SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part44

दिए गए विकल्पों में से वह संख्या चुनिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

23, 23, 46, 138, 552, ?

A. 2850
B. 2520
C. 2760
D. 2650 

एक निश्चित कूट भाषा में, PLACARD को 29-3-23 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, और DORMATS को 37-13-40 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी भाषा में CONFUSE को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 32-6-45
B. 35-6-42
C. 32-7-40
D. 30-6-44

दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिये जो अनुसरण करता है।

कार्यरत युवाओं की संख्या क्या हैं, जो स्नातक नहीं हैं?

A. 15
B. 10
C. 18
D. 19

छह मित्र प्रिया, अरुण, वंश, रजत, भावना और मंजू एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर अपनी पीठ केंद्र की ओर रखते हुए बैठे हैं। वंश, रजत के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। अरुण और प्रिया, रजत के पड़ोसी नहीं हैं। मंजू, रजत और अरुण के बीच बैठी है।

वंश और रजत के बीच में कौन बैठा है?

A. भावना 
B. अरुण 
C. मंजू 
D. प्रिया

उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित आकृति शृंखला में आगे आएगी।

A.
B.
C.
D.

चार अक्षर-समूह दिए गए हैं, जिनमें से तीन किसी न किसी रूप में एक समान हैं और एक भिन्न है। भिन्न का चयन कीजिए।
A. DKR
B. GAH
C. VCJ
D. MTA 

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है।

बहादुर : साहसी :: मूर्ख : ?

A. समझदार
B. बुद्धिमान 
C. विक्षिप्त
D. डरपोक

उस सही विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्दों की व्यवस्था को उसी क्रम में इंगित करता है जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देते हैं।

1. Target

2. Tarnish

3. Tarot

4. Tamarind

5. Tenacity

A. 4, 1, 2, 3, 5
B. 2, 1, 4, 3, 5
C. 4, 1, 2, 5, 3
D. 1, 4, 2, 3, 5

एक ही पासे की तीन अलग-अलग स्थितियों को दिखाया गया है। उस अक्षर का चयन कीजिए जो ‘Z’ वाले के विपरीत फलक पर होगा।

A. P
B. J
C. V
D. U

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है।

85 : 6 :: 97 : ?

A. 4
B. 10
C. 7
D. 12

दिए गए पैटर्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उस संख्या का चयन कीजिए जो उसमें प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

A. 58
B. 70
C. 62
D. 68

एक निश्चित कूट भाषा में TURTLE को RWPVJG के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में OCTOPUS को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. MEVMRSU
B. MERQMSU
C. QARQNWQ
D. MERQNWQ

दिए गए पैटर्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उस संख्या का चयन कीजिए जो उसमें प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

125 5 3
128 ? 7
121 11 2

A. 6
B. 4
C. 2
D. 8

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

25, 150, 145, 580, 577, ?

A. 980
B. 1154
C. 1020
D. 1731

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और मुड़े हुए कागज को छिद्रित करने के तरीके को निम्नांकित आकृतियों में दर्शाया गया है। खोलने पर यह कागज कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।

SBQN : UEVU :: LRFH : ?

A. NUKO
B. NVLO
C. OULO
D. MVKO 

दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।

DMI, GNL, JOO, ? 

A. NTS
B. OQR
C. LPQ
D. MPR

अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए जिसे दी गई श्रृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर श्रृंखला पूरी हो जाएगी।

D _ C T _ O _ T D O C _ D O _ T 

A. T D C T C
B. O D C T C
C. O D T T C
D. O D C T D 

एक निश्चित कूट भाषा में KINGDOM को LKPHFQN के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में TRIVIAL को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. UTKWKCM
B. UTLWKBM
C. UTLWKCM
D. UTLWLBM

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March Shift3 part3

दिए गए संयोजन के सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए जब दर्पण को संयोजन के दाईं ओर रखा जाता है।

