एक निश्चित कूट भाषा में, ‘match is over’ को ‘en jo hi’, लिखा जाता है, ‘the cricket match‘ को ‘lu mo en’, लिखा जाता है, और ‘over the globe‘ को ‘hi lu nok‘ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘क्रिकेट’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. mo
B. hi
C. nok
D. jo
दिए गए विकल्पों में से वह संख्या चुनिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
24, 27, 33, 42, 54, ?
A. 69
B. 68
C. 64
D. 66
रोहित ने रुचि से कहा, “तुम्हारी माता के पिता, मेरे पुत्र के ससुर हैं”। रुचि, रोहित से किस प्रकार संबंधित है?
A. पुत्री
B. चाची
C. पोती
D. बहन
कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और जिस तरीके से मुड़े हुए कागज को काटा गया है, उसे निम्नलिखित आकृतियों में दर्शाया गया है। खुलने पर यह कागज कैसा दिखेगा?
A.
B.
C.
D.
‘गेंदा’ का संबंध ‘फूल’ से उसी प्रकार है जैसे ‘जौ’ का संबंध ‘_______’ से है।
A. तना
B. अनाज
C. दाल
D. मसाला
एक निश्चित कूट भाषा में PARENTS को JYHULFG लिखा जाता है। उसी भाषा में ASTONISH को कैसे लिखा जाएगा?
A. YGEKKQGR
B. YHEKLQGR
C. YHEKKQGS
D. YGFKLQGR
उस सही विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्दों को तार्किक और अर्थपूर्ण क्रम में व्यवस्थित करता है।
i. वर्ग
ii. कुल
iii. जगत
iv. गण
v. संघ
A. iii, v, ii, iv, i
B. iii, v, i, iv, ii
C. iii, ii, iv, i, v
D. iii, iv, ii, v, i
अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए जिसे दी गई श्रृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर श्रृंखला पूरी हो जाएगी।
c _ _ w z c _ n _ z c j _ w _ _ j n _ z
A. j, n, j, w, n, z, c, w
B. n, j, j, w, n, c, z, w
C. j, n, j, w, z, n, c, w
D. n, j, n, w, n, z, c, w
दिए गए स्वरूप का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उस संख्या का चयन कीजिए जो उसमें प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सके।
| ? | 23 | 17 |
| 74 | 95 | 62 |
| 44 | 49 | 28 |
A. 16
B. 32
C. 15
D. 36
उस पासे का चयन कीजिए जिसे दी गई शीट को रेखाओं के अनुदिश मोड़कर बनाया जा सकता है।
A. केवल A और C
B. केवल A और B
C. केवल B
D. केवल D
दिए गए विकल्पों में से वह संख्या चुनिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सके।
32, 33, 37, 46, ?, 87
A. 77
B. 52
C. 62
D. 60
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे अक्षर समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर समूह, पहले अक्षर समूह से संबंधित है।
BFX : PTL :: UHE : ?
A. IVT
B. HVS
C. IUS
D. IVS
रमेश के पास एक रुपये, पाँच रुपये और दस रुपये के सिक्कों की समान संख्या है। उसके पास कुल 640 रुपये हैं। उसके पास कुल कितने सिक्के हैं?
A. 90
B. 60
C. 120
D. 40
यदि ‘A’ ‘जोड़’ को दर्शाता है, ‘B’ ‘घटाव’ को दर्शाता है, और चिह्न ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाता है, तो निम्नलिखित व्यंजक का मान क्या होगा?
12 ÷ (81 B 18) × 9 B 34 A 12 × 6
A. 52
B. 58
C. 76
D. 54
सात मित्र A, B, C, D, E, F और G एक पंक्ति में उत्तर के सम्मुख बैठे हैं। B पंक्ति के बीच में नहीं बैठा है। A, B के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। D, F के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। G, F के निकटतम बाएँ बैठा है। C, G के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। E, B और A के बीच में बैठा है। पंक्ति के बीच में कौन बैठा है?
A. F
B. D
C. G
D. E
उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।
A.
B.
C.
D.
पाँच मित्र P, Q, R, S और T एक बस में यात्रा कर रहे हैं। सभी एक के बाद एक पाँच अलग-अलग पंक्तियों में एक ही दिशा की ओर सम्मुख हैं। P, S के ठीक आगे बैठा है। T, Q के बाद है। R के पहले और बाद में समान संख्या में व्यक्ति बैठे हैं। T, R से पहले है। अंत में कौन बैठा है?
A. Q
B. T
C. S
D. P
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है।
12 : 67 :: 16 : ?
A. 80
B. 72
C. 70
D. 91
एक कूट भाषा में FLEW को 1212546 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में RODE को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 3612411
B. 3615410
C. 341319
D. 3615210
निम्नलिखित आरेख में, वृत्त ‘पुलिसकर्मी’ के लिए है, वर्ग ‘खिलाड़ियों’ के लिए है और ‘त्रिभुज’ ‘करदाताओं’ के लिए है, विभिन्न खंडों में दी गई संख्याएँ उस श्रेणी के व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं।
कितने पुलिसकर्मी, करदाता हैं लेकिन खिलाड़ी नहीं हैं?
A. 22
B. 33
C. 6
D. 27
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय लीजिये कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
सभी सब्जियाँ, खाद्य पदार्थ हैं।
कुछ खाद्य पदार्थ, पेय हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ पेय, खाद्य पदार्थ हैं।
II. कुछ सब्जियाँ, पेय हैं।
A. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है
B. दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
A.
B.
C.
D.
चार अक्षर-समूह दिए गए हैं, जिनमें से तीन किसी न किसी रूप में एक समान हैं और एक भिन्न है। उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो भिन्न हो।
A. ZBFL
B. OQUB
C. MOSY
D. BDHN
दिए गए संयोजन की सही दर्पण छवि का चयन कीजिए जब दर्पण को PQ पर रखा जाता है, जैसा कि दर्शाया गया है।
A.
B.
C.
D.
दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह को चुनिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।
GRTD, KNXZ, OJBV, SFFR, ?
A. VBKN
B. WBKO
C. WBJN
D. WAJO
1905 में बंगाल के विभाजन से पहले निम्नलिखित में से कौन-सी घटना घटी थी?
A. जलियांवाला बाग हत्याकांड
B. चापेकर बंधुओं द्वारा प्लेग कमिश्नर की हत्या
C. काकोरी षडयंत्र
D. चौरी चौरा की घटना
भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद सर्वोच्च न्यायालय को रिट जारी करने का अधिकार देता है?
A. अनुच्छेद 41
B. अनुच्छेद 49
C. अनुच्छेद 32
D. अनुच्छेद 53
“स्वतंत्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा” का नारा किसके द्वारा दिया गया था?
A. लाला लाजपत राय
B. महात्मा गांधी
C. बाल गंगाधर तिलक
D. बिपिन चंद्र पाल
निम्नलिखित में से किसने भारत के लिए कभी भी पेशेवर क्रिकेट नहीं खेला है?
A. सौरव गांगुली
B. विजेन्द्र सिंह
C. वीरेंद्र सहवाग
D. हरभजन सिंह
चावल की खेती की ज़ाबो प्रणाली (Zabo system) भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रचलित जल संचयन की एक स्वदेशी विधि है?
A. केरल
B. उत्तर प्रदेश
C. नागालैंड
D. कर्नाटक
लोकनृत्य ‘ग्रिडा’ निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है?
A. झारखंड
B. मध्य प्रदेश
C. पश्चिम बंगाल
D. छत्तीसगढ़
महेश भूपति और लिएंडर पेस ने किस वर्ष विंबलडन पुरुष युगल खिताब जीता था?
A. 1997
B. 1995
C. 1999
D. 1998
अक्टूबर 2020 में रेपो दर क्या थी?
A. 4.5%
B. 5%
C. 3.5%
D. 4%
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन द्वारा नवंबर 2020 में किस राज्य में ‘पोर्टेबल ट्रांजिट अस्पताल संरचना’ का उद्घाटन किया गया था?
A. तमिलनाडु
B. महाराष्ट्र
C. आंध्र प्रदेश
D. कर्नाटक
बूढ़ी दिहिंग निम्नलिखित में से किस नदी की सहायक नदी है?
A. ब्रह्मपुत्र
B. गंगा
C. यमुना
D. गोदावरी
निम्नलिखित में से किस साहित्यिक कृति की रचना संध्याकर नंदी ने की थी?
A. बुद्धचरित
B. रामचरितम/रामपालचरित
C. अर्थशास्त्र
D. गीत गोविंद
म्यूरिएटिक अम्ल का रासायनिक सूत्र क्या है?
A. AsH3
B. HCL
C. HNO3
D. H2SO4
निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक मेगस्थनीज द्वारा लिखी गई है?
A. अर्थशास्त्र
B. एरिथ्रियन सागर का पेरिप्लस
C. प्राकृतिक इतिहास
D. इंडिका
निम्नलिखित में से किस कार्य का मूल्य राष्ट्रीय आय में मान्यता प्राप्त नहीं है?
A. गृहिणी का कार्य
B. एक फर्म में काम करना
C. नए घर का निर्माण
D. बाजार में मछली बेचना
निम्नलिखित में से कौन नवंबर 2020 तक दिल्ली जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे?
A. ए. के. सिंह
B. रोहन जेटली
C. राजीव जलोटा
D. नीलेश शाह
निम्नलिखित में से किसे ग्रीनहाउस गैस के रूप में नहीं जाना जाता है?
A. ऑक्सीजन
B. जल वाष्प
C. कार्बन डाइआक्साइड
D. मीथेन
_______ बताता है कि तापमान और अन्य भौतिक स्थितियां समान रहती हैं, दो बिंदुओं के बीच एक चालक के माध्यम से विद्युत धारा दो बिंदुओं पर वोल्टेज के सीधे आनुपातिक होता है।
A. पास्कल का नियम
B. हुक का नियम
C. न्यूटन का नियम
D. ओम का नियम
सितंबर 2021 में, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के शोधकर्ताओं की एक टीम ने एक ऐसा उपकरण विकसित किया जो _______ को सक्षम कर सकता है।
A. वैज्ञानिको का अंतरिक्ष में जैविक प्रयोग करने में
B. अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में कपड़े धोने में
C. वैज्ञानिको द्वारा अंतरिक्ष से उपग्रह प्रक्षेपित करने में
D. अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में खाना गर्म करने में
1947 में स्वतंत्र भारत की पहली कैबिनेट में शिक्षा विभाग का प्रभार किसके पास था?
A. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
B. लियाकत अली खान
C. डॉ राजेंद्र प्रसाद
D. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
दशहरा के त्योहार को _______ के नाम से भी जाना जाता है।
A. धनतेरस
B. नवरात्रि
C. विजयादशमी
D. दुर्गाष्टमी
जब किसी कार्य में अपेक्षित संख्या से अधिक लोग सलग्न होते हैं, तो इसे कहते हैं:
A. मौसमी बेरोजगारी
B. कुल बेरोजगारी
C. आंशिक बेरोजगारी
D. प्रच्छन्न बेरोजगारी
तुलसीदास की रचना, रामचरितमानस, _______ भाषा में लिखी गई थी।
A. संस्कृत
B. उर्दू
C. अवधी
D. असमिया
निम्नलिखित में से किसने ‘द लास्ट क्वीन ऑफ कश्मीर’ उपन्यास लिखा था?
A. राकेश कौल
B. चित्रा बनर्जी दिवाकरुणि
C. चेतन भगत
D. सुधा मूर्ति
16 नवंबर 2020 को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले नीतीश कुमार निम्नलिखित में से किस दल से संबंधित हैं?
A. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
B. भारतीय जनता पार्टी
C. जनता दल यूनाइटेड
D. राष्ट्रीय जनता दल
मंदाकिनी नदी अलकनंदा नदी में _______ पर मिलती है।
A. विष्णुप्रयाग
B. रुद्रप्रयाग
C. कर्णप्रयाग
D. देवप्रयाग
वार्षिक वेतन वृद्धि के अनुदान के साथ, नीरा का वेतन 45,000 रुपये से बढ़कर 48,150 रुपये हो गया। वृद्धि प्रतिशत ज्ञात कीजिये।
A. 6.75%
B. 7%
C. 7.5%
D. 6.25%
[78 – {5 + (25 – 2 x 10) का 3}] ÷ 29 का मान ज्ञात कीजिए।
A. 4
B. 2
C. 8
D. 58
आठ वर्ष पहले, 4 लोगों के परिवार की औसत आयु, 19 वर्ष थी। परिवार में एक बच्ची नयी जुड़ी है और अब परिवार की औसत आयु 8 वर्ष पहले की तुलना में 4 वर्ष अधिक है। बच्ची की आयु कितनी है?
A. 6 वर्ष
B. 7 वर्ष
C. 3 वर्ष
D. 5 वर्ष
एक पहिया 44 किमी की दूरी तय करने में 1000 चक्कर लगाता है। पहिए की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
A. 7 मीटर
B. 14 मीटर
C. 6 मीटर
D. 22 मीटर
एक x रुपये की राशि समान वार्षिक साधारण ब्याज दर पर 3 वर्षों बाद 10,483 रुपये और 7 वर्षों बाद 12,727 रुपये हो जाती है। x का मान क्या है?
A. 5,000 रुपये
B. 8,800 रुपये
C. 6,600 रुपये
D. 7,500 रुपये
आरती और रीता (अपनी-अपनी स्थिर दरों पर एक साथ कार्य करते हुए) एक कार्य को 8 घंटे में कर सकती हैं और आरती अकेले उस कार्य को 10 घंटे में कर सकती है। रीता अकेले उस कार्य को कितने घंटे में कर सकती है?
A. 40
B. 20
C. 15
D. 10
10%, 15% और 20% की क्रमिक तीन छूटों के बराबर एकल छूट क्या है?
A. 45%
B. 39.8%
C. 38.8%
D. 61.2%
A और B एक कार्य को क्रमशः 30 और 40 दिनों में कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ कार्य को शुरू किया। A कुछ दिनों के बाद कार्य को छोड़ देता है और B शेष कार्य को 5 दिनों में समाप्त करता है। A ने कितने दिनों के बाद कार्य छोड़ा था?
A. 15
B. 20
C. 12
D. 16
दो संख्याओं का अनुपात 3 ∶ 8 है। दोनों संख्याओं में 8 जोड़ने पर अनुपात 2 ∶ 5 हो जाता है। संख्याओं का योग क्या है?
A. 288
B. 264
C. 240
D. 120
मैं 10 किमी/घंटा की गति से चलता हूँ और एक दूरी को 2 घंटे में तय करता हूँ। यदि मैं अपनी गति को 5 किमी/घंटा बढ़ा दूँ, तो मैं अपने गंतव्य पर कितनी जल्दी पहुँच जाऊँगा?
A. 20 मिनट
B. 10 मिनट
C. 40 मिनट
D. 50 मिनट
राखी अपनी दुकान पर सभी वस्तुओं पर 30% की छूट प्रदान करती है और फिर भी 12% का लाभ कमाती है। 280 रुपये पर अंकित एक वस्तु का क्रय मूल्य (रुपये में) क्या है?
A. 275
B. 185
C. 170
D. 175
एक आदमी ने कुछ खिलौने 12 की दर से 48 रुपये में खरीदे और उसने उन्हें 8 की दर से 48 रुपये में बेच दिया। उसका लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 5.0%
B. 50%
C. 0.50%
D. 2.5%
एक डिब्बे में 50 पैसे और 25 पैसे के सिक्के 9 : 5 के अनुपात में हैं, जिनकी राशि 207 रुपये है। 50 पैसे के सिक्कों की संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 180
B. 324
C. 226
D. 150
एक व्यक्ति ने न तो लाभ के लिए और न ही हानि के लिए, दो टीवी सेट में से प्रत्येक को 7,200 रुपये में बेचा। यदि वह एक टीवी सेट को 10% की हानि पर बेचता है, तो दूसरे टीवी सेट को कितने लाभ पर बेचा जाता है?
A. 17\({1 2}\)%
B. 12\(12\)%
C. 15\(12\)%
D. 8\(12\)%
एक व्यक्ति ने अपनी वस्तुओं का तीन-पाँचवां भाग 16% के लाभ पर और शेष को क्रय मूल्य पर बेचता है। पूरे लेन-देन में उसके द्वारा अर्जित लाभ ज्ञात कीजिये।
A. \(9{3 5}\% \) लाभ
B. \(12{1 5}\% \) हानि
C. \(7{3 4}\% \) लाभ
D. \(11{1 2}\% \) हानि
यदि (x – 3), x2 – 5x + 6 और x2 + mx + 12 का महत्तम समापवर्तक है, तो m का मान क्या है?
A. 2
B. -2
C. -1
D. -7
20 और 50 के बीच की अभाज्य संख्याओं का औसत क्या है?
A. 35.857
B. 35.917
C. 35.234
D. 35.123
एक भोजनालय में, 40% ग्राहकों ने दोपहर का भोजन मांसाहारी किया, 52% ने दोपहर का भोजन शाकाहारी किया, और 20% ने दोपहर का भोजन दोनों प्रकार का किया। यदि 125 ग्राहक मौजूद थे, तो कितने ग्राहकों ने दोपहर का भोजन किसी भी प्रकार का नहीं किया?
A. 30
B. 25
C. 35
D. 27
तीन संख्याएँ 2 : 3 : 5 के अनुपात में हैं और उनके घनों का योग 34560 है। दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 12
B. 30
C. 18
D. 6
एक समचतुर्भुज का परिमाप 148 सेमी है और इसका एक विकर्ण 70 सेमी है। समचतुर्भुज का क्षेत्रफल (सेमी2 में) ज्ञात कीजिये।
A. 1680
B. 410
C. 840
D. 750
\(( {{1 2}} )\) [{–2(12 + 2)}10] का मान ज्ञात कीजिये।
A. -140
B. -160
C. -100
D. -35
रामू ने एक बैंक से साधारण ब्याज पर 20,000 रुपये उधार लिए और 5 वर्षों के बाद उसने बैंक को 25,000 रुपये की राशि चुकाई। प्रति वर्ष ब्याज की दर क्या थी?
A. 6%
B. 8%
C. 7%
D. 5%
कितने समय में 6,25,000 रुपये, वार्षिक रूप से संयोजित 10% प्रति वर्ष ब्याज की दर से 8,31,875 रुपये हो जायेंगे?
A. 2 वर्ष
B. 4 वर्ष
C. 3 वर्ष
D. 6 वर्ष
वह कौन-सी संख्या है, जिसे 39, 52 और 60 से विभाजित करने पर शेषफल के रूप में क्रमशः 30, 43 और 51 प्राप्त होता है?
A. 790
B. 780
C. 771
D. 781
एक व्यक्ति ने, आंशिक रूप से 6 किमी/घंटा की गति से पैदल चलकर और आंशिक रूप से 18 किमी/घंटा की गति से साइकिल पर 4 घंटे में 54 किमी की दूरी तय की। पैदल तय की गई दूरी (किमी में) ज्ञात कीजिए।
A. 8
B. 18
C. 9
D. 12