एक निश्चित कूट भाषा में, KING को 1012810131568 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस कूट भाषा में ROSE को किस प्रकार कूटबद्ध किया जायेगा?
A. 17191614201864
B. 19171614192035
C. 17181416192056
D. 17191416182046
एक सम्मेलन के अंत में, उपस्थित सभी 30 व्यक्ति एक-बार एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं। कुल मिलाकर कितने हाथ मिलाए जायेंगे?
A. 60
B. 450
C. 435
D. 300
दी गयी शीट को मोड़कर एक घन बनाया जाता है। इस प्रकार बनने वाले घन में, ‘7’ संख्या वाले फलक के विपरीत फलक पर कौन-सी संख्या होगी?
A. 4
B. 5
C. 6
D. 8
दिए गए पैटर्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उस संख्या का चयन कीजिये जो इसमें प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
| 10 | 13 | 17 |
| 12 | 11 | ? |
| 160 | 185 | 235 |
A. 15
B. 13
C. 10
D. 17
उस संख्या की पहचान कीजिये जो निम्न श्रृंखला से संबंधित नहीं है।
18, 27, 35, 45, 54
A. 18
B. 45
C. 54
D. 35
अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिये जिसे दी गई श्रृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर श्रृंखला पूरी हो जाएगी।
BCB_BC_IB_BI
A. BCI
B. BCC
C. CBI
D. IBC
छह मित्रों A, B, C, D, E और F की अलग-अलग लंबाई है। A केवल C और E से लंबा है। B, D से छोटा है लेकिन D उनमें से सबसे लंबा नहीं है। उन सभी में से सबसे लंबा कौन है?
A. C
B. E
C. A
D. F
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ORACLE’ को ‘HSVUXG’ और ‘DAVID’ को ‘BVJFB’ के रूप में लिखा जाता है। उस कूट भाषा में ‘VIDEO’ को किस प्रकार लिखा जायेगा?
A. JFBGH
B. GFBJH
C. JFGBH
D. JBFGH
दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए जब दर्पण को आकृति के दाईं ओर रखा जाए।
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प का चयन कीजिये जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है।
6 : 216 : : 8 : ?
A. 64
B. 154
C. 1024
D. 512
निम्न समीकरण को सही करने के लिए किन दो संख्याओं (अंकों को नहीं) को परस्पर बदलना चाहिए?
3 × 45 ÷ 5 + 7-12 = 70
A. 3 और 5
B. 5 और 12
C. 5 और 7
D. 3 और 7
सही विकल्प का चयन कीजिये जो दिए गए शब्दों की व्यवस्था को उसी क्रम में इंगित करता है जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देते हैं।
1. Power
2. Piece
3. Peace
4. Poem
5. Palm
A. 5, 4, 3, 2, 1
B. 2, 3, 1, 5, 4
C. 1, 2, 3, 4, 5
D. 5, 3, 2, 4, 1
A, B, C और D नाम के चार मित्र एक रेस्तरां में एक वर्गाकार मेज के चारों ओर बैठे हुए हैं। यदि B, A के ठीक सामने और D के विकर्णतः सामने बैठा हुआ है, तो C के सामने कौन बैठा है?
A. D
B. A
C. इनमें से कोई नहीं
D. B
दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्न श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।
NKI, PMK, ROM, ?
A. TRP
B. TOM
C. SPN
D. TQO
उस विकल्प का चयन कीजिये जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से संबंधित है।
TANGY : GZMTB : : PRIEST : ?
A. LIRVJG
B. KIRVHG
C. KJSVHG
D. KIRUHF
‘शहद’, ‘मधुमक्खियों’ से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार ‘चीनी’, ‘_______’ से संबंधित है।
A. केक
B. गन्ना
C. जूसर
D. मीठा
एक निश्चित कूट भाषा में, VOLLEY को WpMMfZ और DON को EpO के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में DENSITY को किस प्रकार लिखा जायेगा?
A. EFotJUy
B. EEoTjUz
C. FfOtJuZ
D. EfOTjUZ
कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और मुड़े हुए कागज को छिद्रित करने के तरीके को निम्नांकित आकृतियों में दर्शाया गया है। खोलने पर यह कागज कैसा दिखाई देगा?
A.
B.
C.
D.
चार संख्या-समूह दिए गए हैं जिसमें से तीन किसी न किसी रूप से समान हैं और एक भिन्न है। उस अक्षर-समूह का चयन कीजिये जो अन्य से भिन्न है।
A. ZTG
B. IDE
C. RDN
D. USB
उस वेन आरेख का चयन कीजिये जो निम्न वर्गों के बीच संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है।
पुलिस, पुरुष, पति
A.
B.
C.
D.
दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए जो निम्न श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
6, 8, 20, 50, 106, ?
A. 212
B. 280
C. 196
D. 218
यदि समायरा मेरे पिता की माँ के इकलौते पुत्र की पुत्री है तो समायरा मुझसे किस प्रकार संबंधित है?
A. माँ
B. बहन
C. भांजी/भतीजी
D. पुत्री
नीचे दिए गए प्रश्न में कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानना भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़ें और फिर तय करें कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
सभी फल, फूल हैं।
कुछ फल, कीवी हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ फूल, कीवी हैं।
II. सभी कीवी, फल हैं।
A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
C. ना तो निष्कर्ष I और ना ही II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिये जो निम्न शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प का चयन कीजिये जिसमें दी गयी आकृति अंतर्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित में से किसे सितंबर 2020 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था?
A. येमी अलादे
B. मिशेल ओबामा
C. पद्मा लक्ष्मी
D. एम. नेथरा
मनुष्य में गुणसूत्रों के कितने युग्म मौजूद होते हैं?
A. 23
B. 26
C. 19
D. 22
विलियम जोन्स कप निम्नलिखित में से किस खेल/स्पर्धा से संबंधित है?
A. बिलियर्ड्स
B. बास्केटबॉल
C. मुक्केबाज़ी
D. क्रिकेट
अवक्रमित पारितंत्र तथा पारिस्थितिकी स्थिरता के संरक्षण और पुनर्जनन के माध्यम से किसी क्षेत्र के विकास की प्रक्रिया ________ कहलाती है।
A. पारिस्थितिकी विकास
B. सामाजिक विकास
C. सामाजिक स्थिरता
D. स्थायी विकास
लेबांग बूमनी नृत्य इनमें से किस भारतीय राज्य के लोक नृत्यों की सूची का हिस्सा है?
A. त्रिपुरा
B. ओडिशा
C. महाराष्ट्र
D. केरल
2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य का लिंगानुपात 900 से कम है?
A. हरियाणा
B. असम
C. झारखंड
D. मध्य प्रदेश
चालीस वर्ष पूर्व बंद हो गए संगीत समूह ________ ने सितंबर 2021 में अपनी वापसी की घोषणा की।
A. रोलिंग स्टोन्स
B. ईगल्स
C. लेड जेप्लिन
D. ABBA
________ साम्राज्य पहला अखिल भारतीय साम्राज्य था जिसके शासन क्षेत्र में अधिकांश वर्तमान भारतीय उपमहाद्वीप आते थे।
A. चोल
B. कुषाण
C. मौर्य
D. गुप्त
टेनिस में ओपन एरा (Open Era) की शुरूआत _________ में हुई, जब ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स ने पेशेवर खिलाड़ियों को नवोदित खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दी।
A. 1958
B. 1948
C. 1968
D. 1938
निम्नलिखित में से किस वर्ष सांची को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया गया था?
A. 1989
B. 1999
C. 1967
D. 2014
बैंकिंग के संबंध में सीटीएस __________ का संक्षिप्त रूप है।
A. चेक ट्रंकेशन सिस्टम
B. कॉर्पोरेट ट्रेड शेड्यूल
C. क्रेडिट ट्रांसफर स्टेटमेंट
D. कैश ट्रांजैक्शन स्क्रूटिनी
मृदा प्रबंधन और फसल चक्र, खरपतवार और कीट नियंत्रण और फसलों की वृद्धि और खाद्य उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली जलवायु के अध्ययन से संबंधित विज्ञान क्या कहलाता है?
A. कीटोलॉजी
B. एग्रोनॉमी
C. एनाटॉमी
D. एग्रोस्टोलॉजी
अंतर्राष्ट्रीय रेत कला उत्सव का 9वां संस्करण दिसंबर 2020 में कहाँ आयोजित किया गया था?
A. ओडिशा
B. तमिलनाडु
C. महाराष्ट्र
D. आंध्र प्रदेश
निम्नलिखित में से किस वर्ष में हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम को अधिनियमित किया गया था?
A. 1856
B. 1890
C. 1906
D. 1934
‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. विक्रम सेठ
B. बिबेक देबरॉय
C. अभिषेक मनु सिंघवी
D. नरेंद्र मोदी
हर साल महिला उद्यमिता दिवस कब मनाया जाता है?
A. 10 अक्टूबर
B. 19 नवंबर
C. 25 नवंबर
D. 14 सितंबर
खेड़ा में 1918 में आई बाढ़ के बाद निम्नलिखित में से किसने अंग्रेजों के खिलाफ ‘नो टैक्स कैंपेन’ का नेतृत्व किया था?
A. मोरारजी देसाई
B. त्रिभुवनदास पटेल
C. महादेव देसाई
D. वल्लभभाई पटेल
प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक विजेताओं को तैयार करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा पुरस्कार प्रशिक्षकों को दिया जाता है?
A. ध्यानचंद पुरस्कार
B. द्रोणाचार्य पुरस्कार
C. राजीव गांधी खेल रत्न
D. अर्जुन पुरस्कार
इम्फाल का राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय वर्ष _______ में पारित एक अधिनियम के तहत स्थापित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है।
A. 2014
B. 2018
C. 2015
D. 2019
पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले बजट 2020-2021 में रक्षा व्यय में कितने प्रतिशत की वृद्धि की गई?
A. 6.1%
B. 4.3%
C. 7.4%
D. 5.8%
जीव-जंतुओं की संरचना, स्वरूप और पारिस्थितिक वितरण के वैज्ञानिक अध्ययन को _______ कहा जाता है।
A. जूलॉजी
B. बॉटनी
C. सौरोलॉजी
D. एथ्नोलॉजी
उत्तर प्रदेश के बाद किस राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या सबसे अधिक है?
A. तमिलनाडु
B. आंध्र प्रदेश
C. बिहार
D. महाराष्ट्र
पृथ्वी की सतह के तल के निकटतम खनिजों की खुदाई केवल _______ प्रक्रिया द्वारा की जा सकती है।
A. खुदाई
B. उत्खनन
C. कूपकी खनन
D. विवृत खनन
प्राचीन भारत में लोगों का मानना था कि जब ब्राह्मणों की मदद से ‘________’ अनुष्ठान किया जाता था, तो इससे बलि देने वाले का क्षत्रिय के रूप में पुनर्जन्म होता था, भले ही वह जन्म से क्षत्रिय न हो।
A. समाज-तन
B. उपनयन
C. मेधाजनन
D. हिरण्य-गर्भ
फरवरी 2020 में, भारतीय रिजर्व बैंक के बोर्ड ने सिफारिश की कि इसका लेखा वर्ष __________ से बदलकर अप्रैल-मार्च कर दिया जाए।
A. सितंबर – अगस्त
B. जनवरी – दिसंबर
C. अक्टूबर – सितंबर
D. जुलाई – जून
एक राशि 3 वर्षों में 5% प्रति वर्ष की दर से 9,261 रुपये हो जाती है, चक्रवृद्धि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है। समान राशि पर समान ब्याज दर पर 3\(3/4\) वर्षों के लिए साधारण ब्याज (रुपये में) कितना है?
A. 1,350 रुपये
B. 1,500 रुपये
C. 1,620 रुपये
D. 1,560 रुपये
एक कॉलेज चुनाव में, सीमा और गीता को कुल वैध मतों के 4 : 5 के अनुपात में मत प्राप्त हुए। यदि 15000 मतों में से 19% अवैध मत हैं, तो सीमा और गीता के पक्ष में डाले गए मतों का अंतर है:
A. 1500
B. 1150
C. 1800
D. 1350
यदि 328, 451 और 697 का महत्तम समापवर्तक x है, तो x का मान किसके बीच है:
A. 44 और 48
B. 40 और 44
C. 36 और 40
D. 48 और 52
एक ट्रेन स्थान A से स्थान B तक 90 किमी/घंटा की गति से यात्रा करती है और 75 किमी/घंटा की गति से वापस आती है। यदि इसमें कुल 14\(2/3\) घंटे का समय लगता है, तो स्थानों A और B के बीच की दूरी कितनी है?
A. 600 किमी
B. 560 किमी
C. 620 किमी
D. 580 किमी
एक वस्तु को 157.50 रुपये में बेचने पर रवि को 12.5% का लाभ होता है। यदि वह इसे 147 रुपये में बेचता है, तो उसकी हानि/लाभ प्रतिशत क्या है?
A. 5% हानि
B. 5% लाभ
C. 10.5% लाभ
D. 10.5% हानि
गेहूं के मूल्य में 12\(1/2\)% की कमी एक व्यक्ति को 280 रुपये में 2\(1/2\) किलो अधिक खरीदने में सक्षम बनाती है। प्रारंभ में, व्यक्ति कितना गेहूं (किग्रा में) खरीदने में सक्षम था?
A. 15
B. 12.5
C. 17.5
D. 20
विमला ने साधारण ब्याज पर उतने ही वर्षों के लिए 7,200 रुपये का ऋण लिया, जितनी ब्याज दर है। यदि उसने 5,832 रुपये ऋण अवधि के अंत में ब्याज के रूप में भुगतान किये, तो ब्याज की दर है:
A. 8.5%
B. 9%
C. 12%
D. 8%
रीमा ने एक सूट को 10.5% के लाभ पर बेचा। यदि वह इसे 70 रुपये अधिक में बेचती, तो लाभ 14% होता। सूट का प्रारंभिक विक्रय मूल्य (रुपये में) है:
A. 2,350
B. 2,140
C. 2,210
D. 2,280
72 ÷ 3 का 16 – [28 ÷ 4 का 6 – 20 ÷ 7 × (23 – 37) – 41] × 1\(1/2\) का मान है:
A. 1
B. \(5/8\)
C. \(3/2\)
D. \(5/4\)
7 आदमी दिन में 7 घंटे कार्य करके 14 डिब्बे 6 दिनों में पैक कर सकते हैं। यदि वे प्रतिदिन 9 घंटे कार्य करते हैं, तो 14 पुरुषों को 18 डिब्बे पैक करने में कितने दिन लगेंगे?
A. 2
B. 5
C. 4
D. 3
37 संख्याओं का औसत 49 है। पहली 21 संख्याओं का औसत 43.8 है और अंतिम 17 संख्याओं का औसत 55.6 है। यदि इक्कीसवीं संख्या को हटा दिया जाता है, तो शेष संख्याओं का औसत क्या है (एक दशमलव स्थान तक सही)?
A. 53.5
B. 48.9
C. 49.7
D. 47.6
छह संख्याओं A, B, C, D, E और F में से, पहली पाँच संख्याओं A, B, C, D और E का औसत अंतिम पाँच संख्याओं B, C, D, E और F के औसत से 26 अधिक है। A और F के बीच का अंतर है:
A. 130
B. 125
C. 140
D. 120
यदि 644 रुपये की राशि को \(1/2\)∶ \(2/3\) ∶ \(3/4\) के समानुपाती तीन भागों में विभाजित किया जाता है, तो पहला भाग होगा:
A. 322 रुपये
B. 168 रुपये
C. 280 रुपये
D. 186 रुपये
दो संख्याओं x और y का अनुपात 4 : 7 है। यदि x में 6 जोड़ा जाए और y में से 7 घटाया जाए, तो उनका अनुपात 3 ∶ 4 हो जाता है। y और x में क्या अंतर है?
A. 36
B. 30
C. 24
D. 27
14 सेमी ऊँचाई वाले एक लम्ब वृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 176 सेमी2 है। बेलन के आधार का क्षेत्रफल (सेमी2 में) क्या है? (π = \(22/7\) लीजिये)
A. \(44/7\)
B. \(176/7\)
C. \(66/7\)
D. \(88/7\)
राधा अपनी आय का 28% बचाती है। यदि उसके व्यय में 25% की वृद्धि होती है और बचत में 30% की वृद्धि होती है, तो उसकी आय में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
A. 27.6%
B. 26.4%
C. 27%
D. 25%
10500 रुपये की राशि 2 वर्षों में x% प्रति वर्ष की दर से 12705 रुपये हो जाती है, जब ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है। समान राशि का मिश्रधन (रुपये में) 2 x% प्रति वर्ष की दर से 1\(1/2\) वर्ष में कितनी होगी, जब ब्याज अर्धवार्षिक रूप से संयोजित होता है?
A. 11297
B. 17395.75
C. 13975.50
D. 19753.25
एक दुकानदार एक निश्चित वस्तु को एक निश्चित कीमत पर बेचने का फैसला करता है। वह निर्धारित मूल्य में 45% की वृद्धि करके वस्तु पर मूल्य लगता है। वस्तु को बेचते समय, वह 40% की छूट प्रदान करता है। ज्ञात कीजिए कि उसे निर्धारित मूल्य पर कितना अधिक या कम मिलता है।
A. 87% कम
B. 13% कम
C. 87% अधिक
D. 13% अधिक
पाइप A, B और C एक टैंक को क्रमशः 10, 15 और 18 घंटे में भर सकते हैं। A और C को 5 घंटे के लिए खोला जाता है, तो केवल पाइप A को बंद किया जाता है और B को उसी समय (C के साथ) खोला जाता है। टैंक को पूरी तरह से भरने में लगने वाला कुल समय है:
A. 3\(2/3\) घंटे
B. 6\(9/11\) घंटे
C. 5\(8/11\) घंटे
D. 2\(1/3\) घंटे
दो धनात्मक संख्याओं का LCM उनके HCF का 6 गुना है। HCF और LCM का योग 189 है। यदि एक संख्या 54 है, तो दूसरी संख्या क्या होगी:
A. 73
B. 81
C. 68
D. 63
एक व्यक्ति 3 किमी/घंटा, 4 किमी/घंटा, 5 किमी/घंटा और 6 किमी/घंटा की गति से समान दूरियां तय करता है और कुल 3 घंटे 48 मिनट का समय लेता है। कुल दूरी (किमी में) है:
A. 16
B. 4
C. 12
D. 20
मधु ने 35 किग्रा चीनी 1,470 रुपये में खरीदी। उसने इसे 5 किग्रा के विक्रय मूल्य के बराबर हानि पर बेचा। 8 किग्रा चीनी का विक्रय मूल्य (रुपये में) क्या है?
A. 296
B. 288
C. 300
D. 294
980 रुपये की राशि को A, B और C में इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि A को B के हिस्से का \(3/7\) और C को A के हिस्से का 75% हिस्सा प्राप्त है। C का हिस्सा
A. 160 रुपये
B. 250 रुपये
C. 180 रुपये
D. 280 रुपये
एक घनाभ के तीन सह-सीमावर्ती भुजाओं के पृष्ठीय क्षेत्रफल क्रमशः 5 सेमी2, 16 सेमी2 और 20 सेमी2 हैं। घनाभ का आयतन ज्ञात कीजिए।
A. 45 सेमी3
B. 50 सेमी3
C. 30 सेमी3
D. 40 सेमी3
\(94/15\) ÷ \(7/8\) of \((61/5 + 32/5) – (2/21 + 1/126) \) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 1
B. 3
C. 10
D. 5