A.
B.
C.
D.

F, G, H, I और J दक्षिण के सम्मुख एक पंक्ति में बैठे हैं जबकि R, S, T, U और V पहली पंक्ति के समानांतर दूसरी पंक्ति में बैठे हैं और उत्तर के सम्मुख हैं। I, F के दाएं से दूसरे स्थान पर है, F, S के विपरीत है। H और S एक दूसरे के तिर्यक विपरीत हैं और अंतिम छोर पर हैं। G, V के विपरीत है जो S के बाएं से ठीक अगला है। T जो V के बाएं से दूसरा है, J के विपरीत है। R पंक्ति के एक छोर पर है। निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा एक दूसरे के विपरीत है?
A. HU, IV
B. GS, FR
C. HR, IU
D. JR, IT 

यदि ‘+’, ‘×’ को दर्शाता है, ‘-‘, ‘+’ को दर्शाता है, ‘×’, ‘÷’ को दर्शाता है और ‘÷’, ‘-‘ को दर्शाता है, तो निम्नलिखित व्यंजक का मान क्या होगा?

47 + 12 ÷ 288 × 18

A. 470
B. 47.75
C. 454
D. 548

रंजन, रितेश जो सनी के नाना हैं, के पिता हैं। दक्षिता रीमा की इकलौती बेटी है। शिखा, रीमा की सास है। रितेश शिखा का इकलौता बेटा है। पल्लवी सनी की बहन है। दक्षिता, सनी से किस प्रकार संबंधित है?
A. पुत्र 
B. आंटी 
C. बहन 
D. माता 

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, फिर निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

सभी कपड़े फूल हैं।

कुछ फूल सब्जियाँ हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ फूल कपड़े हैं।

II. कुछ सब्जियाँ फूल हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है 
B. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है 
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

निम्नलिखित में से कौन सा कथन ‘मृदा’ की विशेषता नहीं है?
A. यह अकार्बनिक पदार्थों से निर्मित होती है। 
B. यह पृथ्वी की सतह पर आच्छादित होती है। 
C. यह दानेदार पदार्थ की एक पतली परत होती है। 
D. यह खनिजों से निर्मित होती है। 

निम्नलिखित में से कौन तीसरे आंग्ल मैसूर युद्ध और भारत में सिविल सेवाओं की शुरूआत से जुड़ा है?
A. लॉर्ड कार्नवालिस
B. लॉर्ड हेस्टिंग्स
C. लॉर्ड विलियम बेंटिक
D. लॉर्ड वैलेस्ली

निम्नलिखित में से किसे शुद्ध मांग और सावधि देनदारियों के लिए तरल संपत्ति के अनुपात के रूप में परिभाषित किया गया है?
A. नकद ऋण अनुपात
B. संपत्ति देयता अनुपात
C. सांविधिक तरलता अनुपात
D. नकद आरक्षित अनुपात

भारत के पहले विशेष निजी जेट टर्मिनल का उद्घाटन 17 सितंबर 2020 को ________ में किया गया था।
A. दिल्ली
B. चेन्नई
C. गोवा
D. मुंबई

‘महामघम’ महोत्सव हर 12 वर्ष में एक बार ______ में मनाया जाता है।
A. गोवा
B. तमिलनाडु
C. बिहार
D. नागालैंड

‘शांताराम’ ______ द्वारा लिखित एक उपन्यास है।
A. चेतन भगत
B. अमिताभ घोष
C. सलमान रुश्दी
D. ग्रेगरी डेविड रॉबर्ट्स

1991-92 में विश्वनाथन आनंद ______ के पहले प्राप्तकर्ता थे।
A. अर्जुन पुरस्कार
B. राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
C. एकलव्य पुरस्कार
D. द्रोणाचार्य पुरस्कार

भारत के संविधान का चौहत्तरवां संशोधन अधिनियम, 1992 ___________ से संबंधित है।
A. नगर पालिका
B. नागरिकता
C. आपातकालीन प्रावधान
D. मौलिक कर्तव्य

1992 के 73वें संशोधन अधिनियम ने संविधान में एक नया भाग ________ जोड़कर पंचायतों को संवैधानिक मान्यता प्रदान की।
A. X
B. XI
C. XII
D. IX

लॉर्ड रिपन द्वारा हंटर आयोग की नियुक्ति किस वर्ष की गई थी?
A. 1881
B. 1882
C. 1883
D. 1880

लौह और इस्पात उद्योगों के संदर्भ में, शहरों और राज्यों का निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही है?
A. बोकारो – बिहार
B. भिलाई – छत्तीसगढ़
C. दुर्गापुर – असम
D. राउरकेला – कर्नाटक

अगस्त 2021 में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार, 1 अक्टूबर 2021 से एक महीने में कुल ______ घंटे के लिए ATM के नकदी से रहित रहने की स्थिति में बैंकों पर ₹10,000 प्रति ATM का जुर्माना लगाया जाएगा।
A. 24
B. 12
C. 10
D. 18

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 27 Shift2

गुजरात के अलावा, जिवती (Jivti/Jivati) पूजा मुख्य रूप से _____ के राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में विवाहित महिलाओं द्वारा की जाती है।
A. नागालैंड
B. बिहार
C. महाराष्ट्र
D. जम्मू और कश्मीर

दिसंबर 2020 में, IIT _______ शोधकर्ताओं ने प्रदर्शित किया है कि कैसे जाली इकाई में एक सूक्ष्म-संरचित घंटे-कांच के आकार के मेटास्ट्रक्चर के उपयोग से, कोई व्यक्ति प्रसार और स्टॉप बैंड की व्यापक विविधता प्राप्त कर सकता है।
A. रोपड़
B. खड़गपुर
C. कानपुर
D. दिल्ली

_____ गोवा की पहली महिला राज्यपाल थीं।
A. सरला ग्रेवाल
B. पद्मजा नायडू
C. कुमुदबेन जोशी
D. मृदुला सिन्हा

निम्नलिखित में से कौन सी धातु खुले में रखे जाने पर आग की चपेट में आ जाती है?
A. पोटैशियम
B. सीसा
C. लिथियम
D. पारा

महाजन आयोग की रिपोर्ट 2020 _________ के सीमा मुद्दे से संबंधित है।
A. केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक
B. असम, नागालैंड और मिजोरम
C. कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र
D. ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने वर्ष ________ में कोरापुट पारंपरिक कृषि को ‘वैश्विक रूप से महत्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणाली’ (GIAHS) के रूप में घोषित किया।
A. 2012
B. 2011
C. 2013
D. 2014

मौर्य वंश ने ________ के शासनकाल के बाद मगध पर शासन किया।
A. नंद वंश
B. गुप्त वंश
C. शुंग राजवंश
D. कुषाण वंश

निम्नलिखित में से किस शासक ने ‘दीन-ए-इलाही’ नामक एक नई जीवन शैली/धर्म प्रतिपादित किया?
A. अकबर
B. शाहजहाँ
C. जहांगीर
D. बहादुर शाह द्वितीय 

चलने और भोजन को पकड़ने के लिए अमीबा अपने शरीर के उंगलीनुमा प्रवर्धों जिन्हें ______ या कूटपाद (नकली पैर) कहा जाता है, को एक-एककर आगे बढ़ाता है।
A. खाद्य रिक्तिका
B. अंतर्द्रव्य
C. पादाभ
D. संकुचनशील रिक्तिका

नवंबर 2020 में, भारत की FY21 GDP के लिए मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की भविष्यवाणी क्या थी?
A. -9.6%
B. -11.6%
C. -10.6%
D. -8.6%

वीडियो सहायक रेफरी (VAR) प्रणाली का उपयोग _______ के खेल में किया जाता है।
A. क्रिकेट
B. बास्केटबाल
C. हॉकी
D. फ़ुटबॉल

एक हृदय चक्र में मछली के हृदय से रक्त कितनी बार गुजरता है?
A. दो बार
B. चार बार
C. तीन बार
D. एक बार

2020 पुर्तगाली ग्रां प्री में अपनी 92वीं जीत के साथ, निम्नलिखित में से कौन माइकल शूमाकर को पछाड़कर सूची में शीर्ष पर पहुंचने के लिए फॉर्मूला वन का रिकॉर्ड ऑल टाइम रेस-विजेता बन गया?
A. लुईस हैमिल्टन
B. मैक्स वर्स्टापेन
C. सेबस्टियन वेट्टेल
D. चार्ल्स लेक्लर

दो पार्टियों द्वारा लड़े गए एक चुनाव में, पार्टी D को पार्टी R से कुल मतों का 12% अधिक प्राप्त हुआ। यदि पार्टी R को 176000 मत मिले, तो वह कितने मतों से चुनाव हार गई?
A. 48000
B. 62000
C. 40000
D. 24000

एक विशेष शहर की जनसंख्या 5,00,000 है। यदि वार्षिक जन्म दर 5% है और वार्षिक मृत्यु दर 1% है, तो 3 वर्ष बाद शहर की जनसंख्या क्या होगी?
A. 5,95,502
B. 5,62,432
C. 4,44,498
D. 4,42,368

15,500 रुपये की राशि साधारण ब्याज पर \(31/2\) वर्षों में एक निश्चित वार्षिक प्रतिशत दर पर 19,189 रुपये हो जाती है। समान राशि तथा समान दर पर \(62/3\) वर्षों के लिए साधारण ब्याज (लगभग रुपये) होगा:
A. 8,060 रुपये
B. 7,012 रुपये
C. 8,057 रुपये
D. 7,027 रुपये

42, 44, 26, 39 और 40 से विभाज्य छ: अंकीय अधिकतम संख्या कौन सी है?
A. 960954
B. 960960
C. 960945
D. 960958

2, 4, 6 के चौथे आनुपातिक और 4, 8 के तीसरे आनुपातिक के बीच का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 6 ∶ 11
B. 4 ∶ 3
C. 5 ∶ 9
D. 3 ∶ 4

25 – [20 – {10 – (7 – 2)}] का मान है:
A. 12
B. 10
C. 8
D. 7

64 सेमी × 36 सेमी × 44 सेमी आयामों के एक ठोस धातु के घनाभ को पिघलाया जाता है और इस सामग्री से प्रत्येक 12 सेमी त्रिज्या के ठोस गोले बनाए जाते हैं। गेंदों की संख्या कितनी होगी? (π = \(22/7\) लीजिए)
A. 12
B. 15
C. 10
D. 14

बद्री को अपने स्कूटर को 17,000 रुपये में बेचने पर 15% की हानि होती है। 18% लाभ अर्जित करने के लिए उसे स्कूटर को किस मूल्य पर (रुपये में) बेचना चाहिए?
A. 22,400
B. 23,900
C. 24,200
D. 23,600

A और B एक कार्य को 6 दिनों में पूरा कर सकते हैं। B और C उसी कार्य को 10 दिनों में पूरा कर सकते हैं। A, B और C मिलकर उसी कार्य को 5 दिनों में पूरा कर सकते हैं। A और C उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
A. \(81/2\) दिन
B. 8 दिन
C. 7 दिन
D. \(71/2\) दिन

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift3 part21

यदि A, B का एक तिहाई है, B, C का दोगुना है, D, A का दो-तिहाई है और A, B, C और D का औसत 74 है, तो A और C के बीच का अंतर कितना है?
A. 32
B. 26
C. 28
D. 24

दो शहरों के बीच की दूरी 55 किमी/घंटा की गति से 8 घंटे में तय की जाती है। यदि गति में 25 किमी/घंटा की वृद्धि कर दी जाए, तो कितने समय (घंटों और मिनटों में) की बचत होगी?
A. 3 घंटे 30 मिनट
B. 3 घंटे 50 मिनट
C. 2 घंटे 30 मिनट
D. 2 घंटे 50 मिनट

जब किसी संख्या को 3, 4, 6, 15 और 20 से विभाजित किया जाता है, तो प्रत्येक स्थिति में शेषफल 1 प्राप्त होता है। साथ ही, वह संख्या 3 अंकों की सबसे बड़ी संख्या है। संख्या के अंकों का योग है:
A. 10
B. 15
C. 13
D. 16

सचिन 35 किमी चलने में प्रेम से 50 मिनट अधिक लेता है। लेकिन यदि सचिन अपनी गति को दोगुना कर देता है, तो वह प्रेम से \(11/2\) घंटे कम लेता है। सचिन की गति है:
A. 7 किमी/घंटा
B. \(71/2\) किमी/घंटा
C. \(81/2\) किमी/घंटा
D. 8 किमी/घंटा

एक वस्तु का क्रय मूल्य 1,545 रुपये है, जो अंकित मूल्य से 25% कम है। यदि वस्तु को 18% छूट पर बेचा जाता है, तो लेन-देन पर कितना लाभ प्रतिशत प्राप्त होता है?
A. 9.67
B. 13.33
C. 9.33
D. 13.67

नौ छाते 800 रुपये में खरीदे जाते हैं और 7 छाते 800 रुपये में बेचे जाते हैं। लाभ प्रतिशत (2 दशमलव स्थानों तक सही) कितना है?
A. 28.57
B. 28
C. 20
D. 26.5

\({{18 4 2\ of\ 3 – 4}}{{2 ( {9 – 7} ) + 1 – 2 3 4\ of\ 1/2}}\) का मान है:
A. 6
B. 4
C. \(1/6\)
D. \(1/2\)

यदि राहुल के वेतन से कर का 60% काट लिया जाता है, उसके बाद 12,800 रुपये कर के रूप में चुकाने के लिए शेष हैं। राहुल द्वारा भुगतान किया जाने वाला कुल कर कितना है?
A. 30,000 रुपये
B. 35,000 रुपये
C. 32,000 रुपये
D. 28,000 रुपये

आरोही क्रम में सात विषम संख्याओं का औसत 79 है। पहली पाँच संख्याओं का औसत कितना है?
A. 78
B. 77
C. 75
D. 76

एक वस्तु के लिए, एक निर्माता को 12% का लाभ होता है, एक थोक व्यापारी को 10% का लाभ होता है, और एक फुटकर विक्रेता को 15% का लाभ होता है। निर्माता के लिए वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए, यदि उसका फुटकर मूल्य 56,672 रुपये है।
A. 35,000 रुपये
B. 28,000 रुपये
C. 32,000 रुपये
D. 40,000 रुपये

1,40,000 रुपये की राशि पर 8% ब्याज की दर से अर्जित ब्याज का उपयोग एक स्कूल में प्रत्येक वर्ष समान मूल्य की 20 छात्रवृत्तियाँ देने के लिए किया जाना है। प्रत्येक छात्रवृत्ति का मूल्य (रुपये में) क्या है?
A. 660
B. 560
C. 700
D. 600

गेहूं और चावल के बाजार मूल्य का अनुपात 3 ∶ 8 है और एक परिवार में खपत की गई मात्रा का अनुपात 4 ∶ 9 है। गेहूं और चावल पर व्यय का अनुपात क्या है?
A. 6 ∶ 1
B. 3 ∶ 2
C. 1 ∶ 6
D. 2 ∶ 3

एक कुर्सी की कीमत 450 रुपये है। रवि 10 कुर्सियों को 3,825 रुपये में खरीदता है। 10 कुर्सियों को खरीदने पर उसे मिलने वाली छूट प्रतिशत है:
A. 12%
B. 10%
C. 8%
D. 15%

यदि एक आयत, जिसका क्षेत्रफल 154 सेमी2 हैं, की भुजाओं में 3 सेमी का अंतर है, तो लंबी भुजा की लंबाई (सेमी में) ज्ञात कीजिए।
A. 15
B. 12.5
C. 14
D. 14.5

एक बैग में 12 ∶ 5 ∶ 3 के अनुपात में 1 रुपये, 2 रुपये और 5 रुपये मूल्यवर्ग के सिक्के हैं। यदि बैग में कुल धनराशि 3,626 रुपये है, तो बैग में 5 रुपये के सिक्कों की संख्या क्या है?
A. 285
B. 297
C. 291
D. 294

मधु और शाइनी एक कार्य को 20 दिनों में पूरा कर सकती हैं, शाइनी और रोज़ी इसे 12 दिनों में पूरा कर सकती हैं और रोज़ी और मधु इसे 15 दिनों में पूरा कर सकती हैं। वे इसे एक साथ कितने दिनों में पूरा करेंगी?
A. 4 दिन
B. 10 दिन
C. 8 दिन
D. 12 दिन

Leave a Comment

error: