CTET 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 2024-12-15 Shift1 part2

दृष्टिबाधित बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सहायक तकनीकी उपकरणों के उदाहरणों में क्या शामिल हैं?

(A) वैकल्पिक कंप्यूटर इनपुट उपकरण

(B) ब्रेल एम्बॉसर और प्रदर्शक

(C) वाक् पहचान सॉफ्टवेयर (भाषण से पाठ )

(D) सांकेतिक भाषा का प्रयोग

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (B) और (C)
B. (A), (B), (C) और (D)
C. केवल (A), (B) और (C)
D. केवल (B), (C) और (D)

ऑटिज्म से पीड़ित छात्रों के समावेशन का समर्थन करने के लिए यह सलाह दी जाती है कि-

A. यादृच्छिक दिनचर्या का प्रयोग करते हुए एक अव्यवस्थित विन्यास की रचना करनी चाहिए।
B. ठोस, शाब्दिक और सुसंगत भाषा का प्रयोग करना चाहिए।
C. दृश्य संबंधी मदद और संकेत देने से बचना चाहिए।
D. कक्षा का वातावरण ऐसा बनाना चाहिए जो विद्यार्थियों
लिए अति उत्तेजक हो।

कक्षा में प्रतिभाशाली और रचनात्मक बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए क्या महत्त्वपूर्ण है?
A. सुनिश्चित करें कि वे अपने साथियों की तुलना में उच्च ग्रेड प्राप्त करें।
B. भावनात्मक आवश्यकताओं के बजाए उनकी संज्ञानात्मक आवश्यकताओं को प्रधानता दें।
C. उन्हें सीखने की प्रक्रिया में व्यस्त और रुचिपूर्ण बनाए रखें।
D. उन्हें विस्तृत और स्पष्ट निर्देश प्रदान करें।

कक्षाओं में छात्रों की असफलता से शिक्षिकाओं को किस प्रकार निपटना चाहिए?
A. बुद्धि का आकलन करने के लिए अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए मानकीकृत बुद्धि परीक्षणों का संचालन करके
B. छात्रों की जाति की पहचान करके उनके माता-पिता को घर पर अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए कहकर
C. अपनी खुद की शैक्षणिक रणनीतियों का आलोचनात्मक परीक्षण करके
D. अनुत्तीर्ण छात्रों को सुधार और अत्यधिक सुधार के

रचनावादी शिक्षण में पूर्व ज्ञान की क्या भूमिका है?
A. पूर्व ज्ञान केवल उन्नत शिक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो पहले से ही विषय से परिचित हैं।
B. पूर्व ज्ञान केवल उन शिक्षार्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण है जिनके पास उच्च स्तर की आंतरिक अभिप्रेरणा है।
C. पूर्व ज्ञान सीखने की प्रक्रिया में बाधा बन सकता है क्योंकि बच्चे बहुत सारी भ्रांतियों के साथ स्कूल आते हैं।
D. संबंध बनाने और नए अधिगम को सुगम बनाने के लिए पूर्व ज्ञान महत्त्वपूर्ण है।

एक रचनावादी कक्षा में अध्यापक, विद्यार्थियों को स्व-निर्देशित शिक्षार्थी बनने में किस प्रकार सहायता कर सकते हैं?
A. छात्रों को अपने स्वयं के सीखने की जिम्मेदारी लेने और स्व-नियमन कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करके
B. सभी सीखने के कार्यों के लिए विस्तृत और निर्देशात्मक निर्देश प्रदान करके
C. छात्रों को एक-दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करने हेतु अभिप्रेरित करने के लिए लगातार प्रतिपुष्टि और ग्रेड प्रदान करके
D. सभी सीखने के कार्यों के लिए स्पष्ट लक्ष्यों और उद्देश्यों को निर्धारित करके

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए

अभिकथन (A) एक माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका अपनी कक्षा के छात्रों को बेहतर ढंग से समझने के लिए उनके माता-पिता के साथ नियमित संपर्क में रहती है।

कारण (R) : समुदायों को यह निर्देशित करना चाहिए कि बच्चों को कैसे और क्या सीखना चाहिए।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।

शिक्षार्थियों के समस्या समाधान कौशलों को उन्नत करने के लिए शिक्षकों को _______ को प्रोत्साहित करना चाहिए और शिक्षार्थियों के बीच ________ चिंतन को बढ़ावा देना चाहिए।
A. साधन – अंत विश्लेषण; अभिसारी
B. मौखिककरण; सादृश्यात्मक
C. विश्वास दृढ़ता; पारस्परिक
D. कार्यात्मक स्थिरता; अपसारी

अन्वेषण अधिगम में छात्र-
A. पूर्वाभ्यास और विस्तारित अभ्यास के माध्यम से अपने लिए जानकारी प्राप्त करते हैं।
B. पूर्वाभ्यास और विस्तारित अभ्यास के माध्यम से दुनिया में नई खोज करते हैं।
C. विचारों की खोज और हेरफेर के माध्यम से स्वयं के लिए जानकारी प्राप्त करते हैं।
D. विचारों की खोज और हेरफेर के माध्यम से दुनिया में लगातार नई खोज करते हैं।

यह महसूस करते हुए कि रमेश विज्ञान की कक्षा में ध्यान नहीं दे रहा है और इसलिए वह अवधारणाओं को समझने में असमर्थ है, रमेश आगे बैठने का फैसला करता है ताकि वह बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सके। रमेश कौन-सी सीखने की रणनीति का उपयोग कर रहा है?

A. आलम्बन
B. स्मृति सहायक विधियाँ
C. पूर्वाभ्यास
D. अधिसंज्ञान

संज्ञानात्मकता के संदर्भ में भावनाओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. भावनाएँ संज्ञान के विभिन्न पहलुओं को नियंत्रित करती हैं, हालाँकि इनके प्रभाव की मात्रा और दिशा बहुत से कारकों पर निर्भर करती हैं।
B. अधिगम पर भावनाओं का प्रभाव हमेशा एकसंयोजी होता है और जिस भी प्रकार की भावना हो, उसका अधिगम पर केवल सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
C. भावनाएँ कूटलेखन / एन्कोडिंग की प्रक्रिया को सुगम बनाती हैं, लेकिन इनका ध्यान की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
D. भावनाएँ जानकारी की कुशल पुनर्प्राप्ति में मदद करती हैं, लेकिन सीखने के लिए अभिप्रेरणा को प्रभावित नहीं करती हैं।

शिक्षक छात्रों में आंतरिक प्रेरणा कैसे बढ़ा सकते हैं?
A. ‘इनाम और पुरस्कार’ देकर
B. ‘सीखने का आनंद’ पैदा करके
C. ‘किसी सजा को हटाने का प्रलोभन देकर
D. ‘नकारात्मक सुदृढ़ीकरण’ देकर

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन आंतरिक और बाह्य अभिप्रेरणा के बीच संबंध का सही वर्णन करता है?
A. आंतरिक और बाह्य अभिप्रेरणाएँ दोनों एक व्यक्ति के व्यवहार को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन वे एक-दूसरे से स्वतंत्र रूप से कार्य करती हैं।
B. आंतरिक और बाह्य अभिप्रेरणाएँ एक-दूसरे के साथ जटिल तरीके से अंतःक्रिया कर सकती हैं, जिसमें एक प्रकार की अभिप्रेरणा दूसरे को प्रभावित करती है।
C. आंतरिक अभिप्रेरणा और बाह्य अभिप्रेरणा परस्पर अनन्य है; व्यक्तियों को एक ही समय में दोनों से अभिप्रेरित नहीं किया जा सकता है।
D. आंतरिक अभिप्रेरणा बाह्य अभिप्रेरणा को प्रभावित कर सकती है, लेकिन बाह्य अभिप्रेरणा किसी भी संभावित तरीके से आंतरिक अभिप्रेरणा को प्रभावित नहीं कर सकती है।

वंचित परिवेश को छोड़कर, समृद्ध परिवेश में प्रवेश करने वाले बच्चों में शैक्षणिक प्रदर्शन और बौद्धिक क्षमता धीरे-धीरे बेहतर होती है। उपरोक्त तर्क मुख्य रूप से विकास की निम्नलिखित में से किस बहस की ओर इशारा करता है?

A. आनुवंशिकता बनाम पर्यावरण
B. विभेदीकरण बनाम एकीकरण
C. निरंतरता बनाम असंततता
D. इकाई बनाम वृद्धिशील

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए

अभिकथन (A) जब हम बचपन को एक ही श्रेणी के रूप में देखते हैं, तो हम लिंग, जातीयता, सामाजिक वर्ग के संबंध में बच्चों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक अंतरों को नजरअंदाज कर देते हैं।

कारण (R) : बचपन एक सामाजिक निर्माण है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा कारक जीन पियाजे द्वारा प्रस्तावित संज्ञान में परिवर्तन करने वाले कारकों में से नहीं है?
A. सांस्कृतिक उपकरण
B. संतुलीकरण
C. गतिविधि
D. जैविक परिपक्कता

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए:

अभिकथन (A) : जीन पियाजे ने माना कि अधिगम की प्रक्रिया पूरी तरह आनुवंशिकता पर निर्भर है।

कारण (R) : विकास आनुवंशिकता और पर्यावरण के बीच पारस्परिक क्रिया का परिणाम है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) गलत है लेकिन (R) सही है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।

जीन पियाजे के अनुसार, जब बच्चे अपने मौजूदा संज्ञानात्मक संरचनाओं के अनुसार नए अनुभव को नहीं समझ पाते, तो वे ______ अनुभव करते हैं और _______ का सहारा लेते हैं।
A. असंगति; अनुकूलन
B. असंगति; आंतरिककरण
C. असंतुलन अनुकूलन
D. असंतुलन आंतरिककरण

 पियाजे बच्चों को ______ के रूप में देखते हैं, वायगोत्स्की बच्चों को _____ के रूप में देखते हैं
A. विचारों के निष्क्रिय हेरफेर कर्ता के रूप में; सामाजिक संदर्भ में सक्रिय कर्ता के रूप में
B. विचारों के निष्क्रिय हेरफेर कर्ता के रूप में; सामाजिक संदर्भ में निष्क्रिय कर्ता के रूप में
C. विचारों के सक्रिय हेरफेर कर्ता के रूप में; सामाजिक संदर्भ में निष्क्रिय कर्ता के रूप में
D. विचारों के सक्रिय हेरफेर कर्ता के रूप में; सामाजिक संदर्भ में सक्रिय कर्ता के रूप में

लॉरेंस कोहल्बर्ग के सिद्धांत में नैतिक विकास की अवस्था के निर्धारण का / के आधार क्या है/हैं?

(A) व्यक्ति की आयु

(B) व्यक्ति द्वारा दिया गया उत्तर-चोरी के पक्ष/विपक्ष में

(C) व्यक्ति की अनुक्रिया में अंतर्निहित तर्क

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. केवल (B)
D. (A) और (C)

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास के मायने
A. यह पहचानना कि संज्ञानात्मक संघर्ष पर कैसे प्रतिक्रिया दी जाए।
B. योजनाओं को सुसंगत संपूर्णता में संगठित करना।
C. मनोवैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग में निपुणता प्राप्त करना।
D. पर्यावरण के अनुकूल ढलना सीखना।

See also  CTET 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 2024-12-14 Shift1 part3

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, शिक्षार्थियों की समीपस्थ विकास के क्षेत्र के माध्यम से, प्रगति में मदद करने में ______ की आवश्यक भूमिका है।

A. परिपकता
B. सकारात्मक सुदृढीकरण
C. भौतिक पर्यावरण
D. अधिक जानकार अन्य

हॉवर्ड गार्डनर ने प्रस्तावित किया कि बुद्धि
A. यह मुख्यतः स्मरण और याद करने के बारे में है।
B. यह मुख्य रूप से भावनात्मक अधिगम के बारे में होती है।
C. कई प्रकारों में विभेदित किया जा सकता है।
D. यह केवल आनुवंशिकी से प्रभावित होता है, पर्यावरणीय कारकों से नहीं।

प्रगतिशील शिक्षा क्या है?
A. शिक्षण की एक विधि, जो मानक पाठ्यचर्या के सख्त पालन पर जोर देती है।
B. शिक्षण का एक तरीका, जो कक्षा में प्रौद्योगिकी और मल्टीमीडिया के अधिकतम उपयोग पर जोर देता है।
C. शिक्षा के प्रति एक दृष्टिकोण, जो अनुशासन और रहा मारने पर जोर देता है।
D. शिक्षा के प्रति एक दृष्टिकोण, जो व्यक्तिगत शिक्षण और छात्र केंद्रित कक्षाओं पर जोर देता है।

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए:

अभिकथन (A) : माध्यमिक विद्यालय में लड़कियाँ अक्सर चुप रहती हैं और कक्षा की चर्चाओं में भाग नहीं लेती हैं।

कारण (R) : आनुवंशिक संरचना को देखते हुए लड़कियाँ माध्यमिक विद्यालयों में चुनौतीपूर्ण पाठ्यचर्या को समझने और उसका सामना करने में सक्षम नहीं हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही है लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।

मूल्यांकन की प्रकृति ______ होनी चाहिए और मूल्यांकन कार्य _______ होना चाहिए।
A. गतिशील; मानकीकृत
B. वस्तुनिष्ठ प्रामाणिक
C. गतिशील; प्रामाणिक
D. वस्तुनिष्ठ मानकीकृत

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए:

अभिकथन (A) ऐसा उपयुक्त माना जाता है कि अधिगम के लिए मूल्यांकनकरते समय मानकीकृत परीक्षणों पर निर्भर नहीं करना चाहिए।

कारण (R) : मानदंड-संदर्भित परीक्षण में, अंकों की तुलना एक निर्धारित प्रदर्शन मानक से की जाती है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न छात्रों में विश्लेषणात्मक कौशल को बढ़ावा देने वाले प्रश्न का उदाहरण है?
A. स्तनधारियों ने अपने को वातावरण के लिए कैसे अनुकूलित किया है?
B. पाठ्यपुस्तक में दिए गए स्तनधारियों के कुछ उदाहरण तथा कुछ गैर-उदाहरण बताइए।
C. एक स्तनपायी की परिभाषा क्या है?
D. स्तनधारियों के प्रमुख लक्षणों की व्याख्या कीजिए।

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए

अभिकथन (A) : समावेशी कक्षा विभेदित निर्देश का पालन नहीं करती है।

कारण (R) : समावेशन एक ऐसी नीति है जो समान शिक्षण लक्ष्य, रणनीति और मूल्यांकन विधियाँ प्रदान करके समान अवसरों पर जोर देती है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।

लोगों को प्राथमिकता देने वाली भाषा का प्रयोग, जैसे कि ‘अधिगम में अक्षम छात्रों’ के स्थान पर ‘अधिगम में अक्षम छात्रों’ का वर्णन करना।

A. अक्षमता के चिकित्सक मॉडल पर जोर दिखाता है।
B. अक्षमता लोगों की सही पहचान और नामीकरण में बाधक है।
C.

यह अक्षमता पर से ध्यान हटाता है और समावेशन की सच्ची भावना के अनुरूप नहीं है।

D. समावेशन के मानवाधिकार दृष्टिकोण के अनुरूप है।

एक राजनीतिक दल का बहुमत हासिल करना तब कहा जा सकता है, जब वह ______ जीत जाता है।
A. राज्य में आधे से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों को
B. राज्य में सभी महत्त्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों को
C. राज्य में सभी बड़े निर्वाचन क्षेत्रों को
D. राज्य में एक-चौथाई निर्वाचन क्षेत्रों को

निम्नलिखित में से कौन-से कथन रूढ़िबद्ध धारणा को इंगित करते हैं?

A. एक अभिभावक अपने बच्चे से कहता है, “मत रो तू एक लड़का है। “

B. शहरों में लोग केवल पैसे के बारे में ध्यान रखते हैं, लोगों के बारे में नहीं।

C. लड़कियों को खाना बनाना सीखना चाहिए ।

D. शहरों में जीवन सरल और परिष्कृत है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल A, B और C
B. A, B, C और D
C. केवल A और B
D. केवल A और C

भारतीय संविधान के आधारभूत ढाँचे के सिद्धांत (मत / बाद) के संबंध में सही कथनों की पहचान कीजिए:

A. शब्दावली ‘आधारभूत ढाँचा’ भारतीय संविधान में उल्लिखित नहीं है।

B. इसे 1973 के केशवानन्द भारती मामले के समय विचारार्थ प्रस्तुत किया गया था।

C. उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट रूप से ‘आधारभूत ढाँचा’ शब्दावली को परिभाषित किया है।

D. उच्चतम न्यायालय संसद के संशोधन करने के अधिकार को सीमाबद्ध करता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल A, C और D
B. A, B, C और D
C. केवल A, B और D
D. केवल B, C और D

निम्नलिखित में से कौन-सी जिम्मेदारियाँ केन्द्र सरकार के अन्तर्गत आती हैं ?

A. चीन के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाना

B. कारागार का रखरखाव

C. राज्य में नई रेलगाड़ियों का संचालन

D. जनगणना

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल B, C और D
B. A, B, C और D
C. केवल A और C
D. केवल A, C और D

भारत में न्यायपालिका की भूमिका के संदर्भ में निम्नलिखित पर विचार कीजिए:

A. नागरिकों और सरकार व नागरिकों के मध्य पैदा हुए विवादों का निपटारा

B. देश हित में नए कानूनों का निर्माण

C. न्यायिक समीक्षा

D. मौलिक अधिकारों का क्रियान्वयन

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल A, C और D सत्य हैं।
B. A, B, C और D सभी सत्य हैं।
C. केवल A, B और C सत्य हैं।
D. केवल B, C और D सत्य हैं।

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वनवासी (वन अधिकार मान्यता) अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नहीं आता है?
A. वन्य समुदायों के लकड़ी वन उत्पादों पर अधिकार को मान्यता दी गई है
B. वन एवं जैव-विविधता संरक्षण भी वनवासियों के अधिकार में आता है
C. वनवासियों के साथ हुए ऐतिहासिक अन्याय को दूर करना
D. वन्य समुदायों के घर के आस-पास की जमीन, खेती और चराई योग्य जमीन पर उनके अधिकार को मान्यता दी गई है।

हाशियाकरण, व्यक्तियों और समूहों को ले जाता है।

A. निम्न सामाजिक प्रतिष्ठा की ओर

B. शिक्षा और संसाधनों पर असमान पहुँच की ओर

C. अभाव की ओर

D. सामाजिक विकास के लिए अथाह मौकों की ओर

सही विकल्प का चयन कीजिए ।

A. केवल A, C और D
B. केवल B, C और D
C. A, B, C और D
D. केवल A, B और C

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए:

A. सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों को प्राथमिक स्तर की कक्षाओं में अंतर्विषयी उपागम का उपयोग करना चाहिए।

R. यह उपागम बच्चों को सामाजिक विज्ञान की एकीकृत प्रकृति को समझने में मदद करता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A सत्य है लेकिन R असत्य है।
B. A और R दोनों असत्य हैं।
C. A और R दोनों सत्य हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
D. A और R दोनों सत्य हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।

एक सामाजिक अध्ययन के शिक्षक को कक्षा में समसामयिक मामलों पर चर्चा करनी चाहिए, क्योंकि

A. यह विद्यार्थियों को समाज/देश के मामलों के प्रति संवेदनशील बनाने में सहायता करता है।

B. यह विद्यार्थियों की आलोचनात्मक चिंतन-संबंधी क्षमताओं को विकसित करता है।

C. यह विद्यार्थियों को दैनिक मुद्दों को उनके विषय के साथ जोड़कर देखने में सहायता करता है।

D. यह विद्यार्थियों के लिए कुछ मनोरंजन प्रदान करता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A, B और D
B. A, B और C
C. केवल A और B
D. केवल B और C

निम्नलिखित कथनों को पढ़ें:

A. संकल्पना मानचित्रण एक ऐसी तकनीक है जिसके द्वारा शिक्षक पहले से सीखी गई अवधारणाओं के साथ नई अवधारणाओं को शामिल करके विषय वस्तु को सरल और आसान बना सकता है।

R. संकल्पना मानचित्र पदानुक्रमित है, यह अवधारणाओं के बीच कई संबंधों को नहीं दिखाता है।

सही विकल्प चुनें।

A. A सही है लेकिन R गलत है।
B. A और R दोनों गलत हैं।
C. A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
D. A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

जब कक्षा में छात्रों ने भूमिका निर्वहन ( रोल प्ले) की योजना बनाई, सुनैना ने अपने विद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में 'भीमराव अंबेडकर' की भूमिका को यह कहकर निभाने से इंकार कर दिया कि वह एक लड़की है, इसलिए वह एक लड़की के कपड़े पहनेगी और एक लड़की या एक औरत की भूमिका ही निभाएगी। उसके इस व्यवहार का कारण प्रतिबिंबित करता है
A. जातिगत भेदभाव
B. लैंगिक रूढ़िबद्ध धारणा
C. लैंगिक भेदभाव
D. लैंगिक समानता

एक समावेशी सामाजिक विज्ञान की कक्षा में सभी प्रकार के बच्चों का नामांकन होता है, इसलिए एक शिक्षक का कर्तव्य है।

A. इसका आकलन करना कि बच्चे क्या कर सकते हैं और क्या नहीं

See also  CTET 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 2024-07-07 Shift1 part2

B. ऐसी अधिगम रणनीतियों की योजना बनाना जिनमें सभी विद्यार्थी भागीदारी करें

C. बच्चों के अनुभवों, उनकी आवाज तथा उनकी सहभागिता को अपने स्वयं के नियंत्रण में रखना

D. परियोजनाओं और दत्त कार्यों हेतु गतिविधियों के चयन के लिए छात्रों की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करना

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. C और D
B. A और D
C. A और B
D. B और C

निम्नलिखित में से कौन-सा एक उपयुक्त दृष्टिकोण है जब एक सामाजिक विज्ञान शिक्षिका कक्षा में एक गतिविधि में संलग्न है?
A. शिक्षिका को नहीं पता है कि वह यह क्यों कर रही है।
B. शिक्षिका को यह विश्वास है कि गतिविधि आधारित अधिगम, अवधारणा को समझने में बच्चों की सहायता करता है।
C. शिक्षिका यह केवल अपनी पाठ योजना को पूरा करने हेतु करती है।
D. शिक्षिका अपनी प्रधानाचार्य/प्रधान शिक्षिका के गतिविधि-आधारित अधिगम को बढ़ावा देने के आदेश की पूर्ति करने का अभिनय
करती है।

निम्नलिखित में से कौन-से सामाजिक अध्ययन कक्षा में शिक्षण हेतु सकारात्मक परिवेश की रचना करने में सहायता करेंगे?

A. नियत कार्यों को करने की बच्चों की क्षमताओं में विश्वास

B. आकलन में एक विद्यार्थी अथवा कक्षा की अन्य के साथ तुलना करना

C. कार्य के संतोषजनक समापन पर बल देना

D. नियत कार्यों/परियोजनाओं को देरी से जमा करने के लिए वास्तविक बहाने स्वीकार करना

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. B, C और D
B. A, B और D
C. A, B और C
D. A, C और D

सत्रहवीं और अठारहवीं शताब्दियों की ‘क्षेत्रीय संस्कृतियों’ के बारे में चर्चा करने के लिए निम्नलिखित में से किनका उपयोग प्राथमिक स्रोतों की तरह किया जा सकता है?

A. केरल के मंदिर रंगमंच से कहानियाँ

B. मराठों की लोकप्रिय गाथाएँ

C. लोकप्रिय कथक नर्तक की नृत्य

D. भानु दत्त की चित्रकला ‘रसमंजरी’

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A, C और D
B. B, C और D
C. A, B और C
D. A, B और D

निम्नलिखित में से कौन-सा उस गतिविधि का एक उदाहरण है, जो समालोचनात्मक सोच को बढ़ावा देता है?
A. इंटरनेट से जानकारी कॉपी और पेस्ट करना
B. विषय-संबंधी महत्त्वपूर्ण संकल्पनाओं की सूची याद करना
C. मूल लेख को पढ़े बिना किसी लेख का सारांश पढ़ना
D. किसी विवादास्पद विषय पर विभिन्न दृष्टिकोणों से चर्चा करना

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न आलोचनात्मक चिंतन कौशल को बढ़ावा देता है?
A. आर्थिक दृष्टिकोण से वर्ष 1991 को भारत तथा कई अन्य देशों के लिए क्यों महत्त्वपूर्ण माना जाता है?
B. “भारत के लिए मिश्रित अर्थव्यवस्था चुनना एक आपदा बेन गया है।” क्या आप इस कथन से सहमत हैं? व्याख्या कीजिए।
C. विश्व के मानचित्र पर प्रत्येक 1° का अंतराल रखते हुए कितने देशांतर खींचे जा सकते हैं?
D. आग्रेय शैलों का निर्माण कैसे होता है?

एक रचनावादी कक्षा में शिक्षक को क्या नहीं करना चाहिए?
A. विद्यार्थियों को सामाजिक मुद्दों पर चिंतन करने से वर्जित करना
B. विद्यार्थियों को सक्षम बनाने के लिए संसाधन प्रदान करना ताकि वे स्वयं प्रयोग व खोज कर सकें.
C. विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करना ताकि वे अपने सामाजिक जगत् को खोज सकें
D. कक्षा के वातावरण को बदलना ताकि विद्यार्थियों के व्यवहार को आकार दिया जा सके

एक सृजन और मननशील सामाजिक विज्ञान के शिक्षक के रूप में आप अपने शिक्षण कौशलों को उन्नत एवं कुशाग्र बनाने के लिए निम्नलिखित में से क्या करेंगे?

A. स्वयं अध्ययन

B. केवल पाठ्यपुस्तक का अनुसरण तथा उससे ही काम करना 

C. क्रियात्मक अनुसंधान करना

D. केस अध्ययन का संग्रहण या निर्माण

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A, B और C
B. A, C और D
C. केवल A और B
D. केवल C और D

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :

A. शिक्षक को स्थानीय विषयवस्तु के चयन में बहुत चयनशील और विवेकशील होने की आवश्यकता होती है।

R. कई बार शिक्षक द्वारा समुदाय के इतिहास से परिचय करवाने हेतु प्रयोग किए जाने वाले लोकसंगीत, लोकनृत्य, लोककथाएं व पहेलियाँ पूर्वाग्रहित हो सकती हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A सत्य है लेकिन R असत्य है।
B. A और R दोनों असत्य हैं।
C. A और R दोनों सत्य हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
D. A और R दोनों सत्य हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।

केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों के आठवीं कक्षा उत्तीर्ण लड़कों और लड़कियों की साक्षरता दर की तुलना करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा बेहतर स्रोत होगा?
A. प्राथमिक और द्वितीयक आँकड़े
B. नृवंशविज्ञान संबंधी आँकड़े
C. प्राथमिक आँकड़े
D. द्वितीयक आँकड़े

परियोजना पद्धति के किस चरण में परियोजना के लिए संसाधनों, समय-सीमा और बजट की पहचान की जाती है?
A. निष्पादन
B. मूल्यांकन
C. चयन
D. नियोजन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 में निम्नलिखित में से किन पक्षों पर मूल्यांकन कार्यविधियों के भाग के रूप में विचार किया गया है?

A. यह सुनिश्चित करना कि विद्यार्थी स्कूल में होने वाली सभी परीक्षाओं में उपस्थित हों

B. भारतीय संविधान में प्रतिष्ठापित मूल्यों की पुष्टि करें

C. बच्चे की उसके विचारों/मतों को मुक्त रूप से अभिव्यक्त करने में सहायता करें

D. नियमित रूप से गृहकार्य की जाँच करें

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल A और B
B. केवल B और C
C. A, B और C
D. B, C और D

निम्नलिखित में से सामाजिक अध्ययन में मूल्यांकन की कौन-सी विशेषताएँ हैं?

A. मूल्यांकन एक सतत प्रक्रिया है।

B. यह कक्षा शिक्षण का एक अभिन्न भाग है।

C. यह केवल लिखित परीक्षाओं के आधार पर ही किया जाता

D. यह शिक्षा के उद्देश्यों से निकटतम रूप से संबद्ध है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A, B और D
B. A, C और D
C. A, B और C
D. B, C और D

इकाई परीक्षण, कक्षा परीक्षण, गृहकार्य एवं शिक्षण-अधिगम के दौरान कक्षा में छात्रों से पूछे गए प्रश्न आकलन की किस श्रेणी में आते हैं?
A. मानदंड आधारित आकलन
B. अधिगम का आकलन
C. रचनात्मक आकलन
D. योगात्मक आकलन

निम्नलिखित में से कौन-सा/से विद्यार्थियों के प्रगतिशील विकास और उपलब्धि के आकलन के लिए सर्वोत्तम उपाय है/हैं, जिसे / जिन्हें आवश्यकता होने पर प्रमाण के रूप में माता-पिता को भी दिखाया जा सके?

A. सत्र अंत परीक्षा के अंक

B. रूब्रिक्स

C. प्रगति – पत्र

D. पोर्टफोलियो

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल D
B. C और D
C. केवल A
D. A, B और C

निम्नलिखित में से कौन-से प्रश्न संज्ञानात्मक प्रक्रिया के केवल स्मरण पक्ष को आँकते हैं?

A. दूसरी पंचवर्षीय योजना के समय आरंभ हुई महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं को सूचीबद्ध कीजिए।

B. आपके स्कूल में होने वाली पाठ्यचर्या तथा सहपाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों पर टिप्पणी लिखिए।

C. औषधि के क्षेत्र में की गई प्रगति का उदाहरणों सहित वर्णन कीजिए।

D. भारत में अल्पसंख्यकों के सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक अधिकारों की सुरक्षा हेतु भारतीय संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों की जाँच कीजिए।

E. कोंकण रेलवे की मुख्य विशेषताएँ लिखिए।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल A, C और D
B. A, C और E
C. A, B, C और D
D. B, C, D और E

हड़प्पा सभ्यता के लोग दक्ष शिल्पकार थे तथा _____ धातु-ज्ञान से संपन्न थे।
A. लोहा
B. पीतल
C. ताँबा (ताम्र)
D. काँसा (काँस्य)

निम्नलिखित कथनों को ध्यान से पढ़िए:

A. पहली 'सिंह सभा' की स्थापना लाहौर में 1873 में तथा अमृतसर में 1879 में हुई थी।

B. इन सभाओं ने सिख धर्म को अंधविश्वास, जातीय भेद्भाव और ऐसे आचरण जिन्हें वे गैर-सिख समझते थे, से मुक्त कराने का प्रयास किया।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A सत्य है लेकिन B असत्य है।
B. A असत्य है लेकिन B सत्य है।
C. A और B दोनों सत्य हैं।
D. A और B दोनों असत्य हैं।

सत्रहवीं शताब्दी में मसूलीपट्टनम भिन्न-भिन्न प्रकार की गतिविधियों का नगर था तथा यह ______ नदी के डेल्टा पर स्थित था।
A. हुगली
B. कृष्णा
C. कावेरी
D. गोदावरी

सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए:

सूची I

सूची II

(a)

हिरण्यगर्भ

(i)

शिलालेख

(b)

प्रशस्ति

(ii)

अनुष्ठान

(c)

पिश्ताक़

(iii)

प्रवेशद्वार

(d)

नस्तलिक़

(iv)

लेखन-शैली

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (ii)
B. (a) – (ii), (b) – (iv), (c) – (iii), (d) – (i)
C. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iii), (d) – (iv)
D. (a) – (i), (b) – (ii), (c) – (iv), (d) – (iii)

निम्नलिखित में से किन नृत्य रूपों को भारत की स्वतंत्रता के 'शास्त्रीय' नृत्य रूपों के रूप में पहचान दी गई?
A. भरतनाट्यम, कथकली, ओडिसी, भांगड़ा, कुचिपुड़ी एवं मणिपुरी
B. भरतनाट्यम, कथक, भांगड़ा, ओडिसी, कुचिपुड़ी एवं कथकली
C. बिहू, भरतनाट्यम, कथक, कथकली, ओडिसी एवं मणिपुरी
D. भरतनाट्यम, कथक, कथकली, ओडिसी, कुचिपुड़ी एवं मणिपुरी

मनसबदारी व्यवस्था के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

A. 'मनसबदार' शब्द का प्रयोग ऐसे व्यक्तियों के लिए होता था, जिन्हें कोई पद मिलता था।

B. यह एक श्रेणी व्यवस्था थी जिसके जरिए पद, वेतन और सैन्य उत्तरदायित्व निर्धारित किए जाते थे।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A सत्य है लेकिन B असत्य है।
B. A असत्य है लेकिन B सत्य है।
C. A और B दोनों सत्य हैं।
D. A और B दोनों असत्य हैं।

टोडरमल द्वारा लागू की गई राजस्व प्रणाली का क्या नाम था ?
A. जागीर
B. मनसब
C. इक्तादारी
D. जब्त

मेहरगढ़ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

A. मेहरगढ़ वह स्थान था जहाँ लोगों ने पहली बार चावल एवं मक्का उगाना सीखा।

B. मेहरगढ़ में हिरणों, भेड़ों एवं बकरियों की हड्डियाँ भी पाई गईं।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part123

C. मेहरगढ़ में घर चौकोर अथवा आयताकार थे।

सही कथन/कथनों का चयन कीजिए।

A. A और C
B. केवल A
C. A और B
D. B और C

बीसवीं सदी के आरंभ से ही भारतीय महिलाएँ _______ में सुधार हेतु काम कर रही थीं।

A. विधवा पुनर्विवाह

B. महिला मताधिकार

C. बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल B और C
B. B और C
C. केवल A और B
D. केवल A और C

किसने निम्नलिखित मराठी भक्तिमय भजन की रचना की?

“तुमने हमें नीची जाति का बनाया ।

मेरे महाप्रभु, तुम स्वयं यह स्थिति स्वीकार करके तो देखो

हमें जीवन भर जूठन खानी पड़ती है।

इसके लिए मेरे प्रभु तुम्हें शर्म आनी चाहिए।”

A. मीराबाई
B. बसवन्ना
C. चोखामेला
D. करमामेला

'जाति प्रथा की चुनौतियों' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

A. राजा राम मोहन राय ने उस पुरातन बौद्ध ग्रंथ का अनुवाद किया जो जाति प्रथा की आलोचना करता था।

B. प्रार्थना समाज भक्ति की परंपरा का पालन करता रहा जो सभी जातियों की आध्यात्मिक समानता में विश्वास करता था।

C. जाति प्रथा उन्मूलन हेतु 1860 में परमहंस मंडली की स्थापना की गई थी।

सही कथन / कथनों का चयन कीजिए।

A. केवल B
B. केवल A
C. A और B
D. B और C

सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए:

सूची I

सूची II

(a)

दक्षिण भारत में नमक सत्याग्रह का नेता

(i)

वीर लखन नायक

(b)

प्रभातफेरियों का आयोजन किया

(ii)

सुभाष चंद्र बोस

(c)

विख्यात जनजातीय नेता

(iii)

सी० राजगोपालाचारी

(d)

परिवर्तनशील राष्ट्रवादी

(iv)

अम्बाबाई

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (ii)
B. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (ii), (d) – (i)
C. (a) – (i), (b) – (ii), (c) – (iii), (d) – (iv)
D. (a) – (ii), (b) – (iii), (c) – (iv), (d) – (i)

भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के आरंभिक दिनों में निम्नलिखित में से उनकी कौन-सी माँगें थीं? A. शासन का भारतीयकरण B. न्यायपालिका को कार्यपालिका से अलग करना C. भारत के कई शहरों में सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन D. पूर्ण स्वराज सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A, C और D
B. B, C और D
C. केवल A और B
D. A, B और C

भारतीय संविधान में वर्तमान विषयों की सूची के संदर्भ में सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए:

सूची I

सूची II

(a)

राज्य सूची

(i)

कर

(b)

संघ सूची

(ii)

शिक्षा

(c)

समवर्ती सूची

(iii)

स्वास्थ्य

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (a) – (iii), (b) – (i), (c) – (ii)
B. (a) – (iii), (b) – (ii), (c) – (i)
C. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iii)
D. (a) – (i), (b) – (ii), (c) – (iii)

यदि पृथ्वी घूमना बंद कर दे तो क्या होगा?
A. ऋतुओं में तेजी से परिवर्तन होगा।
B. पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं होता।
C. दिन छोटे और रात लंबी होगी।
D. दिन लंबे और रात छोटी होगी।

यदि कोई शिक्षक बच्चों को भारत के मानचित्र के माध्यम से मानचित्र पढ़ना और समझना सिखाना चाहता है, तो उसे सबसे पहले निम्नलिखित में से किस पर चर्चा करनी चाहिए? A. दिशा और पैमाना B. भारत की भौगोलिक स्थिति C. प्रतीक/आइकन D. भारत के राष्ट्रीय प्रतीक सही विकल्प चुनें।
A. A, B और C
B. B, C और D
C. केवल A और C
D. केवल C और D

भारत में केंद्र सरकार के कार्यालयों का उद्घाटन समय सुबह 9:00 बजे IST है। बेंगलुरु के पास 77°30′ पूर्वी देशांतर और अगरतला के पास 91°15′ पूर्वी देशांतर पर स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों के उद्घाटन का स्थानीय समय क्रमशः क्या होगा?
A. सुबह 9:20 बजे और सुबह 8:25 बजे
B. सुबह 8:25 बजे और सुबह 9:20 बजे
C. सुबह 9:35 बजे और सुबह 8:40 बजे
D. सुबह 8:40 बजे और सुबह 9:35 बजे

निम्नलिखित कथनों को पढ़ें: A. कर्क रेखा और आर्कटिक वृत्त के बीच स्थित क्षेत्रों में मध्यम तापमान होता है। R. कर्क रेखा से परे किसी भी अक्षांश पर दोपहर का सूर्य कभी भी सिर के ऊपर नहीं चमकता है। सही विकल्प चुनें।
A. A सही है लेकिन R गलत है।
B. A गलत है लेकिन R सही है।
C. A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
D. A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

पहाड़ी इलाकों, घने जंगलों और अत्यधिक जलवायु वाले क्षेत्रों में किस प्रकार की ग्रामीण बस्तियाँ अधिकतर पाई जाती हैं?
A. बिखरी हुई
B. रेखीय
C. संहत
D. केन्द्रीकृत

सूची – I का सूची – II से मिलान कीजिए: सूची I सूची II (a) P तरंगें (i) अनुप्रस्थ तरंगें (b) L तरंगें (ii) अनुदैर्ध्य तरंगें (c) S तरंगें (iii) सतही तरंगें सही विकल्प चुनें।
A. (a) – (ii), (b) – (iii), (c) – (i)
B. (a) – (iii), (b) – (ii), (c) – (i)
C. (a) – (iii), (b) – (i), (c) – (ii)
D. (a) – (i), (b) – (iii), (c) – (iii)

भूगोल कक्षा में निम्नलिखित में से किन अवधारणाओं को मानचित्र पर चित्रित किया जा सकता है? A. विश्व के महासागरीय बेसिन B. जिब्राल्टर जलसन्धि (खाड़ी). C. दिल्ली का वायुमंडल D. जुलाई माह में वर्षा सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A, B और D
B. A, C और D
C. A, B और C
D. B, C और D

निम्नलिखित में से कौन सा कथन स्थलमंडल के बारे में सही है?
A. यह विभिन्न भू-आकृतियों वाली एक नियमित सतह है।
B. यह हमें वन, चराई के लिए घास के मैदान, कृषि के लिए भूमि और मानव बस्तियाँ प्रदान करता है।
C. यह पृथ्वी की मुलायम परत या मुलायम ऊपरी परत है।
D. यह चट्टानों और खनिजों से बना है, और मिट्टी की एक मोटी परत से ढका हुआ है।

निम्नलिखित कथनों को पढ़ें:

A. गर्म हवा हमेशा ऊपर उठती है।

R. गर्म हवा सघन होती है।

सही विकल्प चुनें।

A. A सही है लेकिन R गलत है।
B. A गलत है लेकिन R सही है।
C. A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
D. A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

परिवहन के साधन के रूप में सड़क मार्ग के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
A. मैदानों में सड़कों का सघन जाल है।
B. लंबी दूरी तक भारी और बड़े आकार का सामान ले जाने के लिए सड़क मार्ग सबसे सस्ता है।
C. यह परिवहन का सबसे सामान्यतः उपयोग किया जाने वाला साधन है, खासकर कम दूरी के लिए।
D. जमीन के नीचे बनी सड़कों को सबवे / अंडरपाथ कहा जाता है।

विश्व की एक-चौथाई बिजली किस संसाधन द्वारा उत्पादित होती है?
A. सौर ऊर्जा
B. परमाणु ऊर्जा
C. तापीय ऊर्जा
D. जलविद्युत ऊर्जा

निम्नलिखित कथनों को पढ़ें:

A. पिट्सबर्ग कभी अमेरिका का एक महत्वपूर्ण इस्पात शहर था।

R. पिट्सबर्ग में भरपूर मात्रा में लौह अयस्क उपलब्ध था और कोयला मिनेसोटा की खदानों से आता था।

सही विकल्प चुनें।

A. A सही है लेकिन R गलत है।
B. A और R दोनों गलत हैं।
C. A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
D. A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

नीचे दिए गए कथनों के आधार पर सही फसल चुनें:

A. यह जलोढ़ मिट्टी में अच्छी तरह से उगती है।

B. इसे अच्छी तरह से उगने के लिए उच्च तापमान की आवश्यकता होती है।

C. इसे भारी वर्षा और आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है।

D. बांग्लादेश इस फसल के प्रमुख उत्पादकों में से एक है।

A. मक्का
B. गेहूँ
C. चावल
D. जूट

निम्नलिखित में से किस धर्म में अंबेडकर अपने उत्तरकालीन जीवन में धर्मान्तरित हो गए थे?
A. बहाई धर्म
B. सिख धर्म
C. जैन धर्म
D. बौद्ध धर्म

निम्नलिखित में से कौन-सा / से 'रूढ़िबद्ध धारणा भंग करने का / के उदाहरण है/है?

A. पुरुष नर्स

B. महिला किसान

C. पुरुष पायलट

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. B और C
B. केवल B
C. A और B
D. केवल A

1956 में भारत में राज्यों के पुनर्गठन की शुरुआत निम्नलिखित में से किस आधार पर हुई थी ?
A. भाषाई एवं सांस्कृतिक एकरूपता
B. भौगोलिक समानता एवं संसाधन वितरण
C. बाह्य व आंतरिक सुरक्षा
D. प्रशासनिक सुविधा

निम्नलिखित में से कौन ग्राम प्रशासन से जुड़ा / जुड़े है/हैं?

A. निगम पार्षद

B. लेखपाल

C. तहसीलदार

D. पटवारी

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A और C
B. केवल D
C. B, C और D
D. A और B

निम्नलिखित में से किस प्रणाली में छोटे पैमाने के उत्पादकों श्रमिकों को अपने उत्पादों का एक उचित मूल्य प्राप्त होने की अधिक संभावना होती है?
A. उप-ठेका देना
B. आउटसोर्सिंग
C. दादन व्यवस्था
D. सहकारी

शहरी आजीविका के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथने सत्य है/हैं :

A. शहरी क्षेत्रों में रेहड़ी-पटरी वालों को अपनी आजीविका कमाने का अधिकार नहीं है क्योंकि उनका गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त होना माना जाता है।

B. यह नगरपालिका / शहर की पंचायत यह निर्धारित करती हैं कि शहरी क्षेत्रों में सप्ताह के किस दिन बाजार बंद रहेगा।

C. प्रायः अनियमित कामगारों को एक से अधिक कार्य/रोजगार करना पड़ता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A और C
B. B और C
C. केवल A
D. A और B

Leave a Comment

error: