SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift2 part15

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है।

20 : 480 :: 25 : ?

A. 700
B. 725
C. 655
D. 625

‘प्रयोगकर्ता’, ‘प्रयोगशाला‘ से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार ‘बावर्ची‘, ‘_________’ से संबंधित है।
A. खाना पकाना 
B. खाना 
C. व्यंजन
D. रसोईघर

छ: मित्र एक सीधी रेखा में बैठे हैं। E दायें छोर से चौथे स्थान पर है। E, B और D के बीच में है। A, B के आसन्न है। D, C के आसन्न है। D, E और C के बीच में है। F, C के आसन्न है। F और D के बीच में कौन बैठा है?
A. A
B. E
C. C
D. B

‘A’, ‘जोड़’ को दर्शाता है, ‘B’, ‘गुणा’ को दर्शाता है, ‘C’, ‘घटाव’ को दर्शाता है और ‘D’, ‘भाग’ को दर्शाता है, तो निम्नलिखित व्यंजक का मान क्या होगा?

100 D (1 B 4) A 2 B (13 A 11) C 3 B (17 C 12)

A. 52
B. 58
C. 49
D. 60

अदिति, संकेत की पुत्री है। वृत्ति, अंकित की पुत्री है। कृति, माही की माता है। नीता, संकेत की पत्नी है। नीता, वृत्ति की माता कृति, की सास है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. अंकित, माही का पिता है। 
B. वृत्ति, माही की बहन है। 
C. अदिति, नीता की पुत्री है। 
D. कृति, संकेत की पुत्री है। 

चार संख्या त्रिक दिए गए हैं, जिनमें से तीन किसी निश्चित प्रकार से समान हैं और एक अलग है। भिन्न संख्या त्रिक का चयन कीजिए।
A. (46, 65, 82)
B. (54, 73, 90)
C. (21, 40, 57)
D.  (39, 48, 75)

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्न शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

A.  
B.  
C.  
D.  

अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए जिसे दी गई श्रृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर श्रृंखला पूरी हो जाएगी।

A _ _ B _ _ A B _ C A _ B B C

A. B, C, A, A, A, B
B. B, A, B, A, C, B
C.  A, B, C, A, B, A
D. B, B, C, C, A, B

उस वेन आरेख का चयन कीजिए जो निम्नलिखित वर्गों के बीच के संबंध को सबसे बेहतर तरीके से दर्शाता है।

विद्यालय, शिक्षक, कर्मचारी

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MANGO’ को ‘QERKS’ और ‘APPLE’ को ‘ETTPI’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘GUAVA’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A.  KYFXF
B. KYGZE
C. KYEZE
D.  KXEZE

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से संबंधित है।

ZYGOTE : ZYTOGE :: SEQUENCE : ?

A. USQNEEEC
B. USQENCEE
C. SUQNEEEC
D. USNQEEEC

यदि एक वर्ग के विकर्ण में 4 cm की वृद्धि की जाती है, तो इसके क्षेत्रफल में 56 cm2 की वृद्धि होती है। वर्ग के नए क्षेत्रफल और वर्ग के प्रारंभिक क्षेत्रफल का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 16 : 9
B. 13 : 8
C. 18 : 11
D. 12 : 5

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए जो निम्न शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

5, 9, 18, 34, ? , 95

A. 65
B. 69
C. 63
D. 59

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए जो निम्न श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

153, 149, 143, 135, ?

A. 131
B. 125
C. 129
D. 127

दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।

IOM, NTR, SYW, ?

A. XDB
B. JPN
C. NSX
D. OTZ

दर्शाए गए अनुसार ‘PQ’ पर दर्पण रखने पर दिए गए संयोजन के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।

A.  
B.  
C.  
D.  

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित कूट भाषा में, GAME को TUZANOVW और CAR को XYZAIJ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में POST को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. OQNPRTSV
B. QRPQTUUV
C. KLLMHIGH
D. KLMNJKGH

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part26

उस पासे का चयन कीजिए जिसे दी गई शीट को रेखाओं पर मोड़कर बनाया जा सकता है।

A. केवल B और D
B. केवल B, C और D
C. केवल B 
D. केवल A और C

उस सही विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्दों को अंग्रेजी शब्दकोश क्रम में दर्शाता है।

1. Dermatitis

2. Desistance

3. Derogation

4. Descendant

5. Dereliction

A.  5, 4, 1, 3, 2
B. 5, 1, 3, 2, 4
C. 5, 2, 1, 3, 4
D. 5, 1, 3, 4, 2

कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और मुड़े हुए कागज को छिद्रित करने के तरीके को निम्नांकित आकृतियों में दर्शाया गया है। खोलने पर यह कागज कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

चार अक्षर-समूह दिए गए हैं, जिनमें से तीन किसी निश्चित प्रकार से समान हैं और एक अलग है। बेजोड़ अक्षर-समूह का चयन कीजिए।
A. FDB 
B. OMK
C. JHF
D. USP

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PHENYL’ को ‘9-11-17-8-5-13’ और ‘COLONY’ को ‘6-12-13-12-8-5’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘COLONEL’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 6-12-12-13-8-17-13
B. 6-12-13-12-8-17-13
C. 6-12-12-13-8-11-13
D. 6-17-12-13-8-13-11

O, P, Q, R, S, T और U एक पंक्ति में उत्तरोन्मुख होकर बैठे हैं। U, T के निकटतम दायें बैठा है। Q, R और O के बीच में बैठा है। P, जो दायें छोर पर है, O के निकटतम दायें बैठा है। S, R के निकटतम बाएं बैठा है। पंक्ति के बीच में कौन बैठा है?
A. S
B. R
C. T
D. Q

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गयी सूचना को सत्य मानते हुए, भले ही वे ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होती हों, तय कीजिए कि दिया गया कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ बिल्लियाँ, जानवर हैं।

सभी जानवर, पौधे हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी बिल्लियाँ, पौधे हैं।

II. कुछ पौधे, बिल्लियाँ हैं।

III. कुछ पौधे, जानवर हैं।

IV. सभी जानवर, बिल्लियाँ हैं।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 
B. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं। 
C. केवल निष्कर्ष I, II और III अनुसरण करते हैं। 
D. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं। 

1857 तक लगभग 200 वर्षों तक भारत के मुगल सम्राटों का निवास स्थान _____ था।
A. जहांगीर महल
B. लाल किला
C. आगरा का किला
D. परी महल

‘कोर्ट्स ऑफ इंडिया: पास्ट टू प्रेजेंट’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. शशि थरूर
B. सत्यार्थ नायक
C. जयंत कलिता
D. रंजन गोगोई

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प मौर्य साम्राज्य के शासकों के सही कालानुक्रमिक क्रम को दर्शाता है?
A. बृहद्रथ – चंद्रगुप्त – बिंदुसार – अशोक
B. अशोक – बृहद्रथ – चंद्रगुप्त – बिन्दुसार
C. चंद्रगुप्त – बिंदुसार – अशोक – बृहद्रथ
D. बिन्दुसार – चंद्रगुप्त – अशोक – बृहद्रथ

त्वेसा मलिक एक भारतीय _____ खिलाड़ी हैं।
A. भाला फेंक
B. गोल्फ़
C. भारोत्तोलन
D. जिमनास्टिक

________ ने अगस्त 2021 में मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में फिट इंडिया मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।
A. अनुराग सिंह ठाकुर
B. निसिथ प्रमाण के.
C. रवि मित्तल
D. उषा शर्मा

‘ला लीगा’ शीर्षक _______ से जुड़ा है।
A. टेनिस
B. फुटबॉल
C. क्रिकेट
D. स्प्रिंटिंग

निम्नलिखित में से किस देश ने 2020 ICC अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के 13वें संस्करण की मेजबानी की?
A. इंग्लैंड
B. दक्षिण अफ्रीका
C. ऑस्ट्रेलिया
D. भारत

30 अक्टूबर 2020 को जम्मू और कश्मीर के राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
A. केवल कुमार शर्मा
B. वी भास्करन
C. शत्रुंजय कुमार सिंह
D. मनोज कुमार

निम्नलिखित में से किसे 1865 में बॉम्बे के पहले नगर आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था?
A. विलियम हंटर
B. चार्ल्स एटकिंसन
C. एच. फाउलर
D. आर्थर क्रॉफर्ड

निम्नलिखित में से कौनसी भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पेंशनभोगियों के लिए बायोमेट्रिक-सक्षम डिजिटल सेवा है?
A. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
B. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
C. प्रधानमंत्री जन धन योजना
D. जीवन प्रमाण

निम्नलिखित में से कौन सा जानवर अपनी त्वचा से सांस लेता है?
A. मेंढक
B. खरगोश
C. मोर
D. हिरन

निम्नलिखित में से कौन-सा अधातु बहु-परमाणु है?
A. सल्फर
B. आर्गन
C. ऑक्सीजन
D. हीलियम

होगेनक्कल जलप्रपात किस राज्य में स्थित है?
A. आंध्र प्रदेश
B. केरल
C. महाराष्ट्र
D. तमिलनाडु

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift3 part25

विंगसूट स्काईडाइव जंप करने वाले पहले भारतीय वायु सेना के पायलट कौन बने? उन्होंने जुलाई 2019 में यह उपलब्धि हासिल की।
A. शीतल महाजन राणे
B. अर्चना सरदाना
C. रेचल थॉमस 
D. तरुन चौधरी

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी अशफाकउल्लाह खान के नाम पर ________ में एक प्राणी उद्यान के नाम के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
A. गोरखपुर
B. फैजाबाद
C. शाहजहांपुर
D. गाज़ियाबाद

निम्नलिखित में से कौन सबसे अधिक क्रियाशील धातु है?
A. चाँदी
B. एल्यूमीनियम
C. लोहा
D. पोटैशियम

निम्नलिखित में से किस राज्य में भोरमदेव मंदिर स्थित है, जहां प्रत्येक वर्ष मार्च के अंतिम सप्ताह में ‘भोरमदेव महोत्सव’ मनाया जाता है?
A. पश्चिम बंगाल
B. कर्नाटक
C. तमिलनाडु
D. छत्तीसगढ

________, क्षत्रिय वंश के एक प्रमुख ज्ञानत्रिक के पुत्र थे।
A. गौतम बुद्ध
B. ऋषभनाथ
C. वर्धमान महावीर
D. पार्श्वनाथ

निम्नलिखित में से किस राज्य ने जनवरी 2020 में 71वें गणतंत्र दिवस परेड में ‘सर्वश्रेष्ठ झांकी’ का पुरस्कार जीता?
A. असम
B. गोवा
C. उड़ीसा
D. उत्तर प्रदेश

किसी वस्तु का त्वरण _______ कहा जाता है जब कोई वस्तु एक सीधी रेखा में चलती है और उसका वेग समान समय अंतराल में समान मात्रा में बढ़ता या घटता है।
A. ऋणात्मक
B. असमान
C. एकसमान
D. धनात्मक

महानदी नदी के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
A. यह छत्तीसगढ़ के ऊँचे क्षेत्रों से निकलती है।
B. यह अरब सागर में गिरती है।
C. इसकी नदी घाटी का एक हिस्सा महाराष्ट्र में स्थित है।
D. यह लगभग 860 किलोमीटर लंबी है।

भारत सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PM-JAY) को वर्ष ______ में मंजूरी दी थी।
A. 2018
B. 2014
C. 2019
D. 2015

किसी विशेष वर्ष के दौरान देश के भीतर उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के मुद्रा मूल्य को _________ कहा जाता है।
A. प्रति व्यक्ति आय
B. निवल घरेलू उत्पाद
C. राष्ट्रीय आय
D. सकल घरेलू उत्पाद

भारतीय संविधान के 44वें संशोधन अधिनियम, 1978 के बाद निम्नलिखित में से कौन-से अधिकार, मौलिक अधिकार से संबंधित नहीं है?
A. संपत्ति का अधिकार
B. समानता का अधिकार
C. शोषण के विरुद्ध अधिकार
D. धर्म का अधिकार

भारतीय जीवन बीमा निगम अधिनियम संसद द्वारा _________ में पारित किया गया था।
A. 1956
B. 1948
C. 1971
D. 1965

एक दुकानदार के पास कुछ खिलौने हैं। वह दो-तिहाई खिलौनों को 35% के लाभ पर और शेष खिलौनों को 10% हानि पर बेचता है। उसका कुल लाभ प्रतिशत कितना है?
A. 16%
B. 20%
C. 18%
D. 25%

तीन संख्याएँ 4 : 9 : 13 के अनुपात में हैं और उनका लघुत्तम समापवर्त्य 2340 है। उनका महत्तम समापवर्तक है:
A. 7
B. 3
C. 4
D. 5

यदि एक निश्चित राशि पर दो वर्षों के लिए 9% प्रति वर्ष की दर से चक्रवृद्धि ब्याज 3,762 रुपये है, तब धनराशि (मूलधन) है:
A. 20,000 रुपये
B. 18,000 रुपये
C. 25,000 रुपये
D. 24,000 रुपये

एक राशि पर 5 वर्षों में 8% प्रति वर्ष की दर से 3,040 रुपये का साधारण ब्याज प्राप्त होता है। राशि क्या है?
A. 8,600 रुपये
B. 7,600 रुपये
C. 7,700 रुपये
D. 6,600 रुपये

A एक कार्य का \(2/5\) भाग 6 दिनों में कर सकता है और B उसी कार्य का 30% भाग 3 दिनों में कर सकता है। वे 4 दिनों तक एक साथ कार्य करते हैं। शेष कार्य अकेले C द्वारा 6 दिनों में पूरा किया गया है। B और C मिलकर मूल कार्य का 70% भाग कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
A. \(51/2\) दिन
B. 4 दिन
C. 5 दिन 
D. \(41/2\) दिन

4, 6, 8, 12 और x का औसत 7 है तथा x, 9, 13, 15 और y का औसत 9 है। 2x – 3y का मान क्या है?
A. 5
B. 3
C. 19
D. 1

एक वस्तु के अंकित मूल्य पर 20% की छूट देने के बाद, इसे 120 रुपये में बेचा जाता है। यदि छूट नहीं दी जाती, तो लाभ 20% होता। वस्तु का क्रय मूल्य क्या है?
A. 120 रुपये
B. 130 रुपये
C. 100 रुपये
D. 125 रुपये 

एक व्यक्ति दो वस्तुओं को प्रति 9,180 रुपये पर बेचता है। उसे एक वस्तु पर 8% का लाभ होता है और दूसरे पर 15% की हानि होती है। उसका कुल लाभ या हानि है:
A. लाभ 840
B. हानि 840
C. हानि 940
D. लाभ 940

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 24 Shift2

वह सबसे बड़ी संख्या क्या है जो 2675 और 2320 को विभाजित करने पर क्रमशः 5 और 6 का शेषफल देती है?
A. 168
B. 170 
C. 187
D. 178

दो संख्याओं का अनुपात 9 : 5 है। यदि बड़ी संख्या में 8 जोड़ा जाए और छोटी संख्या में से 4 घटाया जाए, तो बड़ी संख्या, छोटी संख्या की दोगुनी हो जाती है। बड़ी संख्या है:
A. 110
B. 104 
C. 144 
D. 114

9 और 36 का तृतीयानुपाती क्या है?
A. 72
B. 288
C. 144
D. 122

एक विमान की चाल 120 किमी/मिनट है। मीटर/सेकंड में यह चाल है:
A. 120000
B. 12000
C. 1200
D. 2000

एक कक्षा के दो खंड A और B हैं, जिसमें क्रमशः 38 और 42 छात्र हैं। यदि खंड A के छात्रों का औसत भार 55 किग्रा है और खंड B के छात्रों का औसत भार 32 किग्रा है। कक्षा के सभी छात्रों का औसत भार ज्ञात कीजिए।
A. 42 किग्रा
B. 42.925 किग्रा
C. 44.925 किग्रा
D. 40.925 किग्रा

एक कार की कीमत में 5% की वृद्धि होती है जबकि उसकी बिक्री में 16% की कमी आती है, कुल राजस्व में कितने प्रतिशत परिवर्तन होता है?
A. 5% कमी
B. 9% वृद्धि
C. 9% कमी
D. 11.8% कमी

5 वर्ष पूर्व A, B और C की आयु का अनुपात 4 : 5 : 7 था। उनकी वर्तमान आयु का योग 135 वर्ष है। अब से 3 वर्ष बाद B और C की आयु (वर्षों में) का योग कितना होगा?
A. 100
B. 96
C. 106
D. 112

यदि त्रिभुज के भुजाओं की माप 21 सेमी, 35 सेमी और 28 सेमी है। इसकी अंत:त्रिज्या का माप क्या है?  (सेमी में)
A. 8 सेमी
B. 7 सेमी
C. 21 सेमी
D. 9 सेमी

दो ट्रेनें क्रमशः स्थान A और B से शुरू होती हैं, और एक दूसरे की ओर क्रमशः 60 किमी/घंटा और 50 किमी/घंटा की चाल से यात्रा करती हैं। जब तक वे मिलती हैं, तो तेज ट्रेन, धीमी ट्रेन की तुलना में 110 किमी अधिक यात्रा कर चुकी होती है। A और B के बीच की दूरी क्या है?
A. 1100 किमी
B. 1200 किमी
C. 1150 किमी
D. 1210 किमी

एक त्रिभुजाकार पार्क की भुजाएँ 96 मीटर, 110 मीटर और 146 मीटर हैं। इसका क्षेत्रफल एक समचतुर्भुज के आकार के एक खेत के क्षेत्रफल के बराबर है, जिसका एक विकर्ण 60 मीटर है। इसके अन्य विकर्ण की लंबाई (मीटर में) है:
A. 176
B. 132
C. 218
D. 88

एक वस्तु के मूल्य पर 20% की छूट अन्य वस्तु के मूल्य पर 25% की छूट के बराबर है। दोनों वस्तुओं के मूल्य क्रमशः क्या होंगे?
A. 40 रुपये और 50 रुपये
B. 60 रुपये और 50 रुपये 
C. 50 रुपये और 40 रुपये 
D. 50 रुपये और 60 रुपये

एक निश्चित मूलधन, 3 वर्षों में x% प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज पर 5,472 रुपये हो जाता है और समान मूलधन समान दर पर \(71/2\) वर्ष में साधारण ब्याज पर 6,930 रुपये हो जाता है। x का मान क्या है?
A. 7.2
B. 8.5
C. 8
D. 6.5

एक विक्रेता एक वस्तु को 4% की हानि पर बेचता है। यदि वह इसे 120 रुपये अधिक में बेचता, तो उसे 8% का लाभ होता। 11% का लाभ प्राप्त करने के लिए उसे वस्तु को कितनी कीमत पर बेचना चाहिए?
A. 1,110 रुपये
B. 1,200 रुपये
C. 1,320 रुपये
D. 1,210 रुपये

42 ÷ 6 का 9 – [64 ÷ 48 × 3 -15 ÷ 8 × ( 11 – 17 ) ÷ 9 ] ÷ 14 का मान क्या है?
A. \({{19}}{{36}}\)
B. \({7}{{18}}\)
C. \({{29}}{{72}}\)
D. \({5}{{12}}\)

A और B एक कार्य को 120 दिनों में पूरा कर सकते हैं। B और C इसे 150 दिनों में पूरा कर सकते हैं एवं A और C इसे 200 दिनों में पूरा कर सकते हैं। B अकेले उसी कार्य का दो-पाँचवां भाग कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
A. 200
B. 100
C. 80 
D. 175 

निम्नलिखित को हल कीजिए।

523 + 523 × 523 ÷ 523

A. 1005
B. 1235
C. 1542
D. 1046

विग्नेश अपने मासिक वेतन का 42% भोजन पर, 16% घर के किराए पर, 11% मनोरंजन पर और 7% वाहन पर खर्च करता है। लेकिन किसी पारिवारिक समारोह के कारण, उसे 18,000 रुपये के खर्च को पूरा करने के लिए एक उधारदाता से 12,000 रुपये उधार लेने पड़ते हैं, उसका मासिक वेतन क्या है?
A. 20,000 रुपये
B. 24,000 रुपये
C. 30,000 रुपये
D. 25,000 रुपये

Leave a Comment

error: