किमी यात्रा करने में कितना समय लगेगा?
A. 15 घंटे 20 मिनट
B. 13 घंटे 18 मिनट
C. 12 घंटे 30 मिनट
D. 18 घंटे 13 मिनट

सिद्धू एक कॉलेज में प्रवेश लेना चाहता है और उसे कैंपस प्लेसमेंट के लिए 10 में से 9 और शिक्षण के लिए 10 में से 8 की रेटिंग मिलती है। अपनी आवश्यकता के आधार पर, सिद्धू कैंपस प्लेसमेंट को 55% और शिक्षण को 45% महत्व देता है। कॉलेज की 10 में से अंतिम रेटिंग 
कितनी है?
A. 7.45
B. 8.15
C. 8.55
D. 9.15

यदि गोले S1 का पृष्ठीय क्षेत्रफल, गोले S2 से 800% अधिक है, और गोले S2 का आयतन, गोले S1 से x% कम है, तो प्रतिशत के संदर्भ में ‘x’ का मान कितना है? (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित)
A. 80.30%
B. 3.70%
C. 96.29%
D. 2.68%

4,500 रुपये अंकित मूल्य वाला एक कॉफी मेकर 20%, 10% और 5% की क्रमिक छूट पर उपलब्ध है। कॉफी मेकर का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 3,072 रुपये
B. 3,076 रुपये
C. 3,074 रुपये
D. 3,078 रुपये

राकेश एक कार्य को 45 दिनों में पूरा कर सकता है और मनोज उसी कार्य को 90 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि वे एकांतर दिनों में कार्य को करते हैं और राकेश कार्य को शुरू करता है, तो समान कार्य को पूरा करने के लिए आवश्यक समय ज्ञात कीजिए।
A. 66 दिन
B. 60 दिन
C. 50 दिन
D. 40 दिन

₹80,000 के बिल पर लागू, 15% की छूट तथा 10% और 5% की दो क्रमिक छूटों के बीच अंतर ज्ञात कीजिए।
A. ₹200
B. ₹600
C. कोई अंतर नहीं है
D. ₹400

यदि दो संख्याओं का योग 15 है और उनका महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य क्रमशः 3 और 18 है, तो दोनों संख्याओं के व्युत्क्रमों का योग कितना है?
A. \({{5} 18}\)
B. \({{2} 9}\)
C. \({{1} 9}\)
D. \({{1} 6}\)

एक दुकानदार अपने सामान का एक-चौथाई हिस्सा 20% के लाभ पर बेचता है, दूसरा एक-चौथाई हिस्सा 25% के लाभ पर बेचता है, और अन्य एक-चौथाई हिस्से को 10% के लाभ पर और शेष हिस्से को 5% की हानि पर बेचता है। उसका कुल लाभ प्रतिशत कितना है?
A. 10 प्रतिशत
B. 20 प्रतिशत
C. 12.5 प्रतिशत
D. 25 प्रतिशत

2 वर्ष पहले मेरी कार का मूल्य ₹3,62,500 था। यदि प्रत्येक वर्ष मूल्य में 2% की गिरावट आती है, तो अब इसका मूल्य (₹ में) कितना है?
A. 348145
B. 354425
C. 342254
D. 338455

राजू एक कार्य को 10 घंटे में पूरा कर सकता है और राम इसे 15 घंटे में पूरा कर सकता है। वे एक साथ कार्य करते हुए संपूर्ण कार्य को कितने समय में पूरा करेंगे?
A. 4 घंटे
B. 5 घंटे
C. 7 घंटे
D. 6 घंटे

एक अर्धगोले की त्रिज्या 14 सेमी है। इसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल (सेमी2 में) कितना होगा? (π = 22/7 का प्रयोग कीजिए)
A. 1232
B. 1132
C. 1098
D. 1188

तीन घंटियाँ एक साथ बजना शुरू करती हैं और क्रमशः 8 सेकंड, 10 सेकंड और 12 सेकंड के अंतराल पर बजती हैं। वे 30 मिनट में एक साथ कितनी बार बजती हैं?
A. 14
B. 17
C. 16
D. 18

Leave a Comment

error: